khabarexpress – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Sep 2024 02:04:13 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png khabarexpress – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 डागा चौक में होली-दिवाली का माहोल, दर्शनों में व्‍यस्‍त रहे जेठानंद https://samacharseva.in/holi-diwali-atmosphere-in-daga-chowk-jethanand-remained-busy-in-darshan/ Mon, 23 Oct 2023 17:04:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=21531 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  डागा चौक में होली-दिवाली का माहोल, दर्शनों में व्‍यस्‍त रहे जेठानंद, शहर में चुनावों की रंगत जोर पकड़ने लगी है। बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बी. डी. कल्‍ला को पिफर से चुनाव मैदान में उतारे जाने की सूचना से रविवार रात से ही कल्‍ला के निवास स्‍थान डागा चौक में होली-दिवाली सा माहोल है।

कल्‍ला के समर्थक कल्‍ला को 10वीं बार कांग्रेस का टिकट मिलने पर जश्‍न मनाने में व्‍यस्‍त रहे तो डॉ. कल्‍ला ने भी अपने तरीके से जनंसपर्क शुरू कर दिया है। वहीं बीकानेर पश्चिम से भाजपा के उम्‍मीदवार हिन्‍दूवादी नेता रहे जेठानंद व्‍यास जहां टिकट मिलने के बाद से शहर के प्रत्‍येक मंदिर में धोक लगाने पहुंच रहे हैं।

व्‍यास के समर्थक भी बहुत उत्‍साही

साथ ही पार्टी के पुराने नेता-कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर आशीर्वाद लेने में जुटे हैं। व्‍यास के समर्थक भी बहुत उत्‍साही हैं इनमें अधिकतर युवा समर्थक हैं जो नारे लगाकर व्‍यास की जीत का दावा कर रहे हैं। ‍बीकानेर शहर में हालांकि व्‍यास को सामने से पार्टी के किसी टिकट से वंचित रहे उम्‍मीदवार से कोई खतरा अब तक नहीं दिखा है मगर भीतरघात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

यहां भाजपा ने अपने सभी भाजपा के परंपरागत नेताओं के परिवारों के वारिसों को टिकट नहीं देकर जेठानंद व्‍यास जैसे संघ और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस के उम्‍मीदवार डॉ. बी. डी. कल्‍ला को टिकट मिलने के साथ ही विरोध का सामना करना पड़ गया।

किराड़ू ने दोनों पदों से दिया त्‍यागपत्र

कल्‍ला के पुराने कार्यकर्ता रहे तथा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन राष्‍ट्रीय महासचिव तथा राजस्‍थान विप्र कल्‍याण बोर्ड के सदस्‍य राजकुमार किराड़ू ने दोनों पदों से त्‍यागपत्र देकर बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस के उम्‍मीदवार को हराने की घोषणा की है। किराडू ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी से समय रहते उम्‍मीदवार नहीं बदला तो पार्टी को भारी नुकसान झेलना होगा।

बीकानेर पूर्व में बढ़ी भाजपा की मुश्किल

बीकानेर पूर्व टिकट पर भाजपा ने चौथी बार सिद्धि कुमारी को उम्‍मीदवार बनाया है। इस सीट से दावेदार रहे यूआईटी के पूर्व अध्‍यक्ष महावीर रांका ने अपने समर्थकों के दबाव में पार्टी से टिकट पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व सीट से तीन बार पहले चुनाव जीत चुकी हैं।

पार्टी के लोग ही उन्‍हें चुनाव क्षेत्र में निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए हर बार टिकट बदलने की मांग करते रहे हैं मगर पार्टी ने चौथीबार भी सिद्धि कुमारी को प्रत्‍याशी घोषित किया है। इस सीट पर कांग्रेस ने अभी अपना कोई उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है।

]]>
डीए बहाल करो की मांग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में https://samacharseva.in/demand-to-restore-da-is-in-the-top-trend-of-twitter/ Wed, 09 Jun 2021 03:05:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=15493  

बीकानेर, (समाचारसेवा)डीए बहाल करो की मांग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में, सरकार द्वारा डीए फ्रीज करने के खिलाफ देश के कर्मचारियों में कितना आक्रोश है इसका अंदाजा मंगलवार को ट्वीटर पर ट्रेंड किये हैशटैग “डीए_बहाल_करो” से लगाया जा सकता है।

केंद्र व राज्य सरकारों  द्वारा महामारी की आड़ में देश के कर्मचारियों का जबरन रोका गया महंगाई भत्ता बहाल करने की मांग करते हुए न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान (एनपीएसईएफआर) के आव्हान पर राज्य व देश भर के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी ,एक्स पेरामिलिट्री संगठनो के पूर्ण सहयोग द्वारा प्रातः मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया ट्विटर अभियान 8 घंटे से अधिक समय तक ट्रेंड करते हुए ना केवल देश में नंबर एक पर ट्रेंड किया बल्कि विश्व में भी 9 नंबर पर ट्रेंड किया।

न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश समन्वयक विनोद कुमार  ने क‍हा कि आज जबकि आम उपभोग की वस्तुओं डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल  की मूल्य वृद्धि अभूतपूर्व है और महंगाई हर दिन लोगों का जीना मुश्किल कर रही है ऐसे में महंगाई भत्ते को फ्रीज करना कर्मचारियों पर कठोर प्रहार है। यही कारण है कि कर्मचारी ट्विटर के माध्यम से अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

विनोद कुमार  ने क‍हा कि सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर तुरंत ध्यान देना चाहिए नहीं तो देश भर के कर्मचारियों के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है और सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्य के कर्मचारियों ने बहुत बेहतरीन काम किया है जबकि हुक्मरान पिछले 18 महीने से डीए रोके हुए हैं।

आर्थिक सुनामी के चलते अभी भी सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की सरकार से लडाई जनवरी 2020 से जून 2021 तक बकाया 18 महीनों के डीए एरियर भुगतान को लेकर भी है क्योंकि डीए फ्रीज है, इस तरह से डीए में तीन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला। विनोद कुमार  ने क‍हा कि मौजूदा समय में डीए 17 फीसदी की दर से दिया जा रहा है।

जबकि महंगाई दर के कारण इसमें अब जनवरी से जून 2020 तक चार प्रतिशत की वृद्धि, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 3% की वृद्धि और जनवरी से जून 2021 तक 4% की वृद्धि शामिल होने पर कुल 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय होना चाहिए।

न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश समन्वयक सरकार के पास दुनिया भर से कर्ज लेने और बहुमूल्य परिसंपत्तियों को बेचने के बाद भी पैसा नहीं है तो तुरंत प्रभाव से देश के 73 लाख एनपीएस कार्मिको पर जबरन थोपी गयी नवीन पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू कर देनी चाहिए जिस से अरबों रूपया प्रतिमाह कोर्पोरेट की झोली में जाने की जगह देश के विकास में काम आने के साथ  कर्मचारी- पेंशनरों का डीए एरियर सहित बहाल हो सके।

महामारी के बहाने से सरकार कर्मचारियों का डीए रोक कर बैठी है जबकि केन्द्र और प्रदेशों में माननीयों के वेतन भत्ते और पेंशन में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है।

