District Collector Kumar Pal Gautam – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 11 May 2020 13:20:21 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png District Collector Kumar Pal Gautam – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 कोई भी बाहरी श्रमिक रास्ते में पैदल गांव जाता मिला तो एसडीएम होगा जिम्मेवार : कलक्टर https://samacharseva.in/sdm-will-be-responsible-if-any-external-workers-are-found-going-on-foot-on-the-way-collector/ Mon, 11 May 2020 13:20:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=9066 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में अब कोई भी बाहरी श्रमिक यदि रास्ते में पैदल ही अपने गांव जाता दिखाई दिया तो संबंधित क्षेत्र का उपखंड अधिकारी इस बात के लिये जवाबदेह होगा। बीकानेर कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जिले से एक भी व्यक्ति अपने घर जाने के लिए पैदल रवाना ना हो, प्रशासन हर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर है और पूरी संवेदनशीलता रखते हुए घर जाने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

गौतम ने सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपखंड अधिकारियों को इस सम्बंध में कहा कि उपखंड या तहसील स्तर पर क्वेरंटीन सेंटर में रूके श्रमिकों के घर जाने की व्यवस्था करवाएं साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति पैदल अपने घर के लिए रवाना ना हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पैदल रवाना होता पाया गया तो सम्बंधित उपखंड अधिकारी की जिम्मेवारी होगी। कलक्टर ने कहा कि राज्य वार श्रमिकों को भेजे जाने की संख्या आदि की सूचना प्रतिदिन भेजनी होगी ताकि इस आधार पर बसों या विशेष ट्रेन के माध्यम से इच्छुक को गृह राज्य पहुंचाया जा सके।

गौतम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था चालू है और लोगों के लिए रोजगार की संभावना भी है। उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्रों में औद्योगिक नियोजनकर्ताओं के साथ बातचीत कर यह भी प्रयास करें कि श्रमिकों को रोजगार दें और रहने खाने की व्यवस्था करें जिससे यहां की औद्योगिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चालू रखा जा सके।  उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी इकाईयों में विजिट करें और नियोक्ताओं तथा श्रमिकों को अपने काम में संलग्न रखने के लिए प्रेरित करें। पटवारी आदि के मार्फत यह सर्वे करवाया जाए कि किन इकाईयों में कितनी लेबर काम कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई व्यक्ति पैदल तो नहीं रवाना हुए हैं।

गौतम ने कहा कि गर्मी का मौसम है, अन्य राज्यों से आए लोग भावनात्मक रूप से निर्णय लेते हुए पैदल रवाना ना हो, प्रशासन को श्रमिकों की पीड़ा का अहसास है। उनकी बेहतरी के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में अटके व्यक्तियों को लाने के लिए जिले से बस भेजकर उन्हें लाने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन इसके लिए संबंधित जिला (जहां वे व्यक्ति अटके हैं) कलेक्टर की अनुमति लेनी होगी। ट्रांजिट ट्रैवल भी अनुमत है। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले लोगों से बांड नहीं भरवाना है केवल बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से ही होम क्वॉरेंटाइन रखे जाने का बांड भरवाना होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सौरभ स्वामी, एसडीएम बीकानेर रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एएच गौरी, आरएएस अधिकारी शैलेंद्र देवड़ा सहित सभी उपखंड अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अंतर जिले में आवागमन हेतु नहीं लेना होगा पास

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले और प्रदेश के अन्य जिलों में अनुमत गतिविधियों के लिए आवागमन हेतु किसी भी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं होगी। गैर अनुमत गतिविधियों या घूमने फिरने के लिए निकलने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अन्य राज्य में जाने के लिए पास जरूरी

गौतम ने बताया कि अन्य राज्यों में जाने के लिए पास लेना होगा। यह ई मित्र के जरिए कलेक्टर कार्यालय से पास प्राप्त किया जा सकता है। अन्य राज्य से पास लेकर कोई व्यक्ति जिले में आता है तो उसे किसी एनओसी की आवश्यकता भी नहीं होगी।

14 दिन तक क्वेरंटाइन

कलेक्टर ने कहा कि अन्य राज्यों या जिले के बाहर से आकर रहने वाले लोगों को आवश्यक रूप से 14 दिन तक क्वेरंटाइन में रहना होगा।

 

SDM will be responsible if any external workers are found going on foot on the way: Collector

Bikaner, (samacharseva.in). If any external workers in Bikaner are seen going on foot on the way to their village, then the subdivision officer of the concerned area will be responsible for this.

