PBM HOSPITAL BIKANER – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Sep 2024 01:46:52 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png PBM HOSPITAL BIKANER – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 पीबीएम अस्पताल परिसर में वाहन पार्क करना अब फ्री https://samacharseva.in/parking-is-now-free-in-pbm-hospital-premises/ Wed, 13 Apr 2022 02:54:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=18395 बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्पताल परिसर में वाहन पार्क करना अब फ्री, पीबीएम अस्पताल परिसर में बुधवार 13 अप्रेल से वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क कर दी गई है।

यह व्यवस्था अस्पताल के मर्दाना, जनाना, शिशु रोग, यूरोलॉजी, ट्रोमा और कार्डियोलॉजी सहित समस्त परिसरों में लागू होगी। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड यह व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने अस्‍पताल आने वाले लोगों से आव्‍हान किया है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें।

उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए निशुल्‍क वाहन पार्क करने की व्यवस्था लागू की गई है।

जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, डॉ. एस.के. बुरी आदि मौजूद रहे।

 

]]>
द मदर केयर्स ट्रस्ट ने कराया पीबीएम अस्‍पताल के आर वार्ड का नवीनीकरण https://samacharseva.in/the-mother-cares-trust-renovated-r-ward-of-pbm-hospital/ Sun, 27 Feb 2022 13:08:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=18260 बीकानेर, (समाचार सेवा)। द मदर केयर्स ट्रस्ट ने कराया पीबीएम अस्‍पताल के आर वार्ड का नवीनीकरण, द मदर केयर्स ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल के आर वार्ड में करवाए गए नवीनीकरण व सौन्‍दर्यकरण कार्यों का लोकाप्रण रविवार को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया।

मदर केयर्स ट्रस्ट द्वारा इस वार्ड में बुनियादी सुविधाओं में विस्तार के पश्चात इसे अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किया गया है। समारोह में ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि बीकानेर के भामाशाह सामाजिक सरोकार के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं।

द मदर केयर्स ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल में  करवाए गए कार्य इसी श्रंखला की एक कड़ी है। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि संस्था ‘पे बैक टू सोसाइटी’ के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने इसे डॉ. भीमराव अंबेडकर का ध्येय वाक्य बताया और कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करना चाहिए।  संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हों, इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि द मदर केयर्स ट्रस्ट द्वारा समाज को लौटाने के विचार को विचारधारा के रूप में बदल कर अनुकरणीय पहल की है। संस्था के सचिव पन्ना लाल चंदन ने बताया कि संस्था द्वारा अक्टूबर 2021 में आई वार्ड का नवीनीकरण और सौंदर्यकरण करवाया गया।

वहीं आर वार्ड के सौंदर्यीकरण का कार्य गत 9 जनवरी को प्रारंभ हुआ तथा डेढ़ महीने में इसे पूर्ण करवा लिया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य, समाजसेवी कन्हैयालाल कल्ला, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. संतोष खाजोटिया, राजकुमार चंदन ने विचार रखे।

समारोह में हरजीराम चंदन, सुषमा बारूपाल, सुनीता गौड़, दिलीप बांठिया, डॉ. शैली, डॉ. सुनील, डॉ सुनीता झांझडिया आदि मौजूद रहे।

 

]]>
पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच https://samacharseva.in/pbm-premier-league-started-nursing-college-and-bhagat-singh-xi-won-the-matches/ Fri, 18 Feb 2022 17:15:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=18183 -मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम प्रीमियर लीग शुरू, नर्सिंग कॉलेज व भगतसिंह इलेवन ने जीते मैच, रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार से शुरू हुई पीबीएम प्रीमियर लीग-2022 गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज तथा भगत सिंह इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। इससे पूर्व चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की 12 टीमो बीच यह मुकाबला शुक्रवार से शुरू हुआ।

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

PBM Premier League started, Nursing College and Bhagat Singh XI won the matches..