संपर्क – विनोद कुमार, प्रदेश समन्‍वयक न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लोयीज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान 9116397954, 9414423222

 

]]>
युद्ध स्तर पर हो नाला सफाई कार्य – कलक्‍टर https://samacharseva.in/sewer-cleaning-work-should-be-done-at-war-level-collector/ Sun, 16 Aug 2020 10:54:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=11873 बीकानेर, (samacharseva.in) कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने शहर में चल नाला सफाई कार्य को युद्ध स्तर पर कर इसे जल्‍द से जल्‍द समाप्‍त करने को कहा है। भले ही इसके लिये संसाधन और मेन पावर बढ़ाना हो तो बढ़ाया जाए।

मेहता रविवार को सर्किट हाउस के पास चल रहे नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्‍हें बताया गया कि कार्य पर 6 जेसीबी मशीन, दो पोकलेन मशीन तथा ट्रैक्टर आदि के माध्यम से बडे़ स्तर पर कार्य किया जा रहा है।  कलक्‍टर ने कहा कि सफाई कार्य समय पर पूरे हों ताकि संभावित वर्षा के दौरान किसी तरह के जानमाल की हानि न हो और बरसात का पानी सड़कों पर ज्यादा समय तक इकट्ठा ना रह सके। कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल के पास नाला सफाई के कार्य को भी देखा।

उन्होंने नाले की चारदीवारी का भी निरीक्षण नियमित करने तथा नालों में सफाई के लिये रैंप को बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान  सचिव नगर विकास न्यास मेघराज सिंह मीना,  नगर निगम के उपायुक्त  मंगलाराम पूनिया,  नगर विकास न्यास के अभियंता याकूब खां  सहित  कार्यकारी एजेंसी के अभियंता तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

]]>
कर्फ्यू क्षेत्र में जर्दा-गुटखा बेचने वाले को पकडा https://samacharseva.in/caught-zarda-gutkha-seller-in-curfew-area/ Mon, 13 Jul 2020 06:30:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=10388 बीकानेर, (samacharseva.in) कर्फ्यू क्षेत्र में जर्दा-गुटखा बेचने वाले को कोटगेट पुलिस ने पकडा है। पुलिस ने आरोपी के पास से तानसेन व प्रीमियम जर्दा के हजारों पाउच बरामद किए हैं।

थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि इलाके में कर्फ्यू लगा होने के बावजूद फड बाजार में सत्‍यनारायण मंदिर के पास के निवासी आरोपी दुर्गाप्रसाद खत्री पुत्र रामदेव वहां रविवार को अवैध रूप से जर्दा गुटखा बेच रहा था। पूनिया के अनुसार आरोपी अवैध रूप से जर्दा बेचने के साथ ही कर्फ्यू अवधि में कोविड-19 की गाइडलाइन का भी उल्‍लघंन किया।

इस कारण ही आरोपी को गिरफतार किया गया। उन्‍होंने बताया कि आरोपी के पास से तानसेन तंबाकू के 20 पैकेट जिसमें प्रत्‍येक पैकेट में 50-50 पाउच थे तथा प्रीमियम जर्दा के 25 पैकेट जिसमें भी प्रत्‍येक पैकेट में 50-50 पाउच भरे हुए थे जप्‍त किए गए।

पूनिया ने बताया कि आरोपी की पुलिस जमानत होने के कारण गिरफतारी के बाद भी उसकी कोविड जांच नहीं करवाई गई।

caught Zarda-gutkha seller in curfew area

Bikaner, (samacharseva.in). In the curfew area, the seller of Zarda-gutkha has been caught by the Kotgate police. Police have seized thousands of pouches of Tansen and Premium Zarda from the accused.

Thanadikari Dharam Poonia said that despite curfew in the area, accused Durgaprasad Khatri son Ramdev, a resident of Satyadhanarayan temple in Phad Bazaar, was illegally selling Zarda gutkha there. According to Poonia, the accused violated the guidelines of Kovid-19 during curfew period along with selling yolk illegally.

Due to this, the accused was arrested. They said that 20 packets of Tansen tobacco containing 50-50 pouches in each packet and 25 packets of premium jarda containing 50-50 pouches in each packet were seized from the accused.

Poonia said that even after the arrest of the accused due to police bail, he was not given a Kovid investigation.

]]>
लोकतंत्र में गुण्‍डागर्दी…चलेगी! https://samacharseva.in/gundagardi-in-the-democracy-will-run/ Tue, 20 Nov 2018 20:20:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=4535 बीकानेर, (समाचार सेवा)। लोकतंत्र में गुण्‍डागर्दी…चलेगी!, कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण से नाराज क्षेत्र के एक समाज के लोगों का गुस्‍सा अभी शांत नहीं हुआ है।

कांग्रेस ने अपने एक उम्‍मीदवार को पहले बीकानेर पश्चिम से पार्टी का टिकट देने की घोषणा की, इससे कांग्रेसी नेता डॉ.बुलाकीदास कल्‍ला समर्थक नाराज हो गए।

पार्टी ने उस उम्‍मीदवार को  बीकानेर पूर्व का टिकट थमा दिया तो कांग्रेसी नेता नोखा विधायक रामेश्‍वर डूडी नाराज हो गए और उन्‍होंने यशपाल का बीकानेर पूर्व से टिकट वापस नहीं काटने पर अपने क्षेत्र नोखा से चुनाव नहीं लडने की चेतावनी पार्टी को दे दी।

दोनो जगह से टिकट कटने के बावजूद उम्‍मीदवार तो पार्टी लाइन पर चलने को तैयार है मगर उसके समाज के लोग नहीं चाहते कि अब कांग्रेस की समाज में कोई बात नहीं हो।

यही कारण है कि इस समाज के लोगों ने अपने इलाकों में कांग्रेस के नेताओं व समर्थकों को नहीं घुसने की गंभीर चेतावनी दे दी है।

एक दिन पूर्व इस समाज के सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला से भी समाज के लोगों ने अभद्रता की थी।

 जासूं रै जासूं म्हैं तो वोट देवण नैं जासूं

20BKN PH-1

कलक्‍टर, एसपी ने किया मतदाता जागरुकता राजस्थानी गीत का विमोचन

बीकानेर, (समाचार सेवा)मतदाता जागरुकता के लिए तैयार राजस्थानी गीत ‘जासूं रै जासूं म्हैं तो वोट देवण नैं जासूं’ का विमोचन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन. के. गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कलक्ट्रेट सभागार में किया।

इस अवसर पर डाॅ. गुप्ता ने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा यह पहल की गई है। इस गीत के माध्यम से जिले के दूरदराज इलाकों में मतदाता जागरुकता के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट तथा जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट के माध्यम से भी मतदाता जागरुकता से संबंधित जानकारी प्रसारित की जा रही है।

 सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदाता, अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक गोदारा ने कहा कि गीत, कार्टूंस जैसे माध्यमों से अधिक से अधिक मतदाताओं को प्रेरित किया जा सकता है।

स्वीप प्रकोष्ठ के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए पारम्परिक तरीकों से साथ हाइटेक साधनों का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह गीत जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य द्वारा लिखा गया है। जयकमल स्टूडियो द्वारा कम्पोज किए गए गीत को सुरेन्द्र पारीक, प्रताप दास तथा ठाकुर दास स्वामी ने अपने स्वर दिए हैं।

