Maharaja Ganga Singh University Bikaner Rajasthan – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 27 Sep 2022 11:58:40 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Maharaja Ganga Singh University Bikaner Rajasthan – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में बताई उस्‍ता आर्ट की बारीकियां https://samacharseva.in/mgsu-students-told-the-features-of-usta-art-in-ahmedabad/ Tue, 27 Sep 2022 11:58:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=19739 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचारसेवा)। एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में बताई उस्‍ता आर्ट की बारीकियां, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग बीकानेर के चार विद्यार्थियों रामकुमार भदाणी, मंजू जांगिड़, लक्ष्मी तथा फ़राह मुग़ल ने गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में हुई पन्‍द्रह दिवसीय कार्यशाला में गुजरात के प्रतिभागियों को बीकानेर की उस्‍ता आर्ट की बारीकियां बताई।

MGSU students told the features of Usta Art in Ahmedabad1

बीकानेर पहुंचने पर विद्यार्थियों के इस दल का मंगलवार को एमजीएसयू परिसर में स्‍वागत किया गया। एमजीएसयू की ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यह पंद्रह दिवसीय कार्यशाला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद गुजरात में आयोजित हुई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला और परंपरा को युवा पीढ़ी के माध्यम से, विरासत के रूप में आगे बढ़ाकर, संरक्षण संवर्धन करना रहा।

डॉ. मेघना ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स दिल्‍ली और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (एनआईडी) अहमदाबाद की ओर से हुए इस पारंपरिक कला विकास व प्रशिक्षण शिविर ‘उस्ताद’  में एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण देकर उस्ता (बीकानेर की सुनहरी कलम) के माध्यम से इस विधा को आगे बढ़ाया।

बीकानेर से गए इन विद्यार्थियों के दल ने वहां उस्ता कला (बीकानेर की सुनहरी कलम)  की बारीकियों का प्रशिक्षणार्थियों को ज्ञान कराते हुये एमजीएसयू का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।

उन्‍होंने बताया कि विवि कुलपति विनोद कुमार सिंह ने ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के कार्यशाला प्रशिक्षण कार्य कर लौटे विद्यार्थीयों को  उनकी उपलब्धि हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चोयल ने कहा कि कला के विकास में ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में निरंतरता और उत्साह बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

]]>
घर-घर तक पहुंचाएं स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां – राज्यपाल https://samacharseva.in/bring-the-biographies-of-the-heroes-of-the-freedom-movement-from-door-to-door-governor/ Mon, 01 Aug 2022 03:18:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=19087 राज्‍यपाल ने एमजीएसयू में किया संविधान पार्क व ऑक्‍सीजन पार्क का लोकार्पण

बीकानेर, (समाचार सेवा) घरघर तक पहुंचाएं स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियां राज्यपाल, राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने लोगों से आव्‍हान किया कि वे स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की जीवनियों को अभियान चलाकर घरघर तक पहुंचाएं।

राज्यपाल मिश्र रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में संविधान पार्क व ऑक्सीजन पार्क के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि भारत की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अनूठा पर्व है।  राज्‍यपाल ने कहा कि बीकानेर अपनायत का शहर है। यहां अतिथियों के स्वागत की अनूठी परंपरा है।

उन्होंने कहा कि सावन महीने में बीकानेर की छ्टा और अधिक मनमोहक हो जाती है। केन्द्रीय कला, संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमें गुमनाम स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों की गाथाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बीकानेर के किसी एक विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप क्रमोन्नत करने का आह्वान किया।

उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने से मरुस्थलीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की राह आसान होगी। ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्यपाल मिश्र के मार्गदर्शन में राजस्थान को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महती प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने भी विचार रखे। समारोह का संचालन डॉ. मेघना शर्मा ने किया। कुलसचिव यशपाल आहूजा ने आभार जताया। कार्यक्रम में विवि के उप कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा और डॉ.  सीताराम ने पुस्तक ‘चाइल्ड लेबर इन इंडिया’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की गई।

समारोह में बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव,  विश्वविद्यालय प्रबन्ध बोर्ड एवं विद्या परिषद् के सदस्यगण, कुलपतिगण, शिक्षाविद्, शिक्षकगण, गणमान्यजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विवि परिसर में मिश्र का हुआ अभिनंदन

राज्यपाल कलराज मिश्र का विवि परिसर में पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। मुख्य द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखवादन के साथ स्वागत किया गया।

भव्य शोभायात्रा में सर्वधर्म एकता झांकी, ढोल और मशक वादन, कच्छी घोड़ी और कालबेलिया नृत्य शामिल रहे।

शोभायात्रा में घोड़ों और ऊंटों पर एनसीसी कैडेट्स और रोबीले, हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। साइकिल धावकों ने साइकिल रैली भी निकाली।