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की कोटगेट ब्रांच के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्‍त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार की बॉल पर पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. परमेन्‍द्र सिरोही ने शॉट मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मैच अम्‍पायर किशोर और सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच रेडियो रॉयल्स और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के मध्‍य खेला गया। 14 ओवर के मैच में गोवर्मेंट नर्सिंग कोलेज ने टॉस जीत कर 122 रन 8 विकेट पर बनाकर मैच जीता।

जबकि रेडियो रॉयल्स 89 रन पर सिमट गई। उन्‍होंने बताया कि दूसरा मैच पीडिया पैंथर्स और भगत सिंह इलेवन के मध्‍य हुआ। पीडिया पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की। जबकि भगत सिंह इलेवन ने 9.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

मैच के दौरान गिरधर स्वामी ने शानदार कॉमेंट्री की। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में डॉ. भीम राव अम्बेडकर फाउंडेशन के नव नियुक्त महानिदेशक मदन मेघवाल, पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एंव कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एजीएम एसबीआई हरीश राजपाल, चीफ मेनेजर एसबीआई गौरव चौधरी,

शिशु विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार बेरवाल, जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक हरिराम पड़िहार, कस्टम अधीक्षक राजकुमार पन्नू, समाजसेवी लियाकत अली, सुरेश चौधरी, अनीता फ्लोरेन्स, तुलसी नायर, कमिटी अध्यक्ष महेश मेघवाल उपस्तिथि रहे।

मैच के दौरान रेलवे खेल मैदान में कमेटी के सदस्य सतीश कुमार, जगदीश कलवा, सोफिन भाटी, विजय मीणा, रमजान तंवर, ओम सिंह गहलोत, बाबू खान, ज़ाहिद हुसैन, राकेश बिश्नोई, साज़िद पड़िहार, सुंदर लूणा, शहनवाज़ भाटी, राजकुमार चौधरी, जोगेन्द्र,

गणपत बिश्नोई, धन्ना राम नैण, हरीश आचार्य, अनीश, दीपक लेखाला, गजराज जल, रउफ खान, सन्दीप पायल, सन्दीप तेतरवाल, सन्दीप बेरवाल, अनिल मीणा, केवल कृष्ण, अनूप पथिर, गिरधर स्वामी, अरविन्द स्वामी, विकास गोठवाल,

कपिल कटारिया, राजवीर सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, बिरबल मीणा, मुकेश पंवार, शांति लाल आदि उपस्तिथ थे।

]]>
ट्रोमा रिलीफ सोसायटी करेगी ट्रोमा सेन्टर का पुनरोद्धार https://samacharseva.in/trauma-relief-society-will-revitalize-the-trauma-center/ Sun, 31 Oct 2021 13:57:59 +0000 https://samacharseva.in/?p=17288 बीकानेर, (समाचारसेवा)। ट्रोमा रिलीफ सोसायटी करेगी ट्रोमा सेन्टर का  पुनरोद्धार, पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर के रखरखाव और भविष्य की विकास योजनाओं को ध्यान मे रखते हुए भामाशाह सोमानी परिवार द्वारा ट्रोमा रिलीफ सोसायटी का गठन किया गया है।

वर्तमान में सोमानी परिवार द्वारा राजकीय ट्रोमा सेन्टर के पुनरोद्धार पर लगभग 30-35 लाख रूपये लगाए गए हैं। चुन्नीलाल सोमानी परिवार व इनलैण्ड सोमानी फाउंडेशन द्वारा सोमवार 1 नवंबर को प्रातः11 बजे पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर मे नवीन जनउपयोगी सेवा कार्यों का लोकार्पण, रक्तदान और वृक्षारोपण का सेवा समर्पण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सोमानी परिवार के इस दौरान सोमानी परिवार के प्रवासी/अप्रवासी पारिवारिक सदस्य मौजूद रहेंगे और रक्तदान करते हुए मातृभूमि के प्रति लगाव का सन्देश देंगे।

फाउंडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार की जन सहभागिता योजना के तहत बीकानेर में वर्ष 2008 में ट्रोमा सेन्टर की आधारशिला रखी गई थी। इसके निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपये व्यय हुए। 100 बेड क्षमता के इस भवन में ट्रोमा सेन्टर ट्रायॅज प्राटोकॉल, आपातकालीन थियेटर, 6 ऑपरेशन थियेटर, आइसीयू मेल-फिमेल वार्ड, प्लास्टर रूम, लैब, एक्स रे विभाग, डॉक्टर्स चैम्बर आदि बनाए गए।

पत्रकार वार्ता में उधमी रवि कुमार सोमानी, सुभाष मित्तल, डॉ. बीएल खजोटिया, डॉ. एलके कपिल, सुरेंद्र बेरी तथा श्याम तंवर मौजूद रहे।

