indian army – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 30 Oct 2022 10:03:53 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png indian army – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 पूर्व सैनिको और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा देश – मेजर जनरल समर्थ नागर https://samacharseva.in/the-nation-will-remain-indebted-to-the-gaurav-fighters-and-their-families-major-general-samarth-nagar/ Sun, 30 Oct 2022 09:20:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=20416 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) पूर्व सैनिको और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा देश- मेजर जनरल समर्थ नागर, भारतीय सेना की रणबांकुरा डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल समर्थ नागर ने कहा कि देश हमेशा गौरव सैनानियों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।

मेजर जनरल नागर रविवार को डॉ करनी सिंह स्टेडियम में भूतपूर्व सैनिक कल्याण रैली को संबोधित कर रहे थे। वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल समर्थ नागर ने पूर्व सैनिकों का देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्‍होंने भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों के समाधान के लिए भारतीय सेना द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया। रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन, चिकित्सा और दस्तावेज सम्बन्धी समस्याओं का निवारण करना था।

रैली में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। विकलांग और वृद्ध सैनिकों और उनके आश्रितों को मोबिलिटी वाहन और व्हीलचेयर उपहार में दिए गए।

इनके अलावा बड़ी संख्या में आश्रितों को छात्रवृत्ति, सिलाई मशीन और वित्तीय सहायता के रूप में सहायता प्रदान की गई। रैली में लगभग 1300 भूतपूर्व सैनिकों व परिजनों ने भाग लिया।

The nation will remain indebted to the Gaurav fighters and their families - Major General Samarth Nagar-1

The nation will remain indebted to the Gaurav fighters and their families – Major General Samarth Nagar-1

]]>
बीकानेर में 1971 युद्ध विजय की स्वर्ण जयंती वर्ष पर होगा वीर सेनानी समारोह https://samacharseva.in/veer-fighter-ceremony-to-be-held-in-bikaner-on-the-golden-jubilee-year-of-1971-war-victory/ Tue, 18 Oct 2022 15:53:04 +0000 https://samacharseva.in/?p=20129 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)भारतपाक युद्ध 1971 की विजय की स्वर्ण जयंती वर्ष पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार 30 अक्‍टूबर वीर सेनानी समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में वीर योद्धाओं, वीर नारियों और वरिष्ठ सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। शूरवीर सैनिकों को व्हील चेयर प्रदान की जाएगी। बीकानेर मिलिट्री स्टेशन (रणबांकुरा डिवीजन) के तत्वावधान होने वाले इस समारोह में बीकानेर और नागौर जिले के लगभग 2500 पूर्व सैनिक शामिल होगें।

समारोह मेंपूर्व सैनिकों को लाने और ले जाने के लिए यातायात, दोपहर का भोजन व जलपान की व्यवस्था सेना द्वारा की गई है। बीकानेर में आठ वर्ष बाद हो रहे इस समारोह को लेकर सेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शुभारंभ समारोह में सेना का प्रसिद्ध पाइप बैंड, पैरा मोटर प्रदर्शनी, गोरखा रेजिमेंट का खुखरी नृत्य, स्किट, हॉर्स जंपिंग और सिखों का प्रसिद्ध गतका की प्रस्‍तुतियां की जाएंगी।समारोह में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का संचालन भी किया जाएगा।

सेना सूत्रों के अनुसार समारोह में डायरेक्टर जनरल रिसेटलमेंट और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन आदि संगठन भी शामिल होंगे।

Veer Fighter Ceremony to be held in Bikaner on the Golden Jubilee Year of 1971 War Victory

Veer Fighter Ceremony to be held in Bikaner on the Golden Jubilee Year of 1971 War Victory

]]>
घुसपैठियों को पहचानने में मदद करेगा आर्मी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा बनाया फेस डिटैक्‍शन सिक्‍योरिटी सिस्‍टम https://samacharseva.in/face-detection-security-system-created-by-army-school-children-to-help-identify-intruders/ Thu, 29 Sep 2022 07:59:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=19758 आर्मी स्‍कूल के छात्रों ने आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस  के क्षेत्र में लहराया  परचम

