indian railway – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Sep 2024 17:40:22 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png indian railway – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर मंडल ने गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से वसूले 1.36 करोड़ रुपये https://samacharseva.in/bikaner-division-recovered-rs-1-36-crore-from-irresponsible-rail-passengers/ Fri, 03 Dec 2021 05:26:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=17582 बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर मंडल ने गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से वसूले 1.36 करोड़ रुपये, उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा गैर जिम्‍मेवार रेल यात्रियों से एक माह में अब तक सबसे अधिक 1.36 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है। बीकानेर मंडल ने यह राशि  बेटिकट यात्रा करने, गंदगी फैलाने, मास्क नहीं पहनने, इधर-उधर थूकने इत्यादि से रोकने हेतु कुल 26 हजार 202 मामलों से वसूली है। यह अब तक की सर्वाधिक वसूली है।

Bikaner Division recovered Rs 1.36 crore from irresponsible rail passengers - Copy

Bikaner Division recovered Rs 1.36 crore from irresponsible rail passengers – Copy

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अनिल रैना ने बताया कि मुख्य टिकट निरीक्षक जगदेव सिंह रंधावा के निर्देश पर मंडल के सभी टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा समय समय पर अलग-अलग समूह के रूप में अभियान चला कर यह लक्ष्य प्राप्त किया गया।

इनमें जिन पॉच टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया, वे हैं सीटीआई लालगढ़ रविन्द्र चौहान इन्होंने नवंबर माह में सर्वाधिक 772 मामलों से रु. 4.96 लाख से भी अधिक राजस्व अर्जित किया, टीटीआई बीकानेर आशीष व्यास ने  675  मामलों से रु. 4.65 लाख का राजस्व अर्जित किया।

विजय पॉल टीटीआई हनुमानगढ़ ने 664 मामलों से रु. 4.02 लाख का राजस्व अर्जित किया। सीटीआई हनुमानगढ़ राजेन्द्र वर्मा ने 597 मामलों से रु. 3.54 लाख का  राजस्व अर्जित किया। टीटीआई हनुमानगढ़ श्रीमती अर्चना शर्मा ने 555 मामलों से रु. 2.87 लाख का  राजस्व अर्जित किया।

इसी प्रकार स्लीपर क्लास के जिन टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया उनमें टीटीआई लालगढ़ सुशील कुमार ने  468  मामलों से रु. 2.71 लाख का राजस्व अर्जित किया।

टीटीआई भिवानी सुखविन्द्र सिंह ने 508 मामलों से रु. 2.08 लाख का राजस्व अर्जित किया। टीटीआई श्रीगंगानगर श्रीमती नाजू अरोड़ा ने 481 मामलों से रु.1.64 लाख का राजस्व अर्जित किया।

]]>
मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर https://samacharseva.in/mohanbari-bikaner-rail-siding-work-in-progress/ Fri, 04 Jun 2021 03:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=15368 बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर, उत्तर पश्चिम रेलवे माल लदान को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मैसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड की मोहनबाड़ी-बीकानेर रेल साइडिंग तथा मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की रास-अजमेर का रेल साइडिंग का कार्य प्रगति पर है।  

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर सीमेंट, क्लिंकर, खाद्यान्न, पेट्रोलियम, कन्टेनर सहित अन्य प्रमुख कमोडिटी का परिवहन किया जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर लदान आय बढ़ाने के लिए नवीन प्रयासों के तहत खेमली,

बांगड़ ग्राम, अनूपगढ़, अलवर, गोटन, कनकपुरा, थेयात हमीरा, भगत की कोठी, गोटन स्टेशनों पर नई मदों की लोडिंग प्रारंभ की गई है।

साथ ही देबारी (उदयपुर) में औद्योगिक वाटर सप्लाई के दो रेक प्रतिदिन तथा मेड़ता सिटी में 2 स्टेशनों के मध्य रेल खंड पर क्लिंकर की लोडिंग की गई है। माल लदान केंद्र उमरा (खाद लदान),

नाथद्वारा, दोराई एवं सतरोड़ (कंटेनर लदान) खाजवाना (चाइना क्ले लदान) तथा बड़वासी (लाइन स्टोन लदान) खोले गए हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे माल यातायात को अधिक आकर्षक बनाने के लिए रेलवे कई रियायतें  और छूट भी दे रही है।

