north east railway – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 08 Jun 2021 17:59:22 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png north east railway – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर मंडल की 14 स्पेशल रेलसेवाओं का पुनः संचालन https://samacharseva.in/re-operation-of-14-special-railway-services-of-bikaner-division/ Tue, 08 Jun 2021 17:59:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=15487 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर मंडल की 14 स्पेशल रेलसेवाओं का पुनः संचालन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बीकानेर मंडल की निम्नलिखित 14 स्पेशल  रेलसेवाओं का आगामी आदेश तक कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करवाते हुए पुनः संचालन का निर्णय किया है। यह रेलसेवाएं हैं-

1 गाड़ी संख्या 02981 कोटा-श्रीगंगानगर स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 11.06.21 से आगामी आदेश तक

2 गाड़ी संख्या 02982  श्रीगंगानगर-कोटा स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 13.06.21 से आगामी आदेश तक

3 गाड़ी संख्या 02997   झालावाड़-श्रीगंगानगर स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 13.06.21 से आगामी आदेश तक

4 गाड़ी संख्या 02998   श्रीगंगानगर- झालावाड़ स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 12.06.21 से आगामी आदेश तक

5 गाड़ी संख्या 09807  कोटा- हिसार  वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 09.06.21 से आगामी आदेश तक

6 गाड़ी संख्या 09808 हिसार-कोटा वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में चार दिन, दिनांक 10.06.21 से आगामी आदेश तक

7 गाड़ी संख्या 09813 कोटा- हिसार  वाया चूरू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 10.06.21 से आगामी आदेश तक

8 गाड़ी संख्या 09814 हिसार-कोटा वाया चूरू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 11.06.21 से आगामी आदेश तक

9 गाड़ी संख्या 02455 दिल्ली-बीकानेर वाया श्रीगंगानगर स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

10 गाड़ी संख्या 02456 बीकानेर-दिल्ली वाया श्रीगंगानगर स्पेशल प्रतिदिन दिनांक 15.06.21 से आगामी आदेश तक

11 गाड़ी संख्या 04021 दिल्ली-जयपुर वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 15.06.21 से आगामी आदेश तक

12 गाड़ी संख्या 04022 जयपुर-दिल्ली वाया लुहारू स्पेशल सप्ताह में तीन दिन, दिनांक 16.06.21 से आगामी आदेश तक

13 गाड़ी संख्या 04525 अम्बाला-श्रीगंगानगर प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

14 गाड़ी संख्या 04526    श्रीगंगानगर-अम्बाला प्रतिदिन दिनांक 14.06.21 से आगामी आदेश तक

]]>
परिस्थितियां अनुकूल होने पर रद्द रेलसेवाओं को करेंगे रि-स्टोर  – आनंद प्रकाश https://samacharseva.in/canceled-rail-services-to-restore-when-conditions-are-favorable-anand-prakash/ Wed, 19 May 2021 15:02:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=15048 बीकानेर, (समाचार सेवा)। परिस्थितियां अनुकूल होने पर रद्द रेलसेवाओं को करेंगे रि-स्टोर  – आनंद प्रकाश, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने कहा कि कोविड काल में रद्द रेलसेवाओं को परिस्थितियां अनुकूल होने पर रि-स्टोर करने का विचार किया जाएगा।

महाप्रबंधक बुधवार को विभागाध्यक्ष और मण्डल रेल प्रबंधको के साथ हुई ऑन लाइन समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में आमजन के लिये रेलवे द्वारा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

वर्तमान में कोविड परिस्थितियों को देखते हुये तथा कम यात्री भार के कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है, लेकिन हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जैस ही परिस्थितियां अनुकूल होगी इन रेलसेवाओं को रि-स्टोर करने पर विचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अधिकाधिक सुविधाएं दी जाएंगी।

बैठक वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करने तथा वैक्सीनेशन पर जोर देने पर चर्चा की गई। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कॉन्फ्रेस के माध्यम से जुडे हुये थे। महाप्रबंधक- ने सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान रेलवे की प्राथमिकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि कोरोना काल में रेलवे के डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने आगे बढ कर कार्य किया है। संविदा पर चिकित्सक नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिये मण्डल चिकित्सालय, जोधपुर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट रिकार्ड समय में स्थापित किया गया तथा अन्य मण्डल चिकित्सालयों व केन्द्रीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।

उन्‍होंने बताया कि सरकार से समन्वय कर रेलकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों का भी वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। उन्‍होंने उत्तर पश्चिम रेलवे पर लाडिंग को बढाने के बारे में भी बात की। इसके साथ ही माल लदान को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पॉलिसी को अधिकाधिक माल लदान ग्राहकों तक पहुंचाकर उनको किस प्रकार आकर्षित किया जा सकता है इस पर विस्तार से बात की गई।

बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे पर आधारभूत ढ़ांचे को सुदृढ़ करने के चल रहे दोहरीकरण व विद्युतीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

रेल आरक्षण केन्द्रों के कार्य समय में कटौती 

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उत्‍तर पश्चिम रेलवे ने यात्री संख्या में कमी, राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लोकडाउन व कर्फ्यू को देखते हुए आरक्षण केन्द्र अब एक ही पारी में करने का निर्णय लिया है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि अब आरक्षण केन्‍द्र दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इसके पश्चात यात्रियों द्वारा अपने आरक्षित टिकट का रद्दीकरण व आरक्षण स्टेशन पर स्थित करंट काउंटर पर किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रेल यात्रियों की संख्या में आई कमी एवं राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू के कारण बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर आरक्षण कार्यालयों के समय में कमी कर 21 मई से एक ही पारी में खोलने का निर्णय लिया गया है।

