dr vinod kumar singh – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 22 Nov 2022 14:31:12 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png dr vinod kumar singh – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 प्राचीन धरोहर को संरक्षित नहीं किया तो आगे भी भुगतनी पड़ेंगी कोरोना जैसी विपदाएं – प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/if-the-ancient-heritage-is-not-protected-we-will-have-to-face-calamities-like-corona-in-future-too-prof-vinod-kumar-singh/ Tue, 22 Nov 2022 14:31:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=20509 विश्व धरोहर संरक्षण सप्ताह  – महाराजा गंगासिंह विवि में हुई मुद्राशास्त्र और संग्रहालय संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) प्राचीन धरोहर को संरक्षित नहीं किया तो आगे भी भुगतनी पड़ेंगी कोरोना जैसी विपदाएं – प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्‍व विद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज समय आ चुका है कि अब हम अपनी प्रकृति और प्राचीन धरोहर को संरक्षित रखने हेतु तत्पर हों, नहीं तो विश्व को भविष्य में भी कोरोना जैसी विपदाएं और भुगतनी पडेंगी।

If the ancient heritage is not protected, we will have to face calamities like Corona in future too – Prof. Vinod Kumar Singh

If the ancient heritage is not protected, we will have to face calamities like Corona in future too – Prof. Vinod Kumar Singh

कुलपति प्रो. सिंह मंगलवार को विवि के सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एंड डॉक्युमेंटेशन के बैनर तले विश्व धरोहर संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्‍यक्षता करते हुए अपनी बात रख रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि धरोहर संरक्षण के लिये प्रत्‍येक आयुवर्ग के लोगों को इसकी आवश्‍यकता समझते हुए साथ आना होगा। इतिहास विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में मुद्राशास्त्र व संग्रहालय संरक्षण पर चर्चा की गई।

mgs university bikaner-3

सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एंड डॉक्युमेंटेशन की डाइरेक्टर तथा राष्‍ट्रीय कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि देश के संग्रहालय भारत की संस्कृति और प्राचीन धरोहर के प्रतिबिंब हैं।

कार्यशाला में बीज वक्ता जयपुर के पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के पूर्व उत्खनन अधीक्षक डॉ. ज़फर उल्लाह ख़ान ने भारत की प्राचीन मुद्राओं को पहचानने, उनकी लिपि को पढ़ने व संग्रहालयों में उनके प्रदर्शन की तकनीक को लेकर मुख्य रूप से अपना उद्बोधन दिया।

mgs university bikaner-1

इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने स्‍वागत भाषण दिया।  कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में विद्यार्थी  मनोज मीणा, पवन सारस्वत, खुशबू तेजी,  व गौतम आचार्य ने विषय विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे।

संचालन डॉ. रितेश व्यास ने किया। कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों सहित बी. जे. एस. रामपुरिया कॉलेज, बिन्नाणी कॉलेज, सिस्टर निवेदिता कॉलेज, जैन महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।

कुलसचिव अरुण कुमार शर्मा ने आभार जताया।

]]>
सह अस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करे विद्यार्थी – प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/students-should-give-maximum-publicity-to-the-spirit-of-co-existence-prof-vinod-kumar-singh/ Fri, 11 Nov 2022 12:50:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=20490 इतिहास विभाग की फ्रेशर पार्टी अंजलि मिस फ्रेशर तथा विश्वजीत बने मिस्टर फ्रेशर

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सह अस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करे विद्यार्थी – प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने विवि विद्यार्थियों से सहअस्तित्‍व की भावना का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने का आव्‍हान किया है।

Students should give maximum publicity to the spirit of co-existence – Prof. Vinod Kumar Singh

Students should give maximum publicity to the spirit of co-existence – Prof. Vinod Kumar Singh

प्रो. सिंह शुक्रवार को विवि के महर्षि वशिष्ठ भवन के ऑडिटोरियम में इतिहास विभाग के स्नात्त्कोत्तर पाठ्यक्रमों की फ्रेशर पार्टी को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने सीनियर स्टूडेंट्स से अपील की कि वे अपने जूनियर साथियों का अधिक से अधिक सहयोग करें। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने आपसी सद्भाव को सफलता की कुंजी बताया।

Fresher Party of History Department - Anjali Miss Fresher and Vishwajeet became Mr Fresher-1

