North Western Railway – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Sep 2024 06:21:08 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png North Western Railway – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 गैर जिम्‍मेदार रेल यात्रियों से वसूले 1 लाख 36 हजार 650 रुपये https://samacharseva.in/1-lakh-36-thousand-650-rupees-recovered-from-irresponsible-railway-passengers/ Thu, 23 Dec 2021 06:00:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=17704 बीकानेर, (समाचारसेवा)। गैर जिम्‍मेदार रेल यात्रियों से वसूले 1 लाख 36 हजार 650 रुपये, रेलवे ने गैर जिम्‍मेवार यात्रियों से 1 लाख 36 हजार 650 रुपये की वसूली की है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक ए. के. रैना ने बताया कि उन्‍होंने बुधवार 22 दिसंबर को बीकानेर मंडल पर सूरतगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 के स्टाफ के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान।

साथ ही रेलवे स्‍टेशन पर बिना मास्क आने वालों, गंदगी फैलाने वालों व धूम्रपान करने वालों को स्टेशन परिसर में रोकने का अभियान चलाया।

रैना ने बताया कि बीकानेर-सूरतगढ़, सूरतगढ़-हनुमानगढ़, हनुमानगढ़–श्रीगंगानगर खंडों पर सघन अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 281 मामले पकडे। ऐसे यात्रियों से अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित  रु. 1 लाख 34 हजार 950/- वसूले गए।

इनके अलावा रेलवे स्‍टेशन व ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वाले 16 मामलों से 1700 रुपये वसूले गए।

]]>
बीकानेर मंडल ने गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से वसूले 1.36 करोड़ रुपये https://samacharseva.in/bikaner-division-recovered-rs-1-36-crore-from-irresponsible-rail-passengers/ Fri, 03 Dec 2021 05:26:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=17582 बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर मंडल ने गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से वसूले 1.36 करोड़ रुपये, उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से एक माह में अब तक सबसे अधिक 1.36 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है। बीकानेर मंडल ने यह राशि  बेटिकट यात्रा करने, गंदगी फैलाने, मास्क नहीं पहनने, इधर-उधर थूकने इत्यादि से रोकने हेतु कुल 26 हजार 202 मामलों से वसूली है। यह अब तक की सर्वाधिक वसूली है।

Bikaner Division recovered Rs 1.36 crore from irresponsible rail passengers - Copy

Bikaner Division recovered Rs 1.36 crore from irresponsible rail passengers – Copy

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अनिल रैना ने बताया कि मुख्य टिकट निरीक्षक जगदेव सिंह रंधावा के निर्देश पर मंडल के सभी टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा समय समय पर अलग-अलग समूह के रूप में अभियान चला कर यह लक्ष्य प्राप्त किया गया।

इनमें जिन पॉच टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया, वे हैं सीटीआई लालगढ़ रविन्द्र चौहान इन्होंने नवंबर माह में सर्वाधिक 772 मामलों से रु. 4.96 लाख से भी अधिक राजस्व अर्जित किया, टीटीआई बीकानेर आशीष व्यास ने  675  मामलों से रु. 4.65 लाख का राजस्व अर्जित किया।

विजय पॉल टीटीआई हनुमानगढ़ ने 664 मामलों से रु. 4.02 लाख का राजस्व अर्जित किया। सीटीआई हनुमानगढ़ राजेन्द्र वर्मा ने 597 मामलों से रु. 3.54 लाख का  राजस्व अर्जित किया। टीटीआई हनुमानगढ़ श्रीमती अर्चना शर्मा ने 555 मामलों से रु. 2.87 लाख का  राजस्व अर्जित किया।

इसी प्रकार स्लीपर क्लास के जिन टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया उनमें टीटीआई लालगढ़ सुशील कुमार ने  468  मामलों से रु. 2.71 लाख का राजस्व अर्जित किया।

टीटीआई भिवानी सुखविन्द्र सिंह ने 508 मामलों से रु. 2.08 लाख का राजस्व अर्जित किया। टीटीआई श्रीगंगानगर श्रीमती नाजू अरोड़ा ने 481 मामलों से रु.1.64 लाख का राजस्व अर्जित किया।