दुर्घटना की आशंका समाप्‍त करेगी एआई अनेबल्‍ड ओब्‍सटेकल अवोइडिंग स्‍मार्ट कार

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) घुसपैठियों को पहचानने में मदद करेगा आर्मी स्‍कूल के बच्‍चों द्वारा बनाया फेस डिटैक्‍शन  सिक्‍योरिटी सिस्‍टम, आर्मी स्‍कूल बीकानेर के विद्यार्थियों वंश, शवीर, काश, अमन तथा अशवंध ने आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस  (कृत्रिम बुद्धिमता) के माध्‍यम से सीमा क्षेत्रों में घुसपेठियों और अवांछित व्‍यक्तियों को तत्‍काल पहचानने का एक फेस डिटैक्‍शन सिक्‍योरिटी सिस्‍टम का अविष्‍कार किया है।

Face detection security system created by army school children to help identify intruders1

Face detection security system created by army school children to help identify intruders1

इस अविष्‍कार का प्रयोग कर सुरक्षा एजेन्सियां भारत की सीमा क्षेत्र में घुसने वाले घुसपेठियों तथा अवांछित लोगों के बारे में तत्‍काल सूचना पाकर सतर्क हो सकेंगी। आर्मी पब्लिक स्‍कूल बीकानेर की प्राचार्य नीना सिंह ने बताया कि स्‍कूल के कम्‍प्‍यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष योगेश  शर्मा के निर्देशन में ग्‍यारहवीं कक्षा के छात्रों, टीम लीडर वंश, एशवीर, आकाश, अमन तथा अशवंध ने आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस (एआई) बूटकेंप में ऐसा अनूठा और अद्भुत फेस डिटैक्‍शन सिक्‍योरिटी सिस्‍टम का अविष्‍कार किया है।

उन्‍होंने बताया कि इस फेस डिटैक्‍शन सिक्‍योरिटी सिस्‍टम के इस्‍तेमाल से देश के सीमा क्षेत्रों में घुसपेठियों और अवांछित व्‍यक्तियों को तत्‍काल पहचानकर सुरक्षा एजेन्सियों को सतर्क किया जा सकेगा। उन्‍होंने बताया कि यह -फेस डिटैक्‍शन सिक्‍योरिटी सिस्‍टम- प्रोजेक्ट कम्‍प्‍यूटर विजन तकनीक पर आधारित है।

दुर्घटना की आशंका समाप्‍त करेगी यह कार

आर्मी स्‍कूल के ही विद्यार्थियों ने -एआई अनेबल्‍ड ओब्‍सटेकल अवोइडिंग स्‍मार्ट कार- का भी अविष्‍कार किया है। अल्‍ट्रासोनिक सेंसर तकनीक द्वारा निर्मित यह कार मार्ग में अवरोधों को पहचानकर दुर्घटना की आशंका समाप्‍त कर देती है और स्‍वत ही अपना रास्‍ता बदल लेती है। प्राचार्य नीना सिंह के अनुसार ये सभी प्रोजेक्‍ट भविष्‍य के डिजिटल इंडिया की झांकी प्रस्‍तुत करते हैं।

]]>
शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी ने देश का तथा देश में परिजनों का मान बढ़ाया – शारदा https://samacharseva.in/martyr-captain-chandra-chaudhary-raised-the-honor-of-the-country-and-the-family-members-in-the-country-sharda/ Fri, 09 Sep 2022 14:57:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=19485 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी ने देश का तथा देश में परिजनों का मान बढ़ाया – शारदा, अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की धर्मपत्नी शारदा चौधरी ने कहा कि कैप्‍टन चन्‍द्र चौधरी की राष्ट्र के लिए दी गई शहादत ने देश का नाम रोशन करने के साथ ही हम परिजनों का भी मान सम्मान देश में बढ़ाया है।  

