nokha – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 22 Jan 2020 09:44:16 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png nokha – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 भारत मामला परियोजना का काम जल्द होगा शुरू, रोड़ा अटकाने वालों पर होगा एक्शन : कलक्टर https://samacharseva.in/bharatmala-project-work-to-begin-soon/ Wed, 22 Jan 2020 09:43:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=8332 बीकानेर, (samacharseva.in) जिला कलक्टर कुमार गौतम ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। यदि जानबूझकर कोई काम नहीं होने देता पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौतम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी उपखंड अधिकारी व तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके इसके लिए मुआवजा वितरण सभी स्थानों पर चालू हो जाए।

नोखा, बीकानेर, लूणकरणसर उपखंड अधिकारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। इस प्रोजेक्ट की उच्च स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। अत: इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कम से कम उतना आवंटन कर दिया जाए ताकि काम चालू करवाया जा सके।

गौतम ने कहा कि किसानों की बात सुने और उनकी कोई समस्या हो तो समाधान के प्रयास करें, लेकिन यदि जानबूझकर कोई काम नहीं होने देता पाया जाए तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। 

बैठक में कलक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिप्सम और बजरी का अवैध खनन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। साथ ही ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में कलक्टर गौतम ने बताया कि जिले में कोई भी व्यक्ति अब म्यूटेशन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन या ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकता हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से प्रार्थी अपने समय की बचत कर सकता है।

नामन्तरकरण के लिए राजस्व विभाग के पोर्टल अपनाखाता डॉट राज डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से आम काश्तकार को किसी भी स्तर पर राजस्व कार्मिक या अधिकारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

साथ ही ऑनलाइन आवेदन के पश्चात प्रार्थी को आवेदन की स्थिति के बारे में विभाग द्वारा एसएमएस तथा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। ई-मित्र पर नामान्तरकरण आवेदन शुल्क 25 रुपए प्रति आवेदन तथा नामान्तरणकरण आवेदन शुल्क प्रति टोकन 5 रुपए निर्धारित की गर्इ्र है। इस राशि में 5 दस्तावेज तक स्केन कर अपलोड करवाए जा सकते हैं।

इससे म्यूटेशन प्रकरण समयबद्ध रूप से निस्तारित हो सकेंगे तथा प्रार्थी को भी राहत मिलेगी।गौतम ने बताया कि बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा व कोलायत में समस्त राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। जिन तहसीलों में राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है उनमें प्रार्थी ऑनलाइन आवेदन के पश्चात वह अपने आवेदन की स्थिति के बारे में भी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकता है।

बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, जिला रदस अधिकारी यशवंत भाकर तथा सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, पानी-बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य  जिला अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
नई पंचायतों को है नये पंचायत भवन का इंतजार https://samacharseva.in/%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be/ Sat, 28 Apr 2018 18:52:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=567 नीरज जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लगभग तीन वर्ष पहले जिले में अस्तित्व में आई 71 ग्राम पंचायतों में से अब तक मात्र 25 ग्राम पंचायतों में नये पंचायत भवन बनकर तैयार हुए हैं। कुल 54 ग्राम पंचायतों में अब तक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 12 ग्राम पंचायतों में अब तक नये पंचायत भवन का निर्माण शुरू ही नहीं हो सका है।

जबकि 17 ग्राम पंचायतों में नये पंचायत •ावन का निर्माण कार्य जारी होने का दावा किया गया है। जिला परिषद द्वारा मिली जानकारी में जिन 17 ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण कार्य जारी होने बताया गया है उसमें यह भी दावा किया गया है कि 7 पंचायतों  में प्लिंथ लेवल का काम हो चुका है। 8 में  रूफ लेवल का काम हो चुका है तथा 2 पंचायतों में लिंटल लेवल का काम हो चुका है।

सभी नवसृजित पंचायतों में पंचायत भवन जल्द से जल्छ बनाने के लिये राज्य सरकार ने कई बार निर्देश जारी किए मगर स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण अनेक पंचायतों में आज भी पंचायत भवन नहीं बन सके हैं। कुछ पंचायतों में आपसी भूमि विवाद तथा कुछ में विभिन्‍न अन्य कारणों से पंचायत भवन का काम अधर में हैं।

