samachar me samachar seva – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 23 Apr 2020 05:06:46 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png samachar me samachar seva – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 चार लड़कों ने वाहन मालिक को पीटा, रुपये छीने https://samacharseva.in/four-boys-beat-vehicle-owner-snatching-money/ Thu, 23 Apr 2020 05:02:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=8766 बीकानेर, (samacharseva.in)। नयाशहर थाना पुलिस ने सारण पेट्रोल पंप के सामने एक वाहन चालक युवक से मारपीट करने, गाडी के शीशे फोडने व रुपये छीन ले जाने के आरोप में चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में जैसलमेर रोड पर कृष्‍णा विहार निवासी मनोज बागडवा पुत्र हरदास राम ने पुलिस को बताया कि शोभासर रोड पर चार अज्ञात लडकों ने उसके साथ मारपीट की व गाडी के शीशे तोड दिये, रुपये भी छीन कर ले गये। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 341, 323, 382,  427, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश सिंह को सौंपी गई है।

कलक्टर ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा


बीकानेर, (samacharseva.in)। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग तथा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़े पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ समय पर मिल जाए, इसके लिए अधिकारी सचेष्ट होकर कार्य करें। राज्य सरकार ने कोविड-19 के चलते जो धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं, वह राशि उन्हें सुगमता से मिल जाए, इसके लिए बैंकों में बेहतर व्यवस्था हो और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बैंक बी.सी. (बैकिंग काॅरेस्पाॅन्डेन्ट्स) के माध्यम से धनराशि घर तक पंहुचाने की व्यवस्था करंे, ताकि बैंकों में पात्र व्यक्ति कम से कम उपस्थित हों।

गौतम बुधवार को अपने कक्ष में सामाजिक न्याय अधिकारिता, श्रम, कोष कार्यालय और बैंक अधिकारियों के साथ कोविड-19 के दौरान की गई पेंशन व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को धनराशि मिल जाए, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। स्टेट बीपीएल, सेन्ट्रल बीपीएल, पंजीकृत श्रमिक, स्ट्रीट वैण्डर, रिक्शा चालक तथा अन्य श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इन सभी को जहां तक संभव हो, बैंक बी.सी. के माध्यम से घर पर ही भुगतान मिल जाए, इसके लिए बैंक और विभाग के अधिकारी बेहतर प्रबंधन करें। इसके साथ ही बैंक के अधिकारी मोबाईल एटीएम वैन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित करें कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के पास ही एटीएम के माध्यम से नगदी प्राप्त करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इन सब के पीछे सरकार और प्रशासन की मंशा है कि आम लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और कम से कम लोग बैंकों में भुगतान के लिए पंहुचे और कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बेहतरीन परिणाम सामने आ सके।अनुमत श्रेणी की चालू फैक्ट्रियों में सभी निर्देशों की हो पालना, अन्यथा होगी कार्यवाही

जिला कलक्टर ने कहा कि अनुमत श्रेणी की फैक्ट्रियां खुली है, यहां जो श्रमिक अब कार्य कर रहे हैं, इनके स्वास्थ्य की जांच तथा फैक्ट्री व कारखानों में सोशल डिस्टेसिंग व अन्य निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें, अगर किसी फैक्ट्री में निर्देशों की पालना नहीं की जा रही हो,  तो संबंधित कारखाना मालिक के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। । उन्होंने कहा कि जिले में कुछ स्थानों पर बाहर से आए श्रमिकों को भी कैम्प में रखा गया है, इन श्रमिकों की स्वास्थ्य-जांच तथा मनोरंजन की व्यवस्था के साथ-साथ अधिकारी इस बात की  संभावनाएं भी तलाशें कि कैम्प के आस-पास कोई अनुमत श्रेणी का उद्योग-धंधा हो चालू हो, तो वहाँ उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए।
जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले पात्र व्यक्तियों को सभी सुविधाएं पूर्व की भांति यथावत मिलती रहें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण कर वहां चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन बैंक शाखाओं में नगद लेन-देन का कार्य हो रहा है, वहां टोकन सिस्टम विकसित किया जाए तथा टोकन देते समय यह बता दिया जाए कि संभावित समय क्या रहेगा, ताकि बैंक परिसर में भीड़ जमा न हो। बैंक के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि लेनदेन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा दी जाए। इसके अतिरिक्त बैंक में समय-समय पर सोडियम हायपोक्लोराईड का छिड़काव करवाया जाए।

