SAHITYA GATIVIDHI – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Sep 2024 02:00:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png SAHITYA GATIVIDHI – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 ‘साहित्‍य बीकानेर’ पुस्‍तक रूप में लायेगा सोशल मीडिया पर प्रकाशित रचनायें https://samacharseva.in/sahityai-bikaner-will-be-brought-compositions-published-on-social-media-in-the-a-book/ Mon, 17 Aug 2020 06:22:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=11903 बीकानेर, (samacharseva.in)।‘साहित्‍य बीकानेर’ पुस्‍तक रूप में लायेगा सोशल मीडिया पर प्रकाशित रचनायें,  “साहित्य बीकानेर” का ऑनलाइन पेज “नई आवाज” बीकानेर संभाग के 35 वर्ष तक के युवा रचनाकारों की प्रतिनिधि रचनाओं का संकलन है। इसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और ब्लॉग सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर रोजाना किसी एक रचनाकार की रचना पोस्ट की जाती है।

पेज के संपादक सोनू लोहमरोड ने बताया कि 09 अप्रेल 2020 से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक 131 युवा साहित्यकारों को मंच दिया जा चुका है। जल्द ही ये संख्या 151 तक पहुंच जाएगी। उसके बाद इसको एक किताब के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। लोहमरोड ने बताया कि इसमें शामिल होने वाले रचनाकार से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

जब किताब के रूप में ये संग्रह आएगा तब भी कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। जानकारी के अनुसार पेज के संपादक सुनील कुमार लोहमरोड़ ‘सोनू’ , पूनमचंद गोदारा और देवीलाल महिया हैं। रचनाओं का चयन चयन समिति के सदस्यों दवारा किया जाता है। इस समिति के सदस्‍यों के नाम गोपनीय हैं।

]]>
डॉ. मेघना शर्मा की ‘एक नई महाभारत’ https://samacharseva.in/dr-meghna-sharmas-a-new-mahabharata/ Sun, 16 Aug 2020 17:18:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=11891 बीकानेर, (samacharseva.in)।   डॉ. मेघना शर्मा की ‘एक नई महाभारत’, डॉ मेघना शर्मा वर्तमान में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर होने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी नाम रखती हैं। आज आप अपनी कविता ‘एक नई महाभारत’ के माध्यम से देश की समस्याओं के बारे में महाभारत के चरित्रों को जोड़ते हुए बात कर रही हैं और बताना चाहती हैं कि किस प्रकार महाभारत युग की परेशानियां आज भी जीवंत हैं।

किस प्रकार आज भी वह सभी चरित्र हमें अपने आसपास पसरे हुए दिखाई देते हैं किंतु फर्क सिर्फ इतना है कि आज भीम सा दमखम दिखाने वाले लोग कम रह गए हैं। हम बुरे चरित्रों को पहचान नहीं पा रहे क्योंकि वो पहले आपके मित्र बनकर विश्वासघात भी करने लगे हैं। आज के युवा हमारे युधिष्ठिर ठीक उसी युग की तरह मजबूर ज्यादा दिखाई देते हैं।आज दुर्योधन और दु:शासन जैसे लोग अपने आपको ज़्यादा मज़बूत कर बुराई और अत्याचार का वर्चस्व फैलाने में सफल हो रहे हैं।

किंतु कुछ अच्छे लोग, कुछ साहसी लोग यदि आगे बढ़े तो इन समस्याओं से हमारा देश पार पा सकता है। स्वतंत्रता दिवस मनाने का अधिकार हम तभी पा सकते हैं जब हम देश की असल समस्याओं तक पहुंचे, उनकी मूल भावना तक पहुंचे और हाशिए पर पड़े हुए मुद्दों को उठाकर अपने बाहुबल के आधार पर कुछ नवाचार करें। सबसे अहम बात यह है कि देश के हालात सुधारने की पहल करें तभी सच्चे मायनों में हम श्रद्धांजलि दे पाएंगे उन बलिदानियों को जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर हमें यह आजा़द हवा सांस लेने के लिए दी।

इस कविता के माध्यम से यही विचार संप्रेषित करने का प्रयास किया गया है कि जवानों आगे बढ़ो और देश की समस्याओं को समझने का प्रयास करो, सच्चे मायनों में केवल झंडा फहराने से स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता। स्वतंत्रता चाहिए सामुदायिक व्याधियों से, स्वतंत्रता चाहिए भ्रष्टाचारियों से, स्वतंत्रता चाहिए बेरोजगारी से, स्वतंत्रता चाहिए अराजकता से, स्वतंत्रता चाहिए सांप्रदायिकता से, स्वतंत्रता चाहिए गरीबी से, स्वतंत्रता चाहिए प्रवसन की मजबूरियों से।

जब तक हम यह सब हासिल करने के प्रयास नहीं करते तब तक इन महा उत्सवों को सच्चे मायनों में मनाने के अधिकारी नहीं कहला सकते।

]]>
स्वाभिमान हिमालय सा… https://samacharseva.in/self-respecting-himalayas/ Sat, 09 May 2020 06:02:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=9022 -डॉ मेघना शर्मा

रणभेरी से उदय हुआ जो

स्वाभिमान हिमालय सा

अटल रहा है, अटल रहेगा

तेरा नाम शिवालय सा

एकलिंग की पूजा कर तू

प्राण दे गया मेवाड़ी

वीर शिरोमणि कहलाया

आन रख गया रजवाड़ी

मुगलों ने परखच्चे देखे

तू ना कभी हासिल हो पाया

मानसिंह के दंभी रथ को

तूने अटल, था ठुकराया

तेरी अमर कहानी गूंजी

हल्दीघाटी और खमनौर

जीत हार सब बौनी पड़ गई

तू ही बना सदा सिरमौर

देख विधाता भी मुस्काए

तेरी हिम्मत के परचम

भूतो ना भविष्यति को

सार्थक करता जो दमखम

तेरी महिमा ओ प्रताप हम

दोहराएं जग में हर बार

इतिहास के पन्ने कम है

लिखें तुझे हम सौ सौ बार।

 

 

 

-डॉ मेघना शर्मा

इतिहासकार, लेखिका

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय

बीकानेर, राजस्थान

राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई
बीकानेर, (samacharseva.in)वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2020 की ऑनलाइन आवदेन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 6 जुलाई 2020 कर दी गई हैं। आर.पी.वी.टी. में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी और आयु 31 दिसम्बर, 2020 तक न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को सीनियर हायर सैकेण्डरी (जीव विज्ञान/बायोटेक्नालॉजी) से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी इस वर्ष सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में शामिल हुए है एवं उनका परीक्षा परिणाम शेष है, वे भी इस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

]]>
गुरुवार 7 मई 2020 समाचार सेवा न्यूज बुलेटिन https://samacharseva.in/thursday-7-may-2020-samachar-seva-news-bulletin/ Fri, 08 May 2020 02:54:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=8996 बीकानेर में बलात्कार के बाद महिला श्रमिक की हत्या, दो गिरफ्तार

बीकानेर, (samacharseva.in)। गुरुवार 7 मई 2020 समाचार सेवा न्यूज बुलेटिन, बीकानेर में बिहार मूल की एक महिला श्रमिक की बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की पहचान के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका का शव दो दिन पहले नहर में बहकर आया था। मृतका श्रमिक महिला 28 वर्षीय सुनिता को उसकी पहचान वाले दो व्यक्तियों अमीन व हाफिज ने बलात्कार के बाद हत्या की और उसके शव को नहर में फैंक दिया था। उन्होने बताया कि 5 मई को बीछवाल थाने को सूचना मिली थी कि नहर में एक महिला का शव बहकर आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने शव की पहचान बिहार निवासी के रूप में की जो कि बीकानेर के खारा ओद्यौगिक क्षेद्ध के एक पीओपी कारखाने में श्रमिक का काम करती थी और अपनी दो पुत्रियों के साथ खारा गांव में रहती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका सोमवार 4 मई की रात को खारा में ही मजदूरी का काम करने वाले रावला गांव के निवासी अमीन व यूपी के सिद्वार्थ नगर निवासी हासम के साथ नहरी इलाके में पहुंची थी।