]]>
पीबीएम का मेडिसिन विंग पूरे राजस्थान के लिए होगा उपयोगी : ओम बिरला https://samacharseva.in/medicine-wing-of-pbm-will-be-useful-for-entire-rajasthan-om-birla/ Wed, 07 Jul 2021 03:11:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=16108 बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम का मेडिसिन विंग पूरे राजस्थान के लिए होगा उपयोगी :ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में बनाया जा रहा 450 बैड का मेडिसिन विंग ना केवल बीकानेर संभाग बल्कि पूरे राजस्‍थान के लिये उपयोगी होगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीकानेर में श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट दवारा बनवाये जा रहे मेडिसिन विंग के लिये अपना शुभकामना संदेश देते हुए ये बात कही।

उल्‍लेखनीय है कि इस मेडिसिन विंग का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं राजस्थान मंत्रिमंडल सदयों द्वारा 23 जून 2021 को किया जा चुका है और इस मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।

ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट के मुख्य प्रतिनिधि के.एल. मूंधड़ा द्वारा पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में पीबीएम अस्पताल में बनाए जा रहे 450 बैड के मेडिसिन विंग के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभकामना संदेश देते हुए बताया कि बीकानेर में बनने वाला 450 बैड का मेडिसिन विंग बीकानेर संभाग ही नहीं पूरे राजस्थान के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

प्रस्तावित मेडिसिन विंग 203145 SQ.FT. भूभाग पर बनेगा। इस विंग में ग्राऊंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, द्वितीय फ्लोर का निर्माण होगा और भविष्य में होस्पिटल के विस्तार हेतु नींव में 2 फ्लोर की अतिरिक्त स्ट्रेंथ दी जा रही है।

पचिसिया ने बताया कि इस  प्रस्तावित अस्पताल भवन में 50 बैड के लग्जरी कोटेज, 8 वार्ड, 40 बैड का आईसीयू, 2 आईसोलेशन वार्ड, ट्रेनिंग हॉल, 8 डॉक्टर्स चेंबर, पूरे बेसमेंट में कार पार्किंग एरिया, रोगियों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट, 4 सीढियां, रेम्प, 2 लाख लीटर का अंडरग्राऊंड वाटर टेंक, ओवर हेड वाटर टेंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, जेनरेटर सेट रूम व रोगियों के लिए केन्टीन का निर्माण करवाया जाएगा।

]]>
बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार शुरू https://samacharseva.in/treatment-of-black-fungus-started-in-sp-medical-college-bikaner/ Tue, 25 May 2021 06:01:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=15145 बीकानेर, (समाचारसेवा)बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार शुरू, बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का उपचार प्रारम्भ किया जा चुका है। वर्तमान में पीबीएम अस्‍पताल में ब्लैक फंगस के 06 मरीज नोटिफाइड हुए हैं।  इनमें से 04  मरीज भर्ती हैं।

यह जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र आर्य ने कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलक्टर नमित मेहता की अध्‍यक्षता में हुई वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दी। उन्‍होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल के पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, ईएनटी और नेत्र चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा सुबह 08 से दोपहर 02 बजे तक ब्लैक फंगस के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए पीबीएम अस्पताल के पी वार्ड को चिन्हित किया गया है। डॉ. आर्य ने बताया कि पीबीएम में ब्लैक फंगस के मरीजों की शल्य क्रिया की सुविधा एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्‍होंने बताया कि ब्लैक फंगस के लिए पंद्रह विभागों के चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

ईएनटी विभाग के आचार्य डॉ. गौरव गुप्ता तथा एड्रोक्रायनोलॉजी के सहायक आचार्य डॉ. हरदेवराम नेहरा इसके समन्वयक होंगे। वहीं नेत्र विभाग की वरि. आचार्य डॉ. अंजू कोचर को नोडल अधिकारी तथा वरि. प्रदर्शक डॉ. जितेन्द्र आचार्य को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

समन्वयक डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में पीबीएम में ब्लैक फंगस के छह मरीज नोटिफाइड हुए हैं, इनमें से चार मरीज भर्ती हैं। बैठक में कलक्टर नमित मेहता ने पीबीएम अस्पताल में ब्लैक फंगस के उपचार से संबंधित समीक्षा की। कलक्टर ने वर्तमान में कोविड मैनेजमेंट, भर्ती मरीजों की स्थिति, ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पताल द्वारा की जाने वाली तैयारियों सहित पीबीएम अस्पताल में बनने वाले नए ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति के बारे में भी जाना।

बैठक में एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ.परमिंदर सिरोही मौजूद रहे।

