Bikaner MP and Union Minister of State Arjunram Meghwal – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 26 Feb 2022 02:55:00 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Bikaner MP and Union Minister of State Arjunram Meghwal – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट करेगा 55 कन्याओं का कन्यादान https://samacharseva.in/bhaavana-meghavaal-memoriyal-trast-karega-55-kanyaon-ka-kanyaadaan/ Fri, 25 Feb 2022 14:43:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=18241 बीकानेर, (समाचारसेवा)। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट करेगा 55 कन्याओं का कन्यादान, भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का 16वां सामुहिक विवाह समारोह 28 फरवरी को पोलिटेक्निक मैदान में आयोजित किया जाएगा।

bhaavana meghavaal memoriyal trast karega 55 kanyaon ka kanyaadaan1

bhaavana meghavaal memoriyal trast karega 55 kanyaon ka kanyaadaan1

समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति होंगी। ट्रस्ट से जुड़े से रविशेखर मेघवाल ने बताया कि समारोह के दौरान 55 कन्याओं का कन्यादान विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए किया जाएगा।

सामुहिक विवाह समारोह में इस बार 55 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। इनमें पीराराम-आशा, प्रकाश-मौनिका, गणेश-ईशा, कालूराम-भंवरी, बिशनलाल-धापू,

जितेन्द्र-सरोज, भंवरलाल-माया, तेजपाल-बसंती, संजय-झुमा, मुकेश-ज्योति, पूनमचंद-गंगा, दूलीचंद-पार्वती, सुखदेव-राधा, अशोक-सुनीता, ओमप्रकाश-मनीषा, हेतराम-बस्टु, भूराराम-मैना, रामेश्वर-निरमा,

लेखराम-काली, चन्द्रप्रकाश-पूजा, विशाल-सेवा, तेजाराम-संतोष, रामपाल-सम्पत, कानाराम-शारदा, राजूराम-पूजा, प्रेमकुमार-टीना, मुकेश-सुनीता, रामलाल-जयश्री, पूनमचंद-पिंकी, मुकेश-प्रियंका,

गणेश-चनणा, सिकंदर-सुनीता, गजेन्द्र-आशा, भागीरथ-कांता, सोनाराम-मंजू, रेखाराम-उर्मिला, पुखराज-टीना, सुन्दरलाल-लाली, मुकेश-रोशनी, गोपालराम-लीला, राजू-तोली, जितेन्द्र-मनीषा, बलराम-माया,

संदीप-चंपा, राजेन्द्र-फुस्बा, मघाराम-रेखा, धनराज-काली, छोटूराम-मूली, सुशीलकुमार-जमना, किशनाराम-प्रेमा, गणपतराम-लक्ष्मी, संजय-जयश्री, गणेशाराम-हरखू, बबलू-सरोज तथा कैलाश-कांता शामिल हैं।

बाराती-घरातियों को बांटे पीले चावल

विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिये संबंधित लोगों को पीले चावल बांटे गए।  उन्होंने बताया कि विवाह वाले परिवारों को शुक्रवार को विवाह की आवश्यक सामग्री ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई।

मेघवाल ने बताया कि विवाह समारोह की तैयारी शुक्रवार से विधिवत रूप से गणेश पूजन के साथ शुरूआत की गई।  आने वाले तीन दिनों में विवाह की सारी रस्में अदा की जायेगी।

पोलिटेक्निक मैदान में होगा ट्रस्ट का 16वां सामुहिक विवाह समारोह

सामुहिक विवाह समारोह पोलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में होगा। विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े जैसलमेर, श्रीगंगानगर, घड़साना, पदमपुर, सालासर, नागौर, बीकानेर, खाजूवाला, नोखा, कोलायत, पूगल,

किस्तुरिया, छतरगढ़, नगासर, भीनासर, हुसंगसर, लूणकरनसर, नालबड़ी, देशनोक, सींथल आदि क्षेत्रों से हैं।

