NWRailways – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 26 Aug 2021 06:07:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png NWRailways – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर https://samacharseva.in/mohanbari-bikaner-rail-siding-work-in-progress/ Fri, 04 Jun 2021 03:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=15368 बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर, उत्तर पश्चिम रेलवे माल लदान को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मैसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड की मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग तथा मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की रास-अजमेर का रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर है।  

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर सीमेंट, क्लिंकर, खाद्यान्न, पेट्रोलियम, कन्टेनर सहित अन्य प्रमुख कमोडिटी का परिवहन किया जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर लदान आय बढ़ाने के लिए नवीन प्रयासों के तहत खेमली,

बांगड़ ग्राम, अनूपगढ़, अलवर, गोटन, कनकपुरा, थेयात हमीरा, भगत की कोठी, गोटन स्टेशनों पर नई मदों की लोडिंग प्रारंभ की गई है।

साथ ही देबारी (उदयपुर) में औद्योगिक वाटर सप्लाई के दो रेक प्रतिदिन तथा मेड़ता सिटी में 2 स्टेशनों के मध्य रेल खंड पर क्लिंकर की लोडिंग की गई है। माल लदान केंद्र उमरा (खाद लदान),

नाथद्वारा, दोराई एवं सतरोड़ (कंटेनर लदान) खाजवाना (चाइना क्ले लदान) तथा बड़वासी (लाइन स्टोन लदान) खोले गए हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे माल यातायात को अधिक आकर्षक बनाने के लिए रेलवे कई रियायतें  और छूट भी दे रही है।

जोन और डिवीजनों में व्यवसाय विकास इकाइयों का मजबूत बनाने, उद्योगों और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले ग्राहकों से निरंतर संवाद और तेज गति आदि से भारतीय रेल का माल ढुलाई तन्त्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन माल लोड करके उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक लोडिंग की है।

शशि किरण के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन का प्रारंभिक लदान हासिल किया है जो 2020-21 की इसी अवधि में प्राप्त 1.9 मीट्रिक टन से 119.79% अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2020-21 में अजमेर मंडल पर 5.92 मिलियन टन, बीकानेर मंडल पर 3.47 मिलियन टन, जयपुर मंडल पर 8.16 मिलियन टन व जोधपुर मण्डल पर 4.69 मिलियन टन माल लोंडिग की गई।

रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के विगत वर्ष के माल लदान के प्रदर्शन को देखते हुये इस वर्ष अधिक लदान का लक्ष्य प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2020-21 में 22.24 मिलियन टन माल लदान किया तथा इस वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा 26.50 मिलियन टन का लक्ष्य प्रदान किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की मई माह तक 47.25 किमी प्रति घंटे की औसत गति प्राप्त की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हासिल की गई 41.17 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 14.76% अधिक है। रेलवे का प्रयास है कि मालगाड़ियों की औसत गति को बढाकर तीव्र गति से माल परिवहन को गतंव्य तक पहुंचाया जाये।

लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोविड महामारी के इस दौर में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सर्वांगीण क्षमता और प्रदर्शन में सुधार करके यह उपलब्धि प्राप्त की है।

]]>
रेवाड़ी चुरू खंड में दौड़ी पहली विद्युत मालगाड़ी https://samacharseva.in/first-electric-goods-train-ran-in-rewari-churu-section/ Sat, 29 May 2021 02:05:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=15222 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रेवाड़ी चुरू खंड में दौड़ी पहली विद्युत मालगाड़ी, उत्‍तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने शुक्रवार को रेवाड़ी–चुरू खंड में  पहली विद्युत मालगाड़ी  दौड़ा कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह विद्युत मालगाड़ी शुक्रवार 28 मई की दोपहर 01 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और 4 बजे चुरू स्टेशन पर पहुंची।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार इस विद्युत मालगाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत सवारी गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। उन्‍होंने बताया कि मंडल के चुरू–बीकानेर खंड में भी विद्युतिकरण का कार्य ज़ोर-शोर से चल रहा है।

रैना के अनुसार वर्ष 2022 में बीकानेर वासियों को बीकानेर–चुरू–दिल्ली खंड में विद्युत गाड़ियों की सौगात मिल सकती है। उन्‍होंने बताया कि बीकनर मंडल ने शुक्रवार 28 मई को मंडल के 200 किमी लंबे रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत मालगाड़ी  दौड़ा कर एक और उपलब्धि हासिल की।

रैना ने बताया कि इस वर्ष मार्च माह में रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल) द्वारा सादुलपुर–चुरू खंड में विद्युतिकरण के कार्यों का गहन निरीक्षण कर इस खंड में विद्युत गाड़ियों के संचालन की अनुमति प्रदान की थी।

संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित कार्य सुधारों की अनुपालना सुनिश्चित करने के पश्चात शुक्रवार 28 मई को बीकानेर मंडल द्वारा इस खंड में प्रथम विद्युत माल गाड़ी का संचालन किया गया। वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक रैना ने बताया कि यह विद्युत मालगाड़ी शुक्रवार दोपहर 1 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और 4 बजे चुरू स्टेशन पर पहुंची।

इस विद्युत मालगाड़ी को मंडल के टीआरडी विभाग के अधिकारी व सुपरवाइज़र द्वारा एस्कॉर्ट किया गया।  इस विद्युत मालगाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत सवारी गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

]]>
जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर https://samacharseva.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8/ Mon, 13 Aug 2018 12:08:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=3239 जयपुर, (समाचार सेवा) जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर। रेलवे स्‍टेशनों के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के आधार पर किये गये सर्वें की रिपोर्ट जारी की गई।

