film – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 20 Oct 2021 15:05:49 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png film – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 रूप म्यूजिक ने जारी किया गुणवंत सेन‌ का धमाकेदार गाना “नखराली घूमर” https://samacharseva.in/roop-music-released-gunwant-sens-sizzling-song-nakhrali-ghumar/ Wed, 20 Oct 2021 15:05:49 +0000 https://samacharseva.in/?p=17140 चुरू, (समाचारसेवा)। रूप म्यूजिक ने जारी किया गुणवंत सेन‌ का धमाकेदार गाना “नखराली घूमर”, सुजानगढ़ के सेन‌ परिवार के उभरते सिंगर और म्यूजिक कंपोजर  गुणवंत सेन का नया गाना नखराली घूमर जारी हुआ है। इसे रूप म्यूजिक ने जारी किया है।

गाने के निर्माता परेश चौधरी हैं। जबकि गाने को धनराज दाधीच ने लिखा है। इसे अपनी सुरीली राजस्थानी धुन से संवारा है गुणवंत सेन‌ ने। इससे ये साबित होता है कि राजस्थानी संगीत अभी भी जिंदा है। अपनी अलग पहचान रखता है।

वीडियो में शशि महेंद्र व एसपी जोधा ने परफॉर्मेंस दी है। इसे गाया है बॉलीवुड सिंगर शेखावाटी की आकांक्षा शर्मा ने। गाना शुरू से अंत तक अपनी मधुरता बनाए रखता है। सुनने वाले और देखने वाले के कानों में और आंखों में जादू सा छोड़ जाता है। सिर्फ चार दिन में गाने ने 10 हजार व्यूज और एक हजार के करीब लाइक्स कमा लिए हैं।

गौरतलब है गुणवंत सेन एक भारतीय संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। वे सुजानगढ़ (चुरू) के सेन परिवार से रिश्ता रखते हैं। उनको फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। गुणवंत सेन ने हिंदी और कोंकणी फिल्मों में भी काम किया है।

उनकी डिस्कोग्राफी में उल्लेखनीय हैं अर्जुन देवा (2001), सबसे बड़ा मुजरिम, पंचायत, एन अनटोल्ड फैक्ट-लतीफ, लीडर, नसीबाचो खेल और सोफिया। इनके अलावा, उन्होंने पटकथा भी लिखी है और 2013 की भोजपुरी फिल्म धुरंधर के लिए संगीत दिया है।

वह अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित 2017 की हिंदी फिल्म द ग्रेट लीडर से जुड़े हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।

]]>
ओ पुष्पा आय हेट टियर्स’  में कृष्णा अभिषेक ने गाया गाना https://samacharseva.in/%e0%a4%93-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%9f/ Mon, 30 Apr 2018 08:53:56 +0000 https://samacharseva.in/?p=641 मुंबई (समाचार सेवा)  फिल्म अभिनेता गोविन्‍दा का भान्‍जा टीवी एंटरटेनर कृष्णा अभिषेक अब गायक भी बन चुका है। कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में फिल्म ‘ओ पुष्पा आय हेट टियर्स’ में एक एक रोमांटिक ड्युट गाना रिकार्ड किया है।

फिल्म में यह गाना कृष्णा अभिषेक ही फिल्माया जाएगा। फिल्म ‘ओ पुष्पा आय हेट टियर्स’ की म्यूजिक लॉन्चिंग के दौरान बताया गया कि इस रोमांटिक गाने में कृष्णा अभिषेक का साथ सिंगर ममता सोनी ने दिया है।

कार्यक्रम में कॉमेडी सर्कस में साथी रही भारती व हर्ष,  अभिनेत्री दीपशिखा, कृष्णा अभिषेक की बहन आरती व अभिनेता अक्षय तथा नितीन चोपड़ा सहित बॉलीवुड व टीवी जगत के कई कलाकार मौजूद थे।  बताया गया कि फिल्म में कृष्णा अभिषेक,  साऊथ के स्टार जयराम कार्तिक के साथ नवोदित अभिनेत्री आद्या ठाकुर के अलावा कई अन्य कलाकार भी इस फिल्म में काम कर रहा है।

यह रोमांटिक गाना बॉलीवुड के हिट एन हॉट संगीतकार राम गुलाटी के सुपरविजन में रिकार्ड किया गया है। मीडिया से बातचीत में कृष्णा ने बताया कि गाने का और एक्टिंग का शौक उन्‍हे  बचपन से ही रहा है, क्योंकि उसके नानाजी सन 50 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिंग किया करते थे। साथ ही नानी निर्मलादेवी बनारस घराने की विख्यात शास्त्रीय गायिका रही।

मामाजी और गोविंदा व कीर्तिकुमार ने भी कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है। कृष्णा ने बताया कि उसकी सिंगर बनने की ख्वाहिश बचपन से ही रही, पर कभी किसी ने मौका नहीं दिया। अब जब ये ऑफर मिला, तो मना नहीं कर सका।

कृष्णा अभिषेक ने बताया कि फिल्म ‘ओ पुष्पा आय हेट टियर्स’ के सभी कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। साथ ही फिल्म के निर्देशक कपूर दिनकर कई साल तक अब्बास मस्तान की जोड़ी के सहायक निर्देशक रहे हैं।

]]>