जोन और डिवीजनों में व्यवसाय विकास इकाइयों का मजबूत बनाने, उद्योगों और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले ग्राहकों से निरंतर संवाद और तेज गति आदि से भारतीय रेल का माल ढुलाई तन्त्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन माल लोड करके उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक लोडिंग की है।

शशि किरण के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2021-22 में मई माह तक 4.29 मिलियन टन का प्रारंभिक लदान हासिल किया है जो 2020-21 की इसी अवधि में प्राप्त 1.9 मीट्रिक टन से 119.79% अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2020-21 में अजमेर मंडल पर 5.92 मिलियन टन, बीकानेर मंडल पर 3.47 मिलियन टन, जयपुर मंडल पर 8.16 मिलियन टन व जोधपुर मण्डल पर 4.69 मिलियन टन माल लोंडिग की गई।

रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के विगत वर्ष के माल लदान के प्रदर्शन को देखते हुये इस वर्ष अधिक लदान का लक्ष्य प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2020-21 में 22.24 मिलियन टन माल लदान किया तथा इस वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा 26.50 मिलियन टन का लक्ष्य प्रदान किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की मई माह तक 47.25 किमी प्रति घंटे की औसत गति प्राप्त की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हासिल की गई 41.17 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 14.76% अधिक है। रेलवे का प्रयास है कि मालगाड़ियों की औसत गति को बढाकर तीव्र गति से माल परिवहन को गतंव्य तक पहुंचाया जाये।

लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोविड महामारी के इस दौर में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अपनी सर्वांगीण क्षमता और प्रदर्शन में सुधार करके यह उपलब्धि प्राप्त की है।

]]>
ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले भी हो सकेगा आरक्षण https://samacharseva.in/reservation-can-be-done-even-30-minutes-before-the-train-leaves/ Wed, 07 Oct 2020 11:43:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=12853 बीकानेर, (samacharseva.in)। ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले भी हो सकेगा आरक्षण, रेलवे द्वारा यात्री सुविधा के तहत अब ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले तक दूसरा चार्ट बनाया जाएगा तब तक यात्री अपना आरक्षण टिकट बुक करवा सकेगा। यह व्यवस्था लॉकडाउन से पहले लागू थी। इसे 10 अक्टूबर से पुनः शुरू किया जा रहा है।

उत्‍तर पश्चिव रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  जितेन्‍द्र मीना ने बताया कि कोविड काल से पहले लागू निर्देशों के अनुसार, ट्रेन प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम 4 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता था। अब इसके बाद दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने तक पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ इंटरनेट के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध सीटें बुक की जा सकती है।

मीना ने बताया कि महामारी के कारण, ट्रेनों के प्रस्थान के र्निर्धारित समय से 2 घंटे पहले दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार इस मामले पर सोच विचार कर यह निर्णय लिया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान के र्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि दूसरा चार्ट तैयार करने से पहले ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटर दोनों पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं ताकि इस प्रावधान को दिनांक 10 अक्टूबर से बहाल किया जा सके।

]]>
उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाड़ियों की औसत गति में 75 प्रतिशत की बढोतरी https://samacharseva.in/75-increase-in-average-speed-of-goods-trains-on-north-western-railway/ Wed, 26 Aug 2020 13:49:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=12268 माल लदान के लिये रेलवे के विशेष प्रयास, बिजनेस डवलपमेंट यूनिट की भी स्थापना की गई

बीकानेर, (samacharseva.in)। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाड़ियों की औसत गति में 75 प्रतिशत की बढोतरी,  देश के प्रत्येक भाग में आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिये रेलवे द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि  इस वर्ष जुलाई माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर जुलाई माह तक 5.1 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग बराबर है।

