khabarthenews – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 23 Oct 2023 17:04:13 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png khabarthenews – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 डागा चौक में होली-दिवाली का माहोल, दर्शनों में व्‍यस्‍त रहे जेठानंद https://samacharseva.in/holi-diwali-atmosphere-in-daga-chowk-jethanand-remained-busy-in-darshan/ Mon, 23 Oct 2023 17:04:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=21531 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  डागा चौक में होली-दिवाली का माहोल, दर्शनों में व्‍यस्‍त रहे जेठानंद, शहर में चुनावों की रंगत जोर पकड़ने लगी है। बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बी. डी. कल्‍ला को पिफर से चुनाव मैदान में उतारे जाने की सूचना से रविवार रात से ही कल्‍ला के निवास स्‍थान डागा चौक में होली-दिवाली सा माहोल है।

कल्‍ला के समर्थक कल्‍ला को 10वीं बार कांग्रेस का टिकट मिलने पर जश्‍न मनाने में व्‍यस्‍त रहे तो डॉ. कल्‍ला ने भी अपने तरीके से जनंसपर्क शुरू कर दिया है। वहीं बीकानेर पश्चिम से भाजपा के उम्‍मीदवार हिन्‍दूवादी नेता रहे जेठानंद व्‍यास जहां टिकट मिलने के बाद से शहर के प्रत्‍येक मंदिर में धोक लगाने पहुंच रहे हैं।

व्‍यास के समर्थक भी बहुत उत्‍साही

साथ ही पार्टी के पुराने नेता-कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर आशीर्वाद लेने में जुटे हैं। व्‍यास के समर्थक भी बहुत उत्‍साही हैं इनमें अधिकतर युवा समर्थक हैं जो नारे लगाकर व्‍यास की जीत का दावा कर रहे हैं। ‍बीकानेर शहर में हालांकि व्‍यास को सामने से पार्टी के किसी टिकट से वंचित रहे उम्‍मीदवार से कोई खतरा अब तक नहीं दिखा है मगर भीतरघात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

यहां भाजपा ने अपने सभी भाजपा के परंपरागत नेताओं के परिवारों के वारिसों को टिकट नहीं देकर जेठानंद व्‍यास जैसे संघ और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस के उम्‍मीदवार डॉ. बी. डी. कल्‍ला को टिकट मिलने के साथ ही विरोध का सामना करना पड़ गया।

किराड़ू ने दोनों पदों से दिया त्‍यागपत्र

कल्‍ला के पुराने कार्यकर्ता रहे तथा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राष्‍ट्रीय महासचिव तथा राजस्‍थान विप्र कल्‍याण बोर्ड के सदस्‍य राजकुमार किराड़ू ने दोनों पदों से त्‍यागपत्र देकर बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस के उम्‍मीदवार को हराने की घोषणा की है। किराडू ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी से समय रहते उम्‍मीदवार नहीं बदला तो पार्टी को भारी नुकसान झेलना होगा।

बीकानेर पूर्व में बढ़ी भाजपा की मुश्किल

बीकानेर पूर्व टिकट पर भाजपा ने चौथी बार सिद्धि कुमारी को उम्‍मीदवार बनाया है। इस सीट से दावेदार रहे यूआईटी के पूर्व अध्‍यक्ष महावीर रांका ने अपने समर्थकों के दबाव में पार्टी से टिकट पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व सीट से तीन बार पहले चुनाव जीत चुकी हैं।

पार्टी के लोग ही उन्‍हें चुनाव क्षेत्र में निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए हर बार टिकट बदलने की मांग करते रहे हैं मगर पार्टी ने चौथीबार भी सिद्धि कुमारी को प्रत्‍याशी घोषित किया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अभी अपना कोई उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है।

]]>
इस क्षेत्र में Koo App बना पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म https://samacharseva.in/koo-app-became-the-first-social-media-platform-in-this-area/ Wed, 20 Apr 2022 12:54:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=18455 जयपुर, (समाचारसेवा)। इस क्षेत्र में Koo App बना पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , कू ऐप (Koo App) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने मूल एल्गोरिदम को सार्वजनिक किया है।

  • यह कदम यूजर्स को ऐसे कंटेंट का प्रबंधन करने का अधिकार देता है जिसे वे देखना चाहते हैं
  • यह जागरूक करता है कि एल्गोरिदम यूजर्स के अनुभवों और पसंद को कैसे प्रभावित करता है
  • यह कू को एक पारदर्शी और सुरक्षित मंच के रूप में स्थापित करता है

इससे यह स्वदेशी ऐप अपनी एल्गोरिदम के दर्शन और काम करने के तरीके को पेश करने वाला पहला महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। यह कदम यूजर्स के हितों पर केंद्रित है और मंच की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए कू ऐप की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

यह यूजर्स को यह जानने का अधिकार देता है कि वे कोई सामग्री क्यों देख रहे हैं। इन एल्गोरिदम को मार्च 2022 में कू ऐप की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया था।