यहां दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हुई तो आरोपियों ने महिला का गला रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव नहर में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी अमीन जिसके मृतका के साथ अवैध संबंध बताये गए हैं वह मृतका की बेवफाई व अन्य व्यक्तियों से बढ़ते संपर्कों से परेशान था। इसीलिये उसने अपने साथी के साथ मिलकर मृतका सुनीता को सबक सिखाने के लिये उसकी हत्या कर दी।  

इस प्रकार आरोपियों तक पहुंची पुलिस

नहर में एक महिला के शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मर्ग दर्ज की। मर्ग की जांच एसआई सुमन शेखावत ने शुरू की। इस बीच एडिसनल एसपी सिटी, सीओ सदर और बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मामले में छानबीन शुरू की। मृतका की फोटो के आधार पर खारा व अन्य ओद्यौगिक क्षेत्रों में उसकी पूछताछ की गई। तब पता चला कि उक्त महिला का खारा में काम करने वाले एक श्रमिक अमीन से जान पहचान थी। वह उसके यहां आती-जाती थी। पुलिस ने इसी आधार पर मृतका के पहचान वाले व्यक्ति को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो वह खुद ही आरोपी ही निकला, पूछताछ में इसने अपने दूसरे साथी का भी नाम बताया। इस इस प्रकार ये मामला खुल गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे रवींद्रनाथ टेगौर : कामिनी

बीकानेर, (samacharseva.in)। गुरुदेव रवींद्रनाथ टेगौर की 159 वी जयंती पर गुरुवार को कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में स्मरण सभा आयोजित की गई। फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि गुरुदेव टेगौर विनम्रता की प्रतिमूति थे।

फाउंडेशन के सचिव आर.के.शर्मा ने कहा कि रवींद्रनाथ टेगौर की बदौलत भारत देश की पहचान है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि रवींद्रनाथ टेगौर की रचनाओं में जीवन जीने की कला और दुखों से निकलने का सार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीलाल सेवग की। सभा में सत्यदेव शर्मा, गणेशदास स्वामी, दुर्गादत्त भोजक, विक्रम सिंह राठौड़, सरोज देवी, कर्मचारी नेता पुरषोत्तम सेवक, कन्हैयालाल सेवग, गोपाल सुथार, मंजू, सतीश शर्मा, जितेंद्र भोजक, स्वेता, खुश, पुलकित, मानवी, रेखा देवड़ा आदि ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम ने डॉ. कल्‍ला से पूछा कब आ रहे हो

बीकानेर, (samacharseva.in)। जनस्वास्थ्य एवं अभियात्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि राज्य में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिये फरवरी माह में ही 65 करोड़ रूपये का कंटीन्जेंसी प्लान मंजूर कर सभी जिला कलक्टर्स को 50-50 लाख रूपये की आकस्मिक स्वीकृति के लिए अधिकृत कर दिया है। डॉ. कल्ला गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं की समीक्षा  बैठक के दौरान बीकानेर से जानकारी दे रहे थे।

केबिनेट मंत्री डॉ. कल्ला ने सीएम गहलोत को बताया कि चार अभावग्रस्त जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर एवं हनुमानगढ़ में एसडीआरएफ के तहत पेयजल परिवहन के लिए विशेष निर्देष दिए गए हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत योजनाओं को भी समय पर पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रमुख सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राजेश यादव ने गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार कार्ययोजना तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण की स्थिति के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

उन्होंने बताया कि नये नलकूप लगाने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन एवं खराब पंपसेट बदलने के कार्य जिला कलक्टर की अनुशंषा पर किए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री गहलोत ने गर्मी के मौसम में प्रदेश में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से करने और हैण्डपंप एवं नलकूपों की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने को कहा।  वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन नवीन महाजन,   मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा अजिताभ शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बातचीत की समाप्ति पर सीएम गहलोत ने बीकानेर आये डॉ. कल्‍ला से पूछ ही लिया कब आ रहे हो जयपुर।  

बीकानेर की संगीता ने की बड़ी पहल

बीकानेर, (samacharseva.in)। राजस्थानी मोट्यार परिषद् की सदस्या तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की राजस्थानी साहित्य की छात्रा संगीता पड़िहार विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचाव के लिये बनने वाले किसी प्रकार के वैक्सीन की जांच के लिये मानव शरीर की आवश्यता पड़ने पर अपने को इस जांच के लिये प्रस्तुत करना चाहती है।

बीकानेर में जस्सूसर गेट क्षेत्र निवासी संगीता ने इस संबंध में बीकानेर कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे पत्र में अपील की है कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये यदि वैज्ञानिकों को किसी परीक्षण के लिये मानव शरीर की आवश्यकता होती है तो वह अपने जीवन का दाव लगाने को तैयार है। संगीता के अनुसार उसने यह निर्णय स्वविवेक से लिया है और लोगो को भी प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया है।  

बाहर से आए प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से हो – कुमार

बीकानेर, (samacharseva.in)। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि बाहर से जो भी व्यक्ति  आया है उसके स्वास्थ्य का परीक्षण आवश्यक रूप से हो जाए, इसके लिए जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी स्तर पर नियुक्त  चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रकर यह  सुनिश्चित करेंगे कि बाहर के जिले  से आए प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य का परीक्षण हो गया है और 14 दिन तक उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाए। जो भी व्यक्ति बाहर आता है उसकी सूचना चिकित्सक द्वारा संकलित की जाए और संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक सीएमएचओ को आवश्यक रूप से दी जाए ।

कुमार ने गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वि•ााग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से नोखा में महाराष्ट्र, चेन्नई और तमिलनाडु से बड़ी संख्या में प्रवासी आए हैं इन सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए और इनको होम क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए भी समय-समय पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामसेवक, पटवारी और राजस्व विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुनिश्चित करते रहें कि ये सभी लोग होम क्वॉरेंटाइन  में ही है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक सीएमएचओ द्वारा सारी सूचना एकत्रित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जाए और जिला स्तर पर इस संबंध में पूरी सूचना का संकलन कर तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए।जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले की नोखा और श्रीडूंगरगढ़ के एंट्री पॉइंट पर जो चेक पोस्ट स्थापित किया हुआ है यहां पर आने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए, साथ ही सभी से होम क्वॉरेंटाइन में रहने का बंध पत्र भी भरवाए जाए।बैठक मैं  निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी, आयुक्त नगर निगम खुशाल यादव, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा सहित में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बाहर से आने वालों के लिए स्टेट क्वॉरेंटाइन की भी व्यवस्था हो जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन ना करके स्टेट क्वॉरेंटाइन करना हो उनके लिए स्टेट क्वॉरेंटाइन के लिए कुछ और अतिरिक्त भवनों का चयन किया जाये। भवन की चिन्हिकरण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां कमरे अधिक हो तथा कमरों में हवा और रोशनी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। 500 जांचे प्रतिदिन की जाए जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में बाहर से आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग इस तरह की कार्य प्रणाली अपनाए, कि प्रतिदिन 500 लोगों का कोराना का परीक्षण हो जाए। बीकानेर मेडिकल कॉलेज में 500 जांच प्रतिदिन हो सकती है और इसकी रिपोर्ट  8 घंटे में आ जाती है। इसलिए ज्‍यादा से ज्यादा जांचे हों।

