mgsu – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 31 Dec 2023 06:23:24 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png mgsu – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 प्रो. योगेन्द्र सिंह एमजीएस यूनिवर्सिटी के लोकपाल बने https://samacharseva.in/pro-yogendra-singh-becomes-ombudsman-of-mgs-university/ Sun, 31 Dec 2023 06:23:24 +0000 https://samacharseva.in/?p=21995 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) प्रो. योगेन्द्र सिंह एमजीएस यूनिवर्सिटी के लोकपाल बने, यूपी में जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह को महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के  लोकपाल के रूप में नामित किया गया है।

प्रो. योगेन्द्र सिंह एमजीएस यूनिवर्सिट के पहले नामित लोकपाल हैं। इससे पहले विश्वविद्यालयों में लोकपाल नामित करने की व्यवस्था नहीं थी। प्रो. सिंह लोकपाल की अपनी नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक या 70 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पद पर बने रहेंगे।

एमजीएसयू बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने लिएविश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय छात्र शिक़ायत निवारण समिति के गठन के क्रम में प्रो. योगेन्‍द्र को विवि का लोकपाल नामित किया है।

कुलपति दीक्षित ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति विधार्थियों की शिकायतों के निस्तारण के क्षेत्र में समिति समयबद्ध रूप में निष्पक्ष रहकर कार्य संपादन कर विश्वविद्यालय में पारदर्शिता संवर्धन में मददगार साबित होगी।

विवि की मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के गठित विश्वविद्यालय छात्र शिक़ायत निवारण समिति के चेयरपर्सन पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी होंगे।

समिति में कुलपति दीक्षित द्वारा नामित सदस्यों में डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. अनिल कुमार दुलार, इतिहास विभाग से डॉ. मेघना शर्मा और डॉ. प्रगति सोबती शामिल हैं।

डॉ. मेघना ने बताया कि इस समिति में छात्र प्रतिनिधि के रूप में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की सुश्री नेहा यादव को सदस्‍य बनाया गया है।

 

]]>
एमजीएसयू में हुआ पुष्पांजलि व आत्मचिंतन कार्यक्रम   https://samacharseva.in/wreath-laying-and-self-reflection-program-held-in-mgsu/ Sat, 15 Apr 2023 03:32:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=21015 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) एमजीएसयू में हुआ पुष्पांजलि व आत्मचिंतन कार्यक्रम, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में अंबेडकर जयंती के पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि विवि के डॉ. भीमराव अंबेडकर सेंटर फॉर मरजिनलाइस्ड सोसाइटीज द्वारा आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्‍होंने कहा कि बाबासाहेब की जीवनी से किस प्रकार समाज का हर व्यक्ति प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उपयोगी बनाते हुए देश के लिए उत्कृस्ट कार्य कर सकता है।

कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजराम चोयल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गिरिराज हर्ष, डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, सहायक कुलसचिव ताराचंद, डॉ. मनकेशव सैनी, भँवर कडेला, सुरेन्द्र थोरी, डॉ. डी. के. जोइया मौजूद रहे।

]]>
आजादी के आंदोलन में एक अखबार की कीमत थी फिरंगी का कटा हुआ सर – डॉ. मेघना शर्मा https://samacharseva.in/firangis-severed-head-was-the-price-of-a-newspaper-in-the-freedom-movement-dr-meghna-sharma/ Wed, 08 Feb 2023 07:21:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=20741 एम्‍मजीएसयू की डॉ॰ मेघना शर्मा का नागपुर की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान 

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) आजादी के आंदोलन में एक अखबार की कीमत थी फिरंगी का कटा हुआ सर – डॉ. मेघना शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्‍व विद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की इतिहास विभाग की सहप्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में देश के लिये कुछ भी कर जाने का जूनून थी तभी एक भारतीय अखबार की कीमत भी एक फिरंगी का कटा हुआ सर रखी गई।

Firangi's severed head was the price of a newspaper in the freedom movement. - Dr

Firangi’s severed head was the price of a newspaper in the freedom movement. – Dr

इस जूनून की हद यह थी कि हर कोई अपने आप को उस अखबार का संपादक बताकर गिरफतार होने को भी तैयार था। डॉ. मेघना नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थानलखनऊ और महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे नागपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी व मराठी साहित्य का अवदान विषय पर आयोजित दो दिवसीय 7-8 फरवरी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रथम दिवस के चतुर्थ सत्र में अपना व्‍यख्‍यान दे रही थीं।

