bikaner education – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Sep 2024 02:22:09 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bikaner education – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 शाकद्वीपीय समाज ने ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान से नवाजा https://samacharseva.in/shakdwipi-society-awarded-ritu-sharma-with-the-best-creation-award/ Wed, 01 Nov 2023 11:44:49 +0000 https://samacharseva.in/?p=21679 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  शाकद्वीपीय समाज ने ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान से नवाजा, शाकद्वीपीय समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को आयोजित समारोह में साहित्यकार कवयित्री ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कवयित्री ऋतु शर्मा को श्रीफल, पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर ऋतु शर्मा ने कहा कि समाज द्वारा उनके सृजन एवं लेखन के लिए सम्मानित किए जाने पर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

कवयित्री ने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का संबल ही है जिससे आज समाज में महिला साहित्यकार व अन्य प्रतिभाएं अपने अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में ऋतू शर्मा को उनकी लिखि पुस्तक सरप्राइज के लिए उन्हें मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य का पुरस्कार मिला था।

समारोह में शंकर सेवग, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, शिवरतन, संजय शर्मा, वीणा शर्मा, उर्मिला शर्मा आदि गणमान्य जन शामिल हुए। शंकर सेवग ने ऋतु शर्मा की उपलब्धियों का वर्णन किया और लेखन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु मंगलकामनाएं दीं।

]]>
चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि आवंटित https://samacharseva.in/twenty-five-twenty-five-bighas-of-land-allotted-to-four-international-players/ Wed, 14 Sep 2022 14:34:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=19569 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि आवंटित, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शालिनी पाठक, राजू लाल चौधरी, राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को 25-25 बीघा भूमि का आवंटन किया गया है।

उपनिवेशन आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि  बुधवार को उपनिवेशन विभाग की ओर से इन खिलाडियों को पट्टे भी वितरित कर दिये गए।

उपनिवेशन आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उपनिवेशन क्षेत्र में भूमि आवंटन की योजना के तहत यह आवंटन किया गया है। इसके तहत शालिनी पाठक और राजू लाल चौधरी को निःशुल्क आवंटन किया गया।

वहीं राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को कीमतन आवंटन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया, उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, तहसीलदार बिहारी लाल मौजूद रहे।

]]>
लोगों ने देखा, चमचमाता नया बीकानेर, खींची सेल्‍फी https://samacharseva.in/people-saw-the-shining-new-bikaner-took-selfies/ Sun, 04 Sep 2022 15:14:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=19382 बीकानेर, (समाचार सेवा)  लोगों ने देखा, चमचमाता नया बीकानेर, खींची सेल्‍फी, शहर में ऐतिहासिक स्मारकों, सर्कल्स, मूर्तियों और टैंक्स की विशेष साज सज्जा का तीन दिवसीय विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहा।

बड़ी संख्या में लोगों ने इन स्थानों का अवलोकन किया। महिलाओं और बच्चों ने जमकर सेल्फी का आनंद लिया। सर्कल्स पर सजी रंगोलियां, रंग-बिरंगी लाइटिंग, साफ-सफाई आमजन की उत्सुकता का केंद्र बनी रही।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन व जिला प्रशासन की इस पहल का सभी ने स्वागत किया। शाम होते-होते शहीद स्मारक और वार मेमोरियल, सेल्फी प्वाइंट, शहीद हेमू कालाणी सर्किल, रोटरी सर्किल, जयनारायण व्यास सर्किल,

महर्षि गौतम सर्किल, अंबेडकर सर्किल, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, इंदिरा फाउंटेन, राव बीकाजी सर्किल चहल पहल नजर आई।

आमजन ने यहां जमकर फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय  है कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाने के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

]]>
जर्जर मंदिरों का पुनःउत्थान करेगा पुनरूत्थान चैरीटेबल फाउण्डेशन https://samacharseva.in/resurrection-charitable-foundation-will-revive-the-dilapidated-temples/ Tue, 01 Mar 2022 06:19:18 +0000 https://samacharseva.in/?p=18273 बीकानेर, (समाचार सेवा)। जर्जर मंदिरों का पुनःउत्थान करेगा पुनरूत्थान चैरीटेबल फाउण्डेशन, बीकानेर में जर्जर अवस्था में स्थित मंदिरों के पुनः उत्थान करने के उद्देश्य से पुनरात्थान चैरीटेबल फाउण्डेशन का गठन किया गया है।

