railway – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 26 Aug 2021 04:48:07 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png railway – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 हावडा-जोधपुर-हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें https://samacharseva.in/howrah-jodhpur-howrah-rail-passenger-attention/ Tue, 28 Jul 2020 09:15:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=10904 बीकानेर, (samacharseva.in)। हावडा – जोधपुर – हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें, पश्चिम बंगाल में 29 जुलाई को सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होने की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रद्द किया है।

  

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक ने बताया कि 29 जुलाई को सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होगा। इसको ध्‍यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 02308 जोधपुर-हावड़ा (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 27.07 2020)  धनबाद तक संचालित की जायेगी।  

इस ट्रेन को धनबाद तथा हावड़ा के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02307 हावड़ा-जोधपुर (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 29.07 2020)  हावड़ा के स्थान पर धनबाद से रवाना होगी। इसे हावड़ा और धनबाद के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। 

]]>
रेलवे ने बिहार की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को किया सावधान https://samacharseva.in/railways-cautioned-passengers-traveling-by-rail-towards-bihar/ Wed, 22 Jul 2020 09:09:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=10687 बीकानेर (samacharseva.in)। रेलवे ने बिहार की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को  किया सावधान, रेलवे ने कहा है कि जो लोग बिहार की ओर यात्रा कर रहे है उनको सावधान किया जाता हैं कि

बिहार में आगामी 31जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन है तथा उनको गन्तव्य पर पहुँचने के बाद किसी भी तरह का पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिलेगा,  जिससे वे लोग स्टेशनों पर ही अटक सकते हैं। इस बात को मधेनजर रखते हुए ही अपनी यात्रा करे, ताकि आप संभावित परेशानियों से बच सके।

]]>
बीकानेर जैसलमेर ट्रेन को यथावत रखा जाए https://samacharseva.in/bikaner-jaisalmer-train-should-be-kept-as-is/ Tue, 23 Jun 2020 13:05:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=9431 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर जैसलमेर ट्रेन को यथावत रखा जाए, आज बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, डीआरयूसीसी सदस्य अनंतवीर जैन, कमल कल्ला, रवि पुरोहित व सतीश गोयल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को गाड़ी संख्या 14702/14703 बीकानेर जैसलमेर को बीकानेर मंडल से बंद हो रही गाड़ी को बहाल करने हेतु ई मेल द्वारा ज्ञापन भिजवाया |

ज्ञापन में बताया गया कि गाड़ी संख्या 14702/14703 बीकानेर जैसलमेर जो कि बीकानेर के आम रेल यात्रियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण गाड़ी है जो कि दिन में जैसलमेर के चलने के लिए एकमात्र गाड़ी है | इस गाड़ी में हजारों श्रद्धालूओं द्वारा रामदेवरा एवं आस पास के धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ यात्रा की जाती है | साथ ही इस गाड़ी से सेंकडों की संख्या में पर्यटक बीकानेर में भ्रमण के लिए आते हैं | जहां अभी पूरा भारत महामारी एवं लोकडाऊन के कारण पर्यटन के क्षेत्रों में पिछड़ रहा है ऐसे समय में इस गाड़ी को बंद कर देने से बीकानेर के पर्यटन पर भी बुरा असर पडेगा और बीकानेर आर्थिक मामले में पिछड़ जाएगा |

 

]]>
अब बीकानेर-हावड़ा ट्रेन अक्टूबर से सप्ताह में सिर्फ दो दिन, विरोध शुरू https://samacharseva.in/now-bikaner-howrah-train-just-two-days-a-week-from-october/ Sat, 20 Jun 2020 08:46:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=9345 बीकानेर, (samacharseva.in)अब बीकानेर-हावड़ा ट्रेन अक्टूबर से सप्ताह में सिर्फ दो दिन, बीकानेरवासियों को सप्ताह मे सात दिन चलने वाली बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा अब सिर्फ दो दिन ही मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को अक्टूबर माह से बीकानेर से दो दिन चलाने का निर्णय लिया है। वही दूसरी ओर जोधपुर से यह ट्रेन सप्ताह मे पाँच दिन चलेगी। रेल प्रशासन ने बीकानेर व जोधपुर से हावड़ा संचालन के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक हावड़ा जाने वाली इस ट्रेन के 9 डिब्बे बीकानेर से व 15 डिब्बे जोधपुर से चल मेड़ता मे जुड़ कर पूरी ट्रैन हावड़ा के लिए चलती थी परन्तु अब पूरी ट्रेन अलग-अलग दिनों में दोनों शहरों से संचालित होंगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22307 हावड़ा से 22 अक्टूबर से प्रत्येक सोम व गुरु को बीकानेर के लिए रवाना होगी। तथा ट्रेन संख्या 22308 बीकानेर से 24 अक्टूबर से बुध व शनि को हावड़ा के लिए ट्रेन रवाना होगी।

