bhartiya rail – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 29 Oct 2022 11:04:37 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bhartiya rail – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में ट्रेन दुर्घटना–बीस मिनट में पहुंच गई एक्‍सीडेंट रिलीफ ट्रेन ! https://samacharseva.in/train-accident-in-bikaner-accident-relief-train-reached-in-20-minutes/ Sat, 29 Oct 2022 11:04:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=20383 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर में ट्रेन दुर्घटना–बीस मिनट में पहुंच गई एक्‍सीडेंट रिलीफ ट्रेन !, बीकानेर के लालगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्‍सीडेंट रिलीफ ट्रेन मात्र 20 मिनट में दुर्घटना स्‍थल पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) तथा स्‍थानीय एजेन्सियों ने आपसी समन्‍वय से ट्रेन में फंसे हुए यात्रियों को ट्रेन की खिड़कियां व छत काटकर बाहर निकाला। वास्‍तव में तो यहां कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। यह बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन यार्ड में यह रेल दुर्घटना पर राहत व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल था।

रेल दुर्घटना के समय राहत और बचाव कार्य को कितनी तेजी से किया जा सकता है इसका परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल से यह सुनिश्चित किया गया कि दुर्घटना की सूचना पर जो निर्धारित प्रक्रिया है उसका पालन हो रहा है या नहीं अथवा इसमें क्या सुधार या बदलाव करने की आवश्यकता है।

यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) अजमेर की छठी बटालियन के समन्वय के साथ किया गया। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सेना तथा निजी अस्पतालों ने भी राहत और बचाव कार्य के मॉक ड्रिल में सहयोग किया।

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, एनडीआरएफ के कमांडेंट योगेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमिंदर कौर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना,

रेलवे अस्पताल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, यांत्रिक आदि विभागों के कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवान सकिय रहे।

Train accident in Bikaner – Accident relief train reached in 20 minutes!-1

Train accident in Bikaner – Accident relief train reached in 20 minutes!-1

]]>
कुश्ती में बीकानेर रेलवे की खिलाड़ी सरिता ने जीता कांस्‍य पदक https://samacharseva.in/bikaner-railway-player-sarita-won-bronze-medal-in-wrestling/ Sat, 09 Oct 2021 10:19:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=16992 बीकानेर, (समाचारसेवा)कुश्ती में बीकानेर रेलवे की खिलाड़ी सरिता ने जीता कांस्‍य पदक, श्रीगंगानगर में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीआई) के रूप में तैनात बीकानेर डिवीजन कुश्ती खिलाड़ी सुश्री सरिता ने ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित सीनियर कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

उत्‍तर पचिम रेलवे के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने कहा कि सुश्री सरिता ने कांस्य पदक जीत कर भारत व बीकानेर रेल मंडल  का नाम रोशन किया। रेलवे को उस पर गर्व है।

]]>
जितनी चाहो उतनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है भारतीय रेल https://samacharseva.in/indian-railways-is-ready-to-run-as-much-oxygen-express-as-you-want/ Tue, 18 May 2021 17:02:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=15028 बीकानेर, (समाचार सेवा)। जितनी चाहो उतनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है भारतीय रेल, भारतीय रेल की ऑक्सीजन एक्सप्रेस के संचालन के अवसर पर मिली खुशी का इजहार करने के लिये राज्‍य के दो लोको पायलेट-गुड्स हिम्मत सिंह रावत  तथा गुरमीत सिंह  को शब्‍द नहीं मिल रहे हैं। इनका कहना है कि जिन ऑक्सीजन एक्‍सप्रेस को गंतव्‍य तक पहुंचाने का काम उनको मिला वे ट्रेने कई मरीजों का जीवन बचाने के लिये चलाई  गईं।  

अजमेर मण्डल के आबूरोड मुख्यालय के लोको पायलेट-गुड्स हिम्मत सिंह रावत ने कहा कि उसे ऑक्सीजन एक्सप्रेस को संचालन करने का कॉल मिला, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्‍होंने कहा क्यों ना हो खुशी, आखिरकार यह ऑक्सीजन कई मरीजों का जीवन बचाने में काम आने वाली थी। भारतीय रेल के एक सदस्य के तौर पर इसमें अपना योगदान देने में वह अपने आपको बहुत गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं।

आबूरोड के ही गुरमीत सिंह, लोकोपायलेट-गुड्स बताते है कि जान है तो जहान है ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए सभी कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन कर लोगों की जिंदगी बचाने वाला यह प्रयास उनके जीवन की अमिट स्मृतियों से रहेगा।

लें. शशि किरण ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस के मार्ग में सभी जगह ग्रीन कोरिडोर बना कर सभी स्टेशनों पर सुचारू रूप से गाडी पास करने के सभी इंतजाम किए जाते है, जिससे कोई बाधा ना हो। सभी संचालन से जुडा स्टाफ सजगता एवं पूरी मुस्तैदी से अपना कर्तव्य निभाकर अपना सराहनीय योगदान दे रहा है। रेलवे सम्पूर्ण देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए निरंतर एवं निर्बाध रूप से परिवहन करने के लिए कृत संकल्प है।

देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचा कर कोविड-19 के प्रसार को रोकने में देश के प्रयास में रेलवे का योगदान निरंतर जारी है। राज्य सरकारों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे की मांग के अनुसार अधिक संख्या में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए तैयार है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक   अनिल रैना ने बताया कि भारतीय रेलवे कोविड की विषय परिस्थितियों में राष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए स्पेशल ट्रेन, पार्सल स्पेशल एवं ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए महत्वपूर्ण सामग्री जरूरतमंदों एवं स्थानों तक पहुेचाकर अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है।

उन्‍होंने बताया कि भारतीय  रेलवे ने 600 से अधिक टैंकरों द्वारा कई राज्यों में 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का परिवहन किया है। रैना ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे भी कोरोना महामारी के इस दौर में निरंतर अत्यन्त उपयोगी सामग्री के आवागमन में अपनी सेवायें प्रदान कर रही है।

इस क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा (जयपुर) स्टेशन पर 03 ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा 106.2 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO)  पहुंचाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से अब तक कुल 24 ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो चुका है।

उन्‍होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी लगातार कार्य करते हुए देश सेवा में अपना योगदान दिया है।

]]>
मानवेन्द्र आये, ईशारों में समझा गए मंशा https://samacharseva.in/maanenda-aaye-ishao-me-samjha-gaye-mansha/ Thu, 13 Sep 2018 19:09:08 +0000 https://samacharseva.in/?p=3659 बीकानेर, (समाचार सेवा) मानवेन्द्र आये, ईशारों में समझा गए मंशा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र  बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक मानवेंद्र सिंह गुरुवार को बीकानेर आये।

कहने को तो मानवेन्द्र बाड़मेर में 22 सितबंर को प्रस्तावित स्वाभिमान रैली में शामिल होने के लिये बीकानेर के 36 कोम के लोगों को निमंत्रित करने आये मगर मीडिया से बातचीत में विधायक मानवेन्द्र ने ईशारों में अपनी मंशा समझा गए।

मानवेन्द्र ने सीधे तौर पर कांग्रेस में शामिल होने के सवालों का जवाब नहीं दिया मगर स्वाभिमान रैली में होने वाले निर्णय को मानने की बात कहते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिये।

विधायक मानवेन्द्र ने गुरुवार को बीकानेर में राजपूत समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क किया।

जानकारी में रहे कि पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के अपमान सहित अनेक मुद्दों को लेकर राजपूत समाज में सरकार के प्रति नाराजगी है। मानवेंद्र सिंह राजपूतों के स्‍वाभिमान के मुददों को लेकर 22 सितंबर को बाड़मेर के पचपदरा में बड़ी रैली आयोजित कर रहे हैं।

विधायक सिंह के अनुसार रैली में राजपूत ही नहीं बल्कि हर वर्ग वे लोग आमंत्रित किये जा रहे हैं जिनके स्वाभिमान को वर्तमान सरकार ने ठेस पहुंचाई है।

गुरुवार को बीकानेर पहुंचने पर विधायक सिंह का युवा भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद मानवेंद्र सिंह ने नगर निगम के पास सरदार भवन में बैठक लेकर सभी से रैली में शामिल होने का आव्हान किया।

विधायक ने कहा कि यह रैली व्यक्तिगत कारणों से नहीं बल्कि राष्ट्र के स्‍वाभिमान को बनाए रखने के लिए आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने वाले स्वाभिमानी लोगों की आम राय से ही भविष्य का फैसला किया जाएगा।

रैली में सर्वसमाज का जो भी फैसला होगा उसके आधार पर रणनीति बनाई जाएगी। यह बयान थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

मानवेंद्र सिंह ने इसके बाद कोलायत में राजपुरोहित समाज के चातुर्मास में संतों के दर्शन किए और कोलायत के लोगों को भी रैली में आमंत्रित किया।

मानवेंद्र सिंह की बीकानेर में उपस्थिति और राजपूत नेताओं सहित कांग्रेस नेताओं की बैठक में मौजूदगी से राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है।

गणेश चतुर्थी पर अभिषेक, पूजन, मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार

13BKN PH-1

बीकानेर के आदि गणेश मंदिर में श्रृंगारित गणपति बप्पा की प्रतिमा, दर्शन करते भक्तगण।

बीकानेर, 13 सितम्बर। भगवान गणेश के जन्म दिन गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को घरों व मंदिरों के श्रद्धा व •ाक्ति से पूजन किया गया।