ये एल्गोरिदम गणित के कई नियमों का एक समूह है जो यूजर्स के व्यवहार और प्राथमिकताओं के आधार पर उनके अनुभवों को उनकी पसंद के मुताबिक और बेहतर बनाने में मदद करता है। इन एल्गोरिदम का मूल सिद्धांत है कि यूजर्स के लिए प्रासंगिकता को बढ़ावा मिले।

कू ऐप हमेशा ऐसे पारदर्शी और समझदार एल्गोरिदम के निर्माण पर केंद्रित रहा है जो बिना किसी रुकावट के लगातार काम करे, अब मंच यूजर्स को यह शिक्षित और जागरूक करना चाहता है कि कू ऐप इन लक्ष्यों को कैसे हासिल करता है।

कू ऐप फ़ीड, ट्रेंडिंग हैशटैग (#), लोगों की रिकमंडेशंस और नोटिफिकेशंस जैसे अपने चार मुख्य एल्गोरिदम के प्रमुख वैरिएबल्स की चर्चा करता है। ये चार एल्गोरिदम यूजर्स द्वारा देखे और इस्तेमाल किए जाने वाले कंटेंट के प्रकार को तय करते हैं।

इस संबंध में कू ऐप के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, “कू ऐप सोशल मीडिया पर पारदर्शिता और भरोसे को बढ़ावा देने में सबसे आगे है। हमारे एल्गोरिदम बिना किसी हस्तक्षेप और पूर्वाग्रह के काम करते हैं।

हमारे एल्गोरिदम के बारे में खुलकर बात करना यूजर्स को यह बताने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि कू ऐप में कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है।

हमारे एल्गोरिदम के अलावा, सभी यूजर्स के व्यापक फायदे के लिए, सभी नीतियों को हमारी वेबसाइट पर कई भाषाओं में भी समझाया गया है।

हम यूजर्स को इस बारे में बताना जारी रखेंगे कि कू ऐप कैसे संचालित होता है और किस तरह से हम भविष्य के लिए एक सुरक्षित, निष्पक्ष और विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना रहे हैं।”

कू ऐप के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने कहा, “हम अपने मूल हितधारकों यानी यूजर्स और क्रिएटर्स पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

यूजर्स को सही क्रिएटर्स खोजने और क्रिएटर्स को सही यूजर्स तक पहुंचने में मदद करना महत्वपूर्ण है। हमारे एल्गोरिदम इसे हासिल करने में मदद करते हैं और यूजर्स की प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए कई अनुभवों को उनकी पसंद के मुताबिक भी करते हैं।

हम पारदर्शिता को अपना अडिग विश्वास मानते हैं। अपने एल्गोरिदम को सार्वजनिक करके यूजर्स को यह समझाने की दिशा में एक कदम उठा रहे हैं कि हम प्रासंगिकता कैसे बढ़ाते हैं।

एल्गोरिदम लगातार विकसित हो रहे हैं और बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं और जब हम इन्हें प्रकाशित करना शुरू करते हैं, तो आने वाले वक्त में अगर यूजर्स चाहें तो हम उनको टाइमलाइन फ़ीड देखने के लिए लचीलापन भी प्रदान करेंगे।

यह उन्हें दोनों दुनिया का सबसे बेहतर प्रदान करता है।”इससे पहले कू ऐप ने हाल ही में दुनिया में पहली बार स्वैच्छिक सेल्फ-वेरिफिकेशन को सक्षम करके सभी यूजर्स को मंच पर असल आवाज के रूप में पहचाने जाने के लिए सशक्त बनाया।

 

]]>
सरकारी नीतियों के खिलाफ सकारात्मक कदम है भाटी का धरना : महंत विमर्शानंद https://samacharseva.in/bhatis-picket-is-a-positive-step-against-government-policies-mahant-vishamanand/ Mon, 17 Jan 2022 14:16:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=17875 नथानियान गोचर भूमि में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का धरना जारी

बीकानेर, (समाचारसेवा)। सरकारी नीतियों के खिलाफ सकारात्मक कदम है भाटी का धरना : महंत विमर्शानंद, स्वामी सोमगिरी जी महाराज के उत्तराधिकारी शिवबाड़ी महादेव मंदिर के मंहत विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि गोचर बचाना सब का दायित्व हैं।

ऐसे में देवीसिंह भाटी का धरना समाज की जागरूकता व सरकार की नीतियों के खिलाफ उठाया गया सकारात्मक कदम हैं। मंहत विमर्शानंद जी महाराज सोमवार को सरेह नथानिया गोचर भूमि परिसर में आयोजित धरना सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि  गोचर है तो गाय है, गाय है तो सनातन धर्म, धर्म है तभी हिन्दूस्तान हैं।

मंहत ने कहा सरकार, समाज, सन्यासी व आमजन की भागीदारी से ही गोचर को बचाना संभव हैं।

उल्लेखनीय है कि गोचर,ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमित करने के राजस्थान सरकार के फैसले के बाद 13 जनवरी से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सरेह नथानियान गोचर भूमि में धरने पर बैठे है।

