chhoti kashi ke samachar – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 25 Jun 2018 00:20:09 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png chhoti kashi ke samachar – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 महिलायें बोली, ट्रेन के शौचालयों में मिले सैनेटरी नैपकिन्स की सुविधा https://samacharseva.in/womens-bid-facility-of-sanitary-napkins-found-in-train-toilets/ Fri, 22 Jun 2018 14:46:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=2221 रेलवे स्‍टेशनों पर बने महिला कार्मिकों के लिये हो अलग शौचालय  

जयपुर (उषा जोशी /समाचार सेवा)। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को ‘‘रेलवे में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा‘‘ को लेकर आयोजित सेमिनार में महिलाओं ने ट्रेन के शौचालयों में सैनेटरी नैपकिन्स की सुविधा प्रदान करने की मांग रखी।

इन महिालाओं बताया कि अनेक मुख्‍य रेलवे स्‍टेशनों पर महिला कर्मचारियों के लिये अलग से शौचालय नहीं है वहां पर महिलाओं के लिये प्राथमिकता से शौचालय बनाये जाएं। रेल मंत्री पियुष गोयल के वर्ष 2018 को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा का वर्ष घोषित करने के कार्यक्रमों की कडी में आयोजित इस सेमिनार में उपस्थित महिलाओं ने रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को बच्चों को स्तनपान कराने के लिए भी अलग से स्थान उपलब्ध करनवाने की बात कही।

railway jaipur1

उत्‍तर पश्चिम रेलवे क अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में प्रधान कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इन महिला कार्मिकों ने रेल प्रशासनको सुझाव दिया गया कि चलती गाडी में महिलाओं को नियतिम अन्तराल पर उन्हें होने वाली असुविधाओं/समस्याओं को ट्रेन पर उपस्थित रेलवे कर्मचारी/रेलवे सुरक्षा बल सदस्य द्वारा पूछे जाने की व्‍यवस्‍था भी बनाने को कहा।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि सेमिनार में उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनसे रेल यात्रा के दौरान एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएं और सुझाव मांगे गए।

railway jaipur2

विभिन्न महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी समस्यायें बताई जिनका समाधान भी रेलवे द्वारा बताया गया और जिन समस्याओं का निवारण प्रधान कार्यालय स्तर पर नहीं हो सकता था उनको अग्रिम कार्यवाही हेतु नोट किया गया।

वहीं उपस्थित महिलाओं ने जयपुर-दिल्ली-जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस में महिलाओं के लिए एक विशेष कोच की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग आवश्‍यकता बताई। यह भी कहा कि स्‍टेशन से महिलाएं रात को जब बाहर आती हैं तो घर जाने के लिए ऑटो/टैक्सी लेने में भय होता है।

ऐसे में रेलवे द्वारा कैब/ऑटो वालों से कॉलेबरेशन किया जाए ताकि रात को स्‍टेशन से घर तक बिना भय के पहुंचा जा सके । इन महिला कार्मिकों ने रेलवे कॉलोनी में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, ट्रेन में अनधिकृत व्यक्तियों को आने से रोकने की व्‍यवस्‍था करने की मांग की।

 

]]>
ईदुलफितर पर्व पर सामूहिक नमाज अदा, वतन में खुशहाली, शांति व भाईचारे की मांगी दुआ https://samacharseva.in/iedul-fitar-parva-par-samuhik-namaj-ada-ki-mangi-bhaichre-ki-dua/ Sat, 16 Jun 2018 11:30:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=2044 बीकानेर। बीकानेर में ईदुलफितर का पर्व शनिवार 16 जून को सामूहिक नमाज के साथ उल्लास मय वातावरण में मनाया गया इस दौरान ईदुलफितर की विशेष नमाज अदा की गई व वतन में खुशहाली, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी गई। बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।

NAMAJI

विभिन्न समुदायों के लोगों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बीकानेर की आपसी प्रेम, सद्भावना व आत्मीयता की विशिष्ट संस्कृति के साक्षात दर्शन हुए। नया शहर थाने के पास स्थित बड़ी ईदगाह में नायब ईमाम शाहनवाज हुसैन ने सामूहिक नमाज अदा करवाई व देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की के लिए दुआ मांगी।

EID MILAN SAMAROH ME COLLECTOR SP

इस अवसर पर शहर काजी मुश्ताक अहमद भी मौजूद थे। ईदगाह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। संबंधित विभागों द्वारा सफाई, पेयजल, कानून व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

EID MILAN SAMAROH 2018

     इस दौरान महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, युधिष्ठिर सिंह भाटी, मोहन सुराणा, यशपाल गहलोत, गोपाल गहलोत, मुमताज भाटी, अयूब कायमखानी, अशोक प्रजापत, अरूण जैन, अनवर हुसैन, डॉ. तनवीर मालावत, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद अली पठान, मोहम्मद सलीम आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलक्टर डॉ. एन के गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पवन मीणा, उपखंड अधिकारी बीकानेर एन आर सैनी, सीओ सदर राजेन्द्र सिंह, नया शहर थाना प्रभारी बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में  प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

]]>