Bank customer – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Jul 2018 02:31:43 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Bank customer – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में बैंक बंद होने से प्रभावित हुआ 400 करोड़ का कारोबार https://samacharseva.in/bank-band-400-karod-ka-karobar-prabhavit/ Wed, 30 May 2018 16:18:59 +0000 https://samacharseva.in/?p=1747 बीकानेर, (समाचार सेवा)दो दिन की बैंक हडताल के कारण बुधवार को बीकानेर में बैंक बंद होने से लगभग 400 करोड रुपये के कारोबार प्रभावित होने तथा लगभग 5000 चैक व वित्तिय इन्स्ट्युमेन्ट का लेने-देन नहीं हो पाने का दावा किया गया है।

युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन्स के अन्तर्गत 9 बैंक अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर 30 व 31 मई के देशव्यापी हड़ताल के निर्णय अनुसार बुधवार को बीकानेर की एस.बी.आई बैंक के प्रशासनिक कार्यालय पब्लिक पार्क के समक्ष लगभग डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन व नारेबाजी की।

प्रदर्शन में एस.बी.आई., बैंक ऑफ बडौदा, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकैंट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंकों के कर्मचारियों, अधिकारियों ने भाग लिया।

यू.एफ.बी.यू. के संयोजक वाई.के. शर्मा योगी ने देश में बैंकों की गिरती हुई साख व खरबों रूपये के डूबत ऋण व उनको औद्योगिक घरानों के पक्ष में माफ किये जाने व बैंकों को घाटे के हालात में लाने के लिए केन्द्र सरकार की नीतियों को उत्तरदायी ठहराया।

उन्‍होंने कहा कि गत 5 वर्षो में देश में अनाज,घी, तेल, पेट्रोल, डीजल, कपड़ा, लेखन सामग्री पाठ्य पुस्तके, भवन निर्माण सामग्री, सभी में 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई हैं। महगाई की इस बढ़ती मार के ऐवज में आई.बी.ए. ने 5 वर्ष बाद वेतन व भत्तों में 2 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव देकर बैंक कर्मियों के घावों में नमक छिड़कने का कार्य किया है।

अधिकारी संगठन के जितेन्द्र माथुर एन.सी.बी.ई. के मुकेश शर्मा व ए.आई.बी.ए. के एस.के. आचार्य व सीताराम कच्छावा ने केन्द्र सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के निर्णय को दोहराया।   प्रदर्शन के दौरान युवा बैंक कर्मी नारेबाजी कर बेमियादी हड़ताल की मांग कर रहें थे।

मुख्य नारों में ’’अबकी बार आर या पार’’ ’’एमएलए व एम.पी. के वेतन बढ़ते हैं तो हमारे क्यों नहीं बढ़ते हैं’’। यह नारा यह भी था ’’हमारी वृद्धि प्रतिशत दो, तो नेताओं की क्यों हो सो’’ हर वक्ता ने तर्को के आधार पर सरकार की वित्तिय नितियों का बखिया उधेड़ा। संयोजक कामरेड वाई.के. शर्मा योगी ने बताया कि हमारा ध्येय समानजनक वेतन समझौता प्राप्त करना हैं।

आमजनता व ग्राहक को परेशान करना नहीं इसीलिए यू.एफ.बी.यू. शनिवार व रविवार के अवकाश के अगले या पिछले दिनों में हड़ताल नहीं करती। हम सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध प्रकट करते है। प्रदर्शन का नेतृत्व साथी आनन्द शुक्ला, जे.पी. वर्मा, आशीष, जयशंकर, पवन सिंघल आदि ने किया।

]]>
बैंक वाले की दादागिरी का वीडियो वायरल https://samacharseva.in/bank-vale-kee-dadagiri-ka-video-vairal/ Tue, 15 May 2018 13:36:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=1249 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बैंक वाले की दादागिरी का वीडियो वायरल। बीकानेर के कोलायत इलाके के गांव झझू में एसबीआई बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की दादागिरि का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। यह वीडियो कब का है।

कर्मचारी कौन है। इसका पता किया जा रहा है। वीडियो पुराना भी हो सकता है। समाचार सेवा इस वीडियो की सच्‍चाई की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो तेजी से विभिन्‍न वाटसएप ग्रुपों में पहुंच चुका है।

वीडियो में जो दिखाई दे रहा है उसमें बैंककर्मी की गलती दिखाई दे रही है जो एक एन्‍ट्री करने से मना करते हुए बैक ग्राहक को बैंक से बाहर निकालेन का आदेश दे रहा है। हकीकत में गलती बैंक ग्राहक की भी हो सकती है।  येे है वायरल video

सच्‍चाई का पता लगाया जा रहा है। अगर आपके पास इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी हो तो हमें samacharseva@gmail.com पर जरूर बतायें।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

 गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

 

]]>