nagar me aaj – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 16 Oct 2022 03:31:38 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png nagar me aaj – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 नगर में आज, बीकानेर (समाचार सेवा) रविवार 16 अक्‍टूबर 2022 https://samacharseva.in/today-in-the-city-bikaner-samachar-seva-sunday-16-october-2022/ Sun, 16 Oct 2022 03:31:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=20083 सुबह 10 बजे खतुरिया कॉलोनी में धन्‍नावंशी चुनाव

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर में आज, बीकानेर (समाचार सेवा) रविवार 16 अक्‍टूबर 2022, खतुरिया कॉलोनी के धन्‍नावंशी स्‍वामी समाज समिति भवन में रविवार को समिति की आम सभा होगी।

समिति सचिव ने बताया कि आम सभा के दौरान सुबह 10 बजे नई कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। चुनाव प्रभारी भगवानदास पटवारी को बनाया गया है।

सुबह 10 बजे से, जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) देशभर में रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 आयोजित होगी।  यह परीक्षा जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश के कुल 586 केंद्रों पर होगी। इसमें 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

सुबह 10.30 बजे, जैन स्‍कूल में भामाशाह सम्‍मान समारोह

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) जैन पब्लिक स्‍कूल भगवान महावीर मार्ग में रविवार सुबह 10.30 बजे भामाशाह सम्‍मान समारोह होगा। यहां भंवरी देवी बडेर विंग का नामकरण भी होगा। मुख्‍य अतिथि केबिनेट मंत्री गोविन्‍द मेघवाल, विशिष्‍ट अतिथि सुरेन्‍द्र कुमार बांठिया व वल्‍लभ कोचर होंगे।

सुबह 10.30 बजे रोटरी भवन में राजस्‍थानी पुरस्‍कार समारोह

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) रोटरी भवन सार्दुलगंज में रविवार सुबह 10.30 बजे से राजस्‍थानी पुरस्‍कार एवं सम्‍मान समारोह होगा। मुख्‍य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपित मदन गोपाल व्यास होंगे। समारोह में साहित्‍यकार नाहर सिंह जसोल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजूराम बीजारणियां का सम्‍मान होगा।

दोपहर 3 बजे, गौड़सभा भवन में स्‍मरण सभा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) गौड़सभा भवन रानीबाजार में रविवार दोपहर 3 बजे सरदारशहर के विधायक भंवरलाल शर्मा की याद में स्‍मरण सभा होगी। राजस्‍थान ब्राहम्‍हण महासभा के जिला देहात अध्‍यक्ष विश्‍वनाथ शर्मा ने यह जानकारी दी।

 

 

 

 

 

]]>
नाबार्ड की संयुक्त ऋण योजना 2020-21 का विमोचन https://samacharseva.in/nabards-joint-loan-scheme-2020-21-released/ Tue, 17 Dec 2019 11:12:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=7566 नाबार्ड प्रबंधक ने कहा बीकानेर की पहचान है उस्ता कला तथा मथेरन कला

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राष्‍ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) की संयुक्त ऋण योजना 2020-21 का विमोचन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के दौरान कलक्‍टर कुमार पाल गौतम ने किया। बैठक में आरबीआई से सहायक महाप्रबंधक ए.के. तिवारी, नाबार्ड के जिला प्रबंधक रमेश ताबियार, डीएलएम योगेन्द्र सिंह सोलंकी, उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित सभी बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में नाबार्ड के प्रबंधक ने कहा कि बीकानेर की पहचान उस्ता कला तथा मथेरन कला है। इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा दोनों ही कलाओं को पहचान दिलाने के लिए जी. आई. रजिस्ट्रेशन (भौगोलिक संकेतक) के लिए नाबार्ड वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगा। बैठक में कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को रोजगार परक ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण शीघ्रता से करें।

कलक्टर ने बैंक के अधिकारियों से कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में जो राशि स्वीकृत की जाती है उसका प्रचार-प्रसार भी बेहतर तरीके से किया जाए। बैठक में पोप योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि जो आवेदन पेंडिंग है, उन अभ्यर्थियों को 31 दिसम्बर तक ऋणस्वीकृत किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से किसानों के खाते से काटकर बीमा कंपनी को भेजा जाए।

कलक्टर ने वार्षिक साख योजना 2019-20 की समीक्षा भी की।  बैठक में आर सेटी द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सेन्टर से जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्‍हें रोजगार मिला है या नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार की जाए।  

]]>
अयोध्या में शहीद हुए कोठारी बंधुओं के नाम से बनेगा राम-शरद सर्किल https://samacharseva.in/ram-sharad-circle-to-be-built-in-the-name-of-kothari-brothers-who-were-martyred-in-ayodhya/ Fri, 06 Dec 2019 08:25:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=7392 बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम बीकानेर की नव निर्वाचित सभापति सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर निगम आयुक्‍त से अयोध्‍या में शहीद हुए कोठारी बंधु राम कोठारी व शरद कोठारी की याद में बीकानेर में एक सर्किल बनाने के लिये स्‍थान चयन करने को कहा है।

