rajasthan police – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 21 Aug 2026 13:53:24 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png rajasthan police – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में 14,992 किलो नमक और 1,103 किलो बादाम सीज https://samacharseva.in/14992-kg-of-salt-and-1103-kg-of-almonds-seized-in-bikaner/ Fri, 21 Aug 2026 13:53:24 +0000 https://samacharseva.in/?p=28829 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैसर्स श्याम ट्रेडर्स पर महाभोग एवं राधे-राधे ब्रांड के आयोडाइज्ड नमक की कुल 14,992 किलोग्राम मात्रा तथा मैसर्स चित्रा आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोर पर 1,103 किलोग्राम बादाम को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया है। लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेंद्र कुमार एवं राकेश गोदारा द्वारा की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में 18 से 21 अगस्त तक सोहन पपड़ी, रसगुल्ला, नमकीन, बेसन लड्डू, काजू डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, आयोडाइज्ड नमक, आलू की सब्जी, यूज्ड कुकिंग ऑयल, चिड़ावा पेड़े, बादाम एवं काजू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने लिए गए।

इस दौरान लगभग 510 किलोग्राम मिठाई एवं अन्य दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, आयुक्तालय मुख्यालय के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

]]>
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा, 1.41 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज https://samacharseva.in/crackdown-on-assets-acquired-through-drug-trafficking-assets-worth-%e2%82%b91-41-crore-frozen/ Thu, 20 Aug 2026 15:24:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=28788 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर बीकानेर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपए मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद की है। कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र और रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवासीय संपत्तियां, दुकान, वाहन और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में श्रीमती मेहरुनिशां, पत्नी मुराद अली के नाम की दो संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। इनमें भुट्टों का बास, बीकानेर स्थित 36 लाख रुपए मूल्य का आवासीय मकान तथा चुना भट्टा के पास राजीव नगर में स्थित 64 लाख रुपए मूल्य का आवासीय भूखंड शामिल है। दोनों संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए बताया गया है।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में मेहरुनिशां के पति मुराद अली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध 17 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं उसके पुत्र तालिबान उर्फ तालीमान के खिलाफ 10 तथा लाडेन के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। पुलिस ने इनके संबंध में हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई भी शुरू की है।

रणजीतपुरा में बोलेरो, स्कूटर, मकान और दुकान पर कार्रवाई

रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जयसुखराम उर्फ जस्सूराम से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है। इनमें एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर आरजे 43 जीए 4242, जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई गई है, इलेक्ट्रिक स्कूटर आरजे 07 वीएस 8590, कीमत 35 हजार रुपए, तथा चक 10 आरडीवाई में खाता नंबर 179/52 स्थित 3.50 लाख रुपए मूल्य का आवासीय मकान शामिल है।

इन संपत्तियों का कुल मूल्य 4 लाख 85 हजार रुपए है। इसी थाना क्षेत्र में प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जस्सूराम उर्फ जयसुखराम की दो संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं। इनमें चक 10 आरडीवाई, मुरब्बा नंबर 179/52 में स्थित 25 लाख रुपए मूल्य का निर्माणाधीन मकान तथा चक 14 आरडीवाई में खसरा नंबर 139/24, किला नंबर 19 स्थित 12 लाख रुपए मूल्य की दुकान शामिल है। इनकी कुल कीमत 37 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार पूनमचंद और प्रेमसुख दोनों सगे भाई हैं तथा दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत दो-दो प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

 

]]>
ऑपरेशन नीलकंठ : चार माह 12 दिन में 266 आरोपी गिरफ्तार – मृदुल कच्छावा https://samacharseva.in/operation-neelkanth-266-accused-arrested-in-4-months-and-12-days-mridul-kachhawa/ Thu, 20 Aug 2026 15:16:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=28784 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)जिले में नशे के कारोबार और संगठित अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज चार माह से कुछ अधिक अवधि में मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया है। 8 अप्रैल से 19 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान में 214 कार्रवाई करते हुए 266 आरोपियों को गिरफ्तार और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने इस दौरान करोड़ों रुपए मूल्य के हेरोइन, स्मैक, अफीम, गांजा, डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने गुरुवार को अपने कार्यायलय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान पुलिस ने 23.781 किलोग्राम हेरोइन, 772.63 ग्राम स्मैक, 13.132 किलोग्राम अफीम, 7.482 किलोग्राम गांजा, 890.86 किलोग्राम डोडा पोस्त और 199.94 ग्राम एमडीएमए जब्त की है। इसके अलावा 431.10 ग्राम एमडी, 54,010 कैप्सूल और 13 शीशियां भी बरामद की गईं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित 64 लाख 8 हजार 915 रुपए की राशि भी जब्त की गई है। ऑपरेशन के दौरान तस्करों के परिवहन नेटवर्क पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है।