धरने के पहले दिन से नियमित रूप से धरना स्थल पर वेद मंत्र गूंज रहे है। यज्ञ में आहुतियां दी जा रही हैं। भजनों की सुरलहरियों से लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि सोमवार को धरना स्थल पर पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में त्रिसति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुरली पुरोहित, दामोदर किराडू व पूण्यानंद आश्रम के ब्रह्मचारी बालकों ने मंत्रोंचारण किया।

यज्ञ में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य, देवकिशन चाण्डक, अंशुमानसिंह भाटी सहित उपस्थित जनसमुदाय ने यज्ञ में आहुत दी।

धरने पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी के चिन्तक बुलाकी दास देवड़ा, बैंक युनियन के वाई.के.शर्मा उर्फ योगी, पेन्सरनर्स समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनसिंह राठौड़,

एडवोकेट समुद्रसिंह राठौड़, कोलायत के पूर्व उप-प्रधान प्रतिनिधि राजुसिंह सोढ़ा, खारी से रामगोपाल, बाबुलाल, वासुदेव चारण, कोजुराम सुथार गजनेर से रूपाराम, कानजी सुथार, मालमसिंह अक्कासर से धर्माराम गौदारा, नैनुराम गौदारा चाण्डासर से विनोद सैन नाईयों की बस्ती से गोपालाराम नाई,

दियातरा से महावीर प्रसाद, प्रेमदास, बच्चनसिंह कोलासर से मुरली उपाध्याय, विजय उपाध्याय जयमलसर से गोविन्दसिंह भाटी, पूर्व न्यासी कमल कंवर तंवर, शारदा राव, लक्ष्मी देवी सोढ़ा, संतोष देवी राठौड़ आदि ने शिरकत की।

]]>
डीए बहाल करो की मांग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में https://samacharseva.in/demand-to-restore-da-is-in-the-top-trend-of-twitter/ Wed, 09 Jun 2021 03:05:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=15493  

बीकानेर, (समाचारसेवा)डीए बहाल करो की मांग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में, सरकार द्वारा डीए फ्रीज करने के खिलाफ देश के कर्मचारियों में कितना आक्रोश है इसका अंदाजा मंगलवार को ट्वीटर पर ट्रेंड किये हैशटैग “डीए_बहाल_करो” से लगाया जा सकता है।

केंद्र व राज्य सरकारों  द्वारा महामारी की आड़ में देश के कर्मचारियों का जबरन रोका गया महंगाई भत्ता बहाल करने की मांग करते हुए न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान (एनपीएसईएफआर) के आव्हान पर राज्य व देश भर के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी ,एक्स पेरामिलिट्री संगठनो के पूर्ण सहयोग द्वारा प्रातः मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया ट्विटर अभियान 8 घंटे से अधिक समय तक ट्रेंड करते हुए ना केवल देश में नंबर एक पर ट्रेंड किया बल्कि विश्व में भी 9 नंबर पर ट्रेंड किया।

न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश समन्वयक विनोद कुमार  ने क‍हा कि आज जबकि आम उपभोग की वस्तुओं डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल  की मूल्य वृद्धि अभूतपूर्व है और महंगाई हर दिन लोगों का जीना मुश्किल कर रही है ऐसे में महंगाई भत्ते को फ्रीज करना कर्मचारियों पर कठोर प्रहार है। यही कारण है कि कर्मचारी ट्विटर के माध्यम से अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

विनोद कुमार  ने क‍हा कि सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर तुरंत ध्यान देना चाहिए नहीं तो देश भर के कर्मचारियों के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है और सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्य के कर्मचारियों ने बहुत बेहतरीन काम किया है जबकि हुक्मरान पिछले 18 महीने से डीए रोके हुए हैं।

आर्थिक सुनामी के चलते अभी भी सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की सरकार से लडाई जनवरी 2020 से जून 2021 तक बकाया 18 महीनों के डीए एरियर भुगतान को लेकर भी है क्योंकि डीए फ्रीज है, इस तरह से डीए में तीन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला। विनोद कुमार  ने क‍हा कि मौजूदा समय में डीए 17 फीसदी की दर से दिया जा रहा है।

जबकि महंगाई दर के कारण इसमें अब जनवरी से जून 2020 तक चार प्रतिशत की वृद्धि, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 3% की वृद्धि और जनवरी से जून 2021 तक 4% की वृद्धि शामिल होने पर कुल 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय होना चाहिए।

न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश समन्वयक सरकार के पास दुनिया भर से कर्ज लेने और बहुमूल्य परिसंपत्तियों को बेचने के बाद भी पैसा नहीं है तो तुरंत प्रभाव से देश के 73 लाख एनपीएस कार्मिको पर जबरन थोपी गयी नवीन पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू कर देनी चाहिए जिस से अरबों रूपया प्रतिमाह कोर्पोरेट की झोली में जाने की जगह देश के विकास में काम आने के साथ  कर्मचारी- पेंशनरों का डीए एरियर सहित बहाल हो सके।

महामारी के बहाने से सरकार कर्मचारियों का डीए रोक कर बैठी है जबकि केन्द्र और प्रदेशों में माननीयों के वेतन भत्ते और पेंशन में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है।