]]>
कोविड मरीजों के इलाज में भारी पड़ी नेता-अधिकारियों की पंचायती https://samacharseva.in/leaders-officials-interfere-in-the-treatment-of-kovid-patients-was-not-good/ Mon, 24 May 2021 12:13:08 +0000 https://samacharseva.in/?p=15125 पब्लिक ऑडिट रिपोर्ट में खुली सिस्‍टम की पोल

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोविड मरीजों के इलाज में भारी पड़ी नेता-अधिकारियों की पंचायती, कोरोना काल में बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के इलाज में भरी अव्‍यवस्‍था, लालफीताशाही, केवल मंत्रियों व बडे अधिकारियों के इशारे पर काम करने की नीति फोलो करने के कारण अनेक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है।

Leaders-officials interfere in the treatment of Kovid patients was not good

कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और अस्पतालों से मिल रही अव्यवस्थाओं पर अब जन संघर्ष समिति द्वारा की गई पब्लिक ऑडिट की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। इस रिपोर्ट को सही माने तो बीकानेर में कोरोना रोगियों की मौत के अनेक कारणों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन पूरी न मिल पाने के कारण कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

]]>
ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा निलंबित, पुलिस रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगा पेश https://samacharseva.in/black-marketia-bhuvnesh-sharma-suspended-will-be-in-court-today-after-police-remand/ Wed, 12 May 2021 00:53:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=14898 बीकानेर, (समाचार सेवा) ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा निलंबित, पुलिस रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगा पेश, बीकानेर में पुलिस की गिरफत में आये ऑक्‍सीजन सिलेंडर के ब्‍लैक मार्केटिये 51 वर्षीय भुवनेश शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा को राज्‍य के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग नेनिलंबित कर दिया है। निलंबन काल में उसका मुख्‍यालय जयपुर रखा गया है।

पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ. परमेन्‍द्र सिरोही ने मीडिया को बताया कि ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी मामले में पीबीएम अस्‍पताल में मेल नर्स द्वीतीय भुवनेश शर्मा को पुलिस द्वारा पकडे जाने के बाद इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पत्र के माध्‍यम से राज्‍य सरकार को अवगत कराई गई थी। इसके बाद चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के डॉयरेक्‍टर ने भुवनेश शर्मा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की भौतिक व तथ्‍यात्‍मक जानकारी मांगी

जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्‍पताल प्रशासान ने व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस से भुवनेश शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति प्राप्‍त कर शर्मा के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिये विधि सलाहकार से परामर्श शुरू किया है। पीबीएम अधीक्षक ने शर्मा की गिरफतारी के बाद अस्‍पताल के स्‍टोर कीपर शेखरजंद कांडपाल से भी ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की भौतिक व तथ्‍यात्‍मक जानकारी मांगी है।

44 ऑक्‍सीजन सिलेंडर बरामद किए

मिली जानकारी के अनुसार ऑक्‍सीजन सिलेंडरों का ब्‍लैक मार्केटिया भुवनेश शर्मा पहले भी अस्‍पताल में की गई अपनी गडबडियों के चलते चर्चा में रहा है और कार्रवाई भी भुगती  मगर ऊंची पहुंच के कारण वह साधारण कार्रवाई के बाद छोड दिया गया मगर इस बार जागरूक लो उसके खिलाफ बडी कार्रवाई की मांग पर डटे हुए हैं। उल्‍लेखनीय है कि व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार 9 मई को मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी मूल के हाल पवनपुरी निवासी तथा पीबीएम अस्‍पताल में मेल नर्स सेकंड के पद पर कार्यरत 51 वर्षीय भुवनेश शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा के घर से 44 ऑक्‍सीजन सिलेंडर बरामद किए थे।

भुवनेश शर्मा को किया  गिरफ्तार  

इन सिलेंडरों को आरोपी शर्मा अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर 2 हजार से 45 हजार रुपये की मनमानी कीमत पर बेचता पाया गया था। पुलिस ने बीमारों की सांसों के साथ खिलावाड करने वाले ऑक्‍सीजन सिलेंडर के ब्‍लैक मार्केटिये भुवनेश शर्मा को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया था। सीओ सदर पवन भदोरिया ने बताया कि आरोपी भुवनेश ने प्रारंभिक पूछताछ में स्‍वीकार किया है कि उसने कुछ सौ रुपये में मिलने वाले ऑक्‍सीजन सिलेंडरों को 45-45 हजार रुपये तक में बेचा है।