कार्रवाई में 25 कारें, 6 ट्रक-ट्रेलर, 6 स्कॉर्पियो, 25 मोटरसाइकिल, 2 कैंपर, एक बोलेरो, एक थार, 2 फॉर्च्यूनर और एक टेंपो जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इसके साथ एक आईफोन, 4 जिंदा कारतूस, 11 विदेशी पिस्टल, 32 मैगजीन और 100 कारतूस भी जब्त किए हैं। अभियान के दौरान अब तक कुल 68 करोड़ 84 लाख 82 हजार 900 रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जाने का दावा किया गया है।

40.47 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट, 2.23 करोड़ की अफीम जमा

जिले की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा भी जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अब तक 355 प्रकरणों में जब्त करीब 40 करोड़ 47 लाख 79 हजार रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त 64 प्रकरणों में जब्त 44.698 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 49 हजार रुपए बताई गई है, नियमानुसार जमा कराई गई।

हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों के अतिक्रमण पर भी चला बुलडोजर

अभियान के दौरान पुलिस ने केवल मादक पदार्थों की बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि आदतन और संगठित अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और अतिक्रमणों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सीताराम द्वारा सर्वोदय बस्ती में मकान के बाहर संचालित प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। पुलिस दस्तावेज में इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों का बास निवासी मोहम्मद उर्फ महेंदी हसन के मकान के बाहर किए गए अंडरग्राउंड निर्माण को हटाया गया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई। इसी क्षेत्र में जग्गू उर्फ मोहम्मद शकील उर्फ रौनक के अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।

खाजूवाला में 20 प्लॉटों से कब्जा हटाया

पुलिस की कार्रवाई में खाजूवाला क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कानूनाथ के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। आरोपित द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर करीब 20 प्लॉट बनाए जाने का उल्लेख है। प्रशासन के सहयोग से भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया तथा भूखंडों में बने मकान और पानी की डिग्गी को तोड़ा गया।

दस्तावेज में इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। वहीं जामसर के हिस्ट्रीशीटर अजय द्वारा घर के आगे सार्वजनिक गली में चारदीवारी और दुकान के आगे टिनशेड लगाकर तथा आम रास्ते और सीवरेज को अवरुद्ध किए जाने के मामले में भी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया।

68-एफ के तहत 3.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न आरोपियों की संपत्तियां फ्रीज की हैं। पुलिस दस्तावेज के अनुसार इस कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र के कई आरोपियों से संबंधित आवासीय मकान, कृषि भूमि, बैंक खाते, नकदी, वाहन और निर्माणाधीन संपत्तियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

दस्तावेज में फिरोज उर्फ जग्गू से संबंधित कृषि भूमि, मेहरूनिशां से संबंधित आवासीय मकान और भूखंड, रणजीतपुरा क्षेत्र के पूनमचंद विश्नोई उर्फ जस्सूराम से संबंधित वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटर और आवासीय मकान तथा प्रेमसुख विश्नोई उर्फ सोनी की निर्माणाधीन संपत्ति और दुकान का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 3 करोड़ 20 लाख 90 हजार 609 रुपए है।

 