 
खाद्य सामग्री का वितरण हो नियमित


जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर(रसद) ने कहा कि कोविड-19 के चलते संपूर्ण जिले में राशन सामग्री का वितरण निश्चित समय सीमा में सभी जरूरतमंद परिवारों को हो जाए तथा विशेषकर जिन क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा है, वहां राशन-वितरण की पुख्ता व्यवस्था रहे और डोर-टू-डोर सामग्री पंहुचाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग किया जाए। साथ ही अधिकारी एफसीआई गोदाम से गेहंू की आपूर्ति प्राप्त करते समय गेंहू की गुणवत्ता की जांच करें। बेहतर गुणवत्ता वाला गेंहू ही प्राप्त कर वितरण किया जाए।
गौतम ने कहा कि सभी आटा चक्की निश्चित समय सीमा में खुले, इसके लिए आटा चक्की संचालकों से भी को-आॅर्डिनेशन रखा जाए। उन्होंने कहा कि रसद विभाग आटे एवं दाल के कुछ किट पृथक से बना ले, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में जहां उचित मूल्य की दुकानों द्वारा राशन सामग्री का वितरण होता है, वहां यह सुनिश्चित करें कि राशन कार्ड के हिसाब से किट पहले से ही बना लिए जाएं, ताकि राशन वितरण करने में समय कम लगे और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहे।
बैठक में राजूवास के रजिस्ट्रार अजीत सिंह राजावत, जिला रसद अधिकारी यशवन्त भाखर, आर.ए.एस. अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, कोषाधिकारी पवन कस्वां सहित सामाजिक न्याय, श्रम विभाग, एफसीआई, उपभोक्ता होलसेल भंडार के अधिकारी तथा लीड बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
…और दुनिया कहती हैप्पी बर्थ डे टू यू https://samacharseva.in/and-the-world-says-happy-birthday-to-you/ Mon, 17 Jun 2019 03:11:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=5776 पंचनामा – उषा जोशी

*…और दुनिया कहती हैप्पी बर्थ डे टू यू

शहर के एक थानेदारजी ने थाने में बर्थ डे क्या मनाया बाकी थानेदारों को ये आयोजन हजम नहीं हुआ। वैसे इसमें बुरा मानने वाली बात है नहीं, सभी खाकीधारी जानते हैं कि सत्ता के नजदीक रहने वाले खाकीधारियों का बर्थ डे इसी प्रकार मनाया जाता है। इसीलिये इन साहब का भी मनाया गया।

साहब को खुश करने के लिये जिन लोगों को बर्थ डे विश करने थाने पहुंचना था वे केक लेकर पहुंचे भी।

जन्मदिन की पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर भी साया किये गए। इसमें नया क्या है। खादी और खाकी के संगम वाले खाकीधारियों की शान ही कुछ अलग होती है। इसीलिये बर्थ डे विश करने पहुंचे थानेदार साहब के सभी प्रशंसक अपना अपना ‘धरम’ निभा रहे थे। ऐसे थोड़े ही था कि डरते हुए लोग ही गोगाजी को धोक देने पहुंचते हैं।

कई रस्में पारंपरिक भी होती है जो निभाई जाती है। अब  मेरे पास आपके इस सवाल का जवाब नहीं कि इन थानेदार साहब का पिछला और उससे पिछला जन्म दिन भी क्या किसी थाने में इसी शान शौकत से मनाया गया था।

* ये अच्छी बात नहीं

ये अच्छी बात नहीं कि सीमांत इलाके के एक जनप्रतिनिधि व उसी इलाके के आला पुलिस अधिकारी के बीच छत्तीस का आंकड़ा हो और उसका खमियाजा एक थानेदार को भुगतना पड़े। अरे भाई थानेदार को भी अपनी थानेदारी अपने थाना क्षेत्र में चलानी होती है।

मगर दो बड़ों की लड़ाई में थानेदार जी पिस कर रह गए हैं। सुना है सीमांत क्षेत्र में एक सड़क निर्माण की सामग्री चोरी होने का आरोप एक निर्माण कंपनी के मालिक व विभाग के आलाधिकारियों पर लगा। थानेदार साहब नहीं चाहते थे कि उन पर मामला दर्ज हो मगर आला अधिकारी खुद थाने पहुंचे और थानेदारजी को कसमसाते हुए मामला दर्ज करना पड़ा।