Bikaner Collector Kumar Pal Gautam said that not a single person from the district should go on foot to go to his house, the administration is ready to help every person and keeping full sensitivity, every person wants to go home and make strong arrangements by the administration Are going On Monday, through video conferencing at Rajiv Gandhi Seva Kendra, Gautam asked the subdivision officers to make arrangements for the workers to stay at the quarantine center at the subdivision or tehsil level, as well as ensure that a person walks on their home.

Don’t leave for He said that if any person was found to be walking on foot, it would be the responsibility of the concerned subdivision officer. The Collector said that the state-wise workers need to send information about the number of dispatches etc. daily so that the aspirants can be transported to the home state by means of buses or special trains. Gautam said that the economy is on in rural areas and there is a possibility of employment for the people. Subdivision officers should also try to negotiate with the industrial planners in their areas to give employment to the workers and make arrangements for lodging so that the industrial activities of this place can be kept running smoothly.

He said that officers should visit such units and motivate employers and workers to engage in their work. Through Patwari etc., a survey should be conducted about how much labor is working in which units, so that it can be ascertained whether any person has left on foot. Gautam said that the summer season, from other states who are not emotionally left foot while taking decisions, administrative workers the pain of feeling. All efforts will be made for their betterment. The District Collector gave instructions in clear terms that to bring the stuck persons to other states, the bus can be allowed to be brought from the district, but for this, the permission of the Collector of the concerned district (where those persons are stuck) will have to be obtained.

Transit travel is also permitted. He said that bonds from people coming from other districts should not be filled, only those coming from outside states will have to get bonds of home quarantine. All the subdivision officers and other officers, including Director Secondary Education Saurabh Swamy, SDM Bikaner Riya Kejriwal, Trainee IAS Abhishek Surana, Additional District Collector (Administration) AH Gowri, RAS Officer Shailendra Deora and other officers were present in the video conferencing.

Pass will not have to be taken for traffic in inter district

The District Magistrate said that no pass of any kind would be required for movement for the permitted activities in the district and other districts of the state. Strict action will be taken against non-permitted activities or people going out for leisure.

Pass required to go to another state

Gautam told that one has to take a pass to go to other states. This pass can be obtained from the Collector office through E Mitra. If a person from other state comes to the district with a pass then he will not need any NOC.

14 day quarantine

The collector said that people coming from outside other states or districts would necessarily have to stay in Quarantine for 14 days.

]]>
बीकानेर पर आक्रमण की आशंका! https://samacharseva.in/fear-of-enemy-attack-on-bikaner/ Tue, 05 May 2020 11:53:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=8987 सीमा क्षेत्र में तैयारियां पूरी, बीएसएफ का लेंगे सहयोग, सूचना तंत्र को किया मजबूत

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर पर दुश्‍मन दल के आक्रमण की आशंका बढ गई है। सीमा क्षेत्र में दुश्‍मन से निबटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दुश्‍मन के हमला करते ही उसे नेस्‍तानाबूद कर दिया जाएगा। इस कार्य में सीमा सुरक्षा बल का भी सहयोग लिया जाएगा।

ये सब तैयारियां जिले में  टिड्डी दल के आक्रमण की आशंका को देखते हुए की गई हैं। जिला प्रशासन ने टिड्डियों के पहले आक्रमण के साथ ही उनको समाप्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत जिले से सटी 167 कि.मी अंतराष्ट्रीय सीमा को वहां स्थित सीमा चैकियों के अनुसार अलग-अलग ब्‍लॉक में बांटने की योजना बनाई है। प्रत्येक ब्‍लॉक के लिये नोडल अधिकारी की नियुक्त कर सर्वे एंव नियंत्रण टीमों का गठन किया जा रहा है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने टिड्डी दल के आक्रमण के सम्बंध में मंगलवार को अपने कक्ष में हुई बैठक में बताया कि कृषि, राजस्व और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को समन्वय करते हुए सुदृढ़ सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि टिड्डियों को प्रथम आक्रमण के साथ ही समाप्त करने के लिए पहले से ही सभी तैयारियां की जाएंगी। गौतम ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों व चकों में किसानों को जागरूक करने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा। इस कार्य में बीएसएफ से भी सहयोग लिया जाएगा। कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, पटवारी, ग्रामसेवक को टीम के रूप में नियुक्त कर टिड्डी निगरानी हेतु पाबंद किये जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि इन ब्‍लॉक में आने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित कर टिड्डी को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाएगा।

