dahej hatya – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 17 Jun 2021 05:52:18 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png dahej hatya – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 सुनारों के मोहल्‍ले में एक घर की दो बहुए हुईं दहेज प्रताड़ना की शिकार https://samacharseva.in/in-the-locality-of-sunaron-ka-mohlla-two-daughter-in-laws-of-a-house-became-victims-of-dowry-harassment/ Thu, 17 Jun 2021 05:52:18 +0000 https://samacharseva.in/?p=15676 बीकानेर, (समाचार सेवा)। सुनारों के मोहल्‍ले में एक घर की दो बहुए हुईं दहेज प्रताड़ना की शिकार, शहर में सुनारों के मोहल्‍ले के एक घर में दो बहुओं को दहेज के लिये प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों बहुओं ने बुधवार को महिला थाने पहुंचर अपने पतियों जो कि दो सगे भाई हैं सहित ससुराल के परिवार के कुल 07 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सुनारों की गुवाड़ की निवासी परिवादिया चन्‍द्रप्रकाश सोनी की पत्‍नी तथा परिवादिया गौरव सोनी की पत्‍नी जो कि चचेरी बहने हैं, ने पुलिस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों में शामिल चन्‍द्र प्रकाश सोनी, हेमराज, मोहिनी देवी, मनमोहन, भंवरी देवी, गीताजंली तथा गौरव सोनी ने वर्ष 2011 में हुई दोनों की शादी के बाद से लगातार उनको दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से तंग परेशान किया।

परिवादियाओं के अनुसार आरेापियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उन्‍हें मारपीट कर घर से भी निकाल दिया है। पीड़िताओं के ससुराल वाले बीकानेर मूल के हैं वर्तमान में हैदराबाद में रहते हैं। थानाधिकारी सुरेन्‍द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

]]>
अर्जुनराम मेघवाल व परिवार पर दहेज हत्‍या का आरोप https://samacharseva.in/arjunram-meghwal-va-parivar-par-dahej-hatya-ka-aarop/ Thu, 17 May 2018 06:41:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=1267 बीकानेर, (समाचार सेवा) छतरगढ थाना पुलिस ने क्षेत्रमें 12 टीएमआर, आरडी 644 निवासी अर्जुनराम मेघवाल सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्‍या व दहेज प्रताडना के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में अर्जुनराम मेघवाल 50, अर्जुनराम की पत्‍नी, मोहिनी देवी पुत्री अर्जुनराम 28, नरेश पुत्र अर्जुनाम 25, बंटी पुत्र अर्जुनराम 23 तथा गुडडू पुत्र अर्जुनराम मेघवाल 23 के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 406, 304बी तथा 143 के तहत बुधवार 16 मई की रात 8;30 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर तहसील के गांव मेहरासर निवासी मोडाराम मेघवाल पुत्र मूलाराम 42 ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को दहेज के लिये तंग परेशान करते थे। इस कारण उसकी पुत्री ने बुधवार 16 मई की सुबह 9 बजे स्‍प्रे पीकर आत्‍महत्‍या कर ली। मामले की जांच सीओ लूणकरनसर कर रहे हैं।

चोर मस्‍त–पुलिस पस्‍त

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में इन दिनों चोर मस्‍त व पुलिस पस्‍त है। यही कारण है कि बुधवार की आधीरात को कोटगेट सब्‍जी मंडी के पास के गुरुनानक मार्केट में चोरों ने कई दुकानों के ताले सामान चुरा लिया है। जिनमें चोरी हुई उन दुकानों में दो भाईयों की दुकान, नवरंग टैक्‍सटाइल्‍स, हरनामजी की दुकान, मदनलाल-नारायण दास आदि दुकानें शामिल है। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • समाचार सेवा के लिये राजेश छंगाणी की रिपोर्ट।
]]>