bikaner vyapar udhyog mandal bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 09 Oct 2021 05:51:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bikaner vyapar udhyog mandal bikaner – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में ड्राईपोर्ट खुलने की कवायद शुरू, कोनकोर्ड जोधपुर ने किया सर्वे https://samacharseva.in/exercise-to-open-dryport-in-bikaner-started-concorde-jodhpur-surveyed/ Sat, 09 Oct 2021 05:51:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=16979 बीकानेर, (समाचारसेवा) बीकानेर में ड्राईपोर्ट खुलने की कवायद शुरू, कोनकोर्ड जोधपुर ने किया सर्वे, बीकानेर में ड्राईपोर्ट खुलने की कवायद शुरू हो चुकी है। कंटेनर कोर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमप्रकाश एवं वरिष्ठ मार्केटिंग एक्ज्यूकेटिव आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ में बीकानेर के प्रमुख आयातकों व निर्यातकों के साथ परिचर्चा की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीकानेर में ड्राईपोर्ट की स्थापना के सकारात्मक प्रयासों के मध्यनजर इस परिचर्चा का आयोजन किया गया।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिले में रेल्वे द्वारा इन्लेंड कंटेनर डिपो स्थापित हो जाने से बीकानेर जिला देश के मानचित्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखेगा और बेरोजगारों को रोजगार मुहेया हो सकेगा, निर्यात सुलभ होगा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों को मार्केट मिलेगा।

वर्तमान में बीकानेर में कम से कम 24 हजार कंटेनर का आयात निर्यात होता है। राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि बीकानेर जिला एशिया की वूलन मंडी के नाम से विख्यात है एवं पापड़, भुजिया, रसगुल्ला के उत्पादन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर की एक अनोखी पहचान है।

ड्राईपोर्ट बन जाने से आयात होने वाला माल भी ओधोगिक इकाइयों के दरवाजे पर आसानी से पहूँच जाएगा तथा पूरे सम्भाग श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, चूरू इत्यादि के भी आयातक/निर्यातक इसका लाभ उठा सकेंगे।

वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमप्रकाश ने बताया कि बीकानेर संभाग में आयात व निर्यात हेतु ड्राईपोर्ट स्थापना के लिए काफी सम्भावनाएं नजर आ रही है और कोनकोर्ड की आज के संवाद का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग से होने वाले एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के ट्रेफिक जेनरेट की जानकारी प्राप्त करना है।

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के प्रवीण गुप्ता, शेरसिंह एवं आयात निर्यात से जुड़े नवीन सुराणा, राजेश झंवर, अशोक सुराणा, अमित अग्रवाल, इन्दर मोहता, विनोद गोयल, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, शिवरतन पुरोहित, हरिकिशन गहलोत, दिलीप रंगा, राकेश धायल आदि उपस्थित हुए।

]]>
व्यापारियों के बिजली के बिल हों माफ – रघुराज सिंह राठौड https://samacharseva.in/electricity-bills-of-traders-be-waive-raghuraj-singh-rathore/ Sat, 30 May 2020 15:52:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=9117 बीकानेर, (samacharseva.in) व्यापारियों के बिजली के बिल हों माफ – रघुराज सिंह राठौड, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल  के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड केन्‍द्र व राज्‍य सरकार से लॉकडाउन अवधि 22 मार्च से 31 मई तक के व्‍यापारियों व उधोगपतियों के बिजली के बिल माफ करने का आग्रह किया है।

राठौड ने इस संबंध में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला और बिजली कंपनी बी.के.एस.ई.एल के उच्‍चाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि  इस वर्ष 22 मार्च से संपूर्ण कार्य बंद पड़े हैं। ऐसे में बिजली के बिल माफ होने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लॉडाउन में दुकानें बंद पड़ी थी कुछ भी कार्य नहीं हुआ।

बिजली नहीं जली तो बिल देने का कोई औचित्य नहीं बनता। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है श्रमिकों के रोजगार छिन गए है और आने वाले दिनो में लोगों को आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ेगा ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत व बिजली कंपनी से मांग की है कि पूरे देश मे 22-मार्च से 31-मई-2020 तक के बिजली के बिल माफ कर देने चाहिए।

मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी एक स्‍वर में कहा बिजली के बिल माफ होने चाहिए। बैठक में सचिव जयदेव शर्मा, उपाध्यक्ष हेतराम गौड़, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा, सहसचिव विनोद भोजक, वेदप्रकाश अग्रवाल, श्रीलाल व्यास, रोहित कच्छावा महावीर सिंह चारण, रविंद्र जोशी, सुशील शर्मा, सतीश पुरोहित, सचिन भाटिया, गोविंद सिंह कच्छावा सभी उपस्थित थे।

Electricity bills of traders be waive – Raghuraj Singh Rathore

Bikaner, (samacharseva.in). Bikaner Vyapar Udyog Mandal President Raghuraj Singh Rathore has requested the Center and the state government to waive the electricity bills of the businessmen and industrialists from March 22 to May 31 for the lockdown period.

Rathod has sent a letter in this regard to Union Minister Arjun Ram Meghwal, Rajasthaun Chief Minister Ashok Gehlot, Energy Minister BD Kalla and the high officials of the power company BKSEL after meeting with the Divisional Officers.

