Necessary voting – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Dec 2019 07:53:35 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Necessary voting – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 ही मैन ने किया ‘थार के शूरवीर’ पोस्टर का विमोचन https://samacharseva.in/he-man-released-the-poster-of-shurveer-of-thar/ Fri, 20 Dec 2019 07:49:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=7640 हिमांशु सिंह सैनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला मुख्‍यालय पर प्रस्‍तावित ‘थार के शूरवीर’ कार्यक्रम के पोस्‍टर का विमोचन मुबंई में मशहूर अभिनेता व बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र ने किया। इस समारोह में शहीद सैनिकों के माता-पिता और वीरांगनाओं सम्मान किया जाएगा।

यह समारोह उत्थान फाऊंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र सिंह देओल ने कहा कि शहीदों और उनके परिवार के प्रति दिओल परिवार सदैव नतमस्तक रहता है। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने अशोक फ़ौज़ी ओर भवानी प्रशान्त सोनी को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि उत्थान फाऊंडेशन के तत्वावधान में खाजूवाला में ‘थार के शूरवीर’ नाम से कार्यक्रम आयोजित होगा।  

खाजूवाला बार एसोसिएशन के चुनाव 23 को

हिमांशु सिंह सैनी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला बार एसोसिएशन खाजूवाला के विभिन्‍न पदों का चुनाव आगामी 23 दिसंबर को होगा। चुनाव कार्य के लिये जयवीर सिंह तंवर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में वर्ष 2020 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्याक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को बार की आवश्‍यक बैठक हुई।

बैठक में आम सहमती से बार संघ के निर्वाचन अधिकारी नियुक्‍त किए गए जयवीर सिंह तंवर ने बताया कि उम्‍मीदवार 21 दिसम्बर को नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। आवश्यक हुआ 23 दिसम्बर को मतदान कराया जाएगा।

]]>