news bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 22 Jan 2020 09:13:33 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png news bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बोर्ड परीक्षा के लिये गांवों के विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पड़े ऐसी करेंगे व्यवस्था : किराडू https://samacharseva.in/for-the-board-examination-the-students-of-the-villages-do-not-have-to-go-far-such-arrangements-will-be-made-kiradu/ Wed, 22 Jan 2020 09:07:42 +0000 https://samacharseva.in/?p=8325 बीकानेर, (samacharseva.in)। बोर्ड परीक्षा के लिये गांवों के विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पड़े ऐसी करेंगे व्यवस्था : किराडू, जिले के दूर दराज इलाकों के विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों की पहुंच में रखने के समग्र प्रयास किये गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक (मुख्यालय) उमा शंकर किराडू ने samacharseva.in से बातचीत में बताया कि जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं हैं और बच्चो को पैदल चल कर काफी दूर परीक्षा देने जाना पड़ता है ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करके परीक्षा केंद्र खोले जा चुके है, अगर फिर भी कोई ऐसे गांव राह गए हैं तो वहां प्राथमिकता से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आग्रह किया जाएगा।

किराडू ने बताया कि बीकानेर जिला विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवम दुर्गम स्थलों वाला रेगिस्तानी जिला है जहां विगत वर्षों में बड़ी संख्या में विद्यालय खुले हैं और भौॅगोलिक स्थितियों को देखते हुए ही परीक्षा केंद्र भी बने हैं फिर भी विभाग के ये पूर्ण प्रयास है कि किसी भी विद्यार्थी को बहुत दूर चल कर परीक्षा केंद्र तक नहीं जाना पड़े।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में आज भी ऐसे कुछ गांव हैं जहां सीनियर सेकंडरी स्कूल होते हुए भी परीक्षा केंद्र नहीं है और विद्यार्थियों को काफी दूर तक परीक्षा देने जाना पड़ता है। कोलायत एवम लूणकरणसर में ऐसे स्थानों की बहुलता है। लूणकरणसर तहसील के दूरस्थ गांव मकड़ासर के करीब 100 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए 27 किलोमीटर दूर राजासर भाटियान कच्चे रास्ते में भटकते हुए जाते हैं और यह स्थिति आज से नहीं वर्षों से है

जब परीक्षा करीब आते ही मकडासर, बींझरवाली, मूसलकी, कस्तूरिया, हापासर आदि गांवों के बच्चों एवम अभिभावकों की परेशानी बढ़ जाती है। परीक्षा के करीब आते ही ग्रामीण अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या उठ खड़ी होती है, विशेषकर लड़कियों को परीक्षा दिलवाने के काम में परिजनों को व्यस्त होना पड़ता है जिससे जहां उनके काम धंधे ठप होते हैं।

विद्यार्थियों को भी मानसिक एवक शारीरिक समस्या झेलनी पड़ती है। राजस्थान सेकंडरी एलीमेंट्री शिक्षक संघ के महासचिव शिवकरण सिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा केंद्र विद्यार्थी की आसान पहुंच में होने से उनकी बुद्धि लब्धि में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे बहुत आसानी से अपना मानसिक स्तर मेंटेन रख सकते हैं लिहाजा परीक्षा केंद्र का दूर होना किसी भू स्थिति में स्वीकार्य नही कहा जा सकता।

राठौड ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाली बोर्ड केंद्रों की सूची का अवलोकन गंभीरता से किया जाएगा और आवश्यकता वाले गांवों में परीक्षा केंद्र स्वीकृत नही होने पर शिक्षा विभाग एवम बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर केंद्र खुलवाए जाएंगे।

]]>
सकारात्मक कार्यों के लिए समर्पित हो मानव जीवन : पूनम जोशी https://samacharseva.in/devote-human-life-to-positive-work-poonam-joshi/ Sun, 19 Jan 2020 14:35:39 +0000 https://samacharseva.in/?p=8289 बीकानेर, (samacharseva.in) इंसान के जीवन में भावनाओं का अहम स्थान है और संगीत मानव जीवन को सफलता और सकारात्मकता की और खींचता है। स्वच्छ भारत मिशन की राय स्तरीय संदर्भ व्यक्ति पूनम जोशी ने रविवार को सेंट्रल जैल में आयोजित संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ये बात कही।