सुना है इलाके के जनप्रतिनिधि से आला अधिकारी के 36 का आंकड़ा होने के कारण प्राय आलाधिकारीजी अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं जिसमे एक थाने पर तो उनकी मेहरबानी कुछ अधिक ही हो गई है। इससे थानेदारजी उखड़े उखड़ से रहते हैं।

वैसे थानेदारजी अपने स्टाफ में भी कम ही लोकप्रिय हैं यही कारण है कि थाने की हर छोटी से छोटी बात आलाधिकारी जी तक पहुंच जाती है और वे थाने आ धमकते हैं।

* तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे…

जांगळ देश रेंज के बड़े खाकीधारी के किस्से अब तक समाप्त नहीं हुए हैं। एक बाला को लेकर बड़े साहब के रंगीन किस्से अब भी यहां की फिजाओं  में घुले हुए हैं। वैसे सुना है बड़े साहब व उनके मातहत मलाईदार पोस्ट पर रहे खाकीधारी जांगळ देश छोड़ने को तैयार बैठे हैं। सरकार कब तबादला सूची जारी करती है आये दिन वो इसी इंतजार में बैठे दिखते हैं। जाने के लिये इन लोगों ने अपने बिस्तर तक बांध लिये हैं।

बड़े साहब व उनकी मलाई टीम के यहां से जाने पर मलाईदार पदों पर कब्जा जमाने को तैयार बैठे खाकीधारी भी सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे इलाके के टाइगर के नजदीक हैं और सोचते हैं कि टाइगर की मेहरबानी से उनको अच्छे पद मिल जाएंगे मगर यह चिंता भाी है कि कहीं सूची में टाइगर का भी नाम आ गया तो उनका क्या होगा।

PANCHNAMA -USHA JOSHI DAINIK NAVJYOTI BIKANER
]]>
सद्मार्ग पर चलना सिखाते हैं धर्म गुरु : बेनीवाल https://samacharseva.in/sadmarg-par-chalana-sikhate-hai-dharam-guru-benival/ Sun, 03 Jun 2018 13:34:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=1839 बीकानेर। राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि आज की भागमभाग की जिदंगी में धर्मगुरू और आघ्यात्मिक संत ही सद्मार्ग पर चलना सिखाते हैं। बेनीवाल रविवार 3 जून को बीकानेर में ढढ्ढों का चौक स्थित जैनाचार्य दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज की दीक्षा के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में धर्मगुरू और संतों की कृपा होनी चाहिए। गुरू और संतों के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर चल पाता है। बेनीवाल ने कहा कि सही मायने में सार्वजनिक जीवन को त्याग करते हुए तप के मार्ग को अपनाना और जनता को भक्ति मार्ग से जोड़ने का कार्य पुण्यकारी है।

पूर्व मंत्री बेनीवाल ने कहा कि आचार्यश्री दिव्यानंद सुरीश्वर महाराज ऐसे त्यागी व अनुरागी संत हैं, जिन्होंने संपन्न परिवार में जन्म लेने के बावजूद धर्म के मार्ग को अपनाया और आज देशभर में आमजन को भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर रहे हैं।

बेनीवाल ने कहा कि देश-दुनिया से बीकानेर की धरती पर पधारे ऐसे गुरुभक्त साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने गुरूवंदना के लिए ईतना लंबा रास्ता तय किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जून माह में भीषण गर्मी के बीच गुरू दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज के दीक्षा रजत जयंती समारोह में भाग लेने दूरदराज से आए अनुयायी बीकानेर आए हैं।

यह उनकी गुरूभक्ति के तप का ही फल है। समारोह में पंजाब सरकार के विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी ने जैनाचार्य नित्यानंद सुरिश्वर को वंदन करते हुए पंजाब में उनके द्वारा चलाए जा रहे भक्ति आंदोलन पर प्रकाश डाला।

समारोह में जैनाचार्य दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज के सान्निध्य में पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके लूणकरणसर के उप प्रधान अजय कुमार गौड़, दीनदयाल मुद्गल, मनोज चैधरी, आदि ने भी सुरिश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया।

]]>