Pushkarna Stadium – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 04 Nov 2021 15:15:09 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Pushkarna Stadium – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 पुष्‍करणा सावा 2022 के कार्यक्रम – दिलीप जोशी https://samacharseva.in/pushkarna-sawa-2022-program-dilip-joshi/ Thu, 04 Nov 2021 15:14:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=17312 बीकानेर, (समाचारसेवा)। पुष्‍करणा सावा 2022 के कार्यक्रम – दिलीप जोशी, पुष्‍करणा समाज के सामुहिक विवाह कार्यक्रम सावा-2022 के वैवाहिक कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा मंगलवार को धनतेरस पर रघुना‍थसर कुए के पास स्थित मानेश्‍वर महादेव मंदिर में हुई सावा समिति की बैठक में की गई है।

राष्‍ट्रीय पुष्‍करणा यूथ सामाजिक संस्‍थान के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री दिलीप जोशी ने बताया कि पुष्‍करणा समाज में पौराणिक परम्परानुसार पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम व कन्याओं के विवाह कार्यक्रम की घोषणा के तहत गुरूओं के बालको के यज्ञोपवित संस्कार में हाथधान – माघ सुदी चतुर्थी शुक्रवार 4 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी पंचमी शनिवार 05 फरवरी 2022, यज्ञोपवित संस्कार-माघ सुदी षष्ठी रविवार 6 फरवरी 2022 को होंगे।

इसी प्रकार व्यासों के बालको के यज्ञोपवित संस्कार के तहत हाथधान – माघ सुदी पंचमी शनिवार 5 फरवरी 2022 को मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी षष्ठी रविवार 06 फरवरी 2022 को तथा यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी  सप्तमी गुरूवार 7 फरवरी 2022 को होगा।

इसी तरह सर्वत्र समाज का यज्ञोपवित संस्कार के तहत हाथधान – माघ सुदी एकम् मंगलवार 8 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा-माघ सुदी दुज बुधवार 9 फरवरी 2022 व यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी तृतीया गुरूवार 10 फरवरी 2022 को होगा।

दिलीप जोशी ने बताया कि विवाह कार्यक्रम के तहत व्यासों की कन्याओं के विवाह के हाथधान-माघ सुदी त्रयोदशी सोमवार 14 फरवरी 2022 को लिया जाएगा।  सर्वत्र विवाह संस्कार के कार्यक्राम हाथधान-माघ सुदी पुर्णिमा बुधवार 16 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा-फाल्गुन बदी प्रतिपदा गुरूवार 17 फरवरी 2022 तथा पाणिग्रहण संस्कार – फाल्गुन बदी दूज गुरूवार 18. फरवरी 2022 शुभबेळा अन्य गोधुली लग्न में होंगे।

बरी एवं गुड्डी का मुर्ह्त-फाल्गुन बदी पंचमी सोमवार 21 फरवरी 2022 को होगा। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा ने बीकानेर राजघराने की तरफ से पुष्करणा समाज के सामुहिक सावा के प्रति अपनी मंगल कामना प्रकट की।

इससे पूर्व धनतेरसर पर मंगलवार रात को बीकानेर शहर के अन्दर होने वाले पुष्करणा समाज के सामुहिक सावे की शोभा यात्रा लालाणी व्यासो के चौक से रवाना होकर कीकाणी व्यासों के चौक से होती हुई समाज की सभी पुष्करणा जातियों के लोगो को साथ लेकर शाही बेण्ड बाजे के साथ मानेश्वर महोदव मंदिर पहुची।

मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह व यज्ञोपवित के क्रार्यक्रमो की विद्वान पण्डितों व पंचागकर्ताओं की उपस्थिति में विचार विमर्श के उपरान्त पौराणिक परम्परानुसार चौथाणी ओझा परिवार के पंण्डित सुशील कुमार ओझा द्वारा विधि विधान के साथ पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम व कन्याओं के विवाह कार्यक्रम की घोषणा की।

कीकाणी व्यास पंचायत सम्पति ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायणदास व्यास व सावा समिति के अध्यक्ष मक्खनलाल व्यास ने मुख्य अतिथि राजपरिवार की प्रतिनिधि व बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा का सम्मान किया।

कार्यक्रम मे पं. ब्रजेश्वरलाल व्यास, दिलीप जोशी, शंकर पुरोहित, नरेन्द्र आचार्य,  सुरेन्द्र व्यास, कानुलाल व्यास, बल्लभ सरदार, अरविन्द व्यास, गोपाल व्यास, गिरिराज व्यास, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, आनंद जोशी, रिखबदास बोड़ा, श्रीमती कृष्णा व्यास, नंदकिशोर पुरोहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में जुगल किशोर ओझा, राजेन्द्र किराडू व अशोक औझा को शॉल व प्रतिक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में लालाणी व्यास पंचायत के शिव नारायण व्यास ने उपस्थित समाज के लोगो का धन्यवाद ज्ञापित। कार्यक्रम का संचालन मधुसुदन व्यास ने किया।