Firangi's severed head was the price of a newspaper in the freedom movement - Dr

Firangi’s severed head was the price of a newspaper in the freedom movement – Dr

उन्‍होंने कहा कि स्वतंत्रता कालीन पत्रकारिता के दौर में वारीन्द्र घोष के युगान्तर पत्र का संपादक कौन है, ये मालूम करना ब्रिटिश सरकार के लिये तब लगभग असंभव हो गया जब कई लोग देशप्रेम के चलते और पत्र के संपादक को बचाने की जुगत में ख़ुद को संपादक बताकर जेल चले जाने को तैयार था। 

अखबार में थी बम बनाने की विधि

बीकानेर के एमजीएसयू की इतिहासविद डॉ. मेघना ने कहा कि क्रांतिकारी पत्र युगान्तर के अंतिम अंक में बम निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया शामिल थी और उसका मूल्य रखा गया फिरंगी का ताज़ा कटा हुआ सर। डॉ. मेघना ने मुख्य रूप से आर्य पत्रकारिता के तीन युगों को दृष्टिगत रखते हुये स्वतंत्रता कालीन पत्रकारिता एवं साहित्यिक परिदृश्य पर अपना व्याख्यान केंद्रित रखा।  

पुस्तक का हुआ लोकार्पण

A book on the contribution of Hindi literature in the freedom struggle, in which Dr. Meghna's article is

A book on the contribution of Hindi literature in the freedom struggle, in which Dr. Meghna’s article is

इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में संगोष्ठी संयोजक डॉ. मनोज पाण्डेय द्वारा संपादित स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी साहित्य का अवदान विषयक पुस्तक का मंचस्थ विद्वानों द्वारा लोकार्पण किया गया जिसमें बीकानेर की डॉ. मेघना का आलेख भी प्रकाशित हुआ है। 

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे ने भी मंच से अपने विचार प्रस्तुत किये। अध्यक्षता नागपुर विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. दुधे ने की।

]]>
प्राचीन धरोहर को संरक्षित नहीं किया तो आगे भी भुगतनी पड़ेंगी कोरोना जैसी विपदाएं – प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/if-the-ancient-heritage-is-not-protected-we-will-have-to-face-calamities-like-corona-in-future-too-prof-vinod-kumar-singh/ Tue, 22 Nov 2022 14:31:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=20509 विश्व धरोहर संरक्षण सप्ताह  – महाराजा गंगासिंह विवि में हुई मुद्राशास्त्र और संग्रहालय संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) प्राचीन धरोहर को संरक्षित नहीं किया तो आगे भी भुगतनी पड़ेंगी कोरोना जैसी विपदाएं – प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्‍व विद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज समय आ चुका है कि अब हम अपनी प्रकृति और प्राचीन धरोहर को संरक्षित रखने हेतु तत्पर हों, नहीं तो विश्व को भविष्य में भी कोरोना जैसी विपदाएं और भुगतनी पडेंगी।

If the ancient heritage is not protected, we will have to face calamities like Corona in future too – Prof. Vinod Kumar Singh

If the ancient heritage is not protected, we will have to face calamities like Corona in future too – Prof. Vinod Kumar Singh

कुलपति प्रो. सिंह मंगलवार को विवि के सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एंड डॉक्युमेंटेशन के बैनर तले विश्व धरोहर संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्‍यक्षता करते हुए अपनी बात रख रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि धरोहर संरक्षण के लिये प्रत्‍येक आयुवर्ग के लोगों को इसकी आवश्‍यकता समझते हुए साथ आना होगा। इतिहास विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में मुद्राशास्त्र व संग्रहालय संरक्षण पर चर्चा की गई।

mgs university bikaner-3

सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एंड डॉक्युमेंटेशन की डाइरेक्टर तथा राष्‍ट्रीय कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि देश के संग्रहालय भारत की संस्कृति और प्राचीन धरोहर के प्रतिबिंब हैं।