फाउण्डेशन के अध्यक्ष विमल सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा जन सहयोग से जिले में जीर्ण-शीण स्थिति वाले मंदिरो के हालात सुधारे जाएगें। इस कार्य को प्रारम्भ करने के से पहले सोमवार 28 फरवरी को शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर विमर्शानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

उन्‍होंने बताया कि सोमवार को ही फाउण्डेशन के पोस्टर का विमोचन विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने किया। समारोह में श्रीनारायण सोनी, खेमचंद सोनी, श्याम सुंदर सोनी, सचिन सोनी, उमेश रंगा आदि फाउण्डेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ शपथ ग्रहण समारोह https://samacharseva.in/shree-chhanyati-brahmin-mahasangh-oath-taking-ceremony/ Thu, 17 Feb 2022 16:43:56 +0000 https://samacharseva.in/?p=18169 मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहन कड़ेला की रिपोर्ट, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ शपथ ग्रहण समारोह, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को टाउन हॉल में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मुख्य कार्यकारिणी के 44 पदाधिकारियों के साथ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चारु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद शर्मा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज सुरोलिया, नगर अध्यक्ष अरविंद जाजडा,

संस्कार एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश ओझा, लोकसेवक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंजी. अरुण पाण्डे और तहसील अध्यक्ष रमेश पारीक को पद की शपथ दिलाई।

समारोह में शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द महाराज, महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल जाजड़ा, नए अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचन्द आसोपा, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी गजानन्द शर्मा ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में कामेश्वर प्रसाद सहल, खेताराम तावणिया, श्रीधर शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पाराशर नारायण शर्मा ने किया।

]]>
समाचार सेवा बीकानेर शुक्रवार 22 जनवरी 2021 मोर्निंग रिपोर्ट https://samacharseva.in/samachar-seva-bikaner-friday-22-january-2021-morning-report/ Fri, 22 Jan 2021 03:15:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=14052 बीकानेर, (समाचार सेवा)। समाचार सेवा बीकानेर शुक्रवार 22 जनवरी 2021 मोर्निंग रिपोर्ट, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिये बीकानेर निवासी चार वर्षीय बच्ची खुशी ने अपने गुल्लक में पिछले पांच माह में जमा किए सारे रुपये-पैसे राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सौंप दिये हैं।

खुशी ने गुरुवार को रानी बाजर स्थित शकुंतला भवन में राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रचारक प्रशांत आजाद को अपना गुल्लक सौंपा। खुशी के परिजनों ने बताया कि पिछले पाँच माह से परिवार के सदस्यों द्वारा जो भी राशि खुशी को मिली वह उसे गुल्लक में जमा करती रही।

अब अपना वह गुल्लक श्रीराम मन्दिर के निर्माण कार्य के लिये सौंप दिया।

हिन्दु जागरण मंच हिन्दु धर्म और समाज पर हुए हर हमले का समुचित प्रतिकार करेगा : जेठानंद व्यास

बीकानेर, (समाचार सेवा)स्थानीय धरनीधर ऑडिटोरीयम में हिन्दु जागरण मंच की ओर से हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए हिन्दु जागरण मंच जोधपुर प्रान्त के महामंत्री जेठानन्द व्यास ने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दु धर्म पर चारों ओर से हमले हो रहे हैं।

हिन्दु जागरण मंच हिन्दु धर्म और समाज पर हुए हर हमले का समुचित प्रतिकार करेगा : जेठानंद व्यास

उन्होंने कहा कि हिन्दु जागरण मंच हिन्दु धर्म और समाज पर हुए हर हमले का समुचित प्रतिकार करेगा और माकूल जवाब देगा। व्यास ने कहा कि लव जेहाद व ओटीटी प्लेटफार्म पर तांडव वेबसीरिज के माध्यम से हिन्दु धर्म को आहत करने का दु:साहस किया जा रहा है। यह अब बर्दाश्त नहीं होगा।

व्यास ने कहा कि अयोध्या में राम मन्दिर हर हिन्दु की अस्मिता का प्रतिक है। सभी हिन्दुओं को मन्दिर के निर्माण के लिए उचित समर्पण राशि स्वेच्छा से देनी चाहिये।