पूर्व सांसद भाटी की मौजूदगी का एहसास करा रहा है कोलायत चुनाव

 

mahendra singi bhati

mahendra singi bhati

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व सांसद महेंद्र सिंह भाटी के निधन को भले ही एक अरसा बीत गया हो लेकिन कोलायत विधानसभा के चुनाव में यहां के लोगों को एक बार फिर से उनकी मौजूदगी का एहसास हो रहा है।

इस  मौजूदगी की  वजह किसी और कारण से नहीं वरन उनकी पत्नी के पूनम कंवर के भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने  व फिल्ड में  उनके पुत्र अंशुमान सिंह भाटी के चुनाव की बागडोर  संभालने से है।

अंशुमान के बातचीत के लहजे व रुठो को मनाने की कला में पिता स्व महेंद्र सिंह के तौर तरीकों से ही काम कर रहे हैं।

उधर जब से भाजपा आलाकमान ने पूनम कंवर के नाम की घोषणा की है  तब से पूर्व सांसद स्व भाटी का नाम एक बार फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

गांव ढाणियों में लगने वाली चौपालो में होने वाली  चुनावी चर्चा में सबसे ज्यादा नाम जो रिपीट होता है वह स्व भाटी का होता है।

इसके पीछे की वजह भी है उनके निधन के बाद से राजनीतिक परिदृश्य से गायब  हुए अनेक लोगों की पूनम कंवर के साथ सक्रीय होना ही इन चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में राजनीति में ध्रुव तारे की तरह चमके स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी ने ही पहली बार  भाजपा को इस सीट पर सांसद का चुनाव लड़कर जीत दिलाई थी।

शहरों से लेकर ढाणियों तक कार्यकर्ताओं की लंबी फौज के कारण एक बड़ी राजनीतिक ताकत माने जाने वाले स्व महेंद्र सिंह  के निधन  से  उपजी राजनीतिक शून्यता में उनसे जुड़े लोग शांत हो गए थे, लेकिन उनकी पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने से एक बार फिर कोलायत की फिजा में महेंद्र सिंह भाटी का नाम तैरने लगा है।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर के नामांकन के दौरान महेंद्र सिंह भाटी  के नाम के लगे नारों ने भाजपा प्रत्याशी सहित उस माहौल में उपस्थित उपस्थित सभी लोगों को एक बारगी भावुक  कर दिया था।

यह नाराजगी आने वाले चुनाव में वोटों पर कितना असर डालेगी यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन फिलहाल इस चुनाव में उनके नाम से लगने वाले नारे व उनके साथियों की सक्रियता  कोलायत में महेंद्र सिंह भाटी की मौजूदगी का एहसास करा रही है।

प्रेस निभाएं सकारात्मक भूमिकाडाॅ गुप्ता

20BKN PH-3

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ एन के गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने में प्रेस से सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा है।

डाॅ गुप्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अब तक निर्वाचन प्रक्रिया  तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रेस की सहयोगात्मक भूमिका की सराहना की।

आवश्यक रूप से लें अधिप्रमाणन की प्रति

डा गुप्ता ने कहा कि मीडिया पेड न्यूज से बचें तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सकारात्मक भूमिका निभाएं। मीडिया राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों से जुड़े समस्त प्रकार के विज्ञापन व चुनाव प्रचार सामग्री के सम्बंध में अधिप्रमाणित फोटोप्रति लेने के बाद ही विज्ञापन का प्रसारण करंे।

ई-पेपर के लिए भी अधिप्रमाणन अनिवार्य है। 6 व 7 दिसम्बर को प्रिंट मीडिया के लिए भी विज्ञापन अधिप्रमाणन अनिवार्य किया गया है। अतः समस्त प्रिंट मीडिया समूह राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व अधिप्रमाणन प्रमाण पत्र की प्रति लेना सुनिश्चित करें।

डाॅ गुप्ता ने बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1547 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोलायत में सर्वाधिक 261 मतदान केन्द्र है।

 जबकि खाजूवाला में 222, बीकानेर पश्चिम में 184, बीकानेर पूर्व में 193, लूणकरनसर में 225, श्रीडूंगरगढ़ में 229 तथा नोखा में 233 मतदान केन्द्र हैं।

साथ ही जिले में 28 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

 नोखा में सर्वाधिक 19, खाजूवाला में 1, बीकानेर पश्चिम में 4, बीकानेर पूर्व व लूणकरनसर में 2-2 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

 इस प्रकार जिले में कुल 1575 मतदान केन्द्र है। डा गुप्ता ने बताया कि सी विजिल ऐप के माध्यम से अधिकतम 100 मिनट में शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने की दिशा में विकसित इस ऐप के माध्यम से आम जन शिकायत दर्ज करवा सकता है।

 इसके बाद घटना की जांच के बाद रिपोर्ट अपलोड कर 100 मिनट में इस कार्यवाही से शिकायत कर्ता को अवगत करवाया जा रहा है।

डाॅ गुप्ता ने बताया कि चुनाव के दौरान खर्चें पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधान सभा क्षेत्रों के लिए दो व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है तथा 6 अन्य आॅब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एम मुत्थुकुमार का मोबाईल नम्बर 9468765966 है।

 ये कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) कलक्ट्रेट, बीकानेर में सायं 4 से 5 बजे प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। पाटिल यलागौंडा शिवनगौंडा के मोबाईल नं. 9468765960 है। ये कार्यालय रिटर्निंग आॅफिसर एवं उपखण्ड अधिकारी, खाजूवाला में मध्यान्ह 12 बजे से 1 बजे प्रतिदिन कार्यालय में रहेंगे।

 सुखलाल भारती मोबाईल नं. 9468765976 है। इनसे सर्किट हाऊस, बीकानेर में सायं 4 से 5 बजे प्रतिदिन मिला जा सकेगा।  सचिन राणा मोबाईल नं. 9468765983 है। इनका कार्यालय रिटर्निंग आॅफिसर एवं उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ रहेगा। ये 11 से 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

 मधुकर आग्नेय के मोबाईल नं. 9468765990 है। आग्नेय मध्यान्ह 1.30 बजे से 2.30 बजे प्रतिदिन पर्यवेक्षक कैम्प कार्यालय नगर पालिका परिसर, नोखा में आमजन की शिकायतों को सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लघंन किए जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ऐसी कोई भी शिकायत पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

गांव-गांव घूमे भंवर सिंह भाटी

20BKN PH-4

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को चकविजय सिंह पुरा, नैणिया, खारा लोहान, नान्दड़ा, खजोड़ा, भेलू, हनुमान नगर, दासौड़ी आदि एक दर्जन से भी अधिक गांवों का दौरा कर जनसम्र्पक किया व आने वाली 07 दिसम्बर को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

भाटी ने कहा की पिछले 05 वर्षो में कांग्रेस सरकार सत्ता में नहीं होने से जो कार्य अटके रहे, पूर्ण नहीं हो पाये हैं वह सभी कार्य सरकार बनने के बाद पूरे करवानें के भरपूर प्रयास किये जाएंगे। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का हैं और सरकार बनने के बाद कोलायत क्षेत्र में ओर अधिक विकास कार्य करवायें जाएगें।