मंदिरों में अभिषेक, विशेष सजावट, सचेतन झांकी व जागरण सहित विविध आयोजन हुए। कई स्थानों पर गणेश महोत्सव शुरू हुए। अनंत चतुदशी तक दस दिन चलने वाले महोत्सव के दौरान विशेष श्रृंगार, पूजन, मंत्रों का जाप, भोग सहित धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विश्वकर्मा गेट के बाहर वाल्मीकि समाज के रूद्राक्ष युवा मित्र मंडल की ओर से लगातार तीसरे वर्ष गुरुवार को विधि विधान, श्रद्धा भाव से गणेश महोत्सव शुरू किया गया। महोत्सव के लिए करीब सवा पांच फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है।

प्रतिमा में पंच मुखी महादेव की प्रतिमाओं की गोद में एकदंत दयावंत चार भुजाधारी भगवान गणेश व उनके वाहन मूषक को दर्शाया गया है। दाऊजी मंदिर मार्ग के आदि गणेश मंदिर में हुए यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी तथा सर्व मंगल की कामना की।

मोहता धर्मशाला के गणेश मंदिर से गाजे बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिख बैंड ने भक्ति गातों की स्वर लहरियां बिखेरी वहीं साफा पहने, लाल कसुम्बल वस्त्रों में पुरुष व महिलाएं जयकारा लगा रहे थें।

धर्मशाला व मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई झांकी में सजे हुए घोड़े व मंदिर व धर्मशाला के संस्थापक का कट हाउट लिए हुए कामगार चल रहे थे।

कोटगेट के पास सट्टा बाजार में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के भगवान गणेश मंदिर, नत्थूसर गेट के बाहर बड़ा गणेशजी, इक्कीसिया गणेशजी, जूनागढ़ के गढ़ गणेश, जैन पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित नवलगिरि मठ में भगवान गणेश का पूजन हुआ।

बीकानेर नगर के सबसे बड़ी गणेशजी की प्रतिमा के मंदिर, मुरलीधर व्यास नगर में मौसम कार्यालय के पीछे, सैटेलाइट अस्पताल मार्ग, धर्मकांटे के पीछे के सिद्धि विनायक मंदिर, रधुनाथसर कुआं के गणेश मंदिर सहित शहर के विभिन्न स्थानों के मंदिरों में साथ श्रद्धालुओं ने अपने घरों के मुख्यद्वार पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की श्रद्धाभाव से पूजा की।

श्रद्धालुओं ने मोदक,दूब, पुष्पमाला आदि सामग्री चढ़ाई तथा धूप, दीप से आरती की। कोटगेट सहित शहर के पांच दरवाजों व बारियों में स्थापित गजानंद की प्रतिमाओं का तेल, सिन्दूर से अभिषेक, कर भोग लगाया गया।

मंदिरों में मोदक के साथ पंचामृत का वितरण किया गया। महाराष्ट्र मंडल की ओर से रानी बाजार में, बी.एस.एफ.परिसर के साथ जोशीवाड़ा, रताणी व्यासों का चौक, बारह गुवाड़, जस्सूसर गेट के बाहर व्यास लॉ चैम्बर सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव शुरू हुए।

छात्रसंघ अध्यक्षा पर हमला करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी

13BKN PH-2

बीकानेर में छात्रसंघ चुनाव परिणाम के दिन छात्र नेता सीमा राजपुरोहि पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन करे विभिन्न कॉलेजों के छात्रसंघ पदाधिकारी।

प्रदर्शनकारियों ने दी कॉलेज शिक्षा ठप करने की चेतावनी

बीकानेर 13 सितम्बर। छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने दिन 11 सितंबर को एमजीएस विवि अध्यक्ष पद पर विजेता प्रत्याशी सीमा राजपुरोहित व समर्थकों पर हमला कर अनेक वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की गिरफतारी की मांग पर गुरुवार को अनेक छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

समर्थकों के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित और उनके समर्थको पर एमएन होस्पिटल के आगे से अपने घर जा रही थी तब राजपूत छात्रावास के छात्रों ने उस पर हमला कर दिया हमले में घायल सीमा राजपुरोहित अभी तक पीबीएम अस्पताल में भर्ती है।

हमलावरों को गिरफ्तार नही करने पर विद्यार्थी आक्रोशित हैं। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच उच्चाधिकारी से करवाने और हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

छात्र नेता उम्मेदसिंह राठौड़ ने कहा कि राजनैतिक और सामाजिक दबाव के चलते पुलिस हमलावरों की गिरफतारी के प्रति उदानसीन है। पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल विभिन्न कॉलेजों के छात्रसंघ अध्यक्षों व सामाजिक संगठनों ने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की और मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाने की मांग की।

छात्र नेता महेंद्र ढाका ने कहा कि अगर समय रहते हमलावरों को गिरफ्तार नही किया गया तो बीकानेर के तमाम विद्यालय महाविद्यालय और विश्वविद्यालयो को बंद किया जाएगा। आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

हॉस्पिटल में भर्ती विवि छात्रसंघ अध्यक्ष सीमा राजपुरोहित ने कहा पहले उसके ऊपर हमला किया गया और अब साथियों पर झूठा मुकÞदमा करवाकर कर उनको फँसाया जा रहा है।

राजपुरोहित ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयवीर सिंह भाटी, रामपुरिया कॉलेज अध्यक्ष शक्तिसिंह भाटी, एन एस पी कॉलेज के अध्यक्ष पेपसिंह राठौड़,

एमजीएसयू उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, कुलदीप बिश्नोई पूनमचंद घिंटाला, रामपुरिया महासचिव विकास गहलोत, पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष भवानी सिंह चानी, पूर्व अध्यक्ष विकास राजपुरोहित, छात्र नेता श्रवण जाखड़, जीशान अली,

शहनवाज हुसैन, अजयपालसिंह, विष्णु सियाग, अंजली,गरिमासिंह, कस्तूरी, प्रियंका पुरोहित, माया पुगलिया, कोमल ओझा, पिंकी कंवर, रत्ना सुथार, विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, तनुज सारस्वत, अरुण कल्ला, रविकांत जोशी,

राजू पारीक, पुरुषोत्तम रंगा, जोगेंद्र राजपुरोहित, प्रदीप राजपुरोहित, •ाूपेंद्र सिंह सियाणा, सवाईसिंह राजपुरोहित, विकास बिश्नोई, बबलू राजपुरोहित, नितेश गोदारा, नितेश शर्मा,

फिरोज खां, अंकित राजपुरोहित, पुष्पेंद्र राठौड़, तरुण आचार्य, जुगल रामावत, नगेन्द्र पांडे, श्रवण मेहरा, श्रीराम आदि शामिल रहे।

डूंगर कॉलेज में अन्तर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

13BKN PH-12

बीकानेर में डूंगर कॉलेज में शुरू हुई अंतर महाविद्यालयी किक्रेट प्रतियोगिता। खिलाडियों से मिलते अतिथि।

बीकानेर 13 सितम्बर।  डूंगर कॉलेज में गुरूवार को  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अर्न्तमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता में 16 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। गुरूवार को डूंगर कॉलेज तथा बेसिक कॉलेज बाई के द्वारा क्वार्टर फाइनल में पहुंची तथा  नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय ने श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज को हराकर तथा डीपीटीसी नाल ने रामपुरिया विधि कॉलेज को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश लिया।

बाया गया कि शुक्रवार को डूंगर कॉलेज का मुकाबला भारती निकेतन श्रीडूंगरगढ़ से होगा।  शेष मैच क्वार्टर फाइनल में विजेता टीमों के मध्य होगा। इससे पूर्व प्रयिोगिता का शुभारंभ राजस्थान क्रिकेट एसोसिऐशन के पूर्व सचिव अशोक ओहरी, सहायक निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह एवं प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने किया।

इस इस अवसर पर श्री ओहरी ने कहा कि डूंगर कॉलेज का खेल मैदान प्रदेश के श्रेष्ठ मैदानों में से एक है।  यहां से गोपाल शर्मा एवं नरेन्द्र हिरवानी जैसे राष्‍ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल चुके हैं।

उन्होनें कहा कि जब तक डूंगर कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिताएं होगीं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूरा सहयोग दिया जावेगा।

इस अवसर पर उन्होनें डूंगर कॉलेज को एक मैटिंग भेंट की। सहायक निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह ने अपने उद्बोधन मे खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से ही खेलने का आव्हान किया।

प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, महाविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे।

कृषि विवि में स्वामी केशवानन्दजी को याद किया

13BKN PH-13

बीकानेर के कृषि विवि बीकानेर में स्वामी केशवानंदजी को पुष्पाजंलि अर्पित करते विवि अधिकारी व विद्यार्थी।

बीकानेर 13 सितम्बर।  स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में स्वामी केशवानन्द की पुण्य तिथि मनाई गयी।

इस अवसर पर डॉ एस के शर्मा निदेशक प्रसार शिक्षा ने कहा कि स्वामी केशवानन्द  एक किसान परिवार में जन्म लेकर अभावों के साथ संघर्ष किया। 21 वर्ष की  युवा अवस्था में उदासीन पंथ के सन्यासी हो गए।

1921 में स्वामीजी ने गांधीजी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में •ााग लिया। स्वामी जी बालिका शिक्षा और महिला उत्थान के बड़े पक्षधर थे। 13 सितम्बर 1972 को स्वामीजी महाप्रयाण कर गए।

विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ बृजेन्द्र त्रिपाठी  ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विवि के सभी अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थियों  पुष्पांजलि की।

बीडीओ, वीडीओ व पंचायत प्रसार अधिकारियों का धरना जारी

13BKN PH-11

बीकानेर में मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर धरना देते बीडीओ, वीडीओ व पंचायत प्रसाद अधिकारी।