केन्‍द्रीय कला, संस्कृति मंत्री ने की सराहना

केन्‍द्रीय कला, संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विवि के कला वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा 17 घंटे में 75 स्वाधीनता सेनानियों के पोट्रेट तैयार करने की सराहना की।

साथ ही मेघवाल ने कार्यक्रम का संचालन कर रही इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ. मेघना शर्मा द्वारा संचालन के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के मूल उदेश्‍यों पर प्रकाश डालने की भी प्रशंसा की।

]]>
आचरण से आदर्श की स्थापना करने वाले कहलाते हैं आचार्य – राज्‍यपाल https://samacharseva.in/those-who-establish-ideals-through-conduct-are-called-acharyas-governor/ Tue, 07 Jun 2022 14:18:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=18750 महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का 19वां स्थापना दिवस

बीकानेर, (समाचार सेवा)। आचरण से आदर्श की स्थापना करने वाले कहलाते हैं आचार्य – राज्‍यपाल, राज्‍यपाल एंव महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू ) बीकानेर के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि आचार्य का अर्थ ही होता है, वह जो अपने आचरण से आदर्श की स्थापना करे।

श्री मिश्र मंगलवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के 19 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को राजभवन जयपुर से ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि स्थापना दिवस पर मेरी अपेक्षा है कि एमजीएसयू के आचार्य अपने इस विश्वविद्यालय को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कृतसंकल्प होंगे।

राज्यपाल ने विवि के नवनिर्मित इनोवेशन सेन्टर एवं गार्गी महिला छात्रावास का लोकार्पण भी किया गया।

साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित स्थापना दिवस विशेषांक (यूनिवर्सिटी न्यूज़ लैटर) का भी विमोचन किया। समारोह में कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी हमारी पूंजी है।

समारोह की प्रभारी अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि आज विश्वविद्यालय के लिए आात्म निरीक्षण का दिन है।

इस दिन हमकों यह विचार करना चाहिए कि जिन उद्देश्यों को लेकर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी उन उद्देश्श्यों को हम पूरा कर पा रहे है या नहीं ?। विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में वित्त नियंत्रक बनवारी लाल सर्वा, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल,  डॉ. रविन्द्र मंगल, श्रीमती योजना, उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

]]>
एमजीएसयू का स्‍थापना दिवस समारोह मंगलवार को https://samacharseva.in/mgsu-foundation-day-celebrations-on-tuesday/ Sun, 05 Jun 2022 15:20:20 +0000 https://samacharseva.in/?p=18712 बीकानेर, (समाचार सेवा)। एमजीएसयू युनिवर्सिटी का स्‍थापना दिवस समारोह मंगलवार को, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर का 19 वा स्थापना दिवस मंगलवार 7 जून को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।

उन्‍होंने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र विश्वविद्यालय में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर एवं गार्गी महिला छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह विश्वविद्यालय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में कुलाधिपति को अवगत कराएंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. विठ्ठल बिस्सा ने बताया कि समारोह में विवि स्थापना दिवस न्यूज़लेटर विशेषांक का भी लोकार्पण किया जाएगा।

]]>
द पावर ऑफ म्यूजियम्‍स विषय पर डॉ. हंसमुख सेठ का विशेष व्याख्यान बुधवार को https://samacharseva.in/dr-hasmukh-seths-special-lecture-on-power-of-museums-on-wednesday/ Tue, 17 May 2022 12:39:29 +0000 https://samacharseva.in/?p=18576 बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पावर ऑफ म्यूजियम्‍स विषय पर डॉ. हंसमुख सेठ का विशेष व्याख्यान बुधवार को, अंतरराष्‍ट्रीय म्यूजियम दिवस पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्याल(एमजीएसयू) बीकानेर की ओर से बुधवार 18 मई को दोपहर 12 बजे से पावर ऑफ म्यूजियम्‍स पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।

Dr. Hasmukh Seth's special lecture on Power of Museums on Wednesday-1

Dr. Hasmukh Seth’s special lecture on Power of Museums on Wednesday-1

विवि की सेंटर फॉर म्यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन की डायरेक्‍टर डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि म्यूजियम दिवस पर सिटी पेलेस म्यूजियम उदयपुर के एसोसियेट क्यूरेटर डॉ॰ हंसमुख सेठ ऑनलाइन माध्यम से पावर ऑफ म्यूजियम्‍स विषय पर व्याख्यान देंगे।

डॉ. मेघना ने बताया कि ये विशेष आयोजन महाराणा मेवाड चैरीटेबल फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। व्‍याख्‍यान समारोह की अध्यक्षता एमजीएसयू के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह करेंगे।

डॉ. मेघना ने बताया कि एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्यूजियम एन्ड डॉक्युमेंटेशन द्वारा संग्रहालयों के महत्व और शक्तियों पर आधारित यह विशेष वार्ता संग्रहालयों की प्रासंगिकता को रेखांकित करती सेंटर की अपनेआप में  एक अनूठी पहल है।

]]>