Bikaner District Industries Association – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 07 Jan 2020 14:52:22 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Bikaner District Industries Association – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 स्टेशन पर ही सड़ता है भुजिया-पापड, व्यापारियों को होता नुकसान https://samacharseva.in/bhujia-papad-rotates-at-station-damage-to-businessmen/ Tue, 07 Jan 2020 14:48:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=8004 बीकानेर-हावड़ा ट्रेन के पार्सल यान में बीकानेर के उत्पादों की प्राथमिकता से हो लोडिंग : उद्योग संघ

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्ठ वाणिज्यिक मंडल प्रबंधक जितेन्द्र मीणा से मुलाकात कर बीकानेर ने बीकानेर-हावड़ा ट्रेन के पार्सल यान में बीकानेर में बने उत्पाद भुजिया, पापड़, रसगुल्ले, फीणी नमकीन व मावा को प्राथमिकता से लोड करवाये जाने की मांग की।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, डीआरयूसीसी सदस्य अनंतवीर जैन व सुशील बंसल ने रेलवे अधिकारी मीणा को बताया कि बीकानेर से बड़ी मात्रा में भुजिया, पापड़, रसगुल्ले, फीणी नमकीन व मावा आदि उत्पाद रेलवे के माध्यम से निर्यात किये जाते हैं। गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा बीकानेर-हावड़ा टेÑन में पार्सल यान के केवल 2 कोच लगते हैं।

इनमें से एक कोच रेलवे ने पहले ही लीज पर दिया हुआ है। वहीं दूसरे पार्सल कोच में बीकानेर के अलावा अन्य स्थानों के माल पहले से ही अन्य उत्पाद बुक होते हैं। ऐसे में बीकानेर में उत्पादित माल बीकानेर से तुरंत रेल द्वारा बाहर जाने के बीकानेर स्टेशन पर जमा पड़ा रह जाता है। यह माल देरी से अन्य शहरों में पहुंचता है। इससे माल खराब होने की भी पूरी आशंका रहती है।

साथ ही रेलवे स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों के बंडल बार-बार स्टेशन पर इधर से उधर शिफ्ट करने से बंडल व कार्टून, बोरी, कट्टे आदि क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इससे माल का नुकसान होता है। साथ ही माल पहुंचने में विलम्ब के कारण व्यापारी, उद्यमी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिये ही व्यापारी अपना माल रेलवे के बजाय अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। इससे रेल्वे को भी राजस्व की हानि होती है।

]]>
रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये एमएसएमई इकाईयों को बजट में मिले राहत – जिला उद्योग संघ https://samacharseva.in/relief-for-msme-units-to-increase-employment-opportunities-district-industries-association/ Tue, 31 Dec 2019 09:36:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=7895 बीकानेर (samacharseva.in)। बीकानेर जिला उद्योग संघ बीकानेर ने केन्द्री य वित्त  मंत्री को पत्र भेजकर देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाली लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों (एमएसएमई) को आगामी बजट में राहत प्रदान करने की मांग की है।

जिला उद्योग संघ से जुडे उद्यमियों व व्यापारियों का मानना है कि देश में नोटबंदी, जीएसटी, बाद में  जीएसटी क़ानून में बार बार संसोधन, रियल स्टेट व ऑटोमोबाइल में गिरावट से लाखों लोग बेरोजगार हो गए । उत्पादन तथा खपत में निरंतर गिरावट हुई है। अर्थव्यवस्था व जीडीपी में निरंतर गिरावट दर्ज हो चुकी है। ऐसे में देशभर में एमएसएमई इकाइयां ही सर्वाधिक रोजगार प्रदान कर रही है। एसे में एमएसएमई इकाइयों को शीघ्र रियायतें दी जानी चाहिये  ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सके।

इसके लिए केंद्र सरकार को आगामी बजट में नई एमएसएमई इकाइयों के साथ पुरानी इकाइयों को राहत देने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए ताकि इन पुरानी इकाइयों के अस्तित्व को बचाया जा सके। संघ से जुडे उद्यमियों व व्यानपारियों  के अनुसार केन्द  सरकार के विभिन्न  आर्थिक निर्णयों से देश के उद्योग-धंधों को काफी नुकसान हुआ है। राजस्थान एवं बीकानेर की इन्सुलेटर, पीओपी, ग्वार गम व उन उद्योग की एमएसएमई इकाइयों पर भी केन्द्रस सरकार के निर्णयों का विपरीत असर पड़ा है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया व सचिव विनोद गोयल के अनुसार सभी उद्योग मंदी की मार झेल रहे हैं। आज एमएसएमई सेक्टर को बड़े पैमाने पर राहत देकर ही अर्थव्यवस्था सुधार लाया जा सकता है। संघ ने इस संबंध में बीकानेर के सांसद व केन्द्री य राज्यस मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी पत्र लिखा है।  

]]>