एनैस्थिसिया इंचार्ज के पद पर भी कर रहा थाकाम 

थानाधिकारी अरविन्‍द भारदवाज ने बताया कि जीवन रक्षक ऑक्‍सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में सोमवार दोपहर बाद आरोपी भुवनेश को पहले राउंअप किया। बाद में शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी भुवनेश वर्तमान में पीबीएम अस्‍पताल बीकानेर में मेल नर्स सैकंड के पद पर काम करता है। वह पीबीएम अस्‍पताल बीकानेर में ओटी ए ब्‍लाक एनैस्थिसिया इंचार्ज के पद पर भी काम कर रहा था।

12 मई तक रिमांड पर लिया

जानकारी में रहे कि पुलिस ने इस मामले में रविवार को ही भुवनेश के चार सहयोगियों बीकानेर के सार्दुलगंज क्षेत्र में मकान 132-बी निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार ब्राहमण, चूरू जिले में रतनगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी 32 वर्षीय प्रभुदयाल राजपुरोहित पुत्र श्रीक्रष्‍ण हाल बीकानेर में तिलक नगर डिस्‍पेंसरी में कर्मचारी, नौसरिया गांव निवासी 33 वर्षीय भीखमचंद पुरोहित पुत्र मदनलाल हाल बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में संविदाकर्मी, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गुसांईसर निवासी एम्‍बूलेंस ड्राइवर 24 वर्षीय बलवीर सिंह राजपूत पुत्र ओनाड सिंह हाल को गिरफतार कर कोर्ट के मार्फत 12 मई तक रिमांड पर लिया हुआ है।

सोमवार को मुख्‍य आरोपी भुवनेश को गिरफ्तार करने वालों में व्‍यास कॉलोनी थाना अधिकारी अरविन्‍द भारदवाज, एसआई सुषमा, एएसआई ओमप्रकाश सिगड, कांस्‍टेबल बुधराम शामिल रहे। इस मामले की जांच एसआई श्रीमती सुषमा दवारा की जा रही है।

नगर स्थापना पर ई-चंदा प्रदर्शनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)534 वें नगर स्थापना दिवस पर वर्तमान दौर के चलते हुए कोरोना गाइडलाइन एवं एडवाइजरी के अनुसार थार विरासत एवं राजस्थानी साफा-पाग-पगड़ी,कला संस्कृति संस्थान द्वारा दो दिवसीय चंदा प्रदर्शनी का आयोजन ई-तकनीक से किया जा रहा है।

यह आयोजन संस्कृतिकर्मी शिवशंकर भदाणी की स्मृति में आयोजित किया जाएगा। आयोजक संस्था के कमल रंगा एवं कृष्णचंद्र पुरोहित ने बताया कि 12 एवं 13 मई को दो दिवसीय कलात्मक चंदा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

चंदा प्रदर्शनी में कोरोना के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश देते विभिन्न चंदों की बनावट का आनंद नगरवासी ले सकते हैं। नगरवासी जूम मीटिंग एप से जुड़कर दोनों दिन दोपहर 12:00 बजे से 12:40 तक आयोजन देख सकेंगे।

प्रदर्शनी से जुड़ने का विवरण-

मीटिंग आईडी: 7838509276 पासकोड:Fx68UB

]]>
कोरोना संक्रमित मरीज की डॉ. बी.डी. कल्ला को खुली चेतावनी, देखें वीडियो https://samacharseva.in/open-warning-to-cabinet-minister-dr-b-d-kalla-from-corona-infected-patient/ Tue, 18 Aug 2020 06:17:45 +0000 https://samacharseva.in/?p=11948 बीकानेर, (samacharseva.in)। कोरोना संक्रमित मरीज की डॉ. बी.डी. कल्ला को खुली चेतावनी, बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में कोरोना संक्रमितों के इलाज व उनके रहवास को लेकर अनेक शिकायतें सामने आईं। संक्रमित मरीजों का कहना है कि उनकी अस्‍पताल में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

एक मरीज ने अस्‍पताल का एक वीडियो जारी कर बीकानेर पश्चिम के विधायक व राज्‍य के केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला को अपनी बात कही है। तल्‍ख लहजे में कही गई ये बात अस्‍पताल की हकीकत बताती है और जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलती है। हालांकि संकट के इस समय में सबको धेर्य से काम लेना चाहिये मगर स्‍थानीय मरीज अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर जितने परेशान हैं उतने ही परेशान सुनवाई नहीं होने से भी हैं।