श्रीमती चौधरी शुक्रवार को कैप्टन चन्द्र चौधरी के 20वें शहादत दिवस पर शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल (म्यूजियम चौराहे के पास) पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्‍होंने कहा कि हम लोग उनकी याद अपने दिलों में इसी तरह बनाए रखें। सभा में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बनीवाल ने कहा कि शहीद चंद्र चौधरी ने अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

सभा में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, एसकेआरयू के वित्त नियंत्रक पवन कस्वां, कैप्टन चौधरी के छोटे भाई सीताराम सियाग, कैप्टन चंद्र चौधरी यूथ क्लब के अध्यक्ष महावीर बाना, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत,

सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मान महेंद्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, सूबेदार पर्वत सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

]]>
सेना भर्ती रैली, हाइट बढाने के लिये अभ्‍यर्थी ने एड़ी में चिपकाए सिक्के   https://samacharseva.in/army-recruitment-rally-candidate-pasted-coins-in-heel-to-increase-height/ Fri, 09 Sep 2022 14:22:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=19481 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) हाइट बढाने के लिये अभ्‍यर्थी ने एड़ी में चिपकाए सिक्के, भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवेदक कुछ भी करने को तैयार है मगर सेना भी उम्‍मीदवारों की जांच पूरी ठोक पीट कर ही कर रही है।

Army Recruitment Rally, candidate pasted coins in heel to increase height1

Army Recruitment Rally, candidate pasted coins in heel to increase height1

सेना भर्ती कार्यालय ने एक उम्‍मीदवार को अपनी हाई बढाने के लिये एड़ी में सिक्‍के चिपकाने के कारण बाहर कर दिया है। पता चला है कि हनुमानगढ जिले की भादरा तहसील के निवासी अभ्‍यर्थी मनीष ने अपनी हाइट बढाने के लिये पैर में सिक्‍के चिपका लिये थे।

जानकारी में रहे कि बीकानेर में गत रविवार 4 सितंबर रात से स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के खेल मैदान में सेना भर्ती शुरू हुई है।भर्ती रैली में युवाओं को दमखम दिखाना पडता है। अभ्‍यर्थी को सेना की ओर से तय कई बाधाओं को पार करके खुद को देश के लिए मजबूत सैनिक बनने का हौंसला भी दिखाना होता है। ऐसे में कोई भी होशियारी पकडी जा सकती है।

ये भर्ती 26 सितम्बर तक चलेगी और सत्तर हजार से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले रहे हैं। रैली स्‍थल पर ही केंडिडेट्स का मेडिकल होता है।आंखों की स्थिति देखने के लिए मशीन लगाई गई, जिससे आंखे स्केन की जा रही है। रिकार्ड्स जांचने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं।

]]>
सेना भर्ती में बीकानेर आए हो तो ये वीडियो जरूर देखो https://samacharseva.in/if-you-have-come-to-bikaner-in-army-recruitment-then-definitely-watch-this-video/ Fri, 02 Sep 2022 16:13:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=19349 बीकानेर, (समाचार सेवा) सेना भर्ती में बीकानेर आए हो तो ये वीडियो जरूर देखो, स्वामी केशवानद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के स्टेडियम में 4 से 26 सितम्बर तक अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली आयोजित होगी।

रैली में दौड़ के लिए प्रवेश द्वारा रात्रि 01 बजे खुलेगा तथा प्रातः 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। दौड़ प्रतिदिन देर रात 2 बजे शुरू होगी।

भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि रैली में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के युवा भागीदारी निभाएंगे।

रैली स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रवेश एवं निकास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, धर्मशाला, रेल बसेरा, भोजन, मेडिकल टीम सहित सभी तैयारियां की जा चुकी है।

सेना भर्ती रैली में दौरान वाहनों के ठहराव तथा यातायात से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