कार्यशाला में बीज वक्ता जयपुर के पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के पूर्व उत्खनन अधीक्षक डॉ. ज़फर उल्लाह ख़ान ने भारत की प्राचीन मुद्राओं को पहचानने, उनकी लिपि को पढ़ने व संग्रहालयों में उनके प्रदर्शन की तकनीक को लेकर मुख्य रूप से अपना उद्बोधन दिया।

mgs university bikaner-1

इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने स्‍वागत भाषण दिया।  कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में विद्यार्थी  मनोज मीणा, पवन सारस्वत, खुशबू तेजी,  व गौतम आचार्य ने विषय विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे।

संचालन डॉ. रितेश व्यास ने किया। कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों सहित बी. जे. एस. रामपुरिया कॉलेज, बिन्नाणी कॉलेज, सिस्टर निवेदिता कॉलेज, जैन महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।

कुलसचिव अरुण कुमार शर्मा ने आभार जताया।

]]>
सह अस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करे विद्यार्थी – प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/students-should-give-maximum-publicity-to-the-spirit-of-co-existence-prof-vinod-kumar-singh/ Fri, 11 Nov 2022 12:50:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=20490 इतिहास विभाग की फ्रेशर पार्टी अंजलि मिस फ्रेशर तथा विश्वजीत बने मिस्टर फ्रेशर

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सह अस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करे विद्यार्थी – प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने विवि विद्यार्थियों से सहअस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने का आव्‍हान किया है।

Students should give maximum publicity to the spirit of co-existence – Prof. Vinod Kumar Singh

Students should give maximum publicity to the spirit of co-existence – Prof. Vinod Kumar Singh

प्रो. सिंह शुक्रवार को विवि के महर्षि वशिष्ठ भवन के ऑडिटोरियम में इतिहास विभाग के स्नात्त्कोत्तर पाठ्यक्रमों की फ्रेशर पार्टी को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने सीनियर स्टूडेंट्स से अपील की कि वे अपने जूनियर साथियों का अधिक से अधिक सहयोग करें। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने आपसी सद्भाव को सफलता की कुंजी बताया।

Fresher Party of History Department - Anjali Miss Fresher and Vishwajeet became Mr Fresher-1

Fresher Party of History Department – Anjali Miss Fresher and Vishwajeet became Mr Fresher-1

इतिहास विभाग के पी.जी कार्यक्रमों की प्रवेश प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं।  इससे पूर्व फ्रेशर पार्टी में अंजलि मिस और विश्वजीत मिस्टर फ्रेशर घोषित किये गये। पार्टी के दौरान इतिहास विभाग के नवागन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत सीनियर स्टूडेंट्स द्वारा किया गया।

Head of Department Prof. Anil Kumar Chhangani and student union president Lokendra Pratap Singh welcomed the chief guest Vice Chancellor Singh by giving him a potted plant.

Head of Department Prof. Anil Kumar Chhangani and student union president Lokendra Pratap Singh welcomed the chief guest Vice Chancellor Singh by giving him a potted plant.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैंप कैटवॉक, गायन व नृत्य प्रस्तुतियां  दीं।  विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी और छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि कुलपति सिंह का स्वागत गमले में लगा पौधा देकर किया। मंच संचालन लक्ष्मी सोनी व दिव्या कंवर भाटी ने किया।

डॉ. मेघना ने बताया कि  फ्रेशर पार्टी में मनमोहन सुथार, देवांशी सिंह, मनराज भाटी, सत्या, सुमन व मैना का सक्रिय सहयोग रहा।

]]>
एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में बताई उस्‍ता आर्ट की बारीकियां https://samacharseva.in/mgsu-students-told-the-features-of-usta-art-in-ahmedabad/ Tue, 27 Sep 2022 11:58:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=19739 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचारसेवा)। एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में बताई उस्‍ता आर्ट की बारीकियां, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग बीकानेर के चार विद्यार्थियों रामकुमार भदाणी, मंजू जांगिड़, लक्ष्मी तथा फ़राह मुग़ल ने गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में हुई पन्‍द्रह दिवसीय कार्यशाला में गुजरात के प्रतिभागियों को बीकानेर की उस्‍ता आर्ट की बारीकियां बताई।

MGSU students told the features of Usta Art in Ahmedabad1

बीकानेर पहुंचने पर विद्यार्थियों के इस दल का मंगलवार को एमजीएसयू परिसर में स्‍वागत किया गया। एमजीएसयू की ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यह पंद्रह दिवसीय कार्यशाला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद गुजरात में आयोजित हुई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला और परंपरा को युवा पीढ़ी के माध्यम से, विरासत के रूप में आगे बढ़ाकर, संरक्षण संवर्धन करना रहा।