 इस अवसर पर सभी गांवो में ग्रामवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंवर सिंह भाटी का जोरदार स्वागत किया गया।

वंशावली लेखन परम्परा पर दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न

20BKN PH-6

बीकानेर, (समाचार सेवा)। इतिहास विभाग, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित हुए।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता परमेश्वर ब्रह्मभट्ट ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बाबूलाल भाट रहे। बाबूलाल भाट ने भारतीय संस्कृति की निरंतरता को बनाये रखने के लिए पूरा श्रेय देशज इतिहासकार के रूप में वंश लेखकों को दिया।

इस सत्र में श्रीमती इति बहादुर, डॉ. रितेश व्यास, डॉ. बलदेव व्यास, डॉ. उमा दुबे, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. नितिन गोयल ने शोध पत्रों का वाचन किया।

द्वितीय सत्र में प्रो. बी.एल. भादाणी ने अध्यक्षता की। इस सत्र के मुख्य वक्ता मेजर असलम रहे। इस सत्र में मुख्य वक्ता असलम ने कायमखानी रासों में आये हुए वंश एवं वंश की गौ रक्षा परंपरा का उल्लेख किया।

इस सत्र में वक्ताओं के रूप में डॉ. नमामि शंकर आचार्य, गणेश सुथार, डॉ. महेन्द्र पुरोहित, मनोज छंगाणी, प्रो. अनिल छंगाणी, दामोदर शर्मा, डॉ. अनिल कौशिक ने अपने विचार परक शोध पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि शरद राव ढ़ोले, अखिल भारतीय प्रमुख धर्म जागरण समन्वय, जयपुर, थे।

मुख्य वक्ता चन्द्र प्रकाश देवल पदमश्री, विशिष्ठ अतिथि प्रो. बी.आर. छींपा, कुलपति स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भगीरथ सिंह कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने की।

स्वागत भाषण के रूप में प्रो. नारायण सिंह राव विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग ने सभी का स्वागत किया। डॉ. चन्द्र शेखर कच्छावा विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग डंूगर महाविद्यालय ने सम्पूर्ण दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पदमश्री चन्द्र प्रकाश देवल जी ने वंशावली को एक गहन एवं गंभीर विषय बताया तथा इतिहासकारों को एक नेत्र एवं देशज इतिहासकार के रूप में वंशलेखकों को द्वितीय नेत्र बताया और इन प्रज्ञा चक्षु से सम्पूर्ण इतिहास को देखने के लिए सम्पूर्ण इतिहास को देखने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. बी.आर. छींपा ने राष्ट्रीय संगोष्ठी को वंशावली रूप गंगा का उद्गम स्थल बताया। मुख्य अतिथि श्री शरद राव ढ़ोले जी ने वंशावली लेखन से आजीविका को जीविका बनाने हेतु आह्वान किया।

अध्यक्षीय भाषण में माननीय कुलपति महोदय प्रो. भगीरथ सिंह ने सभी सम्मानित मंच, विद्वत समाज एवं भारत के विभिन्न स्थानों से पधारे वंशलेखकों का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें राजस्थानी संस्कृति की छटाओं को इतिहास विभाग, एम.जी.एस.यू, बेसिक कॉलेज बीकानेर, सिस्टर निवेदिता कॉलेज बीकानेर एवं बिननानी कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। संगोष्ठी में दो दिवस तक राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, के डॉ. नितिन गोयल, राजस्थान के जल स्रोत पर डॉ. रितेश व्यास एवं विकास प्रकाशन बीकानेर द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई।

अंत में प्रो. नारायण सिंह राव ने सहयोगी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति जी एवं सभी सहयोगी व्याख्याता, कर्मचारी, छात्र समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन डॉ. मेघना शर्मा ने किया।

डॉ. जोशी का चुनाव कार्यालय शुरू

oshi

oshi

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सेभारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार डॉ. गोपाल जोशी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन दोपहर में किया गया।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रिखबदास बोड़ा, गेवरचंद जोशी भाजपा प्रत्याशी, महापौर नारायण चौपड़ा, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य आदि द्वारा इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

समारोह में जिला महामंत्री दाऊलाल हर्ष, उपाध्यक्ष कुन्दन सोनी, वेद व्यास, किषन मोदी, जिला मंत्री आनन्द जोषी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द व्यास (पुराना शहर),

विजय उपाध्याय (जस्सुसर), शिवकुमार रंगा (गोपश्‍वर), गिरीराज जोशी, दाऊलाल सेवग, श्यामसुन्दर चाण्डक, दुलीचंद शर्मा, शिवकुमार रंगा सुरेन्द्र कोचर आदि

पदाधिकारी के साथ शहर कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा आदि कार्यकारिणी उपस्थित थे।

दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 6 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले की सात विधानसभा निवार्चन क्षेत्र में नामांकित आवेदन पत्रों की मंलवार को संवीक्षा के बाद 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन.के.गुप्ता ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद खारिज किए गए।

इनमें मंगलचंद, जितेन्द्र, मुस्ताक और सफी मोहम्मद शामिल है  इसी प्रकार बीकानेर पश्चिम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अनन्त लाल जागा व जितेन्द्र गौड का नामांकन जांच के बाद रद्द किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, खाजूवाला, नोखा व लूणकरनसर से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ है।

]]>
बीकानेर में आज 16-9-18  https://samacharseva.in/bikaner-me-aaj-16-09-2018/ Sat, 15 Sep 2018 17:43:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=3689 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में आज 16-09-2018। बीकानेर में 16 सितंबर 2018 रविवार के प्रमुख प्रस्‍तावित आयोजन। बीकानेर में आज।

नोट – बीकानेर में आज कार्यक्रम निरंतर प्राप्‍त सूचनाओं से अपडेट किया जाता है।

सूचनायें 9251085009 व 9521868060 पर दी व अपडेट करावाई जा सकती हैं।

-नीरज जोशी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- निःशुल्क डायबिटिक चेकअप, परामर्श शिविर

कहां- जवाहर पार्क गजनेर रोड बीकानेर।

समय- सुबह 6 से 8 बजे तक।

खास- डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. चन्द्रशेखर थानवी जांच करेंगे।

आयोजक- लायंस क्लब उड़ान एवं युनिर्वसल वरसल

सहयोग- न्युबर्ग सुपराटेक, द ग्लोबल नेटवर्क ऑफ डाईग्नोस्टिक, एम.एन. हॉस्पिटल, चलाना हॉस्पिटल एवं महर्षि पतंजलि योग संस्थान।

संपर्क- डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम–एलडीसी भर्ती परीक्षा

कहां- विभिन्‍न परीक्षा केन्‍द्रों पर

समय- सुबह 8 से 11 बजे।

समय- दोपहर 2 से 5 बजे।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम–राजस्‍थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी की बैठक्‍।

कहां- रतनबिहारी पार्क में।

समय- सुबह 10 बजे।

संदर्भ-पेंशन के मामले में रणनीति पर चर्चा।

संपर्क-सरदार सिंह बुगालिया।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम–  जोड प्रत्‍यारोपण परामर्श शिविर

