JAIPUR INTERNATIONAL FILM FESTIVAL – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Dec 2019 12:14:11 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png JAIPUR INTERNATIONAL FILM FESTIVAL – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 स्कूलों में दिखाई जाएंगी फिल्में https://samacharseva.in/films-screenings-for-children-in-schools/ Sat, 21 Dec 2019 12:13:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=7651 जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज़ जल्‍द

69 देशों की 240 फिल्में होंगी प्रदर्शित

जयपुर, (समाचार सेवा)।  गुलाबी शहर की गुलाबी सर्दियों में होने जा रहा है जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल। दुनिया भर में अपनी ख़ास पहचान और जगह बना चुके जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [जिफ] का यह 12वां संस्करण होने जा रहा है। सिने प्रेमियों के लिए यह जानना किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट और आर्यन रोज़ फाउण्डेशन की ओर से आयोजित जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [ जिफ] का आगाज़ आगामी वर्ष 17 से 21 जनवरी को आयनॉक्स सिनेमा हॉल, जी.टी. सेन्ट्रल में होने जा रहा है।

जिफ में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह जिफ की एक बड़ी उपलब्धि है कि यहां दुनिया भर में सबसे अधिक संख्या में फिल्मों का चयन होता है। या यूं कहें, यहां होता है विश्व की फिल्मों का हाइएस्ट सलेक्शन। जिफ पिछले साल से ही विश्व का सबसे बड़ा कॉम्पिटिटीव फिल्म फेस्टिवल है।

आयनॉक्स सिनेमा हॉल [जी.टी. सेन्ट्रल] के स्क्रीन – 1, 3, 6 और 7 में फिल्में प्रदर्शित होंगी। 18 से 21 जनवरी तक सुबह 9:30 से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू होगी, जो रात 9:30 बजे तक जारी रहेगी। 17 जनवरी 2020 को ओपनिंग सेरेमनी महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगी। इसके बाद 18 जनवरी को 79 फिल्में, 19 जनवरी को 45 फिल्में, 20 जनवरी को 63 फिल्में और 21 जनवरी को 42 फिल्में दिखाई जाएंगी। 21 जनवरी को क्लोजिंग सेरेमनी से फेस्टिवल का समापन होगा।

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष 98 देशों से 2411 फिल्में आईं, जिनमें 69 देशों की 229 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में अभी 11 फिल्में और जुड़ेंगी। वहीं डेस्कटॉप श्रेणी में 186 फिल्में प्रदर्शित होंगी।

नन्हे दर्शकों के लिए ख़ास

बड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर के नन्हे दर्शकों के लिए भी जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [जिफ] में कई फिल्में दिखाई जाएंगी। ख़ास बच्चों के लिए बनाई गई फिल्में सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुरिया विद्यालय, संस्कार स्कूल और स्प्रिंगडेल स्कूल में दिखाई जाएंगी। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

राजस्थान की फिल्मों का प्रदर्शन होगा ख़ास

ज़ाहिर तौर पर राजस्थान के लोगों के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि जनवरी माह में होने वाले जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राज्य की 11 फिल्में प्रदर्शित होंगी। राजेश सेठ के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिक्शन फिल्म वेटिंग टिल टुडे दिखाई जाएगी। राहुल सूद निर्देशित शॉर्ट फिक्शन फिल्में – मज़ार – ए – लैला मजनू फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। डॉ. हेमा उडावत के निर्देशन में बना चार मिनट लम्बा सॉन्ग [गीत] करीब  दिखाया जाएगा। राजस्थान से राजेश सोनी निर्देशित शॉर्ट फिक्शन फिल्म सबक और पूर्णिमा कौल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म हौसले की उड़ान दिखाई जाएगी। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर पर बनी चन्दन सिंह की फिल्म अलबेलो जयपुर का भी जिफ में प्रदर्शन होगा। राघव रावत और मोहित शर्मा की फिल्म पंछी का प्रदर्शन भी ख़ास रहेगा, जो गरीब और मजदूर परिवार के संघर्षों की कहानी है। फीचर फिल्म देसी बैंड और एक स्टोरी टैलिंग सॉन्गरात का प्रदर्शन होगा। विनोद सैम के निर्देशन में बनी एड फिल्म डू नॉट ड्रिंक एंड ड्राइव का प्रदर्शन ख़ास रहेगा।