बीकानेर 13 सितम्बर। राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के तीनो कैडर विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ का धरना गुरुवार दूसरे दिन भी जारी रहा।

धरने मे ग्राम विकास अधिकारी संध के ब्लॉक बीकानेर के अध्यक्ष जगदीश दान बीठु, शंकुतला यादव, रामेश्वरी चौधरी, पुष्पा शर्मा, सुमन वर्मा, ज्योति सैनी, जगदीश पूरोहित, जयसिह बीठु, ताराचन्द जयपाल, जिला प्रतिनिधि कमल नारायण व्यास,

बजरंग पुरोहित, लालचन्द परिहार, किशन स्वामी, रामनिवास सिंवल,  व पंचायत प्रसार अधिकारी संध के कल्याणसिह, चतरसिह, धर्मचन्द धर्ट, चुन्नीलाल धर्ट, मुल्तान पंवार, सीताराम टाक,

गोपाल सोनी, मोहन लाल, राजेन्द्र स्वामी, रसवंत राय, मूलाराम गोदारा आदि उपस्थित हुवे तथा धरने को संबोधित किया।

धरने मे राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंध के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक व गुरूचरणसिह मान ने भी संबोधित किया तथा धरने को अपना समर्थन प्रदान किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुवे गा्रम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक बीकानेर के अध्यक्ष  जगदीश दान बीठु  ने बताया कि 9 बार लिखित समझौता होने के बावजूद भी आदेश जारी नही करने के कारण कार्मिकों में भारी रोष है

संगीतज्ञ डॉ.जयचन्द्र शर्मा जयंती समारोह 16 सितम्बर को

बीकानेर, 13 सितंबर। संगीत मनीषी डॉ.जयचन्द्र शर्मा जयंती समारोह का आयोजन 16 सितम्बर रविवार को सायं 4 बजे हंशा गेस्ट हाउस, गंगाशहर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में गायिका श्रीमती महेन्द्र कौर को जयंती देवी एवार्ड, गायक रफीक सागर, रंगकर्मी कमल अनुरागी को डॉ. जयचन्द्र शर्मा एवार्ड -2018 अर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार का राजस्थानी काव्य संग्रह गमुळकतो मूनºखणकता सबद का लोकार्पण  किया जाएगा एवं स्वर्णकार का सम्मान भी किया जाएगा।

श्री संगीत भारती के निदेशक डॉ.मुरारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुलाकी शर्मा विशिष्ट अतिथि पत्रकार लूणकरण छाजेड, मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास गविनोदग होंगे।

डॉ.शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की ओर से शास्त्रीय गायिका डॉ.पुलमादास शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी।

कार्यक्रम में लोकार्पित पुस्तक गमुळकतो मूनºखणकता सबद पर कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी पाठकीय टिप्पणी करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि संजय आचार्य गवरुणग करेंगे।  कार्यालय प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर।

दूसरे चरण में 100 ग्राम पंचायतों में लगेगी बेटी पंचायतें

डॉटर्स आर प्रिशियस के साथ पोषण बनेगा जन आन्दोलन

बीकानेर, 13 सितंबर। प्रदेशभर सहित बीकानेर जिले में शुक्रवार 14 सितम्बर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉटर्स आर प्रिशियस महोत्सव तृतीय का आयोजन बेटी पंचायत के रूप में होगा।

दूसरे चरण में जिले की लगभग 100 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से बेटी बचाओ विषय पर व्यवहारिक संवाद स्थापित किया जाएगा।

प्रथम चरण में 7 सितम्बर को 93 ग्राम पंचायतों पर बेटी पंचायतों का आयोजन कर 9,884 ग्रामीणों से संवाद किया गया था।

इसके साथ ही पोषण माह के अंतर्गत ग्रामीणों से पोषण व कुपोषण उपचार पर भी संवाद किया जाएगा और संतुलित आहार पर जानकारी दी जाएगी।

अध्यक्ष राज्‍य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक नवीन जैन द्वारा चलाई गई इस मुहीम में मूलत: बेटी-बेटे को लेकर प्रचलित अंतरों को भ्रम साबित करने और मिथ्या धारणाओं को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम श्रीमती आरुषि मलिक ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस दिन लगभग 2 हजार 467 ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षित डैप रक्षकों द्वारा बेटी बचाओ का संदेश दिया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि इस माह में 25 एवं 28 सितम्बर को भी क्रमबद्ध रूप से बेटी पंचायतों का आयोजन किया जायेगा।

अगले 2 चरणों में मिलाकर सितम्बर माह में जिले की समस्त 290 ग्राम पंचायतों तक सन्देश पहुँचाया जाएगा।

महोत्सव के तहत ग्राम पंचायतों में पॉवर पाईन्ट प्रस्तुतिकरण तथा वीडियो क्लिप्स के माध्यम से कन्या भ्रूणहत्या के विरूद्ध मजबूत संदेश दिया जाएगा।

विभाग द्वारा प्रशिक्षित डेप रक्षक’ यानिकी डॉटर्स आर प्रिशियस रक्षक प्रात: 11 बजे से 5 बजे के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अटल सेवा केन्द्रों व अन्य सुलभ स्थानों पर पहुँचकर बेटी बचाओ का शोध आधारित संवाद आयोजित करेंगे।

एडीएनओ आरबीएसके डॉ. मनुश्री सिंह ने बताया कि डैप रक्षकों के रूप में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी, आयुष चिकित्सक, आशा सुपरवाइजर, मेलनर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट  के अलावा शिक्षा विभाग से गुरुजन, आयुर्वेद विभाग से आयुष अधिकारी व महिला एवं बाल विकास वि•ााग से सुपरवाइजर स्वयंसेवक के रूप में योगदान देंगे।

बेटी पंचायत को लेकर जिला मुख्यालय व नोखा में 40 डेप रक्षकों / कन्या रक्षकों को बेटियां अनमोल है’ संदेश प्रभावशाली ढंग से आमजन के दिलों में पहॅुचाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रो. व्यास का निधन अपूर्णीय क्षति :

बीकानेर, 12 सितम्बर। अर्थशास्त्री पद्म भूषण से सम्मानित एवं प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे प्रोफेसर विजय गांकर व्यास के असामयिक निधन पर राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग ने गहरा दुख प्रकट किया है। व्यास के निधन को पुष्करणा समाज एवं देश के लिए महत्वपूर्ण क्षति बताया है।

यूथ विंग के अध्यक्ष बी.जी.बिस्सा, सुभाष जोशी, गिरिराज बिस्सा, विजय आचार्य, केपी बिस्सा, श्याम बिस्सा, जितेन्द्र आचार्य, मनमोहन पुरोहित, जयनारायण बिस्सा, विमल छंगाणी, विरेन्द्र किराडू, दिनेश चूरा, मनोज व्यास, राकेश बिस्सा, अनिल जोशी ने

दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय व्यास ने बीकानेर गाहर के अन्दरूनी हिस्से में साक्षरता के स्तर को बढ़ाने के लिए अजीत फाउण्डेशन संस्था का गठन कर बहुत सराहनीय कार्य किया

जिसे इतिहास में भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर किया और देश की आर्थिक प्रगति के लिए समय समय पर देश की सरकारों को अपनी महत्वपूर्ण राय देकर आगाह किया।

स्वर्गीय व्यास प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहते हुए भी उसी सादगी और विनम्रता के साथ कार्य करते रहे, जो अपने आप में मिसाल थी।

स्वर्गीय व्यास ने बीकानेर के युवाओं के लिये अजीत फाउण्डेशन में देश के अनेक विख्यात लोगों से साक्षातकार करवाया जिसे उनके ज्ञान और शिक्षा में वृद्धि हो सके।

उनके असामयिक निधन पर बीकानेर का युवा वर्ग काफी आहत हुआ है। उनके द्वारा दिये गये योगदान को समाज का युवा वर्ग एवं देष के लोग कभी भुला नहीं पायेगे।

हर्षोलाव में तर्पण 24 सितम्बर से

बीकानेर, 13 सितम्बर। हर्षोलाव तालाब परिसर में 24 सितम्बर प्रथम श्राद्ध से 15 दिन तक श्राद्धपक्ष में सुबह पांच बजे से चार चरणों में देव,षि व पितृ तर्पण के अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण से होंगे।

आयोजन से जुÞड़े फूलसा सेवग ने बताया कि वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य गोपाल ओझा वैदिक मंत्रोच्चारण से तर्पण करवाएंगे। तर्पण सुबह पांच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे चार पारियों में होगा।

श्रद्धालुओं को तर्पण सामग्री नि:शुल्क सुलभ   करवाई जाएगी।

केन्द्रीय मंत्रा मेघवाल करेंगे विद्यार्थियों के साथ संवाद

बीकानेर, 13 सितम्बर। केन्द्रीय जल संसाधन राज्‍य मंत्रीअर्जुनराम मेघवाल शनिवार को कोलासर स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में संवित सोमगिरी महाराज, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित भी अपनी बात रखेंगे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम सिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को पाठ्य लेखन सामग्री  वितरित की जाएगी व गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

बृजदानी भार्गव युवा लेखक पुरस्कार सुमित शर्मा को

बीकानेर,13 सितम्बर। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से दिए जाने वाला बृजदानी •ाार्गव युवा लेखक पुरस्कार बीकानेर के उपन्यासकार सुमित शर्मा को उनकी कृति खामोश शब्द के लिए दिया जाएगा।

यह पुरस्कार 14 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाले संस्था के वार्षिकोत्सव में दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि कवयित्री प्रीता भार्गव की मां की स्मृति में इस संस्था की ओर से युवा लेखन प्रोत्साहन लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

