btu – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Thu, 17 Jun 2021 02:42:57 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png btu – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 विद्यार्थियों को नई चेतना, नई उमंग, मानवीय मूल्यों व आदर्शों से भी जोड़ेने की आवश्यकता : डॉ. पूनिया https://samacharseva.in/there-is-a-need-to-connect-the-students-with-new-consciousness-new-enthusiasm-human-values-and-ideals-dr-poonia/ Thu, 17 Jun 2021 02:42:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=15673 बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की सुखी जीवन आनंदम कार्यशाला शुरू

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विद्यार्थियों को नई चेतना, नई उमंग, मानवीय मूल्यों व आदर्शों से भी जोड़ेने की आवश्यकता : डॉ. पूनिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर एमपी पूनिया ने कहा कि  आज विद्यार्थियों में नई चेतना, नई उमंगों को जगाते हुए उन्हें मानवीय मूल्यों व आदर्शों से भी जोड़ेने की आवश्यकता है।

डॉ. पूनिया  मंगलवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु सुखी जीवन आनंदम की 5  दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि योग्य समर्पित, ईमानदार, सहृदय व निष्ठावान विद्यार्थी वर्तमान शिक्षा के स्वरूप में बदलाव ला सकते हैं। डॉ. पूनिया ने कहा कि अवसाद आज की पीढ़ी का में प्रमुख समस्याओं में से एक हो गई है, ना केवल युवा बल्कि बड़े बुजुर्ग भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में अवसाद का बढ़ना स्वाभाविक है।

ऐसे में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा सुखी जीवन आनंद नाम के पांच दिवसीय 16 से 21 जून ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जा रहा है। सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आधारित इस कार्यक्रम से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, प्रो.अम्बरीश शरण विद्यार्थी ने कहा कि आज की शिक्षा हमें विषय की जानकारी देती है पर दैनिक व्यवहार कैसा होना चाहिए यह नहीं सिखाती।

अगर हर व्यक्ति इस कार्यशाला से गुजरे तो समझ की दिशा बढ़ेगी और हम सामाजिक भागीदारी को पहचान पाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा यदि विद्यार्थियों में प्रेम, दया, विश्वास, करुणा व त्याग की भावनाएं पैदा नहीं करती, तो ऐसी शिक्षा भविष्य में निरर्थक व अनुपयोगी सिद्ध होती   है।

कार्यशाला में निदेशक अकादमिक, डॉ यदुनाथ सिंह, मानवीय मूल्य प्रकोष्ठ की डीन डॉ अल्का स्वामी, डॉ सरोज लखावत असिस्टेंट डीन ह्यूमन वैल्यू एजुकेशन ने भी विचार रखे। संचालन डॉ स्वाति भंसाली द्वारा किया गया।

समारोह में डॉ रेखा मेहरा, डॉ प्रीति पारीक, डॉ अनु शर्मा, डॉ रूमा भदौरिया ,डॉ सरोज बाला गुप्ता, विनोद वर्मा, ज्ञान सिंह, ललित दुसाद, केसरी चंद पुरोहित, राजेश सुथार, सुरेंद्र झागोर, मनवीर सिंह, आशु शर्मा, डॉ शालिनी श्रीवास्तव,  डॉ अखिलेश्वर माथुर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ आदि उपस्थित थे।

]]>
तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर की परीक्षाऐं शुरू https://samacharseva.in/technical-university-of-bikaner-examinations-begin/ Wed, 24 Jun 2020 11:08:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=9466 बीकानेर(samacharseva.in)। तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर की परीक्षाऐं 06 जुलाई, 2020 से शुरू, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर में संचालित एमबीए कोर्स के अंतिम वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाएं 6 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एच.डी. चारण ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं को पूर्ण रूप से ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर के अंतर्गत 17 महाविद्यालयों में एमबीए कोर्स के चतुर्थ सेमेस्टर का संचालन किया जा रहा है जो कि राजस्थान के 7 जिलों में स्थित है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश एम जोशी ने बताया कि एम.बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा समय सारणी घोषित की जा चुकी है, जिसे सभी महाविद्यालयों को प्रेषित भी किया जा चुका है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाईट पर भी इसे देख सकते है।

