b sethia gali – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Jul 2018 03:32:29 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png b sethia gali – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बी.सेठिया गली में गिरा जर्जर मकान का छज्जा https://samacharseva.in/%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Thu, 26 Apr 2018 19:41:04 +0000 https://samacharseva.in/?p=463 बीकानेर,(समाचार सेवा) । शहर की बी-सेठियां गली में गुरूवार सुबह लगभग 8.30 बजे एक जर्जर मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय गली में आवाजाही कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

इस हादसे से क्षेत्र में कुछ देर के लिये यातायात प्रभावित हुआ। नगर निगम के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हादसा ग्रस्त मकान लंबे समय से जर्जर पड़ा हुआ है।

मकान के नीचे कई दुकानें है। प्रशासन व मकान मालिक को इस संबंध में कई बार मकान उतरवाने को कहा गया मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई।

बीएसएनएल की सेवायें गडबडाई

बीकानेर (समाचार सेवा)शहर में बीएसएनएल फोन, मोबाईल फोन तथा इंटरनेट कनेक्‍शन कब अचानक ठप हो जाएंगे ये कोई कह नहीं सकता।

अनेक लोग बीएएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें ठप होने पर विभाग को फोन लगाते हैं तो वहां फोन उठाने वाला कोई नही होता है। यदि कस्‍टमर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच जाए तो भी उनकी समस्‍या सुनने वाला कोई नहीं होता है। कोई मिलता है तो वो यही जवाब देता है कि समस्‍या चंडीगढ से है।

वहां से जैसे ही ठीक होगी बीएसएनएल की व्‍यवस्‍थायें सुचारू हो जाएंगी। परेशान लोग दूसरी टेलीफोन कंपनियों की ओर मुड जाते हैं।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>