bikaner police – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 22 Aug 2026 05:19:58 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bikaner police – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 दलीप पुरी सहित आठ लोगों पर आसोपा आश्रम ट्रस्ट की बेशकीमती जमीन हड़पने का आरोप https://samacharseva.in/eight-people-including-dalip-puri-accused-of-usurping-the-asopa-ashram-trusts-prime-land/ Sat, 22 Aug 2026 05:19:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=28847 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)उदयरामसर रोही स्थित आसोपा आश्रम ट्रस्ट की बेशकीमती कृषि भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और कूटरचित कागजात के आधार पर हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने इस मामले में बीकानेर में कांता खतूरिया कॉलोनी निवासी  दलीप पुरी पुत्र ईश्वर पुरी, गंगाशहर निवासी यश पुगलिया, धीरज पुगलिया, रानी बाजार निवासी विमल कुमार, गांव बरसिंहसर निवासी माघागिरी तथा दिल्‍ली में अशोक विहार निवासी अनुज जैन, नेहा जैन पत्‍नी अनुज जैन को नामजद किया है।

इसके अलावा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। आसोपा आश्रम ट्रस्ट की प्रधान ट्रस्टी उर्मिला आसोपा पत्नी स्वर्गीय उमाशंकर आसोपा ने बताया कि उदयरामसर रोही में ट्रस्ट के नाम से बेशकीमती कृषि भूमि है। आरोपियों ने उप पंजीयक कार्यालय-1, बीकानेर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर ट्रस्ट की भूमि की रजिस्ट्री करवाने का प्रयास किया गया।

प्रकरण राजस्व मंडल अजमेर में अपील के रूप में विचाराधीन

शिकायतकर्ता के अनुसार जिस भूमि की रजिस्ट्री कराए जाने का आरोप है, उससे संबंधित विवाद माननीय राजस्व मंडल, अजमेर में अपील के रूप में विचाराधीन है। इसके बावजूद 20 जुलाई 2026 को कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार किए गए दस्तावेजों के आधार पर भूमि की रजिस्ट्री करवा दी गई।

श्रीमती आसोपा की यह शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से गंगाशहर थाने तक पहुंची, जिसके आधार पर 20 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और संबंधित व्यक्तियों की कानूनी जिम्मेदारी तय होगी।

]]>
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा, 1.41 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज https://samacharseva.in/crackdown-on-assets-acquired-through-drug-trafficking-assets-worth-%e2%82%b91-41-crore-frozen/ Thu, 20 Aug 2026 15:24:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=28788 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर बीकानेर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपए मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी से आदेश प्राप्त करने के बाद की है। कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र और रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवासीय संपत्तियां, दुकान, वाहन और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में श्रीमती मेहरुनिशां, पत्नी मुराद अली के नाम की दो संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। इनमें भुट्टों का बास, बीकानेर स्थित 36 लाख रुपए मूल्य का आवासीय मकान तथा चुना भट्टा के पास राजीव नगर में स्थित 64 लाख रुपए मूल्य का आवासीय भूखंड शामिल है। दोनों संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए बताया गया है।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में मेहरुनिशां के पति मुराद अली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध 17 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं उसके पुत्र तालिबान उर्फ तालीमान के खिलाफ 10 तथा लाडेन के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। पुलिस ने इनके संबंध में हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई भी शुरू की है।

रणजीतपुरा में बोलेरो, स्कूटर, मकान और दुकान पर कार्रवाई

रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पूनमचंद बिश्नोई पुत्र जयसुखराम उर्फ जस्सूराम से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है। इनमें एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर आरजे 43 जीए 4242, जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई गई है, इलेक्ट्रिक स्कूटर आरजे 07 वीएस 8590, कीमत 35 हजार रुपए, तथा चक 10 आरडीवाई में खाता नंबर 179/52 स्थित 3.50 लाख रुपए मूल्य का आवासीय मकान शामिल है।

इन संपत्तियों का कुल मूल्य 4 लाख 85 हजार रुपए है। इसी थाना क्षेत्र में प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जस्सूराम उर्फ जयसुखराम की दो संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं। इनमें चक 10 आरडीवाई, मुरब्बा नंबर 179/52 में स्थित 25 लाख रुपए मूल्य का निर्माणाधीन मकान तथा चक 14 आरडीवाई में खसरा नंबर 139/24, किला नंबर 19 स्थित 12 लाख रुपए मूल्य की दुकान शामिल है। इनकी कुल कीमत 37 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार पूनमचंद और प्रेमसुख दोनों सगे भाई हैं तथा दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत दो-दो प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