]]>
केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह https://samacharseva.in/cabinet-minister-dr-b-d-kalla-increased-the-enthusiasm-of-the-players/ Tue, 07 Jan 2020 16:38:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=8010 पुष्करणा चैलेंज कप 2020, महादेव क्लब व वीरदल पहुंचे सेमीफानल में

बीकानेर, (samacharseva.in)। ऊर्जा तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के मंत्री व बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. बी. कल्ला ने मंगलवार को पुष्करणा स्टेडियम पहुंचकर वहां चल रही  पुष्करणा चैलेंज कप 2020 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं रहता बल्कि व्यक्ति के मष्तिष्क का भी बेहतर विकास होता है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सातवें दिन दो मुकाबले हुए। पहला  मुकाबला  मेवाड़ चितौडगÞढ़ बनाम वीरदल (बीकानेर) के बीच  व दूसरा मैच महादेव क्लब (बीकानेर) बनाम रॉयल पुष्करणा क्लब (काकडा) के बीच खेला गया। आज के मुकाबलों के दौरान   खलाड़ीयों को हौसला बढ़ाने पहुंचे।

पुष्टिकर खेलकूद आयोजन समिति के आयोजक संरक्षक महेन्द्र व्यास ने बताया की पहले मुकाबले में मेवाड़ चितौडगÞढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 91 रन बनाए। 92 रनों का पिछा करने उतरी वीरदल (बीकानेर) ने 6 विकेट गवाकर 92 रनों का लक्ष्य हासिल यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। वीरदल के जय व्यास को मैन आॅफ द मैंच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच में महादेव क्लब (बीकानेर) ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवरों में 5 विकेट गवाकर 153 रन बनाए। 154 रनों का पिछा करने उतरी रॉयल पुष्करणा क्लब (काकडा) निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गवाकर मात्र 83 रन ही बना पाई और महादेव क्लब (बीकानेर) ने यह मुकाबला 70 रनों से जीत लिया।  महादेव क्लब (बीकानेर) के नारायण को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया। 08 जनवरी को दो सेमीफानल मुकाबले होंगे।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में  ऊर्जा तथा केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, दिलीप जोशी, महेन्द्र व्यास उपस्थित रहे।

डॉ. कल्ला ने सुनी समस्यायें

बीकानेर, (samacharseva.in)। केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर में पवनपुरी स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना।

डॉ. कल्ला ने इस दौरान अनेक लोगों की समस्याओं के हल के लिये मौके पर से ही अधिकारियों से बात की तथा समस्याओं का हल तुरंत करने को कहा। विभिन्न सगंठनों के लोगों ने भी डॉ. कल्ला को अपने ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से संबंधित समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया।

]]>
पुष्करणा स्टेडियम में होगा पुष्करणा चैलेन्ज कप 2020 क्रिकेट मुकाबला https://samacharseva.in/pushkarna-champions-cup-2020-cricket-match-will-take-place-in-pushkarna-stadium/ Thu, 26 Dec 2019 17:33:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=7695 बीकानेर, (समाचार सेवा)। तीसरी राज्य स्तरीय पुष्करणा चैलेंज कप 2020 क्रिकेट प्रतियोगिता  1 जनवरी से पुष्‍करणा स्‍टेडियम में आयोजित होगी । प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में राजस्‍थान सहित अन्य राज्यों से पुष्करणा समाज की क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन  पुष्टिकर खेलकुद आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मैंच रात के अंधेर में दूधीया रोशनी में पुष्‍करणा स्‍टेडियम में खेला जायेगा। प्रतियोगिता की टाई गुरुवार को स्थानीय नत्थुसर गेट स्थित दर्शन भैरु मंदिर में कन्हैयालाल कल्ला, महेन्द्र व्यास, दिलिप जोशी, भंवर पुरोहित, राजकुमार किराडु, महेश ओझा, साहिल बोड़ा एवं किसन ओझा की उपस्थिति में निकाली गई।

समारोह में विजेता और उपविजेता को मिलने वाली ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए का ईनाम मिलेगा। जबकि उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। गुरुवार को हुए समारोह में आयोजन समिति के सदस्‍य वार्ड 57 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी, राकेश देरासरी, बलि देरासरी, पुखराज भादाणी, विराट सागर, जय नारायण देरासरी सहित विभिन्‍न किक्रेट टीमों के कप्ताल मौजूद रहें।

प्रतियोगिता में शामिल टीमें

दोस्ती कल्ब सरदारशहर, लटियाल क्लब, बीजीसी लिटिल चैम्प, साई यंग, आर एम सी, ड्रीम इलेवन श्रीडूंगरगढ़, पुष्करणा एकेडमी, महादेव क्लब, वीरदल, एस एस पी चितौडग़ढ़, काकड़ा, बीजीसी यंग स्टार, बाबा रामदेव क्लब।

]]>