मुख्यवक्ता नगर कार्यवाह उमेश भाई ने कहा कि इस देश में गुरू गोविन्दसिंहजी द्वारा धर्म के प्रति त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिशाल स्थापित की है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दु जागरण मंच बीकानेर महानगर के महामंत्री अंकित भारद्धाज ने किया।

बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल में गुलाम हुसैन के एकल तबला वादन से मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल के सातवें दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बीकानेर के प्रशिद्ध तबला वादक  गÞुलाम हुसैन के एकल तबला वादन की प्रस्तुति से हुई. गुलाम हुसैन ने तबले पर विभिन्न रागों को बजाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।


बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल में गÞुलाम हुसैन के एकल तबला वादन से मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

गुलाम हुसैन के   साथ हारमोनियम पर संगत इस्लामुद्दीन ने दी। कार्यक्रम में नापासर के कलाकार भवानी शंकर, महावीर लोहार, मांगीलाल, किशनलाल ने डेरूं वादन, गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में कृति चर्चा कार्यक्रम के तहत मनीषा कुलश्रेष्ठ की पुस्तक मल्लिका पर अमित गोस्वामी ने लेखिका की रचना यात्रा पर संवाद किया।

वहीं गुरुवार को रूरल एन्ड  सस्टेनेबल टूरिज्म इन राजस्थान विषय पर हुई परिचर्चा में आई ए एस श्रेया गुहा ने कहा कि कोरोना काल के पश्चात राजस्थान में रूरल टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। पत्रकार सोइती बनर्जी और बांग्लानाटक से जुड़े अमितावा भटाचार्य ने भी विचार रखे।

फेस्टिवल से जुड़े दीपांशु तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन विजय दान देथा की कहानी पर रचे गए नाटक मूजी सूरमा के प्रदर्शन से हुआ। नाटक में जयपुर के रंगकर्मी अजीत सिंह पालावत एवं रंगकर्मी इप्सिता चक्रवर्ती ने अभिनय किया।

नो रिफ्लेक्टर नो वाहन ऑन रोड अभियान 26 से

बीकानेर, (समाचार सेवा)परिवहन आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि विभाग 26 जनवरी से नो रिफ्लेक्टर नो वाहन ऑन रोड अभियान चलाएगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में एक भी वाहन सड़क पर ऐसा चलता नहीं मिलेगा, जिसके आगे और पीछे रिफ्लेक्ट नहीं लगा हो।

नो रिफ्लेक्टर नो वाहन आॅन रोड अभियान 26 से

जैन गुरुवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के आईएबीएम हॉल में बीकानेर, अजमेर एवं सीकर के परिवहन रीजन के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाएगी जो उच्च गुणवत्ता की होगी।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी से सभी निरीक्षक और अधिकारी अपना लोकेशन जहां वे खड़े होकर चालान काटते हैं उसका फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे।बैठक में अपर परिवहन आयुक्त महेंद्र कुमार खींची, आकाश तोमर, प्रवीण ,आशीष यादव सहित बीकानेर सीकर एवं अजमेर जिले के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी व जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित थे।

कुलपति ने किया परीक्षाओं का औचक निरीक्षण

बीकानेर, (समाचार सेवा)स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को कृषि महाविद्यालय में स्रातक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।

कुलपति ने किया परीक्षाओं का औचक निरीक्षण

कुलपति ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों के हाथ सेनेटाइज करवाए जाएं। बिना मास्क कोई भी विद्यार्थी प्रवेश नहीं करे।

विद्यार्थियों के बीच आवश्यक दूरी रखी जाए। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. आई. पी. सिंह मौजूद रहे।

मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेर, (समाचार सेवा)नगरपालिका चुनाव-2021 के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया गया।

मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी व नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, मास्टर ट्रेनर  वाई. बी. माथुर,  विपिन सैनी,  शमिन्द्र सक्सेना, राधाकिशन सोनी, नवदीप सिंह बैंस, राजाराम आदि ने मतदान प्रक्रिया एवं ई वी एम संचालन का गहन प्रशिक्षण दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया कोरोना एडवाइजरी पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, (समाचार सेवा)जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को नगर पालिका चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर लगाये जाने वाले कोरोना जागरुकता संबंधित बैनर का विमोचन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया कोरोना एडवाइजरी पोस्टर का विमोचन

