rajasthan polce – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 17 Jun 2019 05:34:50 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png rajasthan polce – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 …और दुनिया कहती हैप्पी बर्थ डे टू यू https://samacharseva.in/and-the-world-says-happy-birthday-to-you/ Mon, 17 Jun 2019 03:11:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=5776 पंचनामा – उषा जोशी

*…और दुनिया कहती हैप्पी बर्थ डे टू यू

शहर के एक थानेदारजी ने थाने में बर्थ डे क्या मनाया बाकी थानेदारों को ये आयोजन हजम नहीं हुआ। वैसे इसमें बुरा मानने वाली बात है नहीं, सभी खाकीधारी जानते हैं कि सत्ता के नजदीक रहने वाले खाकीधारियों का बर्थ डे इसी प्रकार मनाया जाता है। इसीलिये इन साहब का भी मनाया गया।

साहब को खुश करने के लिये जिन लोगों को बर्थ डे विश करने थाने पहुंचना था वे केक लेकर पहुंचे भी।

जन्मदिन की पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर भी साया किये गए। इसमें नया क्या है। खादी और खाकी के संगम वाले खाकीधारियों की शान ही कुछ अलग होती है। इसीलिये बर्थ डे विश करने पहुंचे थानेदार साहब के सभी प्रशंसक अपना अपना ‘धरम’ निभा रहे थे। ऐसे थोड़े ही था कि डरते हुए लोग ही गोगाजी को धोक देने पहुंचते हैं।

कई रस्में पारंपरिक भी होती है जो निभाई जाती है। अब  मेरे पास आपके इस सवाल का जवाब नहीं कि इन थानेदार साहब का पिछला और उससे पिछला जन्म दिन भी क्या किसी थाने में इसी शान शौकत से मनाया गया था।

* ये अच्छी बात नहीं

ये अच्छी बात नहीं कि सीमांत इलाके के एक जनप्रतिनिधि व उसी इलाके के आला पुलिस अधिकारी के बीच छत्तीस का आंकड़ा हो और उसका खमियाजा एक थानेदार को भुगतना पड़े। अरे भाई थानेदार को भी अपनी थानेदारी अपने थाना क्षेत्र में चलानी होती है।

मगर दो बड़ों की लड़ाई में थानेदार जी पिस कर रह गए हैं। सुना है सीमांत क्षेत्र में एक सड़क निर्माण की सामग्री चोरी होने का आरोप एक निर्माण कंपनी के मालिक व विभाग के आलाधिकारियों पर लगा। थानेदार साहब नहीं चाहते थे कि उन पर मामला दर्ज हो मगर आला अधिकारी खुद थाने पहुंचे और थानेदारजी को कसमसाते हुए मामला दर्ज करना पड़ा।

सुना है इलाके के जनप्रतिनिधि से आला अधिकारी के 36 का आंकड़ा होने के कारण प्राय आलाधिकारीजी अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं जिसमे एक थाने पर तो उनकी मेहरबानी कुछ अधिक ही हो गई है। इससे थानेदारजी उखड़े उखड़ से रहते हैं।

वैसे थानेदारजी अपने स्टाफ में भी कम ही लोकप्रिय हैं यही कारण है कि थाने की हर छोटी से छोटी बात आलाधिकारी जी तक पहुंच जाती है और वे थाने आ धमकते हैं।

* तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे…

जांगळ देश रेंज के बड़े खाकीधारी के किस्से अब तक समाप्त नहीं हुए हैं। एक बाला को लेकर बड़े साहब के रंगीन किस्से अब भी यहां की फिजाओं  में घुले हुए हैं। वैसे सुना है बड़े साहब व उनके मातहत मलाईदार पोस्ट पर रहे खाकीधारी जांगळ देश छोड़ने को तैयार बैठे हैं। सरकार कब तबादला सूची जारी करती है आये दिन वो इसी इंतजार में बैठे दिखते हैं। जाने के लिये इन लोगों ने अपने बिस्तर तक बांध लिये हैं।

बड़े साहब व उनकी मलाई टीम के यहां से जाने पर मलाईदार पदों पर कब्जा जमाने को तैयार बैठे खाकीधारी भी सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे इलाके के टाइगर के नजदीक हैं और सोचते हैं कि टाइगर की मेहरबानी से उनको अच्छे पद मिल जाएंगे मगर यह चिंता भाी है कि कहीं सूची में टाइगर का भी नाम आ गया तो उनका क्या होगा।