डॉ. मेघना ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स दिल्‍ली और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (एनआईडी) अहमदाबाद की ओर से हुए इस पारंपरिक कला विकास व प्रशिक्षण शिविर ‘उस्ताद’  में एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण देकर उस्ता (बीकानेर की सुनहरी कलम) के माध्यम से इस विधा को आगे बढ़ाया।

बीकानेर से गए इन विद्यार्थियों के दल ने वहां उस्ता कला (बीकानेर की सुनहरी कलम)  की बारीकियों का प्रशिक्षणार्थियों को ज्ञान कराते हुये एमजीएसयू का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।

उन्‍होंने बताया कि विवि कुलपति विनोद कुमार सिंह ने ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के कार्यशाला प्रशिक्षण कार्य कर लौटे विद्यार्थीयों को  उनकी उपलब्धि हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चोयल ने कहा कि कला के विकास में ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में निरंतरता और उत्साह बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

]]>
एमजीएसयू में शिक्षकों ने स्‍थापित की गुरुकुल परम्परा – ट्विंकल https://samacharseva.in/teachers-established-gurukul-tradition-in-mgsu-twinkle/ Thu, 08 Sep 2022 12:52:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=19464 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) एमजीएसयू में शिक्षकों ने स्‍थापित की गुरुकुल  परम्परा – ट्विंकल, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के अंग्रेजी विभाग में अध्‍ययनरत छात्रा ट्विंकल ने कहा कि एमजीएसयू के अंग्रेजी विभाग के प्राध्‍यापकों ने अपने विभाग में गुरुकुल परम्परा को स्थापित करने का असीम कार्य किया है।

ट्विंकल शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों की कडी में लिटरेरी फोरम की ओर से आयोजित समारोह को एक शिक्षक की भूमिका के रूप में संबोधित कर रही थी। ट्विंकल ने कहा कि अंग्रेजी के उच्च शिक्षा के प्राध्यापक इतने सरल, सहज एवम् भारतीय परम्पराओं में विश्वास करने वाले होंगे, उसे यह कतई विश्वास नहीं हुआ।

ट्विंकल ने कहा कि विवि के शिक्षकों ने अंग्रेजी विभाग में गुरुकुल परम्परा को स्थापित करने का असीम कार्य किया है विभाग में अध्ययनरत्त छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस मनाने का एक नायाब तरीका अपनाते हुए शिक्षक की भूमिका में अपने गुरूजनों को शिक्षक का महत्व बताया।

शिक्षकों के साथ वर्ष पर्यन्त रहे अपने भावनात्मक एवम् बौद्धिक सम्बन्धों का स्मरण करते हुए सभी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये। शिक्षकों के प्रति अपनी कृत्तज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवम् शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया।

शिक्षक दिवस पर विवि में हुए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन छात्रा अंकिता, परमेश, पवन, राजकुमार, सुनील, तान्या, मनीष, सुभाष आदि ने किया।

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. एस.के. अग्रवाल, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष कंवर शेखावत ने भी विचार व्यक्त किये।

]]>
प्रगति के पथ पर अग्रसर है एमजीएसयू बीकानेर – प्रो. वी. के. सिंह https://samacharseva.in/mgsu-bikaner-is-marching-on-the-path-of-progress-prof-v-k-singh/ Fri, 29 Jul 2022 17:48:56 +0000 https://samacharseva.in/?p=19080 एमजीएसयू  कुलपति विनोद कुमार सिंह के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण

बिजली के क्षेत्र में विश्वविद्यालय आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

बीकानेर, (समाचार सेवा) प्रगति के पथ पर अग्रसर है एमजीएसयू बीकानेर – प्रो. वी. के. सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर अपने मूल स्वरूप को विकसित कर समाज एवं देश हित में शिक्षा एवं शोध में नवाचारों के माध्यम से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

यह कहना है विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह का। प्रो. सिंह शुक्रवार को पूरे हुए अपने दो वर्षीय कुलपति कार्यकाल में किए गए कार्यो पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक कार्मिक विश्वविद्यालय को एक ऐसे राष्ट्रीय शिक्षण संस्था के रूप में विकसित करने में अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहा है जो विश्व के विश्वविद्यालयों के लिए भी एक मॉडल बन सके।