]]>
रेलवे का राष्ट्रीय एकता सप्ताह संपन्‍न https://samacharseva.in/national-integration-week-of-railways-concludes/ Sun, 31 Oct 2021 14:33:00 +0000 https://samacharseva.in/?p=17294 बीकानेर, (समाचारसेवा)। रेलवे का राष्ट्रीय एकता सप्ताह संपन्‍न, बीकानेर मंडल पर राष्ट्रीय एकता  सप्ताह के समापन के अवसर पर रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक बीकोनर राजीव श्रीवास्तव ने रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। समारोह में आरपीएफ टीम द्वारा परेड तथा राष्ट्री्य घ्वज को सलामी दी गई।

वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बीकानेर सुरेन्द्र् सिं‍ह बारहठ ने बताया कि राष्‍ट्रीय एकता सप्‍ताह के तहत राष्ट्रीय एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता चित्रकारी प्रतियोगिंता, प्रभात फेरी, निबंध प्रतियोगिता/काव्य संगोष्ठी, प्रश्नोतरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय एकता हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

]]>
ट्रेनों में बिना टिकट, बिना मास्‍क वालों से वसूले 70 हजार 795 रुपये https://samacharseva.in/70-thousand-795-rupees-charged-from-those-who-without-masks-without-tickets-in-trains/ Sat, 26 Jun 2021 09:36:42 +0000 https://samacharseva.in/?p=15864 बीकानेर, (समाचार सेवा)। ट्रेनों में बिना टिकट, बिना मास्‍क वालों से वसूले 70 हजार 795 रुपये, उत्‍तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनो में शुक्रवार को बगैर टिकट व बगैर मास्‍क यात्रा कर रहे 163 लोगों से 70 हजार 795 रु. वसूले गए।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि बीकानेर मंडल पर यात्रा करने वाले बिना मास्‍क व बेटिकट यात्रियों पर रोक लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर मंडल पर शुक्रवार 25 जून को मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर सीमा बिशनोई ने बीकानेर को बेस रखते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक व मंडल के अन्य टिकट निरीक्षकों के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में 05 स्टाफ के साथ सघन टिकट अभियान चलाते हुए  बिना टिकट यात्रा के कुल 69 मामले पकडे।

ऐसे यात्रियों से अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 39,610/- वसूले  गए। इसी प्रकार चूरू स्टेशन व ट्रेनों में 02 स्टाफ के साथ बिना टिकट यात्रा के कुल 23 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 7370/- वसूले  गए।

रैना ने बताया कि सूरतगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में 02 स्टाफ के साथ बिना टिकट यात्रा के कुल 24 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 8010/- वसूले  गए तथा बिना मास्क के 05 मामलों से रु. 500/- सहित 29 मामलों से कुल रु. 8510/- वसूले  गए।

इसके अलावा  मजिस्ट्रेट स्क्वायड के 01 स्टाफ के साथ बिना टिकट यात्रा के कुल 15 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 7125/- वसूले  गए।  वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रैना ने बताया कि मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ने  बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा के कुल 05 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1490/- वसूले  गए।

बीकानेर के टिकट चैकिंग के 04 स्टाफ द्वारा बीकानेर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा के कुल 22 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 5690/- वसूले  गए तथा बिना मास्क के 09 मामलों से रु. 1000/- सहित कुल रु. 6690/- वसूले गए। इन अभियानों में कुल 163 मामलों से बीकानेर मंडल पर कुल  रु. 70,795/- वसूले गए।

]]>
रेलकर्मी अनिल व्यास व आसुसिंह सोलंकी सम्मानित https://samacharseva.in/railway-workers-anil-vyas-and-asusinh-solanki-honored/ Thu, 17 Jun 2021 01:58:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=15667 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रेलकर्मी अनिल व्यास व आसुसिंह सोलंकी सम्मानित, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल व्यास, राष्‍ट्रीय युवा संघ के प्रदेश महासचिव आसुसिंह सोलंकी का कोरोना वॉरियर्स के रुप में अभिनंदन किया गया।

