samacharseva.in – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 04 Sep 2026 03:53:14 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png samacharseva.in – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 स्‍कूलों में शैक्षणेत्तर गतिविधियों पर विशेष बल जरूरी-डॉ.मेघना शर्मा https://samacharseva.in/special-emphasis-on-non-academic-activities-in-schools-is-essential-dr-meghna-sharma/ Fri, 04 Sep 2026 03:53:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=28922 संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव कसूमल-2026सम्पन्न

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि स्‍कूलों में शैक्षणेत्तर गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाना जरूरी है। डॉ. मेघना श्रीरामसर रोड़ स्थित संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव कसूमल-2026में मुख्‍य अतिथि के रूप में अपनी बात रख रही थीं।

उन्‍होंने कहा कि संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल में पाठ्यक्रम के साथ ही शैक्षणेत्तर गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाता है। यह विद्यालय विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के प्रयास करती है। उन्होंने नन्हें बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियों को मुक्तकंठ से सराहा। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि एक विद्यालय आदर्श समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता है। संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है। विशिष्ट अतिथि भागवताचार्य पं. भाईश्री ने कहा कि शिक्षा के साथ ही उत्तम सस्कार भी आज के समय की महत्ती आवश्यकता है। शाला के प्रधानाध्यापक भवानीशंकर आचार्य ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से लगते क्षेत्र में विद्यालय का संचालन चुनौतीपूर्ण होता है, परन्तु श्रीरामसर क्षेत्र के आत्मिक सहयोग से यह विद्यालय निरंतर उन्नति के पथ पर गतिमान है।

मधु स्मृति फांउडेशन’ की छात्रवृति योजना के बैनर का विमोचन

इस अवसर पर ‘मधु स्मृति फांउडेशन’ की छात्रवृति योजना के बैनर का विमोचन डॉ. योगेष हर्ष, श्रीलाल पुरोहित, डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने किया। करणी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं हरिकिशन पंवार, धर्मेन्द्र सुथार और ओमप्रकाश पंवार का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान दही-हांडी के कार्यक्रम के साथ भगवान श्रीबालकृष्ण की आरती की गई। समारोह में श्रीमती नाथी देवी आचार्य, संजय आचार्य ‘वरुण’, पवन व्यास, नंदन जोशी, मूलचंद सोनी, सुनीता आचार्य, प्रहलाद पुरोहित, अंजु सुथार, नितेश स्वामी, अजय स्वामी, ममता सुथार, गुंजन गिरी, शीतल सोलंकी, अंशु शर्मा , रमेश मोदी, और सौरभ बजाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी सुश्री भावना आचार्य और भास्कर आचार्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजा सांकी ने किया।

]]>
वार्ड 79 की प्रत्याशी शीतल भाटी के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ https://samacharseva.in/inauguration-of-the-main-election-office-of-ward-79-candidate-sheetal-bhati/ Fri, 04 Sep 2026 03:33:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=28920 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)नगर निगम बीकानेर के वार्ड 79 की कांग्रेस प्रत्‍याशी शीतल भाटी के पुरानी जेलरोड स्थित लेडी एल्गिन स्कूल के सामने के मुख्‍य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ. बी. डी. कल्‍ला ने किया।

समारोह में शहर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, प्रत्‍याशी शीतल भाटी, प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास तंवर सहित कार्यकर्ता व मोहल्‍लेवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद प्रत्याशी शीतल भाटी ने कहा कि शहर का विकास हम सब मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती भाटी और समर्थकों ने घर-घर जाकर वोट मांगे।

 

]]>
डॉ. बिनानी की “युवा उड़ान” का विमोचन 5 सितंबर को https://samacharseva.in/dr-binanis-yuva-udaan-to-be-launched-on-september-5/ Fri, 04 Sep 2026 02:47:33 +0000 https://samacharseva.in/?p=28918 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स की पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन शनिवार 5 सितंबर को बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज व्‍यास कॉलोनी परिसर में किया जाएगा।

रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की पुस्‍तक “युवा उड़ान” युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

]]>
लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में गूंजेगा “नंद के आनंद भयो”   https://samacharseva.in/nand-ke-anand-bhayo-will-resound-in-the-laxminath-temple-complex/ Fri, 04 Sep 2026 01:53:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=28912 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर शुक्रवार 4 सितम्बर को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में, “नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में शुक्रवार रात्रि 12:00 बजे कंस-वध होगा। पंडित विजय शंकर व्यास भगवान की कथा करेंगे। श्रीकृष्ण भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा। आरती होगी। पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण गुरुवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठाधीश्वर विजय शंकर व्यास तथा मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम सेवग ने किया।कार्यक्रम में सीताराम कच्छावा, महेंद्र सोनी, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, हनुमंत आसोपा, ब्रजेश मदान तथा नितिन सेवग उपस्थित रहे। यह समारोह लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा लोटस डेयरी के सहयोग से होगा। कार्यक्रम में स्थानीय तथा आमंत्रित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

]]>
निर्दलीय ने डॉ. सुरेंद्र सिंह को दिया समर्थन https://samacharseva.in/independent-candidate-extends-support-to-dr-surendra-singh/ Thu, 03 Sep 2026 15:15:04 +0000 https://samacharseva.in/?p=28910 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्कर कुमार शर्मा ने भाजपा  प्रत्याशी डॉ. सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है।