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्‍टेशनों पर इस वर्ष भी सफाई व्यवस्था को लेकर थर्ड पार्टी सर्वें करवाया गया, जिसमें सभी जोन में उत्तर पष्चिम रेलवे स्वच्छता सर्वे में अव्वल रहा।

उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया  द्वारा 407 बडे स्‍टेशनों जिसमें 75 ए1 तथा 332 ए श्रेणी के स्टेषन सम्मलित है पर स्वच्छता सर्वे करवाया गया एवं इस बार इस स्चच्छता सर्वें में सभी जोन को भी सम्मलित किया गया।

विगत वर्ष में किये गये प्रयासों से उत्तर पष्चिम रेलवे के जोधपुर स्‍टेशन पर स्वच्छता सर्वें में प्रथम स्थान दिया गया है, पिछले सर्वें में जोधपुर स्‍टेशन को 17 वें स्थान पर रखा गया था। इसी प्रकार जयपुर स्‍टेशन पर भी बेहतरीन सफाई व्यवस्था को सर्वें में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त हुआ है।

जयपुर स्‍टेशन को गत सर्वें में 8 वें स्थान पर रखा गया था जो इस सर्वें में उत्कृष्टता के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के ए श्रेणी के स्‍टेशनों पर भी बेहतर सफाई व्यवस्था के आधार उच्च रेकिंग प्राप्त हुई है। प्रथम 10 स्‍टेशनों में से उत्तर पश्चिम रेलवे के 6 स्टेषन सम्मलित है।

जिसमें मारवाड ज. को प्रथम (पूर्व सर्वे में 168 वीं रैक) तथा फुलेरा स्‍टेशन को द्वितीय स्थान (पूर्व सर्वे में 219 वीं रैक)  पर रखा गया है।

इसके अतिरिक्त उदयपुर को 4 थे (पूर्व सर्वे में 141 वीं रैक), जैसलमेर को 5 वें (पूर्व सर्वे में 47 वीं रैक), बाडमेर को 7 वें (पूर्व सर्वे में 184 वीं रैक) तथा भीलवाडा स्‍टेशन को रेकिंग में 10 वें (पूर्व सर्वे में 135 वीं रैक) स्थान पर रखा गया है।

इस बार आयोजित सर्वें में सभी जोनल रेलवे को भी सम्मलित किया गया, जिसमें उत्तर पष्चिम रेलवे ने स्वच्छता सर्वें में सम्मिलित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुये प्रथम रेकिंग प्राप्त की।

Sh. T.P. Singh, GM

Sh. T.P. Singh, GM

प्रसन्नता व्यक्त की

टी. पी. सिंह, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह सभी रेलकर्मियों के संयुक्त प्रयासों तथा रेल ग्राहकों के सहयोग से सम्पादित हुआ है, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है और हमें प्रयासों को ओर बेहतर व निरन्तरता बनाये रखनी हैं।

थर्ड पार्टी द्वारा आयोजित इस सर्वें में विभिन्न मापदण्डों को सम्मलित किया गया जिनमें, पार्किंग, मुख्य प्रवेश  द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, तथा इनमें सफाई की प्रक्रिया का आंकलन, यात्री फीडबैक प्रक्रिया जैसे बिन्दुओं को मुख्य रूप से रखा गया, जिनके आधार पर अंक निर्धारित किये गये। इस सर्वें में अंको के आधार पर आंकलन किया गया जिसमें प्रोसेस ऑडिट, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन तथा सिटीजन फीडबैंक को सम्मलित किया गया।

स्‍टेशनों पर स्वच्छता के लिये क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया ;फब्प्द्ध द्वारा इस सर्वे में  निम्न बिन्दुओं को आधारित किया गया-

  1. यात्रियों के प्रमुख सम्पर्क क्षेत्र पार्किंग, मुख्य प्रवेष द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम में सफाई की प्रक्रिया का बिंदुवार आंकलन।
  2. सीधे अवलोकन द्वारा – ओपन एरिया, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था, वेंडर एरिया, वाटर बूथ, वेटिंग रूम, रेलवे ट्रेक, फुट ऑवर ब्रिज का स्टेषनों पर निरीक्षण के माध्यम से आंकलन।
  3. फीडबैक – यह प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें यात्रियों से स्टेषनो पर सफाई की स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। यात्रियों से प्रमुख सम्पर्क क्षेत्रों में स्वच्छता अनुभवों के आधार प्रष्न।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे है साथ ही यात्रियों में भी जागरूकता आई है, जिनका पूरा सहयोग रेलवे को प्राप्त हो रहा है।

]]> अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी https://samacharseva.in/ab-mil-sakegi-train-ke-aane-jaane-ki-sateek-jankari/ Wed, 08 Aug 2018 12:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=3174 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी। यात्रियों की शिकायत रहती है कि ट्रेन इनक्यावरी सिस्टम (एनटीईएस) में कई बार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की सूचनाएं ठीक प्रकार से फीड नहीं की जाती है और यात्रियों को अनावश्‍यक परेशानी होती है। अब ऐसा नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हिसार स्टेशन सहित 11 प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों को डाटा लोगर को जोडा गया हैं।