 

]]>
ऑपरेशन नीलकंठ : चार माह 12 दिन में 266 आरोपी गिरफ्तार – मृदुल कच्छावा https://samacharseva.in/operation-neelkanth-266-accused-arrested-in-4-months-and-12-days-mridul-kachhawa/ Thu, 20 Aug 2026 15:16:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=28784 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)जिले में नशे के कारोबार और संगठित अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज चार माह से कुछ अधिक अवधि में मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया है। 8 अप्रैल से 19 अगस्त 2026 तक चलाए गए अभियान में 214 कार्रवाई करते हुए 266 आरोपियों को गिरफ्तार और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने इस दौरान करोड़ों रुपए मूल्य के हेरोइन, स्मैक, अफीम, गांजा, डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने गुरुवार को अपने कार्यायलय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान पुलिस ने 23.781 किलोग्राम हेरोइन, 772.63 ग्राम स्मैक, 13.132 किलोग्राम अफीम, 7.482 किलोग्राम गांजा, 890.86 किलोग्राम डोडा पोस्त और 199.94 ग्राम एमडीएमए जब्त की है। इसके अलावा 431.10 ग्राम एमडी, 54,010 कैप्सूल और 13 शीशियां भी बरामद की गईं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित 64 लाख 8 हजार 915 रुपए की राशि भी जब्त की गई है। ऑपरेशन के दौरान तस्करों के परिवहन नेटवर्क पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है।

कार्रवाई में 25 कारें, 6 ट्रक-ट्रेलर, 6 स्कॉर्पियो, 25 मोटरसाइकिल, 2 कैंपर, एक बोलेरो, एक थार, 2 फॉर्च्यूनर और एक टेंपो जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इसके साथ एक आईफोन, 4 जिंदा कारतूस, 11 विदेशी पिस्टल, 32 मैगजीन और 100 कारतूस भी जब्त किए हैं। अभियान के दौरान अब तक कुल 68 करोड़ 84 लाख 82 हजार 900 रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जाने का दावा किया गया है।

40.47 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट, 2.23 करोड़ की अफीम जमा

जिले की ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा भी जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अब तक 355 प्रकरणों में जब्त करीब 40 करोड़ 47 लाख 79 हजार रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त 64 प्रकरणों में जब्त 44.698 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 49 हजार रुपए बताई गई है, नियमानुसार जमा कराई गई।

हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों के अतिक्रमण पर भी चला बुलडोजर

अभियान के दौरान पुलिस ने केवल मादक पदार्थों की बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि आदतन और संगठित अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और अतिक्रमणों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सीताराम द्वारा सर्वोदय बस्ती में मकान के बाहर संचालित प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। पुलिस दस्तावेज में इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों का बास निवासी मोहम्मद उर्फ महेंदी हसन के मकान के बाहर किए गए अंडरग्राउंड निर्माण को हटाया गया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई। इसी क्षेत्र में जग्गू उर्फ मोहम्मद शकील उर्फ रौनक के अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।

खाजूवाला में 20 प्लॉटों से कब्जा हटाया

पुलिस की कार्रवाई में खाजूवाला क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कानूनाथ के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई। आरोपित द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर करीब 20 प्लॉट बनाए जाने का उल्लेख है। प्रशासन के सहयोग से भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया तथा भूखंडों में बने मकान और पानी की डिग्गी को तोड़ा गया।

दस्तावेज में इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। वहीं जामसर के हिस्ट्रीशीटर अजय द्वारा घर के आगे सार्वजनिक गली में चारदीवारी और दुकान के आगे टिनशेड लगाकर तथा आम रास्ते और सीवरेज को अवरुद्ध किए जाने के मामले में भी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया।

68-एफ के तहत 3.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न आरोपियों की संपत्तियां फ्रीज की हैं। पुलिस दस्तावेज के अनुसार इस कार्रवाई में सदर थाना क्षेत्र के कई आरोपियों से संबंधित आवासीय मकान, कृषि भूमि, बैंक खाते, नकदी, वाहन और निर्माणाधीन संपत्तियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