समारोह में संत भावनाथ ने रेलकर्मियों का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर सम्मान अभिनंदन किया। पं. प्रहलाद ओझा भैरुं ने बताया कि समारोह में रेलकर्मी बृजेश ओझा, गणेश वशिष्ठ, देवेंद्र यादव, नरेश चंदेल, पवन कुमार, नवीन कुमार, शिवानंद आदि का भी सम्‍मान किया गया।

]]>
बीकानेर मंडल की 14 स्पेशल रेलसेवाओं का पुनः संचालन https://samacharseva.in/re-operation-of-14-special-railway-services-of-bikaner-division/ Tue, 08 Jun 2021 17:59:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=15487 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर मंडल की 14 स्पेशल रेलसेवाओं का पुनः संचालन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर मंडल की निम्नलिखित 14 स्पेशल  रेलसेवाओं का आगामी आदेश तक कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करवाते हुए पुनः संचालन का निर्णय किया है। यह रेलसेवाएं हैं-

1 गाड़ी संख्या 02981 कोटा-श्रीगंगानगर स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 11.06.21 से आगामी आदेश तक

2 गाड़ी संख्या 02982  श्रीगंगानगर-कोटा स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 13.06.21 से आगामी आदेश तक

3 गाड़ी संख्या 02997   झालावाड़-श्रीगंगानगर स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 13.06.21 से आगामी आदेश तक

4 गाड़ी संख्या 02998   श्रीगंगानगर- झालावाड़ स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 12.06.21 से आगामी आदेश तक

5 गाड़ी संख्या 09807  कोटा- हिसार  वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 09.06.21 से आगामी आदेश तक

6 गाड़ी संख्या 09808 हिसार-कोटा वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 10.06.21 से आगामी आदेश तक

7 गाड़ी संख्या 09813 कोटा- हिसार  वाया चूरू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 10.06.21 से आगामी आदेश तक

8 गाड़ी संख्या 09814 हिसार-कोटा वाया चूरू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 11.06.21 से आगामी आदेश तक

9 गाड़ी संख्या 02455 दिल्ली-बीकानेर वाया श्रीगंगानगर स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

10 गाड़ी संख्या 02456 बीकानेर-दिल्ली वाया श्रीगंगानगर स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 15.06.21 से आगामी आदेश तक

11 गाड़ी संख्या 04021 दिल्ली-जयपुर वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 15.06.21 से आगामी आदेश तक

12 गाड़ी संख्या 04022 जयपुर-दिल्ली वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 16.06.21 से आगामी आदेश तक

13 गाड़ी संख्या 04525 अम्बाला-श्रीगंगानगर प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

14 गाड़ी संख्या 04526    श्रीगंगानगर-अम्बाला प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

]]>
मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर https://samacharseva.in/mohanbari-bikaner-rail-siding-work-in-progress/ Fri, 04 Jun 2021 03:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=15368 बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर, उत्तर पश्चिम रेलवे माल लदान को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मैसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड की मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग तथा मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की रास-अजमेर का रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर है।  

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर सीमेंट, क्लिंकर, खाद्यान्न, पेट्रोलियम, कन्टेनर सहित अन्य प्रमुख कमोडिटी का परिवहन किया जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर लदान आय बढ़ाने के लिए नवीन प्रयासों के तहत खेमली,

बांगड़ ग्राम, अनूपगढ़, अलवर, गोटन, कनकपुरा, थेयात हमीरा, भगत की कोठी, गोटन स्टेशनों पर नई मदों की लोडिंग प्रारंभ की गई है।

साथ ही देबारी (उदयपुर) में औद्योगिक वाटर सप्लाई के दो रेक प्रतिदिन तथा मेड़ता सिटी में 2 स्टेशनों के मध्य रेल खंड पर क्लिंकर की लोडिंग की गई है। माल लदान केंद्र उमरा (खाद लदान),