इस सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की वास्तविक और विश्‍वसनीय जानकारी प्राप्त होगी साथ ही मानवश्रम की भी बचत होगी तथा रेलवे को भी ट्रेनों के समय-पालन की मॉनिटरिंग कर बेहतर बनाने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार इन प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों में जयपुर मण्डल के रेवाड़ी, बांदीकुई, अलवर एवं जयपुर स्टेशन, अजमेर मण्डल के मदार, मारवाड़ एवं उदयपुर स्टेशन एवं जोधपुर मण्डल के जोधपुर स्टेशन इस प्रणाली से जोडे गये है।

इस कार्य को पूर्णतया डिजीटलाइज करने का कार्य प्रारम्भ किया गया, इसमें स्‍टेशनों पर स्थित डेटा लोगर में ट्रेन के स्टेशन पर आते ही उसकी सूचना डेटा लोगर में रिकार्ड हो जाती है, इसको ट्रेनों के स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान की फीडिंग के साथ जोडा गया है,

यह पूर्णतया डिजीटल होने के कारण इसमें त्रुटि की संभावना नहीं रहती है और यात्रियों को सटीक जानकारी प्राप्त होती हैं तथा रियल टाइम फीडिंग होने से यात्रियों के लिये यह विश्‍वसनीय है।

डेटा लोगर को सीओए प्रणाली (कंट्रोल ऑफिस एप्लिकेशन) के माध्यम से जोडा गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी जैन के अनुसार यह कार्य भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम उत्तर पश्चिम रेलवे पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष जुलाई माह तक ब्रॉड गेज सिस्टम पर ट्रेनों के संचालन में 87.92: समय-पालन को प्राप्त कर भारतीय रेल में द्वितीय स्थान पर है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल से ट्रेनो के समय-पालन की जानकारी की विश्‍वसनीयता बनाये रखने तथा यात्रियों को सही व सटीक जानकारी प्रदान करने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के 11 स्टेशनों पर स्थापित डेटा लोगर को ट्रेनो के आगमन-प्रस्थान से जोडा गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी. सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिये विशेष प्रयास किये।

]]>
अब नहीं सतायेगा गाड़ी छूटने का डर, *utsonmobile* एप है ना, स्मार्ट फोन से किया जा सकेगा अनारक्षित टिकट बुक,   https://samacharseva.in/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%a8/ Fri, 03 Aug 2018 11:28:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=3094 जयपुर (समाचार सेवा) अब नहीं सतायेगा गाड़ी छूटने का डर, स्मार्ट फोन से किया जा सकेगा अनारक्षित टिकट बुक।  *utsonmobile* एप के द्वारा अब यात्री ई-टिकट की भांति ही कहीं से भी अपनी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है।

डिजिटीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए और नकदी रहित अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय रेल में तेजी से और अधिक तकनीकी-उन्नत लेनदेन की पहल की जा रही है। भारतीय रेल द्वारा स्मार्ट फोन के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे के यात्रियों को शीघ्र ही मिलने जा रही है।

इसके लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन *utsonmobile* विकसित किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार रेलवे का यात्रियों को सुविधा देने का हमेशा प्रयास रहा है।

आज के डिजीटल युग में जहाँ अधिक कार्य व्यक्ति अपने मोबाईल फोन से संचालित कर लेता है, ऐसी स्थिति में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग स्मार्ट फोन द्वारा होना आम आदमी के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

उन्‍होंने बताया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल की डिजीटलीकरण द्वारा नकदी रहित अर्थव्यवस्था के लाभ को आम आदमी तक पहुँचाने की महत्वाकांक्षा पर कार्य करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा इस सुविधा को मूर्त रूप दिया गया है। यूटीएस मोबाईल एप पर टिकट बुक करने से यात्रियों को टिकट खिड़की की लम्बी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा।

भीड़ में लगने से अतिरिक्त समय तो लगता ही था, कभी-कभी असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान भी होना पड़ता था। *utsonmobile* एप के द्वारा अब यात्री ई-टिकट की भांति ही कहीं से भी अपनी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है।

जैन के अनुसार डिजीटल भुगतान तथा एप में पेपरलेस टिकट बनने से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। कागज की कम खपत होने से हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिषा में उत्तर पष्चिम रेलवे का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। क्रिस द्वारा विकसित *utsonmobile* मोबाइल एप्लिकेशन की निम्नलिखित विशेषताएं हैंः-

  1. *utsonmobile* एप्लिकेशन अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द करने, सावधिक और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने में सक्षम है। यह उपयोगकर्ता के विवरण और बुकिंग की जानकारी को मेन्टेन रखने में सहायक है।
  2. *utsonmobile* एप्लिकेशन बहुत आसान है और जीपीआरएस सपोर्ट करने वाले एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज स्मार्ट फोन पर निःशुल्क उपलब्ध है। उपयोगकर्ता इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए यात्री को ओटीपी जनरेट करना होगा।

एसएमएस से प्राप्त ओटीपी को एप में डालने पर सफल पंजीकरण होता है। जिसके बाद यात्री को एसएमएस द्वारा ही लॉगइन-आईडी तथा पासवर्ड भेज दिया जाता है।

  1. पंजीकरण कराने पर यात्री का शून्य बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) स्वतः ही बन जाएगा। आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
  2. आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। यात्री को टिकट बुक करने के लिए भुगतान के माध्यम हेतु आर-वॉलेट काम में लेने पर प्रत्येक रीचार्ज पर 5 प्रतिशतका बोनस प्राप्त होता है।
  3. आर-वॉलेट में पर्याप्त राशि होने पर ही टिकट बुक किया जा सकेगा तथा यात्रा टिकट रद्द करने पर धन वापसी आर-वॉलेट में टॉपअप के रूप में होगी।
  4. मोबाइल का इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं करने की स्थिति में टिकट बुकिंग नहीं हो सकेगी।
  5. मोबाईल एप पर टिकट बुक करने की सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए भी प्रावधान किये गये है। एप के द्वारा यात्री स्वयं के 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्टेषन से टिकट बुक कर सकता है।