श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैदियों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि मानव जीवन सेवा और सकारात्मक कार्यों के लिए समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर जिला स्वच्छता का पायोनियर जिला है, अब इसे पॉलीथिन मुक्त बनाने का काम करना है इसके किये कागज के लिफाफे एवम कपड़े के थैले बना कर इनका उपयोग करने की बढ़ावा दिया जाएगा और इस कार्य में जैल के लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।

जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु के मार्गदर्शन में अयोजित इस  कार्यक्रम में जेलर विजय सिंह ने कहा कि संगीत की सुर लहरियों से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। जेलर इंद्राज जूरिया, मुख्य प्रहरी रमेश पुरोहित एवम  महिला प्रहरी संतोष मीणा ने विभिन्न गायक कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम संयोजक मेघराज नांगल ने बताया कि सेंट्रल जेल में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करके अभूतपूर्व प्रसन्नता मिलती है। आयोजक राधेश्याम ओझा एवम ललित दुबे ने इस अवसर पर संगीत की समझ एवम महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंजू गोस्वामी एवम संतोष सोनी ने गजबण पाणी नै चाली गीत पर शानदार युगल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

कार्यकम में मेघराज नांगल, कमल किराडू, वैष्णवी श्रीमाली, निर्मला श्रीमाली, पायल श्रीमाली एवम विमल किराडू सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अतिथि भारत प्रकाश श्रीमाली एवम प्रेमरतन स्वामी ने संगीतमय कार्यक्रम के आयोजन की तारीफ की।

]]>
समाचार सेवा न्‍यूज बुलेटिन शनिवार 7 दिसंबर 2019 https://samacharseva.in/samachar-seva-news-bulletin-saturday-7th-december-2019/ Sat, 07 Dec 2019 12:53:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=7420 निबंध प्रतियोगिता में पूजा, संकेत, आदित्य अव्वल

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रीरामसर रोड पर जनता प्याऊ के पास स्थित राजू पब्लिक स्कूल की छात्रा पूजा पुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में संकेत आचार्य दूसरे व आदित्य ने तीसरे स्थान पर रहे।

परियोजना सहायता सलाहकार इकाई द्वारा विधार्थी जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीवरेज की उपयोगिता  विषय पर इस निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 90 विधार्थियों नें भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान  आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता अनुराग शर्मा, सामुदायिक अधिकारी बी.एल. गोठवाल, प्रधानाध्यापक सुरेश आचार्य, गौरव जोशी, मधुबाला, शुभलता, अंशुल, रेखा, तेजश्री ने विद्यार्थियों को इस जागरूकता कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रास्‍ते में मिले पर्स को मालिक को लौटाया

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर केअंदरुनी क्षेत्र रत्ताणी व्यासों के चौक के निवासी नवरतन व्यास ने रास्‍ते में लावारिस पडे मिले पर्स को उसके मालिक श्रीकांत गहलोत तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। पर्स मिलने के बाद नवरतन ने इसकी जानकारी अपने मित्र राजकुमारा पुरोहित को दी।

दोनों दोस्‍तों ने पर्स में मिले आधार कार्ड व एक बैंक के चेक के जरिये पर्स मालिक का पता लगाया। यह पर्स बीकानेर के छिंपा मौहल्ला निवासी श्रीकांत गहलोत का था। पर्स मालिक ने दोनों युवकों का आभार जताया।

सीआई बनने ट्रेनिंग में पहुंचे तीन थानेदार व दो एसआई

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोतवाली थानाधिकारी राजकुमार, कोलायत थानाधिकारी विकास बिश्नोई तथा पांचू थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, एसपी आॅफिस में तैनात एसआई बलवंत व नोखा थाने के  रमेश कुमार भी सीआई की ट्रेनिंग के लिए शनिवार को रवाना हुए। पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा में एसआई से सीआई बने पांचो सब इन्सपेक्टर 45 दिनों की यह ट्रेनिंग जयपुर स्थित पुलिस विभाग की पीसीसी पुलिस एकेडमी में पायेंगे।

ट्रेनिंग के लिए रवानगी से पहले इन सब इन्सपेक्टरों को अपने अपने थाने में विदाई दी गई। कोलायत थानाधिकारी विकास बिश्नोई को थाने के स्टाफ ने विदाई पार्टी दी। इस पार्टी में कोलायत सीओ ओमप्रकाश चौधरी, कोलायत सरपंच देवीसिंह भाटी आदि मौजूद रहे। पार्टी में विकास बिश्नोई का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