उन्‍होंने कहा कि कुलाधिपति कलराज मिश्र की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय देश की आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ ‘‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’’ पर कार्यक्रम करवाये।

कुलाधिपति के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा  नीति-2020 को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित कराने के लिए माइक्रो टाॅस्क फोर्स का गठन कर आॅनलाइन लेक्चर सीरीज़ के आयोजन करवाये गए।

उन्‍होने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 से विभागों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट प्रणाली लागू करते हुए एल.ओ.सी.एफ. के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किये है तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा रही है।

प्रो. सिंह ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति कर रहा है।

परिसर में इण्डोर स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स, साइकिल वेलोड्रम, सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की लिए वरदान साबित होंगी।

उन्‍होंने बताया कि विश्वविद्यालय विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। परिसर में 100 किलो वाॅट क्षमता का ‘‘ग्रीन सोलर काॅरिडोर’’ एवं 400 किलो वाॅट क्षमता का सोलर प्लान्ट विकसित किया गया।  विवि में आॅक्सीजन पार्क विकसित किया गया।

परिसर में निर्मित 1000 की बैठक क्षमता वाला पूर्णतः वातानुकूलित आॅडिटोरियम तैयार किया गया। विवि में कुलाधिपति पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक दिन का मानद् कुलपति बनाया गया।

कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्‍व विद्यालय में स्मार्ट क्लास, वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग सुविधा, आधुनिक तकनीक युक्त कम्प्यूटर लैब, आधुनिक प्रयोगशालाएँ आदि सुविधाएं विकसित की गई है।

विवि परिसर में ‘केन्द्रीय शोध’ केन्द्र स्थापित किया जा रहा है जिससे विश्वविद्यालय के साथ-साथ सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी यहां आकर शोध कर सकेंगे।

दो वर्षीय कुलपति कार्याकाल पूर्ण के अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विजन-2030 तैयार किया जा रहा है जो इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

]]>
बीकानेर में खिलाड़ियों को वितरित की गई 8 करोड़ रूपए की अनुदान राशि https://samacharseva.in/grant-amount-of-rs-8-crore-distributed-to-players-in-bikaner/ Fri, 15 Jul 2022 14:14:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=18999 मुख्‍यमंत्री ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का किया सम्‍मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में खिलाड़ियों को वितरित की गई 8 करोड़ रूपए की अनुदान राशि, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगभग 8 करोड़ रूपए की अनुदान राशि खिलाड़ियों को वितरित की।

उन्‍होंने पदक विजेताओं को चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया। गहलोत ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का भी सम्मानित किया।

सम्‍मानित होने वाले बीकानेर संभाग के पूर्व खिलाडियों में फुटबॉल खिलाडी अर्जुन अवार्डी मगन सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्‍कार विजेता ऐथलीट आरडी सिंह व वीरेन्‍द्र पूनिया, पैरा ओलंपिक तीरंदाज श्‍याम सुन्‍दर स्‍वामी,

डीफ राईफल शूटिंग में पैरा ओलम्पिक खिलाडी वैदिका शर्मा, एशियन चैम्पियन कांस्‍य पदक साइकिलिंग खिलाडी मोनिका घाट, एशियाड  एवं महाराणा प्रताप अवार्डी साइकिलिस्‍ट दयालाराम सारण के नाम शामिल रहे।

इसी प्रकार समारोह में मुख्‍यमंत्री ने जिन खिलाडियों को नकद अनुदान राशि के चेक सौंपे उनमें एथलीट चतरू को 9 लाख रुपये, तीरंदाज प्रिया गुर्जर को 5 लाख 93 हजार 750 रुपये, एथलीट तनुश्री को 5 लाख रुपये,

तीरंदाज प्राचि सिंह को 4 लाख रुपये, एथलीट दीपिका शर्मा को 3 लाख 93 हजार 750 रुपये, एथलीट चेतना को 3 लाख 37 हजार 500 रुपये, एथलीट परमिला, अमित कुमार, नवीन, बॉक्‍सर अर्शी खानम, कल्‍पना घढवाल को 3-3 लाख रुपये,