दूसरे शब्दों में, यात्रा आरम्भ करने वाले स्‍टेशन की दूरी अधिक होने पर यात्री को प्रारम्भिक स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे में आकर टिकट बुक करना होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि यात्री और स्टेशन/रेलवे ट्रेक के बीच 150 मीटर की दूरी होने पर ही पेपरलेस टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।

यदि यात्रा टिकट बनाते समय चयनित आरम्भिक या गंतव्य स्टेषन जियोफेन्सिंग क्षेत्र में आता है, तो यात्री की जीपीएस लोकेषन की जाँच की जायेगी।

सामान्य दषा में जियोफेन्सिंग क्षेत्र में टिकट बनाने पर यात्री को अलर्ट मैसेज प्राप्त होगा। अर्थात् यात्रा करते हुए यात्री द्वारा टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा।

  1. अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है अर्थात् हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जायेगी।
  2. टिकट बुक करने के 02 विकल्प इस एप में मौजूद है-

पेपरलेस टिकटः यात्री टिकट का प्रिंट (हार्डकॉपी) लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं। फिल्हाल यह सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे के भीतर प्रारम्भिक तथा गंतव्य स्‍टेशन स्थित होने पर काम में ली जा सकेगी।

टिकट जांच कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री ऐप में टिकट दिखाएंविकल्प का उपयोग कर टिकट दिखायेंगे।

      पेपरलेस टिकट बुक करने के लिए स्मार्ट फोन में जीपीएस होना चाहिए।

      ऐसे पेपरलेस टिकटों को रद्द करने की अनुमति नहीं होगी।

      पेपरलेस टिकट बुक करने के तीन घंटे के अंदर यात्रा करना अनिवार्य होगा।

      सावधिक टिकट मोबाइल एप्लिकेशन से मासिक/ त्रैमासिक/ अर्द्धवार्षिक/ वार्षिक अवधि के लिए जारी/ नवीनीकृत किया जा सकता है और यह टिकट बुकिंग के अगले दिन से मान्य होगा।

      प्लेटफार्म टिकट भी इस मोबाइल एप्लिकेशन से बुक किया जा सकता है, जिसकी अवधि बुकिंग के समय से दो घंटे तक वैध रहेगी।

      अगर यात्री मोबाइल पर टिकट दिखाने में सक्षम नहीं है तो उसे टिकट रहित यात्री माना जाएगा।

  1. 11. पेपर टिकटः यात्री इस मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकता है। टिकट बुक करने पर, यात्री को अन्य टिकट विवरणों के साथ बुकिंग आईडी मिल जाएगी। बुकिंग विवरण बुकिंग हिस्ट्री में भी उपलब्ध होंगे। बुकिंग आईडी एसएमएस के माध्यम से भी बताया जाएगा।

      पेपर टिकट बुक करने के बाद, यात्रा शुरू करने के स्टेशन पर लगे एटीवीएम/यूटीएस से यात्री अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और बुकिंग आईडी दर्ज करके टिकट का पिं्रट ले सकता है। यह यात्रा केवल पिं्रटेड टिकट के साथ मान्य होगी।

      पेपर टिकट को या तो प्रिंटकरने के बाद काउंटर से या फिर प्रिंट करने से पहले ऐप के जरिए रद्द किया जा सकेगा। हालांकि, इन दोनों स्थितियों में, रद्द करने का शुल्क भी लगेगा।

      कियोस्क मशीन से पेपर टिकट प्रिंट करने के तीन घंटे के भीतर यात्रा शुरू हो जाना चाहिए।

  1. 12. टिकटों का रद्दकरण-

      एक बार जारी होने पर पेपरलेस यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट तथा सावधिक टिकट रद्द नहीं किये जा सकते हैं।

      पेपर यात्रा टिकटों के रद्दकरण के लिए दो परिस्थितियॉ संभव है-

  1. 1. टिकट रद्द नहीं हुआ है।
  2. 2. टिकट का प्रिन्टआउट नहीं लिया है।

यदि यात्री ने टिकट का प्रिन्ट ले लिया है तो उसे प्रारम्भिक स्टेषन पर एटीवीएम/यूटीएस काउण्टर पर टिकट प्रस्तुत करना होगा, जिस पर नियमानुसार रद्दकरण प्रभार काटकर शेष राषि उसके भुगतान साधन में क्रेडिट कर दी जायेगी। यदि टिकट का प्रिंटआउट नहीं लिया है तो एप पर ही टिकट रद्द करने पर लिपिकीय प्रभार की कटौती के पश्चात् धनवापसी उसके भुगतान साधन में हो जायेगी।

  1. 13. आर-वॉलेट का समर्पण

यात्री जब भी चाहे आर-वॉलेट का समर्पण कर सकता है। इसके लिए माबाईल एप से निवेदन करना होगा, जिस पर उसे एसएमएस द्वारा कोड प्राप्त होगा। यूटीएस काउण्टर पर कोड तथा मोबाइल नम्बर बताने पर आर-वॉलेट में उपलब्ध राषि में से लिपिकीय प्रभार काटकर शेष राषि उसे वापस कर दी जायेगी।