ज्योत्सना बेगानी को पीएचडी की उपाधि

बीबीकानेर, (समाचार सेवा)। छात्रा ज्योत्सना बेगानी को उनके शोध विषय आइसोलेशन  एंड कैरक्टराइजेशन आफ थार डेसर्ट एक्टिनोमाइसिटीस प्रोड्यूसिंग यूज फुल सेकण्डरी मेटाबोलाइटस पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी है।

ज्योत्सना ने अपना शोध कार्य महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सूक्ष्म विज्ञान विभाग के डॉक्टर धर्मेश हरवानी के निर्देशन मे पूरा किया है।  ज्योत्सना के द्वारा खोज किए गए स्ट्रेपटोमाइसेस बैक्टीरिया द्वारा उत्पादन करने वाले अति महत्वपूर्ण मेटाबोलाइटस पर कार्य किया है  जिनसे  प्रतिरोधक जीवाणु द्वारा उत्पन्न कई संक्रामक रोगों की रोकथाम की जा सकती है। 

विधिक साक्षरता की आवश्यकता पर की चर्चा

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव ज्ञान प्रकाश बिश्नोई ने की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिश्नोई, व्याख्याता डॉ. इकबाल अहमद उस्ता, व्याख्याता डॉ. योगेश पुरोहित, व्याख्याता डॉ. सीताराम, धनराज सोनी, राकेश कुमार तथा रतन लाल ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में बताया।

शिविर में छात्र आशीष कुमार खत्री, रूद्राक्ष शर्मा, कोमोलिका कच्छावा, सीमा बिश्नोई, सुरभि बिश्नोई, सन्तोष बिश्नोई, मन्जू बिश्नोई, उमाशंकर पारीक, रहमान खान, कर्मपाल गुजर, संदीप सोनी आदि ने भी विभिन्न कानूनी प्रावधानों व विधिक जागरूकता की आवश्‍यकता पर  चर्चा की।

सीए विद्यार्थियों ने जानी दाल की छिलाई व पिसाई

बीकानेर, (समाचार सेवा)। दि इंस्‍टीट्यूट आॅफ चार्टेर्ड एकाउन्टेन्टस आॅफ इंण्डिया की बीकानेर ब्रांच के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र में श्री बांकेजी एन्टरप्राईजेज दाल मिल का भ्रमण कर दाल की छिलाई व पिसाई के प्रोसेस को तथा अन्य तकनीकी को जाना।

ब्रांच अध्यक्ष सीए अशोक मूधंडा ने बताया कि इस अवसर पर दाल मिल के मालिक डी.पी. पचीसिया को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सीए विद्यार्थियों ने एक वृदाश्रम में वृद्धजनों से बातचीत की। साथ ही रायसर में भाटी रेगिस्तान शिविर का भी अवलोकन किया।

कैंसर से डरे नहीं, इससे डटकर लड़े….”

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रामपुरा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी  केन्‍द्र में शनिवार को महिला कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च संस्थान व आर. एल. गुप्ता बालिका सशक्तिकरण संस्थान की ओर से आयोजित इस शिविर में डॉ. प्रमिला खत्री कहा कि स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर को सही समय पर स्क्रीनिंग व जांच द्वारा पता कर लिया जाए तो शत-प्रतिशत इलाज संभव है।  

डॉ. रिचा वर्मा ने कैंसर के प्रमुख लक्षणों व उपायों की जानकारी दी। आर. एल. गुप्ता बालिका सशक्तिकरण संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कैंसर से बचने के लिए जर्दा, सुपारी ना खाने सलाह दी। शिविर में स्मिता अग्रवा,  सिद्धेश्वरी ने  तुलसी का नियमित सेवन करने को कहा। तुलसी कैंसर रिसर्च संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एम.आर. बरडिया  ने महिलाओं सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। शिविर में डॉ. एच. एस. कुमार, डॉ नीति शर्मा, डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ. मुकेश सिंघल रमेश सियोता, वीरेंद्र, आंगनवाड़ी इंचार्ज प्रवीणा कौशिक, सहायक नमिता देवी,  आभा शारदा,  कल्पना स्वामी, शबाना अब्बासी ने भी विचार रखे। 