नाथद्वारा, दोराई एवं सतरोड़ (कंटेनर लदान) खाजवाना (चाइना क्ले लदान) तथा बड़वासी (लाइन स्टोन लदान) खोले गए हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे माल यातायात को अधिक आकर्षक बनाने के लिए रेलवे कई रियायतें  और छूट भी दे रही है।

जोन और डिवीजनों में व्यवसाय विकास इकाइयों का मजबूत बनाने, उद्योगों और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले ग्राहकों से निरंतर संवाद और तेज गति आदि से भारतीय रेल का माल ढुलाई तन्त्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन माल लोड करके उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक लोडिंग की है।

शशि किरण के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन का प्रारंभिक लदान हासिल किया है जो 2020-21 की इसी अवधि में प्राप्त 1.9 मीट्रिक टन से 119.79% अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2020-21 में अजमेर मंडल पर 5.92 मिलियन टन, बीकानेर मंडल पर 3.47 मिलियन टन, जयपुर मंडल पर 8.16 मिलियन टन व जोधपुर मण्डल पर 4.69 मिलियन टन माल लोंडिग की गई।

रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के विगत वर्ष के माल लदान के प्रदर्शन को देखते हुये इस वर्ष अधिक लदान का लक्ष्य प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2020-21 में 22.24 मिलियन टन माल लदान किया तथा इस वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा 26.50 मिलियन टन का लक्ष्य प्रदान किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की मई माह तक 47.25 किमी प्रति घंटे की औसत गति प्राप्त की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हासिल की गई 41.17 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 14.76% अधिक है। रेलवे का प्रयास है कि मालगाड़ियों की औसत गति को बढाकर तीव्र गति से माल परिवहन को गतंव्य तक पहुंचाया जाये।

लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोविड महामारी के इस दौर में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सर्वांगीण क्षमता और प्रदर्शन में सुधार करके यह उपलब्धि प्राप्त की है।

]]>
रेवाड़ी चुरू खंड में दौड़ी पहली विद्युत मालगाड़ी https://samacharseva.in/first-electric-goods-train-ran-in-rewari-churu-section/ Sat, 29 May 2021 02:05:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=15222 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रेवाड़ी चुरू खंड में दौड़ी पहली विद्युत मालगाड़ी, उत्‍तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने शुक्रवार को रेवाड़ी–चुरू खंड में  पहली विद्युत मालगाड़ी  दौड़ा कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। यह विद्युत मालगाड़ी शुक्रवार 28 मई की दोपहर 01 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और 4 बजे चुरू स्टेशन पर पहुंची।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार इस विद्युत मालगाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत सवारी गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। उन्‍होंने बताया कि मंडल के चुरू–बीकानेर खंड में भी विद्युतिकरण का कार्य ज़ोर-शोर से चल रहा है।

रैना के अनुसार वर्ष 2022 में बीकानेर वासियों को बीकानेर–चुरू–दिल्ली खंड में विद्युत गाड़ियों की सौगात मिल सकती है। उन्‍होंने बताया कि बीकनर मंडल ने शुक्रवार 28 मई को मंडल के 200 किमी लंबे रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत मालगाड़ी  दौड़ा कर एक और उपलब्धि हासिल की।

रैना ने बताया कि इस वर्ष मार्च माह में रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल) द्वारा सादुलपुर–चुरू खंड में विद्युतिकरण के कार्यों का गहन निरीक्षण कर इस खंड में विद्युत गाड़ियों के संचालन की अनुमति प्रदान की थी।

संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित कार्य सुधारों की अनुपालना सुनिश्चित करने के पश्चात शुक्रवार 28 मई को बीकानेर मंडल द्वारा इस खंड में प्रथम विद्युत माल गाड़ी का संचालन किया गया। वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक रैना ने बताया कि यह विद्युत मालगाड़ी शुक्रवार दोपहर 1 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और 4 बजे चुरू स्टेशन पर पहुंची।