संपर्क – विनोद कुमार, प्रदेश समन्‍वयक न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान 9116397954, 9414423222

 

]]>
बीकानेर जैसलमेर ट्रेन को यथावत रखा जाए https://samacharseva.in/bikaner-jaisalmer-train-should-be-kept-as-is/ Tue, 23 Jun 2020 13:05:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=9431 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर जैसलमेर ट्रेन को यथावत रखा जाए, आज बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, डीआरयूसीसी सदस्य अनंतवीर जैन, कमल कल्ला, रवि पुरोहित व सतीश गोयल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को गाड़ी संख्या 14702/14703 बीकानेर जैसलमेर को बीकानेर मंडल से बंद हो रही गाड़ी को बहाल करने हेतु ई मेल द्वारा ज्ञापन भिजवाया |

ज्ञापन में बताया गया कि गाड़ी संख्या 14702/14703 बीकानेर जैसलमेर जो कि बीकानेर के आम रेल यात्रियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण गाड़ी है जो कि दिन में जैसलमेर के चलने के लिए एकमात्र गाड़ी है | इस गाड़ी में हजारों श्रद्धालूओं द्वारा रामदेवरा एवं आस पास के धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ यात्रा की जाती है | साथ ही इस गाड़ी से सेंकडों की संख्या में पर्यटक बीकानेर में भ्रमण के लिए आते हैं | जहां अभी पूरा भारत महामारी एवं लोकडाऊन के कारण पर्यटन के क्षेत्रों में पिछड़ रहा है ऐसे समय में इस गाड़ी को बंद कर देने से बीकानेर के पर्यटन पर भी बुरा असर पडेगा और बीकानेर आर्थिक मामले में पिछड़ जाएगा |

 

]]>
बीकानेर में आज 11-10-2018 गुरुवार https://samacharseva.in/todays-in-bikaner-11-10-2018-thrusday/ Wed, 10 Oct 2018 17:33:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=4136 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में आज 11-10-2018 गुरुवार के प्रस्‍तावित कार्यक्रम। नोट-बीकानेर मे आज के लिये आप व्‍हाटस एप नंबर 9251085009 तथा neerajjoshi74@gmail.com पर कार्यक्रम संबंधी सूचनायें भेज सकते हैं।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम- संवित् शूटिंग चैम्पियनशिप2018

कहां– महाराजा डा. करणीसिंह शूटिंग रेंज’

समय- सुबह 11 बजे से

आयोजक- मानव प्रबोधन प्रन्यास।

मुख्‍य अतिथि- राजयसभा सांसाद श्री नारायणलाल पंचारिया।

संदर्भ- शूटिंग चैम्पियनशिप-2018 का शुभारम्भ।

संपर्क- विवेक मित्तल, मीडिया, प्रभारी मो. 9414309014

++++++++++++++++++

कार्यक्रम- स्मार्ट इनिशिएटिव विलेजकार्यक्रमबैठक

कहां– कुलपति सचिवालय सभागार, कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर।

समय-सुबह 11 बजे।

आयोजक- कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर।

संदर्भ- ‘मिशन अंत्योदय’ में चयनित गांव गुसाईंसर के प्रस्तावों का क्रियान्वयन

संपर्क- डॉ. एस. के. शर्मा।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम-वरिष्‍ठ पत्रकार स्‍व. शुभू पटवा का अंतिम संस्‍कार

कहां-जवाहर स्‍कूल के पास भीनासर।

समय- 11.15 बजे।

संपर्क- भवानी सोलंकी।  

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- एक शाम बेटियो के नाम कवि सम्मेलन

कहां– रवीन्द्र रंगमंच।

समय- शाम 5 बजे से।

आयोजक- जिला प्रशासन।

संदर्भ- ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान।

संपर्क- सीईओ जिला परिषद बीकानेर।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम-“ट्रोमा एवं सड़क सुरक्षा” पर इंडो- नेपाल मीट  

कहां– ट्रोमा सेन्टर पीबीएम में

समय- सुबह 11 बजे।

आयोजक- चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर।

संदर्भ- इंडो- नेपाल मीट।

संपर्क- डॉ. बी. एल. खाजोटिया।

++++++++++++++++++

कार्यक्रम- हास्‍य नाट़य समारेह।

कहां–  रेलवे प्रेक्षागृह

समय- शाम 7 बजे से।

नाटक- श्‍यामकली का जादू।

निर्देशक- देशराज मीणा, अलवर।

लेखक- डॉ. प्रदीपकुमार।

आयोजक-  राजस्‍थान संगीत नाटक अकादमी व रेलवे।

संपर्क-अभय शर्मा, सीनियर डीसीएम बीकानेर।

++++++++++++++++++

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 कार्यक्रम

12 नवंबर सोमवार- अधिसूचना व नामांकन।

19 नवंबर सोमवार- नामांकन की आखिरी तारीख।

20 नवंबर मंगलवार- नामांकन पत्रों की जांच।

22 नवंबर गुरुवार- नाम वापसी की आखिरी तारीख।

07 दिसंबर शुक्रवार- मतदान।

11 दिसंबर मंगलवार- वोटो की गिनती।

+++++++++++++++++++

आगामी कार्यक्रम, दिवस, जयंती, समारोह

11 अकटूबर 2018 गुरुवार – लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती।

