northern western railway – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 29 Dec 2021 05:15:33 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png northern western railway – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू – अनिल रैना https://samacharseva.in/farmers-movement-ended-rail-services-smooth-anil-raina/ Wed, 29 Dec 2021 05:15:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=17735 बीकानेर, (समाचार सेवा) किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू, फिरोजपुर मंडल पर किसानों द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने के बाद चरणबद्ध तरीके से रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि  उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 16 रेलसेवाओं को बहाल किया जा रहा है। इनमें री-स्टोर्ड रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी 28.12.21 व 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19222, जोधपुर-जम्मूतवी को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर को 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर को 29.12. 21 को। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 14601, फिरोजपुर-हनुमानगढ़ को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 14602, हनुमानगढ़-फिरोजपुर 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04729, रेवाड़ी-फाजिल्का 29.12. 21 से, तथा  गाड़ी संख्या 04730, फाजिल्का-रेवाड़ी को 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार 29.12. 21 से तथा  गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी को 28.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

]]>
कुश्ती में बीकानेर रेलवे की खिलाड़ी सरिता ने जीता कांस्‍य पदक https://samacharseva.in/bikaner-railway-player-sarita-won-bronze-medal-in-wrestling/ Sat, 09 Oct 2021 10:19:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=16992 बीकानेर, (समाचारसेवा)कुश्ती में बीकानेर रेलवे की खिलाड़ी सरिता ने जीता कांस्‍य पदक, श्रीगंगानगर में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीआई) के रूप में तैनात बीकानेर डिवीजन कुश्ती खिलाड़ी सुश्री सरिता ने ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित सीनियर कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

उत्‍तर पचिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने कहा कि सुश्री सरिता ने कांस्य पदक जीत कर भारत व बीकानेर रेल मंडल  का नाम रोशन किया। रेलवे को उस पर गर्व है।

]]>
मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर https://samacharseva.in/mohanbari-bikaner-rail-siding-work-in-progress/ Fri, 04 Jun 2021 03:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=15368 बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर, उत्तर पश्चिम रेलवे माल लदान को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मैसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड की मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग तथा मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की रास-अजमेर का रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर है।  

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर सीमेंट, क्लिंकर, खाद्यान्न, पेट्रोलियम, कन्टेनर सहित अन्य प्रमुख कमोडिटी का परिवहन किया जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर लदान आय बढ़ाने के लिए नवीन प्रयासों के तहत खेमली,

बांगड़ ग्राम, अनूपगढ़, अलवर, गोटन, कनकपुरा, थेयात हमीरा, भगत की कोठी, गोटन स्टेशनों पर नई मदों की लोडिंग प्रारंभ की गई है।

साथ ही देबारी (उदयपुर) में औद्योगिक वाटर सप्लाई के दो रेक प्रतिदिन तथा मेड़ता सिटी में 2 स्टेशनों के मध्य रेल खंड पर क्लिंकर की लोडिंग की गई है। माल लदान केंद्र उमरा (खाद लदान),

नाथद्वारा, दोराई एवं सतरोड़ (कंटेनर लदान) खाजवाना (चाइना क्ले लदान) तथा बड़वासी (लाइन स्टोन लदान) खोले गए हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे माल यातायात को अधिक आकर्षक बनाने के लिए रेलवे कई रियायतें  और छूट भी दे रही है।

जोन और डिवीजनों में व्यवसाय विकास इकाइयों का मजबूत बनाने, उद्योगों और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले ग्राहकों से निरंतर संवाद और तेज गति आदि से भारतीय रेल का माल ढुलाई तन्त्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन माल लोड करके उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक लोडिंग की है।

शशि किरण के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन का प्रारंभिक लदान हासिल किया है जो 2020-21 की इसी अवधि में प्राप्त 1.9 मीट्रिक टन से 119.79% अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2020-21 में अजमेर मंडल पर 5.92 मिलियन टन, बीकानेर मंडल पर 3.47 मिलियन टन, जयपुर मंडल पर 8.16 मिलियन टन व जोधपुर मण्डल पर 4.69 मिलियन टन माल लोंडिग की गई।

रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के विगत वर्ष के माल लदान के प्रदर्शन को देखते हुये इस वर्ष अधिक लदान का लक्ष्य प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2020-21 में 22.24 मिलियन टन माल लदान किया तथा इस वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा 26.50 मिलियन टन का लक्ष्य प्रदान किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की मई माह तक 47.25 किमी प्रति घंटे की औसत गति प्राप्त की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हासिल की गई 41.17 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 14.76% अधिक है। रेलवे का प्रयास है कि मालगाड़ियों की औसत गति को बढाकर तीव्र गति से माल परिवहन को गतंव्य तक पहुंचाया जाये।

लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोविड महामारी के इस दौर में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सर्वांगीण क्षमता और प्रदर्शन में सुधार करके यह उपलब्धि प्राप्त की है।