It has been told in the letter that since March 22 this year, the entire work has been stopped. In such a situation, electricity bills should be forgiven. He said that shops in Loudown were closed, nothing was done. If electricity is not burnt, there is no justification for paying the bill. Bikaner Vyapar Udyog Mandal spokesperson Sonuraj Asudani said that due to global epidemic corona, lockdown is going on all over the country, the employment of workers has been lost and people will have to go through economic recession in the coming days, in such a situation, the Chief Minister has demanded from Gehlot and the power company That the electricity bills from 22-March to 31-May-2020 in the entire country should be waived.

Board officials and members also said in a swarf that electricity bills should be forgiven. The meeting was attended by Secretary Jaidev Sharma, Vice President Hateram Gaur, Treasurer Ravi Purohit, Organization Secretary Ishwarchand Bothra, Associate Secretary Vinod Bhojak, Vedprakash Aggarwal, Srilal Vyas, Rohit Kachhwa Mahavir Singh Baran, Ravindra Joshi, Sushil Sharma, Satish Purohit, Sachin Bhatia, Govind Singh Kachwa Everyone was present.

 

]]>
जरूरतमंदों को वितरित होंगे राशन के 21 हजार पैकेट https://samacharseva.in/21-thousand-packets-of-ration-will-be-distributed-to-the-needy/ Tue, 21 Apr 2020 13:16:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=8731 कलक्‍टर ने राशन वाहन को दिखाई हरी झंडी

बीकानेर, (samacharseva.in)। डीमार्ट कंपनी की ओर से उपलब्‍ध कराये गए एक करोड रुपये के राशन के 21 हजार पैकेटों को जरूतमंदो में वितरण करने का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया। कलक्‍टर कुमार पाल गौतम ने माहेश्‍वरी छात्रावास से राशन पैकेट के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह राशन सामग्री डीमार्ट कंपनी के मालिक बीकानेर मूल के राधाकिसन दम्‍माणी की ओर से कोरोना संकट से मुश्किल में आये लोगों के लिये उपलब्‍ध कराई है। इस अवसर पर बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पच्चीसिया, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य श्रीराम सिंघी, सोहनलाल गट्टाणी, जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश करनाणी, मंत्री रघुवीर, जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष गोपी किशन पेड़िवाल, रोग निदान सेवा केंद्र ट्रस्ट के भतमाल पेड़िवाल उपस्थित थे।  

जानकारी के अनुसार राशन पैकेटका वितरण शहर के 80 वार्डों में वार्ड पार्षद, बीएलओ व माहेश्वरी समाज के कार्यकर्ताओं की मदद से जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।  

आरती ने वसुन्‍धरा को बताये बीकानेर के हालात

बीकानेर, (samacharseva.in)।  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को  भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी आरती आचार्य से दूरभाष ओर वार्ता कर बीकानेर में फैल रहे कोरनो सक्रमण को लेकर चिंता जताई व विस्तार में जानकारी ली। आरती आचार्य ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे द्वारा आज मोबाइल के माध्यम से फोन कर वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर चिंता व्यक्त की। आचार्य ने श्रीमती राजे को बताया बीकानेर में 37 पॉजिटिव के साथ स्थित गम्भीर थी पर अब अधिकांश मरीज कोरोना नेगेटिव हो गए है।  

]]>
गैस पाइप लाइन बिछाने में बीकानेर की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : उद्योग संघ https://samacharseva.in/do-not-tolerate-unseen-in-laying-gas-pipeline-in-bikaner-industry-association/ Fri, 22 Nov 2019 11:37:42 +0000 https://samacharseva.in/?p=7207 बीकानेर, (समाचार सेवा)। गैस पाइप लाइन बिछाने में बीकानेर की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : उद्योग संघ, बीकानेर जिला उद्योग संघ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा प्रस्तावित गैस पाइप लाइन बिछाने में बीकानेर को भी शामिल करने की मांग की है। संघ ने शुक्रवार को इस मामले में उद्योग संघ द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में आये विचारों को भी केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा नियामक बोर्ड प्रमुख डी.के. सराफ को पत्र के माध्यम से भेजा है।

परिचर्चा में गैस पाइप लाइन बिछाने में बीकानेर की अनदेखी को नाइंसाफी बताया गया और इसे बर्दाश्त योग्य नहीं माना गया। इस परिचर्चा में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, निर्मल पारख, दिलीप रंगा, श्रीधर शर्मा, अजय मिश्रा आदि व्यवसायी व उद्योगपति शामिल हुए। पत्र में बताया गया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा राजस्थान के अनेक जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य करवाया जा रहा है जिसमें बीकानेर राजस्थान की अनदेखी करते हुए पूर्व में गेल कम्पनी द्वारा अलवर, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ एवं उदयपुर में सप्लाई की जा रही है।

पत्र के अनुसार मेहसाना भटिंडा पाइप लाइन जो आगे जम्मू तक जाएगी जिसमें पालमपुर, पाली, बाड़मेर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पच्चीसिया बताते हैं कि विश्वस्त लोगों से यह भी जानकारी मिली है कि गैस पाइप लानइ भविष्य में जैसलमेर से जोधपुर होते हुए भीलवाड़ा तक बिछाने का कार्य प्रस्तावित है और यह लाइन भी बीकानेर के गैस पाइप लाइन की जरूरतों को दरकिनार करते हुए बिछाई जा रही है जो कि बीकानेर के साथ नाइंसाफी होगी।

उन्होंने कहा कि बीकानेर   जनसंख्या लाखों में हैं। पूरे जिले में 14 औद्योगिक क्षेत्र है और बीकानेर संभाग में जिप्सम, बाल क्ले, लिग्नाईट, लाइम स्टोन, डोलोमाईट आदि खनिजों के अटूट भण्डार हैं। इस सबके बावजूद गेस आपूर्ति ना होने के कारण सिरेमिक्स टाइल्स, सेनेट्रीवेयर्स, इन्सुलेटर आदि का उधोग गुजरात की गेस आधारित सस्ती उत्पादन क्षमता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण कई बंद हो गयी।