]]>
आरएसवी के तीरंदाजों ने जीता स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक https://samacharseva.in/rsv-archers-won-gold-silver-and-bronze-medals/ Wed, 19 Aug 2026 08:07:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=28729 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। अहमदाबाद, गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में बीकानेर की व्‍यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में तीन स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्रा प्राची ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं आध्या पुरोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्राची और आध्या दोनों का चयन सीबीएसई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। छात्राओं ने अंडर-17 वर्ग में रिकर्व राउंड 70 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता, जबकि एलिमिनेशन राउंड में भी एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय के ऋषभ जाखड़, पीयूष सोनी, विनायक बिश्नोई और विभोर का अंडर-14 बालक वर्ग तथा मिताक्षी का बालिका वर्ग की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के लिए विद्यालय के छात्र अंकित और डेनी गोदारा का भी चयन हुआ है। विद्यालय के तीरंदाजी कोच चयन जोशी, सीईओ आदित्य स्वामी, प्राचार्य रविंद्र भटनागर ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

]]>
दुष्कर्मी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला शंकरलाल गिरफ्तार https://samacharseva.in/man-arrested-for-sexual-assault-and-threatening-to-circulate-obscene-photos-and-videos/ Tue, 18 Aug 2026 15:02:30 +0000 https://samacharseva.in/?p=28692 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसरासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने की टॉप-10 सूची में शामिल दुष्कर्म के एक आरोपी शंकरलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में 26 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर जसरासर थाने में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विशेष अभियान के तहत जसरासर थाना पुलिस ने आरोपी शंकरलाल पुत्र मुरलीराम, उम्र 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से भाणेका, पुलिस थाना हदां, जिला बीकानेर का निवासी बताया गया है और वर्तमान में सिणियाला, थाना जसरासर क्षेत्र में रह रहा था।

कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी नोखा जर्नेल सिंह के सुपरविजन में की गई। जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

]]>
अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गुलाब सिंह गिरफ्तार https://samacharseva.in/youth-gulab-singh-arrested-with-an-illegal-country-made-pistol/ Tue, 18 Aug 2026 14:57:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=28689 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक गुलाब सिंह को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से हथियार की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर जेएनवीसी थाना पुलिस की टीम ने शिक्षण संस्थान क्षेत्र के सामने हाउसिंग बोर्ड रोड पर कार्रवाई करते हुए गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुलाब सिंह, पुत्र रेवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष 8 माह, निवासी रामदेव मंदिर के पास, समंदसर रोड, लखासर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब और मारपीट के प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

आला अधिकारियों का रहा निर्देशन

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी शालिनी बजाज के सुपरविजन में जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। पुलिस अब आरोपी से हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुसंधान कर रही है।

]]>
मादक पदार्थ मामलों के तीन फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम https://samacharseva.in/reward-of-%e2%82%b95000-each-announced-for-three-absconding-accused-in-narcotics-cases/ Tue, 18 Aug 2026 14:27:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=28686 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) अवैध मादक पदार्थों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर जिला पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर इन तीनों वांछित आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने पर प्रत्येक के लिए 5 हजार रुपए का नकद इनाम रखा गया है।

पुलिस के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 07 दिनांक 6 जनवरी 2026 में फरार आरोपी श्रवणराम पुत्र शिवलाल विश्नोई, निवासी खिंदासर, पुलिस थाना हदां, बीकानेर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15 और 29 के तहत दर्ज है।

इसी प्रकार नापासर थाना के प्रकरण संख्या 137, दिनांक 6 जुलाई 2025 में फरार आरोपी सुगनाराम फौजी पुत्र मोहनराम जाट, निवासी केड़ली, पुलिस थाना नोखा, बीकानेर पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18 और 29 के तहत मामला दर्ज है।

तीसरा आरोपी कमल विश्नोई पुत्र दीनदयाल विश्नोई, निवासी सर्वसिद्धि नगर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर है, जो नापासर थाने के प्रकरण संख्या 22, दिनांक 17 फरवरी 2026 में वांछित चल रहा है। इस आरोपी की गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया है।

 

]]>
बीकानेर में तीन आदतन अपराधियों की खुली नई हिस्ट्रीशीट https://samacharseva.in/new-history-sheets-opened-for-three-habitual-offenders-in-bikaner/ Tue, 18 Aug 2026 14:17:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=28682 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला पुलिस ने जिले में बार-बार अपराध करने और आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले आदतन अपराधियों पर भी निगरानी का शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने तीन अपराधियों सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान, हेतराम उर्फ राकेश तथा सतपाल उर्फ सत्तू की नई हिस्ट्रीशीट खोलते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोटगेट थाना क्षेत्र के अपराधी सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान पुत्र अमजद अली, निवासी फड़ बाजार, पठानों का मोहल्ला तथा हाल कमला कॉलोनी, बड़ा कर्बला के पास, बीकानेर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास और धमकी जैसे गंभीर प्रकृति के पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है और प्रकरणों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