PRESS NOTE

सिर्फ दो दिन संचालन का विरोध

राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने हावड़ा ट्रेन का बीकानेर से मात्र दो दिन संचालन का कड़ा विरोध जताया हैं। आरिफ ने बताया कि बीकानेर से हावड़ा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन हैं, कोलकाता में बड़ी संख्या में बीकानेर के प्रवासी रहते है, इस कारण बीकानेर से हावड़ा के बीच चलने वाली इस ट्रेन में खूब भीड़ रहती है। बीकानेर के व्यापारी वर्ग को भी व्यापार करने मे तकलीफ होगी। बीकानेर, नोखा, नागौर के अधिकतर यात्री इसी ट्रेन में यात्रा करते हैं इस कारण पूरे साल ट्रेन मे लम्बी वेटिंग रहती है ऐसे मे सप्ताह मे सिर्फ दो दिन ट्रेन चलाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। रेलवे को पूरे सप्ताह ट्रेन का संचालन करना चाहिए।

सिटीजन अवेरनेस फोरम के संयोजक विनोद कुमार भटनागर व डीआरयूसीसी सदस्य रवि पुरोहित ने कहा कि रेलवे के इस निर्णय से भरतपुर, आगरा, कानपूर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पारसनाथ, आसनसोल जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी होगी। रेल प्रशासन हमेशा से ही बीकानेर की तुलना मे जोधपुर को तरजीह देता रहा हैं।इस निर्णय से भी बीकानेर के यात्रियों को नुकसान होगा।

Zia UR Rehman

]]>
मांगे नहीं मानी तो रेलकर्मी करेंगे रेल का चक्का जाम https://samacharseva.in/mange-nahi-mani-to-railkarmi-karenge-rail-ka-chakka-jam/ Tue, 08 May 2018 16:45:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=1151 बीकानेर, समाचार सेवा।  मांगे नहीं मानी तो रेलकर्मी करेंगे रेल का चक्का जाम! डीआरएम कार्यालय के सामने भूख हडताल पर बैठे रेलकर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तो वे रेल का चक्‍का जाम कर देंगे।

नई पेंशन नीति के स्थान पर गारंटीड पेंशन तथा रेलवे में निजीकरण को रोकने सहित विभिन्‍न मांगों के लिये रेलकर्मियों ने मंगलवार 8 मई से बीकानेर में डीआरएम कार्यालय के पास 72 घंटे का क्रमिक अनशन  भूख हडताल शुरू की है।

रेल कर्मचारी नेता व नार्थ वेस्ट र्न रेलवे एम्लाइज युनियन बीकानेर अनिल व्यास ने बताया कि नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्लाइज युनियन मुख्यालय जयपुर  व ऑल इंडिया रेलवे मैन्सी फेडरेशन के आव्हान पर शुरू किए गए इस क्रमिक अनशन भूख हडताल के बाद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो रेल कर्मचारी रेल का चक्का जाम कर देंगे। उन्होनें बताया कि 8 मई से शुरू हुआ उनका क्रमिक अनशन 11 मई की सुबह 9 बजे तक चलेगा।

वेतन पाने के लिये संविदा फार्मासिस्टों का अनशन शुरू

पीबीएम अस्पंताल में कार्यरत फार्मासिस्‍टों  ने अपना वेतन पाने तथा बढे हुए वेतन का एरियर देने की मांग पर मंगलवार 8 मई से पीबीएम अस्पबताल के मुख्यथ दÞवारा के पास अपना अनशन शुरू किया है।

इसके तहत राजस्था्न फार्मासिस्टम हितकारी संघ (राज.) प्रदेश उपाध्यसक्ष दीपक कुमार छंगाणी अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे जबकि तीन अन्यर संविदा फार्मासिस्टद देवीलाल दैया, हेतराम कासनिया व बाबूलाल क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

फार्मासिस्ट  छंगाणी ने बताया कि पीबीएम अस्पकताल में कार्यरत तीन तीन संविदा कर्मी फार्मसिस्ट्  देवीलाल दैया, हेतराम कासनिया व बाबूलाल को पिछले पांच साल यानी जुलाई 2013 से आज तक वेतन नहीं मिला है।

उन्होने बताया कि इस मामले में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से अनेक बार बात की गई मगर सकारात्मकक जवाब नहीं मिला है। छंगाणी के अनुसार अब जब तक इस समस्या  का समाधान नहीं हो जाता है अनशन जारी रहेगा।

उन्होंतने बताया कि उनकी कुल हमारी आठ मांगे हैं। जिन्हे  लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है और इसका कारण एम के मेडिकल सर्विसेज प्रोवाईडर कंपनी है जिसकी पीबीएम अस्पाताल प्रशासन की साठ गांठ है।

कंपनी फार्मासिस्टों के बिल पेश नहीं कर रहे हैं और अस्पाताल प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी कारण भुगतान अटका हुआ है।

]]>