rural dovlopment department rajasthan – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Jul 2018 19:37:30 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png rural dovlopment department rajasthan – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 नरेगा-संविदा कार्मिकों के समर्थन में सरपंचों ने पंचायतों पर ठोके ताले https://samacharseva.in/sarpancho-ne-panchyato-par-thoke-tale/ Wed, 30 May 2018 15:31:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=1741 बीकानेर, (समाचार सेवा)। महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ व पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में जिले में अनेक सरपंचों ने बुधवार 30 मई को अपनी-अपनी पंचायतों पर ताले ठोक दिये।

सरपंच एसोसियेशन से जुड़े सरपंच गिरधारीलाल महिया ने ग्राम पंचायत दुलचासर में तालाबंदी की। उन्होंने क्षेत्र के अन्य सरपंचों से भी आव्हान किया कि वे अपनी पंचायत कार्यालयों पर ताला लगाकर चाबी एसडीएम को सौंप दें।

वहीं बीकानेर में नरेगा कार्मिकों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट के सामने दिया जा रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे जनकिसान पंचायत जयनारायण व्यास सरंक्षकने कर्मचारियों की मांगो को उचित मानते हुए धरने का समर्थन किया।

उन्‍होंने सरकार को किसानो के पानी बन्द करने व कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखने पर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी  के सरंक्षक गोविन्द सिंह भाटी व अध्यक्ष अजीत सिंह भाटी ने बताया कि गुरुवार को वाहन रैली पंचायत समिति बीकानेर से जिला कलेक्टर तक वाहन रैली निकाली जाएगी।

साथ ही सदबुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा संघ के हवा सिंह ने सभी संविदा कार्मिकों को पंचायत समिति बीकानेर मे वाहन रैली के संदर्भ में 31 मई प्रात: 10 बजे पहुंच कर रैली को सफल बनाने का आव्हान किया।

धरना स्थल पर बुधवार को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के गोविंद सिंह, अजित सिंह, आदेश सियाग, नरपत सिंह, लक्ष्मणराम, सांवरलाल, बिरबलराम, मदन तलफीपार, देवी लाल बिश्नोई, संतोष चारण, ममता गोदारा, मंजु जोइया, लक्ष्मी बिश्नोई शामिल रहे।

इनके साथ किरण शर्मा व छोटूलाल आचार्य, आशीष पारीक नारायण किराडू, प्रदीप कस्वां, धर्मवीर सिंह, प्रशान्त, सोहनलाल हटीला, विनोद लालवानी, गोपाल जोशी, सुनील जोशी, अमित पारीक, कुलदीप परमार, आनंद सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

शहर में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें बढी

बीकानेर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बढती जा रही है। जिला पुलिस बाइक चोरी की बडी वारदात का खुलासा करती है उसके बाद कुछ दिन तो बाइक चोरी की घटनायें थम जाती है मगर बाद में आम दिनों की तरह चोरी की वारदातें पुन शुर हो जाती है।

सबसे आश्‍चर्य की बात तो यह है कि शहर में भरी दोपहर हो या शाम का समय बाइक चोर किसी भी समय बाइक पार कर ले जाते हैं। चोरी की बाइक खरीदने वाला गैंग भी शहर में सक्रिय है यही कारण है कि बाइक चोरों को आसानी से चेारी की बाइक का रुपया जल्‍द मिल जाता है।

खरीदने वाले बाइक को खुर्दबुर्द कर पुर्जों के हिसाब से भी बाइक के पार्टस बेच देते हैं या पूरी की पूरी बाइक दूसरे शहर में सप्‍लाई कर देते हैं। इस चैन को तोडे बगैर बाइक चोरी रुकना संभव तो नहीं दिख रहा है।

]]>
अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच https://samacharseva.in/akshya-kumar-ne-kia-swachh-bhart-abhiyan-launch/ Sun, 27 May 2018 23:25:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=1674 नई दिल्‍ली, (समाचार सेवा) अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच। फि‍ल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार 27 मई को राजधानी दिल्‍ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए एक विज्ञापन अभियान लांच किया। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिनेत्री सुश्री भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं।

दिल्‍ली में आयोजित ‘शौचालय प्रौद्योगिकी के लिए कलक्टर्स कन्वेंशन’ में यह अभियान शुरू किया गया। यह अभियान  ग्रामीण भारत में दोहरे गड्ढों वाली शौचालय प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय में सचिव परमेश्‍वरन अय्यर ने कहा कि फिल्म  अक्षय की ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, खूब सराही गई।

समारोह में अक्षय कुमार ने समाज के प्रभावशाली लोगों से शौचालयों के साथ-साथ देश भर में खाली शौचालय गड्ढे के बारे में खुलकर बात करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।  इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फि‍ल्‍म के निर्माता ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की सभी राज्य और जिला टीमों को यह अधिकार दे दिया है कि वे गैर-वाणिज्यिक आधार पर इस फि‍ल्‍म को गांवों में दिखा सकते हैं।

रविवार को लांच किया गया यह विज्ञापन अभियान मास मीडिया के उपयोग के जरिए इस तकनीक को प्रोत्साहित करने का एक ठोस प्रयास है जिसे विश्व बैंक का समर्थन प्राप्‍त है। यह फिल्म स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्‍ध है। इसका अनुवाद कई क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा, और हिंदी संस्करण का प्रसारण तत्काल प्रभाव से टेलीविजन चैनलों पर शुरू कर दिया गया।

Akshay Kumar and Bhumi Pednekar share the secrets of their twin pit toilet in this ad film as part of the Darwaza Band campaign of the Swachh Bharat Mission.

]]>