आरक्षण टिकटों के लिए ई-टिकटिंग की तरह ही अनारक्षित टिकटें मोबाईल पर बुक करने की सुविधा, यात्रियों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं में से एक साबित होगी। इससे ना सिर्फ यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए स्‍टेशन पर लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी बल्कि टिकट काउण्टर पर भीड़ में जेब कटने या अधिक नगद साथ रखने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर अनावश्‍यक रूप से जल्दी स्टेशन पहुचने की आवश्‍यकता नहीं रह जायेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा तथा ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट के फेर में गाड़ी छूटने की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

]]>
रेलवे के टीटीई वीरेन्‍द्र बने पब्लिक हीरो, बीमार यात्री की बचाई जान https://samacharseva.in/railway-ke-tte-veerendra-bane-public-heero-yatri-ki-jaan-bachai/ Sat, 21 Jul 2018 11:38:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=2958 जयपुर। रेलवे के टीटीई वीरेन्‍द्र बने पब्लिक हीरो, बीमार यात्री की बचाई जानदिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में एक बीमार यात्री की जान बचाने का काम कर टीटीई-बांदीकुई वीरेन्द्र जोहर पब्लिक हीरो बन गए हैं। हर ओर उनकी प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में एक यात्री को सीने में तेज दर्द व अचेत अवस्था में पाकर टीटीई वीरेन्‍द्र ने बिना समय गवायें यात्री को प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

कन्ट्रोल को सूचना देकर एम्बूलेंस का प्रबंध कर सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर यात्री की जान बचाने का कार्य किया।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी गाडी सं. 19580  दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में शुक्रवार 20 जुलाई को शाम 4 बजे बजे रेवाडी से यात्रा कर रहे यात्री सुरेश जांगडा कोच सं. एस-4 में अचेत अवस्था में दर्द में कराह रहे थे।

उनका पूरा शरीर पसीने से भरा था। वीरेन्द्र जोहर, टीटीई ने उनको इस हालत में देखा और उनसे बात करने की कोशिश की। वीरेन्‍द्र ने देखा कि यात्री सुरेश की हालत बहुत खराब है। उनके सीने में बहुत तेज दर्द है। हार्ट अटैक जैसी स्थिति हो सकती है।

इस पर टीटीई वीरेन्‍द्र ने बिना समय गवाये यात्री के सीने में पम्पिंग की। सहकर्मी की मदद से यात्री को मुंह से श्‍वास दिया। इस पर यात्री को थोडी राहत मिली। होश में आये यात्री ने भी टीटीई से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।

यात्री ने बताया कि उसके सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। वीरेन्द्र जोहर, टीटीई ने कंट्रोल को सूचित किया और चिकित्सीय मदद के लिये अनुरोध किया, गाडी के शाम 4 बजे बजे अलवर पहुंचने पर स्‍टेशन पर एम्बुलेंस का प्रबंध किया जा चुका था तथा यात्री को चिकित्सा के लिये अस्पताल पहुंचाया गया।

रेलवे डिपार्टमेंट ने भी वीरेन्द्र जोहर, टीटीई की बिना समय गवाये तथा सुझबूझ से त्वरित कार्यवाही कर यात्री को समय पर प्राथमिक उपचार दिलाकर उसकी समय पर सहायता कर जान बचाने पर प्रशंसा की।

]]>
दृष्टिहीन यात्री भी जान सकेंगे रेल के डिब्‍बों में लिखे संकेतक https://samacharseva.in/drishtiheen-yatri-bhi-jaan-sakenge-rail-dibbo-me-likhenge-sanketak/ Thu, 19 Jul 2018 12:08:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=2818 जयपुर, (समाचार सेवा)। दृष्टिहीन यात्री भी जान सकेंगे रेल के डिब्‍बों में लिखे संकेतक। उत्तर पश्चिम रेलवे द़वारा ट्रेन में यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान करने के लिये डिब्बों में बेहतर गुणवत्ता के ब्रेल लिपि युक्त साइनेज (संकेतक) लगाये जा रहे है।

यह कार्य केन्‍द्रीय रेलमंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल की पहल से किया जा रहा है। एक कोच में ब्रेल लिपि साइनेज लगाने का खर्च लगभग 20 हजार तक आता है।

अब तक 250 कोच में ब्रेल साइनेज लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जबकि 400 कोच में लगाने आदेश जारी किये जा चुके हैं। साथ ही 1950 कोच के लिये प्रक्रिया जारी है। इनके होने से उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी कोच में इन साइनेज को लगाने का कार्य हो जायेगा।

वर्तमान में कोच में साइनेज (संकेतक) के लिये गम स्टिकर का उपयोग किया जाता है। ऐसे गम स्टिकर थोडे समय बाद या तो हट जाते हैं या इधर-उधर से कट जाते है, गन्दे हो जाते है, जिससे इनकी दृष्यता कम, खत्म हो जाती है।

इससे यात्री अनावश्‍यक रूप से परेशान होते है। नये प्रकार के मैटेलिक बेस के ब्रेल साइनेज लगाये जाने में यह स्थाई रूप से लगे रहेगें। इनकी क्वालिटी बेहतर होने से इनकी दृष्यता अच्छी रहेगी तथा यह टिकाऊ व लम्बे समय तक चलेगें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार यात्रियों को कोच के अन्दर किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलबध हो इसके लिये प्रत्येक कोच में ब्रेल लिपि युक्त साइनेज (संकेतक) लगाये जा रहे हैं।