Fresher Party of History Department – Anjali Miss Fresher and Vishwajeet became Mr Fresher-1

इतिहास विभाग के पी.जी कार्यक्रमों की प्रवेश प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं।  इससे पूर्व फ्रेशर पार्टी में अंजलि मिस और विश्वजीत मिस्टर फ्रेशर घोषित किये गये। पार्टी के दौरान इतिहास विभाग के नवागन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत सीनियर स्टूडेंट्स द्वारा किया गया।

Head of Department Prof. Anil Kumar Chhangani and student union president Lokendra Pratap Singh welcomed the chief guest Vice Chancellor Singh by giving him a potted plant.

Head of Department Prof. Anil Kumar Chhangani and student union president Lokendra Pratap Singh welcomed the chief guest Vice Chancellor Singh by giving him a potted plant.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैंप कैटवॉक, गायन व नृत्य प्रस्तुतियां  दीं।  विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी और छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि कुलपति सिंह का स्वागत गमले में लगा पौधा देकर किया। मंच संचालन लक्ष्मी सोनी व दिव्या कंवर भाटी ने किया।

डॉ. मेघना ने बताया कि  फ्रेशर पार्टी में मनमोहन सुथार, देवांशी सिंह, मनराज भाटी, सत्या, सुमन व मैना का सक्रिय सहयोग रहा।

]]>
आधुनिक सुधारवादी तथा भविष्यदृष्टा थे महाराजा गंगा सिंह – प्रो. वी. के. सिंह https://samacharseva.in/maharaja-ganga-singh-was-a-modern-reformist-and-visionary-prof-v-k-singh/ Thu, 13 Oct 2022 16:04:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=20014 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) आधुनिक सुधारवादी तथा भविष्यदृष्टा थे महाराजा गंगा सिंह – प्रो. वी. के. सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बीकानेर के महाराजा गंगासिंह को आज भी आधुनिक सुधारवादी एवं भविष्यदृष्टा के रूप में याद किया जाता है।

प्रो. सिंह गुरुवार को महाराजा गंगासिंह की जयंती पर विवि परिसर में महाराजा गंगा सिंह विषयक व्याख्यान कार्यक्रम को अध्‍यक्ष के रूप संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में अनवरत, संघर्षरत रहकर शिक्षा की प्रगति में विशेष रूचि ली। शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया।

व्याख्यान के मुख्य वक्ता सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाराजा गंगा सिंह की सोच थी कि बीकानेर में कैनाल के माध्यम से बंदरगाह स्थापित हो ताकि इस रेगीस्तानी भू-भाग में जल मार्ग के माध्यम से व्यापार किया जा सके।

इससे पूर्व महाराजा गंगा सिंह जयन्ती पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित महाराजा गंगा सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थियों ने गंगासिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसी दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘चंदन वाटिका’ का शुभारम्भ चंदन का वृक्ष लगाकर किया गया। समारोह में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. गिरिराज हर्ष, डॉ. प्रकाश सारण, डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोदारा,

डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, कुलदीप जैन, उमेश शर्मा, डॉ.यशवंत गहलोत, मानकेश सैनी, राघव पुरोहित, डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली आदि शामिल हुए।

]]>
महाराजा गंगासिंह विवि में कैनवास पर उतरेगा स्वतंत्रता संग्राम https://samacharseva.in/freedom-struggle-to-land-on-canvas-in-maharaja-ganga-singh-university/ Thu, 23 Jun 2022 16:56:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=18915
  • कुलपति वी.के. सिंह ने कूँची चलाकर किया त्रि-दिवसीय चित्र कार्यशाला का आगाज़

  • विश्‍वविद्यालय के विभिन्न भवनों में लगाए जाएंगे विद्यार्थियों से खरीदे गए चित्र

  • बीकानेर, (समाचार सेवा) महाराजा गंगासिंह विवि में कैनवास पर उतरेगा स्वतंत्रता संग्राम, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के चित्रकला विभाग में गुरुवार को शुरू हुई त्रि-दिवसीय चित्र कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति विनोद कुमार सिंह तथा कुल सचिव यशपाल आहूजा ने कैनवास पर कूँची चलाकर किया।