PANCHNAMA -USHA JOSHI DAINIK NAVJYOTI BIKANER
]]>
नौकरी के नाम पर धोखाधडी कर पैसा ऐठनें के मामले में झुंझुनूं निवासी हनुमान कुम्हार गिरफ्तार https://samacharseva.in/naukaree-ke-naam-par-dhokhaadhadee-kar-paisa-ekshanen-ke-maamale-mein-jhunjhunun-nivaasee-hanumaan-kumhaar-giraphtaar2218-2/ Fri, 22 Jun 2018 13:16:18 +0000 https://samacharseva.in/?p=2218 जयपुर (उषा जोशी)। जयपुर एसओजी ने नौकरी के नाम पर धोखाधडी कर पैसा ऐठनें के मामले में झुंझुनूं निवासी हनुमान कुम्हार को गिरफ्तार किया है।

एसओजी ने नौकरी लगाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से ली गई राशि 50 हजार रूपये भी बरामद कर ली है। इस रैंकिट में शामिल राजस्थान प्रान्त से बाहर के अन्य मुल्जिमान की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई है।

जानकारी के अनुसार परिवादी जेतेन्द्र कुमार यादव पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम उॅटोली थाना बहरोड़ जिला अलवर द्वारा रेल्वे व एफसीआई में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले हरियाणा निवासी आरोपी सत्येन्द्र उर्फ टोनी व गौतम शर्मा आदि के विरूद्ध थाना बहरोड़ पर मामला दर्ज कराया।

दर्ज कराये गये अभियोग संख्या 452/17 धारा 420,406,467,468,471,120 बी भा.द.स का अनुसंधान स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा था। इसी दैरान राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर मे दायर याचिका की सुनवाई कर प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान एसओजी राजस्थान जयपुर द्वारा किये जाने के आदेश दिये गए।

इस पर प्रकरण का के अनुसंधान परमाल सिंह उप अधीक्षक पुलिस एसओजी द्वारा किया गया। जिन्होने अनुसंधान के दौरान रेल्वे व एफसीआई में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार शुदा 2 अभियुक्तो के अलावा अन्तर्राज्जीय रैकिट मे शामिल मुख्य सरगना सहित गिरोह के 4 अन्य सदस्यो की पहचान की।

आरोपियों को नामजद किया गया तथा दलाल की भूमिका निभाने वाले हनुमान पुत्र नारायण कुम्हार निवासी निहालोट थाना पचेरी जिला झुन्झुनू को एसओजी जयपुर द्वारा गिरफ्तार कर नौकरी लगाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से ली गई राशि 50 हजार रूपये बरामद की गई। इस रैंकिट में शामिल राजस्थान प्रान्त से बाहर के अन्य मुल्जिमान की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई है।

पेयजल व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग

बीकानेर। शहर में पेयजल की समस्‍या को लेकर रामपुरा बस्‍ती के लोगों ने कलक्‍टर को ज्ञापन देकर पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। लोगों का कहना है जलदाय विभाग इन दिनों अपनी मर्जी के समय पर पानी की आपूर्ति करता है। कई बार तो देर रात को पानी की सप्‍लाई की जाती है जिससे की अनेक लोग पानी का भण्‍डारण भी नहीं कर सकते हैं। इससे उनकी दिनचर्या बिगड जाती है। लोगो ने मांग की कि पेयजल एक निश्चित समय पर सप्‍लाई किया जा सके ताकि लोग अपने घरों के काम आसानी से निबटा सके।

]]>
घर में गहने रखे हैं तो संभल जाओ, चोर ले गया 11 लाख रु. के गहने https://samacharseva.in/ghar-me-gahane-rakhe-hain-to-sambhal-jao/ Fri, 18 May 2018 19:20:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=1289 बीकाने, (समाचार सेवा)। घर में गहने रखे हैं तो संभल जाओ, चोर ले गया 11 लाख रपये के गहनेयदि आप अब भी अपना कीमती सामान या कीमती गहने बैंक की लॉकर की बजाय घर की आलमारी में रखे हुए हैं तो संभल जाएं। यदि आप ये सोच रहे हैं कि आपके यहां चोरी हो ही नहीं सकती है तो भी आप संभल जाए। शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ गई है।

अपना कीमती सामान बचाना चाहते हों तो उसे या तो लॉकर में या सात तालों में बंद कर करके सुरक्षित स्‍थान पर रखवा लें। शहर में चोर सक्रिय हैं। मुक्‍ताप्रसाद नगर के 11/246 मकान निवासी गोविन्‍द भादू पुत्र कुलदीप राय बिश्‍नोई के बंद घर में घुसकर चोर लगभग 11 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गए।

भादू ने शुक्रवार दोपहर बाद नयाशहर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वे परिवार सहित घर से बाहर काम से गए थे। पीछे से बुधवार 16 मई की आधीरात को चोरों ने उसके घर में अवैध रुप से प्रवेश कर लगभग 11 लाख रुपये के साने व चांदी के जेवरात चुरा लिये हैं।

नयाशहर थानाधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

]]>