इसके साथ ही महापौर राजपुरोहित ने कोटगेट क्षेत्र में लाभुजी कटला तथा तौलियासर भैरूंजी गली बाजार में महिलाओं के लिये सुलभ शौचालय बनवाने के लिये भी स्‍थान चयनित करने को कहा है। महापौर ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है।

इसके साथ ही महापौर राजपुरोहित ने कोटगेट क्षेत्र में लाभुजी कटला तथा तौलियासर भैरूंजी गली बाजार में महिलाओं के लिये सुलभ शौचालय बनवाने के लिये भी स्‍थान चयनित करने को कहा है। महापौर ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है।

इसके साथ ही महापौर राजपुरोहित ने कोटगेट क्षेत्र में लाभुजी कटला तथा तौलियासर भैरूंजी गली बाजार में महिलाओं के लिये सुलभ शौचालय बनवाने के लिये भी स्‍थान चयनित करने को कहा है। महापौर ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है।

इसके साथ ही महापौर राजपुरोहित ने कोटगेट क्षेत्र में लाभुजी कटला तथा तौलियासर भैरूंजी गली बाजार में महिलाओं के लिये सुलभ शौचालय बनवाने के लिये भी स्‍थान चयनित करने को कहा है। महापौर ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है।

इसके साथ ही महापौर राजपुरोहित ने कोटगेट क्षेत्र में लाभुजी कटला तथा तौलियासर भैरूंजी गली बाजार में महिलाओं के लिये सुलभ शौचालय बनवाने के लिये भी स्‍थान चयनित करने को कहा है। महापौर ने इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही है।

]]>
बीकानेर में आज 6 दिसंबर 2019 शुक्रवार https://samacharseva.in/today-in-bikaner-6-december-2019-friday/ Fri, 06 Dec 2019 03:29:00 +0000 https://samacharseva.in/?p=7379 गंगाशहर में मंशापूर्ण बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज

समय- सुबह 9 बजे।

स्‍थान- करणी माता, इन्‍द्र बाईसा मंदिर, चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर।

बीकानेर, (समाचार सेवा) गंगाशहर में चौपड़ा बाड़ी स्थित श्री करणी माता इन्द्र बाईसा मंदिर में आज शनिवार को 6 दिसम्बर सुबह 9 बजे से को श्री मंशापूर्ण बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 6 दिसम्बर को सुबह नौ बजे विधि-विधान से मंशापूर्ण बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।  राजपुरोहित ने बताया कि इससे पूर्व 5 दिसम्बर को नगर परिक्रमा की जाएगी। नगर परिक्रमा का शुभारंभ चौपड़ाबाड़ी करणी माता मंदिर से प्रारंभ होगी।

आदर्श विधा मंदिर गंगाशहर में शिक्षक संघ राष्‍ट्रीय का शैक्षणिक सत्र आज सुबह 10 बजे

समय- सुबह 10 बजे

स्‍थान- आदर्श विधा मंदिर, गंगाशहर बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्‍थान शिक्षक संघ का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन का शैक्षणिक सत्र शुकवार 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे गंगाशहर स्थित आदर्श विधा मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश मंत्री व राज्‍य सम्‍मलेन के संयोज रवि आचार्य ने बताया कि सम्‍मेलन के शैक्षणिक स. के मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रीय स्‍यवं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार दुर्गादास होंगे। आचार्य ने बताया किसम्मेलन का उदद्यघाटन सत्र दोपहमें राज्‍यभर से लगभग 4 हजार शिक्षक पदाधिकारी भाग लेगें।

रेलवे ऑडिटोरियम में शिक्षक संघ अम्‍बेडकर का सम्‍मेलन आज

समय – सुबह 11.30 बजे।

स्‍थान – रेलवे ऑडिटोरियम बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा) रेलवे ऑडिटोरियम में राजस्‍थान शिक्षक संघ अम्‍बेडकर का प्रांतीय शिक्षक सम्‍मेलन शुक्रवार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। सम्‍मेलन के मुख्‍य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री साले मोहम्‍मद होंगे। अध्‍यक्षता उच्‍च शिक्षा राज्‍य मंत्री भंवर सिंह भाटी करेंगे। अतिविशिष्‍ट अतिथि रविशेखर मेघवाल होंगे।

सशस्त्र सेना ध्वज दिवस पर समारोह आज

बीकानेर, (समाचार सेवा)सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2 से 8 दिसम्बर तक पूरे सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ अपने स्टाफ सहित आयुक्त, कलक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि को फ्लेग स्टीकर्स लगाकर शहीदों, विकलांग सनिकों के परिजनों, विकलांग सैनिकों तथा पूर्व सैनिक समुदाय के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिये धन एकत्रित करेंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राठौड़ ने बताया कि सप्ताह के दौरान बीकानेर के सभी विभागों, कार्यालयों, निगमों, बोर्डों को झण्डे वितरित किये गये।  