कलक्‍टर ने बताया कि टिड्डी आक्रमण की सूचना मिलने पर सबंधित ब्‍लॉक के नोडल अधिकारी उस ब्‍लॉक में आने वाली सीमा चैकी तथा फील्ड स्टाफ एवं एल.सी.ओ के अधिकारियों के मोबाइल नंबर, स्प्रेयर पंप वाले टेक्टर मालिकों के मोबाइल नंबर आपस में उपलब्ध करवाये जाएंगे। सजग होकर कार्य किया जाएगा। सूचना के आदान प्रदान के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाये जा रहे हैं। गौतम ने कहा कि यदि टिड्डी दल का आक्रमण होता है तो इन्हें सीमा पर ही नियंत्रण करने के लिए 600 ट्रेक्टर मय पावर स्प्रेयर पंप उपलब्ध करवाएं जाए, अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर भामाशाहों का भी पावर स्प्रयेर पंप खरीदने में सहयोग लिया जाए। कलक्टर ने बताया कि समस्त सूचनाओं के संकलन, आदान प्रदान और समन्वय के लिए नियंत्रण कक्ष किया जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में टिड्डी आगमन की सूचना नियंत्रण कक्ष में देने तथा सायरन के जरिए करीबी क्षेत्र में किसानों को सूचना पहुंचाई जाएगी। इससे छिड़काव आदि के सम्बंध में पहले से ही तैयारियां की जा सकेगी। गौतम ने कहा कि उपखंड अधिकारी इस सम्बंध में बैठक लेकर प्लानिंग करेंगे। टिड्डी सर्वे एवं नियंत्रण हेतु वाहनों के किराये दर निर्धारण हेतु कमेठी गठित की जा रही है। पौध सरंक्षण रसायनों की उपलब्धता के लिए सम्बंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर दरों का निर्धारण करें और सबंधित कंपनी को पाबंद किया जाएगा ताकि आवश्यक मात्रा की आपूर्ति निर्धारित समय पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति या ग्राम सेवा सहकारी समिति पर कर दी जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में यह सुनिश्चित होगा कि इन रसायनों की दरें पड़ौसी जिलों में आपूर्तित किये जाने वाले पौध संरक्षण रसायनों की दरों से अधिक ना हों। गौतम ने कहा कि कृषि, टिड्डी नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, सीमा सुरक्षा बल एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में तालमेल करते हुए ऐसी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी समय से पूर्व ही कर रहे हैं।

नियंत्रण कक्ष स्थापित

उपनिदेशक कृषि विभाग जगदीश पूनिया ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में टिड्डी आगमन एवं नियंत्रण हेतु कार्यालय उपनिदेशक कृषि (वि.) जिला परिषद् बीकानेर में नियंत्रण कक्ष (0151-2230140), कार्यालय उपनिदेशक कृषि (वि.), सिचिंत क्षेत्र विकास, इगानप बीकानेर  (0151-2226819) एवं टिड्डी नियंत्रण कार्यालय बीकानेर में भी नियंत्रण कक्ष (0151-2202022 स्थापित किया गया है। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि उदयभान सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
क्वॉरेंटाइन सेंटर से 7 लोगों को किया डिस्चार्ज https://samacharseva.in/7-people-discharged-from-quarantine-center/ Tue, 28 Apr 2020 11:05:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=8910 बीकानेर, (samacharseva.in)। कोरोना संक्रमित सात लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद मंगलवार को क्वॉरेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें 7 से 5 लोग स्थानीय नागरिक हैं उन्‍हें  14 दिनों तक अपने घरों में आइसोलेशन में बने रहने की हिदायत के बाद घर भेज दिया गया।

