mahaveer ji – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Jul 2018 03:51:44 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png mahaveer ji – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 यूआईटी की सीएम आवास योजना में बनेंगे 1064 फ्लेट्स https://samacharseva.in/uit-ki-cm-awas-yojana-me-banege-1064-flets/ Wed, 23 May 2018 15:31:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=1420 बीकानेर, (समाचार सेवा) यूआईटी की सीएम आवास योजना में बनेंगे 1064 फ्लेट्स।यूआईटी ने मुख्यमंत्री जन आवासीय योजना के तहत 1064 फ्लेट्स का निर्माण होगा, प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन आवासीय योजना के तहत स्वर्ण जयंती विस्तार आवासीय योजना में बनने वाले फ्लेट्स के लिए भूखंड का निरीक्षण किया।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि इस योजना के तहत व जून माह के शुरुआत में ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पानी-बिजली व सड़क की व्यवस्था हो चुकी है। पेड़-पौधों व पार्कों का कार्य भी प्रगति पर है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि जोड़बीड़ स्वर्ण जयंती विस्तार आवासीय योजना में भी विकास कार्य प्रगति पर हैं।

स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, के साथ 40, 60 व 80 फुट चौड़ी रोड का ग्रेवल कम्पलीट हो चुका है तथा सभी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्कों के साथ ही पेड़-पौधों के प्लांटेशन का कार्य लगभग तैयार है। जैसलमेर पत्थर पर कलात्मक रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है जो कि जल्द ही तैयार हो जाएगा।

न्याय आपके द्वार अभियान में बुधवार को निस्तारित हुए 871 प्रकरण
बीकानेर, (समाचार सेवा)।राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए शिविरों में 871 प्रकरण निस्तारित किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने बताया कि उपखंड स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों के तहत लूनकरनसर में 8, श्रीडूंगरगढ़ में 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 136 के 6, धारा 88 के 5, एक्ट 83, 183 212 का 1 प्रकरण शामिल है।  भाकर ने बताया कि तहसीलदार राजस्व न्यायालयों के तहत कुल 859 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें श्रीडूंगरगढ में 180, कोलायत के 286, नोखा में 92, लूणकरनसर में 196, बीकानेर में 106 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से धारा 135 के 155, खाता दुरूस्ती के 4, खाता विभाजन के 24, सीमाज्ञान के 3, रेवेन्यू काॅपी के 139 तथा अन्य 534 प्रकरण शामिल है।

राजीविका का मेगा क्रेडिट कैंप गुरुवार को
बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजीविका के 100 स्वयं सहायता समूहों को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप गुरुवार को दोपहर 2 बजे मुरलीधर व्यास नगर स्थित पुण्यानंद आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एसबीआई द्वारा सोलर प्लांट, डेयरी तथा ट्रेक्टर लोन •ाी वितरित किए जाएंगे। राजीविका के परियोजना प्रबंधक रमेश व्यास ने बताया कि एसबीआई के उपमहाप्रबंधक (कृषि) निशिथ कुमार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

 

]]>
उपाध्याय श्री मनोज्ञ सागरजी रेल दादाबाड़ी में मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू https://samacharseva.in/upadhyay-sri-manogya-sagarji-rail-dadabari-me-mandir-pratistha-mahotswa-shuru/ Thu, 26 Apr 2018 18:31:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=428 बीकानेर, 26  अप्रेल। जैन श्वेताम्बर  खरतरगच्छ संघ के ब्रह्मसर तीर्थोंद्धारक उपाध्याय गुरु मनोज्ञ सागर जी.म.सा. गुरुवार को गंगाशहर मार्ग पर स्थित रेल दादाबाड़ी में पांच दिवसीय भगवान महावीर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ।

       मंदिर निर्माण का लाभ लेने वाले केशरीचंद व झंवर लाल सेठिया ने बताया कि जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के संयोजन में शुरू हुए प्रथम दिन  परमात्मा वेदी स्थापना, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारारोपण, दशदिक्पाल, नवग्रह, अष्टमंगल पाटला पूजन, चार देवी स्थापना, 64 योगिनी पूजन,क्षेत्रापाल पूजन, 16 विद्या देवी पूजन व लघु नंदावर्त पूजन विधि विधान से हुआ। उपाध्याय मनोज्ञ सागरजी महाराज ने स्वयं मंत्रोच्चारण से आहूतियां दिलवाई।

 शुक्रवार को लघु सिद्धचक्र पूजन, लघु वीशस्थानक पूजन,, च्यवन कल्याणक विधान, माता-पिता,इंद्र इंदाणी स्थापना, होगी। सुबह सात बजे बालिकाएं कलश लेकर मंदिर में पहुंचेगी तथा भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा।  मंदिर का निर्माण खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी की प्रेरणा से किया गया है।

चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष पन्नालाल खजांची सहित अन्य पदाधिकारियों ने तथा मंदिर का लाभ लेने वाले सेठिया परिवार के सदस्यों, खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची व सचिव मनीष नाहटा व अन्य पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

 गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>