डागा चौक में शहर कांग्रेस की बैठक आज

समय- दोपहर 1 बजे।

स्‍थान- शहर कांग्रेस कार्यालय डागा चौक।

बीकानेर, (समाचार सेवा) डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस की बैठक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी। बैठक में दिल्‍ली में पार्टी की आने वाली रेली के संबंध में चर्चा होगी। शहर कांग्रेस प्रवक्‍ता नितिन वत्‍सस ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत की अध्‍यक्षता में इस बैठक में प्रभारी मंत्री साले मोहम्‍मद  प्रभारी उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, प्रभारी महासचिव रेहाना रियाज, प्रभारी सचिव राजेन्द्र गोदारा सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्‍लाक प्रकोष्‍ठ विभागों के पदाधिकारी मय कार्यकारिणी उपास्थित रहैंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री साले मोहम्‍मद की जनसुनवाई आज

समय – दोपहर 2 बजे।

स्‍थान – कलेक्ट्रेट सभागार, बीकानेर

बीकानेर, (समाचार सेवा)जिला के प्रभारी तथा अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, जन अभियोग निराकरण मंत्री सालेह मोहम्मद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 2 बजे जनसुनवाई करेंगे इसके पश्चात राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध में समीक्षा की जाएगी।

आदर्श विधा मंदिर गंगाशहर में शिक्षक संघ राष्‍ट्रीय का उदघाटन सत्र आज दोपहर 2 बजे

समय- दोपहर 2 बजे।

स्‍थान- आदर्श विधा मंदिर, गंगाशहर बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्‍थान शिक्षक संघ का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन का उदघाटन सत्र शुकवार 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गंगाशहर स्थित आदर्श विधा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। राज्‍य सम्‍मलेन के संयोज रवि आचार्य ने बताया कि सम्‍मेलन के उदघाटन सत्र के मुख्‍य अतिथि केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे।

महारानी स्‍कूल में शिक्षक संघ रेस्‍टा का दो दिवसीय राज्‍यस्‍तरीय शैक्षिक सम्‍मेलन आज से

समय – सुबह

स्‍थान – राजकीय महारानी बालिक स्‍कूल, बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन (रेस्‍टा) का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में 6 एवं 7 दिसंबर 2019 को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह राठौड़, प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री काशीराम सारस्वत, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह शेखावत,रमेश विश्नोई आदि ने निमंत्रण के साथ शिक्षकों को आमंत्रित किया हुआ है।

सम्मेलन में अतिथि के रूप में संघ की ओर से माध्यमिक शिक्षा की संयुक्त निदेशक देवलता, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उमाशंकर किराडू, अतरिक्त शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, भूपसिंह तिवाड़ी को निमंत्रण पत्र दिए जा चुके हैं।

एडीएम सिटी कार्यालय परिसर में भारतीय नागरिता के लिए नलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु शिविर आज

समय –

स्‍थान – एडीएम सिटी कार्यालय परिसर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को भारतीय नागरिता प्रदान करने तथा उनसे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए शुक्रवार 6 दिसम्बर को एडीएम सिटी कार्यालय में शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में स्‍टाम्प पेपर, नोटरी तथा एन.आई.सी. की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर में नागरिता हेतु वांछित शुल्क का चालान ऑनलाईन जमा करवाने के लिए बैंक द्वारा काउन्टर लगाया जायेगा। शिविर में आवेदक को शिविर में पास पोर्ट, वीजा, लोंगटर्म वीजा होल्डर व भारत में निवास करने के सबूत साथ लाने होंगे। जिन लोगों ने पूर्व में ऑफलाईन आवेदन कलेक्ट्रेट में जमा करवा रखे है, उनको भी इस शिविर में आना होगा। आवेदनकर्ता को लीगल एड निःशुल्क दी जायेगी।

एडीएम सिटी सुनीता चौधरी ने बताया कि शिविर में अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाई के भारतीय नागरिता के लिए आवेदन पत्रों को ऑनलाइन संकलित किये जाएंगे। शिविर में आवेदकों की समस्याओं का भी समाधान भी किया जायेगा। शिविर में वरिष्ठ शासन सचिव भवानी शंकर शामिल होंगे।

तुलसी सर्किल पर शौर्य दिवस आज

समय- शाम 5 बजे

स्‍थान- तुलसी सर्किल बीकानेर

बीकानेर, (समाचार सेवा)  तुलसी सर्किल स्थित भगवान श्री राम मंदिर में शुक्रवार शाम 5 बजे हिन्दूवादी नेता दुर्गासिंह शेखावत के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रभु श्री राम जी के मन्दिर के आगे दीप प्रज्वलित कर भव्य आरती की जाएगी।

शेखावत के अनुसार 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस पर हिन्दू वीरों द्वारा प्रदर्शित किए गये शौर्य के उपलक्ष  में तथा सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद जल्द ही भव्य राम मंदिर बने इसी विश्वाश के साथ शौर्य दिवस मनाया जाएगा।

   

आदर्श विधा मंदिर गंगाशहर में शिक्षक संघ राष्‍ट्रीय का सांस्‍कतिक कार्यक्रम रात 8 बजे

समय- रात 8 बजे।

स्‍थान- आदर्श विधा मंदिर, गंगाशहर बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्‍थान शिक्षक संघ का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन का सांस्‍कतिक कार्यक्रम शुकवार 6 दिसंबर को रात 8 बजे से गंगाशहर स्थित आदर्श विधा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी राज्‍य सम्‍मलेन के संयोज रवि आचार्य ने दी।  