समन्वित प्रयासों से जिले को कम्युनिटी स्प्रेड से बचाएं
गौतम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बीकानेर अब तक काफी हद तक सफल रहा है। रेड जोन से और ओरेंज जोन में बदलने में संदिग्ध के संपर्क की ट्रेसिंग और संदिग्धों की अधिकाधिक जांच और  स्टेट क्वॉरेंटाइन रखे जाने से संक्रमण की रोकथाम में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे से बीकानेर को बचाए रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वित प्रयास करने होंगे तभी इस खतरे को कम किया जा सकता है और लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

गौतम ने कहा कि स्टेट क्वॉरेंटाइन रखे जाने के दौरान लोगों की आधारभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए, गर्मी के मौसम को देखते हुए जो भी आवश्यक  सुविधाएं जरूरी हो उपलब्ध करवाई जाए।

भगवान बुद्ध ने दुनिया को दिखायी मानवता की राह

बीकानेर, (samacharseva.in)। भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को लोगों ने घरों में रह कर मनाई। रोशनी घर चौराहा स्थित बसपा कार्यालय में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर उनका श्रद्धामयी स्मरण किया।

बसपा युवा नेता मनोज श्रीदेव ने उ कहा कि महामानवतावादी तथागत गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को विश्व में जगतगुरू का सम्मान दिलाया था। सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि अशिक्षित, उपेक्षित व शोषित वर्ग को उनका उपदेश था अप्प दीपो भव  अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो।

राहुल श्रीदेव ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन अर्थात वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए। इस मौके पर श्याम सुंदर पन्नू, धानवी श्रीदेव ने भी भगवान बुद्ध को याद किया।

जेल में बजा खतरे का सायरन

बीकानेर, (samacharseva.in)। केन्द्रीय कारागार बीकानेर में गुरूवार की दोपहर एक बजे खतरे का सायरन बजने से कारागार के आस पास इलाकों में हड़कंप सा मचा गया। अचानक सायरन बजने से आस पास इलाके के लोगों लगा कि जेल के अंदर कोई बड़ा घटनाक्रम हुआ है। बीछवाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेल में खतरे का यह सायरन रूक-रूक कर दो-तीन मिनट तक बजता रहा है।

इससे कारागार की बैरिकों के बंदियों में भी हलचल सी मची गई। बाद पता चला था कि जेल प्रशासन ने सायरन चैकिंग करने के लिये बजाया था। जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जेलों में सायरन पिछले काफी अर्से बंद पड़े थे,इनकी चैकिंग के लिये गुरूवार सुबह कारागार मुख्यालय ने तमाम जेल अधीक्षकों को सायरन चैक करने के निर्देश दिये थे।

लू एवं तापघात से बचने के लिए सावधानियां बरती जाए

बीकानेर, (samacharseva.in)। गर्मी बढ़ने  के साथ ही लू तथा तापघात के रोगी बढ़ने की आशंका है। इस संबंध में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य (प्रथम) एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग डॉ. लियाकत अली गौरी ने आमजन को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

डॉ. गौरी ने बताया कि हीट रिलेटेड डिसआर्डर (गर्मी से होने वाली बीमारियां, लू लगना आदि) मरीज के उपचार के लिये अलग से सीजनल वार्ड की व्यवस्था पीबीएम में की गई है, जिसमें आवश्यक दवाएं व वस्तुएं उपलब्ध हैं। डॉ. गौरी ने आमजन को गर्मी जनित रोगों से बचाव के सलाह दी है कि  धूप में सूती कपडे से ढ़ककर बाहर निकले, खूब पानी पिये, जहां तक हो सके दोपहर में बाहर ना निकले। एसी व कूलर से एकदम बाहर धूप में ना निकले।

पेय पदार्थों में नीबू शिंकजी एवंम छाछ का सेवन अधिकतम उपयोग करें तथा भूखे पेट बाहर न जाऐ। उन्होंने बताया कि इन बीमारियॉ के ईलाज के लिये मेडीसिन आपातकालीन के पास सीजनल वार्ड में पूरी व्यवस्था की गयी है। डॉ. गौरी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रा’य सरकार के आदेशों की पालना के अंतर्गत लू एवं तापघात पर होने वाली विभागीय संगोष्ठी का आयोजन नहीं किया जायेगा।  

अपराध / दुर्घटना समाचार

झोंपड़े में जिंदा जल गया युवक, पिता ने बहु-पोती पर लगाया हत्या का आरोप

बीकानेर, (samacharseva.in)। जिले के सीमावर्ती खाजूवाला इलाके के चक छह पीएचएम में बुधवार की रात एक ढाणी के झोंपड़े में संदिग्ध हालातों में झुलस जाने से युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद गुरूवार सुबह मौके पर पहुंची खाजूवाला पुलिस ने झुलसे शख्स का शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त छह पीएचएम निवासी श्यामलाल कुम्हार के रूप में हुई। वह अपनी पत्नि और बेटी के साथ ढाणी में रहता था।

मौके पर पत्नि और बेटी गैर मौजूद मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुला लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद सीओ खाजूवाला देवानंद भी घटनास्थल पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की। इस मामले को लेकर मृतक श्यामलाल के पिता रामप्रताप कुम्हार हत्या की आंशका जताते हुए श्यामलाल की बहु पुष्पा और उसकी बेटी प्रिंयका के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए श्यामलाल को जिंदा जलाकर उसकी हत्या का केस दर्ज कराया है।

सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर मौका वारदात से साक्ष्य सबूत जुटा लिये गये है,शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पुष्पा और उसकी बेटी प्रिंयका को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कुत्तों ने श्मशान से खींच निकाला मृत शिशु

बीकानेर, (samacharseva.in)। रानी बाजार के पट्टी पेड़ा इलाके में श्मसान घाट में दफन किया गया नवजात शिशु का शव आवारा कुत्तों खोद लाये। उसे नोंचा और खान कॉलोनी के एक मकान के आगे छोड़ गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु के सिर को कब्जे लेने के बाद उसके धड़ की खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में खान कॉलोनी निवासी एक युवक के रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर नवजात के सिर को दफन किया। सीआई व्यास कॉलोनी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि कॉलोनी में एक घर के सामने सड़क पर धड़ से अलग शिशु का सिर पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

]]>
गांधी के जन आंदोलनों ने किया था मज़दूरों को भीतर तक प्रेरित! https://samacharseva.in/gandhis-mass-movements-inspired-workers-within/ Fri, 01 May 2020 05:50:45 +0000 https://samacharseva.in/?p=8960 डॉ.मेघना शर्मा

बीकानेर, (samacharseva.in)। अपने देश के हालात पर नजर दौड़ाएँ तो आज हमारे देश की आधे से अधिक आबादी शहरी तथा ग्रामीण सर्वहारा, अर्ध्दसर्वहाराओं की है।करोड़ों की आबादी वाले महानगर अस्तित्व में आचुके हैं, जहाँ कि गन्दी बस्तियों में करोड़ोंकरोड़ उजरती सर्वहारा भरे पड़े हैं।

और गौरतलब बात यह है कि आज हमारे देश के औद्योगिक मजदूरों में भारी बहुसंख्या युवा मजदूरों की है।यह युवा मजदूर पुरानी पीढ़ी के मजदूरों से भिन्न है।यह गाँवों से पुरानी पीढ़ी के मजदूरों जितना नहीं जुड़ा है। इस युवा मजदूर का सपना गाँव नहीं है।शहरों में भले लाख मुसीबतें हों लेकिन यह युवा मजदूर गाँव के नीरस, ठहरे, कूपमण्डूकी वातावरण में वापिस नहीं जाना चाहता। 

यूरोप में श्रम आंदोलन की शुरुआत औद्योगिक क्रांति के दौरान हुई थी जब कृषि क्षेत्र में रोजगार कम हो गए और औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक नियुक्तियां होने लगीं. इस विचार को भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा. श्रमिकआंदोलन 19 वीं सदी के प्रारंभ से मध्य तक सक्रिय रहा और इस दौरान संपूर्ण औद्योगिक जगत में विभिन्न श्रमिक दलों का गठन किया गया।