कई बंद होने के कगार पर है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर, बाड़मेर एवं बीकानेर क्षेत्र में खनिज तेल एवं गेस के अतुल भण्डार होने के कारण खनिज आधारित (सिरेमिक्स, जिप्सम, सिलिकोन, चुना पत्थर) अनेक विशाल, मध्यम एवं लघु उधोग वर्तमान मंदी एवं प्रतिस्पर्धा में प्रभावी एवं सफलतापूर्वक चलाये जा सकते है, बशर्ते शीघ्रताशीघ्र बीकानेर क्षेत्र के लिए गेस पाइप लाइन लाई जाए।

इससे  उच्च गूणवता के उत्पादन सस्ती दरों पर निर्मित किये जा सकते है। इस तरह से सौ से ज्यादा बड़े सिरेमिक एवं अन्य गैस आधारित प्रोजेक्ट यहाँ गेस पाइप लाइन आने से लग सकते है।

]]>
रविवार 21 जुलाई 2019 – बीकानेर के समाचार https://samacharseva.in/sunday-21-july-2019-news-of-bikaner/ Sun, 21 Jul 2019 08:19:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=5915 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रविवार 21 जुलाई 2019 बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है। यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से प्रतिदिन प्रति घंटे अपडेट होता रहेगा। इससे समाचार सेवा डॉट इन के पाठक दिन में कितनी ही बार खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे। -समाचार सेवा डेस्‍‍‍क ।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इस बनाएगा 20 हज़ार सदस्य

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्‍यता अभियान के तहत 20  हजार से अधिक सदस्य बनाएगा। यह जानकारी रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में मोर्चा के शहर अध्‍यक्ष एडवोकेट असद रजा भाटी ने दी।

भाटी ने बताया कि मोर्चा के सदस्‍य घर घर जाकर अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान के बीकानेर संभाग सहसंयोजक मोहम्मद रमज़ान अब्बासी, फारुख पठान, उस्मान ख़लीफ़ा, साजिद लोदी, सलीम तंवर, मुस्ताक भाटी, लियाक़त अली साई, आरिफ खाँ, मोहम्मद हुसैन डार, चौरू खाँ, इम्तियाज दमामी, शब्बीर खाँ, इंसाफ गुजर,कालू शेख, जाकिर हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरकारी स्‍कूल की होनहार छात्राओं का किया सम्मान

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। धरणीधर ऑडिटोरियम में रविवार को हुए समारोह में सरकारी स्‍कूल में पढने वाली कक्षा 12 व कक्षा 10 की प्रतिभावान छात्राओं का सम्‍मान किया गया।  

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरुधरा की ओर से हुए इस कार्यक्रम में ने 60% से अधिक अंक प्राप्त करने छात्राओं रोट्रेक्ट सम्मान तथा 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाली तीन छात्राओं को विशिष्ट रोट्रेक्ट सम्मान 2019 से नवाजा गया।

महानंद उद्यान में लगायेंगे एक हजार पौधे

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  महानंद उद्यान में लैंसमेन डॉट नेचर और महानंद पर्यावरण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान् में रविवार को 51 पौधे लगाए गए। इंजी. अरुण आचार्य व पर्यावरण विकास समिति के गणेश आचार्य ने कहा कि महानंद उद्यान में एक हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।

समारोह में समाजसेवी छगनलाल आचार्य, शिक्षाविद् कृष्णा आचार्य, कांग्रेस नेता श्याम आचार्य, लैंसमेन डॉट नेचर की जयश्री आचार्य, लक्ष्मीनारायण चूरा, रवीन्द्र हर्ष, माधवदास पुरोहित, शशि मोहन व्यास, नमामि शंकर आचार्य, पर्यावरण विकास समिति के सौरव, गौरव, मानवेन्द्र, केशव आचार्य आदि मौजूद रहे। 

बीकानेर बॉयज ने अजमेर में जीता डांस कंपीटिशन

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। आदि डांस ज़ोन द्वारा द वॉरियर्स ऑफ डांस 2019 का आयोजन शनिवार को जवाहर रंगमंच पर हुआ। राजस्थान में 22 जिलों से लिए गए ऑडिशन का फाइनल शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें बीकानेर के 2 प्रतिभागियों राहुल जीनगर व् सुनील खुड़िया ने duet dance में प्रथम स्थान प्राप्त किया

जिसके लिए उन्हें पुरस्कार के रूप में ₹51000/- प्रदान किये गए। इस शो का जजमेंट रोबोटिक डांस के लिए प्रसिद्घ अमरदीप सिंह नट ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर विधायक सुरेश रावत व कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्कर नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक थे।

डॉ. लढा की कहानियां हैं संवेदना की आंख और समय की पांख  – रंगा

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नालन्दा पब्लिक सी सै. स्कूल के सृजन सदन में रविवार को  ‘पुस्तक से मिलिए’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थनी युवा लेखक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की नवीं कड़ी में राजस्थान के चर्चित युवा कवि कहानीकार और आलोचक डॉ मदन गोपाल लढा की राजस्थानी कहानी की नई पुस्तक ‘च्यानण पख’ पर केन्द्रित रही।