रैना के अनुसार बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर आरक्षण कार्यालय 21 मई से एक ही पारी में ही खोले जायेंगे। उन्‍होंने बताया कि इन आरक्षण कार्यालयों में दूसरी पारी का संचालन अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है तथा एक ही पारी में दोपहर 2. बजे तक संचालित किये जायेंगे।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नार्थ ईस्ट रेलवे के रावतपुर- कन्नौज खंड के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भिवानी-कानपूर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि आंशिक रद्द रेलसेवाएं प्रारंभिक स्टेशन से  गाडी सं. 04724 भिवानी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 20.मई से 14 जून तक फर्रुखाबाद तक संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार  गाडी संख्‍या 04723  कानपुर सेंट्रल-भिवानी स्पेशल 21 मई से 15 जून तक फर्रुखाबाद से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

बीकानेर-सियालदाह रेल आगामी आदेश तक बंद

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर मंडल की बीकानेर-सियालदाह रेल कम यात्री भार के कारण  अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी। उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि रद्द रेलसेवाएं प्रारंभिक स्टेशन से गाडी संख्‍या 02287 सियालदाह-बीकानेर स्पेशल 23 मई से आगामी आदेश तक बंद रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्‍या 02288  बीकानेर-सियालदाह स्पेशल 25 मई से आगामी आदेश तक बंद की गई है।

]]>
जितनी चाहो उतनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है भारतीय रेल https://samacharseva.in/indian-railways-is-ready-to-run-as-much-oxygen-express-as-you-want/ Tue, 18 May 2021 17:02:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=15028 बीकानेर, (समाचार सेवा)। जितनी चाहो उतनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है भारतीय रेल, भारतीय रेल की ऑक्सीजन एक्सप्रेस के संचालन के अवसर पर मिली खुशी का इजहार करने के लिये राज्‍य के दो लोको पायलेट-गुड्स हिम्मत सिंह रावत  तथा गुरमीत सिंह  को शब्‍द नहीं मिल रहे हैं। इनका कहना है कि जिन ऑक्सीजन एक्‍सप्रेस को गंतव्‍य तक पहुंचाने का काम उनको मिला वे ट्रेने कई मरीजों का जीवन बचाने के लिये चलाई  गईं।  

अजमेर मण्डल के आबूरोड मुख्यालय के लोको पायलेट-गुड्स हिम्मत सिंह रावत ने कहा कि उसे ऑक्सीजन एक्सप्रेस को संचालन करने का कॉल मिला, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्‍होंने कहा क्यों ना हो खुशी, आखिरकार यह ऑक्सीजन कई मरीजों का जीवन बचाने में काम आने वाली थी। भारतीय रेल के एक सदस्य के तौर पर इसमें अपना योगदान देने में वह अपने आपको बहुत गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं।

आबूरोड के ही गुरमीत सिंह, लोकोपायलेट-गुड्स बताते है कि जान है तो जहान है ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए सभी कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन कर लोगों की जिंदगी बचाने वाला यह प्रयास उनके जीवन की अमिट स्मृतियों से रहेगा।

लें. शशि किरण ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस के मार्ग में सभी जगह ग्रीन कोरिडोर बना कर सभी स्टेशनों पर सुचारू रूप से गाडी पास करने के सभी इंतजाम किए जाते है, जिससे कोई बाधा ना हो। सभी संचालन से जुडा स्टाफ सजगता एवं पूरी मुस्तैदी से अपना कर्तव्य निभाकर अपना सराहनीय योगदान दे रहा है। रेलवे सम्पूर्ण देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए निरंतर एवं निर्बाध रूप से परिवहन करने के लिए कृत संकल्प है।

देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचा कर कोविड-19 के प्रसार को रोकने में देश के प्रयास में रेलवे का योगदान निरंतर जारी है। राज्य सरकारों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे की मांग के अनुसार अधिक संख्या में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक   अनिल रैना ने बताया कि भारतीय रेलवे कोविड की विषय परिस्थितियों में राष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए स्पेशल ट्रेन, पार्सल स्पेशल एवं ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए महत्वपूर्ण सामग्री जरूरतमंदों एवं स्थानों तक पहुेचाकर अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है।

उन्‍होंने बताया कि भारतीय  रेलवे ने 600 से अधिक टैंकरों द्वारा कई राज्यों में 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का परिवहन किया है। रैना ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे भी कोरोना महामारी के इस दौर में निरंतर अत्यन्त उपयोगी सामग्री के आवागमन में अपनी सेवायें प्रदान कर रही है।

इस क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा (जयपुर) स्टेशन पर 03 ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा 106.2 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO)  पहुंचाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से अब तक कुल 24 ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो चुका है।

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी लगातार कार्य करते हुए देश सेवा में अपना योगदान दिया है।

]]>
हावडा-जोधपुर-हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें https://samacharseva.in/howrah-jodhpur-howrah-rail-passenger-attention/ Tue, 28 Jul 2020 09:15:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=10904 बीकानेर, (samacharseva.in)। हावडा – जोधपुर – हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें, पश्चिम बंगाल में 29 जुलाई को सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होने की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रद्द किया है।

  

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक ने बताया कि 29 जुलाई को सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होगा। इसको ध्‍यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 02308 जोधपुर-हावड़ा (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 27.07 2020)  धनबाद तक संचालित की जायेगी।  

इस ट्रेन को धनबाद तथा हावड़ा के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02307 हावड़ा-जोधपुर (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 29.07 2020)  हावड़ा के स्थान पर धनबाद से रवाना होगी। इसे हावड़ा और धनबाद के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। 

]]>