इस विद्युत मालगाड़ी को मंडल के टीआरडी विभाग के अधिकारी व सुपरवाइज़र द्वारा एस्कॉर्ट किया गया।  इस विद्युत मालगाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी–चुरू खंड में विद्युत सवारी गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

]]>
परिस्थितियां अनुकूल होने पर रद्द रेलसेवाओं को करेंगे रि-स्टोर  – आनंद प्रकाश https://samacharseva.in/canceled-rail-services-to-restore-when-conditions-are-favorable-anand-prakash/ Wed, 19 May 2021 15:02:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=15048 बीकानेर, (समाचार सेवा)। परिस्थितियां अनुकूल होने पर रद्द रेलसेवाओं को करेंगे रि-स्टोर  – आनंद प्रकाश, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने कहा कि कोविड काल में रद्द रेलसेवाओं को परिस्थितियां अनुकूल होने पर रि-स्टोर करने का विचार किया जाएगा।

महाप्रबंधक बुधवार को विभागाध्यक्ष और मण्डल रेल प्रबंधको के साथ हुई ऑन लाइन समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में आमजन के लिये रेलवे द्वारा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

वर्तमान में कोविड परिस्थितियों को देखते हुये तथा कम यात्री भार के कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है, लेकिन हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जैस ही परिस्थितियां अनुकूल होगी इन रेलसेवाओं को रि-स्टोर करने पर विचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अधिकाधिक सुविधाएं दी जाएंगी।

बैठक वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करने तथा वैक्सीनेशन पर जोर देने पर चर्चा की गई। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कॉन्फ्रेस के माध्यम से जुडे हुये थे। महाप्रबंधक- ने सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान रेलवे की प्राथमिकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि कोरोना काल में रेलवे के डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने आगे बढ कर कार्य किया है। संविदा पर चिकित्सक नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिये मण्डल चिकित्सालय, जोधपुर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट रिकार्ड समय में स्थापित किया गया तथा अन्य मण्डल चिकित्सालयों व केन्द्रीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।

उन्‍होंने बताया कि सरकार से समन्वय कर रेलकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों का भी वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। उन्‍होंने उत्तर पश्चिम रेलवे पर लाडिंग को बढाने के बारे में भी बात की। इसके साथ ही माल लदान को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पॉलिसी को अधिकाधिक माल लदान ग्राहकों तक पहुंचाकर उनको किस प्रकार आकर्षित किया जा सकता है इस पर विस्तार से बात की गई।

बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे पर आधारभूत ढ़ांचे को सुदृढ़ करने के चल रहे दोहरीकरण व विद्युतीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

रेल आरक्षण केन्द्रों के कार्य समय में कटौती 

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उत्‍तर पश्चिम रेलवे ने यात्री संख्या में कमी, राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लोकडाउन व कर्फ्यू को देखते हुए आरक्षण केन्द्र अब एक ही पारी में करने का निर्णय लिया है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि अब आरक्षण केन्‍द्र दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इसके पश्चात यात्रियों द्वारा अपने आरक्षित टिकट का रद्दीकरण व आरक्षण स्टेशन पर स्थित करंट काउंटर पर किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रेल यात्रियों की संख्या में आई कमी एवं राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू के कारण बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर आरक्षण कार्यालयों के समय में कमी कर 21 मई से एक ही पारी में खोलने का निर्णय लिया गया है।

रैना के अनुसार बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर आरक्षण कार्यालय 21 मई से एक ही पारी में ही खोले जायेंगे। उन्‍होंने बताया कि इन आरक्षण कार्यालयों में दूसरी पारी का संचालन अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है तथा एक ही पारी में दोपहर 2. बजे तक संचालित किये जायेंगे।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नार्थ ईस्ट रेलवे के रावतपुर- कन्नौज खंड के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भिवानी-कानपूर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि आंशिक रद्द रेलसेवाएं प्रारंभिक स्टेशन से  गाडी सं. 04724 भिवानी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 20.मई से 14 जून तक फर्रुखाबाद तक संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार  गाडी संख्‍या 04723  कानपुर सेंट्रल-भिवानी स्पेशल 21 मई से 15 जून तक फर्रुखाबाद से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