कहां-  सुगनी देवी जेसराज बैद अस्‍पताल, पुरानी जेल रोड।

समय- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

चिकित्‍सक- डॉ. धीरज मरोठी।

आयोजक – अस्‍पताल।  

संपर्क-  प्रबंधक मनीष बोथरा।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम- तन रेतीला सीला-सा मन, पुस्‍तक का लोकार्पण 

कहां- धरणीधर रंगमंच, बीकानेर।

समय-सुबह 10. 15 बजे।  

लेखक – मधु आचार्य

खास- यह लेखक की 50वीं कृति है।  

संपर्क- गायत्री प्रकाशन। 

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम– संगोष्‍ठी स्‍वच्‍द संवाद   

कहां-  रेलवे ऑडिटोरियम, डीआरएम कार्यालय के पास।

समय-  सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

संदर्भ-स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाडा।

आयोजक – उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल

संपर्क- राकेश शर्मा।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रमगोशाला संचालक, गोपालक सम्‍मेलन, दानशील सम्‍मान समारोह।

कहां–  वेटरनरी विवि बीकानेर ऑडिटोरियम।

समय- सुबह 11 बजे, शुभारंभ।

समय- सुबह 11.30 बजे,  गोपालन, गोशाला योजना की जानकारी।

समय- सुबह 12.00 बजे, वेटनरी विविविवि योजनाओं की जानकारी।

समय- दोपहर 01.10 बजे, अभिनंदन व सम्‍मान समारेाह।

समय- सुबह 12.30 बजे,  जीव जन्‍तु कल्‍याण बोर्ड की जानकारी।

समय- दोपहर 02.30 बजे,  फोल्‍डर विमोचन व वितरण।

आयोजक- बीकानेर गोशाला संघ, वेटरनरी विवि, गोपालन व पशुपालन विभाग बीकानेर, गो ग्राम सेवा संघ जयपुर।

मुख्‍य अतिथि- केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल। वि.अ. विधायक सिदि़धकुमारी,

संदर्भ-  गोशाला संचालकों, भामाशाहों व पशु चिकित्‍सकों का सम्‍मान।

संपर्क- सुरेश कुमार जोशी, अभय सिंह पंवार, सत्‍यनारायण स्‍वामी, अनूप गहलोत।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम– कवि राजाराम स्वर्णकार के काव्य संग्रह का लोकार्पण  

कहां- हंसा ऑडिटॉरियम गंगाशहर।

समय-  शाम 4 बजे।

पुस्‍तक नाम- “मुळकतो मून : खणकता सबद”  (राजस्थानी काव्य संग्रह)

संदर्भ- संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की 99 वीं जयंती , संगीत समारोह।

आयोजक– संगीत भारती बीकानेर व तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट गंगाशहर।

मुख्‍य अतिथि- व्‍यंग्‍यकार बुलाकी शर्मा।

संपर्क- डॉ.मुरारी शर्मा, हंसराज डागा, जैन लूणकरन छाजेड।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम–  कवि अटलजी की याद में काव्‍यांजलि, पुष्‍पांजलि

कहां- विनायक हॉल, होटल मरुधर हैरिटेज गंगाशहर रोड।

समय- शाम 5 बजे।  

संदर्भ- मासिक पुण्‍यतिथि

आयोजक – सर्वधर्म समाज

संपर्क- कमल रंगा, कासिम बीकानेरी।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम– व्‍यंग्‍य नाटक पागल घर का मंचन 

कहां- रेलवे ऑडिटोरियम।

समय- शाम को 7.30 बजे।

लेखक- डॉ. नंदकिशोर आचार्य।

निर्देशक- रमेश शर्मा।

कलाकार-प्रदीप भटनागर, शैलेन्‍द्र सिंह, सुरेश आचार्य, अनमोल भटनागर, संदीप परिहार, आदर्श भटनागर, नीरज सुथार, उत्‍तम सिंह।

आयोजक– मरुधरा थियेटर सोसायटी।

संपर्क-रमेश शर्मा।  

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम – देव सप्तमी पर मरु प्रदेशीय गुर्जर महासभा आयोजन

कहां- देवनारायण मंदिर परिसर में

आयोजक –मरु प्रदेशीय गुर्जर महासभा

संदर्भ- देव सप्‍तम।

खास – देवनारायण भगवान का विशेष श्रृंगार, महाआरती, भजन व महाप्रसादी का आयोजन

संपर्क– गुर्जर महासभा अध्यक्ष सुगना राम गुर्जर।

+++++++++++++++++++

कार्यक्रम– करबला की शान में नुरानी जलसा

कहां- कुचीलपुरा चौक।

समय-रात 10 बजे।

संदर्भ- पैगाम शोहदा ए करबला की शान में

आयोजक –हसनैन करीमेन कुचीलपुरा।

संपर्क– जाकिर हुसैन

+++++++++++++++++++

वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्वन अकादमी के अध्यक्ष आज बीकानेर में

बीकानेर, (समाचार सेवा) वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्वन अकादमी के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) महेन्द्र सिंह राव आज शाम 4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। राव यहां वंशावली लेखकों के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

+++++++++++++++++++

अटल मासिक पुण्‍यतिथि आज

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्‍य तिथि पर काव्‍याजंलि कार्यक्रम। कार्यक्रम में अटल जी की कविताओं की रिकार्डिंग का प्रसारण किया जाएगा।

+++++++++++++++++++

केन्द्रीय जलसंसाधन राज्यमंत्री आज बीकानेर में

बीकानेर (समाचार सेवा) केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को

स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मेघवाल रविवर की रात को ही 10.30 बजे रेल से दिल्ली रवाना होंगे।

+++++++++++++++++++

मनोरजंन

सिने मैजिक-1

द प्रिटेंडर-सुबह 9.30 व रात 9 बजे।     

स्‍त्री- दोपहर 12.30 बजे।

मित्रों-दोपहर 3.30 बजे।

द नन- शाम 6.30 बजे।

सिने मैजिक-2     

मनमर्जियां-सुबह 9.15, 12.15 व 3.15, रात 9.15 बजे

मित्रों-शाम 6.15 बजे।

सूरज टॉकीज

मित्रों –सुबह 12, 3, 6 व रात 9 बजे।

हैल्‍प लाइन नंबर
विभाग टेलीफोन नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम 100
यातायात पुलिस 1095
महिला व वरिष्‍ठ नागरिक 1090
बच्‍चे 1098
फायर बिग्रेड 101
एम्‍बूलेन्‍स 102
आपात सेवा 108
एससी/ एसटी के लिये सहायता टोल फ्री नंबर 18001806025

आगामी कार्यक्रम, त्‍योहार, मेले , जयंती, पुण्‍यतिथि

17 सितंबर 2018 सोमवार-विश्‍वकर्मा जयंती।

18 सितंबर 2018 मंगलवार –पूनरासर मेला।

19 सितंबर 2018 बुधवार –रामदेवरा मेला। बाबा रामदेव जयंती।

20 सितंबर 2018 गुरुवार – रेलवे पुलिस फोर्स आरपीएफ स्‍थापना दिवस।

21 सितंबर 2018 शुक्रवार- मोहर्रम चांद से।

22 सितंबर 2018 शनिवार –कोडमदेसर मेला। गुरुनानक देव पुण्‍य दिवस। केंसर रोगियों के लिये गुलाब दिवस।