शिक्षकों ने लिया बोर्ड कक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रखने का संकल्प

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन के राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाने तथा बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रखने का संकल्प लिया।

एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन मे एसोसिएशन के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने भाग लिया।  सम्मेलन में संघ का वार्षिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। महामंत्री शिवकरण सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से 21 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया जिसको राज्य सरकार को भेजा जाएगा। जिससे मुख्य मांगे जिनमे नागौर एवं झुंझुनूं जिले में विधानसभा उपचुनाव आचार संहिता के कारण तबादले नहीं किए इसलिए अब किए जाएं,  राज्य कर्मचारियों के केंद्र के अनुरूप 5 प्रतिशत डीए देने, स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने एवं पुरानी पेंशन लागू करने,अनिवार्य विषयो के पद स्वकृत करने आदि शामिल हैं।

गांवों में सुबह छाया कोहरा, शहर में खिली धूप

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को सुबह की दिन की शुरुआत में कोहरा रहा वहीं जिला मुख्यालय पर दिन की शुरुआत तो सर्दी के साथ हुई लेकिन बाद में सूरज ने दर्शन दिए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में लोग घरों की छतों और पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। जिले के गांव सिद्धूवाला में सुबह के समय कोहरा नजर आया। इस दौरान सडकों पर निकले लोगों को कुछ दूरी पर देख पाना भी संभव नहीं था। वहीं जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत सर्दी के साथ हुई। सर्दी के चलते लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। ऐसे में बाजार अपेक्षाकृत देरी से खुले। सुबह करीब नौ बजे आसमान में सूरज नजर आया तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर तक सूरज तेज चमकने लगा। इससे सर्दी से राहत का एहसास रहा।

राजस्थान गौ सेवा परिषद की बैठक आज

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान गौ सेवा परिषद बीकानेर की बैठक रविवार 8 दिसंबर को बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में आयोजित की जाएगी। परिषद के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. ए.के.गहलोत ने बताया कि बैठक में परिषद की ओर से आगामी 15 दिसंबर को जयपुर स्थित नीलम होटल में गोबर-गौमूत्र के प्रसंस्करण विपणन विषय पर प्रस्‍तावित सम्‍मेलन पर चर्चा की जाएगी। सम्‍मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी। गहलोत ने बताया कि मीटिंग में परिषद सदस्‍यों के साथ गौ सेवकों को भी आमंत्रित किया गया है।

अपराध / दुर्घटना समाचार

कूटरचित दस्‍तावेजों से मकान का पटटा बनवाने का आरोप

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जसरासर थाना पुलिस नेजमीन के फर्जी कागजात तैयार अपने नाम से पट्टे जारी करवाने के आरोप में उदासर निवासी दौलतसिंह पुत्र धोकलसिंह, गजसुखदेसर निवासी पूर्व सरपंच भंवरसिंह, बगसेऊ निवासी सोहनसिंह पुत्र पाबुदान सिंह व पूर्व सरपंच पूनमसिंह पुत्र भैरूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बगसेऊ निवासी संतोष कंवर पत्नी स्व. भोपालसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर कूटरचित तरीके से उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम से पट्टे जारी करवा लिये।  थानाधिकारी गुरमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कूटरचित दस्तावेज बनाने का आरोप

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोटगेट थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में रानी बाजार क्षेत्र निवासी चन्द्रशेखर भार्गव, उषा भार्गव तथा वरुण भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीकानेर में रानी बाजार मूल के हाल विनोबा बस्ती श्रीगनगानगर निवासी अरविंद भार्गव पुत्र दयासागर भार्गव ने पुलिस को बतया कि उसके बड़े भाई चन्द्रशेखर, भाभी उषा व भतीजे वरुण ने उसके पिता दयासागर की मौत के बाद उनके नाम से दो अचल जायदाद के फर्जी कूटरचित व मिथ्या वसीयत व सहमति पत्र तैयार कर दोनों जायदादों के मालिक बन गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नोखा थाना पुलिस ने एक दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गांव घट्टू निवासी धनराज खाती पुत्र देवाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी धनराज 5 दिसंबर को उसकी ढाणी आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/511 व एसी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच नोखा सीओ नेमसिंह कर रहे है।