कलेक्टर कुमार पाल गौतम, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा इन लोगों को विदाई देने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचे। गौतम ने इन सभी से चिकित्सकीय परामर्श की पूर्ण अनुपालना करते हुए घरों में बने रहने की भी अपील की। वहीं स्‍वस्‍थ्‍य हुए 2 अन्‍य लोग दूसरे राज्‍य के निवासी होने के कारण उन्‍हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में ही रखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि सभी सातों मरीजों की पूर्व में पीबीएम अस्पताल में उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने से लेकर अब तक (14 दिन) इन्हें राजकीय क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। इसके बाद इनका दोबारा सैंपल लेकर जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव होने पर इन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया है।

जानकारी में रहे कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के 37 मामले आए थे जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 36 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।

7 people discharged from quarantine center

Bikaner, (samacharseva.in)।. Seven Corona-infected people were discharged from the Quarantine Center on Tuesday after recovering. Out of these 7 to 5 people are local citizens, they were sent home after 14 days in their homes to remain in isolation.

District Collector Kumar Pal Gautam, Principal of Sardar Patel Medical College, Dr. S. s. Rathore, Chief Medical and Health Officer Dr. B. L. Meena arrived at the Quarantine Center to bid farewell to these people. Gautam also appealed to all of them to remain in the houses, fully complying with medical consultation. At the same time, 2 other people who have become healthy, being residents of another state, have been kept in the state quarantine.

It is noteworthy that all the seven patients had been kept in state quarantine till date (14 days) before the report came negative after treatment in PBM hospital. After this, after checking them again with a sample, they have been discharged from here when the report is negative.

It has been reported that 37 cases of corona infection were reported in Bikaner, out of which one woman died while investigation report of 36 patients has been negative.

]]>
बीकानेर में केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने लहराया तिरंगा https://samacharseva.in/in-bikaner-cabinet-minister-dr-b-d-kalli-waved-the-tricolor/ Sun, 26 Jan 2020 09:55:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=8377 बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला ने लहराया तिरंगा, केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला ने कहा कि हम सभी के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है।

डॉ. कल्‍ला रविवारक को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 71 वां गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्‍य समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में डॉ. कल्ला ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदत 64 कार्मिकों, अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही नगर विकास न्यास द्वारा विभिन्न श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 लोगों को और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 18 कार्मिकों को पुरस्कृत किया।

समारोह के दौरान डॉ. कल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. झंवर लाल हर्ष की धर्म पत्नी को शॉल ओढाकर सम्मान किया। इससे पूर्व डॉ. कल्ला ने झण्डारोहण कर, परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली।

समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गावंडे, एडीएम (सिटी) सुनीता चैधरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, महापौर सुशीला कंवर, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

समारोह में राजकीय महारानी बालिका विद्यालय की 250 छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की,  शहर की 5 विद्यालयों की 450 बालिकाओं ने भारतीयम्, व्यायाम एवं 7 विद्यालयों के 330 विद्यार्थियों ने योगा का प्रदर्शन किया। राजस्थान पुलिस की महिलाओं कॉन्स्टेबल्स ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। 

35 विशेष बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। शहर की 12 स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने सामुहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।  छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर स्टेडियम तालियों की गड़गडा़हट से गूंज उठा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, लोक सेवाएं एवं प्रशासिनक विभाग की झांकी को द्वितीय और नगर विकास न्यास की झांकी तृतीय स्थान पर रहीं। लोक सेवाएं एवं प्रशासनिक विभाग ने पहलीबार विभाग की विभिन्न योजनाओ पर आधारित झांकी निकाली गई थी, जो द्वितीय स्थान पर रही।

]]>
समाचार सेवा न्यूज बुलेटिन 16 जनवरी 2020 गुरुवार https://samacharseva.in/samachar-seva-news-bulletin-16-january-2020-thrusday/ Thu, 16 Jan 2020 19:39:02 +0000 https://samacharseva.in/?p=8253 नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ में सरपंच व पंच के चुनाव आज

बीकानेर, (samacharseva.in)। समाचार सेवा न्‍यूज बुलेटिन 16 जनवरी 2020 गुरुवार ,पंचायती राज चुनावों के पहले चरण में शुक्रवार को पंचायत समिति नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