हमारे देश मे श्रम आंदोलन अपेक्षाकृत रूप से देरी से शुरू हुआ। भारत में मजदूर संघ का अस्तित्व 19 वी. शताब्दी केउत्तरार्द्ध में आधुनिक उद्योगों की स्थापना के साथ शुरु होता है। रेलवे का निर्माण इस दिशा में प्रथम कदम था।आधुनिक उद्योगों के उदय के साथ ही कारखानों में अनेक बुराइयां जैसे कि काम करने के अधिक घंटे, आवास की असुविधा, कम वेतन, अत्यधिक असुरक्षा आदि देखने को मिली। कारखानों में सुधार हेतु प्रथम प्रयास समाज सेवी संस्थाओं द्वारा किया गया।

भारत देश मे श्रमिकों की कार्यस्थल के पर्यावरण को सुधारने, उनके वेतन व अन्य सुविधाओं के लिए सर्वप्रथम प्रयास करने का श्रेय श्री एम. एसबंगाली को जाता है, जिन्होने 1875 मे एक संगठन बनाकर इस दिशा मे प्रयास किया। यद्यपि उनके प्रयासों को कुछ विशेष सफलता नहीं मिली, पर उन्हे श्रम आंदोलन के जन्मदाता का सम्मान तो हासिल है ही। 

इस समय का एकमात्र समाजार पत्र मराठा (तिलक) ही मिलमजदूरों की रियासतों के लिए वकालत करता था।स्वदेशी केप्रमुख नेताओं में अश्विनीकुमार दत्त, प्रभात कुमार राय चौधरी, अपूर्व कुमार घोष ने मजदूर आंदोलन को अपना सहयोग प्रदान किया।बंगाल विभाजन के दिन मजदूरों ने समूचे बंगाल में हङताल रखी। 1908 को बाल गंगाधर तिलक को आठ वर्ष की सजा होने के बाद तत्कालीन बंबई केकपङा मजदूर लगभाग एक सप्ताह तक हङताल पर रहे, मजदूरों की यह हङताल उस समय की सबसे बङी राजनीतिक हङताल थी।

बी.पी. वाडिया द्वारा गठित मद्रास मजदूर संघ (1918) भारत का पहला आधुनिक मजदूर संगठन था। 1919 में अंतर्राष्ट्रीय श्रमसंगठन (ILO) में भारत की सदस्यता एवं राष्ट्रवादियों के असहयोग आंदोलन ने भारत में एक अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के रूप में सामने आया। 1920 में एम. एन. जोशी, जोसेफ बैपटिस्ट तथा लाला लाजपत राय के प्रयासों से अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना हुई।

कांग्रेस में वामपंथी विचारधारा वाले नेता जैसेश्रीपाद अमृत डांगे, मुजफ्फर अहमद, पूरनचंद्र जोशी तथा सोहन सिंह ने कामगार किसान पार्टी की स्थापना की।सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय कांग्रेस ने मजदूर और किसान कांग्रेस के हाथपाँव हैं, का नारा दिया।

भारत छोङो आंदोलन के समय 9 अगस्त, 1942 को गांधीजी के गिरफ्तार कर लिये जाने पर दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास, कानपुर, लखनऊ, बंबई, नागपुर, अहमदाबाद, जमदेशपुर, इंदौर, बंगलौर आदि में श्रमिकह ङतालें हुई।ब्रिटिश साम्राज्यवाद के अंतिम वर्षों में समूचे देश के आर्थिक मुद्दे को लेकर हुई हङतालों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई, इन हङतालों में डाक तार विभाग की हङताल सर्वाधिक प्रसिद्ध थी।

वर्तमान मजदूर संगठनो की शुरुआत प्रथम विश्वयुद्ध के बाद मानी जासकती है।युद्ध के दौरान मजदूरों मे अपने अधिकार पाने, अपनी महत्ता जानने और अपनी सुविधाओं को पाने की जागृति की लहर पैदा हुई।  सन 1934 मे पंडित हरीनाथ शास्त्री की अध्यक्षता मे हुए एक सम्मेलन मेआल इंडिया रेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस समाप्त कर दी गयी। 1938 मे आल इंडिया ट्रेड यूनियन फेडरेशन का भीइंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस मे श्री वीवी गिरि (जो बाद मे भारत के राष्ट्रपति भी बने) के प्रयासो से विलय हो गया।

देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ की स्थापना महान विचारक स्वदत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक  केजन्म दिवस 23 जुलाई 1955 कोहुई।भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था।

यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। 

अन्य मजदूर संगठनों का नारा है– चाहे जो मजबूरी हो, माँग हमारी पूरी हो!

भारतीय मजदूर संघ का नारा है– देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम्!

भारतीय मजदूर संघ के छोटेबड़े प्रत्येक कार्यक्रम काशुभारम्भ इस प्रकार के गीत से होता है

मानवता के लिए उषा की किरण जगाने वाले हम,

शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम।

हम अपने श्रम सीकर से ऊसर में स्वर्ण उगा देंगे,

कंकड पत्थर समतल कर कांटों में फूल खिला देंगे।

सतत परिश्रम से अपने हैं वैभव लाने वाले हम,

शोषित, पीडित, दलित जनों का भाग्य बनाने वाले हम।

अन्य किसी के मुंह की रोटी हरना अपना काम नहीं,

पर अपने अधिकार गंवा कर, कर सकते आराम नहीं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आजका युवा मजदूर पढ़ालिखा है।यह पढ़ालिखा युवा मजदूर राजनीतिक रूप से आसानी से शिक्षित हो सकता है और सर्वहारा क्रान्ति की विचारधारा आसानी से आत्मसात कर सकता है।आज देखा जाए तो मजदूर आन्दोलन के हर पहलू पर निरन्तरता परपरिवर्तन का पहलू हावी है। जरूरत आज इस बात की है कि एक सच्चे वैज्ञानिक के समान आज की देशदुनिया की बदली हुई परिस्थितियों को स्वीकार किया जाये, उनका अध्ययनविश्लेषण किया जाये, उन्हें समझा जाये तथा उन्हें बदलने के नये तौरतरीकों तथा रूपों के बारे में सोचा जाये।  सिर्फ सोचा ही न जाए, इस सोचविचार से जो नतीजे निकलें, उन्हें मजदूर आन्दोलन संगठित करने की व्यावहारिक कार्रवाइयों में लागू किया जाये।

डॉ.मेघना शर्मा

इतिहासकार, कवयित्री कथाकार

डायरेक्टर, सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर

]]>
मज़दूर के आंसू https://samacharseva.in/labor-tears/ Fri, 01 May 2020 04:26:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=8956 निष्प्राण, निस्पृह, निस्पंदित

मजदूर की आंखो की पुतलियों में

शून्य होता आसमान

स्वयं को निगलती धरती,

अनंत में विलीन होती ओस

सूखे अश्रुओं के मरासिम

दे जाते हैं अनाज,

घर परिवारों को

स्पंदन के साज़

उम्र गुजार कर

टाट पट्टी की गरीब

टपकती झोपड़ियों में,

उम्मीद की बालियां और

फसल की आत्मा होती हैं रूबरू

क्योंकि

खाली नहीं जाते कभी

मज़दूर के आंसू!होती हैं उनमें तैरती

ख्वाबों की मछलियां

तोले नहीं जाते कभी

मज़दूर के आंसू!

