delhi news – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Jul 2018 19:37:30 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png delhi news – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 डॉ. अम्बेडकर के विचार और शिक्षा हमेशा प्रासंगिक  : उपराष्ट्रपति https://samacharseva.in/dr-ambedkar-ke-vichar-hamesha-prasangik/ Wed, 30 May 2018 17:10:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=1754 नई दिल्‍ली, (समाचार सेवा)उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि डॉ. अम्बेडकर के विचार और शिक्षा हमेशा प्रासंगिक है। नायडू बुधवार 30 मई को यहां डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक और डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र का दौरा किया।

उन्‍होंने कहा कि युवाओं को डॉ. अम्बेडकर के जीवन और दर्शन को समझने के लिए पांच तीर्थ स्थलों की यात्रा करनी चाहिए। उपराष्‍ट्रति ने इन पांच तीर्थ स्थलों के रूप में डॉ. अम्बेडकर के जन्म स्थल महू, मध्य प्रदेश, ब्रिटेन में अध्ययन करते समय लंदन में उनका निवास स्थान, नागपुर में दीक्षा भूमि, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैत्य भूमि स्मारकों का निर्माण करने के लिए सरकार की सराहना की।

नायडू ने डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक और डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र का दौरा कर भारतीय संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्‍ट्रपति ने बताया कि आज यहां इस स्मारक और केन्द्र का निर्माण श्रद्धेय समाज सुधारक और भारतीय संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धाजंलि के तौर पर पांच तीर्थ स्मारकों के हिस्से के रूप में किया गया है।

उपराष्ट्रपति डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र गए और वहां उन्होंने सभागार तथा विशाल पुस्तकालय का दौरा किया। उन्होंने इस स्मारक भवन का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत तथा अन्य व्यक्तियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के योगदान को समझने और उन पर अनुसंधान करने हेतु युवा पीढ़ी के लिए यह स्थान महत्वपूर्ण होगा।

]]>
अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच https://samacharseva.in/akshya-kumar-ne-kia-swachh-bhart-abhiyan-launch/ Sun, 27 May 2018 23:25:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=1674 नई दिल्‍ली, (समाचार सेवा) अक्षय कुमार ने किया ‘स्वच्छ भारत’ विज्ञापन अभियान लांच। फि‍ल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार 27 मई को राजधानी दिल्‍ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए एक विज्ञापन अभियान लांच किया। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिनेत्री सुश्री भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं।

दिल्‍ली में आयोजित ‘शौचालय प्रौद्योगिकी के लिए कलक्टर्स कन्वेंशन’ में यह अभियान शुरू किया गया। यह अभियान  ग्रामीण भारत में दोहरे गड्ढों वाली शौचालय प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय में सचिव परमेश्‍वरन अय्यर ने कहा कि फिल्म  अक्षय की ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, खूब सराही गई।

समारोह में अक्षय कुमार ने समाज के प्रभावशाली लोगों से शौचालयों के साथ-साथ देश भर में खाली शौचालय गड्ढे के बारे में खुलकर बात करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।  इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ फि‍ल्‍म के निर्माता ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की सभी राज्य और जिला टीमों को यह अधिकार दे दिया है कि वे गैर-वाणिज्यिक आधार पर इस फि‍ल्‍म को गांवों में दिखा सकते हैं।

रविवार को लांच किया गया यह विज्ञापन अभियान मास मीडिया के उपयोग के जरिए इस तकनीक को प्रोत्साहित करने का एक ठोस प्रयास है जिसे विश्व बैंक का समर्थन प्राप्‍त है। यह फिल्म स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्‍ध है। इसका अनुवाद कई क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा, और हिंदी संस्करण का प्रसारण तत्काल प्रभाव से टेलीविजन चैनलों पर शुरू कर दिया गया।

Akshay Kumar and Bhumi Pednekar share the secrets of their twin pit toilet in this ad film as part of the Darwaza Band campaign of the Swachh Bharat Mission.

]]>