rajasthan rime – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 19 May 2018 18:36:16 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png rajasthan rime – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 नाबालिग से दुष्‍कर्म करने का एक और आरोपी गिरफतार https://samacharseva.in/nabalig-se-dushkaram-ka-aaropi-girftar/ Sat, 19 May 2018 14:19:39 +0000 https://samacharseva.in/?p=1300 उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)नाबालिग से दुष्‍कर्म करने का एक और आरोपी गिरफतार। जामसर थाना पुलिस ने गांव भरुपावा में एक तेरह वर्ष की नाबालिग बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने के आरोपी शंकरलाल मेघवाल पुत्र प्रभुराम मेघवाल 24 को शनिवार दोपहर बाद जामसर बस स्‍टैंड से गिरफ़तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी शंकरलाल मेघवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 450, 376 व 511 तथा पोक्‍सो एक्‍ट की धारा ¾ के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार पीडिता की मां ने इस माह 16 मई को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी शंकरलाल मेघवाल ने इस वर्ष 20 मार्च की रात पौने बारह बजे गांव भरुपावा में उसके घर में घुसकर घर में जमीन पर सो रही उसकी नाबालिग लडकी से दुष्‍कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीडिता के परिवार की जान पहचान का है। वारदात वाले दिन वह शराब के नशे में पीडिता के घर गया तथा वहां जमीन पर सो रही पीडिता से दुष्‍कर्म का प्रयास करने लगा। उसे वहां  लोगों ने पकड भी लिया था मगर वह किसी प्रकार बच कर वहां से भाग गया।

दो माह पहले हुई इस वारदात के बाद पहले गांव वालों ने आपसी समझाईश आदि से मामले को हल करने की कोशिश की बाद में न्‍याय नहीं मिलता देख पीडिता की मां ने जामसर थाने में 16 मई को मामला द र्ज करवा दिया।

पुलिस ने 19 मई को आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी मगर आरोपी घर पर नहीं मिला। बाद में उसके गांव में ही होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफतार कर लिया गया।

]]>