-डॉ. मेघना शर्मा

कवयित्री कथाकार

बीकानेर, राजस्थान

 

 

 

राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई
बीकानेर, (samacharseva.in)वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2020 की ऑनलाइन आवदेन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 6 जुलाई 2020 कर दी गई हैं। आर.पी.वी.टी. में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी और आयु 31 दिसम्बर, 2020 तक न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को सीनियर हायर सैकेण्डरी (जीव विज्ञान/बायोटेक्नालॉजी) से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी इस वर्ष सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में शामिल हुए है एवं उनका परीक्षा परिणाम शेष है, वे भी इस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

]]>
गुरुवार 30 अप्रैल 2020 समाचार सेवा न्यू्ज बुलेटिन https://samacharseva.in/thursday-30-april-2020-samachar-seva-news-bulletin/ Thu, 30 Apr 2020 17:07:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=8946 नागौर की कोरोना संक्रमित महिला की बीकानेर में मौत

बीकानेर, (samacharseva.in)। गुरुवार 30 अप्रैल 2020 समाचार सेवा न्‍यूज बुलेटिन, बीकानेर के पीबीएम अस्पानतल में भर्ती नागौर निवासी कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की गुरुवार तडके करीब 2.45 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया।

मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैतानसिंह राठौड़ ने बताया कि मृतका नागौर जिले में बासनी गांव की निवासी थी। अस्पशताल में सोमवार 27 अप्रैल को हुई जांच में वह और उसका भाई कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। मृतका को पीबीएम के आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था।

बाद में उसे उसके भाई के साथ ही पीबीएम के सुपर स्पेशलियटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया था। मृतका के भाई का अभी इलाज चल रहा है।

बीकानेर में कोरोना मुक्‍त हुए लोगों की विदाई का सिलसिला जारी

बीकानेर में कोरोना रोग से मुक्तस हुए लोगों का अपने घर की ओर जाने का सिलसिला बुधवार को जारी रही। बुधवार को भी 7 लोगों को हंशा गेस्ट हाउस स्थित क्वा रेंटीन सेंटर से अपने अपने घर के लिये विदा किया गया। इनमें 6 वर्ष की बूबशीरा भी शामिल रही। इन मरीजों के संक्रमण से ठीक होने और 14 दिन का क्वॉरेंटाइन का समय पूरा होने पर सैंपल की दोबारा जांच की गई, तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। कलक्टवर कुमार पाल गौतम ने खुद मौके पर पहुंचकर इन लोगों को विदा‍ किया। गौतम ने सभी स्वस्थ हुए लोगों से होम आइसोलेशन की पालना आवश्यकक रूप से करने की हिदायत दी। इससे पहले भी मंगलवार को सात और लोगों को क्वापरंटीन सेंटर से विदा किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अब तक कुल 14 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं सभी को होम क्वॉरेंटाइन के लिए छुट्टी दे दी गई।

श्रमिकों की कांउसलिंग में जुटी मनोचिकित्सीय टीम

श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर में 3 शिविरों में रह रहे माइग्रेट वर्करों की गुरुवार को पीबीएम अस्पगताल के चिकित्सोकों ने काउंसलिंग की तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। डॉ. फूल सिंह बिश्नोई ने बताया कि मोमासर में 198 वर्कर,  नानू देवी विद्यालय, पीजी मिशन विद्यालय में 31 और 16 समेत कुल 245 वर्कर रह रहे हैं। परामर्श शिविर में डॉ. मुरलीधर स्वामी, डॉ. कैलाश सारस्वत, सीआरए विनोद पंचारिया ने सेवाएं दी। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार नवल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण हरियाणा, मध्य प्रदेश के लोग फंसे हुए हैं। इन्हें शेल्टर होम में रखा गया है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार जय नारायण, गिरदावर गिरधारी लाल, पटवारी रामावतार, प्रहलाद, मोमासर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सीताराम ने सहयोग दिया।

थानेदार के हाथों बंटवाये राशन किट

कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया व बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने क्षेत्र में चयनित परिवारों में से वंचित 500 परिवारों को सूखे राशन की किट उपलब्धर कराई। ये किट बीकानेर धोबी समाज संघ की ओर से उपलब्धव कराये गए। राशन किट में आटा, मूंग दाल,  मिर्च, नमक, तेल, चीनी, चावल तथा सब्जियां उपलब्ध। कराई गई हैं। यह सामग्री धोबी समाज संघ के अध्यक्ष गोपाल बाणिया, आनंद पुरोहित, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, सिकंदर खान व नवाब अली ने आपसी सहयोग से उपलब्धय कराई। इस अवसर पर रघुवीर भाटी, सुरेंद्र खरखौदिया, अशोक बारिया, बंशीलाल, शिव पवार, बाबू सांखला, राजू सांखला, नरेश देवड़ा, कुलदीप चौहान एवं राजेंद्र खरखोदिया उपस्थित रहे।

अधिवक्तांओं को मिले 10 हजार रु. की सहायता

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने बार कांउसिल चैयरमेन को ज्ञापन भेजकर कोरोना संकट में आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओं को 5 की बजाय 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब कराने की मांग की है। पुरोहित ने योजना में अधिवक्ताओं के वर्गीकरण किय जाने को भी वकीलों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंओने कहा कि प्रदेश के अधिवक्ता 21 मार्च से लगातार बेरोजगार है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संकटकाल में संरक्षक की भूमिका निभाते हुए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान को वेलफेयर फंड से जरूरतमंद अधिवक्ताओं की भरपूर सहायता करनी चाहिए। 

मेघवाल ने डॉक्टंरों से किया संवाद

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयुष डॉक्टरों से बात की। डॉ. रुचिका राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सहक कोरोना से लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर एक योद्धा की भांति काम कर रहे हैं। डॉ. नरेन्द्रकुमार शर्मा, डॉ. मधुबाला, डॉ. कौशल कुमार कालरा, डॉ. हंसराज चौधरी ने आयुष डॉक्टरों, कर्मियों को 50 लाख रू. का बीमा लाभ दिया दिये जाने की बात की। डॉ. रामकुमार शर्मा, डॉ. गोपाल तंवर, डॉ. ओमप्रकाश कुमावत, डॉ. गोविन्द ओझा, डॉ. आर. एस. राठौड़, डॉ. गौरी शंकर जयपाल,  डॉ. ईश्वर दत्त शर्मा ने भी सुझाव दिये।

नोखा विधायक बिश्नोई ने जताया आभार

नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्नध हिस्सोंa में फंसे मज़दूरों, पर्यटकों, विद्यार्थियों, तीर्थ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये की गई व्य वस्थाm पर केन्द्रम सरकार का आभार जताया है। विधायक बिश्नोई ने बीकानेर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन बीकानेर  के अध्यक्ष समुन्द्रसिंह राठौड़ को पत्र लिखकर नोखा सहित समस्त बीकानेर के प्रवासियों को अपने गृहक्षेत्र तक लाने में एसोसिएशन द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।

मास्क बनाकर बच्चों एवं बड़ों को वितरण किया 

बाल दुराचार विरोधी टास्क फ़ोर्स शारदा सामजिक सरोकार की समन्वयक प्रभा भार्गव और सदस्य अरुणा भार्गव ने अपने घर पर सूती कपड़े के मास्क बनाकर जरूरतमंदों को निशुल्क भेंट किए। उन्होंने मास्कड़ दुबारा इस्तेरमाल करने के लिये मास्कक को मास्क साबुन से धोने। उसके बाद मास्कa पर दुबारा साबुन लगाकर उसे उबले हुए पानी में 10 मिनट उबालने तथा बाद में एक बार और साफ पानी से धोकर प्रेस कर इस्तेामाल करने की जानकारी दी।

स्काउट मंडल ने 1.1 लाख रु. की सहायता भेजी

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर ने कोरोना महामारी रोकथाम के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1.1 लाख रूपये की सहायता भेजी है। मंडल ने इस राशि का चेक  स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर भेजे हैं। मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने बताया कि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, झुंझुनू और हनुमानगढ के स्काउटर गाइडर एवं पदाधिकारियों से एक लाख एक हजार रूपये एकत्रित किये गये।

पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेगा राशन

लॉकडाउन के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र परिवारों को 10 किलोग्राम गेहूं तथा 01 किलोग्राम दाल निःशुल्क दी जाएगी। दाल गेहूं का वितरण 1 से 10 मई तक किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि गेहूं तथा दाल का वितरण पूर्णतया निःशुल्क होगा। यदि कोई उचित मूल्य दुकानदार इसके लिये राशि वसूल करेगा तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

घर वापसी के लिये सीएम को भेजा ज्ञापन

बीकानेर संभाग के सूरत और मंगलोर में फंसे हुए चार युवकों गंगाशहर निवासी नितेश मरोठी आदि की घर वापसी को लेकर सीएम गहलोत के नाम का ज्ञापन बीकानेर कलक्टीर को ई-मेल किया गया है। यह जानकारी कांग्रेसी नेता अब्दुल रहमान लोदरा ने दी।

बीकानेरी भूजिया और रसगुल्ला के शौकिन थे इरफान खान

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेरी भूजिया और रसगुल्ला के शौकिन रहे इरफान खान ने भरोसा दिलाया था कि वे जल्द ही बीकानेर आयेंगे लेकिन बुधवार को वो दूनिया से ही विदा हो गये। राजस्थानी फिल्मों के अभिनेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने इरफान के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्‍होंने बताया कि बॉलीवुड एक्टर स्व. इरफान खान दो साल पहले फिल्म करीब-करीब सिंगल की शूटिंग के लिए बीकानेर आये थे। बीकानेर में शूटिंग के दौरान गजनेर स्थित गजनेर पैलेस में विभिन्न दृश्यों को शूट किया गया था इस दौरान फिल्म अभिनेता इरफान खान टैक्सी में सवार होकर गजनेर पैलेस पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान टैक्सी में सवारी के साथ ही जीप में डेजर्ट सवारी का दृश्य फिल्माया गया था। शूटिंग के दौरान छह दिन बीकानेर में रहे इरफान खान का यहां के लोगों से गहरा लगाव हो गया था। उन्‍होंने लोगों से कहा कि बीकानेर पर महानगर कल्‍चर हावी मत होने देना।  

इरफान के निधन पर शोक जताया

कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सिने अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि इरफान मंजे हुए आर्टिस्ट थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म और कला जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।  

वेटरनरी विवि परिणाम – विशाल, केशव व गरिमा रहे अव्वल

बीकानेर, (samacharseva.in)। वेटरनरी विवि की स्रातक अंतिम वर्ष परीक्षा-2020 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। स्ना.तकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर के विशाल यादव ने मेरिट में पहला स्थान, प्रियदर्शिका शेखावत ने तीसरा तथा गजल चावला ने पांचवा स्थालन प्राप्ति किया है। परीक्षा में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से वेटरनरी कॉलेज बीकानेर के केशव गौड़ व वेटरनरी कॉलेज नवानियां उदयपुर की गरिमा राठौड़ रहे हैं। जबकि मेरिट में चौथा स्थान पर अरावली वेटरनरी कॉलेज सीकर के भवनीत सिंह बाघवा ने हासिल किया है।

बदला पीबीएम अस्‍पताल का समय

बीकानेर, (samacharseva.in)। एक मई से पीबीएम अस्प ताल में सभी विभाग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। आगामी 30 सितंबर तक अस्प ताल खुलने का समय यही रहेगा। अस्परताल अधीक्षक डॉ. मोहम्मधद सलीम ने बताया कि रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों के दिन आउटडोर का समय सुबह 9 बजे से मध्यामन्हद 11 बजे तक रहेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी बीकानेर में

बीकानेर, (samacharseva.in)। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी 3 मई तक बीकानेर में रहेंगे। इस दौरान वे जिला अधिकारियों से कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति और व्यवस्थाओं बाबत फीड बैक लेंगे। भाटी 3 मई को दोपहर 2 बजे राजकीय वाहन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपराध / दुर्घटना समाचार

फर्जीवाडे के आरोपी से तीन फर्जी पास जब्त

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीछवाल थाना पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के नाम से वाहनों के फर्जी पास बनाने के आरोपी मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी नारायण सांखला से कुल तीन फर्जी पास जप्तप किए हैं। थानाप्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के कम्प्यूटर को जब्त कर उसे भी खंगाला जाएगा। पता लगाया जाएगा कि उसने और कितने फर्जी पास बनाए हैं। थानाप्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी विभाग की ओर से जारी होने वाले डिजीटल पास के हस्ताक्षर को स्कैन कर कॉपी कर फर्जी पास पर लगा देता था। ऐसे ही फर्जी पास के जरिये वह लोगों को बीकानेर से बाहर भेज रहा था। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल मुआयना करवाकर न्यायालय में पेश किया।

विवाहिता की लज्जा भंग करने का आरोप

बीकानेर, (samacharseva.in)। लूणकरणसर थाना पुलिस ने 11सीएचडी रोझां में एक विवाहिता के घर में घुसकर अश्ली ल हरकते करने के आरोप में रोझां निवासी भंवरलाल जाट व दानाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता रोझां निवासी उर्मिला जाट पत्नीा श्रवणराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी मंगलवार 28 अप्रैल की रात को 11.30 बजे उसके घर आये। आरोपी भंवरलाल ने उसे पकड लिया और छाती दबाई तथा कपडे फाडकर बेइज्जीत किया। मारपीट की। पीडिता के अनुसार दोनों आरोपियों ने उसकी लज्जाभंग की। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्टे बल गंगाराम को सौंपी गई है।

पत्नीं व बेटों पर लगाया बंधक बनाकर पीटने का आरोप

बीकानेर, (samacharseva.in)। खाजूवाला थाना पुलिस ने 2 केवाईड निवासी एक व्यआक्ति को उसके ही घर पर बंधक बनाकर पीटने के आरोप में पीडित की पत्नीा, दो पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडित मेजर सिंह बावरी पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी  पूगल में चक 4एसडब्यूर एम निवासी विद्या देवी, दो पुत्र रमेशकुमार, प्रदीप कुमार तथा रामकृष्ण बावरी पुत्र श्रवणकुमार ने मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह उसे उसके ही मकान में बंधक बनाकर एकराय होकर बैल्टण व लोहे की जंजीर से पीटा। हैड कांस्टे बल सुरेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

एएसआई ने दवा विक्रेता को धमकाया

बीकानेर, (samacharseva.in)। देशनोक कस्बे एक दवा विक्रेता मोहम्मद अयूब राठौड़ ने देशनोक थाने के एएसआई रणजीत सिंह पर अभद्रता और बिना वजह धमकाने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा है। पीडि़त के अनुसार बुधवार को अपनी मेडिकल शॉप पर बैठा था। एएसआई रणजीत उसकी दुकान पहुंचा। कांउटर पर डंडा फटकार अभद्रता की। विरोध करने पर नशीली दवाएं बेचने के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ नोखा को सौंपी है।

सब्जी पर कुल्ला करने वाला गिरफ़तार

बीकानेर, (samacharseva.in)। गंगाशहर थाना पुलिस ने सब्जी मंडी में सब्जियों पर कुल्ले का पानी डालने के आरोपी आशीष सांखला को गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह सब्जियों पर मुहं से कुल्लाक कर उसका पानी छिडक रहा था। कलक्टपर ने सीएमएचओ से इस सब्जीे विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। गंगाशहर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

]]>
समाचार सेवा न्यूज बुलेटिन 16 जनवरी 2020 गुरुवार https://samacharseva.in/samachar-seva-news-bulletin-16-january-2020-thrusday/ Thu, 16 Jan 2020 19:39:02 +0000 https://samacharseva.in/?p=8253 नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ में सरपंच व पंच के चुनाव आज