होगा राजस्थानी फिल्म चीड़ी बल्ला का प्रदर्शन

राधेश्याम पिपलवा निर्देशित चीड़ी बल्ला [स्मैश] स्कूल में पढ़ रहे भगत के बारे में है, जिसे किसी तरह अपने स्कूल को बचाना है। चीड़ी – बल्ला खेलने वाले भगत के सामने चुनौती है कि वह राज्य स्तर के बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने स्कूल को जिता सके। राजस्थानी भाषा में बनी एक घण्टे 51 मिनट की यह फीचर फिल्म राजस्थान की कला, खेल और संस्कृति की ख़ासियत बताती हुई आगे बढ़ती है।

भारत की फीचर फिक्शन फिल्म मेजर निराला की स्क्रीनिंग ख़ास रहेगी। मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशांक के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन गणेश वीरन ने किया है, जो 19 जनवरी को दिखाई जाएगी।

होगा फिल्मों का विश्व प्रीमियर

कई फिल्मों का वल्ड प्रीमियर भी जिफ में ख़ास रहेगा। अभय डालाकोटी की 29 मिनट लम्बी भारतीय फिल्म चैम्पियन और मैरिना लिबिक की नो मैन्स ट्रूथ का प्रदर्शन ख़ास रहेगा। ब्राजील की फिल्म हैनरी कार्टियर – ब्रेसन, फॉर दा लव ऑफ इंडिया फिल्म का प्रीमियर ख़ास होगा। स्टेवार्ट मार्शल और जोश मैसन की आयरन सिटी: 1978 की स्क्रिनिंग होगी, वहीं मणि शंकर अय्यर की फिल्म सत्तम का प्रदर्शन होगा।

ऑस्कर की दौड़ में रही फिल्मों की स्क्रीनिंग

जब फिल्म पुरस्कारों की बात हो, तो ऑस्कर की प्रतिष्ठा से हम सब बखूबी परिचित हैं। यह जिफ की बड़ी उपलब्धि है कि ऑस्कर की दौड़ में रही फिल्में – डॉटर, जोसेफ, अमेरिकन मिरर – इंटीमेशंस ऑफ इमॉरेलिटी और ईरान की फाइंडिंग फैरिदे भी जिफ में दिखाई जाएंगी।

ऑस्कर की टॉप फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी डारिया शचीवा निर्देशित फिल्म डॉटर जिफ में दिखाई जाएगी। यह 15 मिनट की एनिमेशन शॉर्ट फिल्म है।

ईरान की फिल्म फाइंडिंग फैरिदे एक लड़की फैरिदे की कहानी है, जो अपने जन्म से जुड़े रहस्यों को खोजने में जुटी है। वहीं यू.एस. में बनी अमेरिकन मिरर – इंटीमेशंस ऑफ इमॉरेलिटी आज के इस सच को दिखाती है कि हम किस तरह सोशल मीडिया पर झूठी और दिखावटी जिंदगी जी रहे हैं। एक घंटे की यह फिल्म ऑस्कर सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर चुकी है। वहीं सुशान्त मिश्रा की हिन्दी फिल्म जोसेफ – बॉर्न इन ग्रेस एक छोटी कहानी जोसेफ पर आधारित है।

फिल्मकार होंगे दर्शकों से रूबरू

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देश – विदेश के फिल्मकार, अभिनेता – अभिनेत्री फिल्म स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों से रूबरू होंगे, और उनके सवालों के जवाब भी देंगे। वहीं, दूसरी ओर क्लाक्स आमेर होटल में जयपुर फिल्म मार्केट आयोजित होगा, जहां फिल्मकार आपसी संवाद और चर्चाएं करेंगे।

]]>
जयपुर की बेटियों ने किया फिल्म फेस्टीवल्स का आगाज https://samacharseva.in/festival-was-jointly-inaugurated-by-daughters-of-the-city/ Fri, 04 May 2018 16:37:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=1067 जयपुर, (समाचार सेवा)। जयपुर के गोलछा सिनेमा हॉल में तीसरे सिकस्टीन इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल्स का शुभारंभ शुक्रवार को जयपुर शहर की बेटियों तथा मेक्सिको की बेटी रोजा करांजा ने मिलकर किया।