मुख्य अतिथी एम.एस कॉलेज के प्राचार्य उमाकान्त गुप्त ने कहा कि डॉ लढा की कहानियां अनुभव और अनुभूति की जुगलबंदी के साथ शब्दों को नई अर्थवता देने वाली कहानियां है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी कवि कथाकार कमल रंगा ने कहा कि साथ ही डॉ लढा की कहानियां संवेदना की आंख और समय की पांख है। कार्यक्रम में डॉ गौरीशंकर प्रजापत, युवा शायर कासिम बीकानेरी, युवा कवि पुखराज सोलंकी, राजेश रंगा ने भी विचार रखे।

समारोह में  डॉ अजय जोशी, डॉ फारूक चौहान, हनुमंत गौड, जाकिर अदीब सागर सिद्की, भवानी सिंह, कार्तिक मोदी, इन्द्रा व्यास, हरिकिशन व्यास, डॉ महेश चुघ, शिवशंकर भादाणी, माजिद खां गौरी आदि गणमान्‍य जन उपस्थित रहे।

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का पाटोत्सव 12 अगस्त को

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 12 अगस्त को मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का पाटोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में होने वाले इस पाटोत्सव के आयोजन बाबत रविवार को ब्रह्म बगीचा में एक बैठक का आयोजन किया गया।

प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि पाटोत्सव के तहत मुक्तिनाथ महादेव का सहस्र घट अभिषेक, हवन, मूर्ति पूजा, भंडारा सहित अनेकों आयोजन होंगे। कार्यक्रम में साधु महात्माओं का प्रवचन, वैदिक मत्रोंचारण के साथ पूजा की जाएगी। 

बैठक में एडवोकेट हीरालाल हर्ष,  बृजगोपाल जोशी,  एन डी रंगा, खूमराज पंवार, भगवान दास पडिहार, चन्द्रशेखर जोशी, राधेश्याम आचार्य, सुरेश मोदी, नागेश्वर जोशी, कन्हैयालाल सोनगरा, सुभाष जोशी, मुरली मनोहर पुरोहित, नारायण दास रंगा शामिल हुए। संचालन राजेन्द्र जोशी ने किया।  

सूरज गोवर्धन पुरोहित बजरंग दल संयोजक बने

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सूरज गोवर्धन पुरोहित को बीकानेर महानगर में बजरंगदल संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी रविवार को संपन्‍न हुई विश्व हिन्दू परिषद् की दो दिवसीय प्रांत बैठक में दी गई। बैठक में क्रम में विहिप के प्रांत मंत्री कन्हैया लाल ने बीकानेर महानगर में बजरंगदल संयोजक का दायित्व सूरज गोवर्धन पुरोहित को देने की घोषणा की।

suraj goverdhan purohit

बैठक में बीकानेर महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी, महानगर सह संयोजक सूरज पुरोहित, बादल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने बताया कि बैठक में केंद्रीय  मंत्री दिनेश चंद, केंद्रीय सह मंत्री नरपतसिंह शेखावत,  क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल प्रांत मंत्री कन्हैया लाल ने अपने विचार रखे।

बैठक में प्रांत के 24 जिलों से 135 पदाधिकारी व कार्यकर्ता व प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर लाल, प्रात अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, उपाध्यक्ष बाबू सिंह, मीडिया प्रभारी चेतन सिंह सहित प्रांत के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिभाशाली शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण विधार्थियों को दी छात्रवृत्ति  

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के उच्च शिक्षा हेतु अध्यनरत प्रतिभाशाली बालक बालिकाओ को रविवार को आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।  

अजित फाउंडेशन के सभागार में हुए समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बुलाकीदास शर्मा, विशिष्ट अतिथि मंडल रेल के मुख्य अभियंता निर्मल कुमार शर्मा ने विधार्थी राजन शर्मा और मनीषा शर्मा को छात्रवृति राशी, श्रीफल, दुप्पटा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएनल के पूर्व अधिकारी महेश भोजक ने की।  

कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश शर्मा, आर.के. शर्मा, प्रांतीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदीप शर्मा, कामिनी भोजक, शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने भी विचार रखे। समारोह में पत्रकार साहित्यकार हरीश बी.शर्मा, कन्हैयालाल सेवग, दुर्गादत्त भोजक, रेलवे स्टेशन मास्टर कैलाश शर्मा, प्रहलाद दास सेवग, ज्ञानमल शर्मा,

गिरधर पंडित शर्मा, सत्यदेव शर्मा, राजेश शर्मा, जवाहर मल शर्मा, योगाचार्य सुभाष शर्मा, पुरषोत्तम सेवग, मदनलाल भोजक, सुंदरलाल शर्मा,गोपाल कृष्ण भोजक, मनोज शर्मा, नंदकिशोर भोजक, सरला शर्मा, जिया शर्मा,  वरुण कौशिक श्वेता शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जन मौजूद थे

भाटी ने किया कॅरिअर काउंसलिंग सेन्टर ‘सब’ का उद्घाटन

उषा जोशी

बी बीकानेर, (समाचार सेवा)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को करणी नगर स्थित बीपीएस स्कूल में  नि:शुल्क ‘स्टूडेंट् एडवाइजरी ब्यूरो (सब) का उद्घाटन किया। आयोजकों के अनुसार सब सेंटर के माध्यम से बीकानेर का कोई  भी विद्यार्थी अपन कॅरिअर संबंधित मार्गदर्शन नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है।

समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय के सब डायरेक्टर कॅरिअर काउन्सलर डॉ. दीपक सक्सेना, प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अभिषेक सुराणा तथा उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा भी अतिथि के उपस्थित रहे। समारोह में बीपीएस के चैयरमेन डॉ. अजय कुमार गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, सब के डायरेक्टर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने भी अपने विचार रखे।