सुमित शर्मा खबर अप दिल्ली में निदेशक है। उन्होंने शगुन प्रोडक्शन के मंच से बीकानेर हवेलियों पर हाल ए हवेली, रेगिस्तान के जहाज पर उंट डूब रहा है, वन अभ्‍यारण्य मुकन्दरा समेत विभिन्न विषयों पर 43 डॉक्यूमेंट्री बनाई है। शर्मा को पांच हजार रूपए नकद, सम्मान पत्रा व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

बाल वाहिनी की जांच नियमित की जाए-डॉ.गुप्ता

बीकानेर,13 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ.एन.के.गुप्ता ने कहा है कि जिले की  बाल वाहिनी वाहनों की नियमित रूप से परिवहन विभाग द्वारा जांच की   जावे कि उनमें  समस्त नियमों की पालना हो रही है या नहीं।

अगर नियमों की अवहेलना हो रहीं तो संबंधित संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की जावे। जिला कलक्टर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि परिवहन व पुलिस विभाग समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों से जुड़ी बाल वाहिनियों के संचालकों को सड़क नियमों के बारे में जारूगरू करें तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तार से अवगत करवाए।

उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि जूनागढ़ के पास पुराने बस स्टेण्ड पर बसों का प्रवेश निषेध है,यहां बसें तथा भारी वाहन खडेÞ मिलते है,तो उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए।

पुलिस ऐसे स्थान चिन्हीत करें,जहां से भारी वाहन यहां पर प्रवेश करते हैं। उन्होंने इस बस स्टेण्ड पर इन्हें  रोकने के लिए गाडर  लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नीजि बसों का संचालन गंगानगर रोड पर बने प्राइवेट बस स्टेण्ड से ही होना चाहिए,इसका कड़ाई से पालन करवाया जाए। उन्होंने इस बस स्टेण्ड पर आधारभूत सुविधाएं सुलभ कराने के लिए नगर विकास न्यास को निर्देशित किया।

डॉ.गुप्ता ने म्युजियम चौराहे के पास बसों के ठहराव के दौरान यातायात बाधित होने पर कहा कि सार्वजनिक निर्माण कार्यालय की दीवार के पास हुई तारबंदी को हटाकर,वहां पर टैक्सी स्टेण्ड बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

इसके लिए पुलिस विभाग डिजाईन बनाकर,समिति को अवगत करावे। उन्होंने शहर में जगह-जगह ठेले लगने की समस्या से निजात दिलाने के लिए नो वेण्डिग जोन तय करने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए।

साथ ही नो-वेण्डिग जोन के बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने गंगाशहर में शाम को सब्जी मण्डी पर यातायात बाधित नहीं हो,इसके लिए अतिरिक्त यातयात पुलिस की व्यवस्था की जाए।

साथ ही नगर विकास न्यास इस सब्जी मण्डी को अन्यत्रा स्थापित करने के लिए जगह का चिन्हीकरण,कर यातायात पुलिस को जानकारी दी जाए।

जिला कलक्टर ने शहर के मुख्य मार्गों पर पशुओं के लिए हरा चारा बचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि गोशालाओं के पास ही चारा बचने वालों को स्थानान्तरित किया जाए।

मुख्यमार्गों पर चारा बचने के कारण यातायात बाधित होता है। नई हाई मास्क लाईट के लिए कमेटी का गठन-जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में नई हाई मास्क लाईटें ऐसे स्थानों पर लगाई  जाए,जिससे यातयात बाधित न हो और ना ही दुर्घटना की संभावना रहे।

उन्होंने एडीएम (सिटी) शैलेन्द्र देवड़ा की अध्यक्षता में बनी  कमेटी से स्वीकृति लेने के बाद ही हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों पर निर्माण सामग्री बचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि पुलिस,परिवहन तथा नगर विकास न्यास को  अभियान चलाकर, निर्माण सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की जाए।

साथ ही उन्हांने सार्वजनिक निर्माण,नगर निगम,नगर विकास न्यास व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्माण के दौरान डाली गई निर्माण सामग्री को समय पर हटाने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधायक किसनाराम नाई ने श्रीडूंगरगढ़ चौराहे पर बसों के ठहराव के लिए नए स्थान  चयन की बात कही।

इस पर जिला कलक्टर ने वन विभाग को इस संबंध में कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में परिवहन अधिकारी नेमी चंद पारीक,जिला परिवहन अधिकारी जे.के.माथुर, यातायात प्रबंधन समिति के सदस्य युधिष्ठर सिंह भाटी, रमेश पारीक, इन्द्र चंद मालू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
लाभार्थी व शिक्षक सरकार के गुलाम नहीं : गहलोत https://samacharseva.in/labharthi-va-sikshak-sarkar-ke-gulam-nahi-gahalot/ Sat, 08 Sep 2018 19:20:57 +0000 https://samacharseva.in/?p=3558 तानाशाही पर उतर आई है राजस्थान की सरकार

बीकानेर, (समाचार सेवा) लाभार्थी व शिक्षक सरकार के गुलाम नहीं : गहलोत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

बीकानेर में नाल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि कहा कि राज्य की भाजपा सरकार लाभार्थियों के नाम पर राजनीति व फिजूल खर्ची करने के साथ ही अब शिक्षक दिवस जैसे कार्यक्रम की गरिमा को भी समाप्त कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी तथा नये नौकरी पाये लोग सरकार के गुलाम नहीं हैं जो जब चाहा उन्हें एक आदेश देकर जहां मर्जी बुला लिया।  गहलोत ने कहा कि शिक्षक दिवस पर जयपुर बुलाये गए अधिकांश शिक्षकों में आक्रोश है कि उन्हें जबरन क्यूं बुलाया गया।

यह तरीका गलत है। नौकरी लगने के बाद आप धमकी दी जा रही है आओ नहीं तो वेतन काटा जाएगा। गहलोत ने कहा कि ऐसा कृत्य कर सरकार ने शिक्षक दिवस का महत्त्व ही समाप्त कर दिया है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जितनी ओछी हरकतें की जाएंगी जनता का जवाब उनको उसी अनुपात में मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी की नई नौकरी लगी हो या कोई पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से लाभान्वित हुआ है तो क्या यह सरकार ने लाभार्थी पर कोई अहसान किया है। 

कहा कि प्रत्येक निर्वाचित सरकार का कर्तव्य होता है वह जनकल्याण्कारी काम करे। लाभार्थियों की योजना होती है उसका लाभ मिलता है। उनको कोई आपने गुलाम बना रखा है। उनका आक्रोश है जबरन क्यूं बुलाया। यह तरीका गलत है।

नौकरी लगने के बाद आप धमकी दे रहे हो आओ नहीं तो वेतन कट जाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से संवाद नामक कार्यक्रम के नाम से जयपुर में भी राज्यपाल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम को भाजपा की आमसभा में तब्दील कर दिया गया था।

अब यही काम राज्य के हर क्षेत्र में सरकारी धन के बल पर किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि जयपुर की रैली को भी लोग भूले नहीं है। इसका कांग्रेस पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है और इसके लिये पार्टी हर स्तर पर सरकार का विरोध करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मतलब के करोडों रुपये व्यय किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस राज में बनाई गई बड़ी योजनाओं को ठप कर दिया। अब जनता पूछ रही है रिरफायनरी, मेट्रो, ब्रोडगेज, बांध, कोच फैक्ट्री ये सब बंद क्यों कर दिया।

धार्मिक ध्रूवीकरण का षड्यंत्र रच रही है भाजपा

पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलो ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार ने समय रहते लोगों के भलाई के लिये कार्य तो किए नहीं है, अब सर पर चुनाव आते देख भाजपा के कर्ताधर्ता धार्मिक ध्रूवीकरण करने का षडयन्त्र कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी सहित देशवासियों को इसका अहसास हो गया है।  सत्ता मिलने पर भी भाजपा ने कुछ काम किया नहीं, धोखा दिया देश को अच्छे दिन आएंगे कहा, लोग इंतजार करते रह गए। कहा ब्लैक मनी लेकर आयेंगे। एक रुपया ब्लैक मनी का नहीं आया।

इनकी पोल खुल चुकी है।  गहलोत ने कहा कि भाजपा के राज में किसान दुखी है। युवा दुखी है। दलित दुखी है। ओबीसी वाले दुखी हैं। आदिवासी दुखी है। कौई भी वर्ग इनसे खुश नहीं हैं। भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने में जुटी है।

चाहे सवर्णों का बंद हो या एससी एसटी का इन्होंने ध्यान नहीं दिया। कितने लोग मारे गए। गहलोत ने कहा भाजपा नेताओं की फितरत में है कि जातियों को आपस में लड़वाओ। धर्म के नाम पर राजीनीति करो।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले एक तरफ हिन्दू एकता की बात करते हैं तो क्या एससी एसटी के लोग हिन्दू नहीं है। क्यों देश में एससी एसटी व जनरल कास्ट को लड़वाया जा रहा है। देश तरक्की तब करेगा जब  साथ मिलकर चलेंगे।

श्रीगंगानगर में हुआ लाठी चार्ज गलत

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने गत दिवस श्रीगंगानगर में सीएम को ज्ञापन देने आये लोगों पर किये गए लाठी चार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि वहां प्रदर्शनकारी सीएम से मिलना चाहते थे, अपनी बात कहना चाहते थे। ज्ञापन देना चाहते थे। मगर काले झंडे के नाम पर उनको खदेड़ा गया। लाठी चार्ज किया गया।

गहलोत ने कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति काले झंडे दिखाये, प्रदर्शन करे उनको रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वर्षों तक कांग्रेसी सरकारें रही। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों को काले झंडे दिखाये गए हैं मगर कांग्रेस ने किसी को गिरफ्तार नहीं करवाया।

गहलोत ने सवाल रखा कि पता नहीं  भाजपा सरकार को काले रंग से क्या दिक्कत है। जिस रास्ते सीएम निकले उनको काला रंग नहीं दिखना चाहिये। गहलोत के अनुसार ये तरीका तानाशाही का है। इनके हालात इनको ले डूबेंगे।

कांग्रेस असूलों पर अटल है अटल रहेगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी पर सॉफ्ट हिन्दुत्व का सहारा लेने के एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर, नीतियों पर, असूलों पर, कार्यक्रमों पर, अटल है और अटल रहेगी।

कांग्रेस की पहचान भी यही है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश को एक व अखंड रखा है। देश की 70 साल की आजादी के बाद भी, देश को अखंड रखने क लिये इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कुर्बान हो गए।

एकता अखंडता पर आंच नहीं आने दी। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कांग्रेस पार्टी आज भी वो ही रास्ता अपनायेगी।

काम किया तो गिनाने की आवश्यकता क्यों?

कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि सीएम राजे ने प्रदेश में काम किया है तो उन्हें अपना काम लोगों को जाकर गिनाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भ्रम नहीं होना चाहिये कि जनता की यादाश्त इतनी कमजोर है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए कार्यों को भी याद नहीं रख सकती है।

उन्होंने कहा कि सामने आता चुनाव देखकर भाजपा सरकार पूरी तरह सरकारी धन की फिजुल खर्ची करने पर उतर आयी है।

बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का हुआ स्वागत

8BKN PH-4

बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते नेता-कार्यकर्ता।

बीकानेर, (समाचार सेवा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शनिवार को बीकानेर आने पर अनेक स्थानों पर कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पर गहलोत के पहुंचने के साथ ही शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। स्वागत अभिनंदन में पुष्पवर्षा के साथ अशोक गहलोत जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये गए।

नाल एयरपोर्ट पर गहलोत का स्वागत राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव गोविन्द राम मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, वल्लभ कोचर, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, राजकुमार किराडू, युवक कांग्रेस के नेता अरुण व्यास, शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी,

श्रीलाल व्यास, महासचिव ललित तेजस्वी, दिलीप बांठिया, सचिव विकास तंवर, मनोज किराडू, शिव गहलोत, राजेश आचार्य, राजेश भोजक, अब्दुल रहमान लोदरा, प्रवक्ता नितिन वत्सस, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी, महिला कांग्रेस नेत्री अंजना खत्री, अमरजीत कौर, मुमताजÞ शेख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

चुनावी सभा में तब्दील हुआ किसान सम्मेलन

8BKN PH-1

बीकानेर के बज्‍जू में किसान सभा के दौरान पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बीडी कल्‍ला व पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत।

बज्जू में कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की मौजूदगी में हुए किसान सत्मेलन में पार्टी वक्ता चुनावी दंभ भरते नजर आये। अधिकांश भाषणों में श्रीकोलायत से विधायक भंवरसिंह भाटी को दुबारा जिताने का आव्हान किया गया।

सम्मेलन में जिला प्रमुख सुशीला सींवर, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सेन गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की उपलब्धियों का बखान किया।

अनेक कार्यक्रमों में की शिरकत

पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। वहां एमएलए कोटे से बनी धर्मशाला के कमरों का लोकार्पण किया। बीकानेर शहर में हीरेश्वर महादेव मंदिर में भक्त हीरालाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण किया।

DSC_8478

ब्रह्मा बगीचा में महादेव मंदिर भवन परिसर का लोकार्पण किया। गुरु हनुमान व्यायामशाला का शुभारंभ किया। गहलोत के इस दौरे में अनेक नेता-कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

बीकानेर में भाजपा-कांग्रेस का पोस्टर वार

8BKN PH-6

बीकानेर में कांग्रेस-भाजपा का पोस्टर वार।

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेरम में मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी का रंग तो दिखना ही था। पोस्टर वार में यह रंग खुलकर सामने आ गया।

गुरुवार व शुक्रवार को मुख्यमंत्री की बीकानेर यात्रा के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीकानेर में मॉजूदगी पर चुनावी असर तेज रहा।

बज्जू में कांग्रेस के किसान सम्मेलन के लिये कांगेस के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर होर्डिग लगाये तो भाजपा समर्थकों से तकरार हो गई। पहले से ही गौरव यात्रा के पोस्टरों से पटे कोलायत क्षेत्र में कांग्रेसी पोस्टर लगाने के लिये कार्यकर्ताओं को मशक्कत करनी पड़ रही थी।

अब किसके पोस्टर किसने फाड़े यह पता नहीं चला है मगर दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एकदूसरे केपोस्टरों को फाड़ दिया। कालिख पोत दी।

यह सब शुक्रवार देर रात का हुआ बताया गया है। शनिवार सुबह बज्जू क्षेत्र में कई जगह भाजपा और कांग्रेस के होर्डिंग्स पर कालिख और फाड़े होने से दोनों के समर्थकों में तल्खी बढ़ गई।

भाजपा नेता देवीसिंह भाटी की माने तो पोस्टर फाड़ने की शुरूआत विधायक भंवर सिंह भाटी के समर्थकों ने की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया साक्षरता दिवस

8BKN PH-2

बीकानेर में महारानी स्कूल में साक्षरता दिवस पर आयोजित समारोह में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा।

साक्षरता की अलख जगाने वाले 150 लोगों का किया सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा) अंतरराष्‍ट्रीय साक्षतरा दिवस पर मुख्य समारोह महारानी स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, सामूहिक नृत्य,  साक्षरता-गीत, देशभक्ति गीतों पर लगभग 175 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी।

समारोह में साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दियातरा सरपंच राजाराम,  जसरासर सरपंच गीता देवी, गिरिराजसर सरपंच पूनम कंवर, चानी सरपंच मनोहर सिंह, खारबारा सरपंच बलेदव सिंह सहित केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक परमेन्द्र सिंह, डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. रेणुका व्यास, अंशु मेहता, प्रदीप सिंह राजपुरोहित सहित कुल 30 संरपचों, 32 केन्द्राधीक्षकों, 33 वीक्षकों एवं 30 स्वंयसेवी शिक्षकों के साथ 150 साक्षरता कर्मियों का सम्मान किया गया।

समारोह का आयोजन जिला लोक शिक्षा समिति बीकानेर ने किया। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा रहे।

अध्यक्षता एडीएम प्रशासन ए.एच. गौरी ने की। विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी शेलेन्द्र देवड़ा थे। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी संयोजक थे।

फोटो-8बीकेएन पीएच-2

स्वयं के भीतर झांकना ही स्वाध्याय :  मुनिव्रत

8BKN PH-3

बीकानेर में गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में पयुर्षण पर्व पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते मुनिश्री।

बीकानेर, (समाचार सेवा) पर्युषण पर्व के दूसरे दिन शनिवार को स्वाध्याय दिवस के रूप में मनाया गया। तेरापंथ भवन में हुई धर्मसभा शासनश्री मुनिश्री मुनिव्रत ने कहा कि अपने स्वयं का अध्ययन करना ही स्वाध्याय है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का ध्यान बाहरी जगत की ओर लगा रहा है परन्तु जब व्यक्ति अपने अन्दर झांकना प्रारम्‍भ  करता है तब उसे सही ज्ञान होता है।

मुनिश्री प्रबोधकुमारजी ने काल चक्र का विश्लेषण किया। मुनिश्री विनीतकुमारजी ने स्वाध्याय दिवस की महत्ता बताई। मुनिश्री गिरीशकुमारजी ने पर्युषण पर्व की आराधना में परिवार सहित भाग लेने की प्ररेणा दी।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने तेरापंथ सभा की योजनाओं एवं सदस्य बनने की अपील की। रविवार को सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बाबा रामदेवजी के जागरण में उमड़ा आस्था का ज्वार

8BKN PH-5

बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के आगे रामदेवजी के जागरण में भजन प्रसतुत करती भजन गायिका।

बीकानेर, (समाचार सेवा) बाबा रामदेव जी के सालाना मेले पर वाल्मीकि समाज द्वारा शुक्रवार की रात को पीबीएम अस्पताल रोड पर जागरण का आयोजन किया गया।

जागरण में दिनेश राणा एंड पार्टी ने गणेश वंदना सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। आशा वेष्णव, मास्टर भंवर,श्याम मोदी समेत अन्य कलाकारों ने भजनों को पेश कर माहौल को भक्तिमय बनाया।

मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी व विशिष्ठ अतिथि पूर्व नगर परिषद सभापति अखिलेश प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम के दौरान भजन कलाकारों आशा वेष्णव ओर दिनेश राणा का सम्मान किया गया।

इससे पहले आरती और ज्योत के साथ जागरण की शुरूआत की गई। सोहन लाल चावंरिया ने बताया कि संस्था की रामदेवरा पदयात्रा एवं सेवा दल रविवार 9 सितम्बर सुबह 8.15 बजे बान्द्रा बास से रवाना होगी।

राष्‍ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिकोत्सव 14 को

साम्प्रदायिक समरसता और हिन्दीविषय पर होगी संगोष्ठी 

युवा लेखकों का होगा सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा) राष्‍ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर ‘साम्प्रदायिकता समरसता और हिन्दी’ विषयक संगोष्ठी आयोजित होगी। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथसिंह बिजारणिया के सान्निध्य और प्रांरभिक शिक्षा निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता भाईचारा फाउण्डेशन जयपुर के अध्यक्ष वेद व्यास करेंगे।