सुरेन्‍द्र सिंह के मुख्य चुनाव आभिकर्ता नवीन सिंह तँवर ने बताया कि निर्दलीय प्रत्‍याशी शर्मा ने बुधवार को एडीएम सिटी श्रीमती वीणा के समक्ष उपस्थिति होकर अपना नामांकन विड्रॉ किया।

]]>
उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक 15 एवं 16 को https://samacharseva.in/meeting-of-the-fair-price-shop-allotment-advisory-committee-on-the-15th-and-16th/ Thu, 03 Sep 2026 14:46:45 +0000 https://samacharseva.in/?p=28908 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठकों आयोजन 15 16 सितम्बर को किया जाएगा। 

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि तहसील बीकानेर एवं लूणकरणसर (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील डूंगरगढ़ एवं नोखा (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील कोलायत (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तथा तहसील पूगल एवं छत्तरगढ़ (ग्रामीण) के आवेदकों के साक्षात्कार दोपहर 3 बजे जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

]]>
पौधों की खरीद वन विभाग से ही करें सभी विभाग- जिला प्रभारी सचिव https://samacharseva.in/all-departments-must-purchase-plants-only-from-the-forest-department-district-in-charge-secretary/ Thu, 03 Sep 2026 14:14:31 +0000 https://samacharseva.in/?p=28905 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला प्रभारी सचिव एवं पीएचईडी के प्रमुख शासन सचिव श्री हेमंत कुमार गेरा ने जिले के समस्‍त सरकारी विभागों को पौधों की खरीद वन विभाग से ही करने के निर्देश दिये हैं। गेरा गुरुवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में  हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि संबंधित विभाग वन विभाग को पौधों की डिमांड, आवश्यक साइज तथा कितने समय में पौधे चाहिए, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाएं। यदि वन विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता नहीं होने की सूचना दी जाती है, तभी अन्य स्थानों से पौधे खरीदे जाएं। प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में अब तक लगाए जा चुके पौधों की वर्षा से पहले समुचित संभाल की जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन, डीएफओ जी. वैंकटेश, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदन लाल, बीडीए कमिश्नर स्नेहल नाना, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे, आईएएस स्वाति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

]]>
भाजपा ने लिया विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प https://samacharseva.in/bjp-pledges-to-build-a-developed-bikaner-equipped-with-modern-amenities/ Thu, 03 Sep 2026 13:46:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=28901 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को होटल सागर के मोती महल सभागार में को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर वक्‍ताओं ने कहा कि संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि बीकानेर को विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का रोडमैप है।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी,

शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रभारी महावीर सैनी मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी आदि मौजूद रहे।

]]>
वार्ड 73 में भाजपा के दीपक पारीक को मिला बसपा प्रत्‍याशी का समर्थन https://samacharseva.in/bjps-deepak-pareek-receives-support-from-bsp-candidate-in-ward-73/ Thu, 03 Sep 2026 13:37:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=28899 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वार्ड संख्या 73 में बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने इसी वार्ड में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की।  सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रत्‍याशी पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।

]]>
कतरियासर में 110 बीघा भूमि पर विकसित होंगे 5 हरित चारागाह-निशान्‍त जैन https://samacharseva.in/five-green-pastures-to-be-developed-on-110-bighas-of-land-in-katriyasar-nishant-jain/ Thu, 03 Sep 2026 13:27:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=28897 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) कतरियासर में 110 बीघा (27.50 हेक्टेयर) भूमि पर 5 हरित चारागाह विकसित किए जा रहे हैं। इस परियोजना के अंतर्गत मरुधरा संजीवनी पार्क, थार हरित क्षेत्र, मरु चिंकारा चारागाह, प्रकृति संवर्द्धन चारागाह और जैव विविधता धाम शामिल हैं। यह जानकारी जिला कलेक्‍टर निशांत जैन ने गुरुवार को हरियालो राजस्थान अभियान  के तहत ग्राम कतरियासर में आयोजित माँ यशोदा के नामपौधारोपण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में दी।

जिला कलेक्‍टर जैन ने बताया कि चारागाह में 59 प्रजातियों के 31 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से 20 हजार पौधे मियावाकी पद्धति से लगेंगे। अब तक 7,100 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चारागाहों में लगाए जा रहे छायादार और औषधीय पौधे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होंगे, वहीं फलदार पौधे पंचायत की आय का साधन बनेंगे और स्थानीय घास वन्यजीवों के लिए उपयोगी होगी।

समारोह में जिला प्रभारी सचिव हेमंत गेरा, जिला कलेक्टर निशान्त जैन और मुख्य वन संरक्षक आर.के. खेरवा सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। जिला प्रभारी सचिव गेरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पुराने जल स्रोतों, बावड़ियां और तालाबों को पुनर्जीवित करना आज की आवश्यकता है।

पौधों की सुरक्षा करना असली जिम्मेदारी

मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना ही असली जिम्मेदारी है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, महंत मोहन नाथ ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रभारी सचिव ने चारागाह भूमि पर कार्य करने वाले श्रमिकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। महाराज ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस मन्नू गर्ग जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, जल ग्रहण विकास एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भूप सिंह, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार, अधीक्षण अभियंता महेश अजाडीवाल, अधिशासी अभियंता रामेश्वर बेनीवाल, सहायक अभियंता मुकेश आहूजा सहित अन्य सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

]]>