समारोह में डॉ. पंकज जैन, डॉ. शुक्लाबाला पुरोहित, डॉ. चक्रवर्तीनारायण श्रीमाली, डॉ. अनंत जोशी, डॉ. विमला डुकवाल, डॉ. दीपाली धवन, डॉ. बी.एम. खत्री, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. राजशेखर, डॉ. नमामी शंकर, डॉ. अशोक व्यास, डॉ. नवेन्दु खत्री, व्याख्याता भगवती सोनी, मल्लिका, अरूण व्यास,

कुलदीप शर्मा चिराग परमार, बृजेश शर्मा, के.बी. साजू, मनोज व्यास, गुलाब गहलोत, राजाराम धारणिया के रामरतन धारणिया, गजेन्द्र सिंह, सविता गौड़, बनवारी शर्मा, गणेश गुप्ता, मगन बिस्सा, सुरेन्द्र सिंह ईन्दा, इंजी. मीनाक्षी कल्ला, शिल्पी खत्री, रविन्द्र हर्ष आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

पुलिसकर्मियों व परिजनों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पुलिस लाइन स्थित डिस्पेंसरी में रविवार को हुए निशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। विभिन्न जांचे मौके पर ही करवाई।

इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर द्वारा आयोजित इस शिविर के उदघाटन समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा तथा समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा ने  भाग लिया। सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने बताया कि शिविर में फोर्टिस डीटीएम अस्पताल एवं एन.आर.असवाल चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. वी. के. असवाल, डॉ. घनश्याम पंवार डॉ अविरल असवाल ने सेवाएँ दी। स्वागत भाषण सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने दिया। पुलिस लाइन के आर आई देव करण ने आभार जताया। सोसायटी सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को अग्निशमन यंत्र भी भेंट करेगी।

रोटरी क्लब मिडटाउन पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के पदाधिकारियों का शपथग्रहण   समारोह रविवार को समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा, सचिव ऋषि आचार्य, उपाध्यक्ष आशीष चुरा, कोषाध्यक्ष पवन सुथार, सह सचिव श्रीलाल चांडक, अभिव्यक्ति  सम्पादक गिरिराज पुरोहित तथा निदेशक पद पर वीरेन्द्र आर्य, पवन मनोत, प्रवीण डागा, शशि बिहाणी ने पद की शपथ ली।

पांच नये सदस्य गजेन्द्र जाजड़ा, जय कुमार श्यामसुखा, नवरतन डागा, विकास बंसल, कैलाश धारणीया ने भी शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल अरुण प्रकाश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सहायक प्रान्तपाल महेंद्र गट्टानी थे। कार्यक्रम में सुरेश राठी, शशिमोहन मुंधडा, आनन्द आचार्य, अक्षय व्यास ने भी विचार रखे।

समारोह में महावीर रांका, गुलाब सोनी, रघुवर झंवर का सम्मान किया गया।  कार्यक्रम के दौरान  दो बालिकाओ व एक बालक को उच्च शिक्षा के लिए सहायक प्रान्तपाल महेंद्र गट्टानी द्वारा स्कॉलरशिप दी गई। मोहता सराय, नेहरु नगर स्तिथ सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय में वाटर कूलर व वाटर प्योरीफायर भेंट किया गया।

अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी : मुनि सुमितकुमार

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन मुनि सुमतिकुमार ने कहा कि बच्चों से पहले उनके अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। मुनि सुमित रविवार को तेरापंथ भवन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम जितना जरूरी बच्चों के लिए है उतना ही जरूरी अभिभावकों के लिए भी हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चा तो ज्ञानशाला में सप्ताह में दो घण्टे ही आता है लेकिन अधिक समय वो अभिभावकों के बीच में ही रहता है। ऐसे में सबसे पहले अभिभावकों का जागरूक होना आवश्यक है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा मंत्र दीक्षा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पांच संकल्पों के द्वारा मुनिश्री ने उपस्थित 125 से अधिक बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलवाई। ज्ञानशाला के बच्चों के द्वारा एक विशेष प्रस्तुति नाटक के माध्यम से आयोजित की गई, जिसका संचालन सुनीता पुगलिया और प्रेम बोथरा ने किया। सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा पुस्तक और माला दी गई।

कार्यक्रम में मुनिश्री आदित्य कुमार, मुनिश्री दैवार्य कुमार, ज्ञानशाला संयोजक रतनलाल छलाणी, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, तेरापंथी सभा मंत्री अमरचन्द सोनी, महिला मंडल उपाध्यक्ष संजू लालाणी उपस्थित हरे। तेयुप के पीयूष लुणिया, अरूण नाहटा, देवेन्द्र डागा, भरत गोलछा, महावीर फलोदिया, जितेन्द्र रांका, बजरंग बोथरा, अशोक महनोत, रोहित बैद, विनीत बोथरा आदि ने सहयोग किया। संचालन मोहित संचेती ने किया।

बीमा कंपनी को देना होगा क्षतिग्रस्त वाहन का 11 लाख 32 हजार 900 रुपये का मुआवजा : कोर्ट

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। न्यायालय जिला उपभोक्ता प्रतितोष मंच बीकानेर ने टाटा एआईजी जनरल एंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को एक दुर्घटनाग्रस्त सफारी वाहन के मालिक को 11 लाख 32 हजार 900 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