    कार्यशाला की आयोजन सचिव तथा चित्रकला विभाग की सह प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि आजा़दी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की कडी में शुरू की गई इस कार्यशाला में विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कलाकृतियां तैयार करेंगे।

    डॉ. मेघना ने बताया स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चित्र बनाने की इस कार्यशाला से युवा वर्ग आजा़दी के संघर्ष और महत्व को  महसूस भी कर सकेगा।

    इससे पूर्व समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए विवि कुलपति प्रो. सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

    समारोह में चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. राजेश किराडू, डॉ. मदन राजोरिया, डॉ. मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    तैयार कलाकृतियों का विमोचन सोमवार को

    आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय चित्र कार्यशाला में तैयार कलाकृतियों का विमोचन सोमवार 27 जून को कुलपति सचिवालय में किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण सौंपे जाएंगे। साथ ही इतिहास विभाग और सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एन्ड डॉक्युमेंटेशन की ओर से इतिहास लेखन और संग्रहालय विषय आधारित व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।

    विश्‍वविद्यालय खरीदेगा कार्यशाला में बने चित्र

    एमजीएसयू बीकानेर के चित्रकला विभाग में शुरू हुई त्रि-दिवसीय चित्र में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की यूनिवर्सिटी द्वारा खरीद की जाएगी।

    कुलपति विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला में बनाए गए चित्रों की कीमत खुद विद्यार्थी ही तय करेंगे।

    उन्‍होंने बताया कि खरीदे गए चित्रों को विवि कुलपति आवास सहित विवि के विभिन्न भवनों में लगवाया जाएगा।

    ]]>
    श्रीमती गुंजन तोदी बनी एमजीएसयू की मानद कुलपति https://samacharseva.in/gunjan-todi-appointed-as-honorary-vice-chancellor-of-mgsu/ Wed, 09 Mar 2022 03:30:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=18305 बीकानेर, (समाचार सेवा)। गुंजन तोदी बनी एमजीएसयू की मानद कुलपति, अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर एमजीएस विवि की कुलाधिपति पदक विजेता सुश्री गुंजन तोदी को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में एक दिन का मानद कुलपति मनोनीत किया गया।

    विवि कुलपति प्रो विनोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती तोदी वर्ष 2019 की परीक्षा में कुलाधिपति पदक विजेता रही है। गुंजन को गत माह विवि के दीक्षांत समारोह में यह उपाधि प्रदान की गई थी। उसे आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की एक दिन की मानद कुलपति मनोनीत किया गया है।

    प्रो सिंह ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में मानद कुलपति बनने के लिये एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो इसी उदेश्य से प्रतिवर्ष महिला दिवस पर एक दिन का मानद कुलपति मनोनीत करने की परंपरा शुरू की गई है ताकि विद्यार्थियों में पढाई में अव्वल आने की ललक बनी रहे।

    वहीं, श्रीमती तोदी ने प्रातः 10 बजे कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। उनका कहना था कि महिला शिक्षा से ही सम्पूर्ण समाज का विकास संभव हो पाएगा।

    समारोह में कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव यशपाल आहूजा, प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, शोध निदेशक रविन्द मंगल, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, डॉ लीला कौर,

    श्रीमती योजना, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ.अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, फौजा सिंह,  उमेश शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थिति थे।

    ]]>
    बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें अभिभावक : प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/parents-should-try-to-make-children-scholars-prof-vinod-kumar-singh/ Thu, 23 Dec 2021 02:58:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=17685 बीकानेर, (समाचारसेवा)। बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें अभिभावक : प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अभिभावकों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें।

    कुलपति प्रो. सिंह बुधवार को जैन कन्या पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को ऐसी विद्या प्राप्त करनी चाहिए जिससे उसमें विनम्रता आये।

    कुलपति ने कहा कि विनम्रता से पात्रता आती है, पात्रता से धन की प्राप्ति होती है और धन का उपयोग धर्म के लिए भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

    इस सेंटर में शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समारोह में प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव मानकचन्द कोचर, कोषाध्यक्ष उद्योगपति चम्पकमल सुराणा, उपाध्यक्ष इन्दु देवी सुराणा ने भी विचार रखे।

    कार्यक्रम में सत्र के दौरान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा टीना पारीक को खेल रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य किया।

    एक नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को मार्मिक संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनपत जैन ने किया।