12 अक्‍टूबर 2018 राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।

13 अक्‍टूबर 2018 शनिवार संयुक्‍त राष्‍ट्र प्राकृतिक आपदा दिवस।

14 अक्‍टूबर 2018 रविवार – विश्‍व मानक दिवस।

16 अक्‍टूबर 2018 मंगलवार -विश्व खाद्य दिवस। विश्‍व एलर्जी जागरूकता दिवस।

17 अक्‍टूबर 2018 बुधवार- दुर्गाष्‍टमी। अंतरराष्‍ट्रीय गरीबी उन्‍मूलन दिवस।

18 अक्‍टूबर 2018 गुरुवार महानवमी।

19 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार- दशहरा।

20 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस।

21 अक्‍टूबर 2018  रविवार-विश्‍व आयोडीन अल्‍पता दिवस।

24 से 30 अक्‍टूबर निशस्‍त्रीकरण सप्‍ताह।

24 अक्‍टूबर 2018 संयुक्‍त्‍राष्‍ट्र दिवस। विश्‍व पोलियो दिवस। विश्‍व विकास सूचना दिवस। महर्षि वाल्‍मीकि जयंती।

26 अक्‍टूबर 2018 शुक्रवार गणेश शंकर विधार्थी जयंती।

27 अक्‍टूबर 2018 शनिवार- करवा चौथ।

31 अक्‍टूबर 2018 बुधवार इंदिरा गांधी पुण्‍यतिथि, संकल्‍प दिवस। विश्‍व एकता दिवस। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जयंती।

+++++++++++++++++++

हैल्‍प लाइन

विभाग                   फोन

पुलिस कंट्रोल रूम        100

फायर बिग्रेड-             101

एम्‍बूलेंस                 102

आपात सेवा-              108

वरिष्‍ठ नागरिक–          1090

महिला प्रकोष्‍ठ                  1090

यातायात पुलिस-          1095

बच्‍चे-                   1098

एससी/एसटी हेल्‍प        18001806025

+++++++++++++++++++

]]>
…के सब कुछ लागे नया नया https://samacharseva.in/k-sab-kuchh-lage-naya-naya/ Mon, 20 Aug 2018 05:05:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=3253 पंचनामा : उषा जोशी

*…के सब कुछ लागे नया नया

..के सब कुछ लागे नया नया, मैं वहीं, दर्पण वही, ना जाने ये क्या हो गया, के सब कुछ लागे नया नया। वर्ष 1975 में बनी राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म गीत गाता चल का यह गाना इन दिनो बीकानेर रेंज के पुलिस महकमे पर एक दम फिट बैठता है।

पता नहीं जब से रेंज के नये लॉयन ने कार्यभार संभाला है हर थानेदार पूरी तरह से फिट होकर उत्साह से काम में जुटा हुआ दिखाई दे रहा है। रेंज के चार जिलो के टाइगर भी थानेदारों की इस सक्रियता से हैरान हैं।

जांगळ देश बीकानेर के टाइगर पिछले एक साल से यहां थानेदारों को सक्रिय रहने की घुट्टी पिला रहे थे मगर ना जाने वो घुट्टी कौन सी कंपनी की थी कि काम ही नहीं कर रही थी, अब रेंज के नये लॉयन के पैर पड़ते ही थानेदारों में सक्रियता का करंट दौड़ने लगा है।

अब क्या समझे, वहीं घोड़े वही मैदान वाली कहावत भी यहां झूठी पड़ रही है नये लॉयन के आने के बाद से ऐसा दिखाई दे रहा है कि पुराने घोड़े व पुराने मैदान नये कलेवर के साथ आ गए हैं।

तो क्या अब रेंज के टाइगरों के संभलकर चलने के दिन आ गए है, नहीं चले तो क्या थानेदार हावी हो सकते हैं, अजी नहीं, फिलहाल सब अपनी अपनी रोटी सेकने में जुटे हुए है।

लॉयन का नजरिया सार्वजनिक होने के बाद हो सकता है वही घोड़े वही मैदान वाली स्थिति फिर कायम हो जाए।

* फिर मत कहना बताया नहीं था

हां सही कह रही हूं। पहले ही बता रही हूं, फिर मत कहना बताया नहीं था। ये बता रही थी कि अगर किसी के पास कोई अवैध हथियार है या किसीका अवैध हथियारों के तस्कारों से कोई उल्टा-सीधा वास्ता है, तो भाई लोगों सम्‍भल जाओ। रेंज के नये लॉयन को इंप्रेस करने के लिये रेंज के लगभग सभी थानेदारों ने अपने अपने इलाके में अवैध हथियार तथा अवैध हथियार रखने वालों की तगड़ी गुप्त खोजबीन शुरू कर दी है।

तुम्हारा तो नंबर जल्द आने वाला है। कानूनी रूप से खुद ही ऐसे हथियारों से तौबा कर लो वरना…। सबको पता ही है कि रेंज के नये लॉयन को समाज में अवैध हथियार लेकर घूमते लोग एकदम पसंद नहीं है। लॉयन ने अपने पिछली पोस्टिंग में अवैध हथियार रखने वालों को छठी का दूध याद दिला दिया था।

तो भाई लोगों जिनके पास भी ऐसे हथियार हैं वैधानिक रूप से उनको जमा करवा दो, रेंज की शांति व्यवस्था कायम रखने में खाकी महकमे का सहयोग करो, तस्करों से अपने को दूर रखो।

* जाने कहां गए वो दिन..