]]>
भाजपा की सुशीला राजपुरोहित बनी बीकानेर की पहली लेडी मेयर https://samacharseva.in/sushila-rajpurohit-of-bjp-became-the-first-lady-mayor-of-bikaner/ Tue, 26 Nov 2019 08:26:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=7250

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सुशीला राजपुरोहित बीकानेर नगर निगम की पहली लेडी मेयर निर्वाचित घोषित की गई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्‍याशी सुशीला राजपुरोहित को 43 वोट प्राप्‍त हुए हैं।

जबकि कांग्रेस की प्रत्‍याशी अंजना खत्री को 37 वोट मिले।

इससे पूर्व मंगलवार सुबहनगर निगम बीकानेर के महापौर के चुनाव के लिये 10 बजे शुरू हुआ दोनों महापौर प्रत्‍याशियों सहित सभी दलों व निर्दलिय पार्षदों के कुल 80 पार्ष्‍दों ने अपना वोट कास्‍ट कर दिया था।

बीकानेर की पहली लेडी मेयर कौन होगी इसे लेकर लोगों में काफी उत्‍सुकता थी, हालांकि पार्ष्‍दों की संख्‍या के आधार पर पहले से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा की सुशीला राजपुरोहित इसमें विजयी रहेगी। वही हुआ भी।

कांग्रेस पार्टी के के प्रयासों से महापौर के इस चुनाव में रौचकता जरूर आ गई थी

मगर गणित में वे पहले ही कमजोर थे। अपना मेयर बनाने के लिये किसी भी दल को 41 पार्षदों की आवश्‍यकता थी।

भाजपा ने यह आंकडा पार कर अपने को साबित कर दिया। महापौर के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ।  महापौर की दोनों प्रत्‍याशी कांग्रेस की अंजना खत्री व भाजपा की सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने मतदान समय पर पहुंचकर मतदान किया। सबसे पहले मतदान करने वालों कांग्रेस की पार्षद व महापौर की प्रत्‍याशी अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील गेदर, मेहनाज गेदर, महबीन बानों, शांतिलाल मोदी, ज्योति, वसीम खिलजी, कुसुम भाटी रहे। निर्दलिय पार्षद अनिता ने भी मतदान किया।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुशीला कंवर व विनोद करल, प्रमोद सिंह ने भी मतदान कर दिया है। नगर निगम सभागार में मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। निर्दलीय पार्षद रमजान कच्छावा, नंदकिशोर गहलोत ने भी मतदान कर दिया। कांग्रेस के दो दो पार्षद मतदान करने मतदान स्‍थल पर पहुंचे।  

नगर निगम के सामने हनुमान हत्था क्षेत्र में एक घर में कांग्रेसी पार्षदों को रखा गया। वहीं से पार्षद दो दो के जोडे के रूप में मतदान स्‍थल तक पहुंचे। जबकि भाजपा के अधिकतर पार्षद चार-चार एक साथ मतदान करने पहुंचे। वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय पार्षद मनोज नायक तथा वार्ड नंबर 77 से कांग्रेसी पार्षद मनोज मेघवाल एक साथ मतदान करने पहुंचे।  

सक्रिय रहे कांग्रेस के नेता

महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से केबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, नोखा पालिका अध्‍यक्ष नारायण झंवर, महेंद्र कल्ला, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद खोखर सक्रिय दिखे।

इन भाजपा नेताओं ने सम्‍हाला मोर्चा

महापौर चुनाव में भाजपा की ओर से केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चुनाव प्रभारी सुरेन्द पाल सिंह टीटी, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने मोर्चा सम्भाले रखा।

रोका यातायात

नगर निगम महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍थाओं के लिये प्रशासन ने नगर निगम की ओर जूनागढ से तथा तीरथम्‍ब की ओर से आने वाले रास्‍तों को रोक दिया। यहां आवागमन रोका गया तथा आवागमन सुचारू बनाने के लिये वैकल्पिक मार्ग लोगों को बताये गए।

भारी सुरक्षा, कडी नजर

महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍था के लिये पुलिस प्रशासन ने 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए। मतदान करने आये पार्षदों को भी मतदान केन्‍द्र पर मोबाइल व बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

पार्षद दुबारा बाडेबंदी में

मंगलवार को महापौर चुनाव में मतदान के बाद उपमहापौर के बुधवार को होने वाले मतदान के लिये दोनों ही पार्टियों के पार्षदों ने वापस अपने अपने बाडों की ओर रुख किया। उनके बाडे में पहुंचने का यही कारण रहा कि मंगलवार को महापौर के मतदान करने के बाद बुधवार को उपमहापौर का चुनावों को लेकर दोनों की पार्टियां काफी सतर्क हैं।