साहित्यिक पत्रिका संप्रेशण के संपादक डॉ. चन्द्रभान भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मंत्री बजरंग शर्मा ने बताया कि समारोह में मल्लाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, डॉ. नंदलाल महर्षि हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार और बृजरानी भार्गव युवा लेखन पुरस्कार से साहित्यकारों को समादृत किया जाएगा।

संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि माधव नागदा, लाल मादड़ी को साहित्यश्री, हरीश करमचंदानी, जयपुर को हिन्दी, डॉ. मंगत बादल, रायसिंहनगर को राजस्थानी एवं सुमित शर्मा, बीकानेर को युवा लेखन पुरस्कार अर्पित किए जायेंगे।

इस अवसर पर श्रीबख्तावरसिंह राजपुरोहित राजस्थानी कहानी प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं डॉ. अनुश्री राठौड़, उदयपुर, संतोष चौधरी, जोधपुर,  राजेन्द्र कुमार शर्मा ‘मुसाफिर, चूरू को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

प्रतियोगिता के सान्त्वना पुरस्कार विजेता वाजिद हसन काजी, जोधपुर, मनोज कुमार स्वामी, सूरतगढ, किशोर कुमार निर्वाण, तारानगर, विमला नागला, केकड़ी और सुनील कुमार गज्जाणी, बीकानेर को भी नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पूनरासर में अखण्ड परायण 17 ये

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर से लगभग 60 किमी दूर पूनरासर धाम में आगामी सोमवार 17 सितंबर को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

पूनरासर परायण समिति बीकानेर के अध्यक्ष विजयकुमार व्यास ने बताया कि पूनरासर में अखंड रामायण का आयोजन खेजड़ी मंदिर के आगे रामायण चौकी पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समिति   के पदाधिकारी बीकानेर से 15 सितंबर को दोपहर बाद पूनरासर के लिये रवाना होंगे।  वहां 17 सितंबर को सुबह शुभ मुहुर्त में पंडित नवरतन व्यास के सानिध्यम में गणेश पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ शुरू किए जाएंगे।

जिसका समापन मंगलवार 18 सितंबर की शाम को होगा। व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के लिये आयोजित कमेटी में अशोक ओहरी, किसन चांडक, राजू व्यास, बबलू मारु, पं. अरुण व्यास, सुशील जोशी, सोमनाथ, सीटू कल्ला,

भंवर पुरोहित, गौरीशंकर, प्रेमसागर, लाला जोशी, रूपा व्यास, बसंत मारु, योगेश पुरोहित, जयशंकर मिश्रा, मदन आचार्य, सोमना आदि को शामिल किया गया है।

खुल्ला भण्डारा का जत्था रवानासेवा आज से

बीकानेर, (समाचार सेवा) रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए फड़ बाजार- समता नगर खुल्ला भण्डारा का सेवा जत्था शनिवार को रवाना हुआ।

खुल्ला भण्डारा का सेवा शिविर खिदरत से पहले 95 किमी माइल स्टोन पर 9 सितम्बर से शुरू होगा। खुल्ला भण्डारा के संयोजक ओम प्रकाश भाटी ने बताया कि यह सेवा शिविर 11 सितम्बर तक चलेगा।

भाटी ने बताया कि यह खुल्ला भण्डारा सेवा शिविर पिछले 11साल से लगाया जा रहा है।  खुल्ला भण्डारा के स्वयंसेवकों में  लालचंद भाटी, मोती लाल सेठिया, रमेश पारीक, मोहन दान रतनु कल्याण सुथार, जितेन्द्र गर्ग,हरीश गर्ग, वेद र्प्रकाश बंसल,

भगवान दास अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, मोनित भाटी, मनीष भाटी, महेश,लक्ष्मण,सुरेन्द्र पंवार, राजू माली, नारायण सिंह, प्रमेन्द्र अग्रवाल बाबू, करणी सिंह भाटी, संजय सेठिया वंदना भाटी, मंगलाराम, ओम प्रकाश गहलोत और हरिकिशन भाटी, शामिल हैं।

अपराध / दुर्घटना समाचार

आपसी रंजिश : पंचशती सर्किल क्षेत्र में भिड़े दो गुट

बीकानेर, (समाचार सेवा) आपसी रंजिश के चलते दो गुटों बीच शुक्रवार 7 सितंबर देर रात को पंचशती सर्किल पर जमकर घमासान हुआ। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के युवक का अपहरण करने का प्रयास किया, इसके लिये लाठी, लात घूंसे बरसो गए।

इस वारदात में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। इस मामलें में दोनो गुटों ने एक दूसरे पर सदर थाने में परस्पर मामले दर्ज कराये हैं।

जानकारी के अनुसार सार्दुलगंज निवासी द्रोपति विश्नोई पत्नि ओमप्रकाश ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका लड़का राकेश विश्नोई पंचशति सर्किल पर अपने मामा की फार्चूनर गाड़ी में बैठा तभी हथियारों से लैश होकर मौके पर आये अशोक विश्नोई, सुनिल विश्नोई,रामनिवास विश्नोई उसके लड़के को अपहरण  कर ले गये।

वहीं दूसरे गुट की ओर से रामनिवास विश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि  उसका भाई सुनील कुमार अपने साथी अशोक कुमार, सांवरमल जाट के साथ पंचशति सर्किल पर किसी से मिलने गया था।

यहां पहले से घात लगाकर खड़े मनोज कड़वासरा, राकेश कड़वासरा और उनके बदमाश साथियों ने हमलाकर कर दिया। इस हमलेबाजी में उसका भाई सुनील कुमार बुरी तरह चोटिल हो गया।

वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनो गुटो के बीच-बाजार जमकर लात-घुसे, लाठी-सरिये चले। इतना ही नहीं एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तक में तोडफÞोड़ कर डाली। युवक का बचाव करने उसके परिजन आए।

देखते ही देखते बीच-बाजार दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-सरियों से वार करने लगे।

]]>
जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर https://samacharseva.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8/ Mon, 13 Aug 2018 12:08:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=3239 जयपुर, (समाचार सेवा) जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर। रेलवे स्‍टेशनों के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के आधार पर किये गये सर्वें की रिपोर्ट जारी की गई।

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्‍टेशनों पर इस वर्ष भी सफाई व्यवस्था को लेकर थर्ड पार्टी सर्वें करवाया गया, जिसमें सभी जोन में उत्तर पष्चिम रेलवे स्वच्छता सर्वे में अव्वल रहा।

उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया  द्वारा 407 बडे स्‍टेशनों जिसमें 75 ए1 तथा 332 ए श्रेणी के स्टेषन सम्मलित है पर स्वच्छता सर्वे करवाया गया एवं इस बार इस स्चच्छता सर्वें में सभी जोन को भी सम्मलित किया गया।

विगत वर्ष में किये गये प्रयासों से उत्तर पष्चिम रेलवे के जोधपुर स्‍टेशन पर स्वच्छता सर्वें में प्रथम स्थान दिया गया है, पिछले सर्वें में जोधपुर स्‍टेशन को 17 वें स्थान पर रखा गया था। इसी प्रकार जयपुर स्‍टेशन पर भी बेहतरीन सफाई व्यवस्था को सर्वें में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त हुआ है।

जयपुर स्‍टेशन को गत सर्वें में 8 वें स्थान पर रखा गया था जो इस सर्वें में उत्कृष्टता के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के ए श्रेणी के स्‍टेशनों पर भी बेहतर सफाई व्यवस्था के आधार उच्च रेकिंग प्राप्त हुई है। प्रथम 10 स्‍टेशनों में से उत्तर पश्चिम रेलवे के 6 स्टेषन सम्मलित है।

जिसमें मारवाड ज. को प्रथम (पूर्व सर्वे में 168 वीं रैक) तथा फुलेरा स्‍टेशन को द्वितीय स्थान (पूर्व सर्वे में 219 वीं रैक)  पर रखा गया है।

इसके अतिरिक्त उदयपुर को 4 थे (पूर्व सर्वे में 141 वीं रैक), जैसलमेर को 5 वें (पूर्व सर्वे में 47 वीं रैक), बाडमेर को 7 वें (पूर्व सर्वे में 184 वीं रैक) तथा भीलवाडा स्‍टेशन को रेकिंग में 10 वें (पूर्व सर्वे में 135 वीं रैक) स्थान पर रखा गया है।

इस बार आयोजित सर्वें में सभी जोनल रेलवे को भी सम्मलित किया गया, जिसमें उत्तर पष्चिम रेलवे ने स्वच्छता सर्वें में सम्मिलित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुये प्रथम रेकिंग प्राप्त की।

Sh. T.P. Singh, GM

Sh. T.P. Singh, GM

प्रसन्नता व्यक्त की

टी. पी. सिंह, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह सभी रेलकर्मियों के संयुक्त प्रयासों तथा रेल ग्राहकों के सहयोग से सम्पादित हुआ है, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है और हमें प्रयासों को ओर बेहतर व निरन्तरता बनाये रखनी हैं।

थर्ड पार्टी द्वारा आयोजित इस सर्वें में विभिन्न मापदण्डों को सम्मलित किया गया जिनमें, पार्किंग, मुख्य प्रवेश  द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, तथा इनमें सफाई की प्रक्रिया का आंकलन, यात्री फीडबैक प्रक्रिया जैसे बिन्दुओं को मुख्य रूप से रखा गया, जिनके आधार पर अंक निर्धारित किये गये। इस सर्वें में अंको के आधार पर आंकलन किया गया जिसमें प्रोसेस ऑडिट, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन तथा सिटीजन फीडबैंक को सम्मलित किया गया।

स्‍टेशनों पर स्वच्छता के लिये क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया ;फब्प्द्ध द्वारा इस सर्वे में  निम्न बिन्दुओं को आधारित किया गया-