पूर्व में बीमा कंपनी ने वाहन मालिक को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन देरी से होने के आधार पर क्लेम देने से इन्कार कर दिया था। न्यायालय जिला उपभोक्ता प्रतितोष मंच के पीठासीन अधिकारी ओमप्रकाश सींवर ने अपने आदेश में बीमा कम्पनी की सेवा में कमी मानते हुए क्षतिग्रस्त टाटा सफारी बाबत 10 लाख 72 हजार 900 रु. मुआवजा राशि व 10 हजार रु.  परिवाद खर्च तथा 50 हजार रु. मानसिक पीड़ा के इस प्रकार कुल 11 लाख 32 हजार 900/- रूपये तथा उक्त राशि पर दावा प्रस्तुत करने के दिन से भुगतान तक 09 प्रतिशत ब्याज अदा करने के लिए टाटा एआईजी जनरल एंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को उत्तरदायी माना है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर में कैलाश पुरी मिल्ट्री स्टेशन के पास मकान 362 के निवासी वाहन मालिक दुर्गासिंह राजपूत पुत्र कुशाल सिंह 25 दिसंबर 2015 को अपनी टाटा सफारी संख्या आरजे 07-यूसी-2211 में ड्राइवर गर्वित तथा योगेश व दीपेश के साथ नवलगढ़ से मण्डावा आ रहे थे। रास्ते में लगभग 02:30 बजे हुण्डलोद से आगे मुकन्दगढ की तरफ  उनकी के गाड़ी के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। ड्राइवर ने पशु को बचाने का प्रयास किया इस कारण गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्गा सिंह ने टाटा एआईजी जनरल एंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के यहां अपनी टाटा सफारी के क्षतिग्रस्त होने का ओ.डी. क्लेम प्रस्तुत किया। बीमा कम्पनी ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन देरी से होने के आधार पर क्लेम देने से इन्कार कर दिया था। इस पर दुर्गा सिंह ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट में दुर्गा सिंह की और से एडवोकेट ओम बिश्नोई ‘बोळा’ ने पैरवी की। 

दो दिन की जिंदगानी रे प्राणी काहे करे अभिमान रे

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजीव गांधी मार्ग स्थित सार्दुल स्‍कूल भ्रमण पथ पर रविवार 21 जुलाई को आयोजित कवि चौपाल में कवियों ने अपनी बेहतरीन रचनायें प्रस्‍तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्‍ठ पत्रकार मनोहर चावला ने कहा कि बरगद के वृक्ष के नीचे यह साहित्य की चौपाल एक इतिहास रच रही है।

उन्‍होंने कहा कि यहां प्रस्तुत होने वाली रचनाओं में गंभीरता, युवाओं को देश के लिए कुछ अच्छा करने का संदेश होता है। लोक गायक महेशसिंह बडगुजर ने “दो दिन की जिंदगानी रे प्राणी काहे करे अभिमान रे सुनाकर” कार्यक्रम की शुरुआत की । मुख्य अतिथि सरदार अली पडिहार ने कहा कि आज की रचनाओं में युगबोध के साथ सौन्दर्य की कविताओं ने सभी को बांधे रखा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए अपना गीत “चलता चल भाई चलता चल” सुनाया।

विशिष्ट अतिथि अब्दुल जब्बार बीकाणवी ने प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में कवि नेमचंद गहलोत एम.रफीक  कादरी, डॉ.पंकज जोशी, किशननाथ खरपतवार, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, इंजीनियर. राहुल पंवार, माजिद खान गौरी, लीलाधर सोनी मरुधर की महिमा का बखान किया।  संचालन युवा कवि कैलाश टोक ने किया।

कार्यक्रम में तुलसीराम मोदी, बी.एल.नवीन, राजकुमार ग्रोवर, कृष्णा वर्मा, डॉ.कृष्णलाल विश्नोई, तामेश्वर शुक्ल, महबूब, कैलाश चारण, भानुप्रताप, सिराजुदीन भुट्टा और शिव सौलंकी ने अपनी रचनाओं का वाचन किया। राजू लखोटिया ने बांसुरी वादन किया।  संस्था अध्यक्ष रामेश्वर बाडमेरा ने आभार जताया।

पीबीएम अस्‍पताल के वार्ड ई में चला सफाई अभियान

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पीबीएम अस्‍पताल के वार्ड ई में रविवार को स्‍वच्‍छता अभियान के तहत सफाई की गई। इस अभियान में  गुफा मंदिर सेवा समिति, मघा फाउंडेशन, एनसीसी,  स्वछता प्रहरी टीम और पीबीएम हॉस्पिटल प्रशासन ने बढ चढ कर भाग लिया। सफाई अभियान ई वार्ड के सामने चलाया गया।

इसमें पूरे एरिया की सफाई की गई। गुफा मंदिर सेवा समिति के सतीश, अनिल दीपक, आनंद पारीक, ललिता कालरा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की  मीना आसोपा ओर मघा फाउंडेशन के लक्ष्मण मोदी और उनकी  झुगी-झोपड़ी बच्चों की टीम, स्वछता प्रहरी संस्था के मोहर सिंह यादव और उनकी टीम,  

स्वचछता अभियान प्रकल्प,  माउंटेनिंग हिमालय परिवार के  मगन बिस्सा ओर सुषमा बिस्सा, एनसीसी कैडेट ओर पीबीएम अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. पी. के. बेरवाल  ओर उनकी टीम ने सहयोग किया। 