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में जब रेलवे पर सीमित संख्या में यात्री गाडियों का संचालन बहुत कम हो रहा है, इसको देखते हुये मालगाडियों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालगाडियों की औसत गति को बढाने के लिये कार्य किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मालगाडि़यों की औसत गति अप्रैल 2020 से अगस्त 2020 तक 25.9 किलोमीटर प्रति घंटा से 75% बढ़कर 45.40 किलोमीटर प्रति घंटा हुई है।
indian railway bikaner-2
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि    रेलवे पर माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसके लिये विषेष प्रयास किये जा रहे है ताकि माल ग्राहको को होने वाली समस्या का निराकरण कर उन्हें रेलवे पर माल लदान हेतु आकर्षित किया जा सके। इसके लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की स्थापना की गई है जो व्यवसायियों और उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हे रेलवे के आकर्षक योजनाओं से अवगत कराएगा।
उन्‍होंने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों से बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही मितव्ययी भी है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि   बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट रेलवे पर माल ढुलाई को सरल और सुलभ बनाने के लिए व्यवसायिकों के साथ निरन्तर विचार-विमर्श कर लदान बढ़ाने के लिए प्रस्ताव प्राप्त करेगी। व्यापार उद्योग से प्राप्त किसी भी प्रस्ताव का तत्काल क्षेत्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा और अन्य जोनल रेलवे और रेलवे बोर्ड से यदि आवश्यक हो, तो तुरंत सहायता मांगी जाएगी।
बोर्ड स्तर पर स्थापित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ऐसे प्रस्तावों की प्राप्ति से एक सप्ताह के समय सीमा मे निर्णय लेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्यालय एवं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मण्डलों मे बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर  ने बताया कि   इस यूनिट में परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग, यांत्रिक विभाग, इंजीनियरिग विभाग एवं वित्त विभाग से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 5 अधिकारी शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर मुख्य माल यातायात प्रबंधक , व मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक इन यूनिटों में समन्वयक का कार्य करेंगे, जिनसे व्यवसायी व उद्योगपति सीधे संपर्क कर सकते हैं।
]]>
हावडा-जोधपुर-हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें https://samacharseva.in/howrah-jodhpur-howrah-rail-passenger-attention/ Tue, 28 Jul 2020 09:15:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=10904 बीकानेर, (samacharseva.in)। हावडा – जोधपुर – हावडा रेल यात्री ध्‍यान दें, पश्चिम बंगाल में 29 जुलाई को सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होने की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रद्द किया है।

  

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक ने बताया कि 29 जुलाई को सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार का यातायात उपलब्ध नहीं होगा। इसको ध्‍यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 02308 जोधपुर-हावड़ा (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 27.07 2020)  धनबाद तक संचालित की जायेगी।  

इस ट्रेन को धनबाद तथा हावड़ा के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02307 हावड़ा-जोधपुर (प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि 29.07 2020)  हावड़ा के स्थान पर धनबाद से रवाना होगी। इसे हावड़ा और धनबाद के मध्य आंशिक रद्द किया जा रहा है। 

]]>
अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी https://samacharseva.in/ab-mil-sakegi-train-ke-aane-jaane-ki-sateek-jankari/ Wed, 08 Aug 2018 12:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=3174 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी। यात्रियों की शिकायत रहती है कि ट्रेन इनक्यावरी सिस्टम (एनटीईएस) में कई बार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की सूचनाएं ठीक प्रकार से फीड नहीं की जाती है और यात्रियों को अनावश्‍यक परेशानी होती है। अब ऐसा नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हिसार स्टेशन सहित 11 प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों को डाटा लोगर को जोडा गया हैं।

इस सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की वास्तविक और विश्‍वसनीय जानकारी प्राप्त होगी साथ ही मानवश्रम की भी बचत होगी तथा रेलवे को भी ट्रेनों के समय-पालन की मॉनिटरिंग कर बेहतर बनाने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार इन प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों में जयपुर मण्डल के रेवाड़ी, बांदीकुई, अलवर एवं जयपुर स्टेशन, अजमेर मण्डल के मदार, मारवाड़ एवं उदयपुर स्टेशन एवं जोधपुर मण्डल के जोधपुर स्टेशन इस प्रणाली से जोडे गये है।

इस कार्य को पूर्णतया डिजीटलाइज करने का कार्य प्रारम्भ किया गया, इसमें स्‍टेशनों पर स्थित डेटा लोगर में ट्रेन के स्टेशन पर आते ही उसकी सूचना डेटा लोगर में रिकार्ड हो जाती है, इसको ट्रेनों के स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान की फीडिंग के साथ जोडा गया है,