  1. यात्रियों के प्रमुख सम्पर्क क्षेत्र पार्किंग, मुख्य प्रवेष द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम में सफाई की प्रक्रिया का बिंदुवार आंकलन।
  2. सीधे अवलोकन द्वारा – ओपन एरिया, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था, वेंडर एरिया, वाटर बूथ, वेटिंग रूम, रेलवे ट्रेक, फुट ऑवर ब्रिज का स्टेषनों पर निरीक्षण के माध्यम से आंकलन।
  3. फीडबैक – यह प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें यात्रियों से स्टेषनो पर सफाई की स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। यात्रियों से प्रमुख सम्पर्क क्षेत्रों में स्वच्छता अनुभवों के आधार प्रष्न।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे है साथ ही यात्रियों में भी जागरूकता आई है, जिनका पूरा सहयोग रेलवे को प्राप्त हो रहा है।

]]> अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी https://samacharseva.in/ab-mil-sakegi-train-ke-aane-jaane-ki-sateek-jankari/ Wed, 08 Aug 2018 12:57:07 +0000 https://samacharseva.in/?p=3174 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अब मिल सकेगी ट्रेन के आने-जाने की सटीक जानकारी। यात्रियों की शिकायत रहती है कि ट्रेन इनक्यावरी सिस्टम (एनटीईएस) में कई बार ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की सूचनाएं ठीक प्रकार से फीड नहीं की जाती है और यात्रियों को अनावश्‍यक परेशानी होती है। अब ऐसा नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मण्डल के बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हिसार स्टेशन सहित 11 प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों को डाटा लोगर को जोडा गया हैं।

इस सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की वास्तविक और विश्‍वसनीय जानकारी प्राप्त होगी साथ ही मानवश्रम की भी बचत होगी तथा रेलवे को भी ट्रेनों के समय-पालन की मॉनिटरिंग कर बेहतर बनाने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार इन प्रमुख/ इन्टरचेंज स्टेशनों में जयपुर मण्डल के रेवाड़ी, बांदीकुई, अलवर एवं जयपुर स्टेशन, अजमेर मण्डल के मदार, मारवाड़ एवं उदयपुर स्टेशन एवं जोधपुर मण्डल के जोधपुर स्टेशन इस प्रणाली से जोडे गये है।

इस कार्य को पूर्णतया डिजीटलाइज करने का कार्य प्रारम्भ किया गया, इसमें स्‍टेशनों पर स्थित डेटा लोगर में ट्रेन के स्टेशन पर आते ही उसकी सूचना डेटा लोगर में रिकार्ड हो जाती है, इसको ट्रेनों के स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान की फीडिंग के साथ जोडा गया है,

यह पूर्णतया डिजीटल होने के कारण इसमें त्रुटि की संभावना नहीं रहती है और यात्रियों को सटीक जानकारी प्राप्त होती हैं तथा रियल टाइम फीडिंग होने से यात्रियों के लिये यह विश्‍वसनीय है।

डेटा लोगर को सीओए प्रणाली (कंट्रोल ऑफिस एप्लिकेशन) के माध्यम से जोडा गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी जैन के अनुसार यह कार्य भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम उत्तर पश्चिम रेलवे पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे इस वर्ष जुलाई माह तक ब्रॉड गेज सिस्टम पर ट्रेनों के संचालन में 87.92: समय-पालन को प्राप्त कर भारतीय रेल में द्वितीय स्थान पर है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल से ट्रेनो के समय-पालन की जानकारी की विश्‍वसनीयता बनाये रखने तथा यात्रियों को सही व सटीक जानकारी प्रदान करने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे के 11 स्टेशनों पर स्थापित डेटा लोगर को ट्रेनो के आगमन-प्रस्थान से जोडा गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी. सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिये विशेष प्रयास किये।

]]>
अब नहीं सतायेगा गाड़ी छूटने का डर, *utsonmobile* एप है ना, स्मार्ट फोन से किया जा सकेगा अनारक्षित टिकट बुक,   https://samacharseva.in/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%a8/ Fri, 03 Aug 2018 11:28:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=3094 जयपुर (समाचार सेवा) अब नहीं सतायेगा गाड़ी छूटने का डर, स्मार्ट फोन से किया जा सकेगा अनारक्षित टिकट बुक।  *utsonmobile* एप के द्वारा अब यात्री ई-टिकट की भांति ही कहीं से भी अपनी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है।

डिजिटीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए और नकदी रहित अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय रेल में तेजी से और अधिक तकनीकी-उन्नत लेनदेन की पहल की जा रही है। भारतीय रेल द्वारा स्मार्ट फोन के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे के यात्रियों को शीघ्र ही मिलने जा रही है।

इसके लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन *utsonmobile* विकसित किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार रेलवे का यात्रियों को सुविधा देने का हमेशा प्रयास रहा है।

आज के डिजीटल युग में जहाँ अधिक कार्य व्यक्ति अपने मोबाईल फोन से संचालित कर लेता है, ऐसी स्थिति में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग स्मार्ट फोन द्वारा होना आम आदमी के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

उन्‍होंने बताया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल की डिजीटलीकरण द्वारा नकदी रहित अर्थव्यवस्था के लाभ को आम आदमी तक पहुँचाने की महत्वाकांक्षा पर कार्य करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा इस सुविधा को मूर्त रूप दिया गया है। यूटीएस मोबाईल एप पर टिकट बुक करने से यात्रियों को टिकट खिड़की की लम्बी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा।

भीड़ में लगने से अतिरिक्त समय तो लगता ही था, कभी-कभी असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान भी होना पड़ता था। *utsonmobile* एप के द्वारा अब यात्री ई-टिकट की भांति ही कहीं से भी अपनी अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है।

जैन के अनुसार डिजीटल भुगतान तथा एप में पेपरलेस टिकट बनने से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। कागज की कम खपत होने से हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिषा में उत्तर पष्चिम रेलवे का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। क्रिस द्वारा विकसित *utsonmobile* मोबाइल एप्लिकेशन की निम्नलिखित विशेषताएं हैंः-

  1. *utsonmobile* एप्लिकेशन अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द करने, सावधिक और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने में सक्षम है। यह उपयोगकर्ता के विवरण और बुकिंग की जानकारी को मेन्टेन रखने में सहायक है।
  2. *utsonmobile* एप्लिकेशन बहुत आसान है और जीपीआरएस सपोर्ट करने वाले एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज स्मार्ट फोन पर निःशुल्क उपलब्ध है। उपयोगकर्ता इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए यात्री को ओटीपी जनरेट करना होगा।

एसएमएस से प्राप्त ओटीपी को एप में डालने पर सफल पंजीकरण होता है। जिसके बाद यात्री को एसएमएस द्वारा ही लॉगइन-आईडी तथा पासवर्ड भेज दिया जाता है।

  1. पंजीकरण कराने पर यात्री का शून्य बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) स्वतः ही बन जाएगा। आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
  2. आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। यात्री को टिकट बुक करने के लिए भुगतान के माध्यम हेतु आर-वॉलेट काम में लेने पर प्रत्येक रीचार्ज पर 5 प्रतिशतका बोनस प्राप्त होता है।
  3. आर-वॉलेट में पर्याप्त राशि होने पर ही टिकट बुक किया जा सकेगा तथा यात्रा टिकट रद्द करने पर धन वापसी आर-वॉलेट में टॉपअप के रूप में होगी।
  4. मोबाइल का इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं करने की स्थिति में टिकट बुकिंग नहीं हो सकेगी।
  5. मोबाईल एप पर टिकट बुक करने की सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए भी प्रावधान किये गये है। एप के द्वारा यात्री स्वयं के 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्टेषन से टिकट बुक कर सकता है।

दूसरे शब्दों में, यात्रा आरम्भ करने वाले स्‍टेशन की दूरी अधिक होने पर यात्री को प्रारम्भिक स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे में आकर टिकट बुक करना होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि यात्री और स्टेशन/रेलवे ट्रेक के बीच 150 मीटर की दूरी होने पर ही पेपरलेस टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।

यदि यात्रा टिकट बनाते समय चयनित आरम्भिक या गंतव्य स्टेषन जियोफेन्सिंग क्षेत्र में आता है, तो यात्री की जीपीएस लोकेषन की जाँच की जायेगी।

सामान्य दषा में जियोफेन्सिंग क्षेत्र में टिकट बनाने पर यात्री को अलर्ट मैसेज प्राप्त होगा। अर्थात् यात्रा करते हुए यात्री द्वारा टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा।

  1. अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है अर्थात् हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जायेगी।
  2. टिकट बुक करने के 02 विकल्प इस एप में मौजूद है-

पेपरलेस टिकटः यात्री टिकट का प्रिंट (हार्डकॉपी) लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं। फिल्हाल यह सुविधा उत्तर पश्चिम रेलवे के भीतर प्रारम्भिक तथा गंतव्य स्‍टेशन स्थित होने पर काम में ली जा सकेगी।

टिकट जांच कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री ऐप में टिकट दिखाएंविकल्प का उपयोग कर टिकट दिखायेंगे।

      पेपरलेस टिकट बुक करने के लिए स्मार्ट फोन में जीपीएस होना चाहिए।

      ऐसे पेपरलेस टिकटों को रद्द करने की अनुमति नहीं होगी।

      पेपरलेस टिकट बुक करने के तीन घंटे के अंदर यात्रा करना अनिवार्य होगा।

      सावधिक टिकट मोबाइल एप्लिकेशन से मासिक/ त्रैमासिक/ अर्द्धवार्षिक/ वार्षिक अवधि के लिए जारी/ नवीनीकृत किया जा सकता है और यह टिकट बुकिंग के अगले दिन से मान्य होगा।