प्रतिभागियों सहित व्यवस्थाओं से जुडे प्रतिनिधियों के प्रवेश और निकासी की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई है।

]]>
सेना ने रेतीले धोरों में बसे गांव चीड़ासर को आतंकियों के कब्‍जे से कराया मुक्‍त https://samacharseva.in/army-frees-village-chiddasar-from-the-possession-of-terrorists/ Sat, 13 Aug 2022 03:02:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=19142

बीकानेर, (समाचार सेवा)  सेना ने रेतीले धोरों में बसे गांव चीड़ासर को आतंकियों के कब्‍जे से कराया मुक्‍त, पश्चिमी राजस्थान के रेतीले धोरों में बसे गांव चीड़ासर के कुछ घरों में शुक्रवार को आतंकियों ने कब्‍जा कर लिया।

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-3

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-3

इसकी सूचना मिलने के बाद इंडियन आर्मी और रॉयल आर्मी ऑफ ओमान के जांबाज सैनिक हैलीकॉप्टर ध्रुव के जरिए आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे और आपसी समन्‍यव, आधुनिक हथियारों व टेक्‍टनोलॉजी की मदद से  आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर दिया।

वास्‍तव में यह भारत और ओमान का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रदर्शन’ अल नजाह’ था। अभ्‍यास के दौरान ओमान सेना के बिग्रेडियर हुमैद अब्‍दलाह हुमैद, कर्नल तालिब सलीम मसूद अल हाशमी, कर्नल सैयद सुहैल अभध जेदा, सीएमडीई खामिश सैयद के एल फारसी तथा कैप्‍टन सैयद सुलेमान अल सादी मौजूद रहे।

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर जितेश राली, कर्नल आदित्‍य कुमार एसएम उपस्थित रहे। युद्धाभ्यास को लेकर ब्रिगेडियर जितेश ने कहा कि दोनों देशों की सेना ऐसे अभ्यासों से किसी भी ऐसे संकट में साथ ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अभ्यस्त होती है।

अभ्‍यास के अंतिम 48 घंटे लगातार सत्यापन के साथ व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में प्लान किया गया। आतंकियों को दबोचने में संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट, संयुक्त घेरा डालने का अभ्यास, तलाशी अभियान चलाने, युद्ध कौशल के तरीके भी अपनाए गए।

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-1

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-1

दोनों देशों का यह संयुक्त युद्धाभ्यास शनिवार 13 अगस्त तक चलेगा। सही मायने में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) के विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुक्रवार को किया गया

भारत और ओमान का चौथे संस्करण का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रदर्शन’ अल नजाह’ आतंकवादी खतरों का खात्मा करने पर केन्द्रित रहा।

इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन तथा ओमान की सेना का प्रतिनिधित्व पैराशूटरेजीमेंट सुल्तान ने किया। ओमान दल की शाही सेना में 60 सैनिक और भारतीय सेना 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के 60 सैनिक शामिल रहे।

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-5

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-5

दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त अभ्यास में आतंकवादी खतरों का खात्मा करने का अभ्यास किया। साथ ही सैनिकों में पेशेवर बातचीत व आपसी समझ विकसित की।

अभ्यास के दौरान संयुक्त कमान की स्थापना, ऑपरेशन नियंत्रण पर भी काम किया गया। इस युद्धाभ्यास का आगाज सोमवार 1 अगस्त से शुरू हुआ था।

ओमान पैराशूट रेजीमेंट सुल्तान के जवान रविवार 31 जुलाई को ही महाजन फील्डन फायरिंग रेंज पहुंच गए थे। भारतीय सेना पहले से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में मौजूद थी। इन सेनाओं ने अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ युद्धाभ्यास किया।

इससे पहले अल नजाह का पिछला संस्करण मस्कट में 12 से 25 मार्च 2019 तक आयोजित किया गया था। ओमान की शाही सेना अपने साथ अपने देश के सैन्य उपकरण भी लाई।

