Principal of Sardar Patel Medical College – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 19 Sep 2024 16:22:33 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Principal of Sardar Patel Medical College – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का सम्मान किया https://samacharseva.in/medical-college-principal-dr-gunjan-soni-honored/ Thu, 13 Oct 2022 03:36:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=20002 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का सम्मान किया, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के नवनियुक्‍त प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का बुधवार को मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी की अगुवाई में मेडिकल कॉलेज नये आयाम स्‍थापित करेगा। समारोह में डॉ. एल. के. कपिल, रमेश व्यास, हरिकिशन सिंह राजपुरोहित, कालू पांडे, कृष्णा सेठिया, भवानी टाक, राम सोनी, रामायण मोदी आदि ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर डॉ. सोनी ने कहा कि जनता व स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं के माध्‍यम से भी मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्‍पताल में रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्‍ध कराने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा।

]]>
सरकारी चिकित्‍सकों की घर पर मरीज देखने की फीस तय https://samacharseva.in/fees-fixed-for-government-doctors-to-see-patients-at-home/ Sun, 18 Sep 2022 01:39:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=19629 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सरकारी चिकित्‍सकों की घर पर मरीज देखने की फीस तय, घर पर प्राइवेट प्रैक्टिस के दौरान मेडिकल ऑफिसर 75 रुपए, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, जूनियर स्पेशलिस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर 100 रुपए,  एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर स्पेशलिस्ट 125 रुपए, प्रोफ़ेसर 150 रुपए तथा सीनियर प्रोफेसर 200 रुपए प्रति विजिट फीस ले सकेगा।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय के सभी चिकित्सक शिक्षकों को घर पर प्राइवेट प्रैक्टिस के दौरान वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार फीस लेने के निर्देश दिए हैं।

प्राचार्य ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के निर्देशानुसार उक्त आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित करनी होगी।

यदि इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित चिकित्सक इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

]]>
पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच https://samacharseva.in/pbm-premier-league-started-nursing-college-and-bhagat-singh-xi-won-the-matches/ Fri, 18 Feb 2022 17:15:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=18183 -मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच, रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार से शुरू हुई पीबीएम प्रीमियर लीग-2022 गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज तथा भगत सिंह इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। इससे पूर्व चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की 12 टीमो बीच यह मुकाबला शुक्रवार से शुरू हुआ।

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की कोटगेट ब्रांच के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्‍त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार की बॉल पर पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. परमेन्‍द्र सिरोही ने शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मैच अम्‍पायर किशोर और सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच रेडियो रॉयल्स और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के मध्‍य खेला गया। 14 ओवर के मैच में गोवर्मेंट नर्सिंग कोलेज ने टॉस जीत कर 122 रन 8 विकेट पर बनाकर मैच जीता।

जबकि रेडियो रॉयल्स 89 रन पर सिमट गई। उन्‍होंने बताया कि दूसरा मैच पीडिया पैंथर्स और भगत सिंह इलेवन के मध्‍य हुआ। पीडिया पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की। जबकि भगत सिंह इलेवन ने 9.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

मैच के दौरान गिरधर स्वामी ने शानदार कॉमेंट्री की। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में डॉ. भीम राव अम्बेडकर फाउंडेशन के नव नियुक्त महानिदेशक मदन मेघवाल, पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एंव कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एजीएम एसबीआई हरीश राजपाल, चीफ मेनेजर एसबीआई गौरव चौधरी,

शिशु विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार बेरवाल, जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक हरिराम पड़िहार, कस्टम अधीक्षक राजकुमार पन्नू, समाजसेवी लियाकत अली, सुरेश चौधरी, अनीता फ्लोरेन्स, तुलसी नायर, कमिटी अध्यक्ष महेश मेघवाल उपस्तिथि रहे।

मैच के दौरान रेलवे खेल मैदान में कमेटी के सदस्य सतीश कुमार, जगदीश कलवा, सोफिन भाटी, विजय मीणा, रमजान तंवर, ओम सिंह गहलोत, बाबू खान, ज़ाहिद हुसैन, राकेश बिश्नोई, साज़िद पड़िहार, सुंदर लूणा, शहनवाज़ भाटी, राजकुमार चौधरी, जोगेन्द्र,