    ]]>
    गाँधी जी ने बदली राजनीतिक चरित्र की धारा – प्रो. विनोद कुमार सिंह https://samacharseva.in/gandhiji-changed-the-stream-of-political-character-prof-vinod-kumar-singh/ Sat, 02 Oct 2021 11:59:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=16960 बीकानेर, (समाचार सेवा)। गाँधी जी ने बदली राजनीतिक चरित्र की धारा – प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय  (एमजीएसयू )के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ऐसे नेता रहे जिन्‍होंने देश में राजनीतिक चरित्र की धारा को ही बदल दिया।

    Gandhiji changed the stream of political character - Prof. Vinod Kumar Singh.

    प्रो. सिंह शनिवार को महात्मा गाँधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष श्रृंखला के तहत विश्वविद्यालय में ‘‘राष्ट्र निर्माण एवं वर्तमान में गाँधी जी के विचारों की प्रासंगिकता’’ विषय पर सेंटर फॉर गांधीयन स्ट्डीज के तत्वाधान में आयोजित वर्चुअल व्याख्यान की अध्‍यक्षता कर रहे थे।

    उन्‍होंने कहा कि महात्मा गाँधी प्रयोगधर्मी चिंतक थे जिनका वजूद सांस्कृतिक चेतना के सूत्र में राष्ट्र को जोड़ने के प्रति समर्पित रहा।

    प्रो. सिंह ने कहा कि गाँधी जी राजनीतिक चरित्र की धारा बदलकर एक ऐसे संगम के रूप में स्थापित हुए, जिसमें गरम दल और नरम दल दोनों की लकीरें विलीन हो गयी। भारतीय क्रांति की अभिव्यक्ति गाँधी जी के विचारों में परिलक्षित होती है।

    Gandhiji changed the stream of political character - Prof. Vinod Kumar Singh.1

    उन्होंने कहा कि गांधी जी एक महान शिक्षाविद् थे, उनका मानना था कि किसी देश की सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति अंततः शिक्षा पर निर्भर करती है।

    उनकी राय में शिक्षा का सर्वोच्च उद्देश्य आत्म मूल्याकंन है। उनके अनुसार विद्यार्थियों के लिए चरित्र निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है और यह उचित शिक्षा से ही संभव है।

    व्‍याख्‍यान कार्यक्रम का संयोजन करते हुए विवि में इतिहास विभाग की डॉ. मेघना शर्मा ने गांधीजी व शास्त्रीजी सरीखी विभूतियों के आदर्शो को आत्मसात करने की आवश्यकता को कार्यक्रम के परिचय के साथ व्यक्त करते हुए अतिथियों का परिचय मंच से दिया।

    मुख्य वक्ता प्रो. सतीश कुमार ने गांधी को बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए अपने संभाषण में प्लेटफार्म पर फेक दिये जाने वाले गांधी और उसके बाद उठकर खडे़ होने वाले गांधी के अन्तर को स्पष्ट किया।

    Gandhiji changed the stream of political character - Prof. Vinod Kumar Singh.12

    प्रो. कुमार ने गांधी जी के स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक तक के सफर को चित्रित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का स्मरण करवाया।

    वक्ता के रूप में प्रबन्ध बोर्ड सदस्य डॉ. विनोद चन्द्रा ने कहा कि आज गांधी को विचारों एवं व्याख्यानों की परिधि से बाहर निकालकर आचरण में उतारने व व्यवहारिक रूप से उनके स की पालना सुनिश्चित करवाने की जरूरत है।

    इससे पूर्व सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आयोजन का विधिवत शुभारम्भ हुआ। सेन्टर के डॉयरेक्टर एवं कार्यक्रम प्रभारी  प्रो. अनिल कुमार छंगाणी द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त  रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

    व्याख्यान में धन्यवाद ज्ञापन शोध निदेशक डॉ. रविन्द्र मंगल द्वारा किया गया।

    Gandhiji changed the stream of political character - Prof. Vinod Kumar Singh.125

    कार्यक्रम में प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी,

    डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. ज्योति लखाणी, डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. सीमा शर्मा, अमरेश कुमार सिंह,