यहां पंच-व सरपंच पद के मतदान संपन्न कराने के लिये पुख्ता बंदोबश्तों के साथ मतदान दलों ने गुरूवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान से रवानगी ली। पंचायत चुनाव 2020 के मतदान दलों की रवानगी के समय पर्यवेक्षक निकया गोहाएन भी उपस्थित रहे। मतदान दलों के साथ सुरक्षा बंदोबश्तों के लिये पुलिस की टीमें भी गुरूवार को रवाना होनी शुरू हो गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने कहा कि मतदान दल कर्मी यह सुनिश्चित करें कि मतदान केन्द्रों के बाहर भीड़ जमा न हो तथा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी प्रत्याशी का बूथ नहीं लगे तथा 100 मीटर के दायरे में कोई वोट नहीं मांगे। मतदान के पहले दिन पहुंच कर मतदान कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि यदि 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों के प्रचार पोस्टर हो तो उन्हें हटवाया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्र पर जाने के दौरान चुनाव कार्मिक स्थानीय लोगों का आथित्य स्वीकार न करें और निष्पक्ष रहते हुए पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाएं। मतदान दलों की रवानगी के समय आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, उपायुक्त उपनिवेशन चन्द्रभान सिंह भाटी, रजिस्ट्रार राजुवास अजीत सिंह राजावत, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी विकास हर्ष, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजय कुमार पिल्लई, अतिरिक्त कोषाधिकारी श्याम सुंदर किराडू, सहायक कोषाधिकारी किशन कुमार व्यास, मास्टर ट्रेनर डॉ गौरव बिस्सा, यश बंसी माथुर, विपिन सैनी, समिर्न्द्र सक्सेना उपस्थित थे।

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना सम्पन्न की जाएगी। मतगणना स्थल पर मतगणना के सम्बंध में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, अभ्‍यर्थी अथवा अभ्‍यर्थी के दो गणना एजेंट उपस्थित रह सकते हैं। गौतम ने बताया कि अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि काउटिंग मशीन गणना प्रदर्शित करते समय इस प्रकार से रखी जाए कि गणना को अभ्‍यर्थी  या एजेंट भली प्रकार देख सकें।

गौतम ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न होने वाली इस प्रक्रिया में गिनती से पूर्व नियंत्रण यूनिटों की संवीक्षा एवं निरीक्षण किया जाएगा। अभ्‍यर्थियों या उनके एजेंट को भी ईवीएम की सील देखने की अनुमति होगी। इसके बाद रिजल्ट वन का बटन दबा कर परिणाम लेने की प्रक्रिया प्रारम्‍भ  होगी।

उन्होंने कहा कि परिणाम को नोट कर लेने के बाद परिणाम अनुभाग के कवर को बंद कर दें और नियंत्रण यूनिट को स्विच ऑफ कर दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोखा, पांचू तथा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शुक्रवार को वार्ड पंच तथा सरपंच का चुनाव होना है। अत सम्बंधित क्षेत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

पंचायती राज चुनाव 2020 के तहत नोखा, श्रीडूंगरगढ़ तथा पांचू पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के लिए शुक्रवार को प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए मतदान केन्द्र परिसर में सायं 5 बजे तक आने वाले सभी मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार होगा और उन्हें पर्ची देकर मत डलवाए जाएंगे।

लॉ कॉलेज में हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता

बीकानेर, (samacharseva.in)। राजकीय विधि स्रातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर का सांस्कृतिक सप्ताह उमंग 2020 का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक महाविद्यालय की सहायक आचार्य रेखा आचार्य, मल्लिका परवीन एवं मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि गुरुवार को प्रथम दिवस को म्यूजिकल चेयर, नींबू चम्मच प्रतियोगिता एवं बैलून दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवशंकर व्यास व किशनलाल उपस्थित रहे।

विवि अपग्रेडेशन कार्यशाला में भाग लेंगे डॉ. श्रीमाली

बीकानेर, (samacharseva.in)। विश्वविद्यालय के अपग्रेडेशन से संबंधित दिल्ली में होने वाली कार्यशाला में बीकानेर के डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभिन्‍न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना और स्थापित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के अपग्रेडेशन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला 18 जनवरी 2020 को नोएडा में रखी गयी है। कार्यशाला में बीकानेर के शिक्षाविद् डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऐश्वर्या लक्ष्मी किराडू बनी सीए