गणपत बिश्नोई, धन्ना राम नैण, हरीश आचार्य, अनीश, दीपक लेखाला, गजराज जल, रउफ खान, सन्दीप पायल, सन्दीप तेतरवाल, सन्दीप बेरवाल, अनिल मीणा, केवल कृष्ण, अनूप पथिर, गिरधर स्वामी, अरविन्द स्वामी, विकास गोठवाल,

कपिल कटारिया, राजवीर सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, बिरबल मीणा, मुकेश पंवार, शांति लाल आदि उपस्तिथ थे।

]]>
अमेरिकी जर्नल में छपेगा डॉ. अल्पना मोहता का शोध-पत्र https://samacharseva.in/dr-alpana-mohtas-research-paper-will-be-published-in-american-journal/ Tue, 31 Aug 2021 10:56:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=16865 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अमेरिकी जर्नल में छपेगा डॉ. अल्पना मोहता का शोध-पत्र, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के चर्म,  रति विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉक्‍टर अल्पना मोहता के शोघपत्र (कुष्ठ रोग में होने वाले अल्सर पर इंसुलिन के प्रभाव) का चयन अमेरिकिन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी जर्नल में हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के चर्म,  रति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि डॉ. अल्‍पना मोहता अपना यह शोध-पत्र,  जल्‍द ही अमेरिकिन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के आगामी सम्मेलन मे प्रस्तुत करेगी।

उन्‍होंने बताया कि इसके तहत डॉ. अल्पना को छात्रवृति भी प्रदान की जायेगी।  डॉ. घीया ने बताया कि पूरे भारत में यह छात्रवृति केवल चार चर्म रोग विशेषज्ञो को मिली है।

]]>
कलेक्टर ने बटन दबा कर किया ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का शुभारंभ https://samacharseva.in/the-collector-inaugurated-the-oxygen-generation-plant-by-pressing-the-button/ Sun, 25 Apr 2021 00:04:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=14646 बीकानेर, (समाचार सेवा)।  कलेक्टर ने बटन दबा कर किया ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का शुभारंभ, कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता से जुड़ी किसी भी चुनौती से निपटने के मद्देनजर कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार देर रात एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया।

यह प्लांट 4 दिन पहले ही बीकानेर पहुंचा  था। मेहता ने  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में स्थापित किए गए इस पहले आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का बटन दबाकर आक्सीजन बनाए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस जेनरेशन प्लांट के जरिए वातावरण से ऑक्सीजन जनरेट कर आक्सीजन की एमसीएच विंग में प्रत्यक्ष सप्लाई की जा सकेगी।

कालेज प्राचार्य  ने बताया कि इस प्लांट से प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक सिलेंडर क्षमता तक  ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। इसे डीएमएफटी फंड के जरिए लिया गया है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने  सभी व्यवस्थाएं भी देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर मेहता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए ऑक्सीजन के अपव्यय को रोकने पर भी विशेष ध्यान दें। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का दौरा करते हुए जिला कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि खर्च होने  वाली आक्सीजन के संबंध में रिकॉर्ड का संधारण किस प्रकार किया जा रहा है।

एमसीएच विंग  वार रूम, हेल्प डेस्क का लिया जायजा

जिला कलेक्टर मेहता ने देर रात कोरोना डेडीकेटेड एमसीएच विंग का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा नर्देश दिए । एमसीएच विंग में स्थापित किए गए वार रूम और हेल्प डेस्क की जानकारी ली और राउंड द क्लोक तैनात अधिकारियों की ड्यूटी की भी जांच की।

इस अवसर पर मेहता ने कहा कि किसी भी मरीज को परेशानी आने की स्थिति में तुरंत वार रूम संपर्क करें ,यदि वार रूम या हेल्पडेस्क में किसी भी स्तर पर कोताही दिखाई देती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जिला कलेक्टर ने कहा कि साफ सफाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना हो , नियमित रूप से निरीक्षण कर अधिकारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें।