इसी तरह पांचू थाना क्षेत्र के हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट, निवासी नाथूसर, पुलिस थाना पांचू की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, नकबजनी और मारपीट के 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं हदां थाना क्षेत्र के सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र बस्तीराम विश्नोई, निवासी खिंदासर को भी आदतन अपराधी की श्रेणी में रखते हुए उसकी नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

]]>
ईनामी बदमाश भींयाराम उर्फ भीमला उर्फ भीमा गिरफ्तार https://samacharseva.in/wanted-criminal-bhiyaram-alias-bhimla-alias-bhima-arrested/ Wed, 15 Jul 2026 15:57:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=28589 USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)कोटगेट थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2,500 रुपये के ईनामी बदमाश भींयाराम उर्फ भीमला उर्फ भीमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीकानेर के अलावा नागौर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था तथा हत्या के प्रयास और लूट के प्रकरण में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

इस कार्रवाई में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हेड कांस्टेबल हेतराम तथा कांस्टेबल गणेशाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने विशेष टीम गठित कर लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भींयाराम उर्फ भीमला उर्फ भीमा (24) निवासी बरनेल, तहसील जायल, जिला नागौर को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था और उस पर 2,500 रुपये का इनाम घोषित था।

सोलर प्लांट में छिपकर कर रहा था काम

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहचान छिपाकर एक सोलर प्लांट में मजदूरी कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रणनीति अपनाते हुए कांस्टेबल गणेशाराम को ट्रैक्टर चालक बनाकर सोलर प्लांट में भेजा। गणेशाराम ने आरोपी की पहचान की और सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था। जरूरत पड़ने पर वह साथ काम करने वाले लोगों का फोन केवल एक बार इस्तेमाल करता था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोटगेट थाने के अलावा मुक्ताप्रसाद नगर थाना में दो मामले, नागौर जिले के पादू कलां थाना में लूट का मामला तथा कोतवाली थाना का स्थायी वारंट लंबित है। इसके अलावा भी विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हत्या के प्रयास और लूट के मामले में भी वह वांछित चल रहा था।

चोरी की बाइक से की थी लूट

पुलिस के अनुसार 27 जून 2025 को सुरेंद्र खत्री की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की इसी मोटरसाइकिल का उपयोग नागौर के पादू कलां क्षेत्र में एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने में किया। बाद में मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में दुर्घटना होने पर वह मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।

 

]]>
पुलिस ने 6 घंटे में कर दिया लूट का खुलासा, ऑटो चालक गिरफ्तार https://samacharseva.in/police-solve-robbery-case-within-6-hours-auto-rickshaw-driver-arrested/ Sun, 12 Jul 2026 14:46:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=28574 ग्रामीण यात्रियों को कम किराये का लालच देकर सुनसान जगह ले जाकर करता था लूटपाट

उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी ऑटो चालक अनिल लावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कम किराये का झांसा देकर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपने ऑटो में बैठाता था और सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट कर नकदी, जेवरात और अन्य सामान लूट लेता था।

पुलिस के अनुसार परिवादी मेघराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वह ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसे रामपुरा छोड़ने का कहकर अपने वाहन में बैठा लिया। चालक ने अपना नाम अनिल बताया और रास्ता बदलकर उसे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की, कान तोड़कर सोने की मुरकियां निकाल लीं तथा हाथ का चांदी का कड़ा, बिंटी और छोटा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में प्रकरण संख्या 239/2026 दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई।

विशेष टीम गठित की गई

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर वृत्त अनुष्ठा कालिया (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर मात्र छह घंटे में आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल लावा (29) पुत्र लालचंद, निवासी गली नंबर-5, अंबेडकर कॉलोनी, थाना जेएनवीसी, बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, साइबर थाना के कांस्टेबल श्रीराम तथा जेएनवीसी थाने के कांस्टेबल नरेश, प्रभुराम, भागीरथ और शक्ति टीम की कांस्टेबल सुनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

]]>