23 सितंबर 2018 रविवार- अन्‍नत चतुदर्शी। किशोर जागृति दिवस (स्‍कूलों में उत्‍सव)

23 सितंबर 2018 रविवार –कोडमदेसर मेला।

25 सितंबर 2018 पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय जयंती।

30 सितंबर 2018 रविवार- सामुहिक क्षमापना दिवस।

+++++++++++++++++++

]]>
भाजपा को विश्‍वास – बीकानेर पूर्व व पश्चिम सीट पर हैट्रिक तय   https://samacharseva.in/bhajapa-ko-vishvas-bikaner-purv-pashchim-seat-par-hetric-tay/ Mon, 03 Sep 2018 11:25:33 +0000 https://samacharseva.in/?p=3429 बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाजपा को विश्‍वास – बीकानेर पूर्व व पश्चिम सीट पर हैट्रिक तय। शहर भाजपा से जुड़े नेताओं का मानना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व व पश्चिम सीट तीसरी बार भाजपा की झोली में ही आयेगी और इस प्रकार इन दोनों सीटों पर भाजपा की हैट्रिक तय है।

भाजपा नेताओं का यह आत्मविश्वास रविवार 2 सितंबर को नत्थूसर गेट के बाहर जोशी बीगीची में आयोजित बूथ सम्मेलन में दिखाई दिया।

राजस्थान गौरव यात्रा के तहत छह सितंबर को मुख्यमंत्री राजे के बीकानेर के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आयोजित किए गए बूथ सम्मेलन में बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. गोपालकृष्ण जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका  नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा ने विचार रखे।

सम्‍मेलन मं भाजपा आई टी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, शहर भाजपा महामंत्री दाऊलाल हर्ष, मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता रिखबदास बोड़ा, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रंगा, विजय उपाध्याय, सुधा आचार्य इत्यादि ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन को पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकमुखी होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन में जी जान से जुट जाने का आव्हान करते हुए कहा कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की सीट से भाजपा प्रत्याशियों की विजयी हैट्रिक निश्चित है।

तथा राजस्थान में एक बार पुन: समस्त धारणाओं और मिथकों को तोड़ते हुए श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है।

पार्टी नेताओं ने आगामी 6 सितंबर को बीकानेर शहर में आयोजित हो रही राजस्थान गौरव यात्रा को जन यात्रा में परिवर्तित करने की बात करते हुए इसे ऐतिहासिक और सफल यात्रा बनाने का आव्हान किया।

ृभाजपा नेताओं के अनुसार गौरव यात्रा की सफलता से कांग्रेस में बौखलाहट और निराशा का का माहौल है एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और लगन से निराश होकर उसे अपनी पराजय दिखने लगी है। इसी हताशा में कांग्रेस ओछी हरकतों पर उतर आई है।

बूथ सम्मेलन के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया। बूथ सम्मेलन के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास ने किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पश्चिम विधानसभा के चारों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, जिला-मंडल- मोर्चा पदाधिकारी एवं आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक होगी सीएम राजे की बीकानेर यात्रा : पारीक

deepak pareek

बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर लोगों को पीले चावल बांटते भाजपा नेता दीपक पारीक।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाजपा नेता व संकल्प से सिद्धि महाअभियान टीम के बीकानेर संभाग संयोजक दीपक पारीक ने कहा कि गौरव यात्रा के तहत आगामी 6 सितंबर को मुख्यमंत्री राजे की बीकानेर यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।

पारीक रविवार 2 सितंबर को गौरव यात्रा में लोगों को शामिल होने का आव्हान करते हुए जस्सुसर गेट के अन्दर बाहर के ईलाकों मे राहगीरों, दुकानदारों को पीले चावल वितरित कर रहे थे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को 6 सितंबर को बीकानेर के सीएम के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इससे पूर्व भाजपा नेता पारीक ने जस्सुसर क्षेत्र के बाहर स्थित भैरवनाथ जी मन्दिर में पूजा अर्चना कर पैदल यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

यहां कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पारीक ने कहा कि केन्द्र व  राज्य की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य किए हैं। लोग केन्द्र व राज्य की सरकार के कार्यों से खुश हैं। इसका सबूत 6 सितंबर को एक बार फिर मिल जाएगा।

पीले चावल वितरण कार्यक्रम में पारीक के साथ त्रिलोक सिंह चौहान, विजय कोचर, राजेश आचार्य, रघुनाथ सिंह शेखावत, राजेश्वरी उपाध्याय, सोनल पारीक, नीलम काकडा, चन्द्र प्रकाश करनाणी, मुकेश जोशी, अशोक उपाध्याय, अविनाश सिंह शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ता किसन सोनी, जयसिंह, अमित राजपुरोहित, वीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, तनु सिंह,शेखर इच्छपुलियानी ओर चुनीलाल कुमावत भी शामिल रहे।

बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन की बैठक संपन्न

Bank of badoda

बीकानेर। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन की बैठक को संबोधित करते यूनियन पदाधिकारी।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ यूनियन राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र के सदस्यों की बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित होटल शांति निवास में संपन्न हुई।

बैठक में बैंकिंग क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य, बैंकों में लागू होने वाले 11 वें वेतन समझौते में प्रगति एवं कर्मचारियों की समस्याओं, संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

संगठन के महासचिव साथी ललित गुप्ता ने सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे एवं   समस्याओं का पूर्ण तार्किक रूप से चर्चा करते हुए समाधान प्रस्तुत किया।

साथी बाल कृष्ण जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में श्याम सुंदर कथूरिया उपमहासचिव राम देव राठौर ने भी विचार रखे। बैठक म्में महिला सदस्याओं सहित लग•ाग 80 सदस्य उपस्थित रहे।

निशुल्क होम्यापैथी शिविर में 132 रोगी जांचे

lunkaransar

बीकानेर। लूणकरनसर में आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लूणकरणसर स्थित श्रीहनुमान मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथी शिविर में 132 रोगियों की जांच की गई।

शिविर में डॉ.एल.एन.शर्मा व विमल दुग्गड़ ने जांच के बाद रोगियों को दवा दी गई। शिविर में चर्म रोग, पथरी रोग के साथ साथ मौसमी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत दी गई।

शिविर से जुड़े राजूराम बिजारणियां ने बताया कि शिविर का आयोजन लूनकरनसर नागरिक सेवा समिति व अरिहंतमार्गी जैन महासंघ बीकानेर की ओर से किया गया।

उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं द्वारा पिछले 10 वर्षों से शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

 बीकानेर में लगी संस्कृत सब्जी मंडी

sabji mandi

बीकानेर। बीकानेर में संस्कृत के प्रचार के लिये लगाई संस्कृत सब्जी मंडी।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अहम् रक्तवृत्कम (टमाटर) इच्छामि… कति मूल्यम.. अर्द्धकिलो दद .. ये संस्कृत श्लोक नहीं है बल्कि शहर की सब्जी मंडी में पहली बार लगी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने वाले लोगो का वार्तालाप है।