]]>
अमित शाह,  धर्मेन्‍द्र प्रधान के बाद अब अर्जुन मेघवाल भी कोरोना की चपेट में https://samacharseva.in/after-amit-shah-dharmendra-pradhan-now-arjun-meghwal-is-also-vulnerable-to-corona/ Sat, 08 Aug 2020 17:25:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=11437 बीकानेर, (samacharseva.in)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान के बाद अब बीकानेर के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मेघवाल को शनिवार 8 अगस्त सुबह एम्स ट्रोमा सेंटर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉ नीरज निश्चेल के नेतृत्वे में मेघवाल का इलाज चल रहा है। चिकित्‍सकों का कहना है कि केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल को हालांकि कोरोना का हल्का संक्रमण है। उन्हें शारीरिक रूप से अधिक परेशानी नहीं है। उन्‍होंने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र होने के कारण मेघवाल को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

इस वजह से उन्हेंन एम्सह ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान के बाद अब कोरोना से पीड़ित हुए हैं। शाह और प्रधान गुरुग्राम स्थिेत मेदांता अस्पदताल में भर्ती हैं।

]]>
कोरोना से बचाएगा “भाभीजी” का पापड़ https://samacharseva.in/bhabhiji-papad-will-save-you-from-corona/ Thu, 23 Jul 2020 12:02:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=10720 बीकानेर (samacharseva.in)। कोरोना से बचाएगा “भाभीजी” का पापड़, बीकानेर के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तहत बनाए गए एक ऐसे पापड़ की जानकारी दी है जो लोगों को कोरोना के कोप से बचा सकता है। मेघवाल के अनुसार “भाभीजी” पापड़ कोरोना से बचाएगा।

इससे कोरोना वायरस से लडने के लिए जो एंटीबॉडी डेवलप होने के लिए जो साधन है, खाने के माध्‍यम से बॉडी में जाएंगे और कोरोना वायरस की लडाई में ये पापड़ मददगार साबित होग। उन्‍होंने पापड़ निर्माता सुनील भंसाली को शुभकामनाएं दी।

“Bhabhiji” papad will save you from Corona

Bikaner (samacharseva.in). Papad of “Bhabhiji” will save from Corona, Bikaner MP and Union Minister Arjunram Meghwal has informed about a papad made under the Self-Reliant India Campaign which can save people from the wrath of Corona.According to Meghwal, “Bhabhiji” will save papad corona.

In order to fight the corona virus, the means for developing antibodies will go into the body through food and these papad will be helpful in fighting the corona virus. He wished papad producer Sunil Bhansali.

]]>
पॉयलट पर सीएम गहलोत का बयान अमर्यादित, स्तरहीन : अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/cm-gehlots-statement-on-pilot-indecisive-levelless-arjunram-meghwal/ Mon, 20 Jul 2020 14:48:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=10654 बीकानेर, (samacharseva.in)। पॉयलट पर सीएम गहलोत का बयान अमर्यादित, स्तरहीन : अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट  को निकम्मा, नाकारा और धोखेबाज कहे जाने पर तिखी प्रतिक्रिया देते हुये बीकानेर के सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को अपने ही राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति के लिये इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता है। 

मेघवाल ने कहा कि जहां सारा देश कोरोना जैसी महामारी में एकजुट होकर कोरोना को हराने में लगे हुये हैं वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी आलीशान होटलों में मूवी देखकर और अपने ही अर्न्तकलह को लेकर आये दिन अमर्यादित बयान देते जा रहे हैं।  हालांकि केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने यह भी कहा कि सीएम गहलोत के ऐसे बयानों पर आश्चर्य नहीं होना चाहिये क्योंकि कांग्रेस पार्टी का ऐसे तुच्छ और अमर्यादित बयानों से लम्बा नाता रहा है। 