अपने थानेदारी के दिनों में जांगळ देश में अच्छा माल कमाने वाले एक एएसपी से थोड़े कम व सीआई से थोड़े अधिक खाकीधारीजी अब अपने पुराने दिनों को याद कर वापस वैसे ही दिन लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

ये खाकीधारी जी वर्तमन में अपने अधीन थानेदारों को अपने दौर के किस्से सुना सुना कर प्रेरित कर रहे हैं कि जांगळ प्रदेश के इलाके में किस-किस तरह से बिना किसी हील हुज्जत के रुपया कमाया जा सकता है।

पर पता नहीं वर्तमान थानेदारों को साहब के पुराने किस्सों पर कोई इंटरेस्ट ही नहीं है। साहब के लाख बताने कि जुआ सट्टा सेक्टर से अच्छे रुपये-पैसे बनाये जा सकते हैं मगर थानेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

ये अच्छी बात नहीं है। इलाके में पुराने थानेदार रहे और अब साहब बनकर आये ये भाईसाहब कमाई के पुराने दिनों को याद कर बस आह भर कर रह जाते हैं। हां उनको अब भी यकीन है पुराने दिन फिर आयेंगे।

उस दौरन में उनकी कमाई के करण अर्जुन बने कई खाकीधारी नया जन्म लेकर फिर आयेंगे। वे कहते हैं धरती का सीना चीर कर मेरे करण अर्जुन आयंगे-आयेंगे। उम्मीद पर दुनिया कायम है।

]]>
बीकानेर की प्रमुख मस्जिदें और उनमें जुमे की नमाज का वक्त https://samacharseva.in/bikaner-ki-pramukh-masjiden-aur-uniyam-jume-ki-namaaj-ka-woqt/ Fri, 20 Jul 2018 10:27:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=2829 बीकानेर की प्रमुख मस्जिदें और उनमें जुमे की नमाज का वक्त (अहले सुन्नत वल जमाअत)