यह पूर्णतया डिजीटल होने के कारण इसमें त्रुटि की संभावना नहीं रहती है और यात्रियों को सटीक जानकारी प्राप्त होती हैं तथा रियल टाइम फीडिंग होने से यात्रियों के लिये यह विश्‍वसनीय है।

डेटा लोगर को सीओए प्रणाली (कंट्रोल ऑफिस एप्लिकेशन) के माध्यम से जोडा गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी जैन के अनुसार यह कार्य भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम उत्तर पश्चिम रेलवे पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष जुलाई माह तक ब्रॉड गेज सिस्टम पर ट्रेनों के संचालन में 87.92: समय-पालन को प्राप्त कर भारतीय रेल में द्वितीय स्थान पर है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल से ट्रेनो के समय-पालन की जानकारी की विश्‍वसनीयता बनाये रखने तथा यात्रियों को सही व सटीक जानकारी प्रदान करने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के 11 स्टेशनों पर स्थापित डेटा लोगर को ट्रेनो के आगमन-प्रस्थान से जोडा गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी. सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिये विशेष प्रयास किये।

]]>
रेलवे के टीटीई वीरेन्‍द्र बने पब्लिक हीरो, बीमार यात्री की बचाई जान https://samacharseva.in/railway-ke-tte-veerendra-bane-public-heero-yatri-ki-jaan-bachai/ Sat, 21 Jul 2018 11:38:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=2958 जयपुर। रेलवे के टीटीई वीरेन्‍द्र बने पब्लिक हीरो, बीमार यात्री की बचाई जानदिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में एक बीमार यात्री की जान बचाने का काम कर टीटीई-बांदीकुई वीरेन्द्र जोहर पब्लिक हीरो बन गए हैं। हर ओर उनकी प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में एक यात्री को सीने में तेज दर्द व अचेत अवस्था में पाकर टीटीई वीरेन्‍द्र ने बिना समय गवायें यात्री को प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

कन्ट्रोल को सूचना देकर एम्बूलेंस का प्रबंध कर सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर यात्री की जान बचाने का कार्य किया।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी गाडी सं. 19580  दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट एक्सप्रेस में शुक्रवार 20 जुलाई को शाम 4 बजे बजे रेवाडी से यात्रा कर रहे यात्री सुरेश जांगडा कोच सं. एस-4 में अचेत अवस्था में दर्द में कराह रहे थे।

उनका पूरा शरीर पसीने से भरा था। वीरेन्द्र जोहर, टीटीई ने उनको इस हालत में देखा और उनसे बात करने की कोशिश की। वीरेन्‍द्र ने देखा कि यात्री सुरेश की हालत बहुत खराब है। उनके सीने में बहुत तेज दर्द है। हार्ट अटैक जैसी स्थिति हो सकती है।

इस पर टीटीई वीरेन्‍द्र ने बिना समय गवाये यात्री के सीने में पम्पिंग की। सहकर्मी की मदद से यात्री को मुंह से श्‍वास दिया। इस पर यात्री को थोडी राहत मिली। होश में आये यात्री ने भी टीटीई से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।

यात्री ने बताया कि उसके सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। वीरेन्द्र जोहर, टीटीई ने कंट्रोल को सूचित किया और चिकित्सीय मदद के लिये अनुरोध किया, गाडी के शाम 4 बजे बजे अलवर पहुंचने पर स्‍टेशन पर एम्बुलेंस का प्रबंध किया जा चुका था तथा यात्री को चिकित्सा के लिये अस्पताल पहुंचाया गया।

रेलवे डिपार्टमेंट ने भी वीरेन्द्र जोहर, टीटीई की बिना समय गवाये तथा सुझबूझ से त्वरित कार्यवाही कर यात्री को समय पर प्राथमिक उपचार दिलाकर उसकी समय पर सहायता कर जान बचाने पर प्रशंसा की।

]]>
छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेस https://samacharseva.in/chhhuk-chhuk-karti-ravana-hui-bikaner-bilaspur-saptahik-antyoday-express/ Fri, 13 Jul 2018 10:25:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=2717 बीकानेर, (समाचार सेवा)। छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेसकेन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

bikaner bilaspur train from bikaner

bikaner bilaspur train from bikaner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। रेलवे में भी इस दौरान आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। रेल विभाग द्वारा सुरक्षित यात्रा की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे देश में पुरानी रेल पटरियों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