मेघवाल ने कहा कि वो मुख्यमंत्री गहलोत से पुछना चाहता हैं कि जो आरोप पायलट पर निकम्मा, नाकारा और धोखेबाज का आप लगा रहे हैं तो फिर आपने उनको उप मुख्यमंत्री और इतने साल तक प्रदेशाध्यक्ष किस आधार पर रखा? उन्होंने कहा कि गहलोत द्वारा रचित इस पटकथा का पर्दा अब उठ चुका है और जनता यह जान चुकी है कि गहलोत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिये हर दिन किसी न किसी नये चहरे पर आरोप लगाती रही है। 

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि इस पार्टी के अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के लिये चोर शब्द का इस्तमाल करते हैं।  जबकि वो ही राहुल गांधी लोकसभा में प्रधानमंत्री जी को गले भी लगाते हैं जो कि महज छलावा और दिखावा था। मेघवाल ने कहा कि  जिस पार्टी का अध्यक्ष अगर देश के प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे तुच्छ शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं तो लोकतंत्र में उस पार्टी के नेताओं से और क्या उम्मिद कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रूपये के मुल्य में गिरावट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वृद्ध माता की उम्र से तुलना की थी।  मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने हमारे प्रधानमंत्री को अनपढ़ और गंवार कहा था। कांग्रेसी नेता मणीशंकर अययर ने प्रधनमंत्री मोदी को नीच आदमी बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता सी.पी. जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की जाति और धर्म पर सवाल उठाये थे। साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास कैसा रहा है। 

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की पूरानी परम्परा रही है कि यदि प्रधानमंत्री या कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कोई ‘‘गांधी नाम’’ नहीं हो तो पार्टी अपमान व अपशब्दों का एक सिलसिला शुरू कर देती है जो कि इन्होनें प्रधानमंत्री मोरारजी देशाई, चरणसिंह या फिर कांग्रेस अध्यक्ष रहे सीताराम केसरी सभी को अपने-अपने दौर में ऐसे बयानों का सामना करना पडा था।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इन्हीं परम्पराओं के चलते आज राजस्थान की राजनीति पूरी तरह से प्रभावित हुई है। 

मुख्यमंत्री गहलोत को कोरोना महामारी में आम जनता के लिये धरातल पर मदद करनी चाहिये ऐसे समय में अपने ही नेताओं पर कीचड़ उछालकर राजनीति कर रहे हैं। मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत आये दिन भाजपा नेताओं और अपने ही नेताओं पर जिस तरह से अमर्यादित स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह पूरी तरह लोकतंत्र के विपरीत है।  

]]>
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी, मनमोहन सिंह के विचारों को ही आगे बढ़ाया : अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/pm-modi-worked-on-the-ideas-of-mahatma-gandhi-indira-gandhi-manmohan-singh-arjunram-meghwal/ Wed, 15 Jul 2020 14:31:09 +0000 https://samacharseva.in/?p=10485 बीकानेर, (samacharseva.in)। केन्द्रीय मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तो मोदी सरकार का आभार जताना चाहिये क्योंकि उन्होनें महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के विचारों को ही आगे बढाने का काम किया है। वर्तमान में राजस्थान की सरकार को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर अपना बयान देते हुए मेघवाल ने कहा कि आज राजस्थान की आम जनता व्यथित है। 

indira ji manmohan ji gandhi ji

 

राजस्थान सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी आज ऐसा प्रतीत होता है कि वो जनता के मुद्दों से कोसों दूर है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनता को गुमराह करके चुनाव तो जीत लिया लेकिन उसके बाद से ही अर्न्तकल्ह के अलावा विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जहां राजस्थान में जनता कोरोना जैसी महामारी से पीड़ित है ऐसे समय में भी जनता का ध्यान नहीं रखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पद को बचने में लगे हुये हैं जिसका आरोप वो लगातार मोदी अमित शाह पर लगा रहे हैं, पहले राज्यसभा के नाम पर सरकारी खजाने के करोडो रूपये खर्च कर विधायकों को होटलों में रखा अब फिर करोडो रूपये खर्च कर अपनी सत्ता बचने में लगे है। 