– शमशूदिन सुलेमानी कुरैशी

  1. जामा मस्जिद – 2:00 pm
    (कसाईयो की बारी,मोहल्ला व्यापारियान)
  2. महबूब मस्जिद – 2:00 pm
    (मोहल्ला चूनगरान)
  3. हुसैनी मस्जिद -2:05 pm
    (चौंखूटी)
  4. मुहम्मदी मस्जिद – 2:00 pm
    (मोहल्ला खटिकान)
  5. देशवाली तेलीयान मस्जिद – 2:00 pm
    (तेलीवाड़ा रोड़)
  6. मदीना मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला भिश्तियान)
  7. मस्जिदे नबवी -2:00 pm
    (मोहल्ला चौपदारान)
  8. मस्जिद महावतान -2:00 pm
    (मोहल्ला महावतान,जोशीवाडा़)
  9. हम्जा मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला फराशान)
  10. मस्जिद सिपाहियान कुरैशीयान-1:45 pm
    (मोहल्ला चूनगरान के पास )
  11. मस्जिद नियारियान -1:45 pm
    (मोहल्ला चूनगरान के पास )
  12. हुसैनी मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला महावतपुरा सिपाहियान)
  13. शाही मस्जिद दीदार बख्श-2:00 pm
    (डीडू सिपाही मोहल्ला)
  14. नई मस्जिद – 2:10 pm
    (डीडू सिपाही मोहल्ला)
  15. रंगरेजान मस्जिद -2:00 pm
    बड़ा बाजार)
  16. हमालान मस्जिद -2:15 pm
    (बड़ा बाजार)
  17. चुडी़गरान मस्जिद -2:05 pm
    (शीतला गेट के अन्दर, बड़ा बाजार)
  18. मक्का मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला छिंपान)
  19. मदीना मस्जिद 1:35 pm
    (लालगुफा रोड़, मोहल्ला छिंपान)
  20. हैदरी मस्जिद – 2:10 pm
    (गोपेश्वर बस्ती,गंगाशहर )
  21. मस्जिद अरबियान – 1:45 pm
    (मोहल्ला अरबियान,कुचीलपुरा)
  22. मस्जिद कायमखानियान – 1:45 pm
    (मोहल्ला कायमखानियान,कुचीलपुरा )
  23. मस्जिद शैखान -2:00 pm
    (मोहल्ला शैखान,कुचीलपुरा)
  24. चिश्तीया मस्जिद – 2:15 pm
    (मोहल्ला गैरसरियान, फड़ बाजार )
  25. देशवाली तेलीयान मस्जिद – 2:00 pm
    (फड़ बाजार )
  26. सुलेमानी मस्जिद – 2:10
    (मोहल्ला हिरनबाज ,फड़ बाजार )
  27. पठानो की मस्जिद – 2:15 pm
    (पठानो का मोहल्ला , फड़ बाजार )
  28. बिलाली मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला भुट्टान)
  29. मदनी मस्जिद -2:05 pm
    (मोहल्ला भुट्टान)
  30. गोसिया मस्जिद -1:45 pm
    (मोहल्ला कोहरियान, पुरानी गिन्नानी)
  31. मस्जिदे उमर -2:00 pm
    (मोहल्ला पजाबगिरान)
  32. मस्जिदे अबु बक्र -2:00 pm
    (मोहल्ला पजाबगिरान)
  33. हुसैनी मस्जिद -2:00 pm
    (तिलक नगर)
  34. गुजरान मस्जिद – 2:30 pm
    (मोहल्ला गुजरान, गोगागेट)
  35. अक्सा मस्जिद – 2:00 pm
    (बान्द्रा बास)
  36. सिपाहियान मस्जिद -2:05 pm
    (बान्द्रा बास)
  37. सिपाहियान मस्जिद – 2:00 pm
    (जेल वैल टंकी )
  38. रेलवे वर्कशॉप मस्जिद – 1:30 pm
    (लालगढ़)
  39. नई मस्जिद – 2:00 pm
    (रामपुरा, लालगढ़)
  40. रजा मस्जिद – 2:00 pm
    (लाल खान बाडी़, रामपुरा)
  41. रजा मस्जिद – 2:00 pm
    (मुक्ता प्रसाद कॉलोनी )
  42. गुलशने रजा मस्जिद -2:00 pm
    (सर्वोदय बस्ती)
  43. इस्लामिया मस्जिद -2:05 pm
    (सर्वोदय बस्ती)
  44. सुलेमानी मस्जिद -2:00 pm
    (सर्वोदय बस्ती)
  45. मस्जिदे हजरत अब्बास-1:40 pm
    (सर्वोदय बस्ती)
  46. मुस्तफा मस्जिद – 2:00 pm
    (सर्वोदय बस्ती)
  47. साबरी मस्जिद – 2:00 pm
    (धोबी तलाई)
  48. परदेशीयान मस्जिद – 1:30 pm
    (सादुल गंज तथा तैय़यब मस्जिद चूंगी चौकी )
  49. बज्मे अदब सोसाइटी मस्जिद-1:45 pm
    (जे.एन.वी.कॉलोनी )
  50. उस्तान बड़ी मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला उस्तान)
  51. उस्तान छोटी मस्जिद -2:00 pm
    (मोहल्ला चड़वा)
  52. मस्जिद दमामीयान -2:00 pm
    (शीतला गेट)
  53. जकरिया मस्जिद -2:00 pm
    (पीर तलाई)
  54. आईशा मस्जिद – 2:05 pm
    (कादरी कॉलोनी )
  55. गोसिया मस्जिद -2:00 pm
    (खान कॉलोनी )
  56. कादरी मस्जिद -2:00 pm
    (पट्टी पेडा, रानी बाजार)
  57. मदनी मस्जिद -2:00 pm
    (इण्डस्ट्रियल एरिया, रानी बाजार)
  58. कायमनगर मस्जिद-2:00 pm
    सीने मैजिक सिनेमा हाल के सामने,कायमनगर
  59. हसनैन ट्रस्ट मस्जिद-2:00 pm
    (पुगल रोड़)
  60. चिश्तीया मस्जिद-1:45 pm
    (बंगला नगर )
  61. मुस्तफा मस्जिद-2:00 pm
    (चुगीं चौकी)
  62. उवैस करनी मस्जिद -2:00 pm
    (करमीसर )
  63. मस्जिद रब्बानी -2:00 pm
    (घड़सीसर )
  64. गरीब नवाज मस्जिद -2:00 pm
    (विराट नगर, उदासर)
  65. मदीना मस्जिद – 2:00 pm
    रिड़मलसर
  66. हैदरी मस्जिद – 2:05 pm
    रिड़मलसर

शहर में कुछ और मस्जिदें भी है जिनका नाम व पता मालूम कर अपडेट किया जाएगा। -समाचार सेवा

शमशूदिन सुलेमानी कुरैशी की फेसबुक पोस्‍ट से साभार

]]>
बना के क्‍यूं बिगाडा रे, बिगाडा रे नसीबा, उपर वाले… https://samacharseva.in/bana-ke-kyun-bigada-re-bigada-re-naseeba-upar-wale/ Sat, 14 Jul 2018 10:22:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=2744 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बना के क्‍यूं बिगाडा रे, बिगाडा रे नसीबा, उपर वाले…। जीवन संघर्ष में अपने को बनाये रखने के लिये अनेक पापड बेलने पडते हैं। शनिवार 14 जुलाई को सुबह लगभग पौने बजे जोशीवाडा में मेरे ही घर के आगे ही कलाबाजी दिखाती बालिका दिखी तो उसे कैमरे में कैद किया।