बीकानेर, (samacharseva.in)। इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में बीकानेर की ऐश्वर्या लक्ष्मी किराडू पुत्री शिव कुमार किराडू ने परीक्षा उतीर्ण की है।

ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों, अपनी मेहनत और गुरूजनों को दिया। साथ ही ऐश्वर्या ने इस उपलब्धि को अपने दिवंगत छोटे भाई मोहित किराडू को समर्पित किया। 

संगीता शेखावत प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर, (samacharseva.in)। संगीता शेखावत को शहरी जनकल्याण सेवा संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

संस्थान के चैयरमेन डॉ. मेघराज आचार्य ने बताया कि शहरी जनकल्याण सेवा संस्थान ने महिला विंग की स्थापना की है। सचिव खुशालचंद व्यास ने बताया कि शेखावत को सात दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी बनाने को कहा गया है।

नर्सिंग छात्र संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बीकानेर, (samacharseva.in)। अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे अर्से से आंदोलनरत राजस्थान नर्सिग संगठन के छात्रों ने गुरूवार को कलक्टरी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों ने कलक्टर के मार्फत पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में योगी सिंघल, हैप्पी चौहान, राजेन्द्र सैनी, शीशपाल, आशीष, नरेश गोसाई, मुकुल गिरीश, कपिल कटारिया, मांगीलाल, शुभकर्ण चौधरी, बजरंग सियाग, त्रिलोक चंद्र, गौरव रंगा शामिल थे। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सांवर जोशी की अगुवाई में प्रदर्शन के लिये पहुंचे छात्रों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष आजाद सोनी ने बताया कि केंद्र स्तर के अस्पतालों में 80 प्रतिशत महिला स्टाफ नर्स व 20 प्रतिशत पुरूष स्टाफ नर्स की तैनाती का प्रावधान है जो संविधान के अनुसार ये एकदम गलत है।   सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 24 फरवरी 2016 को गठित की गई कमेटी की सिफारिशों, पूरे देश के प्राइवेट अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ का वेतनमान (कम से कम 20 हजार) एवं सुविधाएं इत्यादि को संसद द्वारा कानून बनाकर लागू किया जाये जिससे एक साथ पूरे देश के नर्सिंग स्टाफ को फायदा मिल सके।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली द्वारा बीएससी नर्सिंग कोर्स हेतु नया सिलेबस बनाया गया है जिसमे आर्ट्स, मैथ्स इत्यादि से 12वी क्लास पास करने वालो को बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेने हेतु पात्र माना जा रहा है। 

मंत्री विनोद कुमार सिंह दो दिन बीकानेर में

बीकानेर, (samacharseva.in) पिछडा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार मंत्री विनोद कुमार सिंह 17 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 1.35 पर वायु मार्ग से बीकानेर आएंगे व यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शनिवार 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अपराध / दुर्घटना समाचार

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, (samacharseva.in)। छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्रनेता रामनिवास महिया पर कातिलाना हमलेबाजी की वारदात में नामजद दो मुलजिमों को व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।

व्यास कॉलोनी सीआई गोविन्द सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते हुई हमलेबाजी की वारदात में छात्रनेता रामनिवास महिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पर्चा बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था।

नामजद आरोपियों में अशोक बुडिया व रविन्द्र बिश्नोई को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार जेल भिजवाया जा चुका है। जबकि  बम्बलू निवासी राजेश कुमार पुत्र जगराम जाट व उपनी निवासी रामनिवास गोदारा पुत्र भगवानाराम गोदारा को बीती रात को गिरफ्तार किया गया।

]]>
पीबीएम में रोगियों को बेड अलॉट करने का तरीका गलत, बदलना होगा– कलक्टर https://samacharseva.in/the-way-in-which-beds-are-allotted-to-patients-in-pbm-hospital-wrong-will-be-change-collector/ Fri, 03 Jan 2020 15:52:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=7947 बीकानेर, (samacharseva.in)। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के अनुसार पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती होने वाले रोगियों विशेष तौर से शिशु रोगियों को बेड उपलब्‍ध करवाने का तरीका गलत है। उसे तत्‍काल बदलना होगा।