पंचायत समिति खाजूवाला

पंचायत समिति खाजूवाला में 13 नवसृजित पंचायतें हैं। सभी 13 नई पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के कार्य स्वीकृत किए गए। 12 पंचायतों में •ावन बन चुके हैं। एक पंचायत भवन का निर्माण जारी होना बताया गया है।

यहां कुल 13 नई गा्रम पंचायतें 17केएचएम, 5केवाईडी, 7पीएचएम, माधोडिग्गी या 13केजेडी, 25केवाईडी, 20बीडी, 40केवाईडी, 2एडीएम, हनुमान नगर, भुट्टों का कुआ यानी 8 बीडी, सम्मेवाला, सियासर चौगान तथा आवा यानी 8एडब्ल्यूएम सृजित की गर्इं।

पंचायत समिति लूणकरनसर

पंचायत समिति लूणकरनसर में 12 नई पंचायतों का गठन किया गया। 9 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के काम स्वीकृत किए गए। पांच काम पूरे किये जा चुके हैं। तीन काम शुरू ही नहीं किए गए हैं।

एक पंचायत भवन का निर्माण कार्य जारी है। यहां कुल 12 नवसृजित पंचायतें हैं जिनमें कुजुटी, बामनवाली, सुरनाणा, सहनीवाल, भाडेरा, गोपाल्यान, साबनिया, अरजनसर स्टेशन, राजपुरा हुडान, कृष्ण नगर, शेरपुरा यानी 1एसएम, 1डीएलएसएम शामिल हैं।

पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़

पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में 12 नई पंचायतों का गठन किया गया। 8 पंचायतों में भवन निर्माण के काम स्वीकृत हुए। 7 कार्य प्रगतिरत बताये जा रहे हैं। जबकि 1 काम शुरू नहीं गया गया है। यहां कुल 12 नई पंचायतें-समन्दसर, जालबसर, देराजसर, जैसलसर, पुन्दलसर, बेणीसर, सत्तासर, लिखमीदेसर दिखणादा, कल्याणसर नया, बिग्गाबास रामसरा, धनेरु, राजेडू सृजित की गर्इं।

पंचायत समिति कोलायत

पंचायत समिति कोलायत में 11 नई पंचायतें बनाई गई। 8 पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया। चार पंचायतों में काम शुरू नहीं हुआ है। तीन पंचायत भवन बन चुके हैं।

एक पंचायत भवन का निर्माण कार्य जारी है। यहां कुल 11 नई पंचायते बनाई गई। इनमें भूरासर, राववाला, जग्गासर, 6-8 एएम यानी संतोष नगर, देवड़ों की ढाणी, खाखूसर, नान्दड़ा, राज्जेवाला, खारिया पतावतान, सेवड़ा, फूलासर बड़ा शामिल हैं।

पंचायत समिति बीकानेर

पंचायत समिति बीकानेर में 9 नई पंचायतें गठित हुई थीं। 5 पंचायतों में नये पंचायत भवन निमार्ण के काम स्वीकृत किए गए। तीन काम शुरू ही नहीं हुए। एक निमार्ण चालू है तथा एक पंचायत भवन का निर्माण हो चुका है।

यहां कुल 9 नव सृजित ग्राम पंचायतें डांडूसर, शोभासर, बदरासर, हुसनसर, स्वरूपदेसर, जलालसर, राजेरां, हेमेरा तथा ग्राम पंचायत पेमासर हैं।

पंचायत समिति नोखा

पंचायत समिति नोखा में 7 नई पंचायतें बनाई गर्इं। 5 पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के काम स्वीकृत किए गए। एक पंचायत भवन का काम शुरू ही नहीं किया गया है

जबकि शेष 4 पंचायतों में भवन निर्माण कार्य वर्तमान में चालू होना बताया गया है। यहां कुल 7 नई पंचायतें हैं इनमें हिंयादेसर, बगसेउ, गोन्दूसर, बिरमसर, लालमदेसर छोटा, अणखीसर, लालसर शामिल हैं।

पंचायत समिति पांचू

पंचायत समिति पांचू में 7 नई पंचायतें बनाई गर्इं। 6 पंचायतों में भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए। चार पंचायत भवन बन चुके हैं। 2 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य जारी है। यहां कुल 7 नई पंचायतें बनाई गर्इं।

इनमें रातड़िया, बंधाला, साईसर, सीलवा, कंवलीसर, चित्ताणा, शोभाणा शामिल है।  (साभार दैनिक नवज्‍योति)

]]>