आयकर विभाग करेगा वृद्ध उद्यमियों का सम्मान

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। आयकर विभाग अपने 159 वें आयकर दिवस 24 जुलाई पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारी-उद्यमीगण का सम्मान करेगा।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने आयकर विभाग बीकानेर के संयुक्त आयुक्त संजीव कृष्ण शर्मा से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि आयकर विभाग अपने 159 वें आयकर दिवस 24 जुलाई को सामाजिक सरोकार के कार्य व्यापारी-उद्यमियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मनायेगा।

इसी के तहत 22-23 जुलाई को विभाग एवं व्यापारियों के मध्य वॉलीबॉल का मैच भी खेला जाएगा। इसका संयोजक राजाराम सारडा को बनाया गया है। वहीं विभाग  आगामी 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस पर व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों को अंगदान हेतु विशेष मुहिम चलाकर शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन करेगा।

इसके लिये निर्मल पारख को संयोजक बनाया गया है। साथ ही वृक्षारोपण हेतु मुहीम चलाकर जगह जगह वृक्ष लगाए जायेंगे। विभाग उद्यमियों के साथ 23 जुलाई को अपनाघर वृद्धाश्रम में जाकर आवासितों के लिये भोजन उपलब्ध करायेंगे।

]]>
जुगल राठी बने व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित https://samacharseva.in/jugal-rathi-bane-vyapar-udhyog-mandal-ke-adhyakash-nirvachit/ Sun, 08 Jul 2018 20:39:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=2630 बीकानेर (समाचार सेवा) जुगल राठी बने व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित! युवा व्यवसायी जुगल राठी बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल बीकानेर के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है।

DAINIK NAVJYOTI BIKANER

DAINIK NAVJYOTI BIKANER

मंडल के चुनाव रविवार 8 जुलाई को राजीव गांधी मार्ग स्थित एकाउंट ऐसोसियेशन के कार्यालय परिसर में हुए।

निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं लक्ष्मीनारायण जुनेजा ने बताया कि मंडल की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष पद पर जुगल राठी 193 मतों से विजयी हुए।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में मंडल की कुल 43 सहयोगी संस्थाओं एवं संरक्षक परिषद के 21 सदस्यों सहित 325 मतदाताओं में से कुल 278 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष निर्वाचित जुगल राठी को 235 वोअ मिले।

प्रतिद्वंदी प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार किराडू को कुल 42 मत प्राप्त हुए और एक मत खारिज हुआ। दोनों प्रतिभागियों में जीत का अंतर 193 वोट रहा। उन्होंने बताया कि मतदान का प्रतिशत करीब 86 प्रतिशत रहा।

इस चुनाव में प्रत्याशी वीरेंद्र किराड़ू ने पहले ही हथियार डाल दिए थे। मतदान से एक दिन पहले किराड़ू का कहना था कि यह शेर और बकरी का सा मुकाबला है। वैसा ही परिणाम आज मतदाताओं ने दिया है।

चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल से राठी जुलूस के साथ कोटगेट पहुंचे जहां आतिशबाजी और गुलाल लगाकर जीत की खुशियां मनाई। इसके बाद जुलूस राठी के निवास जस्सूसर गेट तक गया जहां रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी व सुभाष मित्तल ने बताया कि अदालत के आदेश में चुनाव कराए गए हैं। इससे पहले एक गुट ने भी चुनाव कराए थे।

हम अपने चुनाव की रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करेंगे, उसके बाद जो अदालत का निर्णय होगा, उसी अनुसार आगे कदम उठाएंगे।

]]>
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में दो फाड़ तय https://samacharseva.in/bikaner-vyapar-udhyog-mandal-me-do-phaad-tay/ Sun, 08 Jul 2018 07:11:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=2614 बीकानेर, 7 जुलाई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में दो फाड़ तय, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का दो फाड़ होना तय हो गया है। दूसरे गुट की ओर से रविवार 8 जुलाइ को चुनाव कराए जा रहे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होगा जिसमें जुगल राठी और वीरेंद्र किराड़ू मैदान में है। चुनाव अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार चुनाव में 43 संस्थाओं के कुल 325 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे।

DAINIK NAVAJYOTI BIKANER 9 JULY 2018

DAINIK NAVAJYOTI BIKANER 9 JULY 2018

रविवार को राजीव गांधी मार्ग पर स्थित एकांउटेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

मतदाताओं के रुझान के हिसाब से राठी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। दूसरे गुट में कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला के समर्थकों की संख्या ज्यादा है। इस चुनाव के बाद व्यापारियों की इस प्रतिष्ठित संस्था का दो फाड़ होना तय   हो गया है।

व्यापार उद्योग मंडल का कार्यालय मॉडर्न मार्केट में है जहां पर 19 जून को साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष रघुराज सिंह और महामंत्री पं. जयदेव शर्मा बैठते हैं।

रविवार को हो रहे व्यापारियों के दूसरे गुट के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी कहां बैठेंगे यह तय नहीं है।

तय है टकराव

नए पदाधिकारी मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो टकराव तय है और अलग बैठेंगे तो दो संगठन संचालित होने तय है।

उधर, एक नए घटनाक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय ने विष्णु पुरी बनाम बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के गत 10 अप्रेल की अपील वापस के मामले में यह माना है कि संस्था के चुनाव 19 जून 2018 को हो चुके हैं।

इसके बाद दूसरे गुट के चुनाव की वैधानिकता पर ही सवाल खड़ा हो जाता है।

चुनाव के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा

दूसरे गुट ने रविवार को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं दोनों उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