परीक्षार्थियों को संबंधित परीक्षा केन्द्र में निर्धारित तिथि को 45 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों इत्यादि को सैनेटाईज किया जायेगा। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय को परीक्षा पूर्व पूर्ण रूप से सैनिटाईज किया जायेगा, जिसका उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा । विद्यार्थी को स्वयं की अतिरिक्त सुरक्षा हेतु अपने साथ सैनेटाईजर ले जाने की अनुमति भी होगी ।

सैद्धान्तिक परीक्षाओं की समाप्ति उपरान्त सेमिनार/प्रोजेक्ट संबंधित परीक्षाऐं ऑनलाईन ही आयोजित की जायेगी, जिसके बाद छात्रहित में परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द ही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में बी.टेक., एम.टेक., बी.डिजाईन, बी.आर्क, एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं पीएच.डी. कोर्सेज संचालित किये जा रहे है एवं दिनंाक 23.06.2020 को सम्पन्न हुई पांचवीं बोम बैठक में एम.बी.ए. एग्रो बिजनेस, द्विवर्षीय एम.सी.ए. इत्यादि नये कोर्सों की घोषणा भी की गई है।

वर्तमान में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में 32 महाविद्यालयों में बी.टेक., 12 महाविद्यालयों में एम.टेक., 01 महाविद्यालय में बी.डिजाईन, 01 महाविद्यालय में बी.आर्क, 19 महाविद्यालयों में एम.बी.ए., 08 महाविद्यालयों में एम.सी.ए. तथा 05  महाविद्यालयों में पी.एचडी पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है, जिससे देशभर के लगभग 9000 से अधिक छात्र/छात्राऐं लाभान्वित हो रहे हैं।

]]>
मानवीय मूल्यों का संरक्षण बेहद आवश्यक – प्रो. आरपी सिंह https://samacharseva.in/protection-of-human-values-is-very-important-prof-rp-singh/ Fri, 03 Jan 2020 16:54:30 +0000 https://samacharseva.in/?p=7957 सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आठ दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ

बीकानेर, (samacharseva.in)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. आर. पी सिंह ने कहा कि मानवीय मूल्यों का संरक्षण बेहद आवश्यक है।

प्रो. सिंह शुक्रवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की ओर से सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आईएबीएम सभागार में द्वितीय स्तर की कार्यशाला के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीटीयू द्वारा इस दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

कुलपति ने एसकेआरएयू के कार्मिकों के लिए भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की मंशा जताई। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. डी. चारण ने गत डेढ वर्ष में मानवीय मूल्यों पर विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों और आज के दौर में मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता एवं वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।

भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल महावीर सिंह शेखावत ने कहा कि जिम्मेदार एवं नैतिक तथा चारित्रिक रूप से सुदृढ़ नागरिक निर्माण के लिए ऐसे प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। गाजियाबाद के ए.के.जी. इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. गोपाल बाबू ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया।

समारोह में आइएबीएम निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा, डॉ. वाई. एन. सिंह, प्रो. विमला डुकवाल, प्रो. एस. के. शमा्र, प्रो. आई. पी. सिंह, प्रो. एस. एल. गोदारा, प्रो. दीपाली धवन, डॉ. वीर सिंह, डॉ. आर. एस. यादव डॉ. रुमा भदौरिया, डॉ. प्रीति पारिख, डॉ. विश्वास आचार्य, डॉ. राजेश सुथार आदि मौजूद रहे।

संचालन डॉ.  अलका स्वामी ने किया। कार्यशालपा में चार राज्यों के 22 कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग ले रह हैं।   

डॉ. केवलिया को साहित्य रत्न समान

बीकानेर, 03 जनवरी। वरिष्‍ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया को 5 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे महाराजा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम, “राजस्थानी भाषा साहित्य रत्न समान 2020” प्रदान किया जाएगा। यह समारोह मूर्धन्य विद्वान स्वामी नरोत्तमदास की 116वीं जयंती पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुडे अरविंद ऊभा ने बताया कि यह समारोह सरस्वती काव्य एवं कला संस्थान, रांकावत शैक्षिक विकास समिति व स्वामी रांकावत युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा।  

पीबीएम अधीक्षक 6 जनवरी तक अवकाश पर

बीकानेर 3 जनवरी। पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर पी.के. बेरवाल के अवकाश पर रहने के दौरान  डॉक्टर परमिंदर सिंह सिरोही उनका कार्यभार देखेंगे। डॉ बेरवाल 6 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे।

]]>