साफ दिख रहा है कहीं तो झोल है

यह सही भी है कि जब बार बार यह दावा किया जाता है कि संक्रमित मरीजों के इलाज, आवास व खाने पीने की बेहतर सुविधायें अस्‍पताल में उपलब्‍ध है तो ऐसे वीडियो कैसे बाहर आ सकते हैं। साफ दिख रहा है कहीं तो झोल है। कागजों में सब कुछ ठीक बताने वाले अफसर सीसीटीवी की निगरानी के भरोसे खुद शायद आंखमूंद कर बैठ चुके हैं। राज्‍य सरकार को बेहतरी की रिपोर्ट भेजने वालों को जमीनी हकीकत का पता कर लेना चाहिये वरना ऐसे अफसरों के कारण सरकार व जनप्रति‍निधियों को ही नीचा देखना ही पडेगा। ऐसा नहीं है कि सब कुछ ही खराब है मगर यह भी सही नहीं कि आप शिकायतो पर ध्‍यान नहीं दे वो भी एक ही प्रकार की शिकातय जो बार बार आये।

ये पब्लिक है सब जानती है, उसके लिये आये किसी भी तरह की योजना, प्रोत्‍साहन राशि, सुविधाओं का ये सरकारी अफसर और उनके कारिंदे किस प्रकार अपने लाभ के लिये इसतेमाल करते हैं। सफाई का ठेका, खाने का ठेका, फलाना ठेका, ढिमका का ठेका सब में कमीशन की बंदरबांट ने बंटाधार कर दिया है।मुफत की खाने वाले सरकारी कारिंदे महामारी के दिनों में भी माल बटोरने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे में सुनना तो पडेगा। सुनिये, देखिये, वैसे भ्रष्‍ट अधिकारियों पर ऐसी बातों का असर कम होता है मगर जनप्रति‍निधयों को तो हर साल किसी ना किसी चुनाव में अपने लिये या पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिये जनता के बीच ही जाना होता है।

]]>
महिला कार्मिक को अपने साथ सोने के लिये कहता है ये मैनेजर https://samacharseva.in/this-manager-asks-women-personnel-to-sleep-with-him/ Sun, 28 Jun 2020 05:29:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=9670 बीकानेर, (samacharseva.in)। महिला कार्मिक को अपने साथ सोने के लिये कहता है ये मैनेजर, ये ऐसा मैनेजर है जो अपने साथ काम करने वाली दलित महिला कार्मिक किये गए काम का वेतन मांगती है तो यह मैनेजर उस महिला कार्मिक को अपने साथ सोने के लिये कहता है।

स्‍थानीय सदर थाना पुलिस ने अब इस मैनेजर विभोर गुप्‍ता के खिलाफ भारतीय दं‍ड संहिता तथा एससी/एसटी एक्ट 1989 संशोधन अधिनियम की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में परिवादिया ने शनिवार की शाम पुलिस को दी अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि पीबीएम अस्‍पताल में सुरक्षा व्‍यवस्‍था देखने वाली आरमौर सिक्‍युरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कर्मचारी है।

इस कंपनी ने अब तक उसके काम करने का वेतन नहीं दिया है। परिवादिया ने बताया कि अपने वेतन के संबंध में जब इसने आरमौर सिक्‍युरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पीबीएम अस्‍पताल के मैनेजर विभोर गुप्‍ता से अपने वेतन की मांग की तो गुप्‍ता ने उसे काम का वेतन नहीं दिया। बार-बार वेतन का भुगतान किए जाने के बाद आरोपी विभोर गुप्‍ता उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिये कहता रहता है।

परिवादिया के अनुसार आरोपी ने अब तक भी उसको उसके दवारा किए गए काम का वेतन नहीं दिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर इस मामले की जांच करेंगे।

 

This manager asks women personnel to sleep with him

Bikaner, (samacharseva.in). This is such a manager who asks for the salary of the work done by the Dalit women personnel who work with him, then this manager asks the lady personnel to sleep with him.

The local Sadar police station has now registered a case against this manager Vibhor Guptaath under various sections of Indian Penal Code and SC / ST Act 1989 Amendment Act. In this case, the complainant said in a written report to the police on Saturday evening that PBM is an employee of Armaur Security India Private Limited, who sees security in the hospital.

This company has not yet paid her working salary. The complainant said that when he demanded his salary from Vibhor Guptan, the manager of Armaur Security India Private Limited PBM Hospital, in connection with his salary, Gupta did not pay him work. After repeated salary payments, accused Vibhor Gupta keeps asking him to have a physical relationship.

According to the complainant, till now the accused has not been paid the salary of the work done by him. The police officer said that a case has been registered against the accused. CO Sadar will investigate the matter.

]]>