बसपा प्रत्‍याशी का रहा इंतजार

मतदान में सभी पार्षदों ने मतदान कर दिया मगर बसपा के प्रत्‍याशी ने इंतजार करवाया।

]]>
घर को स्वर्ग बना सकते हैं तो सिटी को तो डेफिनेटली – सुशीला https://samacharseva.in/if-you-can-make-the-house-a-paradise-then-the-city-is-defined-differently-susheela/ Thu, 21 Nov 2019 08:43:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=7179 बीकानेर, (समाचार सेवा)। घर को स्‍वर्ग बना सकते हैं तो सिटी को तो डेफिनेटली – सुशीला, नगर निगम के महापौर चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्‍याशी सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि जब महिलायें घर को स्‍वर्ग बना सकती हैं तो सिटी को तो डेफिनेटली बनाएगी ही।

महापौर प्रत्‍याशी सुशीला गुरुवार को नगर निगम हॉल में नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात कर रही थी।

सुशीला से जब पूछा गया कि आप एक हाउस वाइफ हैं तो निगम का कामकाज कैसे संभाल सकेंगी। इस पर सुशीला ने कहा कि महिलायें घर को पूरा अच्‍छी तरह से मैंटेन कर सकती हैं घर को स्‍वर्ग बना सकती हैं तो डेफिनेटली सिटी को भी। सुशीला कंवर ने महापौर प्रत्‍याशी बनाये जाने पर संघ, संगठन, पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं, वरिष्‍ठ कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।

उन्‍होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्‍मेवारी उन्‍हें सौंपी है चुने जाने पर पूरी कौशिश करूंगी कि इस जिम्‍मेवारी को भली प्रकार निभा सकूं। महापौर प्रत्‍याशी ने कहा कि शहर की मूलभूत समस्‍याओं को निस्‍तारित करने की पहली प्राथमिकता रहेगी। राज्‍य सरकार से कैसे बजट लायेंगी इस पर सुशीला ने कहा कि सभी पार्टियां देश का विकास चाहती हैं,

यदि मैं विकास के सही प्रस्‍ताव रखूंगी तो राज्‍य सरकार अवश्‍य बजट उपलब्‍ध करायेगी। महापौर बनने के उत्‍सुक रहे साथी पार्षदों को साधने के सवाल पर सुशीला ने कहा कि सबने सहमति से मुझे इस पदा का प्रत्‍याशी चुना है, ऐसे में सबका सहयोग ही मिलेगा।

]]>
छह निर्दलीय पार्षदों ने ओढ़ा भाजपा का दुप्परटा, कई और तैयार https://samacharseva.in/six-independent-councilors-of-bikaner-nagar-nigam-join-bjp-more-are-ready/ Wed, 20 Nov 2019 17:15:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=7170 बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्‍मीदवार बनकर जनता के वोट हासिल करने वाले छह निर्दलीय पार्षदों ने बुधवार को भाजपा का दुप्‍पटा ओढ़ लिया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाल टीटी ने इन निर्दलीय पार्षदों को भाजपा का दुपट्टा पहना कर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कर लिया है। चुनाव संचालन समिति ने भाजपा एवम् भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया एवम् मतदान प्रक्रिया की जानकारी से भी अवगत करा दिया है।

भाजपा नेताओं की माने तों कई और निर्दलीय पार्षद भाजपा का दुप्‍पटा ओढ़ने को तैयार बैठे हैं। भाजपा का दावा है कि नगर निकाय चुनाव 2019 में बीकानेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर हेतु आवश्यक जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता अशोक भाटी ने बताया कि भाजपा के सिम्बल से 38 पार्षद चुन कर आये हैं। इनके अलावा 6 निर्दलियों के भाजपा में विश्वास जताया है। ऐसे में अब भाजपा के पास पार्षदों की कुल संख्या 44 हो गई है।

भाटी ने बताया कि कुछ निर्दलीय पार्षद भाजपा के समर्थन हेतु तैयार हैं। उनकी संगठनात्मक औपचारिकताओं का होना शेष है। भाटी ने बताया कि  वार्ड नं. 3 से निर्दलीय पार्षद राजेश कच्छावा, वार्ड नं. 8 से निर्दलीय विधायक जमन लाल गजरा एवम् वार्ड नं. 21 से निर्वाचित महिला पार्षद कविता धनराज सोलंकी, वार्ड नंबर 21 की कविता पवार, वार्ड नंबर 18 के मुजाहिदीन हुसैन, वार्ड नंबर 76 के गोपीकिशन सोनी ने बीकानेर भाजपा प्रभारी सुरेन्द्र पाल टीटी के समक्ष उपस्थित होकर भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए महापौर हेतु मत व समर्थन देने की सार्वजनिक घोषणा कर दी है।

इस अवसर पर हुए समारोह में चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रपाल टीटी के साथ शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,  महापौर नारायण चैपड़ा,  महामन्त्री मोहन सुराणा,  भाजपा नेता एवम् प्रवक्ता अशोक भाटी, जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, भुपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अरूण जैन भी उपस्थित रहे।  इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अपने चुनावी जीत के विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त किये।

इस अवसर पर महिला पार्षद सुधा आचार्य, सुशीला व्यास, सुमन कंवर राजपुरोहित, लक्ष्मीकंवर हाडलां सहित 38 भाजपा पार्षद उपस्थित रहे ।