बीकानेर-सियालदाह रेल आगामी आदेश तक बंद

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर मंडल की बीकानेर-सियालदाह रेल कम यात्री भार के कारण  अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी। उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि रद्द रेलसेवाएं प्रारंभिक स्टेशन से गाडी संख्‍या 02287 सियालदाह-बीकानेर स्पेशल 23 मई से आगामी आदेश तक बंद रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्‍या 02288  बीकानेर-सियालदाह स्पेशल 25 मई से आगामी आदेश तक बंद की गई है।

]]>
बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी  त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन https://samacharseva.in/operation-of-06-pairs-festival-special-trains-for-the-convenience-of-passengers-on-bikaner-division/ Fri, 16 Oct 2020 15:17:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=12947 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी  त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, रेलवे द्वारा पूजा/दीपावली त्योहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु 06 त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया आक्षित रेलसेवायें होंगी।

(1) बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 

बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल  गाड़ी  संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 अक्‍टूबर 20 से 28 नवंबर 20 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.25 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09028, जम्मूतवी -बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.10.20 से 30.11.20 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को जम्मतवी से 09.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आनंद, नाडियाड, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., पाली मारवाड, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चुरु, सादुलपुर, हिसार, बरवाला, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं कठुआ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व पॉवरकार डिब्बे होंगे।

(2) बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल  

बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 04888, बाडमेर-ऋषिकेश प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) बाडमेर से 06.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04887, ऋषिकेश-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 21 अक्‍टूबर 20 से 01 दिसंबर 20 तक (42 ट्रिप) ऋषिकेश से 18.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.30 बजे बाडमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बायतु, बालोतरा, समदडी जं., जोधपुर, पिपाड रोड, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, महाजन, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ जं., संगरिया, मंडी डबवाली, भटिण्डा, भटिण्डा कैंट, भुच्छु, रामपुर फूल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा जं., अम्बाला सिटी, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जं., रूडकी, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचुर एवं रायवाला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(3) दिल्ली-भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल

दिल्ली-भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 04519, दिल्ली-भटिण्डा प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.20 से 30.11.20 तक (42 ट्रिप) दिल्ली से 14.00 बजे रवाना होकर 21.15 बजे भटिण्डा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04520, भटिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.10.20 से 30.11.20 तक (42 ट्रिप) भटिण्डा से 05.00 बजे रवाना 12.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ, सापला, रोहतक जं., कलानौर कलां, भिवानी, बवानी खेडा, हांसी, सतरोड, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, डींग, सिरसा, कालांवाली एवं रामां स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में थर्ड एसी, वातानुकुलीन कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(4) श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल  

श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी संख्या 02471, श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 05.55 बजे रवाना होकर 13.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02472, दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 20 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (42 ट्रिप) दिल्ली से 13.05 बजे रवाना होकर 20.35 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौट, गिदडबाहा, भटिण्डा, मौर, मानसा, बुढलाडा, जाखल जं., नरवाना जं., जींद जं., रोहतक, सांपला, बहादुरगढ एवं शकूरबस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में थर्ड एसी, वातानुकुलीन कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(5) अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल  

अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 अक्‍टूबर 20 से 28 नवंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को अजमेर से 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09612, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 अक्‍टूबर 20 से 01 दिसंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार व गुरूवार को अमृतसर से 14.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, भिवानी, हिसार, सिरसा, कालांवाली, भटिण्डा, गंगसर जैतु, कोटकपुरा जं., फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाडा जं., जालंधर सिटी जं. एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

(6) अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल  

अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09613, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अक्‍टूबर 20 से 30 नवंबर 20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार व बुधवार को अजमेर से 17.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.20 से 29.11.20 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को अमृतसर से 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाडी, भिवानी, हिसार, जाखल, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, लुधियाना, फगवाडा जं., जालंधर सिटी जं. एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड डिब्बे होंगे।

]]>