कलक्‍टर गौतम ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया था। उन्‍होंने कहा कि अस्‍पताल के चिकित्सक यूनिट के हिसाब से रोगियों को बेड अलॉट करते हैं। यह किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा कि दो बड़े हॉल में लगे 40 से अधिक बेड तो खाली रहे और दूसरे यूनिट के वार्ड में एक ही बेड पर तीन-तीन बच्चे रहे।

कलक्‍टर ने कहा यह तरीका गलत है। निरीक्षण के दौरान एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच. एस. कुमार, कार्यवाहक अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही आदि साथ थे।

कलक्‍टर को बताना होगा, अब कैसी है सुमन

पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती सुमन की तबियत कैसी है इसकी नियमित जानकारी कलक्‍टर को देनी होगी। सुमन के इलाज में लगे डॉक्‍टर को सुमन की तबियत के बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बताना होगा।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुमन की तबियत संबंधी रिपोर्ट कलक्‍टर को नियमित रूप से देंगे। कलक्‍टर के निरीक्षण के दौरान मरीज सुमन के पिता ने ही कलक्‍टर को बताया था कि डॉक्‍टर उसे बाहर से दवा लाने जांच कराने पर जोर देते हैं। कलक्‍टर ने सुमन के पिता को अपने नंबर दिये परेशानी होने पर बात करने को कहा।

चादर बदली या नहीं, कलक्‍टर खुद देखेंगे

कलक्टर अस्‍पताल के निरीक्षण के दौरान देखा कि मरीज के बेड पर गंदी चादर है। मरीजों को सर्दी में कम्‍बल नहीं दिया जा रहा है। वे नाराज हुए। उन्‍होंने मौके के लिये कम्‍बल मंगवाई और अस्‍पताल प्रशासन से कहा कि मरीज के बेड पर लगी चादर  नियमित रूप से बदली जा रही है या नहीं वे खुद देखेंगे।

बाहर जांच कहां करवानी है बताते हैं डॉक्‍टर

निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्‍चों के कुछ परिजनों ने कलक्‍टर को बताया कि  अस्पताल के कुछ चिकित्सक जांचे बाहर से करवाने तथा उनके बताये गए पते की लेब से करवाने को कहते हैं। संबंधित लेब का विजिटिंग कार्ड भी मरीज के परिजनों को देते हें।

सफाई हुई गुणवत्ता पूर्वक

बताया गया कि अस्‍पताल में सफाई कार्य गुणवत्ता पूर्वक किया जा रहा है। क्‍योंकि कलकटर समय समय पर यहां आते हैं। साथ ही कलक्‍टर ने जो पांच सरकारी अधिकारियों की समिति बनाई है वह भी सक्रिय है। यही कारण है कि अस्‍पताल में सफाई रहती है।

]]>
वाह कलक्टर अंकल वाह, आभार आपका https://samacharseva.in/wow-collector-uncle-wow-thank-you/ Mon, 30 Dec 2019 16:07:59 +0000 https://samacharseva.in/?p=7868 स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश 4 जनवरी तक

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। न्‍यूज वेबसाइट ‘samacharseva.in’ ने सोमवार की शाम 7.45 बजे बच्‍चों की गुहार पर खबर पोस्‍ट की ‘छुट्टी कर दो ना कलक्‍टर साहब, ठंड है बहुत’ खबर का असर हुआ।

बच्‍चों की गुहार शायद कलक्‍टर कुमाल पाल गौतम साहब तक पहुंच गई। सोमवार की रात को ही 8.54 बजे समाचार पत्रों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मेल मिल गया कि कक्षा एक से आठ तक के बच्‍चों की आगामी 4 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। सोशल मीडिया के माध्‍यम से जब खबर बच्‍चों तक पहुंची तो उन्‍होंने दिल से अपने कलक्‍टर अंकल का आभार जताया।

इस सरकारी खबर में जिला कलक्टर गौतम ने बताया कि जिले में सर्दी के मद्देनजर सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 4 जनवरी 2020 तक कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान  विद्यालयों ने  अवकाश रखा है या नहीं, का अधिकारियों  द्वारा  निरीक्षण किया जायेगा। आदेशों की पालना नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

]]>