पिछले तीस वर्षों में पहली बार रेल दुर्घटनाओं में आशातीत कमी आई है। उन्होंने कहा कि रेल विभाग द्वारा दस से अधिक अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई हैं। राजस्थान में लम्बी दूरी की यह पहली रेलगाड़ी है।

आसाम और बीकानेर के बीच है अटूट संबंध गोहांई ने कहा कि बीकानेर के अनेक लोग आसाम में व्यापार करते हैं तथा उनका आसाम से बीकानेर आना जाना रहता है। इन्हीं लोगों द्वारा गुवाहटी से दिल्ली तक चलने वाली अवध-आसाम ट्रेन को बीकानेर तक बढ़वाने के लिए आग्रह किया था,जिससे बीकानेर बढवाया गया था। उन्होंने कहा कि बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर अन्त्योदय एक्सप्रेस इन्टरकनेक्टेड गाड़ी है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

इसके यात्री एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में बिना उतरे आ-जा सकते हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ’’पण्डित दीन दयाल उपाध्याय’’ ने अन्त्योदय की परिकल्पना दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अन्त्योदय एक्सप्रेस गाड़ी से आम आदमी को भरपूर लाभ होगा। यात्रियों को रेल में शुद्ध पेयजल, चार्जर, बायो टाॅयलेट व डस्टबिन जैसी सुविधाएं मिलेगी। चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि अन्त्योदय एक्सप्रेस से बीकानेर के अलावा चूरू संसदीय क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने गत चार वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

बीकानेर डिवीजन क्षेत्र में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के टेण्डर हो चुके हैं। यह कार्य पूर्ण होने से बीकानेर क्षेत्र में रेल सुविधाओं में भरपूर विस्तार होगा। इस अवसर पर महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा कि बीकानेर से अन्त्योदय एक्सप्रेस शुरू होना केन्द्र सरकार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बीकानेर आतिथ्य सत्कार के लिए पहचाना जाता है।

उन्होंने बीकानेर से हरिद्धार, हिसार, हावड़ा सहित दूरन्तों गाड़ी चलाने की मांग की और इस सम्बन्ध में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया। देहात भाजपा अध्यंक्ष सहीराम दुसाद ने जिले में आवश्यकता के अनुसार सर्वे करवाकर ऑवर ब्रज और अण्डर ब्रज बनवाने की मांग की। मण्डल रेल प्रबन्धक अनिल कुमार ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर गोहाई और अर्जनराम मेघवाल ने बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार रंगा, मोहन सुराणा, मोहन पूनियां, मीना आसोपा, सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह, बाबूदान सिंह, अरूण जैन, मघाराम नाई आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया गया।

]]>
महिलायें बोली, ट्रेन के शौचालयों में मिले सैनेटरी नैपकिन्स की सुविधा https://samacharseva.in/womens-bid-facility-of-sanitary-napkins-found-in-train-toilets/ Fri, 22 Jun 2018 14:46:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=2221 रेलवे स्‍टेशनों पर बने महिला कार्मिकों के लिये हो अलग शौचालय  

जयपुर (उषा जोशी /समाचार सेवा)। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को ‘‘रेलवे में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा‘‘ को लेकर आयोजित सेमिनार में महिलाओं ने ट्रेन के शौचालयों में सैनेटरी नैपकिन्स की सुविधा प्रदान करने की मांग रखी।

इन महिालाओं बताया कि अनेक मुख्‍य रेलवे स्‍टेशनों पर महिला कर्मचारियों के लिये अलग से शौचालय नहीं है वहां पर महिलाओं के लिये प्राथमिकता से शौचालय बनाये जाएं। रेल मंत्री पियुष गोयल के वर्ष 2018 को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा का वर्ष घोषित करने के कार्यक्रमों की कडी में आयोजित इस सेमिनार में उपस्थित महिलाओं ने रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को बच्चों को स्तनपान कराने के लिए भी अलग से स्थान उपलब्ध करनवाने की बात कही।