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिये संस्कृत प्रेमियों और गुरुकृपा माध्यमिक विद्यालय के सानिध्य में रविवार 2 सितंबर को शहर की सब्जी मंडी में संस्कृत सब्जी मंडी का आयोजन किया गया। सब्जी मंडी में सभी सब्जियों और फलों के संस्कृत नामो की तख्तिया लगाई गई।

संस्कृत में सब्जी खरीदने की आवाजें जिसने भी सुना वो दूसरो को छोड़ कर सीधे संस्कृत सब्जी मंडी में शोपिंग करने लगा।

जयतु संस्कृतम वदतु संस्कृतम अस्माकं भाषा संस्कृत भाषा आदि नारों के साथ युवा विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रचार में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विद्वान डॉ. योगेश व्यास डॉ. उमेशचंद्र पुरोहित श्री लक्षमण व्यास की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक डॉ पंकज जोशी ने बताया की मौके पर उपस्थित लोगो ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई।

यहां डॉ. योगेश और डॉ. उमेश ने संस्कृत सं भाषण की एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की जिसमे लोगो से संस्कृत भाषा का आम बोल चाल की भाषा में प्रयोग करने का निवेदन किया गया।

अलग अलग महाविद्यालय और विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कवि चौपाल में किया साहित्यकारों का सम्मान

kavi chopal

बीकानेर। राष्ट्री य कवि चौपाल में सम्मानित साहित्यकार।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सार्दुल स्कूल भ्रमण पथ पर रविवार 2 सितंबर को आयोजित राष्‍ट्रीय कवि चौपाल साहित्यकार सरदार अली के 79 जन्मोत्सव में समर्पित रही।

समारोह चार साहित्यकारों मोहन वैष्णव, मधुरिमा सिंह, हनुमन्त गौड़ व महबूब अली का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर चावला ने की।

मुख्य अतिथि सरदार अली तथा विशिष्ट अतिथि बी. एल नवीन, नेमीचन्द गहलोत, जबार बीकाणा  थे। काव्य गोष्ठी में वली मोहम्मद वली ने ‘काम ऐसा मैं कर नही सकता…करके वादा मुकर नही सकता गजल सुनाई।

लीलाधर सोनी ने आज देश के हर दफ्तर में भ्रष्‍टाचार का व्यापार है कविता पेश की। कवि राजाराम स्वर्णकार को वे करते है वारे न्यारे हम बैठे है राम दुआरे… ये जिन्दगी का फलसफा तथा मोहम्मद शकील ने गौरी ने…कानहा क्यों नहीं प्रगटे तु इण कळु माई.. सुनाई।

किशन नाथ खरपतवार की कविता ढोला चाल बीकानेर भ्रमणपथ में महके चिडकलियां, बाबूलाल छंगाणी ने हास्य रचना गोधा पकड़ो भायला ऐ जबर मचावे रोल सुनाई। मधुरिमा सिंह, महबूब अली, सरदार अली परिहार, हनुमन्त गौड़, बी. एल. नवीन, डा. प्रकाश चन्द्र वर्मा, कवियत्री कृष्णा वर्मा, डा. ब्रह्माराम चौधरी, कवि जुगल किशोर पुरोहित, शुशबु भाटी, बच्छराज सोनी, घनश्याम सिंह, माजीद खांन गोरी, पुखराज जी सोलंकी, एस. के. व्यास, धर्मेन्द्र राठौड़, जबार बिकाणवी ने भी रचनायें पेश की।

गोविन्द मेरो है, गोपाल मेरो है..

jia kavi

बीकानेर। मरूधर हेरिटेज के विनायक सभागार में जन्मािष्टेमी प कवि सम्मेालन।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जन्माष्टमी  पर पर्यटन लेखक संघ और महफिले अदब की  ओर से रविवार 2 सितंबर को गंगाशहर रोड स्थित होटल मरुधर हैरिटेज के विनायक सभागार में कवि गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में मोहन लाल जांगिड़ ने कुछ हैं लोग, जिनके कर्म में, जिनके व्यवहार में, जिनके संस्कार में, जिनके बोल से लगती है आग.. सुनाकर दाद हासिल की। डॉ.जगदीश दान बारहठ  ने कृष्ण भक्ति पर रचना पाठ कर माहौल को कृष्णमय बना दिया।

गोविन्द मेरो है, गोपाल मेरो है….जय जय बांके बिहारी नन्द लाल मेरो है।  गिरिराज पारीक ने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरी, काबुल से कोलम्बो तक,अमेरिका से जापान तक, आतंकवाद का साया है, सोचो ये किस पडोÞसी ने पनपाया है।

कमल किशोर पारीक सफर कविता से  कविता पाठ किया। शायर रहमान बादशाह ने तरन्नुम से गÞजÞल पेश की, हर तरफ जहालत का अंधेरा है….अब तो होना दूभर गुजारा है।

असद अली असद ने जलता हुआ घर और ये रोती हुई बेवा..देखा नहीं जाता है मगर देख रहा हु, गजल पेश की।

गोष्ठी में  डॉ. कृष्ण लाल विशनोई, राजाराम विशनोई ने भी रचनाऐं सुनाई। आभार वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर माथुर ने व्यक्त किया।

]]>
गोपाल ने फिर दी धरने की धमकी https://samacharseva.in/gopal-ne-phir-di-dharne-ki-dhamaki/ Fri, 10 Aug 2018 14:55:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=3207 महापौर चौपड़ा पर लगाया गौशाला निर्माण में अड़गे लगाने का आरोप

बीकानेर, (समाचार सेवा) गोपाल ने फिर दी धरने की धमकीप्रदेश कांग्रेस के सदस्य गोपाल गहलोत ने बीकानेर में बेसहारा गोवंश के लिये गोशाला के निर्माण में देरी किए जाने पर जिला प्रशासन को एक बार फिर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की धमकी दी है।

गहलोत ने शुक्रवार को कांग्रेस के एक शिष्ट मंडल के साथ नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में निगम महापौर व भाजपा नेता नारायण चौपड़ा पर गोशाला निर्माण में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया गया है।

गहलोत ने आयुक्त को बताया कि गोशाला निर्माण के लिये इस वर्ष 17 जनवरी 20 फरवरी तक उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया था। उस समय जिला प्रशासन ने नगर निगम को गोशाला के लिये 70.14 हेक्टयर लगभग 280 बीघा भूमि आबंटित कर दी।

इसके बावजूद छह माह बीत जाने के बाद भी निगम गोशाला का निर्माण नहीं करा सकी है। गहलोत ने कहा कि पिछले दिनों सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश सांड/गोधों की लड़ाई के कारण अनेक सड़क दुर्घटनायें हुई है।

अनेक लोग चोटिल हुए तो कुछ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। प्रदेश कांग्रेस सदस्य ने कहा कि गत माह 27 जुलाई मुख्यमंत्री राजे ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान भी प्रशासन को गोशाला का निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश दिया था मगर जिला प्रशासन पर सीएम की बातों व उनके आदेशों का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।

कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने निगम आयुक्त से कहा कि अगर निगम प्रशासन को गोशाला निर्माण में कोई परेशानी हो रही है तो बीकानेर के दानदाता और भामाशाह सहयोग करने को तैयार है।