    उमेश शर्मा, निर्मल भार्गव आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    विजन 2030 की तैयारी में जुटा बीकानेर का महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय : कुलपति https://samacharseva.in/maharaja-ganga-singh-university-of-bikaner-is-preparing-for-vision-2030-vice-chancellor/ Thu, 29 Jul 2021 15:17:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=16280 विवि कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण

    बीकानेर, (समाचार सेवा)। विजन 2030 की तैयारी में जुटा बीकानेर का महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय : कुलपति, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू)  बीकानेर का प्रशासन अब ‘विजन 2030’ की तैयारी में जुट गया है। विवि कुलपति प्रो. वी. के. सिंह ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल एवं प्रशासनिक नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा ‘विजन 2030’ तैयार किया जा रहा है।

    कुलपति ने बताया कि इस विजन 2030 में देश-विदेश के प्रख्यात शिक्षाविदें के सुझावों को अमलीजामा पहनाकर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की आगामी यात्रा को कार्यबद्ध सुगमता से सुचारू रखने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

    विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर अनवरत शैक्षणिक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह के कुलपति कार्यकाल की अवधि के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर गुरुवार 29 जुलाई को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कार्मिकों ने कुलपति को बधाई दी।

    उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सिंह के प्रयासों से विश्वविद्यालय विभागों में स्मार्ट क्लास रूम, नवीन तकनीक से युक्त लेपटॉप, कम्प्यूटर आदि उपलब्ध कराये गए। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा सकेगी तथा विद्यार्थियों को राष्‍ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् एवं शोध विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान करवाया जा सकेगा। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी ऑनलाइन माध्यम से, सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं अन्य विषयों के सम्बन्ध में समय-समय पर जानकारी प्रदान की जा सकेगी।

    कोविड महामारी की परिस्थितियों में शिक्षाविदें एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक जुड़ाव हेतु समय-समय राष्‍ट्रीय एवं अंतर राष्‍ट्रीय स्तर पर वेबिनार आयोजित की जा रही है।

    एक वर्षीय कार्यकाल में कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में नवीन राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कराने के लिए माईक्रो टॉस्क फोर्स का ऑनलाइन लेक्चर सीरीज, समन्वयकों से संवाद, नवीन राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के पहलुओं की जानकारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने हेतु देश-विदेश के शिक्षाविदें से सुझाव संकलित कर सकारात्मक रूप से लागू कर रहा है।

    कुलपति के प्रयासों से राजस्थान सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में नवीन विभाग यथा विधि, भूगोल, वाणिज्य एवं प्रबन्धन तथा फाईन आर्ट््स (ड्राईग एण्ड पेन्टिंग) की स्वीकृति प्रदान करने के उपरान्न्त सत्र 2020-21 से पांच वर्षीय बी.ए. एल एल. बी. इन्टीग्रेटेड पाठ्यक्रम, भूगोल, वाणिज्य एवं प्रबन्धन तथा फाईन आर्ट्स (ड्राईग एण्ड पेन्टिंग)  प्रारंभ किये गए।

    साथ ही विश्वविद्यालय में सीमित संसाधन, अत्यल्प संख्या में कार्यरत स्टॉफ, दूरस्थ रेगिस्तानी भू-भाग के लगभग 400 कि.मी. की दूरी तक स्थापित 160 परीक्षा केन्द्रों से उत्तरपुस्तिकाएं एकत्र कर उनका मूल्याकंन करवाने की कठिन चुनौती के बावजूद भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराते हुए 28 अक्टूबर 2020 तक अंतिम वर्षो की 66 कक्षाओं की परीक्षा आयोजित कर 30 नवम्बर 2020 तक समस्त परिणाम जारी कर दिये हैं।

    26 दिसम्बर 2020 को विश्वविद्यालय द्वारा पंचम दीक्षान्त समारोह आयोजित कर परीक्षा वर्ष 2018 की 97806 उपाधि, 01 कुलपति पदक, 50 स्वर्ण पदक, 72 विद्या-वाचस्पति उपाधि प्रदान की गई। दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार भंवरसिंह भाटी उपस्थित हुए।

    कुलपति के प्रयासों से प्रथम बार कुलपति पदक प्राप्त करने वाली छात्रा सुमन स्वामी को अंतर राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘‘मानद कुलपति’’ बनाया गया। कुलपति के प्रयासों से विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक सुविधायुक्त 12.00 करोड़ की लागत से विधि भवन एवं सामाजिक विज्ञान भावन निर्मित करवाये गए।