इन पोस्टर्स को 22 से 25 जनवरी तक सभी मतदान केन्द्रों पर चस्पा किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेव राम धोजक ने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ के माध्यम से मतदाता जागरुकता की गतिविधियों के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना के लिए मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई, राजेन्द्र जोशी तथा हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

बीकानेर, (समाचार सेवा)नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ के नगर पालिका सभागार में आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। उपखण्ड अधिकारी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना से बचाव के प्रति जागरुकता बेहद जरुरी है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानीशंकर व्यास, स्वीप प्रकोष्ठ के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी, सह समन्वयक हरि शंकर आचार्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में तहसीलदार जयनारायण, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. आर्य, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी मौजूद रहे।

मोहित जाजड़ा, विजय ओझा विफा उपाध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर, (समाचार सेवा)मोहित जाजड़ा, विजय ओझा को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की शहर इकाई में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मोहित जाजड़ा, विजय ओझा विफा उपाध्यक्ष मनोनीत

युवा प्रकोष्ठ महामंत्री जितेंद्र भादाणी ने बताया कि  जाजड़ा व ओझा की नियुक्ति शहर अध्यक्ष अध्यक्ष विजय पाईवाल व शहर प्रभारी मुकेश सारस्वत की अनुशंसा से की गई है।

नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने को कहा गया है।

निपुण रोवर, रेंजर प्रशिक्षण में शामिल होंगे डूंगर कॉलेज विद्यार्थी

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजकीय डूंगर महाविद्यालय के 42 सदस्यीय  रोवर, रेंजर का एक समूह 21 से 25 जनवरी तक देवीकुण्डसागर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स मण्डल मुख्यालय बीकानेर आयोजित जिला स्तरीय निपुण रोवर, रेंजर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा। यह दल गुरुवार को कॉलेज से रवाना हुआ।

निपुण रोवर, रेंजर प्रशिक्षण में शामिल होंगे डूंगर कॉलेज विद्यार्थी

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि शिविर में छात्र संघ अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में 36 छात्र तथा 6 छात्रायें भाग ले रहे हैं। दल रवानगी कार्यक्रम में सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष, डॉ. सतीश महला, डॉ. सुशील यादव, डॉ. अनिल बारिया, डॉ. मधुसुदन शर्मा, रेंजर प्रभारी डॉ. शिल्पा यादव, डॉ. सुनीता गोयल उपस्थित रहे।

कलक्टर मेहता ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर की बालिका दिवस सप्ताह की शुरूआत

बीकानेर, 21 जनवरी। राष्‍ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को जागरूकता साईकिल रैली का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया।

साईकिल रैली में बच्चियों का उत्साह देखने लायक था। म्यूजियम चैराहे से सांगलपुरा होकर पंचायत समिति परिसर पहुंचने पर रैली का स्वागत किया गया। पंचायत समिति में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी के मुख्य आतिथ्य में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता की प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी, महिला पर्यवेक्षक ’योति बिश्नोई, मंजू भांभू माया बिश्नोई, रश्मी व्यास, सुमन विश्नोई, विमला व महिला सलाह सुरक्षा केन्द्र के समन्व्यक मंजू नागल, प्रीतम सैन, मोनिका सैन शामिल हुए। धन्यवाद संरक्षक अधिकारी सतीश परिहार ने व्यक्त किया।

नगरपालिका चुनाव : 26 से 28 जनवरी तक सूखा दिवस

बीकानेर, (समाचार सेवा)नगरपालिका चुनाव 2021 के तहत सम्बंधित निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किमी परिधीय क्षेत्रों में 26 जनवरी सायं 5 बजे से 28 जनवरी सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी सूखा दिवस की घोषणा की है।

वेटरनरी विवि में पीएच.डी. व पीजी की 110 सीटों पर हुआ प्रवेश

बीकानेर, (समाचार सेवा)वेटरनरी विश्वविद्यालय में पीएच.डी. एवं स्रातकोत्तर पाठ्यक्रम में 18 व 19 जनवरी को आयोजित कांऊसलिंग में 110 अ•यर्थियों को प्रवेश दिया गया है। अधिष्ठाता, स्रातकोत्तर अध्ययन प्रो. जी.एन. पुरोहित ने बताया कि पूर्व में आयोजित प्री-पी.जी./पीएच.डी. परीक्षा में मेरिट के आधार पर विभिन्न विषयों में प्रवेश दिया गया है। स्रातकोत्तर शिक्षा की 99 एवं पीएच.डी. में 11   सीटों पर प्रवेश मिला है।