arjunram meghwal MP bikaner

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुये साफ किया कि भाजपा द्वारा राजस्थान में गहलोत सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रदेश की गहलोत सरकार अपने ही अर्न्तकल्ह से ग्रसित है।   केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जहां भाजपा में एक तरफ बूथ स्तर से लेकर राष्टÑीय अध्यक्ष तक सभी चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से होते हैं क्योंकि भाजता खुद लोकतंत्र पर चलने वाली पार्टी है यही कारण है कि आज देश का लोकतंत्र मजबूत हो रहा है, वहीं दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में चुनाव वंशवाद गुलामी की परम्परा के अधीन होते हैं। 

कांग्रेस पार्टी पर एक ही परिवार का वर्चस्व रहा है और हमेशा से यही अध्यक्ष पद पर रहे हैं।  जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में अगले पार्टी अध्यक्ष कौन होंगे यह कोई नहीं जानता जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा यह कोई भी आसानी से बता सकता है।  केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि  कांग्रेस के पास न नेता है, न नारे है, न दिशा, न कार्यक्रम है, न रणनीति है, न ईच्छा है, न भविष्य को लेकर कोई सोपान है। 

]]>
पोर्ट पर पड़े माल का नहीं देना पड़ेगा विलम्ब शुल्क – कल्ला https://samacharseva.in/delay-charges-will-not-be-levied-for-goods-lying-at-the-port/ Sun, 26 Apr 2020 08:02:20 +0000 https://samacharseva.in/?p=8861 बीकानेर, (samacharseva.in)। राजस्थान वूलन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि ऊन व्यवसायियों से देश के विभिन्न पार्टों पर पड़े उनके माल पर विलम्ब शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार के इस निर्णय से ऊन व गलीचा उद्यागे से जुड़े उद्योगों को बडी राहत मिली है।

कल्‍ला ने बताया कि कोविड-19 रोकथाम के लिये किए गए लॉकडाउन में ट्रासंपोर्टेशन कार्य बंद थे। इसके चलते 500 कन्टेनर देश के विभिन्न पार्टे विशेषकर मून्‍दरा पोर्ट व नावा सेवा पार्टे पर रुके पड़े थे। जिन पर पोर्ट प्रशासन विलम्ब शुल्क डिमांड कर रहा था।

एसोसिएशन के अध्‍यक्ष कल्‍ला सहित सचिव जय सेठिया, संजय मोहित राठी, अशोक सुराणा, गौरीशंकर सामेनी ने ऊन व्यवसायियों की वाजिब मांग को सरकार तक पहुंचाने पर बीकानेर के सांसद व केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मांग पर कार्रवाई करने के लिये केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकूर, कस्टम कमीशन के अधिकारियों, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बार्डे के चैयरमैन अजित कुमार का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Delay charges will not be levied for goods lying at the port.

Bikaner, (samacharseva.in). Kamal Kalla, president of Rajasthan Woolen Industries Association, said that wool merchants will not be late charged on their goods lying on different parts of the country.

They said that this decision of the Central Government has brought great relief to the industries associated with wool and rug industries. Kalla said that the transportation operations were closed in the lockdown for Kovid-19 prevention. Due to this, 500 containers stopped at various parts of the country, especially Moondora Port and Nava Seva Port.

On which the Port Administration was seeking late fee. Association President Kallad along with Secretaries Jai Sethia, Sanjay Mohit Rathi, Ashok Surana, Gaurishankar Sameni, Bikaner MP and Union Minister of State Arjunram Meghwal on taking the demand of wool traders to the government, Union Minister Anurag Thakur to act on the demand , Gratitude to Ajit Kumar, Chairman of the Customary Commission and Customs Board, Customs Commissioners.

]]>