hariyana – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 20 May 2018 13:31:04 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png hariyana – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 चार लोगों पर सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप, मामला दर्ज https://samacharseva.in/char-logon-par-samuhik-dushkaram-ka-mamla-darj/ Sun, 20 May 2018 05:17:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=1320 बीकानेर, (समाचार सेवा)। चार लोगों पर सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप, मामला दर्ज।लूणकरनसर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वार्ड 31 निवासी एक महिला के साथ सामुहिक दुष्‍कर्म करने के आरोप में हरियाणा प्रदेश के गुडगांव क्षेत्र निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी अशोक बिश्‍नोई ने बताया कि इस मामले में परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा में गुडगांव के मौजाबाद पटौदी क्षेत्र में वार्ड 7 निवासी जय सिंह बाजीगर, रविन्‍द्र बाजीगर, भागतूराम तथा संतरा देवी बाजीगर के खिलापिफ मामला दर्ज किया गया है।

परिवादिया ने अदालती इसतगासे से शनिवार 19 मई को दोपहर बाद दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट में बताया है कि आरोपियों ने इस वर्ष 30 मार्च की रात को षडयंत्रपूर्वक उसके घर में घुसकर एकराय होकर परिवादिया के साथ खोटा काम किया। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 376, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  

शादी की साजिश रचकर हडपे 5 लाख रुपाये

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नोखा थाना पुलिस ने शादी की साजिश रचकर एक व्‍यक्ति से 5 लाख रुपये हडपने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोखा में वार्ड 9 निवासी महेश तिवाडी पुत्र रामेश्‍वरलाल ने शनिवार 19 मई को देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी .उमा उर्फ ओमा, राजेश, मूलचन्द तथा लालचन्द ने 28 मार्च 2015 को शादी कराने की साजिश रचकर उससे पांच लाख रुपये हडप लिये हैं। मामले की जांच एएसआई रामवतार को सौंपी गई है।

पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 385, 406 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

]]>