Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Sep 2024 17:52:14 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकेईएसएल 20 दिन बाद अभियान चलाकर निशुल्‍क बदलेगी कटी हुई सर्विस केबिल https://samacharseva.in/electricity-company-will-run-a-campaign-after-20-days-and-change-the-cut-service-cable-for-free/ Tue, 25 Aug 2020 10:33:26 +0000 https://samacharseva.in/?p=12226 निःशुल्क सर्विस केबिल बदलवाने के लिए देना होगा आवेदन

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकेईएसएल 20 दिन बाद अभियान चलाकर निशुल्‍क बदलेगी कटी हुई सर्विस केबिल, बीकेईएसएल की ओर से शहर में घरों व दुकानों में कटी हुई (क्षतिग्रस्‍त) सर्विस केबिल पकडने के लिए अभियान “शुरू किया जा रहा है। इस अभियान से पहले सभी उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्‍शन की कटी सर्विस केबिल को स्वैच्छिक बदलने का एक मौका दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ “शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि यह अभियान 20 दिन बाद “शुरू किया जाएगा। इसके बाद यदि किसी उपभोक्ता की सर्विस केबल कटी हुई पाई जाती है और जहां बिजली के दुरूपयोग होने की संभावना है, तो बीकेईएसएल ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

इस तरह के मामले बिजली चोरी के रूप में दर्ज किए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि “शहर में बडी तादाद में उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्‍शन की सर्विस केबिल कटी हुई है। ऐसी केबिल से हादसा होने का खतरा बना रहता है। भट्टाचार्य कहा कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्‍शन की सर्विस केबिल कटी हुई है वे 20 दिन के अन्दर आवेदन कर अपनी कटी सर्विस केबिल बदलवा ले।

बीकेईएसएल आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की सर्विस केबिल निःशुल्क बदलेगी। कम्पनी आगामी 20 दिन बाद कटी हुई सर्विस केबिल पकडने के लिए बडे स्तर पर अभियान “शुरू करेगी।

 

]]>
चालीस करोड़ रुपये के घाटे में चल रही है बीकेईएसएल https://samacharseva.in/bkesl-is-running-at-a-loss-of-forty-crore-rupees/ Fri, 12 Jun 2020 14:23:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=9273 नीरज जोशी

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर शहर को बिजली सप्लाई करने वाली निजी कंपनी बीकानेर इलेक्ट्रीसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) वर्तमान में 40 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में चल रही है। बीकानेर में 2017 से अपना ऑपरेशन शुरू करने वाली इस कंपनी बीकानेर में 20 सालों का करार है। कंपनी के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य का कहना है कि आगामी तीन वर्षों में घाटा कम होने की पूरी उम्मीद है।

बीकानेर के पत्रकार नीरज जोशी से बातचीत में भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी ने बीकानेर के बिजली तंत्र को सुधारने के लिये 90 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए। शांतनु ने माना कि बिजली की चोरी भी घाटे की एक बड़ी वजह है। इसके लिये बिजली चोरी को रोकने के लिये सभी स्तर के प्रयास जारी है। कंपनी का ध्येय उपभोक्ता को प्रोपर सर्विस देने का है। बिजली बिल माफ करने के सवाल पर सीओओ ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं आये हैं।

जो भी आदेश सरकार या डिस्कॉम से आयेंगे उन्हें शतप्रतिशत लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने कंपनी को जो भी आदेश दिये हैँ उनको पूरी तरह लागू किया गया है।  अंतिम तिथि से पूर्व बिल का भुगतान करने वालों को जो छूट देने की घोषणा सरकार ने की है वह छूट उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

COO of Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) Shantanu Bhattacharya
COO of Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) Shantanu Bhattacharya

शांतनु ने माना कि बीकानेर में बिजली की चोरी एक महामारी का रूप ले चुकी है। लॉकडॉउन कॉल में बिजली चोरी की घटनाओं में बढोतरी हुई। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के कारण विजिलेंस के काम भी प्रोपर तरीके से नहीं हो सके। शहर में कहां चोरी होती है हमारी नजर में हैं। निगरानी में है। बिजल मित्रों से सूचना मिलती है। मीडर रिंडिंग से पता कर ऐनालाइज  किया जा रहा है। ताकि कार्रवाई की जा सके। बिजली चोरी की घटनाओं का असर ईमानदार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

Dainik Navjyoti Bkaner 13-06-2020
Dainik Navjyoti Bkaner 13-06-2020

अभी तो बिजली चोरी पर जुर्माना ही वसूला जा रहा है कानून में बिजली चोरी आपराधिक घटना है जिसकी जमानत भी नहीं हो सकती। बीकानेर में बिजली चोरी के अधिक मामले दर्ज नहीं कराये जा सके हैँ क्योंकि यहां बिजली थाने को लेकर कुछ इश्यू है। उसका निस्तारण के प्रयास किया जा रहे हैं। सरकार की ओर से भी बिजली छीजत घटाने का प्रयास किया जा रहा है। साल के अंत तक विभिन्न परेशानियों पर काबू किया जा सके इसके प्रयास जारी है।

]]>