]]>
बीकानेर में आज 16-10-2018 मंगलवार https://samacharseva.in/todays-in-bikaner-16-10-2018-tuesday/ Mon, 15 Oct 2018 19:54:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=4220 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में आज 16-10-2018 मंगलवार के प्रस्‍तावित कार्यक्रम। आज विश्व खाद्य दिवस। विश्‍व एलर्जी जागरूकता दिवस। नोटबीकानेर मे आज के लिये आप व्‍हाटस एप नंबर 9251085009 तथा neerajjoshi74@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सूचनायें भेज सकते हैं।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम-नवरात्रा महोत्‍सव प्रारंभ  

कहां– त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर, नत्थूसर गेट।

समय- शाम 7 बजे से।

आयोजक-मंदिर प्रशासन।

संदर्भ- शारदीय नवरात्रा। 

संपर्क- पण्डित ग्वालदत्त व्यास

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- डांडिया महोत्स-2018    

कहां– पुष्करणा स्टेडियम

समय- शाम 7 बजे से

आयोजक- टाइगर यूथ क्लब।

संदर्भ- मतदाता जागरूकता।

संपर्क- दीपक व्यास।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम- भैरूं जी का पुष्पाभिषेक

कहां– ठंगाल भैरव मंदिर, करमीसर रोड।

समय- शाम 7 बजे से।

आयोजक- ठंगाल भैरव भक्त मंडल।

संदर्भ- ठंगाल भैरव का पूजन एवं अभिषेक।

संपर्क- सन्नू महाराज।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम- रात्रि चौपाल, जनसुनवाई  

कहां– ग्राम पंचायत सत्‍तासर।

समय- शाम 7 बजे से।

आयोजक- जिला प्रशासन।

संपर्क- एडी पीएस।   

++++++++++++++++++

आगामी कार्यक्रम, दिवस, जयंती, समारोह

17 अक्‍टूबर 2018 बुधवार- दुर्गाष्‍टमी। अंतरराष्‍ट्रीय गरीबी उन्‍मूलन दिवस।

18 अक्‍टूबर 2018 गुरुवार महानवमी।

19 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार- दशहरा।

20 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

21 अक्‍टूबर 2018  रविवार-विश्‍व आयोडीन अल्‍पता दिवस।

24 से 30 अक्‍टूबर निशस्‍त्रीकरण सप्‍ताह।

24 अक्‍टूबर 2018 संयुक्‍त्‍राष्‍ट्र दिवस। विश्‍व पोलियो दिवस। विश्‍व विकास सूचना दिवस। महर्षि वाल्‍मीकि जयंती।

26 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार गणेश शंकर विधार्थी जयंती।

27 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- करवा चौथ।

31 अक्‍टूबर 2018 बुधवार इंदिरा गांधी पुण्‍यतिथि, संकल्‍प दिवस। विश्‍व एकता दिवस। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जयंती।

+++++++++++++++++++

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 कार्यक्रम

12 नवंबर सोमवार- अधिसूचना व नामांकन।

19 नवंबर सोमवार- नामांकन की आखिरी तारीख।

20 नवंबर मंगलवार- नामांकन पत्रों की जांच।

22 नवंबर गुरुवार- नाम वापसी की आखिरी तारीख।

07 दिसंबर शुक्रवार- मतदान।

11 दिसंबर मंगलवार- वोटो की गिनती।

+++++++++++++++++++

हैल्‍प लाइन

विभाग                   फोन

पुलिस कंट्रोल रूम        100

फायर बिग्रेड-             101

एम्‍बूलेंस                 102

आपात सेवा-              108

वरिष्‍ठ नागरिक–          1090

महिला प्रकोष्‍ठ                  1090

यातायात पुलिस-          1095

बच्‍चे-                   1098

एससी/एसटी हेल्‍प        18001806025

+++++++++++++++++++

]]>
बीकानेर में आज 09-10-2018 मंगलवार https://samacharseva.in/todays-in-bikaner-09-10-2018-tuesday/ Mon, 08 Oct 2018 18:23:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=4083 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में आज 09-10-2018 मंगलवार के प्रस्‍तावित कार्यक्रम। विश्‍व डाक दिवस। आज से 14 अक्‍टूबर तक राष्‍ट्रीय डाक सप्‍ताह। नोटबीकानेर मे आज के लिये आप व्‍हाटस एप नंबर 9251085009 तथा neerajjoshi74@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सूचनायें भेज सकते हैं।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम-अमरेश्‍वर महादेवजी का दुग्धाभिषेक

समय- प्रात- 4 बजे से दुग्‍धाभिषेक।

समय-प्रातः 6.30 बजे से हेमादी संकल्प, दशविधि स्नान, तर्पण।

समय- सुबह 10 बजे भगवान विष्णु का पंचामृत  अभिषेक।

समय – सुबह 11 बजे से यज्ञशाला में यज्ञ

कहां– अमरेश्‍वर महादेव मंदिर।

आयोजक- धार्मिक संस्‍था।

सानिघ्‍य- पंडित श्रीनथमल जी पुरोहित।

खास- 51 किलो दूध से होगा अभिषेक।

संपर्क- पंडित  श्री गोपाल ओझा

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- एक्यूप्रेशर शिविर।

कहां– अतिथि गृह, कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर।

समय- सुबह 8 से 12 तथा शाम 4 से 7 बजे तक

आयोजक- एक्यूप्रेशन अनुसंधान केन्द्र, जोधपुर।

खास- शिविर 5 दिन चलेगा।

संपर्क- डॉ. वीर सिंह।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम-सुन्‍दरकांड पाठ।  