गहलोत ने चेतावनी दी कि अगर निगम प्रशासन गौशाला निर्माण कार्य शीघ्र नहीं करवाता और बेसहारा गौवंश को शहर से गौशाला में नहीं पहुंचाता तो 28 अगस्त  को मजबूरन वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में पॉलिथीन बैन होने के बावजूद बीकानेर शहर में पॉलीथीन धड्डले से बिक रही है। इससे गोधन को असमय ही काल के गाल में जाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पॉलीथीन की बिक्री रोकने रोकने के लिये भी सम्बन्धित अधिकारियों को हर रोज लगातार पॉलीथीन बैचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर इस पर रोक लगानी होगी।

निगम आयुक्त से मिले शिष्ट मंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंदसिंह सोढ़ा, मंगन पाणेचा, रमजान अली कच्छावा, हजारी देवड़ा, शहर कांग्रेस महासचिव सुभाष स्वामी, अध्यक्ष युवा कांग्रेस आजम अली शामिल रहे।

शिष्‍ट मंडल में पार्षद नंदू गहलोत, शम्मीउल्लाह, युथ कांग्रेस महासचिव जीतू भाई सेवग, शहर कांग्रेस सचिव ऐजाज पठान, गोवर्धन मीणा, अनिल शर्मा आदि भी शामिल रहे।

]]>
रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग https://samacharseva.in/rang-malhar-me-kalakaro-ne-lalten-par-bikhere-rang/ Sun, 15 Jul 2018 18:11:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=2756 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। बीकानेर की सांस्कृतिक संस्था “लोकायन” तथा  “भोज कला प्रन्यास” के की ओर से रविवार  15 जुलाई को सूरसागर पर ” रंग मल्हार” कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।

शहर के वरिष्ठ व युवा कलाकारों के साथ मिलकर आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में चित्रकारों ने लालटेन को विभिन्न रचनात्मक तरीकों से सजाया तथा मानसून का आह्वान किया।

IMG20180715182101

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग।

लगभग 50 से अधिक कलाकारों ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई कार्यशाला में नए एवं पुराने लालटेन को रंग, सूतली एवं मिट्टी से सजाया गया. कलाकारों ने लालटेन पर बीकानेर की पारम्परिक चित्र शैलियों जैसे मिनिएचर, मथेरण, उस्ता कला एवं आला गिला को भी उकेरा।

ANIRUDH UMAT-2

PHOTO SABHAR – SHRI ANIRUDH UMAT

कार्यक्रम संयोजक अनुराग स्वामी ने बताया कि इस अनूठे आयोजन में शाम को 6 बजे से 8 बजे तक आम जनता के लिए इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए बीकानेर के सभी कलाकारों को बधाई देते हुए नगर विकास न्यास द्वारा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम के लिए सहयोग का आश्वाशन दिया।

ANIRUDH UMAT-4

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

लोकायन के अध्यक्ष चित्रकार महावीर स्वामी ने नगर विकास न्‍यास के चेयरमैन महावीर रांका को अपनी बनायीं हुई पेंटिंग भेट कर आभार जताया।

ANIRUDH UMAT-1

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

भोज कला प्रन्यास के मनोज सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर माथुर, हनीफ उस्ता, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित के अलावा अनेक नवोदित चित्रकारों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा साहित्यकार अनिरुद्ध उमट, इतिहासविद कृष्णचन्द्र शर्मा, असित, अमित गोस्वामी एवं संजय पुरोहित ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी  चित्रकारों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गए।

ANIRUDH UMAT-3

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

ये पधारो म्हारे देश की…पर्यटनी गुंजल से बाहर का कोई राग है उमट

जब सब कुछ बाज़ार हुआ जा रहा हो (उदाहरण के लिए जैसलमेर) तब बीकानेर की हठी भूमि संवेदनात्मक सत्याग्रह (नन्दकिशोर आचार्य के शब्दानुसार) करती रचाव को समर्पित होती है।

और साम्प्रदायिक भेद प्रेमी विचार धारा जब सब कुछ निगल रही हो, उसी वक्त भाईचारे का चरखा कातता एक शहर बीकानेर जीवित रहता है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिनिएचर पेंटिंग के कलाकार महावीर स्वामी के सान्निध्य में युवा गोपाल सिंह मिलते हैं और हैरिटेज को सहेजते हैं।

वे हवेलियों की चिंता करते हैं। वे सद्भाव की चिंता करते हैं। तब शहर में दुनिया भर कबीर रागी आ उमड़ते हैं। आज जूनागढ़ किला के सामने सूर सागर तालाब के पास लाल पत्थर से बने सुरम्य स्थल पर बेहद उमस में भी कनात लगाते हैं।

वरिष्ठ और नवोदित कलाकार आते हैं। लालटेन को मूल थीम बना एक दिन गुजारते हैं।  ये पधारो म्हारे देश की…पर्यटनी गुंजल से बाहर का कोई राग है।

]]>
!!.PM भी कुंवारा .!! !!.CM भी कुंवारा.!! https://samacharseva.in/pm-bhi-kunvara-cm-bhi-kunvara/ Fri, 13 Jul 2018 17:11:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=2733 !!.PM भी कुंवारा .!! !!.CM भी कुंवारा.!!

!!.PM भी कुंवारा .!! !!.CM भी कुंवारा.!!

!!.TATA भी कुंवारा.!! !!.BATA भी कुंवारा!!

!!.KALAM भी कुंवारा.!! !!.SALMAN भी कुंवारा.!!

!!.RAHUL भी कुंवारा.!! !!.YOGI भी कुंवारा.!!

और तो और BABA !!.RAMDEV भी कुंवारा.!!

निगाहें अब उस डेढ होशियार को ढूंढ रही हैं..

जिसने यह कहा था हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है।

उस डेढ होशियार के चक्कर में हमने भी शादी कर ली है

वर्ना आज हम भी कही कुछ कर गए होते।

!!.PM भी कुंवारा .!! !!.CM भी कुंवारा.!!

* जिन्दगी एक जंग है, जबतक बीवी संग है.

जिन्दगी एक जंग है, जबतक बीवी संग है.

सीता से प्यार किया तो राम बन गये

राधा से प्यार किया तो श्याम बन गये

जबरदस्ती प्यार किया तो आशाराम……बन गये. ,. और

चुपके चुपके प्यार किया तो बाबा राम रहीम बन गए

कीसी से प्यार नहीं किया तो योगी cm बन गए…….

प्यार करके रास्ते में छोड़दिया तो……नरेंद्र मोदी pm बन गये

-समाचार सेवा डॉट इन पर व्‍हाटस एप मुस्‍कान कॉलम शुरू किया हुआ है। इस कॉलम में हम वर्तमान में लोगों दवारा बनाये जा रहे हल्‍के फुल्‍के मनोरंज वाले संदेश शामिल करेंगे।

आप यदि किसी पोस्‍ट पर एतराज करेंगे तो हम उसे दुरस्‍त करने अथवा हटाने में एक पल की भी देर नहीं करेंगे। आपसे विनती है जो संदेश वायरल हो रहा है उसका आनंद लें। हमसे भूल हो तो तुरंत बतायें।

लोगों की व हमारी रचनात्‍मकता की भी सराहना होगी तो अच्‍छा लगेगा।

-समाचार सेवा परिवार।

]]>