यह साइनेज उत्कृष्ट क्वालिटी के मैंटेलिड बेस पर बनाये जा रहे है, इनकी दृष्यता बेहतर होने के कारण यह सभी यात्रियों के लिये उपयोगी होगें साथ ही ब्रेल में होने से दृष्टिहीन यात्री भी आसानी से सुविधाओं का उपयोग कर सकेगें।

]]>
छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेस https://samacharseva.in/chhhuk-chhuk-karti-ravana-hui-bikaner-bilaspur-saptahik-antyoday-express/ Fri, 13 Jul 2018 10:25:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=2717 बीकानेर, (समाचार सेवा)। छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेसकेन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

bikaner bilaspur train from bikaner

bikaner bilaspur train from bikaner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। रेलवे में भी इस दौरान आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। रेल विभाग द्वारा सुरक्षित यात्रा की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे देश में पुरानी रेल पटरियों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

पिछले तीस वर्षों में पहली बार रेल दुर्घटनाओं में आशातीत कमी आई है। उन्होंने कहा कि रेल विभाग द्वारा दस से अधिक अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई हैं। राजस्थान में लम्बी दूरी की यह पहली रेलगाड़ी है।

आसाम और बीकानेर के बीच है अटूट संबंध गोहांई ने कहा कि बीकानेर के अनेक लोग आसाम में व्यापार करते हैं तथा उनका आसाम से बीकानेर आना जाना रहता है। इन्हीं लोगों द्वारा गुवाहटी से दिल्ली तक चलने वाली अवध-आसाम ट्रेन को बीकानेर तक बढ़वाने के लिए आग्रह किया था,जिससे बीकानेर बढवाया गया था। उन्होंने कहा कि बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर अन्त्योदय एक्सप्रेस इन्टरकनेक्टेड गाड़ी है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

इसके यात्री एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में बिना उतरे आ-जा सकते हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ’’पण्डित दीन दयाल उपाध्याय’’ ने अन्त्योदय की परिकल्पना दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अन्त्योदय एक्सप्रेस गाड़ी से आम आदमी को भरपूर लाभ होगा। यात्रियों को रेल में शुद्ध पेयजल, चार्जर, बायो टाॅयलेट व डस्टबिन जैसी सुविधाएं मिलेगी। चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि अन्त्योदय एक्सप्रेस से बीकानेर के अलावा चूरू संसदीय क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने गत चार वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

बीकानेर डिवीजन क्षेत्र में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के टेण्डर हो चुके हैं। यह कार्य पूर्ण होने से बीकानेर क्षेत्र में रेल सुविधाओं में भरपूर विस्तार होगा। इस अवसर पर महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा कि बीकानेर से अन्त्योदय एक्सप्रेस शुरू होना केन्द्र सरकार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बीकानेर आतिथ्य सत्कार के लिए पहचाना जाता है।

उन्होंने बीकानेर से हरिद्धार, हिसार, हावड़ा सहित दूरन्तों गाड़ी चलाने की मांग की और इस सम्बन्ध में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया। देहात भाजपा अध्यंक्ष सहीराम दुसाद ने जिले में आवश्यकता के अनुसार सर्वे करवाकर ऑवर ब्रज और अण्डर ब्रज बनवाने की मांग की। मण्डल रेल प्रबन्धक अनिल कुमार ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर गोहाई और अर्जनराम मेघवाल ने बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार रंगा, मोहन सुराणा, मोहन पूनियां, मीना आसोपा, सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह, बाबूदान सिंह, अरूण जैन, मघाराम नाई आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया गया।

]]>
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई को बतायेंगे बीकानेर की रेल समस्यायें https://samacharseva.in/rail-rajya-mantri-ko-batayenge-bikaner-ki-rail-samasyayen/ Thu, 12 Jul 2018 21:59:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=2710 बीकानेर (समाचार सेवा) रेल राज्य मंत्री को बतायेंगे बीकानेर की रेल समस्यायें। बीकानेर जिला उद्योग संघ व यात्री सेवा समिति ने रेल राज्य मंत्री के बीकानेर आगमन पर स्थानीय रेल समस्याओं का ज्ञापन तैयार किया है। यह ज्ञापन शुक्रवार 13 जुलाई को बीकानेर में रेलराज्य मंत्री को सौंपा जाएगा।

ज्ञापन में न्यू दिल्ली सियालदा दुरन्तो एसी गाड़ी संख्या 12259/12260 को बीकानेर तक विस्तारित करने की अनुशंसा की जाएगी। यह गाड़ी सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से सियालदाह (कोलकाता) के लिए चलती है लेकिन बीकानेर के लिए कोई भी दुरन्तो गाड़ी नहीं है यदि इस गाड़ी को बीकानेर तक बढाकर बीकानेर से चलाया जाए।

ज्ञापन के अनुसार इससे रेल्वे को राजस्व के साथ ही बीकानेर के रेल यात्रियों को भी काफी फायदा मिलेगा और बीकानेर से दिल्ली के मध्य दुरन्तो गाड़ी उपलब्ध हो सकेगी।

ज्ञापन में बीकानेर से अमृतसर वाया भटिंडा एवं लुधियाना ट्रेन चलवाने के लिये बताया गया कि बीकानेर कोयम्बटूर गाड़ी जो कि बीकानेर सोमवार सुबह बीकानेर में 12.25 बजे आती है और वापस गुरुवार को प्रात:  7.10 पर जाती है।

यदि बीकानेर से अमृतसर वाया लुधियाना के लिए कोयम्बटूर गाड़ी के खड़े रेक को साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चला दिया जाए तो यह गाड़ी सोमवार को बीकानेर से रवाना होकर बुधवार तक वापस बीकानेर आ जायेगी इसमें अतिरिक्त डिब्बों की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी और यात्री भार मिलने से रेल्वे के राजस्व में भी वृद्धि हो जायेगी।