मेहता ने डे केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज  डॉ मुकेश चंद्र आर्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. जितेंद्र आचार्य सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बीकानेर पहुंचा 10 केएल ऑक्सीजन का एक और टैंकर

बीकानेर(समाचार सेवा)। जिला प्रशासन के आकलन और मांग के आधार पर राज्य सरकार द्वारा भेजा गया 10 केएल क्षमता का एक और ऑक्सीजन टैंकर शनिवार सुबह प्राप्त हुआ। इससे लगभग एक हजार सिलेंडर की रीफिलिंग हो सकेगी।

ऑक्सीजन व्यवस्था मोनिटरिंग प्रभारी तथा आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अजीत सिंह राजावत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा ऑक्सीजन की मांग, उपलब्धता और सप्लाई पर पूरी नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आकलन करते हुए आपूर्ति के लिए राज्य सरकार से नियमित समन्वय रखा जा रहा है।

इसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार द्वारा 20 अप्रैल से अब तक 12.5-12.5 केएल के दो तथा शनिवार को ही 10 केएल का एक और टैंकर भेजा गया है। शुक्रवार को ऑक्सीजन व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम और पीबीएम सहित अन्य अस्पतालों की पंद्रह सौ सिलेंडर की मांग की तुलना में पन्द्रह सौ सिलेंडर दिए गए।

इनमें बारह सौ सिलेंडर पीबीएम को तथा शेष जिले की अन्य अस्पतालों को दिए गए।

कोरोना महामारी पर बीकानेर शहर और देहात भाजपा की वर्चुअल बैठक

बीकानेर(समाचार सेवा)। कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थितियों, सेवा कार्यों और आगामी कार्य योजना पर आधारित भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर और देहात जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की एक वर्चुअल बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।आयोजित की गई।

]]>
क्वॉरेंटाइन सेंटर से 7 लोगों को किया डिस्चार्ज https://samacharseva.in/7-people-discharged-from-quarantine-center/ Tue, 28 Apr 2020 11:05:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=8910 बीकानेर, (samacharseva.in)। कोरोना संक्रमित सात लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद मंगलवार को क्वॉरेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें 7 से 5 लोग स्थानीय नागरिक हैं उन्‍हें  14 दिनों तक अपने घरों में आइसोलेशन में बने रहने की हिदायत के बाद घर भेज दिया गया।

कलेक्टर कुमार पाल गौतम, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा इन लोगों को विदाई देने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचे। गौतम ने इन सभी से चिकित्सकीय परामर्श की पूर्ण अनुपालना करते हुए घरों में बने रहने की भी अपील की। वहीं स्‍वस्‍थ्‍य हुए 2 अन्‍य लोग दूसरे राज्‍य के निवासी होने के कारण उन्‍हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में ही रखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि सभी सातों मरीजों की पूर्व में पीबीएम अस्पताल में उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने से लेकर अब तक (14 दिन) इन्हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। इसके बाद इनका दोबारा सैंपल लेकर जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया है।

जानकारी में रहे कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के 37 मामले आए थे जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 36 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।

7 people discharged from quarantine center

Bikaner, (samacharseva.in)।. Seven Corona-infected people were discharged from the Quarantine Center on Tuesday after recovering. Out of these 7 to 5 people are local citizens, they were sent home after 14 days in their homes to remain in isolation.

District Collector Kumar Pal Gautam, Principal of Sardar Patel Medical College, Dr. S. s. Rathore, Chief Medical and Health Officer Dr. B. L. Meena arrived at the Quarantine Center to bid farewell to these people. Gautam also appealed to all of them to remain in the houses, fully complying with medical consultation. At the same time, 2 other people who have become healthy, being residents of another state, have been kept in the state quarantine.

It is noteworthy that all the seven patients had been kept in state quarantine till date (14 days) before the report came negative after treatment in PBM hospital. After this, after checking them again with a sample, they have been discharged from here when the report is negative.

It has been reported that 37 cases of corona infection were reported in Bikaner, out of which one woman died while investigation report of 36 patients has been negative.

]]>