Devkishan Gehlot – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 31 Dec 2019 04:19:48 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Devkishan Gehlot – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर को बहुत याद आये पूर्व महापौर भवानी भाई https://samacharseva.in/bikaner-remembered-former-mayor-bhavani-bhai/ Tue, 31 Dec 2019 04:15:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=7885 लक्ष्मीनाथ मंदिर से आचार्य बगेची वाली सड़क होगी भवानीशकर शर्मा मार्ग : महापौर सुशीला कंवर

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के जननेता पूर्व महापौर स्व. भवानीशंकर शर्मा की पुण्यतिथि पर सोमवार को धरणीधर सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीकानेर की महापौर सुशीला कवर ने अपनी शब्दाजंलि में कहा कि भवानी भाई के बारे में जितना सुना और समझा उसको देखते हुए कह सकती हूं कि भवानीशंकर जी आखिर सबके भाई कैसे बने।

मेरा प्रयास होगा कि उनके आदर्शों को सिद्धांतो को और उनके मार्ग का अनुसरण करते हुए भवानी भाई की तरह बीकानेर की बहन बनने का प्रयास करूंगी। सभा मे महापौर ने घोषणा करते हुए कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर से आचार्य बगेची की और जाने वाली सड़क का नाम भवानीशकर शर्मा  मार्ग होगा। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने शब्दाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि भवानी भाई का जीवन सबके लिए सहज सरल सुलभ रहा राजनेतिक विचारधारा की बात अलग है।

इनसे मिलने वाले हर इंसा इनका मुरीद होता,सांकृतिक दूत के रूप में वे सदैव बीकानेर ही नही राजस्थान में याद किये जाते रहैंगे। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश शर्मा ने कहा कि भवानी भाई ने नये आयाम स्थापित किये  सादगी निष्ठा और ईमानदारी के संवाहक के रूप में भवानी भाई पूजे जाएंगे सौम्यता की प्रतिमूर्ति के धनी भवानी भाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के भी मार्गदर्शक रहे।

शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब वे पहली बार उनसे मिले तो उनका आध्यातिमक ज्ञान की गहराई को देखकर लगा कि ऐसे व्यक्ति तो संत होते है राजनीतिज्ञ नही और उस वकÞ्त सोमगिरि जी महाराज को मेरे बारे में कहा कि यह लड़का बहुत आगे जाएगा और आज मुझे वो आशीर्वाद याद आता है ऐसे व्यक्ति ही राजनीति के आयामों को और उसकी शुद्धता को बढ़ाते है आज उनका शरीर तो नही लेकिन विचार हमेशा साथ रहेंगे।

शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि इनके नाम के साथ जुड़ा भाई शब्द ही इनके जीवन को विराट बनाता है भाई शब्द की आत्मीयता ही है कि सब उनके होकर रह जातेहै उनके आदर्श उनके सिद्धान्त और उनकी विचारधारा हमेशा हमारे लिए प्रेरणादायीं रहेगी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने भावांजलि देते हुए कहा कि उंगली पकड़कर नेतृव प्रदान करने और अपने साथियों को आगे लाने के व्यक्तित्व के धनी थे भवानी भाई।

सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कलम के सच्चे सिपहसालार और प्रोत्साहन पुरुष के रूप में सदैव भवानी भाई पूजनीय रहैंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने श्रदांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन्होंने अपने व्यक्तित्व को इतना बड़ा बना दिया की उनसे मिलने वाला उनका हो जाता उनके लिए व्यक्ति महत्वपूर्ण है शहर राज्य और मानवता पहले है आज की प्रदूषित राजनीति में भवानी भाई का जीवन अपने को श्रेष्ठ बनाने का माध्यम हो सकता है। वरिष्ठ नेता उमेद सिंह ने कहा कि भवानी भाई का कार्यकाल 70 वर्षो के इतिहस का सबसे अच्छा कार्यकाल रहा।

श्रद्धांजलि सभा को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव कामिनी भोजक, नितिन वत्सस राजकुमार किराडू, कमल कल्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, सुभाष स्वामी, अशोक बोबरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिह सेवग, अरविंद मिढा, आनंद जोशी, जयकिशन गहलोत, संजय आचार्य, मगन पणेचा, देवकिशन गहलोत, सुनीता गौड़, शशिकांत शर्मा, ऋषि व्यास, 

सुरेंद्र व्यास राहुल जादुसांगत, आर के शर्मा, डॉ बी.डी.शर्मा, अरुण व्यास, अलका भोजक, पट्टू प्रेमरतन जोशी, महेश भोजक, गिरधर जोशी नरसिंह व्यास, इरशाद अजीज, मनोज किराडू,निर्मल शर्मा, दुर्गादास छंगाणी, गिरिराज सेवग,गायत्री प्रशाद शर्मा, शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन  ने भी विचार रखे।

]]>
शहर कांग्रेस ने कोटगेट पर फूंका गृहमंत्री शाह का पुतला https://samacharseva.in/city-congress-burnt-effigy-of-home-minister-shah-at-kotgate/ Sun, 29 Dec 2019 19:07:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=7844 बीकानेर, (समाचार सेवा)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शनिवार को जबरन रोकने और उनके साथ कि गयी अभद्रता के विरोध में रविवार को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जानबूझकर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही कर रही है और पूरी तरह से हिटलरशाही तरीके से शासन कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को उत्तरप्रदेश में जो केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ उसको कांग्रेसजन बर्दाश्त नही करेगा और जब जब भी इस तरह की कार्यवाही होगी उसका विरोध सड़को पर कांग्रेस करेगी। गहलोत ने कहा कि भाजपा इस मुगालते में ना रहे कि अब कांग्रेसजन कुछ नही बोल सकते अगर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को ना रोका गया तो इस से भी ज्यादा बड़ा और जनांदोलन कर कांग्रेस भाजपा का विरोध करेगी।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत मे अब आजादी नही रही कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से किसी पीड़ित से नही मिल सकता और अपनी बात नही रख सकता ऐसा शासन तो अंग्रेजो का भी नही था लेकिन भाजपा शासन का यह रवैया देश को तोड़ने और जातिगत जहर घोलने जैसा है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि आज प्रदर्शन के दौरान हर उपस्थित कांग्रेसजन ने भाजपा की दमनात्मक नीतियों का विरोध किया और दृढ़ निश्चय किया कि इस तानाशाही शासन के खिलाफ खुलकर सड़को पर आना पडा तो पीछे नही हटेंगे।

आज पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास,मुकेश राजस्थानी, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सांखला, अरविंद मिढा, कमला विश्नोई, हजारी देवड़ा, महासचिव ललित तेजस्वी, विकी चढ़ा,सुभाष स्वामी, जावेद परिहार ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, मगनलाल पणेचा,यूथ अध्यक्ष अरुण व्यास, राहुल जादुसांगत महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, आईटी सेल अध्यक्ष जयदीप सिंह जावा,एससीएसटी अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, राधा भार्गव, उमा सुथार, सचिव विकास तंवर,श्याम कुमार तंवर, एजाज  पठान, शिव गहलोत,मनोज किराड़ू,नवनीत आचार्य, अभिषेक डेनवाल, अभिषेक पंवार, दीपक कच्छावा, देवकिशन गहलोत, अकरम अलीशशि राज गोयल, मनोज विश्नोई ताहिर हसन,अता हुसैन कादरी जाकिर पठान सहित कांग्रेसजन मौजूद थे

]]>