]]>
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चलाई ऑक्सीजन ट्रेन https://samacharseva.in/oxygen-train-in-green-corridor/ Thu, 20 May 2021 13:10:32 +0000 https://samacharseva.in/?p=15067 बीकानेर, (समाचार सेवा)। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चलाई ऑक्सी जन ट्रेन, कोविड-19 महामारी में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए बीकानेर मंडल के लालगढ स्टेशन से होते हुए बठिंडा की ओर पहली ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन संचालित की गई। बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव के दिशानिर्देशन में ग्रीन कॉरिडोर बना कर इसे चलाया गया।

इसकी मॉनीटरिंग बीकानेर मंडल के अतिरिक्त उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय द्वारा भी की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अनिल रैना ने बताया कि यट ट्रेन बुधवार 19 मई को गुजरात के वडोदरा से रवाना होकर बीकानेर मंडल के लालगढ बाई पास, सूरतगढ़ स्टेशन से होते हुए बठिंडा की ओर भेजी गई।

इसकी स्पीड बीकानेर मंडल पर 61 किमी प्रति घंटा रही। उन्‍होंने बताया कि इस ट्रेन ने बीकानेर मंडल क्षेत्र में 480 किमी सफर पूरा किया। इस ट्रेन को पश्चिम रेलवे के वडोदरा यार्ड से बठिण्‍डा कैंट के लिए लोड किया गया था। इसमें ऑक्सीजन के कुल दो टैंकर थे।

एमबीडब्ल्यूटी वैगन में लोडेड इस ट्रेन की अधिकतम गतिसीमा 65 किमी प्रति घंटा होती है। रैना ने बताया कि ये ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल, जोधपुर मंडल होते हुए बीकानेर मंडल को फलौदी सटेशन पर हस्तांतरित हुई।

]]>
निजीकरण दीमक की तरह रेलवे और देश को खा जाएगा – शर्मा https://samacharseva.in/privatization-will-eat-railways-and-country-like-termites-sharma/ Sun, 26 Jul 2020 05:33:23 +0000 https://samacharseva.in/?p=10826 बीकानेर, (samacharseva.in)। निजीकरण दीमक की तरह रेलवे और देश को खा जाएगा – शर्मा, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कार्यकारी सदस्‍य जगदीश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि रेलवे के निजीकरण को नहीं रोका गया तो एक दिन यह निजीकरण दीमक की तरह रेलवे और देश को खा जाएगा।

शर्मा  भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आव्‍हान पर संपूर्ण भारतीय रेलों पर 24 से 30 जुलाई तक सरकार जगाओ-रेल व रेल कर्मचारी बचाओ सप्‍ताह के तहत उत्‍तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ बीकानेर की ओर से बीकानेर में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इस विषय पर रेलवे कर्मचारियों को अपनी एकता का परिचय देना ही होगा।

शर्मा ने कहा कि यदि रेलवे कर्मचारी अब भी एक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब रेल कर्मचारी बंधुआ मजदूर बन कर रह जाएंगे। सरकार जगाओ-रेल व रेल कर्मचारी बचाओ सप्‍ताह के तहत शनिवार को सीनियर सेक्‍शन इं‍जीनियर कैरिज व वैगन बीकानेर कार्यालय तथा लालगढ रेलवे वर्कशॉप, सीनियर सेक्‍शन इं‍जीनियर कैरिज व वैगन लालगढ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की निजीकरण व निगमीकरण की नीतियों तथा एनपीएस की पुरजोर विरोध किया। कर्मचारियों से इस कार्यक्रम को देश हित, उधोग हित तथा कर्मचारी हित में बताते हुए पूरा सहयोग देने की अपील की।

इन प्रदर्शनों में मंडल अध्‍यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शाखा सचिव लालगढ बाबूलाल सुथार, मंडल मंत्री हनुमान दास, मंडल उपाध्‍यक्ष सुनील शादी, अमर सिंह सिहाग, लक्ष्‍मण चौधरी, भादर सिंह, हरिराम तर्ड, उमाशंकर मारू, राजकुमार व्‍यास ने विचार रखे।

]]>
रेलवे ने बिहार की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को किया सावधान https://samacharseva.in/railways-cautioned-passengers-traveling-by-rail-towards-bihar/ Wed, 22 Jul 2020 09:09:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=10687 बीकानेर (samacharseva.in)। रेलवे ने बिहार की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को  किया सावधान, रेलवे ने कहा है कि जो लोग बिहार की ओर यात्रा कर रहे है उनको सावधान किया जाता हैं कि

बिहार में आगामी 31जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन है तथा उनको गन्तव्य पर पहुँचने के बाद किसी भी तरह का पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिलेगा,  जिससे वे लोग स्टेशनों पर ही अटक सकते हैं। इस बात को मधेनजर रखते हुए ही अपनी यात्रा करे, ताकि आप संभावित परेशानियों से बच सके।

]]>