bdo – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 05 Jun 2019 12:42:51 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bdo – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में 2052 तक की पुख्ता जलापूर्ति के लिए बनेगा नया रिजर्वायर – डॉ. कल्ला https://samacharseva.in/new-reservoir-will-be-built-for-water-supply-in-bikaner-dr-kalla/ Wed, 05 Jun 2019 10:48:32 +0000 https://samacharseva.in/?p=5725 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में पुख्ता जलापूर्ति के लिए बनेगा नया रिजर्वायर – डॉ. कल्ला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा है कि बीकानेर शहर में वर्ष 2052 की जनसंख्या के लिए जलापूर्ति तथा शहर के फैलाव के मध्य नजर रखते हुए जिला मुख्यालय के आसपास एक और रिजर्वायर की स्थापना शीघ्र की जाएगी। 

इसके लिए योजना बनाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसके लिए भूमि का चिन्हीकरण का कार्य हो जायेगा। 

डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर शहर के विस्तार और जरूरतों को देखते हुए एक और रिजर्वायर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसमें 2000 मिलियन लीटर (एमएल) पानी एकत्रित रह सकेगा। इसके लिए शोभासर अथवा बीछवाल में जहां भी आराजी राज भूमि मिलेगी,वहां पर यह रिजर्वायर बनाया जायेगा।

उन्हांने बताया कि  भूमि का चिन्हीकरण का कार्य जलदाय विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में दोनों ही स्थानों पर भूमि को देखा गया है और भूमि आवंटन की कार्रवाई होते ही कार्य स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भूमि चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम हो। 

डॉ. कल्ला ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पानी की एक ओर टंकी का निर्माण भी शीघ्र करवाया जाएगा। इस क्षेत्र में 1700 केएल पानी की टंकी का निर्माण करवाया जाएगा, साथ ही कॉलोनी में पाइप लाइन डालने का कार्य भी होगा।

इन दोनों कार्यों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 4 करोड़ 30 लाख  रूपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि टंकी के निर्माण के साथ ही पूरे कॉलोनी क्षेत्र में नई पाइप लाइन डालने का कार्य भी किया जाएगा ताकि कॉलोनी के अंतिम छोर तक पूरे प्रेशर के साथ जलापूर्ति हो। 

ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा

जनस्वास्थ्य व ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने बताया कि 80 एमएलडी का एक ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा साथ ही शहर के अंदरूनी भाग में सभी मोहल्लों और गलियों में उचित दबाव से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही शहर में पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।

इसके लिए जरूरत के मुताबिक पाइप लाइन बदलने का कार्य, नया पंप हाउस स्थापित करने के साथ-साथ जहां पानी को लिफ्ट करने की जरूरत हो वहां पंप लगाने का कार्य भी शीघ्र किया जाए ताकि शहर के अंदरूनी हिस्सों में ऊंचाई के क्षेत्र में भी पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचे। भीनासर क्षेत्र में टंकी का निर्माण होगा डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर उपनगर भीनासर में 1400 केएल क्षमता की एक टंकी का निर्माण भी करवाया जायेगा।

इस पर 1 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इस ओवर हैड टैंक का निर्माण होने से भीनासर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ओर अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य निश्चित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जायेंगे।

नहरबंदी के दौरान पेयजल की नहीं होगी किल्लत

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. कल्‍ला ने बताया कि शहर के लिए एक ओर रिजर्वायर के बन जाने से इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मरम्मत आदि कार्य के लिए नहरबंदी के दौरान बीकानेर शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

वर्तमान में नहरबंदी के दौरान 2 रिजर्ववायर में पानी का भंडारण किया जाता है और उसी से जलापूर्ति की जाती है। एक और जलाशय बन जाने से नहरबंदी के दौरान शहर में निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

]]>
लिखित समझौता लागू नहीं किया तो करेंगे हड़ताल https://samacharseva.in/likhit-samjhouta-lagu-nahi-kia-to-drenge-hadtal/ Tue, 08 May 2018 05:12:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=1147 बीकानेर, समाचार सेवा। पंचायतीराज के अधिकारियों ने सोमवार को कलक्‍टर, सीईओ जिला परिषद के माध्‍यम से राज्‍य सरकार को ज्ञापन भेजकर साल भर पहले हुए लिखित समझौते को लागू नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में बताया गया है कि गत वर्ष 24 जून को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राहेन्‍द्र राठौड के साथ उनकी मांगों पर लिखित समझौता हुआ था मगर यह सम्‍झौता आज तक लागू नहीं हुआ है।  पंचायत प्रसार अधिकारी संघ से जिला अध्यक्ष विरेन्द्र व्यास ने बताया कि अपने आंदोलन के पहले चरण के तहत उन्‍होंने इस माह 1 मूई को बीडीओ, पीओ व वीडीओ सभी ने काली पट़टी बांध कर सरकारी काम किया था।

7 मई को ज्ञापन सौंपा है। आगे 14 मई को पिफर काली पटटी बांधकर काम करेंगे। बाद में 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। सरकार नहीं मानी तो उसके बाद अनिश्चितकालीन हडताल पर जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद जयपुर के आव्‍हान पर यह हडताल की जाएगी।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में विकास अधिकारी के वीरपाल चौधरी, राजस्थान ग्रामसेवक संघ के प्रदेश महामंत्री शिवकुमार कल्ला एंव चत्तरसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी संध के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र व्यास, ग्राम विकास अधिकारी (ग्रामसेवक संघ) के जिला मंत्री मनोज सुथार, अर्जुनदान, मूलाराम गोदारा, सीताराम टॉक, कल्याणसिंह, तथा ग्राम विकास अधिकारी संघ से जिला मंत्री मनोज सुथार, शकुन्तला यादव, ताराचन्द जयपाल शामिल रहे।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

 

]]>