घर में घुसकर पांच लाख रुपये चुराये

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गंगाशहर थाना पुलिस ने कुम्हारों का मोहल्ला स्थित एक मकान से पांच लाख रुपये चुरा ले जाने के आरोप में क्षेत्र निवासी बिज्जू व मोहनराम कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुम्हारों का मोहल्ला निवासी गणेशाराम कुम्हार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रात अंधेरे में उसके घर में घुसकर 5 लाख रुपये चुरा लिये। एसआई ईश्वरसिंह को जांच सौंपी गई है।

]]>
चिकित्सा मन्त्री डॉ. रघु शर्मा से मिले बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरालाल हर्ष https://samacharseva.in/bikaner-senior-congress-leader-hiralal-harsh-met-medical-minister-dr-raghu-sharma/ Mon, 02 Dec 2019 08:58:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=7323 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर केवरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने सोमवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान काग्रेसी नेता सांगीलाल वर्मा आदि साथ रहे। एडवोकेट हर्ष ने चिकित्सा मन्त्री को बीकानेर आने का न्यौता दिया।
बीकानेर केवरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने सोमवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा से मुलाकात की।

एडवोकेट हर्ष ने बीकानेर सम्भाग में दो मेडिकल कालेजों की स्वीकृति देने, ईडब्ल्यूएस में जमीन सम्बन्धी प्रावधान खत्म तथा मुख्यमन्त्री निःशुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार का आभार जताया तथा चिकित्सा मन्त्री का अभिनंदन किया।

हर्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संवेदनशील निर्णयों से आमजन को राहत मिल रही है। पिछले ग्यारह महीनों में चिकित्सा क्षेत्र में अनेक नवाचार हुए हैं। उन्होंने बीकानेर शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने, पीबीएम अस्पताल की साफ-सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों को दुरुस्त करवाने आदि मुद्दों पर चर्चा की।

एडवोकेट हर्ष ने कहा कि ईडब्ल्यूएस में जमीन सम्बन्धी प्रावधान में छूट देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। इससे प्रदेश के युवाओं को भरपूर लाभ होगा। प्रदेश की महत्वाकांक्षी निशुल्क दवा योजना ने देश भर में प्रदेश का मान बढ़ाया है।

हर्ष ने सूचना केंद्र के आधुनिकीकरण, कार्यालय में नया भवन बनवाने और सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग के सम्बन्ध में चर्चा की।

]]>
बीकानेर में आज 1 दिसंबर 2019 रविवार https://samacharseva.in/today-in-bikaner-1-december-2019-sunday/ Sun, 01 Dec 2019 06:08:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=7306 भंवर राधा भवन पूगल रोड से कलश यात्रा आज

समय – सुबह 11.30 बजे

स्‍थान – भंवर राधा भवन, पूगल रोड

बीकानेर, (समाचार सेवा)पूगल रोड स्थित भंवर राधा भवन से रविवार सुबह 11.30 बजे कलश यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार से भंवर राधाभवन में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा 7 दिसंबर तक चलेगी। कथावाचकबाल संत छैलबिहारी महाराज होंगे।

महापौर सुशीला कंवर आज सम्‍हालेंगी कार्यभार

समय – दोपहर बाद 12.15 बजे

स्‍थान – नगर निगम परिसर बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा) नगर निगम निर्वाचित पहली महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित रविवार दोपहर बाद 12.15 बजे अपना कार्यभार सम्‍हालेगी। रविवार को छुटटी के दिन के बावजूद महापौर ने संभवतया ज्‍योतिषिय आधार पर इस दिन का कार्यभार ग्रहण करने के लिये चुना है।

महापौर सुशीला रविवार को नगर निगम पहुंचकर सबसे पहले निगम परिसर में लगी महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को पुष्‍पहार चढाएंगी। बाद में वे कामकाज सम्‍हालेंगी। हालांकि महापौर निर्वाचन के साथ ही वे नगर निगम की औपचारिक रूप से महापौर बन चुकी थी मगर उन्‍होंने रविवार का दिन कामकाज देखने समझने के लिये चुना है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य सहित अनेक भाजपा नेता-कार्यकर्ता निगम परिसर में मौजूद रहेंगे।

नखत बन्‍ना का जागरण आज

समय – देर शाम

स्‍थान – नखत बन्‍ना  धाम, भीनासर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)भीनसर स्थित नखत बन्‍ना धाम में रविवार देर शाम से जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर नखत बन्‍ना का विशेष श्रंगार किया जाएगा। यह आयोजन गो रक्षा सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। सानिध्‍य रामनाथ महराज का रहेगा। प्रवीण भाटी के अनुसार समरोह में भजन गायक प्रस्‍तुतिया देंगे।