वे अपने देश के सैन्य विमान के साथ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे। ओमान के साथ किए गए इस युद्धाभ्यास से पहले अमेरिका, रूस, फ्रांस के साथ भी यहां युद्धाभ्यास किया जा चुका है।

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-4

Army frees village Chiddasar from the possession of terrorists-4

युद्धाभ्यास ने कराया युद्ध का सा भान

आसमान में मंडराते हेलीकॉप्टर, धोरों पर धड़धड़ाते टैंक और अपने  लक्ष्य को भेदने के लिए साहस और एकाग्रता से आगे बढ़ते दोनों सेनाओं के जाबांज सैनिकों को सामने देखकर ग्रामीणों को विश्‍वास हो गया कि गांव जल्‍द आतंकियों के कब्‍जे से मुक्‍त करा लिया जाएगा।

दुश्मन की नजरों से बचने के लिए हैंड ग्रेनेड के स्मोक को ढाल बनाया गया। जब एक सैनिक दुश्मन की गोली से घायल हुआ तो रॉयल आर्मी के सोल्जर ने उसे कवर दिया और भारतीय सेना का आर्म्ड एम्बुलेंस टैंक मैडिकल हेल्प उपलब्‍ध कराई।

आतंकियों को कर दिया ढेर

मकान में आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए सैनिक मकान को चारों तरफ से घेर लेते हैं। मकान के दरवाजे को एक्सप्लोजिव के जरिए उड़ा दिया जाता है और मकान में छिपे आतंकियों को ढेर कर दिया जाता है।

आतंकियों के ठिकाने पर मिले विस्फोटक

रीमोटली ऑपरेटेड व्हीकल के जरिए डिफ्यूज किया जाता है।

]]>
सेना की डेजर्ट रेड-2022 बाइक रैली आज 9 जनवरी से https://samacharseva.in/armys-desert-raid-2022-bike-rally-from-today-9-january/ Sun, 09 Jan 2022 01:30:08 +0000 https://samacharseva.in/?p=17813 बीकानेर, (समाचारसेवा)। सेना की डेजर्ट रेड-2022 बाइक रैली आज 9 जनवरी से, भारतीय वायु सेना और नौसेना के ऑफिसर्स की ‘डेजर्ट रेड 2022 बाइक रैली आज रविवार 9 जनवरी 2022 को सुबह जयपुर से रवाना होकर बीकानेर पहुंचेगी। रैली में शामिल 12 बाइकर रविवार की रात बीकानेर में गुजारेंगे।

छावनी ऐरिया से होते हुए शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी शहीद स्मारक भी पहुंचेंगे। सोमवार सुबह बाइकर रैली जैसलमेर रवाना होगी। कुल 10 दिन की यह रैली जयपुर से रवाना होकर बीकानेर, जैसलमेर, लोंगेवाला, तनोट, मुनाबाओ, बाड़मेर, उदयपुर, रणथंभौर होकर 19 जनवरी को वापस जयपुर पहुंचेगी।

रैली का उद्देश्य युवाओं को ‘या तो हम रास्ता खोज लेंगे या बना लेंगे का संदेश देने का है। सेना के बाइक सवार अधिकारी युवाओं से संवाद करेंगे।

इसलिये किया रैली का आयोजन

रैली का आयोजन वर्दी में तीन दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में 93 नियमित पाठ्यक्रम की ओर से किया जा रहा है। एनडीए के वायु सेना और नौसेना के सैनिकों सहित पाठ्यक्रम के 38 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

]]>
बीकानेर ईसीएचएस में जारी है पूर्व सैनिकों का इलाज https://samacharseva.in/treatment-of-ex-servicemen-continues-in-bikaner-echs/ Tue, 28 Apr 2020 06:57:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=8895 बीकानेर, (samacharseva.in)। लॉकडाउन व कर्फयू जैसी परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने अपने बीमार पूर्व सैनिकों के इलाज की पूरी व्यदवस्थां की है। बीकानेर में पूर्व सैनिकों का इलाज छावनी सीमा के भीतर ना किया जाकर दुर्गादास सर्किल के पास के आर्मी गेट के पास किया जा रहा है।