सुबह से इस कलाबाज लडकी ने बेकग्राउंड में बजते कई गानों पर बांसों के बीच बनी रस्‍सी पर पारात के सहारे चलकर लोगों को आकर्षित किया। ऐसी कलाबाजी ये कलाकार मेलों में सार्वजनिक स्‍थानों पर कई बार करते हैं।

हमेशा इन्‍हें देखने का रोमांच रहता है। बनाके क्‍यूं बिगाडा रे, इस गाने पर भी  जब इस लडकी ने प्रदर्शन किया तो वो एक संदेश सा लगा। आप भी इस वीडियो का आनंद लें। अच्‍छा लगे तो शेयर करें। SAMACHAR SEVA यूट़यूब चैनल को लाइक करें। चैनल सब्‍सक्राइब नहीं किया है तो अब कर लें।

बेल को भी प्रेस कर दें ताकि जब भी नया वीडियो डालें तो आपको तुरंत पता चल जाए। नीरज जोशी c/o समाचार सेवा, जोशीवाडा बीकानेर मो.9251085009

समाचार सेवा यह एक न्‍यूज ग्रुप है। यह बीकानेर (राजस्‍थान) से संचालित है। इसकी न्‍यूज वेबसाइट samacharseva.in है। साथ ही यूट़यूब चैनल भी है।

समाचार सेवा में वेबसाइट व यूट़यूब चैनल पर मुख्‍यतया बीकानेर की खबरें होती हैं। इसके अलावा समय-समय पर राजस्‍थान सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें भी प्रसारित की जाती हैं।

इसके के लिये आप भी समाचार, फीचर, फोटो व वीडियो samacharseva@gmail.com तथा neerajjoshi74@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमसे जुडने के लिये आप इस फोन नंबर 9251085009 पर संपर्क कर सकते हैं, व्‍हाट़स ऐप मैसेज तथा एसएमएस भेज सकते हैं।

]]>
युवती को अश्‍लील संदेश भेजे, जान से मारने की धमकी भी दी https://samacharseva.in/yuvati-ko-ashleel-sandesh-bheje-jaan-se-marne-ki-dhamaki-di/ Fri, 13 Jul 2018 15:39:32 +0000 https://samacharseva.in/?p=2726 बीकानेर (समाचार सेवा)युवती को अश्‍लील संदेश भेजे, जान से मारने की भी दी धमकी। सदर थाना पुलिस ने एक युवती को अश्‍लील संदेश भेजने, उससे मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुरानी गिन्‍नानी निवासी उमाशंकर पुरोहित पुत्र बाबूलाल पुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में हनुमान हत्‍था निवासी प्रिया पाण्‍डे पुत्री विनोद कुमार पाण्‍डे ने शुक्रवार दोपहर बाद 1.21 बजे दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी उमाशंकर ने उसे जान से मारने की धमकी दी, गाली गलोज की, पीटा तथा इंटरनेट के माध्‍यम से अश्‍लील संदेश भी भेजे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्‍ट की धारा 67 व 67क तथा आईपीसी की धारा 323, 341, 506, 499 के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी रिषि राज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार  परिवादिया युवती ने पूर्व में भी आरोपी उमाशंकर के खिलाफ दुष्‍कर्म के आरोप का मामला दर्ज कराया हुआ है। आरोपी अब उस मामले को वापस लेने का दबाव भी डाल रहा है।

संगीता शेखावत बनी अमीर सत्य फॉउंडेशन महिला विंग  की अध्यक्ष ।

बीकानेर । संगीता शोखावत को अमीर सत्य फॉउंडेशन रज़िस्‍टर्ड का बीकानेर ज़िला महिला विंग अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

बेटी बहू एक समान के नारे को सार्थक करता हुआ राष्ट्रीय स्तरका अग्रणी सगठंन अमीर सत्य फॉउंडेशन रज़ि की हरियाणा के सिरसा में हुई बोर्ड मिटिंग में सगठंन का विस्तार किया है।

अमीर सत्य फॉउंडेशन की राष्ट्रीय चैयरमेंन श्रीमती अमन लवली मोंगा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनिता राजपुरोहित ने सगठंन के अध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यों की घोषणा की।

इसी श्रखला में अमीर सत्य फाउंडेशन की प्रदेश प्रवक्ता  शिवांगी भारद्वाज ने बताया कि   अमीर सत्य फॉउंडेशन की राष्ट्रीय चैयरमेन श्रीमती अमन लवली मोंगा ने अमीर सत्य फॉउंडेशन के समाज हितार्थ उद्देश्यों को आम जन तक पहुचाने का आहवान किया है।

उन्‍होंने समाज सेवा की भावनाओं से ओत प्रोत बन्धुओ को जोड़ने के उद्देश्य से राजस्थान प्रान्त की टीम की घोषणा करते हुए अमीर सत्य फॉउंडेशन के वही अमीर सत्य फॉउंडेशन की  राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष  अनिता राजपुरोहित ने नव नियुक्त ज़िला बीकानेर महिला विंग अध्यक्ष संगीता शेखावत को सगठंन विस्तार के निर्देश प्रदान किये ।

]]>