राठी और किराड़ू हर व्यापारी तक पहुंचकर वोट बटोरने के प्रयास में लगे हुए हैं।

इसमें रिश्तेदारों और नेताओं से दबाव डलवाने का प्रयास भी चल रहा है।

इनका कहना है

हमने तो अदालत के आदेश के बाद ही चुनाव कराए थे जिस पर अब उच्च न्यायालय की मुहर भी लग चुकी है। इसके बाद नए चुनाव की कोई वैधानिकता नहीं है।

जयदेव शर्मा

सचिव,

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल

]]>
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में नये अध्यक्ष की कवायद शुरू https://samacharseva.in/bikaner-vyapar-udhyog-mandal-me-naye-adhyakash-ki-kavayad-shuru/ Tue, 03 Jul 2018 04:31:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=2544 बीकानेर (समाचार सेवा)।  सब कुछ ठीक ठाक चला तो बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को अपना नया निर्वाचित अध्यसक्ष रविवार 8 जुलाई को मिल जाएगा। इसके लिये मतदान केन्द्र् स्टेऊशन रोड के पास राजीव गांधी मार्ग पर स्थित राजस्थान एकाऊंटेंट एशोसियेशन कार्यालय में बनाया जाएगा।

नये अध्य्क्ष के चुनाव की तैयारियों के लिये जिला उद्योग संघ परिसर में चुनाव अधिकारी कार्यालय स्था‍पित किया गया है। बीकानेर व्याकपार उधोग मंडल के निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि व्याथपार उद्योग मंडल की सहभागी संस्थाओं द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों के नामों की सूची का प्रकाशन 3 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

इस सूची में मंडल की कुल 50 संस्थारओं में से 44 संस्था्ओं के प्रतिनिधि सदस्यों के नाम आ गए हैं। जोशी ने बताया कि प्रत्येाक संस्थाल जिसमें 50 सदस्ये हैं उनके 4-4 सदस्या तथा जिन संस्थामओं में 50 से अधिक सदस्ये हैं उनसे 8-8 सदस्यों के मिले नामों को मिलाकर कुल 325 वोटर बनाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि सदस्या इस सूची में भूल, अशुद्धि के लिये 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

मंडल के अध्यक्ष पद के निर्वाचन (2018) की चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिये विनोद जोशी, लक्ष्मीनारायण जुनेजा तथा सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

* यह रहेगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि बीकानेर व्या पार उद्योग मंडल के अध्य क्ष पद के चुनाव के लिये नामांकन बुधवार 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक प्रस्तुनत किये जा सकेंगे।

उन्होने बताया कि प्राप्तह सभी नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे की जाएगी। जोशी ने बताया कि वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन गुरुवार 5 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार 6 जुलाई को दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक नामांकन वापिस लिया जा सकेगा।

]]>
बीकानेर के व्यापार उद्योग जगत में मचा बडा बवाल https://samacharseva.in/bikaner-ki-vyapar-udhyog-jagat-me-macha-bada-baval/ Tue, 19 Jun 2018 12:43:52 +0000 https://samacharseva.in/?p=2097 बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में अपने अपने वर्चस्व को लेकर व्यापारियों के दो प्रमुख गुट आमने सामने हैं। मामला कोर्ट तक भी गया मगर कोर्ट के निर्णय को भी दोनों गुट अपने अपने तरीके से लागू करने में जुटे हुए हैं। वर्चस्व की इस लड़ाई में कुछ व्यापारी व उद्योगपति व्यापार उद्योग मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी के साथ हैं तो कुछ व्यापारी बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद से जुड़े सदस्यों के साथ है।

संरक्षक परिषद का दावा है कि व्यापार मंडल का चुनाव कराने का अधिकार परिषद को है और परिषद ने चुनाव प्रक्रिया शुरू भी कर दी है मगर इसी बीच अचानक मंगलवार 19 जून को व्यापार मंडल की बैठक माहेश्वरी भवन में बुलाई जाती है और एक गुट नया अध्यक्ष व कार्यकारिणी घोषित कर देता है।

इस बैठक में व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद के सदस्य तथा व्‍यापार उद्योग मंडल के कार्यवाहक अध्‍यक्ष उमाशंकर आचार्य भी शामिल होना चाहते हैं मगर बताया गया कि वहां तैनात नयाशहर थानाधिकारी बहादुर सिंह उन सबको रोक दिया और केवल चुनिंदा लोगों को ही बैठक में शामिल होने की अनुमति दी।

विवाद एडीएम सिटी तक होते हुए अब ज्ञापन के माध्यम से कलक्टर तक जा पहुंचा है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद द्वारा कलक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा बिना किसी अधिकार के कर दी है। ज्ञापन के अनुसार अज्ञात व्यापारियों ने इस काम को नयाशहर थाने के सीआई बहादुर सिंह की भी सह मिली है।

बीकानेर के दो प्रमुख व्यापारी गुट

बीकानेर में इन दिनों दो प्रमुख व्यापारी गुट हैं।  इनमें से एक साइड में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, कन्हैयालाल बोथरा, घनश्याम लखाणी, किशन गोपाल पुरोहित, विष्णु पुरी, जयदेश शर्मा, मक्खन लाल अग्रवाल आदि है। जबकि दूसरे गुट में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद के अध्यक्ष अनंतवीर जैन, सचिव चंपकमल सुराना, सुभाष मित्तल, कमल कल्ला, उमाशंकर आचार्य,  डीपी पच्‍चीसिया, महावीर पुरोहित, वीरेन्‍द्र किराडू, श्‍यामकुमार तंवर आदि हैं।

 

]]>