जयपुर शहर की इन मेहमान बेटियों में वैशाली शारदा, श्रष्टी, चिन्मयी बबल, रिया सिंह, नंदिनी, मुस्कान, रितवी, छवी, सलौनी, श्रेयानसी, दिया वैष्णवी, मानसी, पारुल, संजना, प्रिया, स्वाती, शिप्रा, कशिश, महीन, पूनम, आरती, जानहवी, राधिका, वर्षा, विधि, चेतना, मेहंदी, वनिष्का, याशिका आदि स्कूल गर्ल्स शामिल रही।

जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल और ट्रस्ट दवारा फेस्टीवल्स का आगाज शुक्रवार को हुआ। फेस्टीवल की शुरुआत श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने से हुई। शहर के फिल्म प्रेमियों और कलाप्रेमियों ने श्रीदेवी को याद किया।

इस अवसर पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपने संदेश में कहा की जयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल दवारा आयोजित सिकस्टीन इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में श्रीदेवी जी को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि श्रीदेवी एक महान कलाकार थी। आज फिर हम सब उस महान आत्मा को महान कलाकार को इस अवसर पर जयपुर में याद कर रहे हैं। उस महान कलाकार को अभी हमारे बीच होना चाहिए था।

बोनी कपूर ने कहा उनको बहुत दुख: है की श्री जी हम सब को छोड़कर 54 साल की उम्र में चली गई। अपनी तरफ से उन्‍होंने जयपुर के इस गोलछा सिनेमा हॉल में श्रीदेवी और अपनी तरफ से शुभकामनायें दी। कहा माफी चाहता हूँ की मैं आ नहीं पाया।

मेहमानो का स्वागत जयसिंग सेठिया, बी एस रावत, राजेन्द्र बोड़ा, राजीव अरोड़ा, पवन गोयल, अजय काला, हनु रोज आदि लोगों ने किया। इस समय वैशाली ने कहा की हम सब लड़कियां आज बहुत खुशी महसूस कर रही है।

हमें पहली बार विदेशी फिल्म मेकर्स के साथ एक फेस्टीवल का उदघाटन करने का मौका मिला है। हम काफी उत्साहित और प्रेरित हुई हैं। रोजा करांजा ने कहा की ये उसके लिए बड़ी खुशी का समय है की जयपुर की स्कूल गर्ल्स के साथ मुझे भी फेस्टीवल के उदघाटन के लिए आमंत्रित किया गया।

जयपुर आकर उसे बहुत अच्छा लग रहा है। शनिवार को वह जयपुर को देखने भी जाएगी। उदघाटन सत्र में शहर से बड़ी संख्या में कला प्रेमियों और फिल्म प्रेमियों ने भाग लिया। फेस्टीवल की ओपनिंग फिल्म सरवन को देख दर्शक रोंचित हुए।

इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूसड किया है। अमरिंदर गिल और सिम्मी चहल अभिनीत यह फिल्म इमोशंस और रिलेशंस के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी ने किया है।

राजस्थान से तीन शॉर्ट फिल्मों की भी हुई स्क्रीनिंग

रवि दासोदिया की भारत माता की जय, विनय शुक्ला की चटनी और निशांत कुमार की स्कूल।शनिवार 5 मई का प्रोग्राम दिखाई जाएगी हिन्दी फीचर फिल्म तरपन तरपन फिल्म की कहानी वही है जो आजकल भारत में चल रहा है।

कहानी दलितों के साथ जो व्यवाहर होता है, बलात्कार होता है और फिर उसका राजनीतिकरण होता है की कहानी है, और कैसे एक लड़की जिंदगी दांव पर लग जाती है। इसमें दलित और बलात्कार दोनों ही विषय है।

कहें की आजकल जो चल रहा है वही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म काफी रोचक और उम्दा बन पड़ी है। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आयेगी। शनिवार को तरपन के अलावा रोमानिया, भारत, पोलैंड, मेक्सिको, जर्मनी और साउथ कोरिया की सात शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।

मेक्सिको की रोजा करांजा और ईरान से अबतीन सलीमी तारी आज दर्शकों से रूबरू होंगे। फेस्टीवल 4 से 6 मई तक रोजाना शाम 6 से 9 बजे तक गोलछा सिनेमा में आयोजित हो रहा है। फेस्टीवल में फिल्में देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

]]>