ज्ञापन में बीकानेर से दिल्ली के मध्य जनशताब्दी ट्रेन चलवाने की मांग के समर्थन में बताया गया कि बीकानेर से दिल्ली के मध्य एक नई जनशताब्दी गाड़ी  प्रात : 4 से 5 बजे चलवाएं ताकि व्यापारी, उद्यमी दिल्ली में अपने व्यापारिक कार्य पूर्ण कर शाम को वापस बीकानेर के लिए रवाना हो सके।

ज्ञापन के अनुसार इस गाड़ी के शुरू होने के साथ ही व्यापारिक वर्ग के समय की बचत के साथ साथ रेल्वे को भी अच्छा राजस्व प्राप्त हो सकेगा।

बीकानेर से जयपुर के मध्य चलने वाली इंटरसिटी गाड़ी को मेड़ता बाईपास तक चलवाने की मांग के समर्थन में बताया गया कि जयपुर एवं जैसलमेर के मध्य चलने वाली गाड़ी को मेड़ता बाईपास तक चलाया जाए ताकि यात्रियों को सुविधा के साथ रेल्वे को भी इसका इंजन अलग करके दुबारा नहीं लगाना पड़ेगा और यात्रियों को कम से कम 40 मिनट की बचत भी होगी।

ज्ञापन के अनुसार यह कार्य महाप्रबंधक स्तर पर होना है ऐेसे में उक्त गाड़ी को मेड़ता बाईपास चलवाया जाना चाहिये।

अहमदाबाद-उधमपुर साप्ताहिक गाड़ी का ठहराव लूणकरणसर एवं मंडी डबवाली स्टेशनों पर करवाने के क्रम में बताया गया है कि उक्त गाड़ी का ठहराव लूणकरणसर एवं मंडी डबवाली करने से आमजन को सुविधा के साथ ही रेल्वे को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो जाएगा।

बाड़मेर-कालका गाड़ी एवं बीकानेर गुवाहटी गाड़ी में एसी-1 की  2 टायर कोच लगवाने के क्रम में बताया गया है कि बाड़मेर कालका गाड़ी का उपयोग सेना, वृद्धजनों, महिलाओं एवं आमजन द्वारा दैनिक रूप से किया जाता है वहीं बीकानेर गुवाहटी गाड़ी आमजन के साथ साथ व्यापारी/उधमियों के अपने व्यापार सम्बन्धी कार्यों के लिए काम आती है और इन गाड़ियों में एसी 2 टायर की अत्यधिक आवश्यकता महसूस की जाती है अत: सेना, वृद्धजनों, महिलाओं एवं आमजन एवं व्यापारियों के हितार्थ उक्त गाड़ियों में एसी 2 टायर लगवाया जाए।

ज्ञापन में जैसलमेर हावड़ा के मध्य चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी का स्टोपेच भदोही करवाने के क्र में कहा गया है कि बीकानेर को एशिया की सबसे बड़ी उन मंडी होने का गौरव प्राप्त है तथा यहाँ के उधमी/व्यापारियों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के सम्बन्ध में भदोही आना जाना पड़ता है, क्योंकि भदोही कारपेट की बड़ी मंडी है।

जैसलमेर हावड़ा के मध्य चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी का ठहराव भदोही ना होने से उन्हें अन्यत्र साधन से भदोही जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय एवं धन की अनावश्यक हानि उठानी पड़ती है। ऐसे  उक्त गाड़ी का ठहराव भदोही करवाने में व्यापारी/ उधमियों की सहायता हो जाएगी।

ज्ञापन में बीकानेर से चलने वाली लम्बी दूरी की गाड़ियों में एसी- 1 कोच लगवाने के सम्बन्ध में बताया गया कि बीकानेर से चलने वाली लम्बी दूरी की गाड़ियां क्रमश: बीकानेर-यशवंतपुर, बीकानेर-कोच्चिवल्ली, बीकानेर-बिलासपुर एवं बीकानेर-बांद्रा आदि जैसी गाड़ियां है जिनमें एसी1 का कोच भी नहीं है।

इस गाड़ी में जाने वाले वृद्धजन, महिलाएं एवं विकलांग नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इन गाड़ियों  में 1 कोच लग जाने से उक्त नागरिकों को भी सुविधा हो जायेगी।  ज्ञापन में गाड़ी संख्या 22483/22484 जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस त्रिसाप्ताहिक गाड़ी का विस्तार बीकानेर तक करवाने, गाड़ी संख्या 19225/19226 भटिंडा जम्मूतवी का विस्तार लालगढ़ तक करवाने, गाड़ी संख्या 19715/19716 जयपुर-लखनऊ त्रिसाप्ताहिक गाड़ी को बीकानेर तक विस्तारित करवाया जाए करवाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बीकानेर जिला उद्योग संघ  के अध्यक्ष एवं डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया, यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य नरेश मित्तल, डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य अनन्तवीर जैन, डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य कमल कल्ला एवं डी.आर.यू.सी.सी. सदस्य नरसिंहदास मिमाणी के हस्ताक्षर किए गए हैं।

* केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई आज बीकानेर में

केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई शुक्रवार को प्रात: 9:45 बजे वायु मार्ग द्वारा दिल्ली से प्रस्थान करेंगे तथा प्रात: 11:15 बजे नाल हवाई अड्डा पहुंचेंगे। गोहांई यहां से रवाना होकर 11:45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। गोहांई 12 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी साथ रहेंगे। गोहांई 1:15 बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होकर नाल हवाई अड्डा पहुंचेंगे तथा दोपहर 1:45 बजे बजे वायुमार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

* बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन आज से

बीकानेर, बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस स्पेजशल रेलसेवा का शुभारंभ शुक्रवार 13 जुलाई को बीकानेर रेलवे स्टेंशन पर होगा।

इस स्पेएशल रेल को रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन तथा केन्द्री य जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिये बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन शुरू किया है।

गाड़ी संख्या 04719, बीकानेर-बिलासपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, बीकानेर से 12.30 बजे रवाना होकर रविवार को 02.40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। उन्होने बताया कि रेल सेवा शुभारंभ अवसर पर बीकानेर स्टेशन पर समारोह आयोजित किया जाएगा।

जैन ने बताया कि इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का नियमित संचालन बीकानेर से 18 जुलाई तथा बिलासपुर से 20 जुलाई से किया जायेगा।

गाडी संख्या 14719, बीकानेर-बिलासपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस 18 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से 07.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को 21.40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 14720 बिलासपुर-बीकानेर अंत्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस 20.07.18 से प्रत्येक शुक्रवार को बिलासपुर से 11.25 बजे रवाना होकर रविवार को 03.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

* अंत्योदय एक्सप्रेस की विषेषताएं

सम्पूर्ण अनारक्षित ट्रेन। सभी साधारण श्रेणी डिब्बे आंतरिक रूप सें आपस में जुडे होंगे। यात्री डिब्बों के अन्दर से ही एक से दूसरे डिब्बें में जा सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का प्रावधान है। अग्निशम उपकरणों का प्रावधान। मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट। कुशन वाली आरामदायक सीटें। शुद्ध पानी के लिये वाटर प्युरीफायर। बॉयो टॉयलेट व डस्टिबीन। दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ब्रेल डिस्पले बोर्ड। एलईडी लाईट। अत्याधुनिक तकनीकयुक्त डिब्बें होंगे।

* कांग्रेस ने रेलराज्य मंत्री के दौरे पर उठाये सवाल

राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने रेल राज्य मंत्री के बीकानेर दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं।

आरिफ ने आरोप लगाया कि बिलासपुर के लिए सप्ताह मे तीन दिन बीकानेर से ट्रेन उपलब्ध हैं, ऐसे मे अगर अन्तोदय एक्सप्रेस बीकानेर से किसी अन्य शहर के लिए चलाई जाती तो बीकानेर के यात्रियों को फायदा मिलता।

आरिफ ने आरोप लगाया कि जिस अन्तोदय एक्सप्रेस की शुरुआत करने रेल राज्य मंत्री बीकानेर आ रहे हैं, वास्तव मे बीकानेर की जनता को उससे कोई लाभ नहीं हैं। आरिफ के अनुसार मंत्री  अपनी बीकानेर यात्रा के दौरान वो बीकानेर को कुछ नहीं देने वाले।

आरिफ ने आरोप लगाया कि बीकानेर को अजमेर, पुष्कर, उदयपुर, अमृतसर, इंदौर आदि शहरों से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने के लिये रेल विभाग ने कुछ नहीं किया।

बीकानेर मंडल ने कई बार प्रस्ताव भी जोनल मुख्यालय व रेलवे बोर्ड को भेजे परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

]]>
बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा 13 से https://samacharseva.in/bikaner-bilaspur-bikaner-antyoday-express-rail-seva-13-se/ Wed, 11 Jul 2018 18:23:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=2680 बीकानेर, 11 जुलाई। बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 13 से। बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस स्‍पेशल रेलसेवा का शुभारंभ 13 जुलाई को बीकानेर रेलवे स्‍टेशन पर होगा।

इस स्‍पेशल रेल को रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन तथा केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिये बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन शुरू किया है।

गाड़ी संख्या 04719, बीकानेर-बिलासपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, बीकानेर से 12.30 बजे रवाना होकर रविवार को 02.40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। उन्‍होंने बताया कि रेल सेवा शुभांरभ इस अवसर पर बीकानेर स्‍टेशन पर समारोह आयोजित किया जाएगा।

जैन ने बताया कि इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें। बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस रेलसेवा का नियमित संचालन बीकानेर से 18 जुलाई तथा बिलासपुर से 20 जुलाई से किया जायेगा।

गाडी संख्या 14719, बीकानेर-बिलासपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस 18 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से 07.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को 21.40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 14720 बिलासपुर-बीकानेर अंत्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस 20.07.18 से प्रत्येक शुक्रवार को बिलासपुर से 11.25 बजे रवाना होकर रविवार को 03.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

अंत्योदय एक्सप्रेस की विषेषताएं

सम्पूर्ण अनारक्षित ट्रेन। सभी साधारण श्रेणी डिब्बे आंतरिक रूप सें आपस में जुडे होंगे। यात्री डिब्बों के अन्दर से ही एक से दूसरे डिब्बें में जा सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा प्रणाली का प्रावधान है। अग्निशम उपकरणों का प्रावधान। मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट। कुशन वाली आरामदायक सीटें। शुद्ध पानी के लिये वाटर प्युरीफायर। बॉयो टॉयलेट व डस्टिबीन। दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ब्रेल डिस्पले बोर्ड।एलईडी लाईट। अत्याधुनिक तकनीकयुक्त डिब्बें होंगे।

]]>