churu police – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 26 May 2018 03:15:23 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png churu police – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 परिजनों व सहयोगियों ने डीएसपी शर्मा को दी अंतिम विदाई https://samacharseva.in/parijano-va-sahayogiyo-ne-dsp-sharma-ko-di-antim-vidai/ Thu, 24 May 2018 12:10:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=1486 उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। परिजनों व सहयोगियों ने डीएसपी शर्मा को दी अंतिम विदाई। बीकानेेेरर संभाग के चूरू जिले में सरदारशहर में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वेद प्रकाश शर्मा का अंतिम संस्‍कार गुरुवार को बीकानेर में शिवबाडी स्थित श्‍मशान में किया गया।

स्‍व. शर्मा के अंतिम संस्‍कार में उनके परिजनों सहित जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, सीओ सदर राजेन्‍द्र सिंह सहित चूरू और बीकानेर के अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी में रहे कि डीएसपसी शर्मा का सरदारशहर में बुधवार रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

जानकारी के अनुसार उपाधीक्षक वेद प्रकाश को बुधवार की रात करीब 9 बजे सरदारशहर में अपने निवास पर सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इस पर उनकी पत्नी ने सरदारशहर थाने में फोन किया। थाने से आये पुलिस अधिकारी डीएसपी शर्मा को लेकर तुरंत छोटूलाल सेठिया सरकारी अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने सीने पर पंपिंग कर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बुधवार रात को करीब दस बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव गुरुवार सवेरे बीकानेर में उनके निवास जयनारायण व्यास कॉलोनी के ई सेक्टर में लाया गया।

हरियणा मूल के शर्मा काफी अरसे से बीकानेर में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बीकानेर में ही किया गया। स्‍व. शर्मा 24 फरवरी 2017 से सरदारशहर में तैनात थे। सितंबर 2019 में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी है।

]]>