बीकानेर, (samacharseva.in)। समाचार सेवा न्‍यूज बुलेटिन 16 जनवरी 2020 गुरुवार ,पंचायती राज चुनावों के पहले चरण में शुक्रवार को पंचायत समिति नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

यहां पंच-व सरपंच पद के मतदान संपन्न कराने के लिये पुख्ता बंदोबश्तों के साथ मतदान दलों ने गुरूवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान से रवानगी ली। पंचायत चुनाव 2020 के मतदान दलों की रवानगी के समय पर्यवेक्षक निकया गोहाएन भी उपस्थित रहे। मतदान दलों के साथ सुरक्षा बंदोबश्तों के लिये पुलिस की टीमें भी गुरूवार को रवाना होनी शुरू हो गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने कहा कि मतदान दल कर्मी यह सुनिश्चित करें कि मतदान केन्द्रों के बाहर भीड़ जमा न हो तथा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी प्रत्याशी का बूथ नहीं लगे तथा 100 मीटर के दायरे में कोई वोट नहीं मांगे। मतदान के पहले दिन पहुंच कर मतदान कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि यदि 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों के प्रचार पोस्टर हो तो उन्हें हटवाया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्र पर जाने के दौरान चुनाव कार्मिक स्थानीय लोगों का आथित्य स्वीकार न करें और निष्पक्ष रहते हुए पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाएं। मतदान दलों की रवानगी के समय आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, उपायुक्त उपनिवेशन चन्द्रभान सिंह भाटी, रजिस्ट्रार राजुवास अजीत सिंह राजावत, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी विकास हर्ष, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजय कुमार पिल्लई, अतिरिक्त कोषाधिकारी श्याम सुंदर किराडू, सहायक कोषाधिकारी किशन कुमार व्यास, मास्टर ट्रेनर डॉ गौरव बिस्सा, यश बंसी माथुर, विपिन सैनी, समिर्न्द्र सक्सेना उपस्थित थे।

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना सम्पन्न की जाएगी। मतगणना स्थल पर मतगणना के सम्बंध में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, अभ्‍यर्थी अथवा अभ्‍यर्थी के दो गणना एजेंट उपस्थित रह सकते हैं। गौतम ने बताया कि अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि काउटिंग मशीन गणना प्रदर्शित करते समय इस प्रकार से रखी जाए कि गणना को अभ्‍यर्थी  या एजेंट भली प्रकार देख सकें।

गौतम ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न होने वाली इस प्रक्रिया में गिनती से पूर्व नियंत्रण यूनिटों की संवीक्षा एवं निरीक्षण किया जाएगा। अभ्‍यर्थियों या उनके एजेंट को भी ईवीएम की सील देखने की अनुमति होगी। इसके बाद रिजल्ट वन का बटन दबा कर परिणाम लेने की प्रक्रिया प्रारम्‍भ  होगी।

उन्होंने कहा कि परिणाम को नोट कर लेने के बाद परिणाम अनुभाग के कवर को बंद कर दें और नियंत्रण यूनिट को स्विच ऑफ कर दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शुक्रवार को वार्ड पंच तथा सरपंच का चुनाव होना है। अत सम्बंधित क्षेत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

पंचायती राज चुनाव 2020 के तहत नोखा, श्रीडूंगरगढ़ तथा पांचू पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के लिए शुक्रवार को प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए मतदान केन्द्र परिसर में सायं 5 बजे तक आने वाले सभी मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार होगा और उन्हें पर्ची देकर मत डलवाए जाएंगे।

लॉ कॉलेज में हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता

बीकानेर, (samacharseva.in)। राजकीय विधि स्रातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर का सांस्कृतिक सप्ताह उमंग 2020 का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक महाविद्यालय की सहायक आचार्य रेखा आचार्य, मल्लिका परवीन एवं मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि गुरुवार को प्रथम दिवस को म्यूजिकल चेयर, नींबू चम्मच प्रतियोगिता एवं बैलून दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवशंकर व्यास व किशनलाल उपस्थित रहे।

विवि अपग्रेडेशन कार्यशाला में भाग लेंगे डॉ. श्रीमाली

बीकानेर, (samacharseva.in)। विश्वविद्यालय के अपग्रेडेशन से संबंधित दिल्ली में होने वाली कार्यशाला में बीकानेर के डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभिन्‍न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना और स्थापित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के अपग्रेडेशन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला 18 जनवरी 2020 को नोएडा में रखी गयी है। कार्यशाला में बीकानेर के शिक्षाविद् डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऐश्वर्या लक्ष्मी किराडू बनी सीए

बीकानेर, (samacharseva.in)। इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में बीकानेर की ऐश्वर्या लक्ष्मी किराडू पुत्री शिव कुमार किराडू ने परीक्षा उतीर्ण की है।

ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों, अपनी मेहनत और गुरूजनों को दिया। साथ ही ऐश्वर्या ने इस उपलब्धि को अपने दिवंगत छोटे भाई मोहित किराडू को समर्पित किया। 

संगीता शेखावत प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर, (samacharseva.in)। संगीता शेखावत को शहरी जनकल्याण सेवा संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

संस्थान के चैयरमेन डॉ. मेघराज आचार्य ने बताया कि शहरी जनकल्याण सेवा संस्थान ने महिला विंग की स्थापना की है। सचिव खुशालचंद व्यास ने बताया कि शेखावत को सात दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी बनाने को कहा गया है।

नर्सिंग छात्र संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बीकानेर, (samacharseva.in)। अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे अर्से से आंदोलनरत राजस्थान नर्सिग संगठन के छात्रों ने गुरूवार को कलक्टरी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों ने कलक्टर के मार्फत पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में योगी सिंघल, हैप्पी चौहान, राजेन्द्र सैनी, शीशपाल, आशीष, नरेश गोसाई, मुकुल गिरीश, कपिल कटारिया, मांगीलाल, शुभकर्ण चौधरी, बजरंग सियाग, त्रिलोक चंद्र, गौरव रंगा शामिल थे। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सांवर जोशी की अगुवाई में प्रदर्शन के लिये पहुंचे छात्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष आजाद सोनी ने बताया कि केंद्र स्तर के अस्पतालों में 80 प्रतिशत महिला स्टाफ नर्स व 20 प्रतिशत पुरूष स्टाफ नर्स की तैनाती का प्रावधान है जो संविधान के अनुसार ये एकदम गलत है।   सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 24 फरवरी 2016 को गठित की गई कमेटी की सिफारिशों, पूरे देश के प्राइवेट अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ का वेतनमान (कम से कम 20 हजार) एवं सुविधाएं इत्यादि को संसद द्वारा कानून बनाकर लागू किया जाये जिससे एक साथ पूरे देश के नर्सिंग स्टाफ को फायदा मिल सके।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली द्वारा बीएससी नर्सिंग कोर्स हेतु नया सिलेबस बनाया गया है जिसमे आर्ट्स, मैथ्स इत्यादि से 12वी क्लास पास करने वालो को बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेने हेतु पात्र माना जा रहा है। 

मंत्री विनोद कुमार सिंह दो दिन बीकानेर में

बीकानेर, (samacharseva.in) पिछडा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार मंत्री विनोद कुमार सिंह 17 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 1.35 पर वायु मार्ग से बीकानेर आएंगे व यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शनिवार 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपराध / दुर्घटना समाचार

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, (samacharseva.in)। छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्रनेता रामनिवास महिया पर कातिलाना हमलेबाजी की वारदात में नामजद दो मुलजिमों को व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।

व्यास कॉलोनी सीआई गोविन्द सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते हुई हमलेबाजी की वारदात में छात्रनेता रामनिवास महिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पर्चा बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था।

