RAU – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 29 May 2018 18:55:54 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png RAU – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 कुलपति ने कहा कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलवाओ मंत्रीजी https://samacharseva.in/kulpati-ne-kaha-kendria-vishvavidhyalay-ka-darja-dilao-mantri-ji/ Tue, 29 May 2018 18:55:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=1719 बीकानेर, (समाचार सेवा) स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. बी आर छीपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलवाने का आग्रह किया है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल मंगलवार 29 मई को कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बीछवाल का अवलोकन करने पहुंचे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल किसानों के साथ विचार गोष्ठी की। गोष्ठी में वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी कैसे किया जाए इस पर मंथन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को अधिक से अधिक जोड़े और आधुनिक  तकनीक का ज्ञान करावें।

उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2018 और 2019 में कृषि तकनीक का स्थानांतरण किया जाए जो अनुसंधान हों उसे किसानों तक पहुंचाया जाए। खेती के साथ पशुधन उत्पादन, बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, मशरूम, एजोला की खेती करने की आधुनिक तकनीक किसानों को बताई जावे ताकि आय दोगुनी हो। उन्होने खेजड़ी, केर आदि की खेती करने पर बल दिया।

मूँगफली की खेती में बूंद बूंद सिंचाई पद्धति का प्रशिक्षण किसानों को देने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बी आर छीपा ने की। डॉ एस के शर्मा निदेशक कृषि प्रसार शिक्षा, डॉ मदन लाल रेगर ने कृषि विज्ञान केंद्र बीकानेर के 35 वर्षों की गतिविधियों का विवरण स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कृषि विज्ञान केंद्र बीकानेर के प्रभारी डॉ दुर्गा सिंह ने आभार जताया। संचालन डॉ चित्रा हेनरी ने किया। इस अवसर पर बीकानेर जिले के किसानों के साथ साथ, विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर, इंचार्ज उपस्थित थे।

]]>