यहां एक शिविर लगाया गया है। यहीं पर उन सैनिकों को दवा भी उपलब्धब कराई जा रही है जिनका काफी समय से बीपी, शुगर आदि का इलाज चल रहा है। इस आर्मी गेट पर पूर्व सैनिकों के लिये भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) की ओर से नियमित कैंप लगाया जा रहा है। यहां डॉ. आलोक भाटी मरीजों की जांच कर रहे है।

उनके साथ नर्स सुनयना कुमारी (सुनीताजी), एम्बूरलेंस ड्राइवर नाइक बाबूराम मरीजों की सेवा में जुटे हैं। पिछले लगभग 10 दिनों से ये कैम्पी यहां लगाया जा रहा है। साथ ही सेना की ओर से उन पूर्व सैनिकों से भी संपर्क किया जा रहा है जिनकी इलाज पहले से चल रहा था।

उनको आगे की दवाइयां उपलब्धट कराई जा रही हैं। यहां नियमित रूप से लगभग 30-35 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। बहुत से संपर्क भी कर रहें हैं।

छावनी क्षेत्र के अंदर भी ईसीएचएस पॉलिक्निक में डेंटल अफसर डॉ. दिव्‍या राजपुरोहित, एक्‍स सुबेदार मेजर डीएस चौहान (डाटा एंट्री ऑपरेटर) फोन नंबर 94619461350063, एक्‍स नायब सुबेदार/एनए बी. एल. छाबा, फोन नंबर 9799947675डी. क्‍लर्क दीपक शर्मा, महिला सहायक सरिता, डेंटल असिस्‍टेंट पवन गुप्‍ता सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक तैनात रहते हैं।

ये है ईसीएचएस


ईसीएचएस भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों के लिए बनी हेल्थ स्कीम है जिसमें पूर्व सैनिक और उनके परिवार वालों को मिलाकर करीब 54 लाख लाभार्थी हैं। हर साल इसमें करीब 2 लाख नए लाभार्थी जुड़ जाते हैं। एनडीए सरकार द्वारा अप्रैल, 2003 में शुरू की गई ईसीएचएस योजना 54 लाख पूर्व सैनिकों, पेंशनरों, उनके आश्रितों और कुछ अन्य श्रेणियों के पूर्व सैनिकों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराती हैं।


बढ गया है ईएसीएचएस का परिवार


पीएम मोदी की अध्यंक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों, इमरजेन्सी कमीशन्ड अधिकारियों, शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड अधिकारियों तथा समय पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को ईसीएचएस के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को मंजूरी दी है। अब ऐसे 43 हजार पूर्व सैनिक और अधिकारी ईसीएचएस सेवा का लाभ ले सकेंगे जो अब तक वंचित थे।

देशभर में स्थित 425 ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक


ईसीएचएस की सेवाएं देशभर में स्थित 425 ईसीएचएस पॉलिक्लिनिकों, अधिसूचित पैनल वाले 2500से ज्यादा निजी अस्पतालों और सभी सरकारी अस्पतालों में कुछ शर्तों पर उपलब्ध होंगी। ईसीएचएस योजना में पूरा अंशदान एक बार में देने के नियम से सैनिकों की विधवाओं को छूट दी गई है।

Treatment of ex-servicemen continues in Bikaner ECHS

Bikaner, (samacharseva.in). Even under circumstances like lockdown and curfew, the Indian Army has made full arrangements to treat its sick ex-servicemen.

In Bikaner, ex-servicemen are not being treated within the cantonment limits and are being treated near the army gate near Durgadas Circle. A camp has been organized here. Here medicines are also being provided to those soldiers who have been undergoing treatment for BP, Sugar etc. for a long time. A regular camp is being organized by the Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) for ex-servicemen at this army gate.