    उक्त दोनों भवनों का लोकार्पण गत वर्ष 4 दिसंबर को राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी उपस्थित रहे।

    इसके अतिरिक्त बीकानेर क्षेत्र में साइकिलिंग ट्रैक की वर्षों से लम्बित एवं बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में साइकिलिंग वेलोड्रम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका शुभारंभ गत माह 23 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में बनने वाला साइकिलिंग वेलोड्रम ओलम्पिक खेलों के स्तर का होगा।

    उक्त वेलोड्रम के निर्माण होने पर खिलाड़ी अन्तर राष्‍ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकने की राह पर अग्रसर होंगे।  कुलपति के ही प्रयासों से यह विश्वविद्यालय  पेपरलेस की ओर अग्रसर है। सी.यू.एम.एस. योजना के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के समस्त कार्यालयी कार्यों को आॅनलाइन सम्पादित करवाने की योजना तैयार करवाई जा रही है।

    इससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले विद्यार्थी भी समस्त जानकारी अपने घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे तथा विद्यार्थियों की समस्त समस्याओं का निराकरण घर बैठे ही हो सकेगा। साथ ही ‘‘सौर ऊर्जा प्लान्ट की स्थापना’’, ‘‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर’, ‘पाठ्यक्रम अद्यतन’, च्वाँइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, ऑन स्क्रीन मार्किग आधारित उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन,

    राष्‍ट्रीय एवं अन्तर राष्‍ट्रीय संस्थाओं के साथ मेमोरेण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.), संविधान वाटिका, विश्वविद्यालय पार्क, विशिष्ट नवाचार, विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व, विश्वविद्यालय में सेन्टर आॅफ एक्सीलेन्स की स्थापना’’ की क्रियान्विति सुनिश्चित की जा रही है।

    कुलपति के प्रयासों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अन्तर्गत विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्रोत से अर्जित आय से 1.00 करोड रूपये की लागत से राजकीय चिकित्सालयों में 100 आॅक्सीजन कंसन्‍ट्रेटर एवं सिलेण्डर उपलब्ध कराये गए।

    साथ ही कोरोना अवधि में विवि के सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर उनकी एवं परिवार की कुशलक्षेम, ऑनलाइन अध्ययन, पाठ्यक्रम पूर्ण करने आदि की जानकारी प्राप्त की गईं जिससे उन्हें परिवार जैसा वातावरण महसूस हो सके।

    ]]>
    डॉ. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र का जाना-माना नाम https://samacharseva.in/dr-vinod-kumar-singh-a-well-known-name-in-the-field-of-technical-education/ Thu, 30 Jul 2020 07:12:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=11015 बीकानेर, (samacharseva.in)। डॉ. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र का जाना-माना नाम, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के नवनियुक्त कुलपति डॉ. विनोद कुमार सिंह तकनीकी शिक्षा जगत का एक जाना-माना नाम है। डॉ. सिंह का नाम एनालॉग सिगनल प्रोसेसिंग में दुनिया के टॉप 15 प्रोफेशनल ग्रुप दूसरे नंबर पर शामिल है। आप पिछले डेढ़ दशक तक यूपी इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के निदेशक रहे।

    बनारस में जन्मे और और मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियर कॉलेज से बीटेक एमई करने वाले डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 1980 के दशक में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पंतनगर विश्विद्यालय से अपने कैरियर की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा जगत में अपने काफी लंबे समय तक अपना योगदान अमूल्य योगदान दिया है। आपने अपनी अकादमिक उत्कृष्टता से उत्तर प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जगत में एक नया मुकाम स्थापित किया।

    आपने बीकानेर में एमजीएस विवि में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा भी है कि एमजीएस विश्विद्यालय के मुखिया होने के नाते उन्नत तकनीकों का प्रयोग तथा नवाचार के माध्यम से विश्वविद्यालय का श्रेष्ठ अकादमिक विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। जानकारी में रहे कि हाल ही में राजस्‍थान के राज्यपाल एवं एमजीएस विवि के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने प्रो. विनोद कुमार सिंह को एमजीएस विवि बीकानेर कुलपति नियुक्त किया है।  

    ]]>