कहां– अग्रसेन भवन।

समय-शाम 5 बजे से।

आयोजक-अग्रवाल चेतना समिति।

संदर्भ- अग्रसेन जयंती।

संपर्क-विनोद गोयल।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- किशोर नाइट

कहां–रेलवे प्रेक्षागृह,  डीआरएम ऑफिस के सामने।

समय- शाम 7 बजे।

आयोजक- अमन कला केन्‍द्र।

खास- प्रवेश निशुल्‍क, लाइव आर्केस्ट्रा के साथ होगा कार्यक्रम।

संदर्भ- प्‍ले बैक सिंगर किशोर कुमार  की 31 वी पुण्यतिथ।   

संपर्क- अध्यक्ष एम रफ़ीक कादरी व अनवर अजमेरी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम-रात्रि चौपाल व जनसुनवाई।   

कहां–  अटल सेवा केन्‍द्र, ग्राम पंचायत बेणीसर।

समय- शाम 7 बजे से।

आयोजक- जिला प्रशासन।

संदर्भ- सीएम हेल्‍प लाइन प्रकरणों की समीक्षा।

+++++++++++++++++++

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 कार्यक्रम

12 नवंबर सोमवार- अधिसूचना व नामांकन।

19 नवंबर सोमवार- नामांकन की आखिरी तारीख।

20 नवंबर मंगलवार- नामांकन पत्रों की जांच।

22 नवंबर गुरुवार- नाम वापसी की आखिरी तारीख।

07 दिसंबर शुक्रवार- मतदान।

11 दिसंबर मंगलवार- वोटो की गिनती।

+++++++++++++++++++

आगामी कार्यक्रम, दिवस, जयंती, समारोह

10 अकटूबर 2018 बुधवार- –नवरात्रा स्‍थापना, रानी बाजार में रामलीला मंचन शुरू होगा। विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ दिवस।

11 अकटूबर 2018 गुरुवार – लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती।

12 अक्‍टूबर 2018 राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।

13 अक्‍टूबर 2018 शनिवार संयुक्‍त राष्‍ट्र प्राकृतिक आपदा दिवस।

14 अक्‍टूबर 2018 रविवार – विश्‍व मानक दिवस।

16 अक्‍टूबर 2018 मंगलवार -विश्व खाद्य दिवस। विश्‍व एलर्जी जागरूकता दिवस।

17 अक्‍टूबर 2018 बुधवार- दुर्गाष्‍टमी। अंतरराष्‍ट्रीय गरीबी उन्‍मूलन दिवस।

18 अक्‍टूबर 2018 गुरुवार महानवमी।

19 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार- दशहरा।

20 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

21 अक्‍टूबर 2018  रविवार-विश्‍व आयोडीन अल्‍पता दिवस।

24 से 30 अक्‍टूबर निशस्‍त्रीकरण सप्‍ताह।

24 अक्‍टूबर 2018 संयुक्‍त्‍राष्‍ट्र दिवस। विश्‍व पोलियो दिवस। विश्‍व विकास सूचना दिवस। महर्षि वाल्‍मीकि जयंती।

26 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार गणेश शंकर विधार्थी जयंती।

27 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- करवा चौथ।

31 अक्‍टूबर 2018 बुधवार इंदिरा गांधी पुण्‍यतिथि, संकल्‍प दिवस। विश्‍व एकता दिवस। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जयंती।

+++++++++++++++++++

हैल्‍प लाइन

विभाग                   फोन

पुलिस कंट्रोल रूम        100

फायर बिग्रेड-             101

एम्‍बूलेंस                 102

आपात सेवा-              108

वरिष्‍ठ नागरिक–          1090

महिला प्रकोष्‍ठ                  1090

यातायात पुलिस-          1095

बच्‍चे-                   1098

एससी/एसटी हेल्‍प        18001806025

+++++++++++++++++++

]]>
बीकानेर में आज 03-10-2018 बुधवार https://samacharseva.in/todays-in-bikaner-03-10-2018-wednesday/ Tue, 02 Oct 2018 22:29:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=4023 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में आज 03-10-2018 बुधवार। नोट-बीकानेर मे आज के लिये आप व्‍हाटस एप नंबर 9251085009 तथा neerajjoshi74@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सूचनायें भेज सकते हैं।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- अध्यात्म वाणी सत्संग का आयोजन 

कहां– नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर, गंगाशहर।

समय- सुबह 8 बजे।

आयोजक- राजस्थान कबीर यात्रा।

संदर्भ- साम्प्रदायिक सौहार्द।

संपर्क-  जैन लूणकरण छाजेड़।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिवि

समय-  सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक।

कहां– फिजिकल मेडिसन एंड रिहेबिलिटेशन विभाग, पीबीएम अस्पताल।

किसके लिये- ग्राम पंचायत रोड़ा, साधासर, सलूण्डिया, सिनियाला के विशेष योग्‍य जनों के लिये।

आयोजक- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।

संदर्भ-  पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर।

खास- पात्र विशेष योग्यजन के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी कर पोर्टल पर अपलोड किए जाकर सीएमएचओ को अग्रेषित किए जाएंगे।    

संपर्क- उपनिदेशक एल डी पंवार।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- शांतिगुरुदेव की 75 वीं पुण्यतिथि समारोह।

कहां– ढढ्ढा चौक स्थित गुरु मंदिर में।

समय- सुबह 10 से रात 10 बजे तक।

आयोजक-  गुरु मंदिर प्रशासन।

खास- दो दिवसीय समारोह।

संदर्भ- ‘ऊं र्हीं अर्हम नम:’ मंत्र का अखण्ड जाप चलेगा।

संपर्क- आनन्द मिन्नी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम-पोस्‍टर प्रतियोगिता, वन्‍यजीव फोटो कार्यशाला।

कहां–एमजीएस विवि परिसर।

समय- 12 से 02 बजे तक।

आयोजक-महाराजा गंगासिंह विवि बीकानेर।

संदर्भ- वन्‍य जीव सप्‍ताह।  

संपर्क-प्रो. अनिल कुमार छंगाणी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम-राजस्‍थान गौरव यात्रा पर प्रेसवार्ता।   

कहां– सर्किट हाउस, बीकानेर।

समय- सुबह 11.30 बजे।

आयोजक- देहात भाजपा।

संपर्क- एडवोकेट अशोक भाटी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम– मुख्‍यमंत्री जल स्‍वावलम्‍बन अभियान का शुभारंभ।

कहां– ग्राम पंचायत रुणिया बडाबास में जिलास्‍तरीय।

समय-  दिन में।

कार्य- लाटा तलाई निर्माण एवं सुदढीकरण कार्य।

आयोजक-राजस्‍थान सरकार।

संदर्भ- एमजेएसए चौथे चरण का शुभारंभ।

संपर्क- जिला परिषद।  

+++++++++++++++++++

हैल्‍प लाइन

विभाग                   फोन

पुलिस कंट्रोल रूम        100

फायर बिग्रेड-             101

एम्‍बूलेंस                 102

आपात सेवा-              108

वरिष्‍ठ नागरिक–          1090

महिला प्रकोष्‍ठ                  1090

यातायात पुलिस-          1095

बच्‍चे-                   1098

एससी/एसटी हेल्‍प        18001806025

+++++++++++++++++++

आगामी कार्यक्रम, दिवस, जयंती, समारोह

4 अक्‍टूबर 2018 गुरुवार जेठा भुट़टा पीर मेला। विश्‍व पशु कल्‍याण दिवस।

05 अकटूबर 2018 शुक्रवार- विश्‍व शिक्षक दिवस।

06 अकटूबर 2018 शनिवारविश्‍व जंगली जानवर दिवस।

08 अकटूबर 2018 सोमवार-भारतीय वायुसेना दिवस। मुंशी प्रेमचंद दिवस।

09 से 14 अक्‍टूबर राष्‍ट्रीय डाक सप्‍ताह।

09 अक्‍टूबर 2018 मंगलवार– विश्‍व डाक दिवस।

10 अकटूबर 2018 बुधवार- –नवरात्रा स्‍थापना, रानी बाजार में रामलीला मंचन शुरू होगा। विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ दिवस।

11 अकटूबर 2018 गुरुवार – लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती।

12 अक्‍टूबर 2018 राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।

13 अक्‍टूबर 2018 शनिवार संयुक्‍त राष्‍ट्र प्राकृतिक आपदा दिवस।

14 अक्‍टूबर 2018 रविवार – विश्‍व मानक दिवस।

16 अक्‍टूबर 2018 मंगलवार -विश्व खाद्य दिवस। विश्‍व एलर्जी जागरूकता दिवस।

17 अक्‍टूबर 2018 बुधवार- दुर्गाष्‍टमी। अंतरराष्‍ट्रीय गरीबी उन्‍मूलन दिवस।

18 अक्‍टूबर 2018 गुरुवार महानवमी।

19 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार- दशहरा।

20 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

21 अक्‍टूबर 2018  रविवार-विश्‍व आयोडीन अल्‍पता दिवस।

24 से 30 अक्‍टूबर निशस्‍त्रीकरण सप्‍ताह।

24 अक्‍टूबर 2018 संयुक्‍त्‍राष्‍ट्र दिवस। विश्‍व पोलियो दिवस। विश्‍व विकास सूचना दिवस। महर्षि वाल्‍मीकि जयंती।

26 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार गणेश शंकर विधार्थी जयंती।

27 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- करवा चौथ।

31 अक्‍टूबर 2018 बुधवार इंदिरा गांधी पुण्‍यतिथि, संकल्‍प दिवस। विश्‍व एकता दिवस। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जयंती।

+++++++++++++++++++

]]>