Here Dr. Alok Bhati is examining the patients. Nurse Sunayna Kumari (Sunitaji), Amburlance driver Naik Baburam are engaged with them in the service of patients. This campi is being planted here for the last about 10 days. Also, the army is also contacting the ex-servicemen who were already undergoing treatment.

Further medicines are being made available to them. About 30-35 patients are arriving here regularly. There are many contacts also.

Even inside the cantonment area, Dental Officer, Dr. Divya Rajpurohit, Ex Subedar Major DS Chauhan (Data Entry Operator) Phone Number 94619461350063, Ex Naib Subedar / NA B, at ECHS Polynic. L. Chhaba, phone number 9799947675 D. Clerk Deepak Sharma, Women Assistant Sarita, Dental Assistant Pawan Gupta is posted from 9 am to 4 pm.

This is ECHS

ECHS is a health scheme made for the ex-servicemen of the Indian Army, which includes about 54 lakh beneficiaries including ex-servicemen and their families. About 2 lakh new beneficiaries are added to it every year. The ECHS scheme launched by the NDA government in April 2003 provides quality medical services to 54 lakh ex-servicemen, pensioners, their dependents and some other categories of ex-servicemen.

The family of EACHS has increased

Under the chairmanship of PM Modi, the Union Cabinet has approved to provide medical facilities under ECHS to ex-World War II soldiers, Emergency Commissioned Officers, Short Service Commissioned Officers and soldiers who retired prematurely. Now 43 thousand such ex-servicemen and officers will be able to take advantage of the ECHS service which was hitherto denied.

425 ECHS polyclinics located nationwide

Services of ECHS 425 ECHS polyclinics located across the country, 2500 with notified panelOver private hospitals and all government hospitals will be available on certain conditions. ECHSWidows of soldiers have been exempted from the rule of giving full contribution in the scheme at one go.

Please stay at home, Be safe & Maintain Social Distancing & do Yoga daily and Enjoy Healthy Life.

-Sub Maj D.S. Chauhan

-NB Sub / NA B.L. Chhaba

]]>
माता-पिता की सहमति पर ही बन सकेंगे सैनिक! https://samacharseva.in/only-on-the-consent-of-parents-you-will-be-able-to-become-soldiers/ Sat, 02 Nov 2019 06:08:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=6880 झुंझुनूं में सेना भर्ती रैली 7 से 16 नवम्बर तक  

बीकानेर, (समाचार सेवा) जी हां, यदि आपके माता-पिता की सहमति होगी तभी भारतीय सेना आपको सैनिक बनने का अवसर देगी। तो झुंझुनूं में 7 से 16 नवंबर को प्रस्‍तावित  सेना भर्ती रैली में जाने की सोच रहे हैं तो पहले अपने माता पिता की सहमति जरूर लें लें। अरे, रुकिये तो पर यह नियम सभी युवाओं पर लागू नहीं है।

जिन किशारों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 18वर्ष तक की है उनको ही माता पिता की सहमति लेनी होगी। ऐसे उम्मीदवार को अपने माता-पिता द्वारा ₹10 के स्टांप पेपर पर दिया गया सहमति पत्र साथ ले जाना होगा।

झुंझुनूं में आगामी 7 नवंबर से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में बीकानेर के युवाओं को भी सैनिक बनने का अवसर मिल सकेगा। यह भर्ती रैली झुंझुनू के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में होगी। भर्ती का आयोजन  सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं की ओर से किया जा रहा है। भर्ती 16 नवंबर तक होगी।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक के अनुसार रैली भर्ती की विस्तृत जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने रंगीन फोटोग्राफ के साथ पद वार आवश्यक शिक्षा प्रमाण पत्र, चरित्र मूल निवास सहित भूतपूर्व सैनिक सेवारत सैनिक अथवा युद्ध में शहीद के पुत्र को रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की ओरिजिनल तथा तीन प्रतिलिपि या साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए आईवीआरएस फोन नंबर 0141 277 6128 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

]]>