पूरक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

बीकानेर, (समाचार सेवा)महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने से वंचित परीक्षार्थी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 23 जनवरी तक आॅनलाईन आवेदन भरने की अनुमति प्रदान की गई है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.एस. खीचड़ ने बताया कि आॅनलाईन आवेदन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पूरक परीक्षा (सैद्वाान्तिक) 27 जनवरी से 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

विधि स्रातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बीकानेर, (समाचार सेवा)रामपुरिया विधि महाविद्यालय में एलएल.बी. प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 30 जनवरी तक शुरू रहेगी। विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाईट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने बताया कि एलएल.बी. के लिये आवेदन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं मेरिट के आधार पर तथा राज्य सरकार, बार काउंसिल आॅफ इण्डिया निर्देशानुसार छूट का प्रावधान है। इसमें आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए भी पृथक आरक्षण का प्रावधान है।

डॉ. जोशी ने बताया कि महाविद्यालय में विधि स्रातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीसीएल एवं डीएलएल में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। कक्षायें 27 जनवरी से शुरू होंगी।

संक्रामक रोग संस्थान के लिए भूमि चिन्हित

बीकानेर, (समाचार सेवा)सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा संक्रामक रोग संस्थान का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। इसके लिये टिड्डी नियंत्रण कार्यालय के पास भूमि चिन्हीकरण का कार्य कर लिया गया है।

निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा फेजवाइज किया जायेगा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शैतान सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने बताया कि ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ कल्ला द्वारा संक्रामक रोग संस्थान के लिए राज्य सरकार से 7 करोड़ रूपये सार्वजनिक निर्माण विभाग को स्वीकृत करवाए जाएंगे।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हेतु अधीक्षक के नेतृत्व में पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है। सहायक आचार्य मेडिसिन डॉ. मनोज माली को नोडल अधिकारी व वरिष्ठ प्रदर्शक दन्त चिकित्सा डॉ. जितेन्द्र आचार्य को पर्यवेक्षण समिति का समन्वयक बनाया गया है।

निकाय चुनाव के दौरान लागू रहेगी धारा 144

बीकानेर, (समाचार सेवा)नगरीय निकायों के आम चुनावों के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर नगरपालिका नोखा, देशनोक तथा श्रीडूंगरगढ़ के समस्त नगर पालिका क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से विभिन्न प्रतिबंध लागू किए हैं। प्रतिबंध 10 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।

आदेश में बताया गया है कि चुनाव प्रचार के लिए अभ्‍यर्थियों द्वारा स्थापित चुनाव कार्यालय पर लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अस्पताल, स्कूल एवं धार्मिक स्थल से 100 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। किसी जुलूस, सभा, मीटिंग में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रात: 6 से रात 10 बजे तक ही सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के बाद ही कर सकेगा।

रात 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। आचार संहिता के दौरान निर्वाचन के प्रचार के उद्देश्य से मोबाइल फोन, डोर टू डोर अभियान, एस एम एस , व्हाट्सएप सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियां रात 10  बजे से प्रात: 6 बजे तक प्रतिबंधित होंगी।

मतदान केंद्र व आसपास मोबाइल फोन प्रतिबंधित

मतदान  के दिन मतदान केंद्र एवं मतगणना दिवस पर मतगणना केंद्र से  100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी तरह के मोबाइल फोन, सेल फोन वायरलेस का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

]]>
कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा वी.सी.आई. में सदस्य मनोनीत https://samacharseva.in/vc-prof-vishnu-sharma-nominated-member-in-v-c-i/ Mon, 21 Dec 2020 02:48:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=13624 बीकानेर, (samacharseva.in)। कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा वी.सी.आई. में सदस्य मनोनीत, वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा को केन्द्रीय सरकार ने भारतीय पशुचिकित्सा परिषद् में सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार भारतीय पशुचिकित्सा परिषद् में पूरे देश से 14 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इसमें राजस्थान से एकमात्र कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा को नामित किया गया है।भारतीय पशुचिकित्सा परिषद् देशभर के वेटरनरी महाविद्यालयों में पशुचिकित्सा स्रातक शिक्षा के पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, पशुचिकित्सकों के पंजीयन एवं परिनियमों के निर्धारण को सुनिश्चित करती है।