नामजद आरोपियों में अशोक बुडिया व रविन्द्र बिश्नोई को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार जेल भिजवाया जा चुका है। जबकि  बम्बलू निवासी राजेश कुमार पुत्र जगराम जाट व उपनी निवासी रामनिवास गोदारा पुत्र भगवानाराम गोदारा को बीती रात को गिरफ्तार किया गया।

]]>
कवयित्री अभिलाषा पारीक ‘अभि’ की काव्य कृति ‘सरद पुन्यूं को चांद’ लोकार्पित https://samacharseva.in/book-sarda-punyun-ko-chand-of-kavitri-abhilasha-pareek-abhi-released/ Sun, 22 Dec 2019 08:25:33 +0000 https://samacharseva.in/?p=7664 जयपुर, (समाचार सेवा)।कवयित्री अभिलाषा पारीक ‘अभि’ की  सद्य प्रकाशित राजस्थानी काव्य कृति ‘सरद पुन्यूं को चांद’ का लोकार्पण शनिवार को जयपुर की कलानेरी आर्ट गैलरी में हुआ। समारोह में कवयित्री अभिलाषा ने अपनी लेखन की प्रेरणा से रचना प्रक्रिया तक की यात्रा साझा की।

लोकार्पित कृति पर आलोचनात्मक पत्र सरोज बीठू ने प्रस्तुत किया। समारोह में साहित्यकार रवि पुरोहित ने कहा कि कवयित्री अभिलाषा पारीक ‘अभि’ की कविताएं और गीत राजस्थानी सांस्कृतिक मूल्यों का अनुरक्षण और सामाजिक संचेतना का उपक्रम है। पुरोहित ने कहा कि आज जब राजस्थानी की एक बड़ी शब्दावली आधुनिक मूल्यों, सुख-सुविधाओं और परिवेश के कारण विलोपित हो रही है, ऐसे में घर-परिवार, तीज-त्यौंहार, मेले-मगरिये, सम्बन्ध-संवेदना, खेल और ऋतुओं को अभि ने पूरी शिद्दत से जीया और रचा है, जो उनकी सामाजिक प्रतिबद्धताओं के प्रति आश्वस्त करता है।

साहित्यकार नंद भारद्वाज ने कहा कि घर-परिवार और समाज के जीवन मूल्यों को जीते तो सभी हैं, पर कवि उसे एक पृथक दृष्टि से देखता है। यह अलग अलहदा नजर ही कवि की रचना का फलक तैयार करती है और इस नवरस के माध्यम से लोक जुड़ाव का मार्ग पशस्त करती है। चिंतक प्रमोद शर्मा ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यदि राजस्थानी में सृजन हो रहा है तो यह उसकी आंतरिक शक्ति है। क्षेत्रीय भाषाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार चाहे कितना ही पसराव कर ले,  इन्हें कोई खतरा नहीं है।

पत्रकार प्रवीण नाहटा ने पत्रकारिता और साहित्य के अन्तर्सम्बन्धों को व्याख्यायित किया। अनुराग सोनी के संयोजन में हुए इस समारोह में अनेक शिक्षाविद, संपादक, चिकित्साविद्, साहित्यकार और पत्रकार सहभागी रहे।

]]>
विश्व बंधुत्व के सेतु थे डॉ. टैस्सीटोरी – रंगा https://samacharseva.in/dr-tassitori-was-the-bridge-of-world-brotherhood-ranga/ Fri, 22 Nov 2019 08:23:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=7190 बीकानेर, (समाचार सेवा) राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष व वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा ने कहा कि महान् इटालियन विद्वान, राजस्थानी पुरोधा, डॉ. लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी विश्व बंधुत्व के सेतु थे। रंगा शुक्रवार को डॉ. टैस्सीटोरी की 100वीं पुण्यतिथि पर राजस्थानी युवा लेखक संघ एवं प्रज्ञालय संस्थान द्वारा डॉ. टैस्सीटोरी समाधि स्थल पर आयोजित होने वाले समारोह के प्रथम दिन ‘पुष्पांजलि’ और ‘विचारांजलि’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. टैस्‍सी टौरी ने सभी सीमाओं को लांघकर राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्त्व के लिए समर्पित भाव से काम किया। वे बहुभाषाविद् एवं भाषा वैज्ञानिक थे साथ ही उन्होंने कुशल सम्पादन करते हुए राजस्थानी के महत्त्वपूर्ण ग्रन्थों को प्रकाश में लाने का कार्य किया। ऐसी महान् विभूति को नमन करना अपनी विरासत को याद करना है। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना एक सृजनात्मक दायित्व निर्वहन करना है। इससे पूर्व सभी साहित्यकारों एवं अन्य कला से जुड़े गणमान्यों आदि ने डॉ. टैस्सीटोरी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम का दूसरे भाग में डॉ. टैस्सीटोरी के व्यक्तित्त्व और कृतित्त्व पर ‘विचारांजलि’ का वरिष्ठ रचनाकार नरपतसिंह सांखला की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब ने राजस्थानी मान्यता के सवाल को उठाते हुए डॉ. टैस्सीटोरी को याद किया। वहीं वरिष्ठ कथाकार मोहन थानवी ने डॉ. टैस्सीटोरी के नाम से एक सांस्कृतिक और साहित्यिक भवन की मांग रखी। इतिहासविद् डॉ. फारूक चौहान ने कहा कि डॉ. टैस्सीटोरी गंभीर पुरातत्त्वविद् थे। डॉ. प्रकाशचन्द्र वर्मा ने डॉ. टैस्सीटोरी समाधि-स्थल की समुचित व्यवस्थाओं की मांग उठाई।

कवियत्री डॉ. मनीषा आर्य सोनी ने कहा कि राजस्थानी की मान्यता मिलना ही डॉ. टैस्सीटोरी को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। संस्कृतिकर्मी शिवशंकर भादाणी ने कहा कि डॉ. टैस्सीटोरी महामानव थे और राजस्थानी संस्कृति के गहरे उपासक थे। वरिष्ठ कवियत्री मधुरिमा सिंह ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि राजस्थानी मान्यता आंदोलन को ऐसे आयोजनों से गति मिलेगी और साथ ही हमें संस्था के साथ जुड़कर राजस्थानी भाषा आंदोलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। शायर कासिम बीकानेरी ने कहा कि डॉ. टैस्सीटोरी सगो अर्थों में राजस्थानी के गंभीर अध्येता थे।

रंगकर्मी मीनू गौड़ ने उनकी सेवाओं को रेखांकित करते हुए उन्हें बहुआयामी बताया। वहीं श्रीमती कृष्णा वर्मा ने उन्हें समर्थ आलोचक बताया। डॉ. तुलसीराम मोदी ने उन्हें अ छा व्याकरणविद् कहा तो कवि गिरिराज पारीक ने उन्हें भारतीय आत्मा बताते हुए उन्हें नमन् किया। कवि मईनुद्दीन कोहरी ने उनके कार्यों का स्मरण किया। इस अवसर पर शायर माजिद खां गौरी, संस्कृतिकर्मी मुनीन्द्र अग्निहोत्री, घनश्याम सिंह, बी.डी. भादाणी ने डॉ. टैस्सीटोरी के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन् किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ रचनाकार नरपतसिंह सांखला ने डॉ. टैस्सीटोरी की महत्त्वपूर्ण पुरातत्त्व सेवाओं के साथ-साथ उनके समर्पित राजस्थानी कार्य को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कवि व्यास योगेश राजस्थानी, संजय, जगदीश, विवेक व्यास, हनिरारायण आचार्य, अशोक शर्मा, भवानीसिंह, कार्तिक मोदी, सिराजुद्दीन भुट्टा आदि सहित सभी राजस्थानी समर्थकों ने डॉ. टैस्सीटोरी के कार्यों को नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संचालन शायर कासिम बीकानेरी ने किया जबकि सभी का आभार व्यंग्यकार आत्माराम भाटी ने ज्ञापित किया।

]]>