दस्तावेज में फिरोज उर्फ जग्गू से संबंधित कृषि भूमि, मेहरूनिशां से संबंधित आवासीय मकान और भूखंड, रणजीतपुरा क्षेत्र के पूनमचंद विश्नोई उर्फ जस्सूराम से संबंधित वाहन, इलेक्ट्रिक स्कूटर और आवासीय मकान तथा प्रेमसुख विश्नोई उर्फ सोनी की निर्माणाधीन संपत्ति और दुकान का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 3 करोड़ 20 लाख 90 हजार 609 रुपए है।

 

]]>
नशा मुक्ति केन्द्रों का हो नियमित निरीक्षण- निशान्त जैन https://samacharseva.in/de-addiction-centers-must-undergo-regular-inspections-nishant-jain/ Wed, 19 Aug 2026 13:29:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=28757 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने नशा मुक्ति केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केन्द्र निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हों।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र नियमानुसार संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, बीकानेर एसडीएम महिमा कसाना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा, ड्रग कंट्रोलर देवेन्द्र खेदावत, एएनटीएफ के महेन्द्र दत्त आदि मौजूद रहे।

बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि ने बताया कि ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा के तहत कोचिंग संस्थानों में सुझाव पेटिकाएं लगाई गई हैं। बैठक में एक दवा के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

]]>
दुष्कर्मी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला शंकरलाल गिरफ्तार https://samacharseva.in/man-arrested-for-sexual-assault-and-threatening-to-circulate-obscene-photos-and-videos/ Tue, 18 Aug 2026 15:02:30 +0000 https://samacharseva.in/?p=28692 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसरासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने की टॉप-10 सूची में शामिल दुष्कर्म के एक आरोपी शंकरलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में 26 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर जसरासर थाने में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विशेष अभियान के तहत जसरासर थाना पुलिस ने आरोपी शंकरलाल पुत्र मुरलीराम, उम्र 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से भाणेका, पुलिस थाना हदां, जिला बीकानेर का निवासी बताया गया है और वर्तमान में सिणियाला, थाना जसरासर क्षेत्र में रह रहा था।

कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी नोखा जर्नेल सिंह के सुपरविजन में की गई। जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

]]>
अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गुलाब सिंह गिरफ्तार https://samacharseva.in/youth-gulab-singh-arrested-with-an-illegal-country-made-pistol/ Tue, 18 Aug 2026 14:57:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=28689 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक गुलाब सिंह को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से हथियार की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर जेएनवीसी थाना पुलिस की टीम ने शिक्षण संस्थान क्षेत्र के सामने हाउसिंग बोर्ड रोड पर कार्रवाई करते हुए गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गुलाब सिंह, पुत्र रेवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष 8 माह, निवासी रामदेव मंदिर के पास, समंदसर रोड, लखासर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब और मारपीट के प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

आला अधिकारियों का रहा निर्देशन

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी शालिनी बजाज के सुपरविजन में जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। पुलिस अब आरोपी से हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुसंधान कर रही है।

]]>
मादक पदार्थ मामलों के तीन फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम https://samacharseva.in/reward-of-%e2%82%b95000-each-announced-for-three-absconding-accused-in-narcotics-cases/ Tue, 18 Aug 2026 14:27:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=28686 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) अवैध मादक पदार्थों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर जिला पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर इन तीनों वांछित आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने पर प्रत्येक के लिए 5 हजार रुपए का नकद इनाम रखा गया है।

पुलिस के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण संख्या 07 दिनांक 6 जनवरी 2026 में फरार आरोपी श्रवणराम पुत्र शिवलाल विश्नोई, निवासी खिंदासर, पुलिस थाना हदां, बीकानेर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15 और 29 के तहत दर्ज है।

इसी प्रकार नापासर थाना के प्रकरण संख्या 137, दिनांक 6 जुलाई 2025 में फरार आरोपी सुगनाराम फौजी पुत्र मोहनराम जाट, निवासी केड़ली, पुलिस थाना नोखा, बीकानेर पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18 और 29 के तहत मामला दर्ज है।

तीसरा आरोपी कमल विश्नोई पुत्र दीनदयाल विश्नोई, निवासी सर्वसिद्धि नगर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर है, जो नापासर थाने के प्रकरण संख्या 22, दिनांक 17 फरवरी 2026 में वांछित चल रहा है। इस आरोपी की गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया है।

 