]]>
कुलपति प्रो. सिंह व उच्‍च शिक्षा मंत्री भाटी की शिष्‍टाचार मुलाकात https://samacharseva.in/courtesy-meeting-of-vc-prof-singh-and-higher-education-minister-bhati/ Wed, 19 Aug 2020 18:27:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=12054 बीकानेर, (samacharseva.in)। कुलपति प्रो. सिंह व उच्‍च शिक्षा मंत्री भाटी की शिष्‍टाचार मुलाकात, महाराजा गंगासिंह  विश्वविद्यालय के कुलपति प़ो. विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी से शिष्टाचार मुलाकात की।  इस अवसर पर कुलपति प़ो. सिंह ने मंत्री भाटी को विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा व शोध क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो से अवगत कराया।

कोविड-19 के दौरान आँनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम विथार्थियों को शिक्षा से निरन्तर जोड़ने के प़यासों से भी भाटी को अवगत कराया।  साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे आधारभूत विकास आँडिटोरियम, इण्डोर स्पोर्ट्स काँम्पलेक्स, साईकिल वेलोड्रम एवं इनोवेशन सेन्टर की जानकारी भी उच्‍च शिक्षा मंत्री को दी।

]]>
व्हाट्सअप व इंस्टाग्राम पर हो रही अफसर बनने की तैयारी https://samacharseva.in/preparation-to-become-an-officer-on-whatsapp-and-instagram/ Wed, 19 Aug 2020 06:24:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=12019 बीकानेर, (samacharseva.in)। व्हाट्सअप व इंस्टाग्राम पर हो रही अफसर बनने की तैयारी, बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा व्हाट्सअप व इंस्टाग्राम पर एक नई पहल की गई है। इसमें प्रतिदिन ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जाता है। इस नई पहल में राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी और उससे सम्बंधित नोट्स भी उपलब्ध करवाए जाते हैं।

इन विद्यार्थियों के अनुसार सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेंटर बन्द है तो सोशल मीडिया द्वारा तैयारी करवाने का यह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। इस व्हाट्सअप ग्रुप से जुडे ज़ाहिद उस्ता, अजय रंगा, गणेश स्वामी और दामिनी जोशी ने बताया कि व्हाट्सअप ग्रुप में रोजाना टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवाना जाता है और अगले दिन सुबह 11 बजे क्विज का आयोजन किया जाता है।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी रोजाना रात को 9:45 पर क्विज का आयोजन किया जाता है।  यह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालो के लिए लाभदायक  सिद्ध हो रहा है। इस व्हाट्सअप ग्रुप को संबंधित लिंक से जॉयन किया जा सकता है। विद्यार्थियों के इस प्रयास की सभी सराहना कर रहे हैं।   https://chat.whatsapp.com/JZbA0bF9rylFZCQHyRuLI1 इंस्टाग्राम पर फॉलो करें https://www.instagram.com/raj_gk_quiz?r=nametag

 

]]>
कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कुलपति करेंगे ध्वजारोहण https://samacharseva.in/vice-chancellor-will-unfurl-the-flag-at-agriculture-university-of-bikaner/ Fri, 14 Aug 2020 21:01:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=11788 बीकानेर, (samacharseva.in)। कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कुलपति करेंगे ध्वजारोहण, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 74वां स्वाधीनता दिवस समारोह कोरोना एडवाइजरी की पालना के साथ मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 

मार्चपास्ट का नेतृत्व पूर्व सैनिक सूबेदार महावीर सिंह राठौड़ करेंगे। इस दौरान 14 कार्मिकों का ‘कोरोना वारियर्स’ के रूप में सम्मान किया जाएगा। कुलपति ने शुक्रवार को तैयारियांे का जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि समारोह के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पूर्ण पालना की जाए।

इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। कार्मिक एक-दूसरे से छह फिट की दूरी पर बैठेंगे तथा प्रवेश द्वार पर हाथ सैनेटाइज करने होंगे तथा थर्मल स्कैनिंग होगी। मुख्य समारोह के पश्चात् राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार सघन पौधारोपण किया जाएगा।

]]>