rajasthan election 2018 – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 03 Jun 2018 20:01:57 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png rajasthan election 2018 – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 शहर कांग्रेस में भूचाल, यशपाल व गोपाल आपस में भिडे https://samacharseva.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%b6/ Sat, 02 Jun 2018 03:33:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=1796 उषा जोशी


बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस की लडाई-सडकों पर आई। श्‍हर कांग्रेस में भूचाल लिये एक खबर सामने आई है। शहर कांग्रेस के अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत तथा पिछले विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी रहे तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सदस्‍य गोपाल गहलोत चुनावी गणित को लेकर शुक्रवार की आधी रात को लगभग साढे बारह बजे आपस में गुत्‍थम गुत्‍था हो गए।

इस बीच इन दोनों के समर्थकों ने शुक्रवार-शनिवार की आधीरात को आपस में उलझ कर मारपीट। दौडा दौडा कर लोगों को पीटा गया। गोपाल के समर्थकों ने यशपाल की कार को क्षति पहुंचाई तो यशपाल के समर्थकों ने एक बाईक को आग के हवाले कर दिया जाना बताया गया है। देर रात तीन बजे तक कांग्रेसी दबंगों का आतंक शहर के अनेक हिस्‍सों में मचा रहा। वारदात के बाद से अब दोनों कांग्रेसी नेता व उनके मुख्‍य समर्थक फरार हैं। सामने नहीं आये हैं।

नयाशहर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्‍त कार तथा जलाई गई बाईक को अपने कब्‍जे में ले लिया है।  इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। इस संघर्ष से साफ हो गया है कि शहर कांग्रेस की आपसी कलह अब सामने आने लगी है। समर्थक हिंसक रूप में एक दूसरे के विरोध में सामने आ गए हैं। इसी साल राज्‍य में विधान सभा चुनाव के चलते कांग्रेसी नेताओं को ऐसी आपसी फूट क्‍या गुल खिलायेगी यह किसी से छुपी नहीं है।

शहर के दोनों ही गहलोत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने को बेकरार हैं। उनकी यह आपसी फूट उनको व कांग्रेस को डूबो देगी ऐसा क्षेत्र के लोगों का मानना है। बताया जा रहा है कि पहले गोपाल गहलोत के यहां दोनों के बीच झगडा हुआ। वहां यशपाल की कार को क्षति पहुंचाई गई। बाद में यशपाल के भाई और मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की कि यशपाल कहां है।

गोपाल के लोगों ने कहा हमें मालूम नहीं है यशपाल कहा हैं। इस पर यशपाल के परिजनों ने मौके पर गोपाल के समर्थकों से मारपीट की। वहां बाईक जला दी। पुलिस की माने तो दोनों पक्षों की ओर से अब यह कहा जा रहा है कि पहले वह एफआईआर करायेगा तब हम करायेंगे। अभी तक एफआईआर दर्ज किसी ने नही कराई है।


इनका कहना है

किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच के बाद तडके चार बजे सोया था। अभी बाजार में हेयर कटिंग के लिये आया हुआ हूं।

– बहादुर सिंह

थानाधिकारी नयाशहर बीकानेर।

]]>
एक जून से रोजाना होगी आम चुनाव की तैयारी बैठक https://samacharseva.in/ek-june-se-rojana-hogi-aam-chunav-baithak/ Thu, 31 May 2018 21:09:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=1779 बीकानेर, (समाचार सेवा) विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियां शुक्रवार 1 जून से शुरू हो जाएंगी। आम चुनाव के निर्वाचन प्रबंधन तथा निर्वाचन कार्यों को तय समय पर सम्‍पादित करने के लिये शुक्रवार 1 जून से कलक्‍टर कार्यालय में रोजाना सुबह 10 से 11 बजे तक बैठक आयोजित होगी।

1 जून से ही मतदाता सूचियों के विशेष पु‍नरीक्षण का के लिये डोर-टू-डोर सर्वे शुरू होगा। यह सर्वे 15 जून तक चलेगा। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम चुनाव के संबंध में कलक्‍टर कक्ष में आज से जो रोजाना बैठक आयोजित होगी उस कैलण्‍डर के तहत शुक्रवार 1 जून को होने वाली बैठक में आम चुनाव के दौरान कानून व्‍यवस्‍था, संवेदनशील मतदान केन्‍द्र वनरेबल मैपिंग पर चर्चा होगी।

इन बैठकों के नियमित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्‍येक सोमवार को होने वाली बैठक में लेखा, निर्वाचन भण्‍डार तथा निर्वाचन अनुभाग के विभिन्‍न कार्यों की चर्चा होगी।

इसी प्रकार मंगलवार को मतदान केन्‍द्रों के भौतिक सत्‍यापन, मतदान केन्‍द्रों के पुर्नगठन, परिवर्तन तथा मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा होगी। बुधवार को मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण, वितरण पर चर्चा होगी। गुरुवार को इलेक्‍ट्रोकिनक वोटर मशीन के संबंध में एफएलसी, एसएलसी, एसएलएमटी, डीएलएमटी प्रशिक्षण पर चर्चा की जाएगी।

इसी प्रकार प्रत्‍यक शुक्रवार को कानून व्‍यवस्‍था व संवेदनशील मतदान केन्‍द्रों आदि पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचिन अधिकारी के मुख्‍यालय से बाहर होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दवारा बैठक ली जाएगी।

इस संबंध में गुरुवार 31 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन. के. गुप्‍ता की ओर से जारी आदेश में निर्वाचन विभाग के शाखा प्रभारी, सूचना सहायक को बैठकों में उपस्थित रहने को कहा गया है। आदेश के अनुसार प्रत्‍येक शुक्रवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के कार्यालय में पदस्‍थापित निर्वाचन प्रभारी अथवा सूचना सहायक दोनों में से एक को बैठक में उपस्थित रहना होगा।

आदेश के अनुसार निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों से वीडियो कान्‍फ्रंसिंग अथवा सॉफ़ट वीसी दवारा जानकारी ली जाएगी। आदेश में निर्वाक पंजीयन को अपने कार्यालय की प्रगति प्रतिदिन उप जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्‍ध कराने को कहा गया है। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

जानकारी के अनुसार आम चुनाव 2018 की तैयारियों के संबंध में 30 मई बुधवार को राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कान्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों को कई निर्देश दिये थे। कलक्‍टर कक्ष में चुनाव संबंधी नियमित बैठकेेंें इन्‍ही निर्देशों के तहत की जाएगी।

]]>