railway jaipur1

उत्‍तर पश्चिम रेलवे क अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में प्रधान कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इन महिला कार्मिकों ने रेल प्रशासनको सुझाव दिया गया कि चलती गाडी में महिलाओं को नियतिम अन्तराल पर उन्हें होने वाली असुविधाओं/समस्याओं को ट्रेन पर उपस्थित रेलवे कर्मचारी/रेलवे सुरक्षा बल सदस्य द्वारा पूछे जाने की व्‍यवस्‍था भी बनाने को कहा।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि सेमिनार में उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनसे रेल यात्रा के दौरान एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएं और सुझाव मांगे गए।

railway jaipur2

विभिन्न महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी समस्यायें बताई जिनका समाधान भी रेलवे द्वारा बताया गया और जिन समस्याओं का निवारण प्रधान कार्यालय स्तर पर नहीं हो सकता था उनको अग्रिम कार्यवाही हेतु नोट किया गया।

वहीं उपस्थित महिलाओं ने जयपुर-दिल्ली-जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस में महिलाओं के लिए एक विशेष कोच की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग आवश्‍यकता बताई। यह भी कहा कि स्‍टेशन से महिलाएं रात को जब बाहर आती हैं तो घर जाने के लिए ऑटो/टैक्सी लेने में भय होता है।

ऐसे में रेलवे द्वारा कैब/ऑटो वालों से कॉलेबरेशन किया जाए ताकि रात को स्‍टेशन से घर तक बिना भय के पहुंचा जा सके । इन महिला कार्मिकों ने रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, ट्रेन में अनधिकृत व्यक्तियों को आने से रोकने की व्‍यवस्‍था करने की मांग की।

 

]]>
अब रेलवे ट्रेक पर नहीं होगी गंदगी, ट्रेन में लगाये बायो-टॉयलेट https://samacharseva.in/ab-railway-treck-par-nahi-hogi-gandagi/ Thu, 10 May 2018 12:57:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=1172 जयपुर, (समाचार सेवा)। रेलवे ट्रेक पर अब नहीं होगी गंदगी। रेलवे के 5 रेलखण्डों बाडमेर-मुनाबाब, पीपाड-बिलाडा, सादुलपुर- हनुमानगढ, सूरतगढ-अनूपगढ तथा सीकर-लोहारू को ग्रीन कॉरीडोर के रूप में स्थापित किया गया है। इन रेलखण्डों में संचालित सभी रेलसेवाओं में बायो-टॉयलेट लगाकर रेलवे ट्रेक पर मानव अपशिष्‍ट को गिरने से रोका जा रहा है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक सभी डिब्बों को बायो-टायलेट युक्त करने का लक्ष्य निर्धारित उत्तर पश्चिम रेलवे भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सक्रिय कार्य कर रहा है। रेलवे ट्रेक पर होने वाली गंदगी को रोकने के लिये ट्रेनों में अत्याधुनिक बायो-टॉयलेट लगाये जा रहे है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे पर 1400 से अधिक डिब्बों में बायो-टॉयलेट लगाये गये है। रेलवे ट्रेक पर गंदगी होने का प्रमुख कारण मानव मल का ट्रेक पर सीधे गिरना है, इस समस्या के उचित निवारण के लिये ट्रेन के डिब्बों में स्थित परम्परागत टॉयलेट के स्थान पर बायो-टॉयलेट लगाये जा रहे है। बॉयोटॉलेट प्रणाली में जीवाणु द्वारा मानव मल को पानी एवं हवा में परिवर्तित कर दिया जाता है, जिससे वातावरण स्वच्छ एवं रोगाणुरहित रहें।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे पर अब तक 1407 डिब्बों में 4960 बायो-टॉयलेट लगाये जा चुके है। यह बायो-टॉयलेट डिब्बों में पूर्णतया और आंशिक रूप से फिट किये गये है। रेलवे का लक्ष्य सभी ट्रेनों के परम्परागत टॉयलेट को बॉयो-टॉयलेट में परिवर्तन करना है। उत्‍तर पश्चिम रेलवे पर यह लक्ष्य वर्ष 2018 के अंत तक रखा गया है।

बॉयो टॉयलेट लगाने से एक ओर जहां गन्दगी में कमी होगी वहीं हरित पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसके अतिरिक्त इस रेलवे पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित और भी कार्य पर किये गये जिनमें इस रेलवे का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण के लिये यथासंभव कार्य किये जाये और पर्यावरण अनूकुल स्त्रोतो का अधिकाधिक उपयोग किया जाये।

]]>