      प्लेटफार्म टिकट भी इस मोबाइल एप्लिकेशन से बुक किया जा सकता है, जिसकी अवधि बुकिंग के समय से दो घंटे तक वैध रहेगी।

      अगर यात्री मोबाइल पर टिकट दिखाने में सक्षम नहीं है तो उसे टिकट रहित यात्री माना जाएगा।

  1. 11. पेपर टिकटः यात्री इस मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकता है। टिकट बुक करने पर, यात्री को अन्य टिकट विवरणों के साथ बुकिंग आईडी मिल जाएगी। बुकिंग विवरण बुकिंग हिस्ट्री में भी उपलब्ध होंगे। बुकिंग आईडी एसएमएस के माध्यम से भी बताया जाएगा।

      पेपर टिकट बुक करने के बाद, यात्रा शुरू करने के स्टेशन पर लगे एटीवीएम/यूटीएस से यात्री अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और बुकिंग आईडी दर्ज करके टिकट का पिं्रट ले सकता है। यह यात्रा केवल पिं्रटेड टिकट के साथ मान्य होगी।

      पेपर टिकट को या तो प्रिंटकरने के बाद काउंटर से या फिर प्रिंट करने से पहले ऐप के जरिए रद्द किया जा सकेगा। हालांकि, इन दोनों स्थितियों में, रद्द करने का शुल्क भी लगेगा।

      कियोस्क मशीन से पेपर टिकट प्रिंट करने के तीन घंटे के भीतर यात्रा शुरू हो जाना चाहिए।

  1. 12. टिकटों का रद्दकरण-

      एक बार जारी होने पर पेपरलेस यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट तथा सावधिक टिकट रद्द नहीं किये जा सकते हैं।

      पेपर यात्रा टिकटों के रद्दकरण के लिए दो परिस्थितियॉ संभव है-

  1. 1. टिकट रद्द नहीं हुआ है।
  2. 2. टिकट का प्रिन्टआउट नहीं लिया है।

यदि यात्री ने टिकट का प्रिन्ट ले लिया है तो उसे प्रारम्भिक स्टेषन पर एटीवीएम/यूटीएस काउण्टर पर टिकट प्रस्तुत करना होगा, जिस पर नियमानुसार रद्दकरण प्रभार काटकर शेष राषि उसके भुगतान साधन में क्रेडिट कर दी जायेगी। यदि टिकट का प्रिंटआउट नहीं लिया है तो एप पर ही टिकट रद्द करने पर लिपिकीय प्रभार की कटौती के पश्चात् धनवापसी उसके भुगतान साधन में हो जायेगी।

  1. 13. आर-वॉलेट का समर्पण

यात्री जब भी चाहे आर-वॉलेट का समर्पण कर सकता है। इसके लिए माबाईल एप से निवेदन करना होगा, जिस पर उसे एसएमएस द्वारा कोड प्राप्त होगा। यूटीएस काउण्टर पर कोड तथा मोबाइल नम्बर बताने पर आर-वॉलेट में उपलब्ध राषि में से लिपिकीय प्रभार काटकर शेष राषि उसे वापस कर दी जायेगी।

आरक्षण टिकटों के लिए ई-टिकटिंग की तरह ही अनारक्षित टिकटें मोबाईल पर बुक करने की सुविधा, यात्रियों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं में से एक साबित होगी। इससे ना सिर्फ यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए स्‍टेशन पर लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी बल्कि टिकट काउण्टर पर भीड़ में जेब कटने या अधिक नगद साथ रखने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर अनावश्‍यक रूप से जल्दी स्टेशन पहुचने की आवश्‍यकता नहीं रह जायेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा तथा ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट के फेर में गाड़ी छूटने की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

]]>
दृष्टिहीन यात्री भी जान सकेंगे रेल के डिब्‍बों में लिखे संकेतक https://samacharseva.in/drishtiheen-yatri-bhi-jaan-sakenge-rail-dibbo-me-likhenge-sanketak/ Thu, 19 Jul 2018 12:08:44 +0000 https://samacharseva.in/?p=2818 जयपुर, (समाचार सेवा)। दृष्टिहीन यात्री भी जान सकेंगे रेल के डिब्‍बों में लिखे संकेतक। उत्तर पश्चिम रेलवे द़वारा ट्रेन में यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान करने के लिये डिब्बों में बेहतर गुणवत्ता के ब्रेल लिपि युक्त साइनेज (संकेतक) लगाये जा रहे है।

यह कार्य केन्‍द्रीय रेलमंत्री भारत सरकार पीयूष गोयल की पहल से किया जा रहा है। एक कोच में ब्रेल लिपि साइनेज लगाने का खर्च लगभग 20 हजार तक आता है।

अब तक 250 कोच में ब्रेल साइनेज लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जबकि 400 कोच में लगाने आदेश जारी किये जा चुके हैं। साथ ही 1950 कोच के लिये प्रक्रिया जारी है। इनके होने से उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी कोच में इन साइनेज को लगाने का कार्य हो जायेगा।

वर्तमान में कोच में साइनेज (संकेतक) के लिये गम स्टिकर का उपयोग किया जाता है। ऐसे गम स्टिकर थोडे समय बाद या तो हट जाते हैं या इधर-उधर से कट जाते है, गन्दे हो जाते है, जिससे इनकी दृष्यता कम, खत्म हो जाती है।

इससे यात्री अनावश्‍यक रूप से परेशान होते है। नये प्रकार के मैटेलिक बेस के ब्रेल साइनेज लगाये जाने में यह स्थाई रूप से लगे रहेगें। इनकी क्वालिटी बेहतर होने से इनकी दृष्यता अच्छी रहेगी तथा यह टिकाऊ व लम्बे समय तक चलेगें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार यात्रियों को कोच के अन्दर किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलबध हो इसके लिये प्रत्येक कोच में ब्रेल लिपि युक्त साइनेज (संकेतक) लगाये जा रहे हैं।

यह साइनेज उत्कृष्ट क्वालिटी के मैंटेलिड बेस पर बनाये जा रहे है, इनकी दृष्यता बेहतर होने के कारण यह सभी यात्रियों के लिये उपयोगी होगें साथ ही ब्रेल में होने से दृष्टिहीन यात्री भी आसानी से सुविधाओं का उपयोग कर सकेगें।

]]>
छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेस https://samacharseva.in/chhhuk-chhuk-karti-ravana-hui-bikaner-bilaspur-saptahik-antyoday-express/ Fri, 13 Jul 2018 10:25:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=2717 बीकानेर, (समाचार सेवा)। छुक-छुक करती रवाना हुई बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्‍सप्रेसकेन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

bikaner bilaspur train from bikaner

bikaner bilaspur train from bikaner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। रेलवे में भी इस दौरान आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। रेल विभाग द्वारा सुरक्षित यात्रा की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे देश में पुरानी रेल पटरियों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

पिछले तीस वर्षों में पहली बार रेल दुर्घटनाओं में आशातीत कमी आई है। उन्होंने कहा कि रेल विभाग द्वारा दस से अधिक अंत्योदय एक्सप्रेस चलाई हैं। राजस्थान में लम्बी दूरी की यह पहली रेलगाड़ी है।

आसाम और बीकानेर के बीच है अटूट संबंध गोहांई ने कहा कि बीकानेर के अनेक लोग आसाम में व्यापार करते हैं तथा उनका आसाम से बीकानेर आना जाना रहता है। इन्हीं लोगों द्वारा गुवाहटी से दिल्ली तक चलने वाली अवध-आसाम ट्रेन को बीकानेर तक बढ़वाने के लिए आग्रह किया था,जिससे बीकानेर बढवाया गया था। उन्होंने कहा कि बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर अन्त्योदय एक्सप्रेस इन्टरकनेक्टेड गाड़ी है।

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते अतिथि

इसके यात्री एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में बिना उतरे आ-जा सकते हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ’’पण्डित दीन दयाल उपाध्याय’’ ने अन्त्योदय की परिकल्पना दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अन्त्योदय एक्सप्रेस गाड़ी से आम आदमी को भरपूर लाभ होगा। यात्रियों को रेल में शुद्ध पेयजल, चार्जर, बायो टाॅयलेट व डस्टबिन जैसी सुविधाएं मिलेगी। चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि अन्त्योदय एक्सप्रेस से बीकानेर के अलावा चूरू संसदीय क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने गत चार वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

बीकानेर डिवीजन क्षेत्र में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के टेण्डर हो चुके हैं। यह कार्य पूर्ण होने से बीकानेर क्षेत्र में रेल सुविधाओं में भरपूर विस्तार होगा। इस अवसर पर महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा कि बीकानेर से अन्त्योदय एक्सप्रेस शुरू होना केन्द्र सरकार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बीकानेर आतिथ्य सत्कार के लिए पहचाना जाता है।

उन्होंने बीकानेर से हरिद्धार, हिसार, हावड़ा सहित दूरन्तों गाड़ी चलाने की मांग की और इस सम्बन्ध में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया। देहात भाजपा अध्यंक्ष सहीराम दुसाद ने जिले में आवश्यकता के अनुसार सर्वे करवाकर ऑवर ब्रज और अण्डर ब्रज बनवाने की मांग की। मण्डल रेल प्रबन्धक अनिल कुमार ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर गोहाई और अर्जनराम मेघवाल ने बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सपे्रस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार रंगा, मोहन सुराणा, मोहन पूनियां, मीना आसोपा, सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह, बाबूदान सिंह, अरूण जैन, मघाराम नाई आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहांई तथा केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया गया।

]]>