]]>
बीकानेर में तीन आदतन अपराधियों की खुली नई हिस्ट्रीशीट https://samacharseva.in/new-history-sheets-opened-for-three-habitual-offenders-in-bikaner/ Tue, 18 Aug 2026 14:17:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=28682 उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला पुलिस ने जिले में बार-बार अपराध करने और आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले आदतन अपराधियों पर भी निगरानी का शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने तीन अपराधियों सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान, हेतराम उर्फ राकेश तथा सतपाल उर्फ सत्तू की नई हिस्ट्रीशीट खोलते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोटगेट थाना क्षेत्र के अपराधी सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान पुत्र अमजद अली, निवासी फड़ बाजार, पठानों का मोहल्ला तथा हाल कमला कॉलोनी, बड़ा कर्बला के पास, बीकानेर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास और धमकी जैसे गंभीर प्रकृति के पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है और प्रकरणों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

इसी तरह पांचू थाना क्षेत्र के हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट, निवासी नाथूसर, पुलिस थाना पांचू की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, नकबजनी और मारपीट के 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं हदां थाना क्षेत्र के सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र बस्तीराम विश्नोई, निवासी खिंदासर को भी आदतन अपराधी की श्रेणी में रखते हुए उसकी नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

]]>
नए विद्यार्थी परंपरा में ढलें, पासआउट रहें संस्‍कारित-डॉ. मेघना शर्मा https://samacharseva.in/new-students-should-embrace-tradition-and-outgoing-students-should-remain-grounded-in-values-dr-meghna-sharma/ Thu, 13 Aug 2026 09:25:02 +0000 https://samacharseva.in/?p=28662 तुषार-ट्विंकल बने मिस्टर व मिस फ्रेशर, दीदार-सुमित्रा बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

नीरज जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्‍यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने इतिहास विभाग के नए विद्यार्थियों को विभाग की परंपरा में ढलने संवरने का संदेश दिया। साथ ही डॉ. मेघना ने पासआउट होने वाले सीनियर विद्यार्थियों को सेवा व संस्कार के गुणों से अपने आसपास का वातावरण सुशोभित रखने का आह्वान किया।

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.2

डॉ. मेघना गुरुवार को विवि परिसर में जेन ज़ी के सीनियर विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर्स हेतु व जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर्स हेतु आयोजित फेयरवेल कॉम्बो पार्टी को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा युवा इस देश का भविष्‍य है। जेनजी के कंधों पर बड़ी जिम्‍मेवारी है। बॉलीवुड थीम पर आयोजित कॉम्बो पार्टी में आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायकों द्वारा तुषार व ट्विंकल को मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार व सुमित्रा को मिस्टर व मिस फेयरवेल घोषित किया गया। पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो व ग्रुप डांस किया, मिमिक्री की, गाने गाये तो एक दूसरे तो गुब्बारे फुलाने, गैस द सॉन्ग, जैसे गेम्स खिलाए।

इतिहास विभाग में जेन ज़ी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.1

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.1

कॉम्बो पार्टी का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट क्लास का रैंप वॉक रहा जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर डीजे की धुन पर कैटवॉक किया। कॉम्बो पार्टी में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार, सुशीला बिश्नोई शामिल रहे। पार्टी के आयोजन में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण, श्रुति आदि की विशेष भूमिका रही। पार्टी का प्रभावी संचालन सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थी मनीष बाबेल द्वारा किया गया। पार्टी शुरू करने से पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

]]>
पोक्सो व दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गुमानाराम गिरफ्तार https://samacharseva.in/fugitive-accused-carrying-a-reward-of-rs-5000-in-pocso-and-rape-cases-arrested-juvenile-detained/ Wed, 15 Jul 2026 15:42:49 +0000 https://samacharseva.in/?p=28586 USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)नापासर थाना पुलिस ने पोक्सो एवं सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी गुमानाराम नायक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले में वांछित एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध किया है। दोनों पर पुलिस मुख्यालय की ओर से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर 2025 को नापासर थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि एक नाबालिग किशोरी को रात करीब एक बजे घर की छत से बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया गया और उसका अपहरण कर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इस संबंध में थाना नापासर में मामला दर्ज कर वृत्त गंगाशहर के स्तर पर अनुसंधान शुरू किया गया था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी गुमानाराम पुत्र पेमाराम नायक (25), निवासी गुसाईसर, थाना नापासर को गिरफ्तार किया, जबकि एक वांछित विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया। दोनों को आगे की पूछताछ और अनुसंधान के लिए अनुसंधान अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक संजीव चौहान को सुपुर्द किया गया है।

इस प्रकरण में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शेष अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, हैड कांस्टेबल लिखमदास तथा कांस्टेबल वेदप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

]]>