GOVERNMENT OF INDIA – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 30 Jan 2020 03:35:30 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png GOVERNMENT OF INDIA – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 रेल बाईपास के लिये बजट दे केन्द्र सरकार – डॉ. कल्ला https://samacharseva.in/central-government-should-give-budget-for-rail-bypass-dr-kallath/ Thu, 30 Jan 2020 03:33:30 +0000 https://samacharseva.in/?p=8387 रेल फाटक समस्या के समाधान के लिए विचार विमर्श, डॉ. कल्ला ने किया निरीक्षण 

बीकानेर, (samacharseva.in)। रेल बाईपास के लिये बजट दे केन्‍द्र सरकार – डॉ. कल्‍ला, राज्‍य के ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर रेल फाटक की समस्या के लिए बाईपास बनाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय की है।

हमारा यह प्रयास रहेगा की आने वाले बजट में भारत सरकार बीकानेर के इस रेलवे फाटक की समस्या के निदान के लिए रेल विभाग को आवश्यक बजट उपलब्ध करवा दें। डॉ. कल्‍ला बुधवार रात को कोटगेट, कोयला गली सहित आसपास के इलाके का दौरा करने के बाद सर्किट हाउस में कलक्टर कुमार पाल गौतम सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। 

डॉ. कल्ला  ने कहा कि शहर की रेल फाटक समस्‍या के समाधान के लिए राज्य सरकार स्तर पर भी प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए केन्‍द्र सरकार से तथा महाप्रबंधक रेल मंत्रालय से भी पृथक से बातचीत की जाएगी और बताया जाएगा कि आने वाले समय की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल बाईपास पर गंभीरता से विचार कर शहर को इस समस्या से निजात दिलाएं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिस तरह की रेल मंत्रालय की योजना चल रही है आने वाले कुछ वर्षों में सभी रेल इंजन विद्युत से चलेंगे और सभी जगह डबल लाइन होगी।  ऐसी स्थिति में बीकानेर के कोटगेट के पास से निकलने वाला यह रेलवे ट्रैक फीजिबल भी नहीं रहेगा। विद्युत से चलने वाले इंजन की कंपन भी तेज होगी और यहां डबल लाइन भी नहीं निकल पाएगी।

 डॉ. कल्ला ने कलक्टर कुमार पाल गौतम से कहा कि रेल बाईपास की संभावना तलाशने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को भी पूरा तकमीना बनाकर दिया जाए ताकि वे उस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रेल मंत्रालय को बीकानेर की समस्या के बारे में अपना प्रजेंटेशन दे सके। 

डॉ. कल्ला ने कहा कि 2 माह पूर्व भी मुख्य सचिव के निर्देश पर उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी और जल्द ही बैठक कर इस बारे में आवश्यक निर्णय हो इस दिशा में तेजी से कार्य सरकार और प्रशासन स्तर पर किए जाएंगे।  ऊर्जा मंत्री  तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार रात को निरीक्षण भी कर संपूर्ण व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कलक्टर कुमार गौतम,  न्यास सचिव मेघराज मीना सहित विभिन्न विभागों के अभियंता साथ थे।

]]>
बीएसएफ जांबाजों के साथ झूमने का मौका, देखें वीडियो https://samacharseva.in/chance-to-dance-with-bsf-janbaaj-watch-video/ Wed, 18 Dec 2019 10:39:01 +0000 https://samacharseva.in/?p=7590

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीएसएफ जांबाजों के साथ झूमने का मौका, भारत-पाकिस्‍तान अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जांबाजों की देशभक्ति पर भारत को गर्व है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर विशेष प्रचार वाहन बुधवार को बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच पहुंचा।

बीकानेर के सीमा सुरक्षा बल कैम्‍पस में सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जवानों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जल संरक्षण के बारे में बताया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक यशवंत सिंह ने कहा की सीमा पर तैनात जवान सभी विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सजग और सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का महत्व हम सब के लिए आवश्यक है।

]]>
अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच https://samacharseva.in/akshya-kumar-ne-kia-swachh-bhart-abhiyan-launch/ Sun, 27 May 2018 23:25:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=1674 नई दिल्‍ली, (समाचार सेवा) अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच। फि‍ल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार 27 मई को राजधानी दिल्‍ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए एक विज्ञापन अभियान लांच किया। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिनेत्री सुश्री भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं।

दिल्‍ली में आयोजित ‘शौचालय प्रौद्योगिकी के लिए कलक्टर्स कन्वेंशन’ में यह अभियान शुरू किया गया। यह अभियान  ग्रामीण भारत में दोहरे गड्ढों वाली शौचालय प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय में सचिव परमेश्‍वरन अय्यर ने कहा कि फिल्म  अक्षय की ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, खूब सराही गई।

समारोह में अक्षय कुमार ने समाज के प्रभावशाली लोगों से शौचालयों के साथ-साथ देश भर में खाली शौचालय गड्ढे के बारे में खुलकर बात करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।  इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फि‍ल्‍म के निर्माता ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की सभी राज्य और जिला टीमों को यह अधिकार दे दिया है कि वे गैर-वाणिज्यिक आधार पर इस फि‍ल्‍म को गांवों में दिखा सकते हैं।

रविवार को लांच किया गया यह विज्ञापन अभियान मास मीडिया के उपयोग के जरिए इस तकनीक को प्रोत्साहित करने का एक ठोस प्रयास है जिसे विश्व बैंक का समर्थन प्राप्‍त है। यह फिल्म स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्‍ध है। इसका अनुवाद कई क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा, और हिंदी संस्करण का प्रसारण तत्काल प्रभाव से टेलीविजन चैनलों पर शुरू कर दिया गया।

Akshay Kumar and Bhumi Pednekar share the secrets of their twin pit toilet in this ad film as part of the Darwaza Band campaign of the Swachh Bharat Mission.

]]>