]]>
म्हारो हेलो सुणों नी रामा पीर https://samacharseva.in/maharo-hello-sunon-ne-rama-peer/ Mon, 25 Nov 2019 05:53:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=7232 International bhajan singer Sushil Gopal Bajaj sang, maharo halo sunon ni rama peer

बीकानेर, (समाचार सेवा)। म्हारो हेलो सुणों नी रामा पीर, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक हैदराबाद निवासी सुशील गोपाल बजाज बाबा ने रविवार को बीकानेर रामदेवजी के भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को करीब छह घंटें तक भक्ति रस में सराबोर रखा। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में नया बस स्टेण्ड के पास होटल मिलेनियम के प्रेक्षागृह में आयोजित बाबा रामदेवजी की भजन संध्या में कलयुग के अवतारी रामदेवजी के भक्ति गीतों की सुशील की प्रस्तुति से श्रोता मंत्रमुग्‍ध हो गए।

सुशील गोपाल ने बाबा रामदेवजी की जीवन आदर्शों पर आधारित भजन संध्या के साथ भगवान श्रीकृष्ण, नानी बाई के मायरे के प्रसंग के नरसी मेहता की हूंडी, राजस्थानी लोकनृत्य घूमर सहित विभिन्न तर्जों पर आधारित भक्ति गीत, संत नामदेवजी के प्रसंग का भक्ति गीत, बाबा रामदेवजी का संदेश व हेलो गीत सुनाकर श्रोताओं को करतल ध्वनि कर हाथ ऊपर उठाकर नृत्य करने को मजबूर कर दिया। गायक सुशील बजाज ने अपने पिता बाबा रामदेवजी के जम्मा गायक स्वर्गीय गोपाल बजाज बीकानेर में अनेक बार दी गई प्रस्तुतियों का स्मरण दिलाते हुए श्रोताओं की मांग उनके प्रचलित भजनों की प्रस्तुतियां दी।

राजस्थानी व हिन्दी के भजनों से पूर्व भगवान गणपति की वंदना, पिछम धरा सूं म्हारा बाप जी पधारिया, म्हारी हूंडी स्वीकारों सांवरा गिरधारी’’, ’’कन्हैया-कन्हैया पुकारा करेंगे’’ सहित अनेक भजन सुनाकर भक्त गीतों का समां बांध दिया। उनके साथ हैदराबाद से आए पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने पूजा व आरती करवाई। पार्थों मुखर्जीने बले प, उपेन्द्र शर्मा उर्फ बाबा भाई ने आर्गन पर, नईम दिलशाद ने बन्जों पर, फय््याज अहमद ने ढोलक पर, कांति भाई ने ढोल पर तथा प्रणब पाल ने ऑक्टोपैड पर संगत की। उनके साथ कन्हैयालाल गुर्जर ने सह गायकी की।

कार्यक्रम संयोजक रामदेव अग्रवाल, हुलास चन्द्र अग्रवाल, सरला देवी, मधु सुदन व संगीता, नरेश व रीतिका, रामदेवजी के सुप्रसिद्ध कथावाचक मूल योगीराज, गड़ियाला गौशाला के प्रभारी सुखदेव रामावत, शंकर सोनी, द्वारका दास राठी और श्याम मोहता आदि ने बाबा रामदेव के भक्तिों ने पूजा, आरती व जोत में भागीदारी निभाई।

]]>
भाजपा ने अर्जुनराम जैसे दागी को कार्यकर्ताओं की छाती पर बिठाया : भाटी https://samacharseva.in/bjp-sits-arjun-ram-on-the-chest-of-workers-bhati/ Mon, 08 Apr 2019 15:54:45 +0000 https://samacharseva.in/?p=5465 बीकानेर (समाचार सेवा) भाजपा  ने अर्जुन राम जैसे  दागी को कार्यकर्ताओं की छाती पर बिठाया : भाटी, भाजपा ने अपने जमीन से जुडे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक दागी व्यक्ति को पार्टी का टिकट देकर कार्यकर्ताओं की छाती पर बिठाया है जिससे कार्यकर्ताओं को अब जनता के बीच जाने में भी शर्मिंदा होना पड रहा है।