हैंड बॉल  खिलाडी वर्षा जाखड को 2 लाख 58 हजार 464 रुपये तथा एथलीट कविता कुमारी को एक लाख रुपये का अनुदान चेक भेंट किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार संभाग स्तर पर इंडोर स्टेडियम विकसित करवा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को विशेष प्राथमिकता देकर युवाओं को अधिक अवसर प्रदान कर रही है।

खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण व आधारभूत सुविधाएं देने के लिए सरकार खिलाड़ियों की भावना के अनुरूप काम कर रही है।

गहलोत ने बताया कि प्रदेश के 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं तथा ओलंपिक, एशियाड व कॉमनवेल्थ जैसे खेलों में पदक विजेताओं के लिए सम्मान राशि को भी कई गुना बढ़ाया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर में शीघ्र ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का साइकिल वैलोड्रम बनकर तैयार होगा।

इससे यहां के खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक और एशियाड सहित विभिन्न खेलों में पदक विजेताओं के लिए सम्मान राशि बढ़ाई गई है।

राज्य में खेल प्रशिक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने भी विचार रखे। कुलपति विनोद कुमार सिंह ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालय में विकसित की जा रही सुविधाओं से बीकानेर को स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान मिलेगी।

ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने विश्वविद्यालय परिसर में बने लगभग 1000 दर्शक क्षमता वाले नवीन ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। यह ऑडिटोरियम लगभग 16.48 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा। उन्होंने लगभग 24.50 करोड़ रूपए की लागत से तैयार इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण भी किया। इस कॉम्पलेक्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, जूड़ो, कुश्ती, जिम्नास्टिक, योगा, एरोबिक आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

मल्टीपरपज इंडोर स्पोटर्स हॉल का शिलान्यास

गहलोत ने संभाग मुख्यालय स्थित डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर हॉल का शिलान्यास किया। लगभग 7.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस हॉल में खिलाड़ियों को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी सहित विभिन्न इंडोर स्पोटर्स प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।

]]>
विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व से परिचित करवाना समय की मांग : कुलपति वी. के. सिंह https://samacharseva.in/need-of-to-make-students-aware-of-the-importance-of-museums-vice-chancellor-v-k-singh/ Wed, 18 May 2022 09:41:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=18586 एमजीएसयू के म्‍यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन केन्द्र ने मनाया अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

पावर ऑफ म्‍यूजियम्‍स विषय पर डॉ. हंसमुख सेठ ने की विशेष वार्ता

बीकानेर, (समाचार सेवा) विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व से परिचित करवाना समय की मांग : कुलपति वी. के. सिंह, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व से परिचित करवाना समय की मांग है।

dr meghna sharma

dr meghna sharma

कुलपति प्रो. सिंह बुधवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्‍यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन विशेषज्ञ वार्ता पावर ऑफ म्‍यूजियम्‍स विषयक कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे थे।

उन्‍होंने एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्‍यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन को संग्रहालयों के प्रति विद्यार्थी वर्ग को सजग करने के लिये किए गए कार्य की सराहना करते हुये सेंटर की डायरेक्‍टर डॉ. मेघना शर्मा को आने वाले समय में और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

वार्ता विशेषज्ञ द सिटी पेलेस उदयपुर के असोसिएट क्यूरेटर डॉ. हंसमुख सेठ ने पावर ऑफ म्‍यूजियम्‍स विषय पर अपनी बात रखते हुए संग्रहालयों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा का एक सशक्त माध्यम बताया।

डॉ. सेठ ने पावर पोइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों कों संग्रहालयों से जोड़ने के आयाम सांझा किये।

एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्‍यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन की डायरेक्टर तथा वार्ता की आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि आयोजन महाराणा ऑफ मेवाड़ चैरीटेबल फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य आमजन विशेषकर युवा वर्ग को अपने गौरवशाली इतिहास और संग्रहित वस्तुओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इससे पूर्व माँ सरस्वती की आराधना के साथ आरंभ हुये आयोजन में सम्मानित अतिथियों का औपचारिक स्वागत डॉ. मेघना शर्मा द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन द सिटी पेलेस म्यूज़ीयम उदयपुर की असिस्टेंट क्यूरेटर चेल्सिया सेंटोंस द्वारा दिया गया। वार्ता में विश्वविद्यालय संकाय सदस्यों, शोधार्थियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

]]>