ये सुलगते विचार हाल ही में भाजपा से अपना नाता तोड चुके कद्दावर नेता पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने समाचार सेवा से एक विषेष बातचीत में व्यक्त किए।

भाटी ने कहा कि पार्टी ने अर्जुन राम मेघवाल को टिकट दिया है। जिन्होंने गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याषियों की ही जमकर खिलाफत की थी।

कांग्रेस के नेताओं के साथ षड़यंत्र करके पार्टी प्रत्याषियों को चुनाव में डेमेज करने का काम किया। भाटी ने कहा कि इससे पूर्व पंचायत चुनाव व निगम के चुनाव में भी पार्टी के प्रत्याषियों की खिलाफत कर उन्हें नुकसान पहुंचाया।

एक सवाल के जवाब में भाटी ने कहा कि 2 अप्रेल 18 को इन्होंने सवर्ण, एस सी, एसटी व ओबीसी के बीच एक घृणा की दीवार खड़ी कर दी।

मैने इन्ही तथ्यों को लेकर पार्टी से आग्रह किया इन्हे पार्टी को टिकट नहीं देना चाहिए लेकिन पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक ऐसे आदमी को टिकट दे दिया जिसका जगह-जगह विरोध हो रहा है।

ये विरोध जैसे जैसे चुनाच नजदीक आएंगे और मुखर होगा। भाटी ने कहा कि हम उस समय पार्टी से जुडे जब गांवों में पार्टी का कोई नामलेवा नहीं था उस समय  हमने गांव गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की।

हमारे प्रयास रंग लाए जिससे भाजपा ने पंचायत राज, नगर पालिका में जनप्रतिनिधि चुने गए। एक बार तो राजस्थान में भाजपा की सरकार को बचाने के लिए पूरी पार्टी का विलय भी भाजपा में करवा दिया।

भाटी ने कहा कि लेकिन वर्तमान में पार्टी ने इन बिन्दुओं पर ध्यान न देकर जिसे टिकट दिया है उससे पार्टी के निर्णय पर दया आती है।

एक गलत व्यक्ति को जबरदस्ती टिकट देने पर गांवों व शहरों में भाजपा प्रत्याषी अर्जुन राम मेघवाल का खुलकर विरोध हो रहा है जिससे जमीन से जुडे कार्यकर्ताओं को शर्मिंदा होना पड रहा है।

भाटी ने कहा बीकानेर में  पार्टी में बैठे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके सम्पर्क में है।

अपनी आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए भाटी ने कहा कि पूरे क्षेत्र के मौजीज लोग उन्हें आगे से आगे गांवों में बैठकों के लिए बुला रहे हैं।

]]>
बेकाबू हुए बाईक चोर, हैड पोस्‍ट ऑफिस के आगे से बाईक पार https://samacharseva.in/bekabu-hue-bike-chor/ Fri, 25 May 2018 14:07:35 +0000 https://samacharseva.in/?p=1534 बीकानेर, (समाचार सेवा) बेकाबू हुए बाईक चोर, हैड पोस्‍ट ऑफिस के आगे से बाईक पार। पुलिस अपने लाख प्रयासों के बावजूद बाईक चोरों पर लगाम नहीं लगा सकी है। बाईक चोरी के मामले रोजाना सामने आने पर भी पुलिस ने अब तक इस संबंध में कोई विशेष प्‍लान नहीं बनाया है जिससे की इस समस्‍या को जडमूल से समाप्‍त किया जा सके।

यही कारण है कि दिन दहाडे ही मुख्‍य सडकों पर खडी बाईक पार करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। पूगल रोड पर सर्वोदय बस्‍ती क्षेत्र में बंगलानगर पोस्‍ट ऑफिस के पास के निवासी हनुमान प्रासद रामावन पुत्र लक्ष्‍मण दास 34 ने शुक्रवार दोपहर बाद पौने तीन बजे कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया।

दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि अज्ञात बाईक चोर उसकी इस माह मंगल 22 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हैड पोस्‍ट ऑफिस के आगे रखी बाईक आरजे 07 एसएम 8803 चुरा ले गया। परिवादी के अनुसार हैड पोस्‍ट ऑफिस से अपना काम निबटाकर दोपहर एक बजे बाहर निकला तो बाईक ऑफिस  के आगे से गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात बाईक चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>